LATEST NEWS

पाकिस्तानी हैकरों ने राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट को किया हैक

जयपुर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार यह संघर्ष केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहकर साइबर स्पेस में भी अपना रंग दिखा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित हैकरों ने राजस्थान सरकार की शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर लिया। यह साइबर हमला केवल तकनीकी क्षति तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थित संदेश भी सार्वजनिक किए गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों ने हमला कर दिया और वेबसाइट हैक करने के बाद उस पर पाकिस्तान साइबर फोर्स के नाम से एक आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किया। इस पोस्ट में पहलगाम हमले को ‘अंदरूनी काम’ बताते हुए भारत सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही भारत के सुरक्षा बलों और खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार रात को भी पाकिस्तानी हैकरों ने राजस्थान के स्वायत्त शासन और नगरीय विकास विभाग और जयपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट्स को निशाना बनाया था और इन पर पाकिस्तान के समर्थन में कंटेंट पोस्ट किया था। हालांकि इन दोनों वेबसाइटों को कुछ ही घंटों में रिकवर कर लिया गया था। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस साइबर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे विशेषज्ञ जल्द ही वेबसाइट को रिकवर कर लेंगे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बहरहाल शिक्षा विभाग की वेबसाइट ठीक से कार्य नहीं कर पा रही है और रिकवरी की प्रक्रिया जारी है।

वासुदेव देवनानी ने भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

जयपुर, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय का प्रतीक है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका आदर्श हमें समाज में नैतिकता और न्याय की स्थापना की प्रेरणा देता है। देवनानी ने सोमवार को परशुराम सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होनें कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में व्याप्त अनीति का विरोध करते हुए धर्म की रक्षा की। उनका साहस और कर्तव्यपरायणता हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके जीवन के आदर्शों को अपनाकर समाज में शांति, समृद्धि और सद्भावना स्थापित करनी चाहिए।      भगवान परशुराम एक महान योद्धा एवं विचारक थे। उन्होंने अपनी शक्ति का उपयोग समाज के संकटों से निपटने के लिए किया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब भी समाज में अन्याय और अत्याचार फैलते हैं, तब उसे समाप्त करने के लिए हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। देवनानी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लें और समाज में सत्य, धर्म और शांति को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि इस दिन को हम सभी को एक नए संकल्प के साथ मनाना चाहिएए ताकि हम समाज में भलाई के कामों को बढ़ावा दे सकें और हर स्तर पर समानता और भाईचारे की भावना को सशक्त बना सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श समाज के हर वर्ग के लिए प्रासंगिक है। उनके जीवन में जो संघर्ष था, वह आज भी हमें प्रेरित करता है कि समाज में न्याय, सम्मान और समानता की स्थापना होनी चाहिए। उनके सिद्धांतों को मानते हुए हम सभी को अपने दायित्वों को समझकर समाज की सेवा करनी चाहिए। देवनानी ने सभी को भगवान परशुराम की जयंती की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।  

भरतपुर की बेटी बनेगी स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की बहू, जयपुर में आज नेता और अभिनेताओं का लगेगा जमावड़ा

जयपुर  मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज जयपुर में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है. प्रबल प्रताप सिंह का विवाह अरुंधति सिंह राजावत के साथ संपन्न होगा. अरुंधति भरतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं. अरुंधति सिंह राजावत, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और भरतपुर जिला अध्यक्ष रह चुके ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती है. भानु प्रताप सिंह के पुत्र राजेश राजावत की पुत्री अरुंधति और प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह जयपुर के ऐतिहासिक जयमहल पैलेस होटल में संपन्न होगा. राजनीति और बॉलीवुड की कई हस्तियां करेंगी शिरकत : विवाह समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे. इस आयोजन को राजस्थान और मध्यप्रदेश भाजपा के बीच एक मजबूत पारिवारिक संबंध के रूप में भी देखा जा रहा है. देशभर के राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी इस विवाह समारोह में शिरकत करने वाली हैं. जिसमें एक्टर अरबाज खान, सुनील शेट्टी और सोनू सूद शामिल होने वाले है. साथ ही कई राज्यों के मुख्य मंत्रियों सहित केंद्र से जाने-माने राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगे. 29 और 30 अप्रैल को जयपुर में विवाह से जुड़े विभिन्न आयोजन हो रहे हैं, जिसमें देशभर से राजनेताओं और अन्य प्रतिष्ठित लोगों के आने की संभावना है. जयपुर का जयमहल पैलेस इन आयोजनों का मुख्य केंद्र बना हुआ है, जहां सुरक्षा और आतिथ्य की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. राजधानी जयपुर में बॉलीवुड और राजनीतिक सितारों के बीच जयपुर एक खास शादी समारोह का साक्षी बनेगा। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज सिविल लाइनंस स्थित जय महल पैलेस में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। कौन है तोमर के बेटे की पत्नी? प्रबल सिंह तोमर भरतपुर की बेटी अरुंधति सिंह राजावत से विवाह बंधन में बंधेंगे। अरुंधति भरतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और भरतपुर जिला अध्यक्ष रह चुके ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती है। भानु प्रताप सिंह के पुत्र राजेश राजावत की पुत्री अरुंधति और प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज संपन्न होगा। नेता और अभिनेता करेंगे शिरकत इस राजसी शादी में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान, सुनील शेट्टी और सोनू सूद शामिल होने वाले हैं। साथ ही कई राज्यों के मुख्य मंत्रियों सहित केंद्र से राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता, मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी जाएंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा और आतिथ्य की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अरुंधति के साथ लेंगे सात फेरे बड़े बेटे का ससुराल भी राजस्थान में : गौरतलब है कि नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे का विवाह भी पूर्व में राजस्थान में संपन्न हुआ था. उनके बड़े बेटे का विवाह भाजपा नेता और पूर्व RPS अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत की पुत्री से हुआ था. राजेंद्र सिंह शेखावत स्व. भैरोंसिंह शेखावत के भतीजे हैं, जो भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति रह चुके हैं. तोमर के छोटे बेटे के विवाह के पूर्व 26 अप्रैल को ग्वालियर में हल्दी और मेहंदी, 27 अप्रैल को संगीत नाइट आयोजित हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज और प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा. वहीं 4 मई को ग्वालियर में ही नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

नई दिल्ली में 8-9 मई को होगी उच्च स्तरीय कॉन्फ्रेंस, जिसमें आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की जाएगी

जयपुर हर साल मानसून में देश के किसी न किसी हिस्से में बाढ़, जल भराव, बांध या नहरें टूटने की घटनाएं होती हैं। यदि समय रहते तैयारियां कर ली जाए तो ये घटनाएं काफी हद तक कम हो जाती है तथा ऐसी घटनाएं होने के बावजूद मानव व अन्य संसाधनों का नुकसान सीमित रखा जा सकता है। इसी बिन्दु को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय का आपदा प्रबंधन डिविजन आगामी 8 व 9 मई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वार्षिक सम्मेलन आयोजित कर रहा है जिसमें सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। राज्य के आपदा प्रबंधन, राहत और नागरिक सुरक्षा विभाग ने इसकी तैयारियों के लिए सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों की शीघ्र बैठक आयोजित कर आईडीआरएन पोर्टल पर डेटा अपडेट करने तथा जिला आपदा प्रबंधन प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। आईडीआरएन (इंडिया डिजास्टर रेस्पोंस नेटवर्क) पोर्टल ऐसा मंच है जो किसी भी आपदा से निपटने के लिए कुशल मानवीय संसाधन और उपकरणों की उपलब्धता, उन्हें प्राप्त करने के तरीके तथा हर प्रकार के कॉंटेक्ट नम्बर उपलब्ध करवाता है। जैसे किसी जिले में बाढ़ आने पर उस जिले या समीपवर्ती जिले में नाव, नाविक, मिट्टी के कट्टे, ट्रैक्टर, अन्य वाहन, रसद सामग्री, शुद्ध पेयजल, किस स्थान से किस से सम्पर्क करने पर प्राप्त होगी।

आगामी 1 मई को श्रम दिवस, इस अवसर पर सवैतनिक अवकाश घोषित

जयपुर श्रम विभाग ने आगामी 1 मई, श्रम दिवस को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। श्रम आयुक्त पूजा पार्थ ने राज्य के सभी औद्योगिक व वाणिज्यिक संस्थानों के नियोक्ताओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रबंधकों से अपील की है कि वे श्रम दिवस पर अवकाश घोषित करें तथा इस दिन का पूर्ण वेतन श्रमिकों को भुगतान करें ताकि वे अपने साथियों और परिवार के साथ इस दिवस को उल्लासपूर्वक मना सकें।

औद्योगिक शिविर 30 अप्रैल को होगा आयोजित, ऋण आवेदन पत्रावलियां तैयार करवा कर मौके पर ही स्वीकार कर ली जाएगी

जयपुर राजस्थान वित्त निगम द्वारा 30 अप्रैल को जयपुर में एक औद्योगिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जयपुर के शाखा कार्यालय में प्रातः 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। इस कैंप में ऋण आवेदन पत्रावलियां तैयार करवा कर मौके पर ही स्वीकार कर ली जाएगी। राजस्थान वित्त निगम ने उद्यमियों को राहत पहुंचाने की दृष्टि से अपनी नीतियों में सकारात्मक बदलाव किए है। उपप्रबंधक(इंचार्ज) ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 45 वर्ष से कम आयु से सीनियर सेकेंडरी, स्नातक, डिप्लोमाधारी, तकनीकी स्नातक युवाओं को ब्याज सबमिशन की लिमिट को ऋण राशि डेढ़ सौ लाख से बढ़ाकर दो सौ लाख कर दी गई है। निगम के गुड बोरोवर्स के लिए गुड बोरोवर स्कीम में पुनर्भुगतान समय को 5 वर्ष से बढ़ाकर 7 वर्ष किया गया है। 10 करोड़ से अधिक के ऋण के लिए एप्लीकेशन फीस अधिकतम 1 लाख रुपए की गई है। प्रोसेसिंग चार्जेज 0.50 प्रतिशत से घटाकर 0.25 प्रतिशत किया गया है। फ़्लेक्सी योजना के अंतर्गत पात्रता ऑपरेटिव/ डीलिंग 4 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष एवं फ्लेक्सी योजना में ब्याज दर को 10.74 प्रतिशत से घटाकर 10.25 प्रतिशत किया गया है। सरल स्कीम के अंतर्गत पूर्व में भूमि व भवन की ऋण की पात्रता 60 प्रतिशत थी जिसे बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया गया है। इसी प्रकार सीए पात्रता धारी को व्यवसाय सहयोगी के रूप में नियुक्त कर निगम को प्राप्त प्रोसेसिंग फीस का 50 प्रतिशत भुगतान प्रोत्साहन राशि के रूप में किया जाना तय किया गया है। एमएसएमई टेक एक नई योजना निगम द्वारा प्रारंभ की गई है, जिसमें उद्यमी पुराने या नए प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की तकनीकी सुधारकर्ता है या ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट लगाता है तो निगम 20 करोड़ तक का ऋण 9.50 प्रतिशत की दर से उपलब्ध कराएगा।

प्रदेश की वन्यजीव सम्पदा की रक्षा एवं जैव विविधता को समृद्ध बनाये रखने के सभी प्रयास किए जाएंगे: मंत्री शर्मा

जयपुर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में वन्यजीव मण्डल की स्थायी समिति की चतुर्थ बैठक का आयोजन किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की वन्यजीव सम्पदा की रक्षा एवं जैव विविधता को समृद्ध बनाये रखने के सभी प्रयास किए जाएंगे। बैठक में सदस्यों द्वारा प्रदेश के वन्यजीव स्वीकृति से सम्बंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही बैठक में गत 18 फरवरी को हुई बैठक के कार्यवाही विवरण का अनुमोदन एवं प्राप्त निर्देशों की पालना की समीक्षा भी की गई। एप्रोच रोड, मोबाइल टावर, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, ऑप्टिकल फाइबर केबल एवं नवीन निर्माण से सबंधित कुल 12 नए प्रस्तावों एवं 4 अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व, रणथंभौर टाइगर रिजर्व, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, जमवारामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, डेजर्ट नेशनल पार्क, कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य, सरिस्का टाइगर रिजर्व, माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्यएवं भैंसरोड़गढ़ वन्यजीव अभयारण्य के प्रस्तावों पर चर्चा कर अपने सुझावों के साथ राज्य वन्यजीव मण्डल को भेजने का निर्णय लिया। बैठक में रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए सुविधायुक्त नेचर इंटरप्रिटेशन एंड एग्जीबिशन सेंटर की स्थापना के विषय पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) श्रीमती अपर्णा अरोड़ा,सदस्य सचिव स्थायी समिति राज्य वन्यजीव मण्डल एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुश्री शिखा मेहरा, स्थायी समिति राज्य वन्यजीव मण्डल के सदस्य श्री रवि सिंह, श्री राजपाल सिंह तंवर एवं अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरिजीत बनर्जी एवं जिलों के अन्य सम्बंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति में बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल सके योजनाओं का लाभ: मंत्री

जयपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा अधिकारीगण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इस तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करें कि निचले तबके और जरूरतमंद हर व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ मिल सके। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यालय ‘अम्बेडकर भवन’ में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि समाज कल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल सके। श्री गहलोत ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं में लम्बित बिन्दुओं पर चर्चा की गई साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की अब तक की प्रगति रिपोर्ट जानी। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की आदिनांक तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में अनुप्रति कोचिंग योजना की नवीनतम अपडेशन, छात्रावासों में सामान क्रय के लिए गठित संभागीय कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट भी ली। बैठक में कृषि विपणन बोर्ड एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की अब तक प्रगति रिपोर्ट, आवासीय विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर स्टाफ लिये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ करना, कोर्ट केसेज की नवीनतम स्थिति, विभागीय आदेशों के विरूद्ध विभिन्न न्यायालयों द्वारा दिये गये स्थगनों आदेशों को निरस्त कराना, जवाब पेश करना संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नये ब्लॉक्स में कार्यालय खोलने, भवन निर्माण एव पदों की स्वीकृति की पर चर्चा, नये जिलों के कार्यालयों में एवं नये 68 ब्लॉक कार्यालयों में कम्प्यूटरीकरण एवं सूचना सहायक या मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों का सृजन, विभागीय सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की वरीयता सूची का समय पर प्रकाशन या डीपीसी करवाया जाना, छात्रावासों में प्रवेश, पोषाहार, मरम्मत, नवाचार आदि के कार्यकम पर चर्चा की गईं। बैठक में विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय स्तर पर छात्रावास प्रबन्धन समिति के गठन के संबंध में अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र जारी किये जाने संबंधी प्रावधानों की जानकारी लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांग पहचान पत्र) एवं मस्कुलर डिस्ट्रोफी से पीड़ित लोगों को जिलेवार दी जा रही इलेक्ट्रिक व्हील चेयर की भी जानकारी ली। बैठक में निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव श्री बचनेश अग्रवाल, अतिरिक्त निदेशक श्री केसर लाल मीणा, विशिष्ट सचिव श्री रोहित कुमावत, उप निदेशक श्रीमती दीपाली भगोतिया, अतिरिक्त निदेशक विशेष योग्यजन श्रीमती सुमन पंवार, अतिरिक्त निदेशक श्री सूंडाराम मीणा, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती रीना शर्मा, अतिरिक्त निदेशक श्री अशोक जांगिड़, अतिरिक्त निदेशक श्री अरविंद कुमार सैनी, अतिरिक्त निदेशक विशेष योग्यजन श्री चंद्रशेखर चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राज्य सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई करते हुए आमजन की परिवेदनाओं को आत्मीयता के साथ सुना और अधिकारियों को परिवेदनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। प्रत्येक फरियादी की समस्या को सुनना और उसका निस्तारण सुनिश्चित करना हमारी सरकार का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री ने जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, राजस्व, मनरेगा, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित भी रहे। जनसुनवाई के दौरान जयपुर निवासी श्री रामसिंह राजोरिया ने मुख्यमंत्री को चावल के एक दाने पर उकेरी अयोध्या स्थित रामलला मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। श्री शर्मा ने श्री राजोरिया की माइक्रो आर्ट की प्रशंसा की। श्री राजोरिया ने सूक्ष्मतम हस्तलिखित श्री भगवत् गीता के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

राज्यपाल बागडे की पंजाब के राज्यपाल कटारिया से मुलाकात

 जयपुर पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर संवाद किया। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल श्री बागडे ने पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया का भावभरा अभिनन्दन किया। दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।

3727 पदों पर होगी पटवारियों की भर्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पदों की संख्या में किया इजाफा

जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। अब यह भर्ती 3727 पदों पर आयोजित की जाएगी, जबकि पहले 2020 पदों पर परीक्षा होनी थी। चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पद बढ़ाए जाने के कारण अब आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी, ताकि इच्छुक अभ्यर्थी दोबारा आवेदन कर सकें। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान पटवारी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की थी। उन्होंने कुल 4799 पदों पर भर्ती का वादा किया था, हालांकि फिलहाल 3727 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चयन बोर्ड द्वारा पहले 2020 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिन पर अब तक 6,43,639 उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। पहले यह परीक्षा 11 मई को आयोजित होनी थी, लेकिन अब पदों में बढ़ोतरी के चलते भर्ती परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि अब परीक्षा मई में नहीं, बल्कि अगस्त या सितंबर में आयोजित किए जाने की योजना है। एक महत्वपूर्ण बदलाव यह भी किया गया है कि परीक्षा को एक ही पारी में आयोजित किया जाएगा। इससे परीक्षा संचालन और पारदर्शिता में आसानी होगी। आलोक राज ने कहा कि जल्द ही नए आवेदन कार्यक्रम और परीक्षा तिथि की विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखें ताकि समय पर सभी अपडेट मिल सकें। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन कर दिया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी, जबकि नए अभ्यर्थी बढ़े हुए पदों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। पटवारी भर्ती के इस बड़े अपडेट से लाखों युवा उम्मीदवारों को नया मौका मिलेगा। अब उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे बढ़े हुए पदों का लाभ उठाकर सरकारी नौकरी पाने की अपनी तैयारी को और मजबूत करें।

जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में हीट वेव का असर

जयपुर प्रदेश में आज 8 जिलों में तीव्र हीट वेव्स चलने का अलर्ट जारी हुआ है। इसमें जैसलमेर और बाड़मेर में ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां दिन के साथ रात के समय भी भयंकर हीट वेव्स का असर देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किए हैं कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हीट वेव्स चलेगी। वहीं मई के पहले सप्ताह में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विक्षोभ के प्रभाव से मई के पहले सप्ताह के दौरान प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल सकता है। वहीं प्रदेश के तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश के 19 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया है। अगले 4 दिनों में इसमें तेजी से बढ़ोतरी होने होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात में भी हीट वेव चलेगी। प्रदेश के अन्य शहरों का तापमान इस प्रकार रहा- जैसलमेर में 43.5 डिग्री, बीकानेर में 43.2, चित्तौड़गढ़ में 42.8, जयपुर में 39.5, चूरू में 41.3, गंगानगर में 43.5, पिलानी में 40.5, करौली में 40.1, नागौर में 38.8, जालौर में 40.3 व धौलपुर में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिरोही आबूरोड रीको पुलिस द्वारा ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 481 कार्टन जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। यह शराब जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। गौरतलब है कि सिरोही जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभूदयाल धानिया और माउंटआबू पुलिस उपअधीक्षक गोमाराम के सुपरविजन में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में टीम द्वारा पालनपुर फोरलेन स्थित सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 481 कार्टन पाए गए। आवश्यक कारवाई के बाद शराब और ट्रक को जब्त कर बाकासर, सरली, पुलिस थाना बाडमेर सदर, जिला बाडमेर निवासी जेठाराम पुत्र बोहराराम जाट हुडा और मोहनलाल पुत्र मालाराम हुडा जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत, उपनिरीक्षक पूराराम, हेडकांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, दिलीप सिंह, मालदेव, भवानी सिंह, दिनेश कुमार, हिन्दूराम, मुकेश कुमार, गोपाल, प्रकाश  जंयतिलाल और अरूणसिंह सम्मिलित रहे। जांच कर जुटाई जा रही है जानकारी पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। इससे पहले कि वे गुजरात सीमा में प्रवेश का पाते पकड़ लिया गया। अब पुलिस द्वारा जोधपुर में यह शराब कहां से भरी गई थी तथा अहमदाबाद, गुजरात में इसे कहां सप्लाई किया जाना था इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही जोधपुर से शराब भेजने वजे एवं अहमदाबाद में मंगवाने वाले लोग भी पुलिस के राड़ार पर है। इसके लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।  

भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों और केंद्र सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद आम लोगों को बेचे जा रहे सेना जैसे कपड़े

जैसलमेर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में सेना की वर्दी पहनकर किए गए आतंकी हमले ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता खड़ी कर दी है। इस भयावह घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा मानकों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। वहीं, दूसरी ओर राजस्थान के संवेदनशील सीमा जिले जैसलमेर में बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आज भी सेना और अर्द्धसैनिक बलों जैसी वर्दियों की खुलेआम बिक्री जारी है। यह लापरवाही न केवल सेना की गरिमा को चोट पहुंचा रही है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी बन सकती है। सेना जैसी वर्दी पहनकर हमला, सुरक्षा में बड़ी सेंध 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम इलाके में आतंकियों ने सेना की वर्दी में आकर सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। आतंकियों ने सेना की वर्दी का सहारा लेकर पहले खुद को सुरक्षाबलों के बीच मिला लिया और फिर अचानक हमला कर दिया। इस हमले ने यह साफ कर दिया कि यदि किसी असामाजिक तत्व को सेना या पुलिस जैसी वर्दी आसानी से उपलब्ध हो जाए तो वह कितनी बड़ी चुनौती बन सकता है। इस घटना के बाद देशभर में इस बात पर गंभीर चिंता जताई जा रही है कि सेना और सुरक्षा बलों की वर्दी जैसी पोशाकें बाजारों में कैसे बिक रही हैं। जैसलमेर में बाजारों में मिल रही वर्दियां जैसलमेर जैसे संवेदनशील सरहदी जिले, जहां से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा कुछ ही किलोमीटर दूर है, वहां भी बाजारों में सेना, बीएसएफ, और पुलिस जैसी वर्दियां बिना रोक-टोक बिक रही हैं। कई दुकानों पर कॉम्बैट प्रिंट के कपड़े, जैकेट, टी-शर्ट और टोपी खुलेआम बेची जा रही हैं। हालांकि दुकानदार दावा करते हैं कि वे पहचान और सत्यापन के बाद ही सामान बेचते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि कोई भी व्यक्ति आसानी से ये वर्दी जैसे कपड़े खरीद सकता है। दोषी पाए जाने पर 500 रुपये जुर्माना भारतीय दंड संहिता की धारा 140 और 171 के तहत सेना, नौसेना और वायुसेना की वर्दी या उसके जैसी दिखने वाली यूनिफॉर्म को अनाधिकृत रूप से पहनना या बेचना अपराध की श्रेणी में आता है। दोषी पाए जाने पर 500 रुपये जुर्माना और अधिकतम तीन महीने तक की सजा हो सकती है। सेना जैसी वर्दी का उत्पादन केवल कुछ अधिकृत मिलों को ही करने की अनुमति है, जिनमें पंजाब के फगवाड़ा और महाराष्ट्र की दो मिलें प्रमुख हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को आदेश दिया था कि कॉम्बैट प्रिंट कपड़े बनाने, बेचने और पहनने पर सख्त निगरानी रखी जाए, खासकर संवेदनशील इलाकों में। सेना के पुराने आदेश भी हवा में पठानकोट हमले के बाद सेना ने खासतौर पर निर्देश दिया था कि आम जनता को सेना जैसे कपड़े न बेचे जाएं और निजी सुरक्षा एजेंसियों को भी कॉम्बैट पैटर्न की यूनिफॉर्म इस्तेमाल न करने को कहा गया था। इसके बावजूद आज जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिले में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों पर यह कपड़ा आसानी से उपलब्ध है। न कोई सख्त निगरानी है न ही प्रशासन की ओर से कोई सघन अभियान चलाया जा रहा है। जांच और निगरानी की सख्त जरूरत जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस को बाजारों में सेना की वर्दी जैसे कपड़ों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। साथ ही ऐसे कपड़े बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, यदि पहलगाम जैसी घटनाओं से सबक नहीं लिया गया तो सीमावर्ती जिलों में भी आतंकी तत्व सेना या सुरक्षा बलों की वर्दी का दुरुपयोग कर सकते हैं। ऐसे में समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो इसके परिणाम भयावह हो सकते हैं।  

बगरू में ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी गिरफ्तार, एक साथी फरार, लूटी गई ज्वेलरी बरामद

