LATEST NEWS

फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने का बड़ा मामला, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

बांसवाड़ा जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी चिकित्सालय में कार्यरत एक चिकित्सक द्वारा अपने पिता और एक अन्य व्यक्ति का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने का बड़ा मामला सामने आया है। डॉक्टर ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी से साधारण चोट को गंभीर बताकर मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार करवाया और पुलिस कार्रवाई भी करवा दी। मामला उजागर होने के बाद तीन डॉक्टरों और एक हेड कांस्टेबल सहित छह लोगों के खिलाफ लोहारिया थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारिया थाना क्षेत्र के आसोडा गांव निवासी जगदीश पाटीदार ने 16 मार्च 2022 को पुलिस अधीक्षक को एक परिवाद सौंपा था। परिवाद में आरोप लगाया गया कि गांव के भूरालाल, भावेंग और अन्य ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। बाद में भूरालाल ने भी जगदीश के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। दोनों पक्षों का मेडिकल पालोदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां किसी को गंभीर चोट नहीं पाई गई। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिया। हालांकि जब जगदीश पाटीदार ने चार्जशीट की नकल ली तो पता चला कि 22 मार्च को भूरालाल और भावेंग के लिए गंभीर चोट के फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र तैयार किए गए थे जबकि वास्तविकता में उनकी चोट साधारण ही थी। रिपोर्ट के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पालोदा के चिकित्सक हिमांशु ने पुलिस की रिपोर्ट पर भूरालाल और भावेंग को गंभीर चोट का हवाला देते हुए महात्मा गांधी चिकित्सालय रैफर किया, जबकि दोनों मेडिकल करवाकर सीधे अपने घर लौट गए थे। इसके बाद प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि उपाध्याय ने तहरीर के आधार पर दोनों की गंभीर चोट का प्रतिवेदन तैयार कर दिया। इस दौरान भूरालाल के बेटे डॉ. अश्विन पाटीदार ने अपने पिता और भावेंग के होली का त्योहार मनाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए, जिससे दोनों के चोटिल होने के दावे पर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद जगदीश पाटीदार ने जांच के दौरान अस्पताल से दस्तावेज प्राप्त किए, जिसमें सामने आया कि 19 मार्च को डॉ. अश्विन पाटीदार ने अपने पिता भूरालाल और भावेंग को गंभीर चोट का हवाला देकर मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती दिखाया था। भर्ती टिकट पर डॉ. अश्विन के हस्ताक्षर मिले, जबकि उस दिन उनकी ड्यूटी अस्पताल में नहीं थी। इतना ही नहीं भर्ती की टिकट और ओपीडी पर्ची भी कंप्यूटर से जनरेट नहीं थी, जबकि अस्पताल की सामान्य प्रक्रिया में सभी भर्ती टिकट कंप्यूटर से जनरेट किए जाते हैं। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में डॉक्टरों और हेड कांस्टेबल की मिलीभगत पाते हुए तीन डॉक्टरों, एक हेड कांस्टेबल और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 50 लोगों को किया गिरफ्तार

जयपुर जयपुर के बगरू थाना क्षेत्र में एक होटल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर 50 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 10 युवतियां भी शामिल हैं। यह कार्रवाई हिम्मतपुरा स्थित कैलम अथर्व पैलेस एंड रेस्टोरेंट में की गई, जहां बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने होटल संचालक को भी शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से रेव पार्टी चल रही है। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में मौके पर भेजा गया। पार्टी की पुष्टि होने पर रात 1:30 बजे बगरू और बिंदायका थाना पुलिस की टीम ने होटल पर छापा मारा। छापे के दौरान कई युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले और पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। होटल मालिक से जब शराब परोसने के दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका, जिसके चलते उसे भी हिरासत में लिया गया। सीआई मोतीलाल के अनुसार रेव पार्टी में डीजे की तेज आवाज पर युवक-युवतियां डांस कर रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर डीजे बंद कराया और पार्टी समाप्त करने के निर्देश दिए। सभी गिरफ्तार लोगों को बिंदायका थाने में रखा गया है।

देश को एकजुट होकर सेना के साथ खड़े होने की जरूरत है, न कि उनके साहस और बलिदान पर सवाल उठाने की: रिटायर्ड मेजर जनरल

जयपुर कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से और एकजुटता का माहौल है। आतंकियों के इस हमले ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। रंधावा ने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा था कि चार साल के लिए कोई अपनी जान दांव पर नहीं लगाएगा, अग्निवीर योजना को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। उनके इस बयान को लेकर सेना के जज्बे और मनोबल पर चोट करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। रिटायर्ड मेजर जनरल अनुज माथुर ने रंधावा के बयान को गैरजिम्मेदाराना करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज देश को एकजुट होकर सेना के साथ खड़े होने की जरूरत है, न कि उनके साहस और बलिदान पर सवाल उठाने की। मेजर जनरल ने कहा कि हर अग्निवीर सैनिक देशभक्ति से भरा होता है, वह किसी नौकरशाही की चाहत में नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना से सेना में आता है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारतीय सेना का मोरल कोई चाय का प्याला नहीं है, जो हर घूंट के साथ नीचे गिर जाए। तीन मोर्चों पर लड़ाई की तैयारी में भारत रिटायर्ड मेजर जनरल अनुज माथुर ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत पहले ही तीन स्तरों पर कार्रवाई शुरू कर चुका है। पहला है आर्थिक युद्ध (इकोनॉमिक वॉरफेयर), जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 1960 की जल संधि को रद्द कर दिया है, जिससे पाकिस्तान की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर जबरदस्त असर पड़ेगा। पाकिस्तान की ऊर्जा और सिंचाई का मुख्य स्रोत यही नदियां हैं और जल आपूर्ति बंद होने से पाकिस्तान में त्राहिमाम मच सकता है। दूसरा मोर्चा है मनोवैज्ञानिक युद्ध, जिसमें भारत ने पाकिस्तानी डिप्लोमेट्स को वापस भेजने और देश में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पाकिस्तान में भय और अनिश्चितता का माहौल फैल गया है। इसके साथ ही तीसरा और सबसे अहम मोर्चा है सैन्य ताकत का प्रदर्शन। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में आईएनएस सूरत जैसे अल्ट्रा-मॉडर्न युद्धपोत को तैनात कर मिसाइल परीक्षण किया है। मेजर जनरल अनुज माथुर ने कहा कि पाकिस्तान आज भी 4 दिसंबर 1971 की रात को नहीं भूल पाया है, जब भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को तबाह कर दिया था। आज हमारी नौसेना तब से 50 गुना ज्यादा ताकतवर हो चुकी है।

राजस्थान किसानों को ब्याज राहत योजना, ऋणी किसानों को ब्याज में 100 प्रतिशत छूट

जयपुर राजस्थान के किसानों के लिये बड़ी खबर है। अप्रैल 2025 में सीएम ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुये कहा है कि बैंक द्वारा नीलाम हुई जमीन को सरकार उन्हें वापस दिलायेगी। इस खबर के बाद राज्य में हर्ष का माहौल है। राजस्थान के किसानों के लिये बड़ी खबर है। अप्रैल 2025 में सीएम ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुये कहा है कि बैंक द्वारा नीलाम हुई जमीन को सरकार उन्हें वापस दिलायेगी। इस खबर के बाद राज्य में हर्ष का माहौल है। बता दें राज्य के जिन किसानों की जमीन बैंकों ने नीलाम कर अपने नाम कर ली थी, वे जमीनें अब राज्य सरकार वापस किसानों को सौंपेगी। मृतक ऋणियों के वारिसों को भी इस योजना का फायदा मिलेगा । इस योजना से न केवल किसानों और बल्कि छोटे उद्यमियों को राहत मिलेगी बल्कि बैंकों की वसूली और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इन किसानों को मिलेगा योजना लाभ राज्स्थान में मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना सरकार ने लागू की है। इससे राज्य के कई हजार किसानों के लिए एक बड़ी राहत मिलेगी। अब वे किसान जिनकी जमीनें ऋण न चुका पाने के कारण नीलामी में बैंकों के नाम हो चुकी थीं, अब उन्हें अपनी जमीनें वापस पाने का अवसर मिलेगा। बता दें कि सरकार ने यह योजना राज्य में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों को जमीन मिले और वे उन पर खेती उन किसानों को राहत प्रदान करना है जो सहकारी भूमि विकास बैंकों से लिए गए ऋण को समय पर चुकता नहीं कर पाए और जिनकी जमीनें नीलामी के माध्यम से बैंकों के नाम हो गई थीं। अब ऐसे किसान, यदि वे मूलधन और बीमा प्रीमियम की संपूर्ण राशि जमा कराते हैं, तो उन्हें ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और उनकी जमीनें वापस की जाएंगी। योजना की पात्रता वे सभी ऋणदाता जिनके ऋण 1 जुलाई, 2024 तक अवधिपार हो चुके हैं, इस योजना के तहत पात्र होंगे।मृतक ऋणियों के उत्तराधिकारी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, बशर्ते वे आवश्यक राशि का भुगतान करें। जिन किसानों की जमीनें पहले ही नीलामी में बैंकों के नाम हो चुकी हैं, उन्हें भी यह योजना राहत प्रदान करेगी। ब्याज राहत योजना 2025-26 को लागू राजस्थान की सरकार ने मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना 2025-26 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इस योजना की जानकारी सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने दी। मंत्री दक ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य डिफॉल्टर ऋणी सदस्यों को आर्थिक रूप से पुनः मुख्यधारा में लाकर उन्हें सशक्त बनाना है। इसके लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को योजना का सीधा फायदा मिल सके ।  वहीं सहकारी ऋण व्यवस्था को भी मजबूती दी जा सके। यह योजना प्रदेश में सहकारी भूमि विकास बैंकों के तहत काम कर रहे किसानों और अन्य ऋणी सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत मानी जा रही है। योजना का लाभ उठाने की अपील सीएम ने कहा है कि जो भी किसान इस योजना का पात्र है और वे योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो वे ब्याज के अलावा मूलधन जमा करें और अपनी जमीन वापस लें।  बता दें कि इस योजना को वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और अब यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अधिकतम पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से किया जाए, ताकि इसकी जानकारी हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और वे इसका लाभ उठा सकें। रणनीति बनाकर कार्य किया जाएं  योजना के तहत शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों में सहकारी भूमि विकास बैंकों के ऋण बकाया की राशि अधिक है, वहां अलग से रणनीति बनाकर कार्य किया जाए, ताकि अपेक्षित परिणाम हासिल किए जा सकें। इसके अलावा, योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तैयार किए जा रहे ऑनलाइन पोर्टल को पारदर्शी और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाए जाने पर भी बल दिया गया। सरकार की पहल सहकारिता मंत्री की मानें तो यह योजना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपनी जमीनें पुनः प्राप्त कर सकेंगे और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे। सरकार का उद्देश्य किसानों को वित्तीय संकट से उबारना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे वे अपनी जमीनें पुनः प्राप्त कर सकेंगे और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।  

डॉ. मीणा ने पेयजल संकट, ग्रीष्मकालीन तैयारी, और हीट वेव व लू से निपटने के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश

  अलवर खैरथल-तिजारा जिला प्रभारी मंत्री तथा कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को रीको गेस्ट हाउस, भिवाड़ी में बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों, व्यक्तिगत और सार्वजनिक लाभ की योजनाओं व जिले से सम्बंधित राज्य बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डॉ. किरोड़ी लाल ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा दिए गए सुझावों ”वेस्ट टू एनर्जी” परियोजना और भिवाड़ी मास्टर ड्रेनेज प्लान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अब तक किए प्रयासों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी में “वेस्ट टू एनर्जी मॉडल” के माध्यम से कचरे से बिजली और कंपोस्ट उत्पादन जैसी परियोजनाएं न केवल कचरा प्रबंधन का स्थायी समाधान बनेंगी, बल्कि इससे क्षेत्र को स्वच्छ और हरित बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भिवाड़ी जल भराव समस्या से निपटने हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान पर विस्तार से चर्चा भी की। डॉ. मीणा ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि पेयजल की सुचारु और समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न मदों में स्वीकृत कार्यों तथा समर कंटींजेंसी प्लान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। डॉ. मीणा ने पेयजल से प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की आवश्यकताओं का विश्लेषण कर आवश्यकता अनुसार टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और उसकी जीपीएस के माध्यम से प्रभावी निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने ‘नॉन-फिजेबल’ श्रेणी के गांवों में स्थाई समाधन की कार्य योजना बनाने तथा तत्काल रूप से वहां पेयजल आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में हीट वेव व लू-तापघात से बचाव हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा कर सीएमएचओ को निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थानों में हीट वेव मरीजों के लिए आरक्षित बैड, कूलर, पंखे, एसी, वाटर कूलर, ओरआरएस के पैकेट, दवाइयां इत्सादि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन को हीट वेव व लू-तापघात से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में भवन रहित चिकित्सा संस्थानों की वस्तुस्थिति जानकर उनके भवन निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भिजवाने के निर्देश दिए। जिले के किसानों को योजनाओं से कराए लाभांवित डॉ. मीणा ने कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को निर्देशित किया कि तारबंदी, पॉली हाउस निर्माण, ग्रीन हाउस, ड्रीप सिस्टम, मिनी फव्वारा और स्प्रिंकलर, मल्च इत्यादि योजनाओं में जिले के लक्ष्य अनुसार प्रगति अर्जित करें तथा गांवों में संगोष्ठियों और चौपालों के माध्यम से इन योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभांवित करें। उन्होंने कृषि विपणन विभाग के अधिकारी से जिले में कृषि उपज बेचान की मंडियों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पीएम सूर्य घर योजना से करें लाभांवित लोगों को उन्होंने जले या खराब ट्रांसफार्मर की तुरन्त मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता को एपीओ करने के निर्देश पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने आकोली में किसान के साथ हुई घटना के बारे में अवगत कराया जिस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित सहायक अभियंता को एपीओ कर जांच करवाने के निर्देश दिए। डॉ. मीणा ने जिले में अवैध खनन पर प्रभावी लगाम लगाने हेतु खनिज अभियन्ता, वन विभाग व पुलिस के साथ राजस्व विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। तिजारा विधायक ने संस्थागत प्रसव की संख्या कम होने के बारे में प्रभारी मंत्री को अवगत करवाया, जिस पर मंत्री ने सीएमएचओ को गवर्नमेंट हॉस्पिटल में प्रसव एंव सीजेरियन सुचारू रूप से करवने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के दोनों पुलिस अधीक्षकों से जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति का फीडबैक लिया, समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए।

सीआईडी (सीबी) जयपुर पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने अपराध और कानून व्यवस्था की ली जानकारी

सिरोही सीआईडी (सीबी) जयपुर पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह बुधवार से दो दिवसीय सिरोही जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जिले का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। इसके साथ ही वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध एवं कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा उन्हे आवश्यक दिशानिर्देश दिए। सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सीआईडी (सीबी) जयपुर, पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्रसिंह बुधवार से दो दिवसीय सिरोही जिले के दौरे पर हैं। वे 24 अप्रैल 2025 को भी जिले में रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण कर समस्त शाखाओं और मैस का भ्रमण किया गया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन सिरोही में पुलिस कार्मिकों की संपर्क सभा ली गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याएं बताई गई। इनका मौके पर ही समाधान किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर अगवानी की गई। सिरोही जिले की आपराधिक एवं कानून व्यवस्था के बारे में ली जानकारी बैठक में पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा जिला सिरोही के समस्त वृताधिकारी व थानाधिकारियों की बैठक ली। इसमें जिले मे अपराध व कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों में भय के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर समस्त शाखाओं का जायजा लिया गया। इससे पूर्व पुलिस लाइन में सेरोमोनियल परेड, डेमो व पौधरोपण किया गया। पुलिस थाना शिवगंज का वार्षिक निरीक्षण व सीएलजी मिटींग ली गई। इसके बाद वृत कार्यालय शिवगंज का वार्षिक निरीक्षण किया जाएगा।  

कश्मीर घूमने गए जयपुर के युवक की आतंकी हमले मौत, रात तक राजस्थान पहुंचेगा पार्थिव शरीर

जयपुर कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में जयपुर के नीरज उधवानी की भी मृत्यु हुई है। नीरज जयपुर के मॉडल टाउन स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी कॉलोनी के रहने वाले वाले थे। नीरज की हाल में शादी हुई थी। वे दुबई में नौकरी करते थे। नीरज के बड़े भाई किशोर उधवानी इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार नीरज अपनी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। घटना वाले दिन उनकी पत्नी होटल में ही ठहर गई थीं, जबकि नीरज घूमने के लिए बाहर निकल गए थे। इसी दौरान आतंकियों ने नीरज को गोली मार दी। उनका पार्थिव शरीर सुबह 11:45 पर कश्मीर से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। दिल्ली से शाम 8:15 बजे तक उनकी बॉडी जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद परिवारजन गुरुवार को ही उनका अंतिम संस्कार करेंगे। शहीद स्मारक पर आज श्रद्धांजलि सभा पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को संबल देने के लिए आज जयपुर में शाम 6:30 बजे शहीद स्मारक पर राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान जयपुर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  

दोस्तों के साथ पिज्जा खाने जा रहे युवक पर बदमाश युवकों ने चाकू से किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

नागौर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कल रात हुई एक सनसनीखेज वारदात में पिज्जा खाने जा रहे एक युवक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना रात लगभग 9 बजे हुई, जब रोल थाना क्षेत्र के सलावा गांव निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर दिल्ली दरवाजा स्थित होटल पर खाना खाने जा रहा था। जैसे ही वे शहर की ए रोड पर पहुंचे, पीछे से आ रहे कुछ युवकों ने उनसे पैसे मांगे और जब युवक ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से युवक पर 4-5 बार वार कर दिए। घटना के तुरंत बाद घायल युवक को उसके दोस्त अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया और अस्पताल जाकर घायल युवक से बातचीत की। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने खींवसर उपखंड के कड़लू गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कल देर रात घटना के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने उसके पिता सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। गौरतलब है कि इसी इलाके में 3 अप्रैल भी को लेनदेन के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना भी हो चुकी है, जिसमें पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए नागौर के नायब तहसीलदार नरसिंह टाक भी कोतवाली थाना पहुंचे और स्थिति पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की तेजी से जांच की जा रही है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का प्रोग्राम हुआ रद्द, आगरा से लौटकर सीधे होटल पहुंचे

जयपुर राजधानी जयपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के कार्यक्रम में कुछ बदलाव हो गया है। जानकारी के अनुसार वेंस का सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि उनके बच्चे यहां की गर्मी से काफी परेशान हैं इसलिए सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम रद्द किया जा रहा है। वेंस आगरा घूमकर सीधे जयपुर स्थित रामबाग होटल पहुंचे हैं, जहां वे ठहरे हुए हैं। उनका आज दोपहर ढाई बजे सिटी पैलेस घूमने का कार्यक्रम था। सिटी पैलेस जयपुर के पूर्व राजपरिवार का निवास स्थान भी है। यहां म्यूजियम भी है, जिसे देखने के लिए देश-दुनिया से काफी पर्यटक आते हैं। डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी सिटी पैलेस में ही रहती हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वेंस को आगरा विजिट के बाद आज दोपहर ढाई बजे परिवार के साथ सिटी पैलेस पहुंचना था, यहां उनके स्वागत में भोज का इंतजाम भी किया गया था।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे मई में कर सकता है जारी

जयपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे। बोर्ड सूत्रों के अनुसार कक्षा 12वीं के रिजल्ट मई के पहले सप्ताह जारी किए जा सकते हैं, वहीं मई के अंत तक कक्षा 10वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से इसके लिए अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 10,16,963 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 12वीं में 11 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया है। सभी तैयारियां पूर्ण करने के बाद ही रिजल्ट की तारीख की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। पिछले साल 2024 में भी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग तारीखों में जारी किया था और इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 15 मई से पहले जारी कर सकता है, जबकि कला वर्ग का परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में आने की संभावना है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। परिणाम को लेकर कोई भी अपडेट सीधे बोर्ड की वेबसाइट या विश्वसनीय समाचार स्रोतों के माध्यम से प्राप्त करें।

मैंने कल रात प्रधानमंत्री मोदी से कहा – उनकी अप्रूवल रेटिंग इतनी अच्छी है कि मुझे उनसे ईर्ष्या होती है: जे डी वेंस

जयपुर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ऐसी चीज है जिससे अधिकांश नेता ईर्ष्या करेंगे। जयपुर की यात्रा के दौरान वेंस ने कहा, “मैंने कल रात प्रधानमंत्री मोदी से कहा – उनकी अप्रूवल रेटिंग इतनी अच्छी है कि मुझे उनसे ईर्ष्या होती है।” प्रधानमंत्री मोदी के बातचीत कौशल की प्रशंसा करते हुए वेंस ने उन्हें ‘बहुत सख्त वार्ताकार’ बताया जो भारत के वाणिज्यिक हितों के लिए जमकर लड़ते हैं। उन्होंने कहा, “मैंने खुद देखा है कि वह भारतीय उद्योग का कितनी मजबूती से बचाव करते हैं। अमेरिका और भारत कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग के जरिए एक साथ आगे बढ़ेंगे।” वेंस ने अमेरिका-भारत साझेदारी पर कहा, “21वीं सदी इस रिश्ते की मजबूती से आकार लेगी। राष्ट्रपति ट्रंप वैश्विक व्यापार को फिर से संतुलित करना चाहते हैं ताकि अमेरिका, भारत जैसे सहयोगियों के साथ मिलकर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके।” अमेरिकी उपराष्ट्रपति के मुताबिक वर्तमान अमेरिकी प्रशासन कृपालु लहजे से बचता है। उन्होंने कहा, “अतीत में बहुत बार, वाशिंगटन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ उपदेशात्मक और यहां तक ​​कि कृपालु व्यवहार किया है। पिछले प्रशासनों ने भारत को केवल सस्ते श्रम के स्रोत के रूप में देखा, एक ऐसी सरकार की आलोचना की जो यकीनन लोकतांत्रिक दुनिया में सबसे लोकप्रिय है।” व्यापार संबंधों को लेकर उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और मैं, प्रधानमंत्री मोदी का एक सख्त वार्ताकार होने के लिए सम्मान करते हैं। हम उन्हें भारतीय उद्योगों का बचाव करने के लिए दोषी नहीं ठहराते। बल्कि, हम सवाल करते हैं कि पिछले अमेरिकी नेताओं ने हमारे श्रमिकों के लिए ऐसा क्यों नहीं किया।” वेंस ने चल रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के बारे में आशा व्यक्त करते हुए, कहा, “हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं।” अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “रक्षा के क्षेत्र में, हमारे राष्ट्रों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। हम उन्नत सैन्य प्लेटफार्मों का सह-विकास कर सकते हैं।” इससे पहले वेंस ने पत्नी उषा और अपने तीन बच्चों के साथ आमेर के किले का दौरा किया। बाद में, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वेंस परिवार से मुलाकात की। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सोमवार को नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा की। इसके बाद वे जयपुर रवाना हो गए। वह आगारा भी जाएंगे।  

पशुपालन विभाग द्वारा ‘‘1962-एमवीयू राजस्थान’’ (चैटबॉट नंबर 9063475027) तथा योजना की प्रचार सामग्री का लोकार्पण

जयपुर, पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मोबाईल वेटरिनरी यूनिट सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसका अधिकाधिक लाभ पशुओं और पशुपालकों को मिलना ही चाहिए। इसके लिए हमें हर संभव प्रयास करने चाहिए। मोबाईल वैटेरीनरी यूनिट्स से संबंधित यह चैटबॉट एक नवाचार है निश्चय ही अन्य राज्य भी इससे प्रेरित होंगे। वे मंगलवार को पशुपालन विभाग द्वारा आरएसएलएमटीआई में आयोजित ‘‘1962-एमवीयू राजस्थान’’ (चैटबॉट नंबर 9063475027) तथा योजना की प्रचार सामग्री के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम में शासन सचिव, पशुपालन, गोपालन एवं मत्स्य डॉ समित शर्मा तथा पशुपालन निदेशक डॉ आनंद सेजरा, बीएफआईएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष जे श्रीधरन तथा गोपालन निदेशक प्रह्लाद सहाय नागा भी उपस्थित थे। कुमावत ने बटन दबाकर चैटबॉट का लेकार्पण किया और प्रचार प्रसार सामग्री का भी विमोचन किया। मंत्री कुमावत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक ही मंशा है कि पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए चिकित्सा उनके दरवाजे पर मिले और इसीलिए प्रधानमंत्री ने मोबाइल वैटरिनरी यूनिट की सुविधा पशुपालकों के लिए शुरू करवाई। प्रदेश में एक साल पहले मोबाईल वैटेरिनरी यूनिट्स का संचालन शुरू हुआ था। 1962-कॉल सेंटर को संचालित हुए भी लगभग छः महीने हो चुके हैं। हालांकि प्रदेश में मोबाईल वैटेरीनरी यूनिट्स द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की स्थिति संतोषप्रद है लेकिन जिस स्तर पर इसका उपयोग होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है और हम अपने लक्ष्य से अभी काफी दूर हैं। योजना को प्रदेश के अधिकाधिक पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। इसके लिए कॉल सेंटर संचालनकर्ता फर्म ‘‘बीएफआईएल’’ जो कि इंडसइंड बैंक की सहायक है, द्वारा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु सामग्री तैयार कर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों में होने वाला व्यय कॉल सेंटर संचालनकर्ता फर्म ‘‘बीएफआईएल’’ द्वारा सीएसआर के अंतर्गत किया जा रहा है तथा इससे राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। श्री कुमावत ने कहा कि इस चैटबॉट के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा उनके घर पर ही उपलब्ध हो जाएगी जिससे उनके समय, श्रम और पैसे की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर लाने में मानव श्रम की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार आने वाले समय में विभाग में मानव श्रम की कमी को जल्द ही दूर करेगी। शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि योजना को व्यापक बनाने, अन्य विभागीय योजनाओं/गतिविधियों को पशुपालकों तक पहुंचाने तथा ए आई आधारित नवाचारों द्वारा पारदर्शिता लाने के लिए व्हाट्स एप आधारित यह विकसित किया गया है। इसमें पशुपालक टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से अपने पशुओं की समस्या के उपचार के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। इसे भविष्य में और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा जिससे विभाग की समस्त सेवाओं को एक ही छतरी के नीचे लाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक एमवीयू राजस्थान में हैं। पिछले एक साल में 41 लाख से अधिक पशुओं को चिकित्सा सुविधा इनके माध्यम से उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है और देश में पहली बार इस तरह का नवाचार प्रदेश में किया जा रहा है। बीएफआईएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष जे श्रीधरन ने राज्य सरकार को आश्वासन दिया कि फर्म विभाग के साथ मिलकर पशुपालकों की सुविधा के लिए आगे भी नवाचार करती रहेगी। उल्लेखनीय है कि आज से इस योजना का प्रचार अभियान व्यापक स्तर पर पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। 1962 सेवाओं की उपलब्धता के विषय में प्रदेश के 10 लाख से अधिक पशुपालकों को एसएमएस भेजकर जागरूक किया जाएगा। जागरूकता अभियान की शुरुआत उन जिलों से होगी जहां कम कॉल और उपचार दर्ज किए गए हैं, ताकि योजना की पहुंच को अधिकतम किया जा सके। 1962 सेवाओं के संबंध में गांवों और दूध संग्रहण स्थलों पर लगभग 180 स्थानों पर डिजिटल वॉल ब्रांडिंग की जायेगी। गांवों, ब्लॉकों और बाजार क्षेत्रों में ई-रिक्शा/टैम्पो का उपयोग करके ऑडियो जागरूकता अभियान हेतु योजना से संबंधित गीत चलाया जायेगा एवं लगभग 7 लाख पर्चे भी वितरित किये जायेंगे। लगभग 100 पशु चिकित्सालयों में साईन बोर्ड लगाये जायेंगे जिसमें योजना सहित संस्था का भी उल्लेख होगा। 1962-एमवीयू सेवाओं के विषयों पर आधारित चाबी के छल्ले, कैलेंडर और अन्य सामग्रियों के वितरण द्वारा भी योजना का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभाग के अधिकारी, बीएफआईएल के कार्मिक और क्षेत्रीय पशुपालक उपस्थित थे।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस की जयपुर यात्रा – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमेर किले में किया अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत

जयपुर, संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस की जयपुर यात्रा के दूसरे दिन आमेर किले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका आत्मीयतापूर्वक स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्री वेंस को बुके भेंट कर उनके सुखद प्रवास के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति एवं आतिथ्य सत्कार परंपरा के बारे में जानकारी दी। वेंस, उनकी धर्मपत्नी उषा वेंस एवं बच्चे मंगलवार प्रातः 9 बजे आमेर किले का भ्रमण करने पहुंचे। यहां उनका ढोल-नगाड़ों और सजे हुए हाथियों के साथ राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा में कालबेलिया व कच्छी घोड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। राजस्थानी कला-संस्कृति की मनोहारी प्रस्तुतियों से उपराष्ट्रपति वेंस और उनके परिजन अभिभूत नजर आए। इसके बाद वे आमेर किले का भ्रमण कर राजस्थान की ऐतिहासिक स्थापत्य धरोहर से रूबरू हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस सोमवार रात्रि सपरिवार जयपुर पहुंचे थे। वेंस 24 अप्रेल को प्रातः अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कोटा रघुराई इंडो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने महिला वर्ग पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की एवं विजेता महिला पहलवानों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुश्ती सिर्फ एक खेल नहीं हमारी परंपरा एवं संस्कृति का एक हिस्सा है। हमारे देश में दशकों से कुश्ती एवं दंगल का आयोजन मेलों और त्योहारों में होता आया है। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक में हमारे देश के पहलवानों ने कुश्ती में कई मैडल जीते हैं। इस खेल को आगे बढ़ाने में महिला पहलवानों का भी काफी योगदान रहा है। पहली बार अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का राजस्थान में आयोजन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का कोटा में आयोजन पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है। हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं और देश के लिए मैडल जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती में काफी संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजनों से राजस्थान के खिलाड़ियों को भी एक्सपोजर मिलेगा और वे प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की जनता के लिए कई योजना लेकर आई है, जिस पर काम किया जा रहा है। बजट में भी कई योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं। बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।  

युवक की संदिग्ध हत्या के मामले में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

बालोतरा बालोतरा थाना क्षेत्र के गांव मवड़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बालोतरा पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन कर 72 घंटे से भी कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की शुरुआत 13 अप्रैल को हुई, जब गांव मवड़ी निवासी युवक पूर्णसिंह पुत्र जोगसिंह सुबह घर से अपनी मोटर साइकिल पर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कई जगह तलाश करने के बाद 15 अप्रैल को बालोतरा के सिवाना थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद लापता युवक की कॉल डिटेल्स, सोशल नेटवर्किंग गतिविधियों और आपसी रिश्तों की छानबीन शुरू की। रेत में गड़ा मिला शव 17 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि जसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरहद बामणी गांव की रेतीली ढाणी में एक युवक का शव जमीन में गड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देश पर विशेष टीम मौके पर पहुंची और खुदाई कर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान पूर्णसिंह के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि उसके परिजनों ने की। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रेम संबंध बना जानलेवा पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि मृतक पूर्णसिंह के संबंध मवड़ी निवासी मनीष चौहान की बहन से थे। आरोपी पक्ष को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था, जिसके चलते  मनीष और उसके परिजनों ने मिलकर पूर्णसिंह की हत्या की साजिश रची। इसके तहत 15 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से पूर्णसिंह को मवड़ी स्थित मनीष के घर बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और फिर उसे बुरी तरह पीटा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए रात के अंधेरे में उसे एक पिकअप वाहन में डालकर जसोल क्षेत्र की सुनसान रेतली ढाणी में ले जाया गया और गड्ढा खोदकर शव को जमीन में दफना दिया गया। शव के साथ मृतक की बाइक और अन्य सामान भी दबा दिया गया, ताकि कोई सुराग न मिले। हत्या की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने डीएसपी निशांत भारद्वाज, थानाधिकारी सुरेश कुमार और अनुभवी अधिकारियों की विशेष टीम गठित की। टीम ने लगातार तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और गुप्त सूचना तंत्र का उपयोग कर मुख्य आरोपी मनीष सहित अन्य चार आरोपियों को धरदबोचा। पूछताछ में उन्होंने हत्या की पूरी योजना और घटनाक्रम को स्वीकार किया। तीन महिलाएं भी शामिल गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी मनीष चौहान के अलावा उसकी बहन, मां और अन्य रिश्तेदार महिला भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में और भी कई तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह मामला सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील है। इसमें युवाओं की जान खतरे में डालने वाली मानसिकता सामने आई है। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। पूछताछ के साथ ही तकनीकी जांच के आधार पर अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। पूरे घटनाक्रम में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता या पूर्व नियोजित षड्यंत्र की कड़ियों को भी जोड़ा जा रहा है। जल्द ही पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet