LATEST NEWS

इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग

जयपुर, जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 17, इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह एक बड़े प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 6:15 बजे उठी चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और चारों ओर काले धुएं का विशाल गुबार छा गया। आग की भयावहता के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए विश्वकर्मा फायर स्टेशन से 2, झोटवाड़ा से 1 और बनीपार्क से 2 दमकलों को मौके पर रवाना किया। असिस्टेंट फायर ऑफिसर भंवर सिंह हाड़ा के अनुसार, आग बुझाने में कुल 5 दमकलों को तैनात किया गया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। गोदाम में प्लास्टिक, रबर, केमिकल कलर और थिनर जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्रियां बड़ी मात्रा में रखी गई थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैली और तापमान बेहद बढ़ गया। इससे पास खड़े ट्रकों और गैस सिलेंडरों को भी खतरा उत्पन्न हो गया। दमकलकर्मियों ने प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडरों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर हटाया और फोम तथा पानी की संयुक्त धारा से आग को काबू में किया। आग बुझाने के दौरान पूरे क्षेत्र में यातायात को रोककर सुरक्षा घेरा बनाया गया ताकि दमकलें निर्बाध रूप से कार्य कर सकें। पड़ोसी फैक्ट्रियों के मालिकों को समय रहते आगाह कर दिया गया, जिससे उन्होंने मुख्य स्विच से बिजली काटकर संभावित शॉर्ट-सर्किट से सुरक्षा सुनिश्चित की। प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के प्लास्टिक व अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है। आग लगने के पीछे शॉर्ट-सर्किट या किसी केमिकल रिएक्शन की संभावना मानी जा रही है, हालांकि सटीक कारणों की जांच अभी जारी है।  

सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन, बीकानेर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, दिए निर्देश

बीकानेर/जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मई की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पलाना में कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेते हुए दिशा-निर्देश प्रदान किए।   सीएम भजनलाल शर्मा ने  कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और गर्मी के मौसम के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आमजन के प्रवेश, निकास, बैठक, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन भी किया। प्रधानमंत्री करेंगे 103 रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण को सर्वाच्च प्राथमिकता दी है। बीकानेर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान श्री मोदी देश के 103 स्थान पर रेलवे स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक बाबूसिंह राठौड़, कुलदीप धनखड़ और डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।  

डूंगरपुर में जीप पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

बांसवाड़ा बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर डूंगरपुर जिले के पिंडावल के समीप शनिवार रात एक ट्रक जीप पर जा पलटा। हादसे में जीप में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जीप में सवार लोग एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे, इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार तड़के मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला जा सका। साबला थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पिंडावल गांव में एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर एक परिवार के लोग जीप से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि रास्ते में अचानक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाल रहे थे और सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस भी पहुंच गई थी, इसी दौरान अचानक तेज गति से आया एक ट्रक जीप और मौके पर खड़े लोगों पर पलट गया, इससे 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे बाद एक सवारी जीप पिंडावल हिलावड़ी गांव के बस स्टैंड के पास बेकाबू होकर रोड से उतर गई थी। इसमें कुछ लोगों को चोट आने पर लोग घायलों की मदद कर रहे थे कि वहां से गुजर रहा ट्रक वहां खड़े लोगों पर पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दबे शवों को निकालने का प्रयास किया। रविवार तड़के करीब 3:30 बजे चार शवों को क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर बाहर निकाला जा सका। हादसे में बोड़ीगामा बड़ा गांव निवासी दुल्हन के नाना लवजी पाटीदार सहित डायालाल पाटीदार, सविता पाटीदार और भावेश पाटीदार की मौत हो गई। एक ही परिवार की चार लोगों की मौत होने के बाद बोड़िगामा बड़ा गांव में शोक की लहर छा गई। रविवार को पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

चित्तौड़गढ़ में तस्करों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई, सात क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा जब्त

चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने सात क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त किया। आरोपी तस्कर भूसे की आड़ में यह अवैध सामग्री तस्करी कर रहा था। इससे एक दिन पहले ही पुलिस ने 9 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा बरामद किया था। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बेगूं सीआई शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार रात को कोटा नेशनल हाईवे-27 पर मेनाल सीमा क्षेत्र स्थित एक हाईवे पार्किंग पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन, जिसमें गेहूं का भूसा भरा हुआ था, लाडपुरा से मेनाल की ओर आते हुए देखा गया। पुलिस ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन को भगा ले जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। जब पिकअप में लदे भूसे को हटाकर तलाशी ली गई, तो पीछे की ओर छिपाकर रखे गए 29 बोरियों में अधकूचला व पिसा हुआ डोडा चूरा बरामद हुआ। इसका कुल वजन 6 क्विंटल 98 किलो 190 ग्राम निकला। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और बनवारीलाल पुत्र रामेश्वरलाल यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बेगूं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां ले जाया जा रहा था। आरोपी से तस्करी के नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बेगूं पुलिस ने इससे एक दिन पहले भी नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान 9 क्विंटल 9 किलो 590 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया था। उस मामले में बीकानेर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

पर्यटन साइट्स पर पर्याप्त संख्या में लगाएं जाएं सीसी टीवी कैमरे: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में  पर्यटन सचिव रवि जैन की उपस्थिति में शासन सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में आयोजित की गई। उपमुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यटन नीति, फिल्म नीति शीघ्रता से जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में एडवेंचर योजना पर कार्य किये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न पर्यटन साइट्स पर पर्याप्त संख्या में सीसी टीवी कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने राज्य में पर्यटन नीति, फिल्म नीति को अंतिम रूप से तैयार कर, शीघ्र ही जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही राज्य में एडवेंचर योजना पर कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने  पुष्कर सरोवर की डीपीआर में सरोवर के कार्यों सहित घाट के सौंदर्यकरण का कार्य एवं अन्य वॉंछित उपयोगी कार्यों को प्राथमिकता से लेने के निर्देश भी प्रदान किये। उपमुख्यमंत्री ने श्री खाटूश्याम जी का सुनियोजित विकास कार्य किया जाने तथा वहां दर्शनार्थियों की सुविधा पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर में प्रवेश और निकासी की बेहतर सुविधा विकसित किये जाने के निर्देश दिए। दिया कुमारी ने मालासेरी डूंगरी के विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में विकास कार्य करवाये जाने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने जयपुर सहित पर्यटन साइट्स पर स्वच्छता एवं साफ सफाई के कार्यों की चर्चा की और निर्देश दिए कि पर्यटन साइट्स पर मुख्य रूप से पेयजल की सुविधा के साथ शौचालयों की बेहतर सुविधाएं विकसित की जाए। उन्होंने पर्यटन साइट्स पर पर्याप्त संख्या में सीसी टीवी कैमरे लगाएं जाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के आमेर क्षेत्र में कॉन्सेर्ट वेंन्यु विकसित किये जाने की सम्भावनाओं को तलाशने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने चौड़ा रास्ता स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी)  के बेहतर उपयोग का प्लान बनाने के निर्देश प्रदान किये। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एनएचएआई द्वारा राज्य के चार स्थान आमेर, रणथंबोर, चित्तौड़ एवं बांसवाड़ा में स्थापित किए जाने वाले रोप वे की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही अजमेर के चामुंडा माता मंदिर पर रोप वे स्थापना हेतु कार्यवाही प्रारमभ करने के निर्देश प्रदान किए। दिया कुमारी ने शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण कार्य हेतु चर्चा की।समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग के विभिन्न बिंदुओं जैसे अल्बर्ट हॉल के जीर्णाेद्धार, लाइट एंड साउंड शो, बावड़ियों का जीर्णाेद्धार, डेजर्ट टूरिज्म झुंझुनू में वार म्यूजियम के लिए चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार जैसलमेर के वार म्यूजियम पर भी चर्चा की और निर्देश दिए। टैगोर योजना पर चर्चा की गई। इसी प्रकार महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट के पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ने इसी प्रकार आरटीडीसी के कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