जयपुर बगरू थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में ज्वेलरी शॉप लूटने के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियारों के साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बाइक व एक कंटेनर जब्त किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि जेल से छूटकर आए दो दोस्तों ने जल्द पैसा कमाने के चलते यह प्लान बनाया था। जिसके तहत दोनों ने फिल्मी स्टाइल में रैकी करने के बाद देसी बम फोड़कर मार्केट में दहशत फैलाने के बाद गोलियां चलाकर ज्वैलरी शॉप लूटी और पुलिस को चकमा देने के लिए बाइक से वारदात करने के बाद कंटेनर में छिपकर भाग गए, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि ज्वेलरी शॉप लूट के मामले में आरोपी कन्हैयालाल शर्मा उर्फ चिकू पण्डित (20), सोहेल पठान (20)  और प्यारेलाल लुहार (37) को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश कन्हैयालाल शर्मा बगरू रीका एरिया में रहकर आईएमएल कंटेनर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता है। उसकी कंपनी में प्यारेलाल कंटेनर ड्राइवर है। वहीं इस मामले में फरार साथी कौशल की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टा, तीन कारतूस, रेकी और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, फरारी में प्रयुक्त कंटेनर और लूटी गई ज्वेलरी बरामद की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डेटा बेस तैयार करने के साथ रुट मैप बनाया और लुटेरों की पहचान के बाद मुखबिर की सूचना पर जोधपुर में दबिश देकर सोहेल को पकड़ लिया गया और उससे की गई पूछताछ के बाद दबिश देकर कन्हैयालाल और प्यारेलाल को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कन्हैयालाल शर्मा और सोहेल पठान की जेल में मुलाकात हुई थी। सजा काटने के बाद कन्हैयालाल और कौशल जेल से बाहर आकर बगरू रीको एरिया में रहने लगे। बगरू रीको एरिया में स्थित आईएमएल कंटेनर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दोनों काम करने लगे और जल्द पैसा कमाने के लिए दोनों दोस्तों ने बैंक या ज्वेलरी शॉप लूटने की प्लानिंग बनाई। इसके लिए दोनों ने बगरू स्थित मुथुट फाइनेंस बैंक की रेकी की और साथ ही आसपास की ज्वेलरी दुकानों, बीकानेर की फेमस ज्वेलरी शॉप, तारानगर चुरू में पीएनबी बैंक के पास ज्वेलर्स की रेकी की और इसके बाद दोनों ने बगरू इलाके की ज्वेलरी शॉप को लूटना तय किया। इसके लिए कन्हैयालाल ने सोहल को जोधपुर से जयपुर बुलाया। पुलिस को चकमा देने के लिए उन्होंने कंपनी के कंटेनर ड्राइवर प्यारेलाल को भी प्लान में शामिल किया। पूछताछ में सामने आया है कि प्लान ये था कि वारदात कर भागने के बाद पुलिस उनकी बाइक को चिन्हित कर पीछा करती रहती और वे कंटेनर में छिपकर आसानी से पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो जाते। इस कारण उन्होंने प्यारेलाल को शामिल किया, जिसका काम उन्हें वारदातस्थल के पास छोड़ना और वारदात करने के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का था। गौरतलब है कि बगरू के जुगल बाजार में मनमोहन शर्मा की रत्नेश्वरी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप पर लूट की गई थी। 22 अप्रेल की शाम को कंटेनर से वारदात स्थल के पास तीनों बदमाश पहुंचे। रोड किनारे कंटेनर को खड़ा कर ड्राइवर प्यारेलाल निगरानी रखने लगा और बाइक पर उसके तीनों साथी ज्वेलरी शॉप को लूटने निकल गए। उन्होंने शॉप के बाहर देसी बम फोड़े और आसपास के दुकानदारों को पास में नहीं आने के लिए धमकाया। मार्केट में दहशत का माहौल फैलाने के बाद ज्वेलरी शॉप के काउंटर के पास आकर शीशे के गेट पर गोली चलाई, जिससे शॉप में मौजूद लोग डर गए। फिर दुकान में रखे सोने-चांदी के गहनों को 2 बैग में भरकर तीनों बदमाश बाइक से भाग निकले और वारदात स्थल से कुछ दूरी पर खड़े कंटेनर में छिपकर वहां से फरार हो गए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet