LATEST NEWS

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

बांसवाड़ा राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को वागड़ के प्रमुख शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन उपरांत पूजन किया। उन्होंने मातारानी से राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पार्श्व में बने हेलीपैड पर पहुंचे। उनके साथ विधायक श्रीचंद कृपलानी भी थे। हेलीपैड पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने अगवानी की। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, विधायक कैलाश मीणा, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, धनसिंह रावत, भवानी जोशी, राजेंद्र पंचाल, दीपक जोशी, पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा, प्रधान निर्मला मकवाना आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सीएम शर्मा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित निकुंज मोहन पण्ड्या और दिव्यभारत पंड्या के निर्देशन में विधि-विधान से सपत्नीक पूजा-अर्चना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी सीएम का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री  डूंगरपुर के खेरमाल के लिए प्रस्थान कर गए।

सनवाड़ा पेट्रोल पंप से डंपर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार

 सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व सनवाड़ा स्थित पेट्रोल पंप से डंपर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के एक मुख्य आरोपी मुस्ताक खां उर्फ मुक्का को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने राजस्थान के विभिन्न शहरों में डंपर चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अनादरा थानाधिकारी सरिता विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। इस टीम ने आरोपी मुस्ताक खां, निवासी तिजारा, अलवर को गिरफ्तार किया, जो पहले से ही कई मामलों में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पाली सदर और अलवर सदर सहित कई अन्य थानों में चोरी और अन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों अजीम और असगर के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी कबूला कि गैंग पहले भी मालपुरा (टोंक), विवेक विहार (जोधपुर), चांदबाजी (जयपुर), कोटपुतली, पाली, रानी, डीडवाना सहित कई स्थानों पर डंपर चोरी कर चुकी है। फिलहाल पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ताजा घटना 25 जनवरी की रात को हुई थी, जब सनवाड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप से केपी एंटरप्राइजेज का डंपर चोरी कर लिया गया। फर्म मालिक कृष्णपाल सिंह देवड़ा ने इसकी रिपोर्ट 26 जनवरी को अनादरा थाने में दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार चोरी के बाद उन्होंने अपने डंपर को जीपीएस से ट्रेक करने की कोशिश की थी लेकिन चोरों ने चालाकी दिखाते हुए पहले ही डंपर से कंपनी-फिटेड जीपीएस डिवाइस निकालकर फेंक दी थी। इसका अंतिम लोकेशन सनवाड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर पावापुरी जैन तीर्थ के पास मिला था। इसके बाद डंपर में मौजूद दूसरे जीपीएस से उसकी अंतिम लोकेशन सांडेराव-कोशलाव रोड पर मिली थी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और चोरी के डंपर की तलाश में घटनास्थल और आसपास के इलाकों की 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके अलावा, सिरोही, पाली, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, अलवर, सीकर, दौसा, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर, जालौर और सांचौर जिलों के टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। इस विस्तृत जांच से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिससे गैंग की गतिविधियों का पता चला। गैंग के काम करने के तरीके की जांच में खुलासा हुआ कि वे पहले किराए की टैक्सी लेकर संभावित चोरी के स्थानों की रेकी करते थे। वे दिन में सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए खाली खड़े डंपरों पर नजर रखते थे और फिर रात के समय उन्हें चुराने की योजना बनाते थे। गैंग के सदस्य मास्टर की का इस्तेमाल कर महज 10-15 सेकंड में डंपर का लॉक खोल देते थे और एक मिनट के भीतर उसे स्टार्ट कर वहां से रवाना हो जाते थे। चोरी के बाद वे सबसे पहले जीपीएस डिवाइस को निकालकर फेंक देते थे या फिर उसे किसी अन्य वाहन में डाल देते थे ताकि पुलिस की जांच भटक जाए। इसके अलावा वे टोल प्लाजा से बचने के लिए छोटे रास्तों का इस्तेमाल करते थे और एक एस्कॉर्ट गाड़ी साथ रखते थे ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गैंग का एक और सदस्य अरशद उर्फ लंगड़ा, निवासी बाई बरेड़ा, जिला अलवर, इस समय मप्र की जेल में बंद है। इससे संकेत मिलता है कि यह एक संगठित अपराधी गिरोह है, जो राज्य भर में डंपर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से और पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी मिल सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

अतिप्राचीन चामुंडा माता मंदिर में चोरों का धावा, कीमती सामान चोरी

सिरोही आबूरोड रीको पुलिस थाना अंतर्गत चंद्रावती गांव में पहाड़ी पर स्थित अतिप्राचीन चामुंडा माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोर विभिन्न प्रकार का सामान चुरा ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बीती रात करीब 11.05 बजे की है। एक-एक करके तीन चोर मंदिर के गेट पर लगा तोड़कर गर्भगृह में घुसे। चोर माताजी के मंदिर के पास रखी तलवार और मूर्ति शृंगारित विभिन्न प्रकार के सामान उतारकर ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी भी चोर ने शर्ट नहीं पहन रखी है। इसके साथ ही इन सबके मुंह ढके हुए हैं। मंदिर पुजारी सवेरे रोजाना की तरह यहां पूजा करने पहुंचे तो गर्भगृह के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। इसके साथ ही वहां सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने ग्रामीणों और रीको पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी। चोरों के लगातार निशाने पर हैं धार्मिक स्थल सिरोही जिले में बीते लंबे समय से चोर एक एक करके प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक मंदिरों को निशाना बनाकर चोरियां कर रहे हैं। आम लोगों द्वारा समय-समय पर पुलिस के आलाधिकारियों से मंदिरों की सुरक्षा के लिए रात्रिकालीन व्यवस्था को दुरुस्त करवाने सहित विभिन्न प्रकार की मांग भी की जाती है। मंदिर में चोरी की वारदात के बाद एक दो दिन पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आते हैं इसके बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। मंदिरों में चोरी की वारदात से आमजन में रोष व्याप्त है।  

12 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस कर सकती है जयपुर, दिल्ली और मुंबई की सभी उड़ानें बंद

जैसलमेर होली से पहले जैसलमेर के निवासियों और पर्यटकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। इंडिगो एयरलाइंस 12 मार्च के बाद जयपुर, दिल्ली और मुंबई के लिए अपनी सभी उड़ानें बंद कर सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो 13 मार्च से जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पूरी तरह से वीरान हो जाएगा। सिविल एयरपोर्ट के निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया कि इंडिगो ने फिलहाल 12 मार्च तक के लिए ही शेड्यूल जारी किया है, लेकिन उसके बाद हवाई सेवाओं को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। एयरलाइन की वेबसाइट पर 12 मार्च के बाद कोई बुकिंग उपलब्ध नहीं है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि उड़ानें अस्थायी रूप से बंद की जा सकती हैं। होली पर पर्यटन को झटका पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि होली के दौरान जैसलमेर में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन इसी समय फ्लाइट सेवाओं का बंद होना पर्यटन उद्योग के लिए घाटे का सौदा साबित होगा। जैसलमेर में पर्यटन सीजन के दौरान करीब चार महीने तक हवाई सेवाएं संचालित होती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। यदि पूरे साल उड़ानें जारी रहें तो न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को मेडिकल इमरजेंसी और अन्य आवश्यक यात्राओं में भी सहूलियत मिलेगी। पहले भी रुक चुकी हैं उड़ानें जैसलमेर में एयर कनेक्टिविटी की शुरुआत स्पाइसजेट ने की थी, जो समर और विंटर शेड्यूल के अनुसार अपनी सेवाएं संचालित करता था। 2021 में पर्यटन व्यवसायियों और स्पाइसजेट के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके तहत घाटे की भरपाई का अनुबंध किया गया था। हालांकि, पर्याप्त यात्रियों की संख्या मिलने के कारण एयरलाइन को घाटा नहीं उठाना पड़ा। स्थायी हवाई सेवा की मांग स्थानीय लोगों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि जैसलमेर में सालभर हवाई सेवाओं का संचालन जरूरी है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अब देखना होगा कि इंडिगो इस फैसले पर पुनर्विचार करती है या नहीं, या फिर जैसलमेर एक बार फिर हवाई सेवाओं से वंचित रह जाता है।

5 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

जयपुर राजस्थान के अजमेर में हिंदू संगठनों ने शनिवार को विरोध रैली निकाली। ब्यावर जिले में 5 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। अजमेर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया। इससे पहले बिजयनगर में गांधी भवन से अजमेर कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। आसपास के इलाके में बाजार बंद रहे। अजमेर दक्षिण से भाजपा विधायक अनीता भदेल, अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन, विहिप और अन्य हिंदू संगठनों के नेता और बाजार संघों के सदस्यों ने रैली में हिस्सा लिया। मदरसों की जांच की उठी मांग प्रदर्शनकारियों ने अजमेर में मदरसों के पंजीकरण की जांच करने और अनैतिक गतिविधियों के केंद्र बन चुके हुक्का बारों पर सख्त एक्शन की मांग की। हाल ही में ब्यावर जिले में पांच नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला सामने आने के बाद सांप्रदायिक तनाव बना है। अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने टेंपो की हवा निकाली प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के बाहर बैरिकेड पर चढ़ गए। कुछ स्थानों पर टेंपो के टायरों की हवा भी निकालने का मामला सामने आया। यहां तक कि यात्रियों को भी नीचे उतार दिया गया। कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सकल हिंदू समाज ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ युवकों ने ‘लव जिहाद’ से जुड़ा गिरोह बनाया है। वे स्कूली लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। ज्ञापन में आगे लिखा है कि पहले उन्हें प्यार के जाल में फंसाया जाता है। इसके बाद मोबाइल फोन गिफ्ट किए जाते हैं। आरोपियों ने न केवल शहर के एक कैफे में लड़कियों का यौन शोषण किया बल्कि उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल भी किया। अगर लड़कियां धार्मिक क्रियाकलाप नहीं करती तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच हो: डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर नीरज जैन ने कहा कि लड़कियों को ब्लैकमेल किया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। आरोपियों ने उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। उन्होंने लड़कियों के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डिप्टी मेयर ने सीबीआई जांच और सभी आरोपियों के मोबाइल फोन की गहन जांच की मांग उठाई है। ऐसे खुला मामला बिजयनगर पुलिस ने परिजनों की शिकायतों के आधार पर 16 फरवरी को तीन एफआईआर दर्ज की। जांच अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में आठ मुस्लिम और दो हिंदू हैं। ये कैफे संचालक थे। तीनों नाबालिग मुस्लिम हैं। दरअसल, पीड़ितों में से एक नाबलिग लड़की ने अपने पिता की जेब से 2000 रुपये की चोरी की थी। यह पैसे उसे एक आरोपी को देने थे। बाद में जांच में उसके पास एक चीनी मोबाइल फोन मिला। इसी फोन से वह आरोपी से बात करती थी। अब आरोपियों के परिजनों, जामा मस्जिद और 100 साल पुराने कब्रिस्तान को बिजयनगर नगर पालिका ने अतिक्रमण का नोटिस भेजा है।

उप मुख्यमंत्री बोले- जहाँ आधुनिक चिकित्सा समाप्त होती है, वहाँ से आयुर्वेद शुरू होता है

जयपुर, राजस्थान में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार दिवसीय राज्य स्तरीय आरोग्य मेला-2025 का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। शिल्पग्राम, जवाहर कला केंद्र में आयोजित इस मेले का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतीय जीवनशैली का आधार है और महर्षि चरक ने इसे सिद्ध किया है कि यह चिकित्सा पद्धति न केवल रोगों का उपचार करती है बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार आधुनिक विज्ञान और नवाचार से जोड़कर आयुर्वेद को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आयुर्वेद केंद्रों के विस्तार से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर व्यक्ति को उचित चिकित्सा सेवा मिले। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राजस्थान में औषधीय पादपों की उपलब्धता के चलते राज्य इनका निर्यात कर रहा है, जिससे प्रदेश आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है। डॉ. बैरवा ने कहा कि आयुर्वेद वहां शुरू होता है जहां आधुनिक चिकित्सा समाप्त होती है। यह चिकित्सा पद्धति रोगों को जड़ से समाप्त करने में सहायक है और इसका वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो रहा है। उन्होंने राजस्थान को केवल वीरता की भूमि ही नहीं, बल्कि आरोग्य की जन्मभूमि भी बताया। उन्होंने कहा कि यह चार दिवसीय आरोग्य मेला एक बेहतरीन मंच है जहां आगंतुक निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं और आयुर्वेद तथा अन्य चिकित्सा पद्धतियों के बारे में गहन जानकारी हासिल कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने प्रदर्शनी में विभिन्न संबंधित स्टॉल्स का अवलोकन किया और वहाँ प्रदर्शित आयुर्वेदिक उत्पादों, पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों तथा औषधीय पादपों की जानकारी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” को साकार करने के लिए योग और आयुर्वेद को आमजन तक पहुँचाने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। उन्होंने इस मेले को स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। समारोह के अंत में किसानों के लिए एक विशेष पुस्तक का विमोचन किया गया जिसमें औषधीय पादपों की विस्तृत जानकारी दी गई है जिससे किसान आयुर्वेदिक खेती को अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। चार दिवसीय इस मेले में आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे और निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। साथ ही आगंतुकों के लिए योग सत्र, आयुर्वेदिक उत्पादों की प्रदर्शनी और औषधीय पादपों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि विधायक श्री कालीचरण सर्राफ, जयपुर ग्रेटर महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर, प्रमुख शासन सचिव (आयुर्वेद विभाग) श्री भवानी सिंह देथा सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्थान के व्यापारियों के लिए उठाई आवाज, गुजरात सरकार से प्रभावित व्यापारियों की मदद करने की अपील की: अशोक गहलोत

जयपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के सूरत स्थित शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में 25 फरवरी को लगी भीषण आग में राजस्थान के व्यापारियों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने गुजरात सरकार से प्रभावित व्यापारियों की मदद करने की अपील की है। गहलोत ने कहा, “यह हादसा राजस्थान के सैकड़ों व्यापारियों के लिए विनाशकारी साबित हुआ है। उनकी वर्षों की मेहनत और पूंजी इस आग में स्वाहा हो गई। अब उनकी आजीविका पर संकट आ खड़ा हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग को इसे पूरी तरह बुझाने में दो दिन लग गए।” गहलोत ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर व्यापारियों के लिए समुचित राहत और सहायता की मांग की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार को त्वरित कार्रवाई कर नुकसान झेल रहे व्यापारियों को आर्थिक सहायता और पुनर्वास पैकेज देना चाहिए। इसके साथ ही गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी आग्रह किया कि वे गुजरात सरकार से संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि राजस्थान के व्यापारियों को पूरी सहायता मिले। उन्होंने कहा, “हमारे व्यापारी वर्षों से सूरत में व्यापार कर रहे हैं और ऐसे मुश्किल समय में सरकार को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।” गहलोत के इस बयान के बाद व्यापारी संगठनों में हलचल तेज हो गई है और गुजरात व राजस्थान सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

माइंस के दस करोड़ रूपये से अधिक के बकाया न्यायिक प्रकरणों का गुणावगुण के आधार पर परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति : टी. रविकान्त

जयपुर, न्यायिक प्रकरणों के कारण माइंस विभाग की बकाया राशि की वसूली को लेकर राज्य सरकार गंभीर होने के साथ ही प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण को लेकर कवायद तेज कर दी है। प्रमुख सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने कहा है कि माइंस विभाग से संबंधित 10 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया राशि के न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों में राजकीय पक्ष को प्रभावी तरीके से रखने के लिए कवायद तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ से अधिक के न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के गुणावगुण के आधार पर अध्ययन कर समीक्षा करने के लिए अतिरिक्त निदेशक माइंस मुख्यालय की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी में वित्तीय सलाहकार माइंस विभाग, संयुक्त विधि परामर्शी उदयपुर व जयपुर के साथ ही जयपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक माइंस को सदस्य बनाया गया है। एक मोटे अनुमान के अनुसार 10 करोड़ रूपये और इससे अधिक के 50 से अधिक विचाराधीन प्रकरणों में राज्य सरकार की हजारों करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं। श्री टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा राजकीय बकाया राशि को लेकर गंभीर होने के साथ ही समय समय पर बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने और न्यायिक प्रकरणों में विभागीय पक्ष को कारगर तरीके से रखने के निर्देश देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह समिति 10 करोड़ व इससे अधिक बकाया राशि के सभी प्रकरणों की गुणावगुण के आधार पर परीक्षण करेगी और उन प्रकरणों में न्यायालयों में प्रभावी पेरवी के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रेषित करेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों व प्रकरणों में ओआईसी अधिकारियों को भी स्टे प्रकरणों में स्टे हटवाने और अन्य प्रकरणों में राज्य सरकार का पक्ष प्रभावी तरीके से रखते हुए निर्णित कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को निर्णित करवा कर राज्य सरकार की बकाया रेवेन्यू की वसूली की जा सके। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों में समय पर जबाव दावा पेश किया जाए और पेशी के समय उपस्थित होकर सरकारी पक्ष को रखते हुए निर्णित करवाये जाये।

सीकर : खाटू श्याम में 271 घंटे लगातार बाबा के दरबार में भक्तों की लगेगी अर्जी, फाल्गुनी लक्खी मेले की हुई शुरुआत…

सीकर आज से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले का शुभारंभ हो चुका है. मेला आगामी 11 दिनों यानी 11 मार्च तक, लगातार 271 घंटे तक चलेगा. इस दौरान बाबा श्याम के दरबार में दिन-रात भक्तों की फरियाद सुनी जाएगी. मेले के सफल आयोजन और भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इस मेले में लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा श्याम के दर्शन करने और मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं. फाल्गुनी लक्खी मेले का महत्व यह मेला फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी से द्वादशी (होली से पहले) तक चलता है. बाबा श्याम की विशेष पूजा: यह मेला भगवान श्रीकृष्ण के कलियुगी अवतार खाटू श्याम जी की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए आयोजित किया जाता है. निशान यात्रा: भक्त नंगे पांव पैदल यात्रा कर बाबा के दरबार में निशान (झंडे) चढ़ाने आते हैं. अक्षय पुण्य का अवसर: मान्यता है कि इस दौरान बाबा श्याम के दर्शन करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. निशान यात्रा की परंपरा मेले के दौरान लाखों भक्त निशान यात्रा निकालते हैं. इसमें भक्त नंगे पांव, सिर पर निशान लेकर, बाबा का जयकारा लगाते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं.  

छबड़ा में पाइपलाइन के लिए काटी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य अगले माह तक होगा पूरा: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

जयपुर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क की मरम्मत से सम्बंधित शेष सभी कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण कर कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में 48 योजनाओं में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में 121 किमी की सड़क काटी गई थी। जिसमें से 117 किमी सड़क की मरम्मत की जा चुकी है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के तहसील छीपाबड़ौद एवं छबड़ा में कुल 361 ग्राम अवस्थित है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत इनमें से 48 ग्रामों के लिए योजना बनाकर ओटीएमपी के तहत काम किये गए। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत बड़ी योजनाओं के 3 पैकेज की निविदा प्रक्रियाधीन है। इन पैकेज में पंप हाउस एवं फ़िल्टर प्लांट बनाये जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि योजना के तहत 504 करोड़ रूपये के कार्यों की योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इससे पहले विधायक श्री प्रताप सिंह सिंघवी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के तहसील छीपाबड़ौद एवं छबड़ा में कुल 361 ग्राम अवस्थित हैं । माह जनवरी-2021 से दिसम्बर-2024 तक की अवधि में इन सभी ग्रामों को जल जीवन मिशन अंतर्गत घर-घर जल संबंध द्वारा लाभान्वित किये जाने की स्वीकृति राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति की विभिन्न बैठकों द्वारा जारी की गई है। इनमें से 48 ग्रामों को लाभान्वित किये जाने हेतु 30 अन्य लघु योजनाओं की स्वीकृतियां जारी की गई है। जिनकी स्वीकृति एवं प्रगति का विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि शेष 313 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए बारां, कोटा व झालावाड़ जिलों के 1402 ग्रामों को जल जीवन मिशन अंतर्गत लाभान्वित किये जाने हेतु वृहद पेयजल परियोजना परवन-अकावद की स्वीकृति राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति की 27वीं बैठक 03 सितम्बर, 2021 के द्वारा 3523.16 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है। वर्तमान में योजना के क्रियान्वयन हेतु निविदा प्रक्रियाधीन है। उन्होंने योजना में सम्मिलित विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के 313 ग्रामों की सूची को सदन के पटल पर रखा। श्री चौधरी ने जानकारी दी कि परियोजना के कार्यों के क्रियान्वयन हेतु 28 अक्टूबर, 2024 को निविदा आमंत्रित कर 5 दिसम्बर, 2024 को निविदा की तकनीकी बिड खोली जा चुकी है। जो वर्तमान में तकनीकी परीक्षण हेतु प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत 30 अन्य लघु योजनाओं में से 17 योजनाओं के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं तथा 11 योजनाओं के कार्य प्रगतिरत है। 2 योजनाओं यथा ग्राम कालाटोल व ग्राम धामनिया में भू-जल स्त्रोतों में भू-जल आवक नहीं होने के कारण शेष कार्य नहीं करवाये गये हैं। जनका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।

पालनहार योजना के तहत 40 करोड़ रुपए के भुगतान हेतु ईसीएस प्रक्रिया पूर्ण: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पालनहार योजना के तहत जुलाई, 2024 से दिसम्बर, 2024 तक की लम्बित 40 करोड़ रुपए राशि के भुगतान के लिए ईसीएस प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि जल्द ही यह राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पालनहार योजना में प्रतिवर्ष 50 से 60 हजार लाभार्थी जोड़े जाते है। इन लाभार्थियों का शिक्षा विभाग व आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा वार्षिक सत्यापन किया जाता है। वर्तमान में 97 फीसदी सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।     इससे पहले विधायक श्री मनीष यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि पालनहार योजनान्तर्गत वर्तमान में प्रदेश में कुल 6 लाख 15 हजार 98 बच्चें लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने इनका जिलेवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि पालनहार योजनान्तर्गत पालनहार बच्चों को केन्द्रीयकृत भुगतान प्रक्रिया द्वारा प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है। कुछ प्रकरणों में बैंक विवरण अद्यतन नहीं होने अथवा सत्यापन देरी से करवाने के कारण भुगतान में विलम्ब हुआ है, जिनमें सतत भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने पालनहार योजनान्तर्गत जुलाई, 2024 से दिसम्बर, 2024 तक का लम्बित भुगतान का विवरण सदन के पटल पर रखा।

दरा नाल क्षेत्र में जाम समस्या से मिलेगी निजात चौड़ाई बढ़ाने के लिए 46 करोड़ रुपए स्वीकृत -पंचायती राज मंत्री

जयपुर पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधान सभा में शून्यकाल में कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के दरा नाल क्षेत्र में जाम की गंभीर समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 46 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है। श्री दिलावर ने सदस्य श्री सुरेश गुर्जर के प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि नाल क्षेत्र में निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। इससे कोटा से झालावाड़ के बीच 6 किलोमीटर के दरा नाल क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर दोगुनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे सिंगल लेन में जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रतिमा का जीर्णोद्धार शीघ्र होगा पूर्ण -गृह राज्य मंत्री

जयपुर गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शुक्रवार को विधान सभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के लिए सम्माननीय है। डीडवाना स्थित अस्पताल सर्किल पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रतिमा पर तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। श्री बेढ़म ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आमजन से जांच पड़ताल अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके लिए उनके परिजनों को उसे घर पर ही रखने की हिदायत दी गई है। गृह राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में इस सर्किल का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सर्किल की सुरक्षा के लिए नगर परिषद द्वारा सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सर्किल पर विनिर्मित स्तंभ की क्षतिग्रस्त जालियों के स्थान पर स्टील की जालियां और रेलिंग लगाकर स्तंभ का सुदृढ़ीकरण तथा सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

भीलवाड़ा में रीट परीक्षा देने आई एक विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता, जांच में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रीट परीक्षा देने आई एक विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। महिला के पति ने प्रतापनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। क्या है पूरा मामला? प्रतापनगर थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि लापता महिला का नाम निकिता है। वह अपने पति हिमांशु चंदेल के साथ गुरुवार को रीट (REET) परीक्षा देने आजाद नगर स्थित कुंभा निकेतन विद्यालय पहुंची थी। हिमांशु ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी थी। वह अपनी पत्नी को परीक्षा केंद्र के बाहर लगी लाइन में छोड़कर खुद अपने परीक्षा केंद्र चला गया। लेकिन जब शाम 6 बजे परीक्षा समाप्त हुई, तो निकिता वहां नहीं मिली। जब हिमांशु ने उसे फोन किया, तो उसका मोबाइल बंद मिला। उसने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार, उसने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बैग लेकर खुद ही गई थी निकिता पुलिस ने जांच में पाया कि निकिता ने परीक्षा केंद्र में जाने से पहले एक दुकान पर अपना बैग रखा था। लेकिन लगभग 10 मिनट बाद वह वापस आई और बैग लेकर कहीं चली गई। थाना प्रभारी ने बताया, “निकिता को परीक्षा केंद्र से घर ले जाने के लिए उसके ससुर आए थे। जब निकिता वहां नहीं मिली, तो उन्होंने हिमांशु को इसकी जानकारी दी। हिमांशु ने परीक्षा केंद्र के बाहर उस दुकान पर जाकर पूछताछ की, जहां निकिता ने बैग रखा था। दुकान वाले ने बताया कि वह बैग रखने के कुछ मिनट बाद ही वापस आई और उसे लेकर चली गई।” पुलिस जांच में क्या सामने आया?     पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि यह पता चल सके कि निकिता कहां गई।     उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।     पुलिस आसपास के ऑटो स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी पूछताछ कर रही है।     महिला के परिवार और दोस्तों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या उसने किसी से संपर्क किया था। अब तक कोई सुराग नहीं अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। परिजन भी लगातार निकिता को खोजने में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने पर रोक

राजस्थान राजस्थान सरकार ने सरकारी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। अगर किसी डॉक्टर के खिलाफ जबरन निजी अस्पताल भेजने की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घोषणा प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विधानसभा में की। शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई विधानसभा सत्र के दौरान चिकित्सा मंत्री ने कहा कि यदि किसी सरकारी डॉक्टर द्वारा बिना उचित कारण के मरीज को निजी अस्पताल में रेफर किया जाता है और शिकायत दर्ज होती है, तो सरकार कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी। पीपीपी मोड पर नहीं चलेंगे चिकित्सा संस्थान चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सदन में स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार प्रदेश में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर चिकित्सा संस्थानों को संचालित करने की योजना नहीं बना रही है।     वर्ष 2021 में पूर्व सरकार द्वारा चिकित्सा संस्थानों को पीपीपी मोड पर देने की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी।     पहले, पीपीपी मोड पर संचालित चिकित्सा संस्थानों में राज्य सरकार 1.80 लाख से 2.50 लाख रुपये प्रति माह तक खर्च कर रही थी।     भरतपुर जिले में इस समय कोई भी चिकित्सा संस्थान पीपीपी मोड पर संचालित नहीं है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet