LATEST NEWS

‘पूर्ण सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ होगी परीक्षा’, राजस्थान-संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस आयुक्त ने ली बैठक

जयपुर। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 के सफल आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी एवं पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसेफ ने शुक्रवार को परीक्षा के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में समस्त परीक्षा समन्वयक, पुलिस नोडल अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, उपसमन्वयकों एवं केंद्र अधीक्षकों से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 की तैयारियों को फीडबैक लिया गया। बैठक में अधिकारियों को परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों को भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल अथवा अनियमितता की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए परीक्षा का आयोजन पूर्ण सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गए। पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां इस दौरान सतर्क एवं मुस्तैद रहेगी एवं परीक्षा का सफल एवं सुचितापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करेंगी। वहीं, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष श्री मेजर जनरल आलोक राज की मौजूदगी में फरवरी माह में आयोजित होने वाली कनिष्ठ अभियंता, रीट सहित अन्य समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। नियंत्रण कक्ष की स्थापना— गौरतलब है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा दिनांक 2 फरवरी, 2025 (रविवार) को जयपुर जिले में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 240 परीक्षा केन्द्रों पर राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। जयपुर के परीक्षा केन्द्रों पर 91 हजार 513 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे। परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका संचालन 31 जनवरी, 2025 से 02 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 01 फरवरी तक प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 02 फरवरी को प्रातः 10 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 85 उप समन्वयक एवं 40 उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है। जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केन्द्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

‘बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाती हैं कहानियां’, राजस्थान-राज्यपाल ने महोत्सव में सुनाई कहानियां

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत आरम्भ से ही ज्ञान (टेलेंट) का  खजाना रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को पौराणिक कहानियां सुनाई जाती है तो उनकी बौद्धिक क्षमता विकसित होगी। राज्यपाल श्री बागडे शनिवार को माहेश्वरी एजुकेशन कमेटी द्वारा आयोजित “कहानी महोत्सव” को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर वीरता से जुड़ी कहानियां और माताओं द्वारा सुनाई जाने वाली लोरियों की बात करते हुए कहा कि इनमें कहा जाता है कि या तो शूरवीर जन्मे या भामाशाह जैसे वीर जन्म ले। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री से व्यक्ति सफल नहीं हो सकता, बौद्धिक क्षमता का होना भी जरूरी है। यह अधिक से अधिक पढ़ने, सुनने से विकसित होती है। उन्होंने कहा कि अच्छी कहानियां ही जीवन में अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है। इसलिए नई शिक्षा नीति में बच्चों को पाठयपुस्तकों के साथ व्यावहारिक शिक्षा देने पर जोर दिया गया है। राज्यपाल ने भास्कराचार्य द्वारा गुरुत्वाकर्षण की शोध करने की चर्चा करते हुए कहा कि इसी को बाद में न्यूटन ने सिद्धांत रूप में विश्व के सामने रखा। उन्होंने प्राचीन ज्ञान विज्ञान परम्परा से जुड़े नालंदा, तक्षशिला विश्वविद्यालय को विश्वभर के ज्ञान केंद्र बताते हुए कहा कि इन्हें इसी कारण नष्ट कर दिया गया। ज्ञान केंद्र, नालंदा के पुस्तकालय को बख्तियार खिलजी ने जला दिया। वहां पुस्तकें इतनी थी कि तीन माह तक आग जलती रही। उन्होंने ज्ञान की उस परंपरा को फिर से जीवंत करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

विकसित भारत में भागीदारी का किया आह्वान, राजस्थान-राज्यपाल से मिले नॉर्थ ईस्ट के विद्यार्थी

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजभवन में शनिवार को नॉर्थ ईस्ट में अध्ययनरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि यही “एक भारत श्रेष्ठ भारत” है, जिसमें राष्ट्र के सभी प्रांत अपनी विविधता में एकता लिए सम्मिलित हैं। उन्होंने विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया। राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की शिष्टाचार भेंट जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिवप्रताप शुक्ल ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

आयुक्त ने बताया अभूतपूर्व योगदान, राजस्थान-सूचना एवं जनसंपर्क की अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना सेवानिवृत्त

जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना को उनकी सेवानिवृत्ति होने पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री सुनील शर्मा ने जनसंपर्क के क्षेत्र में श्रीमती सक्सेना के योगदान और उनकी कार्यशैली को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि श्रीमती सक्सेना उर्जावान एवं लोकप्रिय अधिकारी रही हैं। अलका सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि विभाग में बिताए गए उनके कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए वे सभी की आभारी हैं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने श्रीमती सक्सेना के साथ अपने अनुभव साझा किए। उल्लेखनीय है कि श्रीमती अलका सक्सेना ने अपने सेवा काल में विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया। उनके नेतृत्व में विभाग ने जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की। प्रारंभ में विभाग के आयुक्त श्री सुनील शर्मा ने श्रीमती सक्सेना को बुके एवं मोमन्टो देकर सम्मानित किया। राज्य महिला आयोग हनुमानगढ़ में करेगा जनसुनवाई जयपुर। राजस्थान राज्य महिला आयोग 7 फरवरी को हनुमानगढ़ जिले में जन सुनवाई का आयोजन करेगा। इसमें जिले की महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

विशिष्ट फार्मर आईडी बनाकर एग्रीस्टैक योजना से होंगे खुशहाल, राजस्थान-जयपुर में 5 फरवरी से फार्मर रजिस्ट्री अभियान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में किसान समृद्ध और खुशहाल होंगे। राज्य सरकार द्वारा गत 13 दिसम्बर को अजमेर में आयोजित किसान सम्मेलन में एग्रीस्टैक योजना में फामर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत किसानों के फार्मर आईडी बनाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इसी कड़ी में कृषि कानूनों विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 5 फरवरी से शिविर आरम्भ होंगे। जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को शिविरों के सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुमन पंवार ने बताया कि भारत सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जिला जयपुर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट फार्मर आईडी बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जायेगी। किसानों द्वारा आईडी बनवाने के लिये आधार कार्ड, जमाबंदी, मोबाईल नम्बर की जरूरत होगी। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी होगी।

अचानक चीख निकली और मौत, राजस्थान-कोटा में बड़े के साथ मोबाइल देख रहा था छोटा भाई

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में एक छात्र की मोबाइल को देखतते समय अचानक मौत हो गई। छात्र अपने बड़े भाई के मोबाइल में कुछ पढ़ रहा था। इसी दौरान मोबाइल पर देखते ही अचानक उसकी चीख उठी और वह बेहोश हो गया। जिसको तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। महावीर नगर थाना अधिकारी रमेश कविया ने बताया कि भीलवाड़ा निवासी मृतक छात्र केशव अपनी मां और बड़े भाई आदित्य के साथ कोटा के परिजात कॉलोनी में रहता था। छात्र का बड़ा भाई किसी चीज की तैयारी कर रहा है। वहीं मृतक छात्र दसवीं कक्षा में पढ़ता था। सामने आया है कि मां जब मार्केट गई तब दोनों भाई मोबाइल में कुछ देख रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई की चीख उठी और वह अचेत हो गया। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

राजस्थान में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 113 RAS, 53 IAS और 24 IPS के तबादले

