Vinay Titans became Kho-Kho League winner, defeated Valmiki Panthers by 6 points in the final.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला नगर के रेलवे खेल मैदान पर आयोजित रात्रिकालीन खो खो लीग खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार शाम उत्साह और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ।बतादे युवाओं में खेल भावना और अनुशासन बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित खो-खो लीग प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में वाल्मीकि पैंथर्स ने फौजी वॉरियर्स को सिर्फ 1 अंक के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में विनय टाइटंस ने रणनीतिक खेल दिखाते हुए एस, एम, जे, के फाइटर्स को 6 अंक से मात दी।

बहुप्रतीक्षित फाइनल में विनय टाइटंस और वाल्मीकि पैंथर्स आमने-सामने थीं। रोमांचक मुकाबले में विनय टाइटंस ने 6 अंकों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।वहीं वाल्मीकि पैंथर्स उपविजेता रही।

समापन समारोह में एसडीएम आमला शैलेन्द्र बड़ोनिया बतौर मुख्य अतिथि रहे। आईएएस कमिश्नर पुरुषोत्तम छग, रेलवे सचिव, सुषमा महिला जन कल्याण समिति अध्यक्षा आराधना मालवीय, एमपी अमेच्योर खो-खो एसोसिएशन सचिव संजय यादव, सह-सचिव सुशोभना यादव, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, सोनम गाडरे व पूर्व रेलवे सचिव सतीश मीना विशेष अतिथि रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, नेतृत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। आयोजन में सुषमा महिला जन कल्याण समिति, एमपी अमेच्योर खो-खो एसोसिएशन व नगर पालिका की अहम भूमिका रही। कॉमेंट्री के लिए झा सर और ऑफिशियल्स चंद्रशेखर स्वामी, दीपक जाट, आफरीन शेख सहित सभी का सम्मान किया गया।

अंत में सुषमा महिला जन कल्याण समिति आमला अध्यक्षा आराधना मालवीय ने आयोजित प्रतियोगिता के बारे में अपने विचार सांझा कर प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें शुभ कामनाएं प्रेषित की। बाद उपस्थित जन समुदाय एवं सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।









