LATEST NEWS

भजनलाल सरकार बड़ा फैसला, 11वीं से लेकर पीएचडी करने तक देगी प्रोत्साहन राशि

जयपुर राजस्थान में ग्रामीण और शहरी अंचल की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की ऐसी छात्राएं जो दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ग्यारहवीं कक्षा में कृषि विषय लेना चाहती हैं और कृषि विषय में ही उच्च अध्ययन करना चाहती हैं उन्हें यह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक होगी। कितनी होगी प्रोत्साहन राशि? कृषि विषय लेकर सीनियर सैकंडरी में अध्ययनरत छात्राओं को 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए दी जाएगी। इसके तहत  उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण में कृषि स्नातक में अध्ययनरत छात्राओं को 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष 4 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए एवं श्री कर्ण नरेन्द्र व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, जोबनेर में बीएससी कृषि एवं एग्री बिजनेस में अध्ययनरत् छात्राओं को 25 हजार प्रति वर्ष या 5 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए,  एमएससी कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को 25 हजार प्रतिवर्ष 2 साल के लिए और कृषि विषय में पीएचडी में अध्ययनरत छात्राओं को 40 हजार रूपए प्रति वर्ष अधिकतम 3 वर्ष के लिए प्रदान किए जाएंगे। क्या होगी पात्रता?    राजस्थान की मूल निवासी ऐसी छात्राएं जो राजकीय एवं राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में मूल निवास प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका प्रस्तुत करनी होगी। कैसे करें आवेदन? योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र छात्राओं को ई-मित्र के माध्यम से या स्वयं की एसएसओ आईडी से राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन स्वयं या नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर आवेदन करना होगा। संबंधित कृषि अधिकारी  की ओर से ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की जांच कर ई-साइन सर्टिफिकेट जारी करने के लिए संबंधित स्कूल, कॉलेज अथवा यूनिवर्सिटी के संस्था प्रधान को अग्रेषित किया जाएगा। संस्था प्रधान जारी करेंगे ई-साइन सर्टिफिकेट? राज किसान साथी पोर्टल पर पंजीकरण के बाद संबंधित संस्था प्रधान की ओर से आवेदनों की जांच कर ई-साइन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा । इसमें बताया जाएगा कि छात्रा किस कक्षा में अध्ययनरत् है। साथ ही, संस्था प्रधान की ओर से यह भी सर्टिफाई किया जाएगा कि छात्रा ने पुनः उसी कक्षा में प्रवेश नहीं लिया है और वह अनुत्तीर्ण नहीं हुई है। छात्राओं के गलत आवेदनों पर ई-साइन सर्टिफिकेट जारी होने पर जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। संस्था प्रधान की ओर से जारी ई-साइन सर्टिफिकेट की जांच के बाद वित्तीय स्वीकृति संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) जिला परिषद देंगे। छात्राओं की ओर से जिस वित्तीय वर्ष प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन किया गया है, संस्था प्रधान की ओर से उसी वित्तीय वर्ष में ई-साइन सर्टिफिकेट जारी नहीं होने पर प्रोत्साहन राशि देय नहीं होगी। इन्हें नहीं मिलेगा लाभ? गत वर्ष में अनुत्तीर्ण छात्राएं जिन्होंने पुनः उसी कक्षा में प्रवेश लिया हो, श्रेणी सुधार के लिए उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लेने वाली छात्राएं, सत्र के मध्य विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय छोड़कर जाने वाली छात्राएं प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं उठा सकेंगी।

देसी गाय देगी रोज़ाना 40 लीटर दूध? सरकार की अनोखी पहल, ब्राज़ील से मंगवाए गिर नस्ल के सीमेन

Desi cow will give 40 liters of milk daily? Rajasthan government’s unique initiative, ordered semen of Gir breed from Brazil जयपुर ! राजस्थान सरकार ने दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एक अनूठी और क्रांतिकारी पहल शुरू की है। इस योजना के तहत ब्राज़ील से आयातित उच्च गुणवत्ता वाले गिर नस्ल के बैलों के सीमेन का उपयोग राज्य की देसी गायों के कृत्रिम गर्भाधान के लिए किया जा रहा है। दूध उत्पादन में होगी भारी बढ़ोतरीराज्य के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि ब्राज़ील से लाए गए Espetaculo FIV और IVA FIV D Brass जैसे हाई प्रोडक्शन गिर बैल, जिनकी संतानें सामान्य गायों की तुलना में औसतन 5 से 8 गुना अधिक दूध देती हैं, अब राजस्थान के 23 जिलों में नस्ल सुधार कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।फिलहाल देसी गायें प्रतिदिन औसतन 10 से 20 लीटर दूध देती हैं, लेकिन इस तकनीक से यह आंकड़ा 40 से 50 लीटर प्रतिदिन तक पहुंच सकता है। अब तक वितरित हुए 2,680 सीमेन डोजपरियोजना के पहले चरण में अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, पाली और भरतपुर समेत विभिन्न जिलों में 2,680 सीमेन डोज़ वितरित किए जा चुके हैं। सरकार ने इस योजना के विस्तार हेतु अतिरिक्त 10,000 सीमेन डोज़ की मांग भी केंद्र सरकार से की है, जिससे अधिक किसानों को लाभ मिल सके। मादा बछड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए सेक्स-शॉर्टेड सीमेनराज्य सरकार ने उन्नत सेक्स-शॉर्टेड सीमेन तकनीक को भी अपनाया है, जिससे मादा बछड़ों के जन्म की संभावना 90% तक बढ़ जाती है। पहले चरण में चेन्नई से मंगवाए गए 60,000 डोज़ जिलों में वितरित किए जा चुके हैं और जून माह तक 10,000 डोज़ और पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकतइस अभिनव योजना से न केवल राज्य में दुग्ध उत्पादन में भारी इजाफा होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्नत कृत्रिम गर्भाधान और नस्ल सुधार कार्यक्रमों से पशुधन की गुणवत्ता व उत्पादकता बढ़ेगी, जिससे किसानों की आमदनी में सीधा लाभ होगा। राष्ट्रीय स्तर पर बन सकती है मॉडल योजनाराजस्थान सरकार की यह पहल अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है, जो कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

आज फिर एक धमकी भरा मेल सामने आया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, फैली सनसनी

जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। खेल विभाग और एसएमएस स्टेडियम को लगातार मिल रही धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार 15 मई को फिर एक धमकी भरा मेल सामने आया है, जिसमें सीधे तौर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल परिषद के सचिव नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार मेल का अंदाज और भी ज्यादा खौफनाक और चौंकाने वाला है। धमकी देने वालों ने मेल में लिखा है कि वे नीरज के पवन की बेरहमी से हत्या कर देंगे और उसके टुकड़े करके सूटकेस में बंद कर फेंक देंगे। यही नहीं, मेल में यह भी दावा किया गया है कि अगर वे पकड़े जाते हैं तो अपनी मानसिक स्थिति खराब होने का बहाना बनाकर बच निकलेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने पहले से ही मानसिक स्थिति का फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करवा लिया है। मेल में पुलिस को भी चुनौती दी गई है कि वह चाह कर भी उन्हें नहीं पकड़ सकती, क्योंकि वे “मासूम चेहरा” बनाकर सिस्टम को गुमराह कर देंगे। इस मेल के सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब मेल के आईपी एड्रेस को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मेल कहां से भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इससे पहले जो मेल भेजे गए थे, उनकी लोकेशन कर्नाटक की पाई गई थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में लगातार धमकियों का सिलसिला जारी है। 8 मई को पहली धमकी एसएमएस स्टेडियम को उड़ाने को लेकर आई थी। फिर 12 मई, 13 मई और 14 मई को भी धमकी भरे मेल सामने आए। 14 मई को तो एक ही दिन में दो मेल आए। अब 15 मई को ताजा धमकी के साथ पूरे राज्य में चिंता और खौफ का माहौल है। राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साइबर टीम लगातार मेल भेजने वाले का सुराग लगाने में जुटी है। मुख्यमंत्री और सचिव स्तर के अधिकारियों को धमकी मिलना राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

25 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने तहसीलदार को किया गिरफ्तार

अलवर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चेचट तहसीलदार भरत कुमार यादव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत एक व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री कराने के एवज में मांगी गई थी। शिकायत के बाद ACB कोटा ने जाल बिछाकर तहसीलदार को गिरफ्तार किया। इसके बाद ACB ने अलवर में भी तहसीलदार के घर पर छापेमारी की और वहां से जो भी दस्तावेज मिले, उन्हें जब्त कर लिया। दरअसल, चेचट तहसीलदार भरत कुमार यादव की गिरफ्तारी के बाद कोटा और अलवर ACB की संयुक्त टीम ने तहसीलदार के अंसल टाउन के मकान पर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। ASP महेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज और फाइलें बरामद हुई हैं। टीम ने मकान से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रजिस्ट्री संबंधी रिकॉर्ड और अन्य कागजात जब्त किए हैं। रिश्वतखोरी का यह मामला कितने समय से चल रहा था, इसकी जांच भी ACB ने शुरू कर दी है। इसमें और कौन-कौन अधिकारी या दलाल शामिल हो सकते हैं, इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। एसीबी जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।  

सिरोही में चूरमा-बाटी का प्रसाद खाकर 39 बच्चों सहित 50 बीमार, अस्पताल में भर्ती

सिरोही सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड अंतर्गत भूला गांव में हुए गमेती समाज के प्रसादी कार्यक्रम में चूरमा-बाटी खाने से 39 बच्चों सहित 50 लोग बीमार हो गए। परिजन सभी बीमार लोगों को समीपवर्ती रोहिड़ा और सरूपगंज कस्बों में लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।   जानकारी के अनुसार, भूला गांव में गमेती समाज की ओर से प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें चूरमा-बाटी का प्रसाद बनाया गया था। इसे खाने के बाद 39 बच्चों सहित 50 लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर इस परिजन उन्हें निजी वाहनों से रोहिड़ा और सरूपगंज के सरकारी व निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे और सभी को भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज किया गया। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और प्रसादी के सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को गोद में और बड़ों को खाट पर वाहनों तक लाना पड़ा गमेती समाज का यह प्रसादी कार्यक्रम भूला गांव के दुर्गम क्षेत्र में आयोजित किया गया था। ऐसे में वहां तक वाहनों को ले जाना संभव नहीं था। जैसे ही प्रसादी ग्रहण करने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ी, परिजन बच्चों को गोद में और बड़ों को खाट पर लिटाकर वाहनों तक लेकर आए। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मिलावट की शिकायतें बढ़ें जिले में बीते लंबे समय से घी, तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट को लेकर शिकायतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी सख्ती से कार्रवाई करने के बजाय त्योहारी सीजन में औपचारिकता निभाकर ही संतुष्ट हो जाते हैं। विभागीय टीम जब मौके पर पहुंचती है तो उन्हें स्थिति की पूरी जानकारी होती है, लेकिन सैंपलों के फेल होने के बावजूद दोषियों के विरुद्ध विभागीय प्रशासन अक्सर मेहरबानी वाला रवैया अपनाता है। ऐसे में आमजन को ही खामियाजा भुगतना पड़ता है।

पश्चिमी जिलों में जबरदस्त हीट वेव चलनी शुरू, गंगानगर में पारा 45 डिग्री के पार

जयपुर प्रदेश के बॉर्डर फिर से भीषण गर्मी से तपने लगे हैं। अधिकतम तापमान 45 डिग्री का स्तर पार कर गया है। प्रदेश पश्चिमी जिलों में जबरदस्त हीट वेव चलनी शुरू हो गई हैं। बीते 24 घंटों में गंगानगर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन प्रदेश में तापमान का स्तर इसी के आस-पास बना रहेगा। इसके बाद फिर से धूल भरी आंधी और बारिश का दौर चलेगा। बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की वर्षा देखने को मिली है। हवा में आर्द्रता का स्तर 15 से 50 प्रतिशत के बीच बना हुआ है।  प्रदेश के 15 शहरों में अधिकतम पारा 40 डिग्री के स्तर को पार कर चुका है। 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पश्चिमी राजस्थान में आज भी हीट वेव जारी रह सकती हैं। प्रदेश के अधिकतम तापमान में  2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम 40.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 39.2 डिग्री, अलवर में 41.6 डिग्री, जयपुर में 41.8 डिग्री, पिलानी में 42.7 डिग्री, सीकर में 39.5 डिग्री और कोटा में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में 43.4 डिग्री, जैसलमेर में 43.4 डिग्री, जोधपुर में 41.6 डिग्री तथा गंगानगर में 45.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

सिरोही में जमीन विवाद में हुई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिरोही सिरोही जिले की शिवगंज पुलिस ने  बीती 12 मई को कानाकोलर गांव में बादला मार्ग पर कुल्हाड़ी और लाठियों से पीटकर की गई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा की अगुवाई में पुलिस ने कानाकोलर, जिला सिरोही निवासी नेनाराम पुत्र लुम्बाराम मीणा, सोनाराम पुत्र लुम्बाराम मीणा और गुलाबराम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस के अनुसार, जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती हनुमानाराम जाट ने पुलिस को बताया गया था कि 11 मई को उसके दोस्त जसवंत सांखला ने फोन कर उसे बताया कि शिवगंज के पास उसके सहयोगी की जमीन है, वहां पर जमीन की सार-संभाल करनी है, इसलिए शिवगंज चलना है। 12 मई की सुबह करीब 9 बजे जसवंत सांखला की कार में एक अन्य दोस्त जितेंद्र जैन और कार चालक ओमाराम के साथ जोधपुर से रवाना होकर 11 बजे कानाकोलर, शिवगंज पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद रघुनाथसिंह राजपूत व नेनाराम मीणा उनके पास आए और वहां चल रही साफ-सफाई पर आपत्ति जताते हुए जाने को कहा। आरोपियों को उनके द्वारा दो बार समझा-बुझाकर वापस भेजा गया, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे के आसपास नेनाराम मीणा 2-3 अन्य लोगों के साथ आया। उन्होंने उनके मित्र जसवंत सांखला पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। इस पर उन्होंने व ड्राइवर ओमाराम ने बीच-बचाव किया तो उन लोगों ने उनके ऊपर भी कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान ओमाराम और जितेंद्र जैन जान बचाकर वहां से भागे, लेकिन हमले में जसवंत सांखला के शरीर पर गंभीर चोटें आने से वे वहीं गिर गए और उनकी मौत हो गई।   टीमों का गठन कर की गई  आरोपियों की तलाश घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद मौके से फरार आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपियों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, तो उन्होंने एकराय होकर जसवंत सांखला की हत्या करना स्वीकार किया।

जीजा – साले को बिजली विभाग की गाड़ी ने कुचला, जीजा की मौत, साला गंभीर

अलवर अलवर जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत बिजली विभाग की गाड़ी ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई अजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को विजय और पुष्पेंद्र गोविंदगढ़ और रामगढ़ के मोड़ पर सड़क पार कर रहे थे, टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर अवस्था के चलते दोनों को अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलवर लाने के बाद विजय कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक विजय मिलकपुर का निवासी था और गाड़ी चलाने का कार्य करता था। मृतक की उम्र 25 वर्ष थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। मृतक के भाई ने बिजली विभाग के ड्राइवर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। इस घटना में घायल पुष्पेंद्र को अंदरूनी चोटें आई हैं और वह अभी स्थिर अवस्था में है। आज गुरुवार सुबह रामगढ़ थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने बिजली विभाग की गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुष्पेंद्र के बयान लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

राजस्थान हाईकोर्ट में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर सुनवाई

जयपुर विवादित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर आज राजस्थान हाईकोर्ट में बेहत महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। भर्ती परीक्षा रद्द होगी या नहीं इसे लेकर आज कोई बड़ा फैसला आने की संभावना है। पिछले दिनों हाईकोर्ट इस मामले में सुनवाई करते हुए सरकार को निर्देश दिए थे कि वह अगली सुनवाई तक अपना जवाब पेश कर दे कि भर्ती परीक्षा रद्द होगी अथवा नहीं। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि सरकार निर्णय नहीं करती है तो हाईकोर्ट इस बारे में फैसला देगा। इधर, सरकार ने पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट को बताया था कि 13 मई को एसआई भर्ती को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। लेकिन 13 मई को बुलाई गई बैठक में सिर्फ अध्यक्ष जोगाराम पटेल और सदस्य मंजू वाघमार ही उपस्थित रहे। शेष सदस्य बैठक में शामिल नहीं हो पाए। इसके लिए अगली बैठक 21 मई को प्रस्तावित कर दी गई। जबकि हाईकोर्ट ने 15 तक की डेडलाइन दे रखी है। पिछली सुनवाई में सरकार की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह ने कोर्ट को बताया था कि 21 फरवरी को जारी कोर्ट के निर्देशों की पालना में अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया। फरवरी में कोर्ट ने सरकार को कार्रवाई के लिए 2 महीने का समय दिया था। इसके बाद हुई सुनवाई में सरकारी पक्ष ने 13 मई को सब कमेटी की बैठक का हवाला देते हुए समय मांगा। हालांकि जस्टिस समीर जैन ने सरकार को 15 मई का समय देते हुए यह चेतावनी दी थी कि तय समय के अंदर सरकार कोई निर्णय नहीं करती है तो हाईकोर्ट इस बारे में अपना फैसला सुना देगा।

नशीला पदार्थ खिलाकर नौकर दंपति ने कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर की लूट

जयपुर राजधानी जयपुर में आज बुधवार सुबह लूट की बड़ी वारदात हुई है। शहर के पॉश इलाके वैशाली नगर में रहने वाले कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर यह लूट की वारदात हुई है। घरेलू नौकर दंपती बनकर पहुंचे काजल और भरत ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। नौकर दंपती नेपाल के रहने वाले थे। 10 दिन पहले ही वे संदीप चौधरी के घर पर काम करने पहुंचे थे। संदीप चौधरी दिल्ली गए हुए थे और घर में उनकी पत्नी और माताजी थे। घरेलू नौकर दंपती ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर कांग्रेस नेता संदीप चौधरी की पत्नी और माताजी को बंधक बनाया। फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। कॉल रिसीव नहीं हुआ तो बेटी को किया कॉल जानकारी के मुताबिक संदीप चौधरी ने आज सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी को कॉल किया। बार बार कॉल करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुआ। फिर उन्होंने अपनी मां को कॉल किया लेकिन मां ने भी कॉल रिसीव नहीं किया। सुबह 7 बजे से लेकर साढ़े 8 बजे तक जब पत्नी और मां से संपर्क नहीं हुआ तो संदीप चौधरी ने अपनी बेटी को कॉल करके कहा कि वह घर जाकर मां और दादी को संभालें। जब संदीप चौधरी की बेटी घर पहुंची तो उनकी मां और दादी दोनों बेहोशी की अवस्था में पड़े थे। चौधरी की बेटी घर पहुंची तो उसकी मां और दादी दोनों बेहोश थी। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के लॉक और दरवाजे टूटे हुए थे। आभूषण और नकदी गायब थी। सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। बाहर का गेट भी खुला था और घरेलू नौकर दंपती फरार थे। बेटी समझ गई कि नौकरों ने ही लूट की वारदात की है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट अमित कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। करीब दो – ढाई करोड़ का माल ले गए लुटेरे घरेलू नौकर दंपती ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया और घर की सभी अलमारियों को खंगाला। सोने चांदी के जितने भी आभूषण थे। सब समेट कर ले गए। यहां तक की संदीप चौधरी की पत्नी और माताजी को बेहोश करने के बाद उनके हाथों में पहने कड़े, कंगन और अंगूठियां भी उतार कर ले गए। गले में चेन तक नहीं छोड़ी। अनुमान के मुताबिक लुटेरे करीब ₹2 से 2.5 करोड़ के आभूषण और लाखों की नकदी लेकर फरार हुए हैं। सुबह 5:30 बजे वारदात, साथियों को बुलाया था लूट की यह वारदात आज बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई थी। संभवत घरेलू नौकर दंपती ने सुबह चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर संदीप चौधरी की पत्नी और सास को पिला दी थी। जिससे वे बेहोशी की हालत में होने लगे। इसके बाद आरोपी दंपती ने अपने तीन साथियों को बुलाया। ये साथ घर में घुसते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। चौधरी की पत्नी और मां के हाथ पर ऐसे भी निशान हैं जैसे लुटेरों ने कोई इंजेक्शन लगाए हों। ऐसा भी हो सकता है कि नशे के इंजेक्शन लगाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह करीब पौने छह बजे सभी लूटेरे फरार हो गए। संदीप चौधरी का कहना है कि उन्होंने एक एजेंसी के जरिए नेपाली दंपती को घरेलू नौकर के तौर पर रखा था। उनका पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया गया है। इसके बावजूद भी वारदात हो गई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

दो इंसानों की जान ले चुके रणथंभौर के बाघ, वन विभाग ने बनाई कमेटी

जयपुर राजस्थान की टाइगर सेंचुरी रणथंभौर में इंसानों की जान वाले बाघ को लेकर वन विभाग ने एक कमेटी बना दी है। बीते दिनों रणथंभौर में इंसानों पर बाघ के जानलेवा हमले की दो बड़ी घटनाएं हुईं। इनमें 16 अप्रेल को रणथंभौर में गणेश मंदिर जा रहे एक 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई और हाल में वन विभाग के अधिकारी की भी बाघ ने जान ले ली। जानकारी के अनुसार दोनों मामलों में एक ही टाइगर होने की पुष्टि हुई है। यह बाघिन एरोहैड का शावक है जो अभी 20 माह का है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी (NTCA) के प्रोटोकॉल के अनुसार ही यह कमेटी गठित की गई है। इसमें NTCA के प्रतिनिधि के अलावा चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन, स्थानीय एनजीओ, पंचायत प्रतिनिधि तथा फील्ड डायरेक्टर शामिल किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि जब बाघ पर इंसानी जान लेने का संदेह होता है तो इस तरह की कमेटी बनाने का स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल होता है। कमेटी पूरी घटना की विस्तृत जांच करेगी और इस संबंध में आगे क्या कदम उठाने चाहिए उस पर भी अपनी राय देगी। कमेटी यह बताएगी कि क्या बाघ का इंसान पर हमला अचानक हुई घटना मात्र थी या फिर यह इंसानों को मारकर खाने का आदि हो चुका है। विभाग के अधिकारियों का सुझाव है कि रिपोर्ट आने के बाद यदि पुष्टि होती है तो इस बाघ को जूलोजिकल पार्क में रखना या अन्यत्र स्थानांत्रित करना ही उचित होगा। वन विभाग के अधिकारियों का यह भी मानना है कि एरोहैड अपने बच्चों के लिए अब शिकार मारकर लाने में समर्थ नहीं हो पा रही और इसके बच्चे अपने आस-पास इंसानों की मौजूदगी के आदी हो गए हैं।  ऐसे ही किसी मामले में इंसान और बाघ के बीच की दूरी शायद कम हो गई जिससे टाइगर ने घबराकर हमला कर दिया। जिस वक्त रेंजर पेट्रोलिंग करते हुए जंगल में रुक गए थे उस वक्त टाइगर वहां मौजूद था। इसलिए टाइगर ने उन पर अचानक हमला कर दिया।  

चौथी बार मिली सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ने की धमकी, उच्चस्तरीय जांच शुरू, बढ़ाई सुरक्षा

जयपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी तीन मुकाबलों की मेजबानी करने जा रहे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को लगातार मिल रही बम धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों और आयोजकों की नींद उड़ा दी है। सात दिन में चौथी बार स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। ताजा धमकी बुधवार को राजस्थान खेल परिषद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिली, जिसमें ‘ऑपरेशन प्रभाकर दिविज’ और HMX बम का जिक्र करते हुए कहा गया कि भारत में पाकिस्तान के स्लीपर सेल सक्रिय हैं और ऑपरेशन सिंदूर के तहत अस्पतालों को भी उड़ाने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले मंगलवार को भी इसी ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश आया था, जिसमें स्टेडियम को उड़ाने के साथ-साथ एक 2003 के बलात्कार मामले में न्याय दिलाने की मांग की गई थी। मेल में आरोपी और उसके परिवार की जानकारी साझा करते हुए एक करोड़ रुपये की दहेज प्रताड़ना और लोन जैसी जानकारियां भी भेजी गई थीं। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह चौथी बार है जब सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली है। हमने पुलिस को सूचना दे दी है और साइबर एक्सपर्ट्स इस मामले की जांच में जुट गए हैं। स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 24 घंटे निगरानी की जा रही है। ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले 9 मई को जयपुर मेट्रो स्टेशन और ट्रेनों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 20 फरवरी को SMS मेडिकल कॉलेज और 4 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट समेत देशभर के 100 से ज्यादा एयरपोर्ट को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अब तक किसी भी मामले में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। प्रशासन इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर रहा है ताकि IPL मैचों के आयोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।  

अवैध तरीके से रह रहे 148 बांग्लादेशियों को किया गया डिपोर्ट

जोधपुर भारत सरकार अब अवैध रूप से देश में रह रहे विदेशियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के जोधपुर से सोमवार को 148 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किए जाने की कार्रवाई शुरू की गई। ये सभी बांग्लादेशी नागरिक पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर विभिन्न स्थानों पर रह रहे थे। राजस्थान पुलिस ने हाल ही में चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में अवैध प्रवासियों की पहचान की। इस दौरान कुल 1008 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें से अकेले जयपुर रेंज से 761 और सीकर जिले से 394 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए। दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद पहले चरण में 148 नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन बांग्लादेशी नागरिकों को सीकर पुलिस की निगरानी में जोधपुर लाया गया, जहां से उन्हें एयरफोर्स स्टेशन के जरिए पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। वहां से इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पार कराकर उनके देश वापस भेजा जाएगा। सरकार की यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि अब भारत अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में और भी अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें उनके मूल देशों में भेजा जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कई अवैध प्रवासी वर्षों से भारत में रह रहे थे और इन्होंने यहां के फर्जी दस्तावेज़ बनवाकर काम-धंधे शुरू कर दिए थे। कई बार ये लोग कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। डिपोर्ट किए गए बांग्लादेशी नागरिकों की सूची केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है और विदेश मंत्रालय के समन्वय से इनकी वापसी सुनिश्चित कराई जा रही है।  

500 में से 499 अंक पाकर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनीं देबांशी शेखावत

 बीकानेर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में राजस्थान टॉपर बनीं देबांशी शेखावत ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर न सिर्फ राज्य में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों में भी अपनी जगह बनाई है। देबांशी जयपुर के प्रतिष्ठित विद्याश्रम स्कूल की छात्रा हैं और मूल रूप से बीकानेर की निवासी हैं। हाल ही में उनके पिता का तबादला बीकानेर से जयपुर हुआ है। देबांशी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, कठिन परिश्रम और माता-पिता द्वारा प्रदान किए गए सकारात्मक एवं अनुशासित माहौल को दिया है। उनके पिता, लोकेंद्र सिंह शेखावत, एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी हैं और वर्तमान में एडीजे (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने स्वयं भी एडीजे परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। देबांशी ने उनके पदचिह्नों पर चलते हुए यह ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। आज के समय में, जब अधिकांश युवा सोशल मीडिया की ओर झुकाव रखते हैं, देबांशी का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई खाता नहीं है। उनका मानना है कि एकाग्रता के साथ पढ़ाई करना ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा है। देबांशी की यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो संयम, अनुशासन और मेहनत के बलबूते अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।  

देशभर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान, सीकर जिले से 148 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार

 जोधपुर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पूरे देश में देशभक्ति का माहौल चरम पर है। इसी बीच देशभर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान में भी तेजी आई है। इसी के तहत सीकर जिले से 148 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर जोधपुर लाया गया। इन सभी को सड़क मार्ग के जरिए भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जोधपुर पहुंचाया गया। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से अवैध बांग्लादेशियों को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया है। पूरे प्रदेश में 1008 बांग्लादेशी पकड़े जिला जयपुर रेंज में 761 बांग्लादेशी पकड़े पिछले कुछ दिनों से राजस्थान पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और पूरे प्रदेश में 1008 बांग्लादेशी पकड़े गए। जिला जयपुर रेंज में 761 बांग्लादेशी पकड़े गए। सीकर में कुल 394 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए। इनमें से दस्तावेजों की जांच के बाद बुधवार को 148 बांग्लादेशी नागरिकों की पहली खेप जोधपुर पहुंची और यहां से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से इन्हें पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। देशभर में चल रहा विशेष अभियान गौरतलब है कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ देशव्यापी स्तर पर विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अलग-अलग राज्यों से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क सीकर से जोधपुर लाए गए इन 150 अवैध नागरिकों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे रास्ते भर सुरक्षा बलों की निगरानी में इन्हें लाया गया, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। एयरफोर्स स्टेशन पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें रखा जाएगा। सरकार की सख्ती, प्रशासन अलर्ट सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की तुरंत पहचान की जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि सरकार अवैध घुसपैठ के मसले पर अब किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में और भी राज्यों से इस तरह की कार्रवाई की खबरें सामने आ सकती हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet