Ajax organization paid tribute to Birsa Munda on his 126th death anniversary, gave the message of saving water, forest and land.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार शाम को नगर के नेहरू पार्क स्थित बिरसा मुंडा परिसर में अजाक्स संगठन आमला द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने बिरसा मुंडा के श्रीचरणों में दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में संगठन के पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा के जीवन आदर्शों और सामाजिक जागरूकता के कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने जल-जंगल-जमीन को संरक्षित रखने की उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि आज भी समाज को उनके नैतिक मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेले, तहसील अध्यक्ष राजाराम नागले, ब्लॉक अध्यक्ष रेखा धुर्वे, ब्लॉक प्रभारी अशोक धुर्वे, तहसील उपाध्यक्ष शिवप्रसाद गुजरे, जिला सहसचिव देवानंद धुर्वे सहित संदीप बिसन्द्रे, दवतसिंह धुर्वे, श्यामसिंह धुर्वे, सरिता चौकीकर, रिंदों उइके, जगदीश निरापुरे, राजेश मानकर व बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।









