Due to work on 11 KV Bodkhi feeder, there will be a power cut for 6 hours on Thursday, these areas will be affected.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आमला नगर जोन के अंतर्गत 11 केवी बोडखी फीडर की लाइन के तारों की क्षमता वृद्धि का कार्य RDSS योजना के तहत किया जाएगा। इस कारण 11 जून 2026, गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रबंधक (संचा/संधा) कार्यालय आमला द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रभावित क्षेत्र: बोडखी, लोहार मोहल्ला, हसलपुर, रोडगांव, पवार मोहल्ला, झा मोहल्ला, जीजाढ़ाना, रेलवे कॉलोनी, भीमनगर, गंज, 12 क्वार्टर, लक्ष्मण नगर व समस्त बोडखी क्षेत्र शामिल हैं।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि कार्य पूर्ण होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

recent visitors 227