पंचायती राज राज्यमंत्री ने सिरोही में किया विकास कार्याे का लोकार्पण

जयपुर ग्रामीण विकास, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शनिवार को सिरोही जिले के ग्राम गोल, बरलूट, ऊड एवं ग्राम पंचायत पाडीव में हुए कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्याे का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया तथा जन सुनवाई में लोगों के अभाव अभियोग सुने। राज्यमंत्री ने देवासी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया और कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं जन सुविधाओं के सशक्तीकरण के लिए हमारा सतत प्रयास रहेगा।  राज्य मंत्री देवासी ने कार्यक्रम के बाद जन सुनवाई कर ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सांसद लुम्बाराम चौधरी व जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने राज्य व केन्द्र सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने एवं जन समस्याओं से अवगत कराने की बात कही।

अजमेर नगर निगम के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण जनप्रतिनिधि उतरें जन भावना पर खरे: देवनानी

जयपुर अजमेर नगर निगम के नवनिर्मित भवन का शनिवार को लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने संबोधित किया। समारोह से पूर्व सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।                  विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शहरवासियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न संस्थाओं को परकोटे से बाहर स्थापित किया गया है। कभी राजकीय महिला चिकित्सालय दूर था आज शहर का भाग हो गया है। इसी प्रकार नगर निगम भवन भी होगा। नगर निगम से जुड़े जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए होता है। इन्हें आमजन को संतुष्ट करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों को ऑनलाइन करने से जनता को लाभ हो रहा है। जनप्रतिनिधि एवं समस्त अधिकारी स्वयं को जनता के सेवक का भाव रखकर कार्य करें। अजमेर के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि हम सबको राजनीति से ऊपर उठकर मिलकर कार्य करना चाहिए। आमजन को केंद्र में रखकर कार्य करने से विकास की गति तीव्र हो जाती है। साथ ही आमजन का संतुष्टि स्तर भी बढ़ जाता है। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी एवं लगन के साथ करें।             जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि शहर का विकास समस्त व्यक्तियों के सहयोग से होता है। सरकार ईआरसीपी प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य कर रही है। इसके परिणाम स्वरुप अजमेर में जल्द ही छोटा बीसलपुर जैसा जल स्रोत बनेगा। इससे अजमेर का जल संकट हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। सरकार अगले 50 वर्षों की आवश्यकता को पूरी करने के अनुसार योजना बना रही है।                           श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विकास के विजन को आगे बढ़ाने के लिए विकास कार्यों में जन भागीदारी आवश्यक है। अब तक जन कल्याणकारी योजनाएं जनता के सहयोग से ही आगे बढ़ी है। इन योजनाओं ने देश की दशा और दिशा को बदला है। प्रत्येक व्यक्ति को सार्वजनिक संपत्ति में अपना अंश मानकर निजी संपत्ति की तरह सुरक्षा करनी चाहिए। सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने का भाव होने से देश का स्वरूप अलग होगा। सरकार के खजाने का धन समस्त नागरिकों के खून पसीने से एकत्र होता है। इसीलिए इसका सदुपयोग करने के साथ ही सतर्कता से निगरानी करने की आवश्यकता है।                उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से व्यक्ति का तन, मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। इसका प्रभाव आत्मा पर भी पड़ता है। आत्मा में सकारात्मक चिंतन होने से व्यक्ति राष्ट्र के उत्थान के बारे में सोचेगा। प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। मां के साथ पेड़ के जुड़े होने से व्यक्ति उस पेड़ की देखभाल करके वृक्ष बनाने का संकल्प लगा। इस मंतव्य के साथ कार्य करने से आगामी 5 वर्षों में प्रकृति में संतुलन स्थापित होगा।              उन्होंने कहा कि सरकार नगरीय निकायों की सेवाओं को सहज उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इस कारण अधिकतर कार्य ऑनलाइन किए गए हैं। पूंजी पुनर्भरण मद में राशि बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। सुनियोजित विकास की अवधारणा के साथ स्मार्ट सिटी को आरंभ किया गया था। सरकार द्वारा नगरीय विकास को केंद्र में रखकर कई नीतिगत निर्णय लिए हैं। डूंगरपुर की तरह अन्य नगरीय निकायों के निवासियों में भी सफाई के प्रति जागरूकता होनी चाहिए। इस अवसर पर अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल, महापौर श्रीमती ब्रज लता हाड़ा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे।