जयपुर राजस्थान में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल ने सूबे में हड़कंप मचा दिया है। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें चर्चित आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी का तबादला भी शामिल है। रिया डाबी उदयपुर के गिर्वा में SDM पद पर थी। उन्हें अब उदयपुर माडा का CEO नियुक्त किया गया है। शुक्रवार 31 जनवरी की देर रात को जारी हुई इस ट्रांसफर लिस्ट में 53 आईएएस अफसरों के नाम हैं। उदयपुर के जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की सीएमओ में एंट्री हुई है। पोसवाल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संयुक्त सचिव लगाया गया है। साथ ही इस ट्रांसफर लिस्ट में तीन जिलों भीलवाड़ा, उदयपुर और सलूंबर के जिला कलेक्टर बदले गए हैं। जयपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा में नए संभागीय आयुक्त भी लगाए हैं। हाल ही में जयपुर की संभागीय आयुक्त रही आईएएस रश्मि गुप्ता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी। ऐसे में जयपुर संभागीय आयुक्त का पद रिक्त हो गया था। अब वर्ष 2005 बैच की आईएएस पूनम को जयपुर के संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इन तीन जिलों में नए कलेक्टर चार संभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जयपुर का संभागीय आयुक्त पूनम को लगाया गया है जबकि वर्ष 2004 बैच के आईएएस रवि कुमार सुरपुर को बीकानेर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत को कोटा का नया संभागीय आयुक्त बनाया है। वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे थे। पिछले दिनों राज्य सरकार ने शाहपुरा (भीलवाड़ा) जिले को निरस्त कर दिया था। जिला निरस्त किए जाने के बाद से आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत को एपीओ कर दिया गया था। वर्ष 2010 बैच की प्रज्ञा केवलरमानी को उदयपुर की संभागीय आयुक्त बनाया गया है। तीन जिलों में कलेक्टर भी बदले हैं। आईएएस नमित मेहता को उदयपुर, जसमीत सिंह संधू को भीलवाड़ा और अवधेश मीणा को सलूंबर का कलेक्टर लगाया है। वर्ष 2021 बैच की आईएएस रीया डाबी का भी ट्रांसफर हो गया है। डाबी का ट्रांसफर उदयपुर से उदयपुर में ही किया गया है। अब तक वे गिर्वा की एसडीएम थी। अब उन्हें जिला परिषद की सीईओ के साथ अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई.जी.एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), उदयपुर की जिम्मेदारी भी दी गई है। IPS की ट्रांसफर लिस्ट में पदोन्नत अफसरों को मिली पोस्टिंग भारतीय पुलिस सेवा के 24 अफसरों के भी ट्रांसफर किए हैं। इस तबादला सूची में उन 8 आईपीएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है जो हाल ही में राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) से पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा (आईएएस) के अधिकारी बने हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में अगर जिला एसपी बदलने की बात करें तो केवल एक दौसा जिले का एसपी बदला गया है। दौसा में रंजीता शर्मा के स्थान पर सागर को नई जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस सागर अब तक जयपुर आयुक्तालय में ट्रैफिक डीसीपी का कार्यभार देख रहे थे। इस लिस्ट में पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी हैं जो वर्तमान में एपीओ चल रहे थे। उन्हें भी नई जिम्मेदारी दी गई है। दौसा पुलिस अधीक्षक का तबादला लिस्ट के अनुसार, दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपुर भेजा गया है. जबकि उनकी जगह पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर सागर को तैनात किया गया है. वहीं एस परिमला को महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक जयपुर बनाया गया है. किशन सहाय मीणा को महानिरीक्षक पुलिस, मानवाधिकार जयपुर भेजा गया. सत्येंद्र सिंह को महानिरीक्षक सीआईडी, सीबी जयपुर बनाया गया. इन IFS अधिकरियों का ट्रांसफर आदेश के अनुसार ख्याति ठाकुर को मुख्य वन संरक्षक अजमेर बनाया गया. आशुतोष ओझा को वन संरक्षक जोधपुर बनाया गया. विजय शंकर पांडेय को उप वन संरक्षक नागौर बनाया गया. सुनील को वन संरक्षक उदयपुर बनाकर भेज गया. उपकार बोराना को वन संरक्षक जयपुर भेजा गया. मृदुला सिंह को उप वन संरक्षक सिरोही भेजा गया. राहुल झाझड़िया को उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ भेजा गया. ट्रांसफर लिस्ट में इन RAS अफसरों का नाम शामिल वहीं नवनीत कुमार को राजस्व अपील अधिकारी बाड़मेर बनाया गया. वहीं हरफूल सिंह यादव को अतिरिक्त आयुक्त सीएडी कोटा बनाकर भेजा गया. जबकि कमला अलारिया को बीकानेर यूनिवर्सिटी को रजिस्टार बनाया गया. सोहन राम चौधरी को अलवर का भू प्रबंध अधिकारी बनाया गया. कैलाश चंद्र को राजस्व अपील अधिकारी श्रीगंगानगर बनाया गया.  पुनीत कुमार गेलरा को बांसवाड़ा का उपखंड अधिकारी बनाया गया.

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज और कल जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना

जयपुर मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में आज से बारिश व ओलावृष्टि होने का अनुमान व्यक्त किया है। इस बीच राज्य के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 और 11 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके असर से आगामी 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार 10 जनवरी की रात जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। राज्य में 12 जनवरी से फिर मौसम शुष्क रहने तथा कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। शुक्रवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में कई जगह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, दौसा में 4.3 डिग्री, संगरिया में 4.4 डिग्री, चूरू में 5.4 डिग्री, गंगानगर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

राजस्थान में अब 15 जनवरी तक हो सकेंगे सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर, तबादले की अवधि बढ़ी

जयपुर राज्य में सरकारी कर्मचारियों के तबादले अब 15 जनवरी तक हो सकेंगे। सरकार ने तबादलों से हटी रोक को पांच दिन और बढ़ा दिया है। सरकार ने एक जनवरी को तबादलों से रोक हटाई थी। शिक्षा विभाग में अभी तबादलों पर बैन जारी है। सभी विभागों में तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारी अपना तबादला करवाने के लिए विधायकों, मंत्रियों और सचिवालय तक के चक्कर लगा रहे हैं। इससे पहले 2024 में 10 से 20 फरवरी तक के लिए रोक हटी थी। 20 फरवरी से रोक लगी हुई थी। राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद दूसरी बार तबादलों से बैन हटाया गया है। बीजेपी के विधायक और नेता लंबे समय से तबादलों से बैन हटाने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ विधायकों की फीडबैक बैठकों में भी तबादलों से जल्दी बन हटाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी।

महाकुंभ-2025: राजस्थान परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया, कल से चलेगी ये बस

जयपुर महाकुंभ-2025 के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। सेवा 12 जनवरी से शुरू होगी। जयपुर से बस भरतपुर, आगरा और कानपुर होकर प्रयागराज तक जाएगी। इस रूट की कुल दूरी 750 किलोमीटर होगी। बस अलग-अलग समय पर जयपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से जयपुर से चलेगी। बता दें कि उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होगा। इस आयोजन में करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, बस से जुड़ी जानकारी और शिकायतों के लिए 9549456746, 0141-2373044 और टोल फ्री नंबर 1800-2000-103 पर संपर्क किया जा सकता है। यह विशेष बस सेवा महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए दो श्रेणियों की बसें चलाएगा। इसमें ब्लू लाइन एक्सप्रेस का किराया 965 रुपए प्रति यात्री जबकि नॉन एसी स्लीपर बस का किराया 1085 रुपए प्रति यात्री होगा। ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस सुबह 5 बजे जयपुर से प्रस्थान कर रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 9 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और रात में करीब 12 बजे जयपुर पहुंचेगी। नॉन एसी स्लीपर बस सेवा एक्सप्रेसवे के माध्यम से संचालित बस शाम 3:30 बजे जयपुर से निकलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि प्रयागराज से शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे तक जयपुर पहुंचेगी।  

BJP MLA व समर्थकों की गुंडई, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा और कपड़े फाड़े

bjp mla jaipur gopal sharma supporters entered house beat up women राजस्थान के जयपुर में सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा के समर्थकों की गुंडई देखने को मिली है. आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने एक घर में घुसकर महिलाओं को पीटा. इतना ही नहीं उनके कपड़े भी फाड़े. इससे गुस्साए लोगों ने पथराव किया. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ है. इसमें 2 पुलिसकर्मी और महिलाएं घायल हुई हैं. बताया जा रहा है कि ये घटना कटेवा नगर में देर रात हुई. पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि 2 पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद हुआ था. इस पर पूर्व पार्षद के बेटे ने अपने समर्थकों के साथ पड़ोसी परिवार पर हमला बोल दिया. इसके बाद विधायक गोपाल शर्मा मौके पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. अब पीड़ित परिवार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर न्याय की लगाई गुहार है. तेज-तर्रार नेताओं में शुमार हैं गोपाल शर्माबता दें कि विधायक गोपाल शर्मा राज्य के तेज-तर्रार नेताओं में शुमार हैं. बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल, जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में पुलिस अकादमी के पास बने मकानों को पुलिस अवैध बता रही और इसके खिलाफ कार्रवाई करने जा रही थी. तभी इस मामले को लेकर विधायक और पुलिस के बीच हॉट टॉक हुई. जमीन पर किसका हक है, ये फैसला अदालत करेगीइस दौरान विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि जमीन पर किसका हक है, ये फैसला पुलिस नहीं अदालत करेगी. इसके बाद उनके और पुलिस के बीच बातचीत ने तीखा मोड़ ले लिया. गुस्सा आने पर विधायक ने कहा कि मुझे टच नहीं करोगे कैलाश जी. आपके डीजीपी की भी इतनी हिम्मत नहीं है. आप हाथ कैसे लगा रहे हैं. विधायक ने कहा, मैंने आपको नहीं टच किया है फिर आप मुझको कैसे हाथ लगा सकते हैं. इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि आंखें किसे दिखा रहे हो, आंख दिखाने की ताकत तो सरकार की भी नहीं.

भीषण ठंड से राजस्थान वासियों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका, अलर्ट जारी

जयपुर पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण ठंड से राजस्थान वासियों को थोड़ी राहत मिली है। यहां कई क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले कुछ दिनों में कई जगह आने वाले दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। छह जिलों में इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुधवार को फतेहपुर में 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो गुरुवार को बढ़कर 3.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बाड़मेर में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में सबसे कम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अब मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में हल्कीअ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 11 जनवरी को सीकर, चूरू, झुंझुनू और अलवर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं मौसम में थोड़े बदलाव के बावजूद जयपुर, धौलपुर, बाड़मेर और जैसलमेर सहित कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। जयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे शहरों में आसमान साफ रहा और धूप खिली रही, जिससे ठंड से कुछ समय के लिए राहत मिली। हालांकि, 12 जनवरी से घना कोहरा छाने की उम्मीद है, जिससे मौसम की स्थिति और जटिल हो जाएगी। राजस्थाौन में सुबह और शाम मौसम बेहद ठंडा रहता है। सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सिरोही के माउंट आबू में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसके साथ ही छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो जैसलमेर, बाड़मेर, जयपुर और अजमेर सहित कई शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई। बाड़मेर में दिन का सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद जैसलमेर में 27 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 25.6 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 25.2 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 25.7 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 23.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 23.9 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 23.9 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 जनवरी तक बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश और आंधी-तूफान आएगा, जिससे ठंड बढ़ जाएगी।  

भजनलाल सरकार ने एक साल में जितने निर्णय लिए हैं उनसे जनता में आक्रोश है: सचिन पायलट

जयपुर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि भजनलाल सरकार ने एक साल में जितने निर्णय लिए हैं उनसे जनता में आक्रोश है। सरकार ने जितने भी जिले निरस्त किए हैं उनसे वहां की जनता में आक्रोश है हम सदन में इसका जवाब मांगेंगे। जो इंग्लिश मीडियम स्कूल हम खुल चुके हैं उनको यह बंद करने में लगे हुए हैं इन्हें और स्कूल खोलने चाहिए थे। सरकार को सदन में इन स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर जवाब देना पड़ेगा। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि विधानसभा में हम इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा कर जवाब मांगेंगे। हम चाहते हैं कि सदन चले और जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर सरकार जवाब दे। सरकार ने साल भर में कोई काम नहीं किया। केवल घोषणाएं और कुछ इवेंट किए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। एक साल के शासन में भाजपा सरकार के प्रति जनता में अविश्वास पैदा हुआ है। एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने के मुद्दे पर पायलट ने कहा कि सरकार इस मामले में भ्रमित है। मंत्री रहते हैं भर्ती निरस्त करेंगे और सरकार कहती है भर्ती निरस्त नहीं करेंगे। एक स्पष्ट नीति होनी चाहिए और एक स्पष्ट निर्णय होना चाहिए, इस मुद्दे को लटकते हुए कई महीने गुजर गए। अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। पता ही नहीं चल रहा कि सरकार चाहती क्या है। मंत्री कुछ बोलता है और जनता कुछ बोलती है, यह तो मजाक बना हुआ है। इन्होंने अपने वादों में चार लाख रोजगार देने की बात कही लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह सरकार का फेलियर है।  सरकार की जिम्मेदारी होती है कि चुनावी समय में किए वादों को पूरा करके दिखाएं। दिल्ली से आए पर्चियां के भरोसे सरकार में काम हो रहे हैं। ब्यूरोक्रेसी हावी है। राजस्थान में गवर्नेंस भगवान भरोसे चल रही है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पायलट ने कहा कि यह सरकार हर काम को लंबित करने में लगी रहती है वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर बात करें या फिर और किसी मुद्दे पर मोदी सरकार हमेशा कामों को लटकाने में यकीन रखती है। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की प्रियंका गांधी के ऊपर की गई टिप्पणी पर कहां की राजनीति में नैतिकता का स्तर गिरा हुआ है किसी भी भाजपा नेता ने विधूड़ी के बयान का ना ही खंडन किया और ना ही उनके बयान से पीछे हटे। राजनीति में शब्दों की मर्यादा और नैतिकता होनी चाहिए।  

भारतीय परम्परा पर की चर्चा, राजस्थान-राज्यपाल ने पीएम श्री विद्यालय में खगोल विज्ञान कक्ष का किया लोकार्पण

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति संभाजी नगर में गुरुवार को पीएम श्री विद्यालय में खगोल विज्ञान कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान  पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा की गति से संंबंधित विज्ञान के साथ खगोल शास्त्र की भारतीय परम्परा की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा वही सार्थक है जिसमें हम प्राचीन ज्ञान—विज्ञान के आलोक में आधुनिक दृष्टि का विकास करें। उन्होंने कहा कि भारत खगोल विज्ञान में सर्वाधिक समृद्ध देश रहा है। राज्यपाल ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाए जाने के लिए भी निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय में औषधि गार्डन का भी फीता काटकर लोकार्पण किया।

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस, राजस्थान-अलवर में पेन-पेंसिल का विज्ञापन दिखाकर ऑनलाइन ठगी

अलवर। अलवर शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रूपवास में एक युवक खड़ा है जो ऑनलाइन साइबर फ्रॉड कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी कृष्ण पुत्र रोहिताश निवासी खोडा करमाली जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पेन-पेंसिल का विज्ञापन डालकर लोगों के साथ ठगी करता था। आरोपी ने इसी तरह अहमदाबाद की रहने वाली एक महिला के साथ फ्रॉड किया था और उससे 6200 रुपये ठग लिए थे। थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और वे कहां के रहने वाले हैं। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि उससे कई अन्य ठगी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पूछताछ में जो भी निकलकर सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet