Amla: State Kho-Kho League 2026 concludes, SMJK Fighters put up a stellar performance
- प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार शाम को होगा।
- आयोजन समिति ने दर्शकों से पहुंच खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने अपील की है।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। सुषमा महिला जन कल्याण, एमपी खो-खो संघ व SMJK स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “स्टेट खो-खो लीग 2026” 09 से 11 जून तक रेलवे ग्राउंड आमला पर संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश की 6 टीमों ने भाग लिया।
लीग में SMJK Fighters का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 9 जून को Moreshwar Ninjas को 6 अंक से और 10 जून को Nomit Fighters को हराकर जीत दर्ज की। विनय टाइटंस ने भी दो मैच जीतकर दबदबा बनाया।
प्रतियोगिता का संचालन चंद्रशेखर स्वामी, दीपक जाट, आफरीन शेख सहित अधिकारी टीम ने किया। प्रथम पुरस्कार ₹21,000 डॉ. योगेश पंडाग्रे विधायक द्वारा प्रायोजित था। एमपी अमेच्योर खो-खो एसोसिएशन सचिव संजय यादव के मार्गदर्शन में आयोजन सफल रहा।

आयोजक आराधना मालवीय ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना और अनुशासन बढ़ाते हैं। मिली जानकारी अनुसार प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला एवं समापन गुरुवार 11/06/2026 को दूधिया रोशनी में होगा।