22 मई को बीकानेर से पीएम मोदी 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

बीकानेर बीकानेर के पास स्थित पलाना गांव 22 मई को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का सामूहिक रूप से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और कुछ प्रस्तावित स्टेशनों का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय रेलवे के अब तक के सबसे बड़े वर्चुअल लोकार्पण आयोजनों में से एक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम के लिए बीकानेर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 17 मई को पलाना पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी प्रधानमंत्री के साथ इस दौरे में शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को बीकानेर की जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने पलाना पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड के लिए उपयुक्त स्थानों का निरीक्षण किया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि यह भारतीय रेलवे का एक बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन होगा। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी गंभीरता से जुटा हुआ है और सभी तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल में डबवाली, गोगामेड़ी और लालगढ़ जैसे रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक स्वरूप में तैयार किए जा चुके हैं। जोधपुर मंडल के देशनोक रेलवे स्टेशन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। कुल मिलाकर बीकानेर मंडल के 22 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी अत्याधुनिक स्वरूप दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दौरे के संकेत मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न सिर्फ रेलवे विकास को रफ्तार देगा, बल्कि बीकानेर संभाग के लिए भी एक अहम राजनीतिक और विकासात्मक संदेश माना जा रहा है।  

राजस्थान में बेटियों को भजनलाल सरकार देगी 25 से 40 हजार रुपए, यह कागज होने जरूरी

जयपुर: राजस्थान सरकार ने बेटियों के लिए एक खास योजना शुरू की है। भजनलाल शर्मा सरकार चाहती है कि राज्य की बेटियां आत्मनिर्भर बनें और खेती के क्षेत्र में आगे बढ़ें। इसलिए, 11वीं कक्षा से लेकर पीएचडी करने वाली छात्राओं को हर साल 15 हजार से 40 हजार रुपये तक की मदद मिलेगी। यह योजना उन छात्राओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और खेती को सिर्फ खेत तक ही नहीं, बल्कि प्रयोगशालाओं और मैनेजमेंट संस्थानों तक ले जाना चाहती हैं। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना राजस्थान सरकार बेटियों को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है। सरकार का मानना है कि बेटियां अब खेतों से लेकर रिसर्च लैब तक अपनी पहचान बनाएंगी। इस योजना के तहत, सरकार पढ़ाई के हर स्तर पर छात्राओं की मदद करेगी। हालांकि इस योजना का नाम अभी तय नहीं है, लेकिन इसका लक्ष्य बेटियों को कृषि शिक्षा में प्रोत्साहित करना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। सरकार ने प्रोत्साहन राशि को अलग-अलग स्तरों पर बांटा है-     11वीं और 12वीं में कृषि विषय लेने पर: 15,000 रुपये प्रति वर्ष     कृषि स्नातक (B.Sc. Ag, डेयरी, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी आदि): 25,000 रुपये प्रति वर्ष (4 साल का कोर्स)     कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जोबनेर में बीएससी एग्री-बिजनेस: 25,000 रुपये प्रति वर्ष (5 साल का कोर्स)     एम.एस.सी. कृषि में: 25,000 रुपये प्रति वर्ष (2 साल तक)     पीएच.डी. कृषि में: 40,000 रुपये प्रति वर्ष (अधिकतम 3 साल तक)   जानें जरूरी शर्तें इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी हैं। छात्राएं राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए। साथ ही, वे राज्य सरकार या राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेजों में कृषि से जुड़ी पढ़ाई कर रही हों। आवेदन करते समय, छात्राओं को अपना मूल निवास प्रमाण पत्र और पिछली कक्षा की मार्कशीट जैसी जानकारी देनी होगी। आवेदन करने का तरीका भी आसान है। छात्राएं एसएसओ आईडी या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के बाद, कृषि विभाग के अधिकारी इसकी जांच करेंगे। फिर, स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल एक सर्टिफिकेट जारी करेंगे। आखिरी में जिला परिषद के संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) इसे मंजूरी देंगे। इनको नहीं मिलेगा लाभ प्रिंसिपल की भी जिम्मेदारी तय की गई है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्रा उसी कक्षा में दोबारा दाखिला नहीं ले रही है और परीक्षा में फेल नहीं हुई है। अगर प्रिंसिपल गलत जानकारी देते हैं, तो वे इसके लिए जिम्मेदार होंगे। कुछ छात्राओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जैसे कि, जो छात्राएं पिछली कक्षा में फेल हो गई हैं, या जो अपनी श्रेणी सुधारने के लिए फिर से उसी कक्षा में दाखिला ले रही हैं, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, अगर कोई छात्रा बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती है, तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 सरकार ने आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 रखी है। इसलिए, जो छात्राएं कृषि में करियर बनाना चाहती हैं, उनके पास अभी काफी समय है। लेकिन, उन्हें सही दस्तावेज और तैयारी के साथ आवेदन करना होगा। सरकार का कहना है कि यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है। सरकार चाहती है कि बेटियां कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपनी पहचान बनाएं। सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से राज्य में कृषि क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी बढ़ेगी।

भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव से प्रदेश में पर्यटन उद्योग पर पड़ा गहरा असर, 80 प्रतिशत पर्यटकों रद्द की बुकिंग्स

जयपुर भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के बाद राजस्थान आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राज्य के पर्यटन उद्योग पर इसका गहरा पड़ा है। राज्य की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा रहा राजस्थान का पर्यटन अब संकट का सामना कर रहा है। राजस्थान के प्रमुख होटलों में इस समय 80 प्रतिशत बुकिंग्स रद्द हो चुकी हैं। होटल संचालक और ट्रेवल एजेंट्स अब इस स्थिति से जूझते नजर आ रहे हैं। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान के मुताबिक हमारे लिए यह समय बहुत कठिन है क्योंकि लगभग 500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। हम उम्मीद करते हैं कि स्थिति जल्द सामान्य होगी। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इन दिनों सन्नाटा सा पसरा है। जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और जयपुर जैसे शहरों में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। विदेशी पर्यटकों की आवक तो लगभग आधी रह गई है, जबकि स्थानीय पर्यटकों की संख्या भी लगातार घट रही है। ये प्रभाव विशेष रूप से उन महीनों में देखा जा रहा है, जब राज्य में पर्यटन का ऑफ सीजन होता है यानी अप्रैल से लेकर सितंबर तक। पहलगाम हमले के बाद से पर्यटकों में असुरक्षा का अहसास बढ़ा है और इसी के चलते लोगों ने अपनी यात्रा की योजना रद्द की है। होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन का कहना है हमारी प्राथमिकता इस समय पर्यटकों की सुरक्षा है। हम उन्हें पूरा रिफंड दे रहे हैं ताकि उनका विश्वास बना रहे। जयपुर में जहां आमेर महल और हवा महल जैसे प्रसिद्ध स्थलों पर आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। मौसम की स्थिति भी इस बार अनुकूल रही थी, जिससे जनवरी से अप्रैल तक पर्यटन का दौर ठीक-ठाक था लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। राजस्थान का जो आकर्षण एक समय पर्यटकों को खींच लाता था, वह अब थोड़ा फीका पड़ गया है, और इसका असर न सिर्फ होटल कारोबार पर पड़ा है, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी हो रहा है।

राजस्थान शैक्षिक पंचांग 2024-25 के अनुसार, स्कूलों में आज से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी

जयपुर राजस्थान में तेज़ धूप और लू की मार झेल रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। बच्चों को चिलचिलाती गर्मी से राहत देने और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे वे परिवार के साथ आराम से समय बिता सकें। कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद? -राजस्थान शैक्षिक पंचांग 2024-25 के अनुसार, स्कूलों में आज से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। -स्कूल 1 जुलाई 2025 से दोबारा खुलेंगे। -छुट्टियों से ठीक एक दिन पहले, 16 मई को पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग आयोजित की गई है, जिसमें छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि: दोपहर में बाहर निकलने से बचें हल्के और ढीले कपड़े पहनें खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें छुट्टियों का बच्चों में उत्साह गर्मियों की छुट्टियों का बच्चों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। अब जब छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है, तो बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। भीषण गर्मी में स्कूल भेजना जहां एक चुनौती बन गया था, अब वहां वे आराम से घर में समय बिता सकेंगे।  

दो समुदायों के बीच फल-सब्जी खरीदने-बेचने को लेकर झगड़ा, आसपास खड़े ठेलों में लगाई आग

उदयपुर शहर के धानमंडी थाना इलाके में गुरुवार देर शाम एक मामूली कहासुनी ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फल-सब्जी खरीदने-बेचने को लेकर दो युवकों के बीच बहस हुई थी, जो धीरे-धीरे दो समुदायों के बीच झगड़े में तब्दील हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और बात हाथापाई से होते हुए हिंसा तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने आसपास खड़े ठेलों पर पथराव भी किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क किनारे खड़े कुछ ठेलों को आग के हवाले कर दिया। घायल सब्जी विक्रेता को तत्काल एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसपी सहित चार थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। घटना की खबर जैसे ही शहर में फैली, बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाइश देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है लेकिन पुलिस नें मोर्चा संभाल रखा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।  

काला हिरण मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने तय की तारीख, सलमान और अन्य सितारों की संयुक्त सुनवाई 28 जुलाई को

जोधपुर काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान से जुड़ी कानूनी कार्रवाई एक बार फिर सुर्खियों में है। राजस्थान हाईकोर्ट में बुधवार को इस मामले से संबंधित एक अहम सुनवाई हुई। यह सुनवाई सरकार द्वारा दायर की गई लीव टू अपील पर हुई, जो अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के खिलाफ दायर की गई थी। राज्य सरकार ने इन सितारों को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की एकल पीठ में हुई। सुनवाई के दौरान वकीलों ने कोर्ट के समक्ष यह मांग रखी कि सलमान खान को सजा सुनाए जाने के फैसले के खिलाफ दायर अपील भी अब हाईकोर्ट में ट्रांसफर हो चुकी है, इसलिए दोनों अपीलों को एक साथ जोड़ा जाए और एक ही समय पर सुनवाई की जाए। कोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है। अब सलमान खान, सैफ अली खान और अन्य सितारों से जुड़े सभी अपील मामलों की संयुक्त सुनवाई 28 जुलाई को होगी। गौरतलब है कि हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान इन सितारों ने दो काले हिरणों का शिकार किया था। जिसके लिए 1998 में जोधपुर पुलिस ने सलमान खान और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हिरण शिकार का ये मामला विश्नोई समुदाय की तरफ से दर्ज कराया गया था। सलमान खान के खिलाफ तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण शिकार व अवधि पार लाइसेंस के हथियार रखने के मामले दर्ज किए गए। इस मामले में सलमान खान को 12 अक्टूबर 1998 को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पांच दिन बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद हुई सुनवाइयों में सलमान को कई बार जोधपुर भी आना पड़ा था।

बाघों के साथ छेड़छाड़ के दो वीडियो चर्चा में, वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दो चौंकाने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन वीडियो में एक व्यक्ति बाघों के अत्यंत निकट नजर आ रहा है, कभी नवजात शावकों को सहलाते हुए तो कभी बाघ के पास रील बनाने की कोशिश करते हुए। पहला वीडियो रणथंभौर की फलौदी रेंज के देवपुरा वन क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां बाघिन RBT-2302 ने हाल ही में तीन शावकों को जन्म दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों शावक एक पाइप में बैठे हैं और एक व्यक्ति उनके पास जाकर उन्हें हाथ लगा रहा है, उन्हें सहला रहा है और वीडियो बना रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो यदि इस दौरान बाघिन वहां पहुंच जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरा वीडियो फलौदी रेंज के जोन नंबर 10 (झोझेश्वर व कैलाशपुरी के बीच) का है। इसमें एक पर्यटक वाहन से उतरा युवक बाघ के बेहद नजदीक पैदल जा रहा है, जो तालाब में पानी पी रहा है। वीडियो में युवक रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालता नजर आ रहा है। सौभाग्यवश बाघ ने हमला नहीं किया, वरना एक और अनहोनी हो सकती थी। इन दोनों घटनाओं ने साफ कर दिया है कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। वन विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन वायरल वीडियो ने विभाग की तैयारियों और सतर्कता की पोल खोलकर रख दी है। गौरतलब है कि हाल ही में रणथंभौर में दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 16 अप्रैल को टाइगर के हमले में एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई थी और 11 मई को बाघिन कनकटी ने रेंजर देवेंद्र चौधरी को मार डाला था। इन घटनाओं के बाद भी सुरक्षा में इस प्रकार की चूक वन विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इंसानों का इस तरह बाघों के करीब जाना न केवल उनकी खुद की जान के लिए खतरा है, बल्कि इससे बाघों का प्राकृतिक व्यवहार भी प्रभावित होता है। शावकों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बाघों के आक्रामक व्यवहार का कारण बन सकती है।

जैसलमेर जिला कलेक्टर पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद ने लगाए गंभीर आरोप, सीएम शर्मा को लिखा पत्र

जयपुर राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में कलेक्टर और एसडीओ के बीच छिड़े घमासान में अब आरएएस एसो. भी कूद गई है। एसो. ने कलेक्टर प्रताप सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। इसके लिए एसो. ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी पत्र लिखा है। दरअसल पिछले दिनों जैलसमेर के पोकरण में तैनात आरएएस अधिकारी प्रभोजोत सिंह गिल का कलेक्टर से विवाद हो गया था। इसके बाद प्रभोजोत ने कलेक्टर पर आरोप लगाया कि वे उन्हें मानदंडों के खिलाफ जाकर जांच बंद करने के लिए कह रहे हैं। प्रभोजोत ने इसके लिए एक शिकायती चिट्ठी भी सरकार को लिखी, जिसमें कहा गया है कि ब्याज माफिया के खिलाफ जब पीड़ितों की शिकायत पर उन्होंने कार्रवाई करने के लिए पत्रावली चलाई तो कलेक्टर ने उन्हें अपने चैंबर में बुलाकर धमकाया और जांच बंद करने के लिए कहा। इससे पहले भी प्रताप सिंह के खिलाफ अपने अधीनस्थों के साथ दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। प्रभोजोत सिंह ने कलेक्टर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। इस पूरे मामले को आरएएस एसो. ने बेहद गंभीरता से लेते हुए सरकार से कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही एसो. ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि समय रहते कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एसो. हड़ताल पर भी जा सकती है। परिषद ने गुरुवार को इस संबंध में मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet