LATEST NEWS

कमलनाथ ने शिवराज को नालायक कहा.. शिवराज का जवाब- लायक कौन, जनता तय करेगी

भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बीच उपचुनाव से पहले तल्ख बयानबाजी शुरू हो गई है। शनिवार को ग्वालियर में कमलनाथ ने शिवराज को नालायक तक कह डाला। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कमलनाथ को आरोपों की कीचड़ ही अच्छी लग रही है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। कौन लायक है, कौन नालायक, यह तो जनता तय करती है। अब कमलनाथ खुद इस पर विचार करें। 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के पहले मध्य प्रदेश में सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। इसके पहले शुक्रवार को कमलनाथ ने भोपाल में कहा था- मुझे शर्म आती है, जब मैं दिल्ली जाता हूं और लोग पूछते हैं कि आपके प्रदेश की छवि बिकाऊ वाली बन गई। इस पर शिवराज ने जवाब देते हुए कहा था- ऐसा कहना प्रदेश की 8 करोड़ जनता का अपमान है। कमलनाथ को जनता से माफी मांगनी चाहिए। ग्वालियर दौरे पर थे कमलनाथ कमलनाथ ग्वालियर के दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे। आखिरी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कमलनाथ ने कहा- मैंने अपने कार्यकाल में 26 लाख किसानों के कर्ज माफ किए। अब शिवराज इतने नालायक तो हैं नहीं कि वह समझ न सकें कि ये कैसे किया गया है। हमने दो लाख तक के सभी किसानों के कर्ज माफ करके मदद की। जबकि, शिवराज के 15 साल के कार्यकाल में किसानों को आत्महत्या तक पर मजबूर होना पड़ा। शिवराज का पलटवार कमलनाथ के बयान पर शिवराज ने कहा- जो सभी को एक भाव से देखे, गरीबों का सम्मान करे, किसान के कल्याण की योजना बनाए, वो लायक है या नालायक, यह फैसला जनता को करना है। 15 महीने कमलनाथ की सरकार थी। उन्होंने क्या किया? यह बड़ी लायकी की बात थी कि वल्लभ भवन को दलालों के अड्डा बना दिया। पूरे प्रदेश के विकास को ठप कर दिया? आपको जवाब देना पड़ेगा कि 10 दिन में 2 लाख तक का कर्ज आपने क्यों माफ नहीं किया। कर्ज माफी के झूठे सर्टिफिकेट पकड़ाकर आपने सहकारी बैंकों तक को पूरा पैसा नहीं दिया। क्या यह बैंकों के साथ धोखा नहीं है? आपको जवाब देना पड़ेगा कि किसान सम्मान निधि का पैसा जो प्रधानमंत्री सीधे किसानों को देते हैं आपने उसे क्यों अटकाया? शराब माफिया कौन, रेत माफिया कौन, क्या यह बयान आपको याद नहीं हैं। क्या यह भी भूल गए कमलनाथ कि ग्वालियर-चंबल संभाग से एक मंत्री जो आज नदी बचाने का नाटक कर रहे थे। वो जनता से कह रहे थे कि हमें माफ कर दो, हम रेत का अवैध खनन नहीं रोक पाए। क्या किसानों से झूठ बोलना, बेरोजगारों से छल करना, बेटियों को ठगना लायकी है? कमलनाथ कौन सी लायकी और नालायकी की बात कर रहे हैं? ‘कितने भोले हैं आप कमलनाथ, क्या ये जनता मान लेगी?’ मुझे कोई नालायक कहे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं तो वैसे भी जनता का सेवक हूं। 15 महीनों में 5 मिनट के लिए भी आप ग्वालियर नहीं गए। आज आप कह दो कि मैंने तो किसी और के भरोसे छोड़ दिया था या लायकी है, वह भी तब जब चुनाव में उनका उपयोग करना था। मुख्यमंत्री जब भारत के संविधान की शपथ लेता है तब समान भाव की शपथ लेता है, लेकिन अब आप कह रहे हो कि मैंने तो ग्वालियर छोड़ दिया था। कितने भोले हैं कमलनाथ आप, क्या जनता इस भोलेपन को मान लेगी? ‘चंबल एक्सप्रेसवे को ठंडे बस्ते में क्यों डाला?’ लायक पूर्व मुख्यमंत्री जी बताएं कि जरारोग्य अस्पताल के निर्माण को आपने क्यों रोका? जरारोग्य अस्पताल को बाईपास सर्जरी के पैसे क्यों नहीं दिए गए? आप को बताना पड़ेगा कि ग्वालियर और चंबल से जो हमारी पानी लाने की योजना थी उसे क्यों रोका? चंबल एक्सप्रेस वे के निर्माण को आपने ठंडे बस्ते में क्यों डाला? आपके पास ग्वालियर संभाग और चंबल संभाग के जनप्रतिनिधियों के लिए 1 मिनट का टाइम क्यों नहीं था?

भाजपा नेता की धमकी के बाद सीएसपी का ट्रांसफर, थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की

उज्जैन . मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उज्जैन आगमन के दौरान हेलीपेड पर शुक्रवार सुबह भाजपा नेताओं से विवाद के बाद 24 घंटे में सीएसपी ऋतु केवरे का ग्वालियर तबादला कर दिया गया है। मप्र शासन के गृह विभाग ने शनिवार शाम सीएसपी केवरे का तबादला आदेश जारी किया। उन्हें तत्काल प्रभाव से आईजी कार्यालय ग्वालियर भेजा है। दो साल के दौरान भाजपा व कांग्रेस नेता वीआईपी की अगवानी के दौरान हुए विवाद के बाद तीन एएसपी का भी तबादला करवा चुके है। शनिवार को तबादला आदेश के बाद सीएसपी केवरे ने कहा कि भाजपा नेता संक्रमित पार्षद की पत्नी को सीएम से मिलाने हेलीपेड के अंदर ले जा रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर उन्हें रोका तो विवाद किया, मुझे अपशब्द कहे व ट्रांसफर की धमकी दी थी। सीएसपी ने कहा कि नेता सिर्फ तबादला ही करवा सकते है लेकिन कहीं भी भिजवा दे, मैं नौकरी तो दमखम से ही करूंगी। मैं तो इसी दमदारी से ही नौकरी करूंगी..धन्यवाद उज्जैन-सीएसपी हेलीपेड पर भाजपा नेताओं के अपशब्दों का शिकार हुई नानाखेड़ा सीएसपी केवरे ने कहा कि फिलहाल तबादला आदेश मुझे नहीं मिला है लेकिन अगर नेताओं ने ग्वालियर तबादला करवा दिया तो कोई फर्क नहीं पड़ता। ड्यूटी यहां भी कर रही थी और ड्यूटी वहां भी इसी दमखम से करूंगी। मेरे काम पर इस तबादले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उज्जैन में अच्छा-बुरा सारे अनुभव मिले, धन्यवाद उज्जैन। सांसद ने एएसपी को धमकाया था-तवज्जो नहीं दे रहे हो पुलिस अधिकारियों से वीआईपी ड्यूटी के दौरान विवाद करना भाजपा नेताओं का ही शगल नहीं है बल्कि यही स्थिति कांग्रेस की भी है। इससे पूर्व कांग्रेस की प्रदेश में सरकार रही तो यहां के कांग्रेस नेता व जनप्रतिनिधि भी विवाद करने में पीछे नहीं रहे। इसी का नतीजा का है कि वीआईपी के आगमन के दौरान नेताओ को रोकने-टोकने पर दो साल में उज्जैन से यह चौथे पुलिस अधिकारी का तबादला हुआ है। दिसंबर 2018 में शिवराजसिंह महाकाल दर्शन करने आए थे तब हेलीपेड पर एएसपी अभिषेक दीवान से सांसद चिंतामणि मालवीय व अन्य भाजपा नेता भिड़ गए थे। दीवान से यह तक बोले थे कि हमारी सरकार जाने वाली है इसलिए तवज्जो नहीं दे रहो हो। इस घटना के बाद भी एएसपी दीवान का भोपाल एआईजी रेडियो में तबादला करवा दिया था।

शिवराज मेरे भाई, उनके CM रहने के लिए कहीं से चुनाव लड़ने को तैयार: उमा भारती

भोपाल . मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों तरह-तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं. मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजनीति में कभी एक दूसरे के घोर विरोधी रहे शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती एक दूसरे की तारीफ के पुल बांधते नजर आए. इतना ही नहीं, रायसेन की सभा के बाद मध्यप्रदेश में उमा भारती के सक्रिय राजनीति में दोबारा आने की भी अटकलें अब तेज हो गई हैं. रायसेन में आयोजित आम सभा में उमा भारती ने स्वयं चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि शिवराज सिंह उनके भाई हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए अगर कहीं से मुझे चुनाव लड़ना पड़ा तो मैं इसके लिए तैयार हूं. दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उमा भारती की खूब तारीफ की. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के कार्यकाल के समय पंचज्ज (जल, जमीन, जंगल) योजना को दोबारा शुरू करने का भी ऐलान किया. उन्होंने उमा भारती के त्याग, तपस्या और बलिदान की जमकर तारीफ की. यह चुनावी सभा सांची विधानसभा में आने वाले उपचुनाव को लेकर आयोजित की गई थी. इस सभा में मध्यप्रदेश की भविष्य की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इसका भी एक इशारा देखने को मिल गया. अब जब ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी की राजनीति में प्रदेश में सक्रिय हैं, ऐसे में शिवराज सिंह अपने वर्चस्व को बचाने के लिए उमा भारती की मदद लेते दिख रहे हैं. मंगलवार को प्रदेश में उन्होंने दो सभा एक साथ की और दोनों ही जगह उन्होंने एक दूसरे की कार्ययोजनाओं की जमकर प्रशंसा की. हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उमा भारती को चुनाव लड़ाए जाने के सवाल को टाल गए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आरोप पर उन्होंने तीखा कटाक्ष किया. ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी के कोरोना से मौत के मामले में कमलनाथ के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस तरह की गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने रायसेन जिले में 292 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और भूमि पूजन भी किए. इस दौरान उनके साथ हाल ही में कोरोना को मात देकर घर लौटे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, रामपाल सिंह सहित क्षेत्रीय सांसद उमाशंकर भार्गव भी मौजूद रहे. कार्यक्रम से पहले तेज बारिश ने आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया. इस बिगड़े मौसम के दौरान मुख्यमंत्री को अपना हेलीकॉप्टर लैंड कराना पड़ा जिसका जिक्र मुख्यमंत्री ने खुद मंच से किया.

एसडीएम को कालिख पोतने के विरोध में काम बंद, 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर

भोपाल. मध्य प्रदेश के चौरई ब्लॉक के छिंदवाड़ा एसडीएम सीपी पटेल के मुंह पर कालिख पोतने के विरोध में अब मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर) तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक संघ, पटवारी संघ समेत प्रदेश के 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सबसे ज्यादा आम लोगों को परेशानी होने वाली है। सोमवार से आय प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र और बाढ़ से होने वाले नुकसान का सर्वे तक सभी सरकारी काम नहीं होंगे। इस हड़ताल को कई और संगठनों का भी समर्थन है। कर्मचारियों का आरोप है कि राजनीतिक दल सिर्फ चर्चा में आने के लिए इस तरह की बदसलूकी करते हैं। इसी कारण अब आमजनों की तरह ही राजनीतिक पार्टियों को भी ज्ञापन कोर्ट में आकर ही अकेले देना होगा। भीड़ में जाकर किसी तरह के ज्ञापन नहीं लिए जाएंगे। हमें सुरक्षा मिलना जरूरी मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष जीपी माली ने कहा कि प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। कहीं यह नियम नहीं है कि भीड़ में जाकर ज्ञापन लिया जाए। जिस तरह सामान्य लोग सामान्य तरीके से आकर ज्ञापन देते हैं, उसी तरह अब इस तरह के प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल आकर ज्ञापन दें। बस, हम इतना ही चाहते हैं। यह किसी दल के खिलाफ नहीं है। यह व्यवस्था के खिलाफ हड़ताल है। हम नियमानुसार कार्य करते हैं, लेकिन हमेशा हम ही निशाना बनते हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, निशाना कर्मचारी ही कर्मचारियों ने कहा कि प्रदर्शन चाहे सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का- निशाना सिर्फ कर्मचारी और अधिकारी ही बनते हैं। पिछली सरकार में भांडेर में इसी तरह की घटना हो चुकी है। दो दिन पहले उज्जैन में पुलिस अधिकारी से बदसलूकी हुई, लेकिन उनका ही तबादला कर दिया गया। राजनीतिक दबाव के कारण कर्मचारी और अधिकारी विरोध नहीं कर सकते हैं, इसलिए उनका फायदा उठाया जाता है। जेल जा चुका है आरोपी नेता छिंदवाड़ा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नेता बंटी पटेल और पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था। ज्ञापन लेने पहुंचे चौराई तहसील के एसडीएम सीपी पटेल के चेहरे पर बंटी ने कालिख पोत दी थी। पुलिस प्रशासन के जवाबी कार्रवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता बंटी पटेल पर हत्या के प्रयास समेत 11 धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। उस पर एनएसए की कार्रवाई भी की गई। इसके बाद पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह पर भी केस दर्ज कर लिया है।

टाटा कंपनी बनाएगी नई संसद, 865 करोड़ की लागत से पुरानी इमारत के सामने ही बनेगी नई इमारत

नई दिल्ली। संसद की नई इमारत बनाने का कॉन्ट्रैक्ट टाटा कंपनी को मिला है। 865 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इमारत का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को टाटा ने हासिल कर लिया है। एक अधिकारी के मुताबिक, इमारत का निर्माण 21 महीने में पूरा होने की उम्मीद है। यह इमारत पार्लियामेंट हाउस स्टेट के प्लॉट नंबर 118 पर बनाई जाएगी। इस इमारत का मास्टर प्लान पिछले साल तैयार किया गया था। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच संसद के दोनों सदनों के लिए ज्यादा सदस्यों की क्षमता वाली नई इमारतें बनाई जाएंगी। साथ ही केंद्रीय सचिवालय के लिए 10 नई इमारतें बनाई जाएंगी। राष्ट्रपति भवन, मौजूदा संसद भवन, इंडिया गेट और राष्ट्रीय अभिलेखागार की इमारत को वैसा ही रखा जाएगा। हालांकि, मास्टर प्लान तैयार होते वक्त केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने स्पष्ट कर दिया था कि ये प्लान अंतिम नहीं है। ऐसा होगा नया संसद भवन लोकसभा की नई इमारत में सदन के अंदर 900 सीटें होंगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में लोकसभा में सीटें बढ़ती हैं तो दिक्कत न हो। नए सदन में दो-दो सांसदों के लिए एक सीट होगी, जिसकी लंबाई 120 सेंटीमीटर होगी। यानी एक सांसद को 60 सेमी की जगह मिलेगी। संयुक्त सत्र के दौरान इन्हीं दो सीटों पर तीन सांसद बैठ सकेंगे। यानी कुल 1350 सांसद बैठ सकेंगे। राज्यसभा की नई इमारत में 400 सीटें होंगी। देश की विविधता दर्शाने के लिए संसद भवन की एक भी खिड़की किसी दूसरी खिड़की से मेल खाने वाली नहीं होगा। हर खिड़की अलग आकार और अंदाज की होगी। प्रधानमंत्री आवास साउथ ब्लॉक की मौजूदा इमारत के पीछे बनेगा पीएम आवास: साउथ ब्लॉक की मौजूदा इमारत के पीछे नया पीएमओ बनेगा। उसी के पीछे प्रधानमंत्री आवास बनेगा। अभी प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर है। इस आवास को साउथ ब्लॉक के पास बनाने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्रधानमंत्री के अपने आवास से दफ्तर और संसद आने-जाने के लिए ट्रैफिक नहीं रोकना पड़ेगा।

ग्वालियर में चुनाव से पहले झड़प, शिवराज के मंत्री ने कांग्रेस नेता का गला पकड़ा

ग्वालियर. ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर उपचुनाव की जंग शुरू होने से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी में सड़क पर झड़प होने लगी है. नगर निगम ने कमलनाथ के स्वागत के लिए लगाए कुछ पोस्टर हटाए तो कांग्रेसियों ने हंगामा खड़ा कर दिया. कार्यकर्ताओं ने फूलबाग चौराहा पर चक्काजाम कर दिया. इस दौरान केबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर यहां पहुंचे तो कांग्रेसियों ने उनका घेराव कर दिया. मंत्री भी आपा खो बैठे और कांग्रेस कार्यकर्ता से बदसुलूकी कर दी. इससे उत्तेजित कार्यकर्ताओ की उनसे और पुलिस से झड़प हो गई. 18 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर-चंबल के दो दिन के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं.इस इवेंट को जोरदार बनाने के लिए शहर में कांग्रेस ने कमलनाथ के होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगाए हैं. फूलबाग पर लगे कुछ पोस्टर बैनर नगर निगम अमले ने हटा दिए.जब निगम का अमला पोस्टर बैनर हटा रहा था तो कांग्रेसियों को भनक लग गई.थोड़ी देर में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता फूलबाग पर जमा हो गए. इन लोगों ने हंगामा कर दिया और फूलबाग चौराहे पर धरना देकर बैठ गए. कांग्रेसियों ने सिंधिया के खिलाफ भी नारेबाज़ी की. लाखन सिंह ने प्रशासन पर BJP के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया. उनका आरोप है कि बीजेपी कमलनाथ और कांग्रेस के जोरदार माहौल से डर गई है. अब कांग्रेस को रोकने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है. कैबिनेट मंत्री पहुंचे तो बवाल बढ़ा,झूमा झटकी जिस वक्त फूलबाग चौराहे पर कांग्रेसियों का धरना चल रहा था, उस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर मांझी समाज से मुलाकात करने पहुंच गए. मंत्री को आता देख कुछ कांग्रेसी उनके सामने नारेबाजी करने लगे.पहले मंत्री प्रधुम्न ने कांग्रेसियों को मना किया, लेकिन जब मंत्री के सामने अड़ गए तो मंत्री ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारी नाज़िम खान का गला पकड़ लिया. मामला बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और कांग्रेसियों को हटाया. सिंधिया का पुतला फूंका, थाना घेरा मंत्री से विवाद के बाद भड़के कांग्रेसियों ने फूलबाग पर प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने सिंधिया का पुतला फूंका और मंत्री पर कार्रवाई की मांग को लेकर 3 घंटे तक सड़क पर धरना दिया. देर शाम कांग्रेसियों ने पड़ाव थाना का घेराव किया.थाना परिसर में नारेबाजी कर कांग्रेसियों ने मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर और भाजपाईयों पर FIR की मांग की. कांग्रेस के आवेदन पर पुलिस अफसरों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.कांग्रेस ने 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनीदी है.

कोरोना को आमंत्रण, चुनावी माहौल के लिए बीजेपी नेताओं ने गांव-गांव से बुलाई पब्लिक

छतरपुर। मंगलवार को छतरपुर जिले के बड़ामलहारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में कोरोना की चैन और ज्यादा मजबूत हो गई, क्योंकि सभा के लिए नेताओं ने गांव-गांव से कार्यकर्ताओं को बुलाया। सभा को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला भी जुटा रहा। नतीजा यह हुआ कि मंच-पंडाल से लेकर हैलिपैड तक कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई नहीं दी। जहां मंच पर नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चुनावी शंखनाद किया, वहीं पंडाल और हैलिपेड पर धक्का-मुक्की होती रही।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा

सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हैं। हालांकि, अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच संसद के उच्च सदन राज्यसभा में बिहार की दो धुर विरोधी पार्टी जेडीयू  और आरजेडी  के बीच बड़ा मुकाबला देखने मिलेगा। 245-सदस्यीय राज्यसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के सदस्यों की संख्या 116 है। बीजेपी नेताओं को उम्मीद है कि वाईएसआर कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और बीजू जनता दल एनडीए उम्मीदवार का ही समर्थन करेंगे। राज्यसभा में वाईएसआर कांग्रेस के नौ, टीआरएस के 6 और बीजेडी के सात सदस्य हैं। बीजेपी के रणनीतिकारों का अनुमान है कि हरिवंश को करीब 140 सदस्यों का साथ मिल सकता है।

कंगना ने ली शिवसेना से टक्कर

पांच  दिन बाद अभिनेत्री कंगना राणावतमुंबई से हिमाचल लौटीं, उन्होंने कहा- सोनिया की सेना ने आजाद कश्मीर के नारे लगवाए, वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ खून होगी|

हिन्दी विश्वविद्यालय भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- हिंदी दिवस के  अवसर पर हिन्दी विश्वविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण के साथ  मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी अगर हिंदी  भाषा में हो तो ग्रामीण क्षेत्र बच्चे चमत्कार कर सकते हैं

एमपी उपचुनाव : प्रत्याशियों को लेकर भाजपा की तस्वीर तकरीबन साफ, अधिकृत सूची पितृपक्ष के बाद

भोपाल. मप्र में 27 सीटों के उपचुनावों में प्रत्याशियों को लेकर भाजपा की तस्वीर तकरीबन साफ हो गई है। शुरुआत में कांग्रेस से भाजपा में आए 22 नेताओं को पहले ही पार्टी नेता संभावित प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। शेष बचीं हुई 5 सीटों नेपानगर, मांधाता, बड़ा मलेहरा, जौरा और आगर में भी अब नाम तकरीबन तय हो चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से चर्चा के बाद प्रदेश भाजपा नेपानगर, मांधाता और बड़ा मलेहरा में भी उन्हीं नेताओं को मौका देगी, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। बड़ा मलेहरा से कांग्रेस विधायक रहे प्रद्युम्न लोधी के भाजपा में आने के बाद सरकार ने उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया है। तब ऐसा माना गया था कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी, लेकिन अब तय हुआ है कि कांग्रेस से जो भी भाजपा में आया है, उसे टिकट दिया जाए। लिहाजा भाजपा को अब सिर्फ आगर और जौरा से ही प्रत्याशी तय करना है। भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद आगर सीट रिक्त हुई, जबकि जौरा में कांग्रेस विधायक रहे बनवारीलाल शर्मा के निधन से सीट खाली हुई। पार्टी ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगर में 3 नामों सांसद अनिल फिरोजिया की बहन व पूर्व विधायक रेखा रत्नाकर, मनोहर ऊंटवाल के बेटे बंटी ऊंटवाल और प्रभु गेहलोत के नाम में से किसी एक पर सहमति बनाने के प्रयास शुरू किए हैं। रेखा और बंटी का नाम आगे हैं, जबकि जौरा में सुबेदार सिंह रजौधा के नाम पर आमराय बन रही है। भाजपा पितृपक्ष के बाद सूची जारी कर सकती है। पार्टी दफ्तर में बैठक…वर्तमान व पूर्व विधायक नहीं पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने के लिए भोपाल शहर भाजपा की बैठक शनिवार को पार्टी दफ्तर हुई। इसमें सभी विधायकों और पूर्व विधायकों को भी आना था, लेकिन सिर्फ कृष्णा गौर ही पहुंचीं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि सुमित पचौरी को नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से चल रही तनातनी इस बैठक में भी दिखाई दी। हाल ही में भगवानदास सबनानी को प्रदेश महामंत्री बनने के बाद यह खींचतान और बढ़ गई है। हॉल में हुई बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश विश्वकर्मा ने कहा कि ज्यादा कार्यकर्ताओं के आने से यह स्थिति बनी। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मंडल व बूथस्तर तक सेवा कार्यक्रम करने को कहा।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव

मध्य प्रदेश में 27 उपचुनाव सीटों पर : 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की कांग्रेस ने; सबसे हॉट सीट सांवेर में मंत्री तुलसी सिलावट के सामने होंगे पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू

शरद पवार ने कहा- कार्रवाई बीएमसी ने की, हमारी सरकार से लेना-देना नहीं

कंगना से एक और विवाद जुड़ा 9 सितम्बर  को कंगना मुंबई आई थीं। इसी दिन बीएमसी ने कंगना के ऑफिस के कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया था। उनका यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल इलाके में है। इसे  लगभग ५०  करोड़ रुपए खर्च कर बनवाया था। इस कार्रवाई पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है। सीधे तौर पर तो नहीं पर यह विवाद मीडिया की कवरेज को लेकर है। कंगना सितम्बर 9 तारीख को इंडिगो की फ्लाइट से चंडीगढ़ से मुंबई आई थीं। इस दौरान फ्लाइट में ही मीडिया ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की। इस पर डीजीसीए ने इंडिगो से जवाब मांगा है।

सपना चौधरी, गोपाल कांडा के लिए प्रचार करेंगी

नई दिल्ली. बीजेपी (BJP) की सदस्यता ले चुकीं सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने यू-टर्न ले लिया है. खबर है कि हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी सिरसा(Sirsa) से हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के लिए शनिवार को प्रचार करेंगी. बीते लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हुई थी. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने सपना चौधरी को बीजेपी में शामिल कराया था. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी की प्राथमिक सदस्य होने के बावजूद सपना चौधरी दूसरी पार्टी के लिए कैसे प्रचार कर रही हैं? गुरुवार को सपना चौधरी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर सिरसा शहरी सीट से गोपाल कांडा और उनके भाई गोविंद कांडा का समर्थन करने की अपील की है. गोपाल कांडा का भाई गोविंद कांडा सिरसा के रानियां से उम्मीदवार हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet