LATEST NEWS

बीते दिनों रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

सिरोही जिले के आबूरोड में करीब 20 दिन पहले हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रीको थाना पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई एक एलईडी और एक टीवी बरामद की है। यह कार्रवाई आबूरोड शहर थाना प्रभारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मामले में करण, राकेश, भरत कुमार और साईक मोहम्मद नामक चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि दो अन्य ने चोरी का सामान खरीदा था। जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन हाल निवास रेलवे कॉलोनी, आबूरोड के राजीव सोनी ने 11 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 22 अप्रैल को जब वह कार्यालय से घर लौटा तो उसके घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से टीवी, मोबाइल और पानी की मोटर गायब मिली। इस घटना से कुछ दिन पहले ही पड़ोस के मकान से भी एक टीवी चोरी हुई थी, जिससे यह साफ हो गया कि क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियां हो रही हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर करण और राकेश को पहले पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की और बाकी दो साथियों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए भरत कुमार और साईक मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया, जो चोरी का सामान खरीदने और बेचने में शामिल थे। उनके पास से चोरी की गई एक एलईडी, एक टीवी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल जब्त की गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में रैकी कर सुनसान घरों की पहचान करते थे और फिर वहां से कीमती सामान चुरा लेते थे, जिसे बाद में सस्ते दामों में दुकानों पर बेच देते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

भजनलाल सरकार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का आरोप, कांग्रेसी विचारधारा वाले अफसरों को भेजा बॉर्डर एरिया

जयपुर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लंबे समय से एपीओ चल रहे अफसरों को सरकार ने अचानक बॉर्डर जिलों में भेज दिया। कांग्रेस इसमें अब सियासत के आरोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार ने जिन अफसरों को बॉर्डर पर लगाया, वे कांग्रेसी विचारधारा वाले थे। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बॉर्डर पर जाने से नहीं डरते लेकिन सरकार ने इसमें भेदभाव किया है। डोटासरा ने शनिवार को जयपुर में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को नहीं बुलाए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सत्ताधारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को ही नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार में पूरी तरीके से ब्यूरोक्रेट हावी हैं, जो नहीं चाहते हैं कि सर्वदलीय बैठक में सभी को बुलाया जाए। डोटासरा ने सीजफायर पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश जानना चाहता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका को मध्यस्थता क्यों करवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कश्मीर मसले को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुलझाने की बात कही है, जो देशवासियों के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज सभी पड़ोसी देश हमारे खिलाफ हैं। चीन तो खुलकर पाकिस्तान के साथ आ खड़ा हुआ है, वहीं बाग्लादेश सहित कई अन्य देश हमारे खिलाफ हो रहे हैं।

पाकिस्तान की मिसाइलें फुस्स, सीमावर्ती फलौदी के युवक मलबे के साथ सेल्फी लेकर बना रहे मजाक

जोधपुर पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक फैली भारत की हजारों किलोमीटर लंबी सीमा पर स्थित महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और आम नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए। राजस्थान में तीन रातों तक पाकिस्तान की ओर से लगातार एक ही तरह की बड़ी मिसाइल दागी गई। ये वही मिसाइलें थीं, जिन पर पाकिस्तान अक्सर नाज करता है और जिनके नाम गौरी, गजनवी, अब्दाली, नस्र और शाहीन जैसे रखकर उन्हें दुनिया की ताकतवर मिसाइलों में गिनाता है लेकिन भारतीय सेना ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से इन सभी मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर दिया। 9 मई को दोपहर में पाकिस्तान की ओर से दागी गई कई मिसाइलें सीमावर्ती फलौदी क्षेत्र के गांवों के खेतों में आकर गिरीं। हालांकि प्रशासन और सेना ने पहले ही चेतावनी दी थी कि मिसाइल या ड्रोन के मलबे के पास न जाएं, क्योंकि इनमें लगे वारहेड या विस्फोटक कई बार सक्रिय अवस्था में रह जाते हैं और अचानक फट सकते हैं, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है लेकिन इन चेतावनियों को दरकिनार करते हुए कुछ स्थानीय युवकों ने इन मिसाइलों को एक तरह से खिलौना ही बना डाला। सेना और प्रशासन के मौके पर पहुंचने से पहले ही कुछ ग्रामीणों ने मिसाइलों को उलट-पलटकर देखा, किसी ने कहा कि अगर इसमें कुछ काम की चीज हो तो निकाल लो तो किसी ने इनके साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया। कुछ युवक तो इन मिसाइलों को सामान्य वस्तु समझकर ट्रैक्टर-ट्रॉली या बोलेरो कैंपर में रखकर दूसरी जगह ले गए। हालांकि बाद में भारतीय वायुसेना के जवान मौके पर पहुंचे और मिसाइलों के मलबे को जब्त कर लिया लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान की मिसाइलों का भारत के नागरिकों पर कोई डर नहीं है। फलौदी के युवाओं ने अपने व्यवहार से यह दिखा दिया कि उन्हें पाकिस्तान के मिसाइलों से कोई भय नहीं, भले ही उनके नाम शाहीन, गौरी या गजनवी क्यों न हों। हमारी सेना इतनी सक्षम हैं कि पाकिस्तान की दागी मिसाइलें भारत की धरती पर कोई नुकसान नहीं कर सकतीं।

राज्यपाल बागडे मीणा समाज सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए

जयपुर, राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को फागी में आयोजित मीणा समाज सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों का आह्वान भी किया कि वे समाज में शिक्षा के अधिकाधिक प्रसार और कुरीतियों के निवारण के संवाहक बनें। समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित रहे। श्री बागडे ने विवाह को पवित्र बंधन बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह स्वस्थ सामाजिक परम्परा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। विवाह दो लोगों को शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक रूप से एक साथ बांधता है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, एकता और सहयोग की भावना को बल देने वाले सामूहिक विवाह दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची और सामाजिक असमानता जैसी कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।

फिल्मी स्टाइल में महिलाओं को निशाना बनाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

 बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी और कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार चार दिन तक महिलाओं के साथ बैग स्नैचिंग की घटनाओं से सनसनी फैल गई थी लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आखिरकार इस शातिर झपटमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उस्तां बारी निवासी 20 वर्षीय मोहित पुरी पुत्र अशोक पुरी के रूप में हुई है। कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह और हेड कांस्टेबल हेतराम विश्नोई की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पहली घटना पवनपुरी क्षेत्र में पीबीएम अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. खुशाली के साथ की। दूसरी वारदात गुडविल आई हॉस्पिटल के सामने, तीसरी जयपुर रोड पर और चौथी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल रोड टंकी के पास नीलम सोनी के साथ हुई। नीलम त्यागी वाटिका स्थित अपने पीहर से भाई के साथ लौट रही थीं, तभी आरोपी ने झपट्टा मारा और बैग लेकर फरार हो गया। इस दौरान महिला बाइक से नीचे गिर गई और उन्हें मामूली चोटें आईं। जेल रोड की घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्रवण दास संत ने हेड कांस्टेबल हेतराम विश्नोई को स्पष्ट निर्देश दिए कि आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद कोटगेट पुलिस ने हर वारदात स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि आरोपी सुजुकी जिक्सर बाइक पर सवार था। बाइक के नंबर और तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर यह गिरफ्तारी की गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपी ने नीलम सोनी के बैग से करीब 250 ग्राम चांदी के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद चुराए थे। आरोपी ने इनमें से दो-तीन हजार रुपये खर्च भी कर दिए थे, बाकी नकदी और चांदी बरामद कर ली गई है। डॉ. खुशाली के बैग में मौजूद दो मोबाइलों में से एक सैमसंग फोन डर के मारे आरोपी ने फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया। आरोपी मोहित महंगी बाइक पर टशन में वारदात को अंजाम देता था। रात के अंधेरे में वह पहले रेकी करता और फिर सतर्कता के साथ एक ही वारदात को अंजाम देता। उसने चार दिन में चार वारदातें कीं और हर बार सावधानी बरती कि पकड़ा न जाए लेकिन पुलिस की तकनीकी पकड़ और त्वरित कार्रवाई ने उसकी ‘फिल्मी योजना’ को नाकाम कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद शातिर है। यदि समय रहते उसे नहीं पकड़ा जाता तो वह और भी वारदातें कर सकता था। इस मामले में हेड कांस्टेबल हेतराम विश्नोई की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

संसदीय कार्य मंत्री एवं विधानसभा मुख्य सचेतक ने लूंबा की ढाणी में की जनसुनवाई

जयपुर, संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल एवं राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सोमवार को जोधपुर जिले की लूम्बा की ढ़ाणी (सायला) में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा ‘विकसित राजस्थान /2047‘ विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है, जो प्रदेश को विकसित बनाने के लिए रोडमैप का कार्य करेगा। प्रदेश का सड़क तंत्र होगा मजबूत संसदीय कार्य मंत्री ने कहा अल्प अवधि में प्रदेश के सड़क तंत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में 9 हजार 600 किमी से अधिक नवीन सड़कों का निर्माण एवं 13 हजार किमी से अधिक सड़कों का उन्नयन किया गया। उन्होंने कहा आगामी वर्ष में सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 7 हजार 690 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। 20 लाख घरों में होंगे पेयजल कनेक्शन संसदीय कार्य मंत्री ने कहा आगामी वर्ष में 20 लाख घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा के लिए 425 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के कार्य करवाए जाएंगे। अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पटेल ने कहा कि बुनियादी लोक सेवाओं की नियमित एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों का सर्वाेपरि दायित्व है, जिसे संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना चाहिए ताकि सुशासन के संकल्प को साकार किया जा सके। उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए उनके संतोषपूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए। परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश- मुख्य सचेतक मुख्य सचेतक गर्ग ने कहा कि जनता तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिकारी गंभीरता बरतें तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए सुशासन से परिपूर्ण राज-काज का आदर्श प्रस्तुत करें। इसके लिए विभागीय स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए पहल करें ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण शीघ्रातिशीघ्र हो सके और इसके लिए उन्हें अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, कहा, जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्रमुख प्राथमिकता

जयपुर,  मुख्यमंत्री जनलाल शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुशासन के उच्चतम मानकों के अनुरूप अधिकारी.कर्मचारी आमजन की परिवेदनाओं पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि आमजन की संतुष्टि ही हमारा प्रमुख ध्येय है।       श्री शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आमजन से व्यक्तिशः जनसंवाद करते हुए उनकी प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ना केवल समस्याओं का समाधान करना है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए गुड गवर्नेंस का बेहतरीन मॉडल स्थापित करना है।       मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण को सूचीबद्ध करने के साथ ही उनका फॉलोअप सुनिश्चित करने और परिवादियों को सूचित करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो कार्मिक आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरते, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, कार्मिक अगर सेवानिवृत्त हो गया है, तो उस स्थिति में उनकी पेंशन भी रोकी जाए।       श्री शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिताए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया। इस अवसर पर आमजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सीमा से लगे फलौदी के लोगों ने युद्धविराम को लेकर साझा किए अपने अनुभव

जोधपुर चार दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने राजस्थान के सीमावर्ती जिले फलौदी को निशाना बनाते हुए लगातार तीन दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इस दौरान भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों को रेड अलर्ट और ब्लैक आउट के समय कई दिशा-निर्देश जारी किए। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग करते हुए सभी निर्देशों का पालन किया। 9 मई की सुबह पाकिस्तानी हमले की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में बाजार बंद करवा दिए गए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई। लोगों को घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई। माहौल कुछ ऐसा था जैसे कोरोना काल का लॉक डाउन फिर से लौट आया हो और यह आशंका दोपहर में सच भी साबित हुई, जब फलौदी पर पाकिस्तान की ओर से एक साथ दो से तीन मिसाइलें दागी गईं। भारतीय सेना ने अपनी सजगता और उच्च तकनीक से लैस एयर डिफेंस सिस्टम का सटीक उपयोग करते हुए सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। हालांकि मिसाइलों के कुछ हिस्से फलौदी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के खेतों में आकर गिरे, लेकिन इन तीन-चार दिनों में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। अब संघर्ष विराम के बाद क्षेत्र में जनजीवन फिर से सामान्य हो गया है। बाजार खुल चुके हैं, वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है और आमजन अपने दैनिक कार्यों में लौट आया है। ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी हमलों का कोई भय न पहले था और न ही अब है। उन्होंने कहा कि वे ब्लैक आउट तथा रेड अलर्ट की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि हमें हमारी सेना पर पूरा भरोसा है। वह हमारी रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है और हर हमले को नाकाम कर सकती है। इसलिए हमें न कोई डर था और न कोई परेशानी।  

जयपुर में प्राइवेट बस ने ऑटो को मारी टक्कर, इलाज के दौरान दो की मौत, तीन गंभीर

जयपुर जयपुर के आगरा रोड पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आगरा रोड स्थित पुरानी चुंकी के पास प्राइवेट बस ने एक ऑटो रिक्शा के जबरदस्त टक्कर मारी। इससे ऑटो में बैठी 5 सवारियों में 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को जयपुर के एसएमएस अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जिस बस ने ऑटो को टक्कर मारी, वह जयपुर के ईदगाह से बरेली जा रही थी। यह घटना रात 11:30 बजे हुई। जामडोली थाना इंचार्ज सतीश भारद्वाज ने बताया कि गलता गेट थाना इलाके में ईदगाह क्षेत्र से यह बस रात 11 बजे बरेली जाने के लिए निकली थी। बस ट्रांसपोर्ट नगर में टनल से होती हुई पुरानी चुंगी पहुंची। इस दौरान नेशनल हाईवे पर चल रहे एक ऑटो को इसने पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ऑटो पलट गया और यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ऑटो में बैठी सवारियां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं। दुर्घटना में करौली निवासी दीपक जाटव (16 वर्ष) पुत्र सुरेश और भरतपुर निवासी मदन जाटव (45 वर्ष) की मृत्यु हो गई है।

मदर्स डे पर माँ ने अपने बेटे पर झूठी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने और मारपीट करने का लगाया, इंसाफ की लगाई गुहार

   जयपुर मदर्स डे पर जब पूरा देश मां के त्याग और ममता को नमन कर रहा था, उसी दिन जयपुर की 81 वर्षीय बुजुर्ग मां हरबीर कौर ने अपने बेटे की बेरहमी और धोखे की कहानी दुनिया के सामने रखी। पूर्व न्यायाधीश की पत्नी हरबीर कौर ने अपने बेटे मुनिंद्र सिंह पर झूठी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने, गाली-गलौज और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटा उन्हें और उनकी बेटी पूनम सिंह को जबरन घर से निकालना चाहता है। हरबीर कौर ने वर्ष 2023 में सोडाला थाने में (प्रकरण संख्या 175/23) इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें वर्ष 2000 और 2003 की दो फर्जी वसीयतों का जिक्र है। अदालत ने एफएसएल जांच के आदेश भी दिए मगर पुलिस ने न तो जांच शुरू की, न ही रिपोर्ट अदालत में पेश की। परिवार का आरोप है कि सोडाला थाना पुलिस इस मामले में लगातार हीलहवाल कर रही है और बार-बार फाइनल रिपोर्ट लगाने का दबाव बना रही है। पूनम सिंह ने बताया कि उन्होंने फोटो, वीडियो और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों सहित तमाम सबूत पुलिस को सौंपे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत की थी, जहां से जांच रिपोर्ट जयपुर पुलिस कमिश्नर को भेजी गई लेकिन दो महीने बाद भी उस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस किसके दबाव में काम कर रही है? पीड़ित परिवार का कहना है कि जब मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, तब एफआर लगाने का कोई वैधानिक या नैतिक तुक नहीं बनता। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि सोडाला थाना और उसके कुछ वरिष्ठ अधिकारी जान-बूझकर मामले को कमजोर कर रहे हैं। पूनम सिंह ने मीडिया को बताया कि 3 नवंबर 2023 को मुनिंद्र सिंह और उसकी पत्नी रेनू सिंह ने उनके और उनकी मां के साथ मारपीट की। इसके साथ ही रेनू सिंह ने धमकी दी कि तुझे काटकर गंगा में बहा देंगे। पुलिस ने इस गंभीर घटना पर भी पहले सिर्फ साधारण रिपोर्ट बनाई और एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। बाद में अदालत के आदेश पर मामला (FIR संख्या 0447/23) दर्ज किया गया। माँ की पुकार: अब तो इंसाफ दिलाओ हरबीर कौर और पूनम सिंह ने प्रशासन और न्याय पालिका से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई हो। हरबीर कौर ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, हम चुप नहीं बैठेंगे। यह सिर्फ मेरा नहीं, उन सभी मांओं का सवाल है, जो अपनों के हाथों ठगी जाती हैं।

मदर्स डे पर 60 सालों से सुरक्षित प्रसव करवाने वाली दाई मां को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सम्मानित, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अजमेर मातृ दिवस के अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जिले के कोटड़ी गांव पहुंचकर 85 वर्षीय सुवा दाई मां को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने जीवन के 60 वर्षों में 2800 से अधिक बच्चों का सुरक्षित प्रसव कराकर नि:स्वार्थ सेवा और मातृत्व का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। महज 24 वर्ष की आयु में इस सेवा यात्रा की शुरुआत करने वाली सुवा दाई मां ने उस समय अपनी महती भूमिका निभाई, जब गांवों में बिजली, चिकित्सा और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। आज भी वे कोटड़ी, झाखोलाई, भेरवई और करडाला गांवों की महिलाओं को प्रसव सहायता, गर्भावस्था परामर्श और पोषण व स्वच्छता से जुड़ी सलाह देती हैं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस मौके पर कहा कि सुवा दाई मां त्याग, समर्पण और मातृत्व की प्रतिमा हैं। उन्होंने उस समय मां और नवजात के लिए सुरक्षा और ममता का कवच प्रदान किया, जब आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं केवल सपने जैसी थीं। उस समय उनकी सेवा भावना किसी से कम नहीं आंकी जा सकती। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे नायकों को मंच पर लाना हमारा कर्तव्य है, जो चमक-धमक से दूर रहकर समाज को जीवन देने का कार्य करते हैं। सुवा दाई मां की कहानी यह बताती है कि हर महिला में शक्ति है बस उसे पहचान और सम्मान की आवश्यकता है। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों ने सुवा दाई मां के सम्मान में अपनी उपस्थिति से आयोजन को गरिमा प्रदान की। उपमुख्यमंत्री ने सुवा दाई मां के हाथों जन्मी पहली बच्ची, जो अब 61 वर्ष की हैं से भी मुलाकात की। मातृ दिवस के इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने पैर छूकर सुवा दाई मां से आशीर्वाद लिया और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें जयपुर आने के लिए आमंत्रित कर कहा कि यह मातृ दिवस एक प्रेरणा है कि असली मातृत्व सिर्फ जन्म देने में नहीं, बल्कि उसे संवारने और निःस्वार्थ सेवा में निहित है। उपमुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण महिलाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

’जिला प्रशासन व प्रमुख अस्पतालों के साथ की समन्वयात्मक समीक्षा’ ’सजगता और सतर्कता के दिए निर्देश’: केंद्रीय मंत्री

जयपुर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए  रविवार को जोधपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में जिले के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मिलिट्री हॉस्पिटल , डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज , एम्स , रेलवे हॉस्पिटल सहित सभी प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सिंक्रोनाइज्ड रिस्पॉन्स और अत्याधुनिक चिकित्सा संसाधनों की तत्पर उपलब्धता सुनिश्चित करना था। ’चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सभी मुख्य अस्पतालों में नियुक्त किए जाये नोडल अधिकारी’ केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए , जो संकट की स्थिति में समन्वय का कार्य करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन से भी प्रत्येक अस्पताल के लिए एक – एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि प्रशासनिक और चिकित्सकीय समन्वय में कोई बाधा न आए। उन्होने बैठक में विस्तार से मेडिकल इक्विपमेंट्स , रक्त की उपलब्ध यूनिट्स , बेड्स ,आईसीयू संसाधन और एम्बुलेंस सेवाओं की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी संस्थान किसी भी समय फुल अलर्ट मोड में रहकर कार्य करें। श्री शेखावत ने कहा , हमें हमारे पास उपलब्ध संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करते हुए कार्य करना है। संकट की घड़ी में हमारी एकजुटता और समन्वय ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। ’जिला कलक्टर ने दी तैयारियों की विस्तृत जानकारी’ बैठक में जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जिले में प्राकृतिक आपदा ,आक्रमण जैसी आपातकालीन स्थितियों के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। सभी अस्पतालों के साथ लगातार मॉक ड्रिल और क्विक रिस्पॉन्स टीम्स को सक्रिय रखा गया है। इस अवसर पर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व कंट्रोलर डॉ. बीण्एसण् जोधा , एम्स जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. जी.डी. पुरी , मिलिट्री हॉस्पिटल से कर्नल अबीर गोगोई व लेफ्टिनेंट कर्नल देशमुखए रेलवे हॉस्पिटल से डॉ. डॉ. एस.आर. बंकर , अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री जवाहर चौधरी , अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री सुरेन्द्र राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ’मीडिया से संवाद में दिया सशक्त संदेश’ मीडिया से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा , सीजफायर के बावजूद उल्लंघन की घटनाएं हो रही हैं , ऐसे में हमें अत्यधिक सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि श्शांति के प्रयासों के बीच यदि तनाव बढ़ता है तो हमें उसी स्तर की सैन्य व नागरिक तैयारियां रखनी होंगी जैसी युद्ध की परिस्थितियों में अपेक्षित होती हैं। श्री शेखावत ने कहा कि उन्होंने जोधपुरए फलौदीए जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें की हैं ताकि एक एकीकृत रणनीति तैयार की जा सके।

प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें- मंत्री जोगाराम पटेल

जयपुर संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने बालोतरा जिले के सिवाना प्रवास के दौरान समदड़ी बाईपास पर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। श्री पटेल ने किसानों को समस्याओं पर उचित एवं त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें- श्री पटेल श्री पटेल ने कहा वर्तमान में सीमा पर तनाव एवं बाह्य संकट को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और देश की सेना व सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। राजस्थान कृषि विकास योजना- संसदीय कार्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कृषि एवं उद्यानिकी विकास के लिए राजस्थान कृषि विकास योजना के अन्तर्गत इस वर्ष एक हजार 350 करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाएंगे। 75 हजार किसानों को मिलेगा तारबंदी का अनुदान- श्री पटेल ने कहा फसलों के नुकसान से बचाव व रोकथाम के लिए 75 हजार किसानों को 30 हजार किलो मीटर तारबन्दी के अनुदान के रूप में 324 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा नमो ड्रोन दीदी योजना एवं कस्टम हायरिंग सेंटर्स पर उपलब्ध ड्रोन के माध्यम से इस वर्ष एक लाख हेक्टेयर में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का छिड़काव करने के लिए 2 हजार 500 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर की 5 लाख- संसदीय कार्य मंत्री ने कहा भूमिहीन कृषि श्रमिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए एक लाख भूमिहीन कृषि श्रमिकों को 5 हजार रुपये तक के कृषि यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कृषकों को ओर अधिक संबल देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी। उपखंड अधिकारी सिवाना श्री सुरेन्द्र सिंह खंगारोत, थानाधिकारी सिवाना श्री दिनेश डांगी, जिला परिषद सदस्य श्री चेनाराम, श्री पदमाराम पटेल, श्री दिनेश सिंह राजपुरोहित, श्री छोटूसिंह राठौड़, श्री सोहन सिंह भायल, श्री खीवराज जांगिड़, श्री श्रवण पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उधमपुर में तैनात वायु सेना के मेडिकल असिस्टेंट सर्जन पाक हमले में शहीद

झुंझुनू जिले के मंडावा क्षेत्र के मेहरादासी गांव के रहने वाले वायु सेना के मेडिकल असिस्टेंट सर्जन सुरेन्द्र कुमार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में शहीद हो गए। सुरेन्द्र की पोस्टिंग उधमपुर में थी, जो जम्मू से करीब 65 किलोमीटर दूर है। जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने शहीद की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरेन्द्र कुमार 39 विंग उधमपुर में तैनात थे। वे भारतीय वायु सेना में पिछले 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार रात हुए हमले में वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनका पार्थिव शरीर के गांव लाने की प्रक्रिया जारी है। झुंझुनू के स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार जानू ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार वायु सेना में उधमपुर तैनात थे एवं काफी मिलनसार व्यक्ति थे और हाल ही में उन्होंने यहां नए मकान का गृह प्रवेश किया था। स्थानीय जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी गई है। उनके पिता शिशुपाल सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुरेन्द्र 29 मार्च को गांव आए थे और 15 अप्रैल को परिवार सहित ड्यूटी पर लौटे थे। गांव में उनके नए मकान का गृह प्रवेश हाल ही में हुआ था। उनकी शहादत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।

जोधपुर में सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र न होने और बाजार बंद रखने के आदेश

जोधपुर भारत-पाक के बीच चल रही वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जोधपुर में आमजन से अपने घरों में रहने की अपील की है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर समूह में इकट्ठा होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। संभावित एयर स्ट्राइक के इनपुट के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए ये आदेश जारी किए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आपात निर्देशों में कहा गया है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, कहीं भी समूह में एकत्र न हों और सभी प्रकार के सार्वजनिक समारोह एवं आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शहर की सभी दुकानें और प्रतिष्ठान अग्रिम आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। बाजार और पेट्रोल पंप भी बंद एहतियातन शहर के मुख्य बाजारों को बंद करा दिया गया है। कुछ इलाकों में पेट्रोल पंप भी अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने की सहयोग की अपील जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर की ओर से संयुक्त बयान जारी कर कहा गया कि जोधपुर में संभावित खतरे के इनपुट को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आमजन से अपील है कि वे संयम बरतें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet