LATEST NEWS

बीकानेर में युद्धाभ्यास के दौरान अचानक बम फट गया, दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हुई

​​​​​बीकानेर बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में स्थित सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां युद्धाभ्यास के दौरान अचानक बम फट गया, जिससे दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सैनिक को इलाज के लिए सूरतगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो जवानों की मौत, एक बुरी तरह घायल यह हादसा महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युद्धाभ्यास के दौरान किसी तकनीकी खामी या गलती के कारण बम फट गया। इस दुर्घटना में दो जवानों की जान चली गई और एक जवान बुरी तरह घायल हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सेना के उच्च अधिकारी और महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे को लेकर सुरक्षा प्रोटोकॉल और उपकरणों की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। फायरिंग रेंज में यह दूसरा बड़ा हादसा गौरतलब है कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले भी एक जवान की जान जा चुकी है। इस बार भी हादसा इतना गंभीर था कि सेना के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। सेना ने शुरू की मामले की जांच इस घटना के बाद, सेना और पुलिस विभाग ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।

बचाने पहुंची पत्नी को भी लाठियों से पीटा, राजस्थान-नागौर में परिवार से दबंगों ने की मारपीट

नागौर। नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के तांतवास गांव में दलित परिवार पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दबंगों को पति-पत्नी के साथ मारपीट करते और उन्हें धमकाते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित बीरबल राम मेघवाल ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 7 दिसंबर को दबंग गुलाब सिंह और उसके साथियों ने उनके खेत में लगी लोहे की जाली को तोड़ने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया और जब बीरबल ने इसका विरोध किया तो गुलाब सिंह ने लाठी से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीरबल की पत्नी पारु देवी बीच-बचाव करने पहुंची लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी लाठियों से मारपीट की, जिससे पारु देवी के एक हाथ में गंभीर चोट आई। हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और उनकी मोटर साइकिल को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुलाब सिंह, प्रेम सिंह और नरेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुख्य आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज जोधपुर में चल रहा है। मामले की जांच डीवाईएसपी को सौंपी गई है और एससी-एसटी सेल के अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। इस घटना के बाद दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। नागौर में यह घटना पहले से चल रहे मामलों की कड़ी में जुड़ती है। लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में इस घटना का उल्लेख करते हुए राजस्थान में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दलितों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। बेनीवाल ने राज्य में दलित हत्याओं और हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कानून के होते हुए भी समानता के अधिकार के लिए दलित समाज को संघर्ष करना पड़ रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। दलित संगठनों ने इस मामले में शीघ्र न्याय और आरोपियों की सख्त सजा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है। एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ितों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

प्रताप नगर सेक्टर की योजनाओं की जानी प्रगति, राजस्थान-जयपुर में आवास आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर। आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा बुधवार सुबह जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र के सेक्टर 5, 26 और 28 में प्रस्तावित योजनाओं और मण्डल की खाली पड़ी जमीन का आकस्मिक व्यापक निरीक्षण और समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को उपलब्ध भूमि का उचित सीमांकन सुनिश्चित करने और क्षेत्र में बढ़ती मांग के अनुरूप पारंपरिक शॉपिंग और आवासीय योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। संसाधनों के उपयोग को अधिक बढ़ावा देने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपलब्ध व्यावसायिक संपत्तियों को नीलामी के लिए शीघ्र सूचीबद्ध किया जाए। पारदर्शिता बनाए रखने और अतिक्रमण को रोकने के लिए आवासन आयुक्त ने क्षेत्र में मंडल की सभी जमीनों पर संपत्ति बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। सेक्टर 6 में डॉ. शर्मा ने सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया और इसके जीर्णाेद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विकास समिति के परामर्श से इसके पुनर्विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

आंदोलन की सुगबुगाहट, राजस्थान-नरेश मीणा को लेकर एजेंसियां सक्रिय

जयपुर। देवली-उनियारा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नरेश मीणा को लेकर इलाके में लगातार बढ़ रहे जनसमर्थन ने एजेंसियों को चौंकन्ना कर दिया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन चर्चा है कि 29 दिसंबर को जयपुर में नरेश के समर्थन में बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी है। एजेंसियों की रिपोर्ट ने सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई के लिए जयपुर में बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए देवली-उनियारा में महापंचायत भी बुलाई गई। हालांकि मीडिया में इसे लेकर कोई बयानबाजी नहीं की जा रही है लेकिन नरेश मीणा के समर्थक कह रहे हैं कि 29 दिसंबर को जयपुर कूच कर बड़ा आंदोलन किया जा सकता है, इसकी तैयारियां भी चल रही हैं। इसके अलावा टोंक में हाईवे जाम करने की भी तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि नरेश मीणा समर्थकों ने 8 दिसंबर तक नरेश को रिहा करने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि 17 दिसंबर को उनकी जमानत पर फैसला होना था लेकिन कोर्ट ने तारीख आगे बढ़ा दी। अब नरेश के समर्थक चेतावनी दे रहे हैं कि नरेश मीणा के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो जल्द ही राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल भी नरेश मीणा प्रकरण को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं और महापंचायत में भी वे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे।जानकारी के अनुसार मंगलवार 17 दिसंबर को टोंक जिला एवं सेशन कोर्ट में नरेश मीणा का जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन केस डायरी नहीं पहुंचने के कारण नरेश मीणा सहित समरावता हिंसा के 18 अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई 23 दिसंबर के लिए टल गई।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, राजस्थान-जल जीवन मिशन घोटाले में ठेकेदार संजय बड़ाया को मिली जमानत

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय बड़ाया को मंगलवार को जमानत दे दी। बड़ाया को घोटाले में शामिल होने व मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में इसी साल जुलाई में ईडी ने गिरफ्तार किया था। बड़ाया पर तत्कालीन पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के लिए बिचौलिए के तौर पर काम करने का आरोप है। उन्होंने लगभग 5 महीने हिरासत में बिताए। पूर्ववर्ती सरकार में सामने आए जल जीवन मिशन घोटाले में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर 197 करोड़ रुपये के दो टेंडर दिए जाने में ईडी ने संजय बड़ाया को सह आरोपी बनाया था। बड़ाया पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने तत्कालीन मंत्री महेश जोशी की ओर से रिश्वत के भुगतान में मदद की और पीएचईडी कर्मचारियों को मैनेज किया। नवंबर में राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जमानत देने से इनकार करने के बाद बड़ाया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

जमीन से बाहर निकलीं शवों की अस्थियां, राजस्थान-केकड़ी में बजरी खनन माफियाओं ने श्मशान भूमि को भी नहीं बख्शा

केकड़ी। जिले में अवैध बजरी खनन करने वालों ने एक गांव में श्मशान भूमि को भी नहीं छोड़ा। वहां की गई खुदाई के कारण जमीन में से अस्थियां बाहर निकल आईं। अस्थियों की इस दुर्गति को देखकर ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश है। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामला जिले की भिनाय तहसील के ग्राम बड़ली का है। यहां गांव के एक छोर पर नदी किनारे नायक समाज का श्मशान घाट बना हुआ है। इस श्मशान भूमि में बजरी माफिया से जुड़े लोगों ने अवैध बजरी खनन करते हुए जमीन खोद डाली। खुदाई होने पर जमीन में गड़े कई शवों की अस्थियां बाहर निकल आईं। पता चलते ही समाज के लोग वहां इकट्ठा हो गए और आक्रोश जताया, इस दौरान अवैध बजरी खनन करने वाले वहां से भाग छूटे। बाद में नायक समाज के लोगों ने श्मशान भूमि में अवैध खनन करने वाले बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को भिनाय तहसीलदार नीलम राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम बड़ली में स्थित नायक समाज की श्मशान भूमि में पिछले एक माह से जेसीबी की मदद से बजरी माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। अवैध बजरी खनन के कारण कई शवों की अस्थियां जमीन से निकलकर बाहर आ गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि अवैध रूप से किए जा रहे बजरी खनन के कारण अस्थियों की दुर्गति हो रही है। श्मशान भूमि से खनन के लिए मना करने के बावजूद बजरी माफिया अपनी मनमानी कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि यहां बजरी खनन की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए तथा अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जमीन विवाद में पर हमले में महिला गंभीर घायल, राजस्थान-जालौर में भतीजे ने चाकू से बुआ की नाक काटी

जालौर। जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र के मोकणी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक कलयुगी भतीजे ने अपनी ही बुआ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में महिला की नाक बुरी तरह से कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार पीड़िता कुकी देवी अपने भाई रमेश के साथ जमीन विवाद सुलझाने के लिए मोकणी गांव गई थीं। विवाद एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर था, जिसे मुख्य आरोपी ओमप्रकाश ने अपने नियंत्रण में लिया हुआ था। बातचीत के दौरान ओमप्रकाश ने गुस्से में आकर चाकू से कुकी देवी पर हमला कर दिया। हमले में कुकी देवी की नाक कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कुकी देवी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली रैफर किया गया, जहां उनकी नाक जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के तुरंत बाद सायला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ओमप्रकाश सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई रमेश का कहना है कि ओमप्रकाश ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा था, जिसके कारण लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुकी देवी इस विवाद को शांतिपूर्वक हल करने के लिए ओमप्रकाश से बात करने गई थीं, लेकिन बातचीत के दौरान उसने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

मेघा वर्मा ने किया पदभार ग्रहण, राजस्थान-सवाई माधोपुर की नगर परिषद में नए कार्यवाहक सभापति की नियुक्ति

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर नगर परिषद को एक बार फिर नया सभापति मिला है। बुधवार को वार्ड नंबर 23 की पार्षद मेघा वर्मा ने कार्यवाहक सभापति का पदभार संभाला। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन सभापति विमल महावर के रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने के बाद यह पद खाली हो गया था। मेघा वर्मा ने बुधवार दोपहर को अपने परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में आयुक्त पंकज मीणा ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाने की औपचारिकताएं पूरी कीं। पदभार ग्रहण करने के बाद मेघा वर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और पर्यटन के दृष्टिकोण से क्षेत्र को समृद्ध बनाना होगा। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई। गौरतलब है कि पूर्व सभापति विमल महावर के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद नगर परिषद में लगातार बदलाव हुए हैं। इस दौरान कई कार्यवाहक सभापति अल्प अवधि के लिए नियुक्त किए गए। इससे पहले वार्ड नंबर 14 के पार्षद सुनील कुमार तिलकर ने कार्यवाहक सभापति के रूप में अपना छह माह का कार्यकाल पूरा किया। कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के विभिन्न वार्ड पार्षदों ने मेघा वर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद मेघा ने नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने की बात कही। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं पर कार्य करने की बात दोहराई।

‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मन से लागू करें’, राजस्थान-जयपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला में बोले राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मन से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह नीति ऐसी है, जिससे भारत आने वाले समय में वैश्विक ज्ञान में महाशक्ति बन सकेगा। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति नैतिक मूल्यों से मनुष्य को जोड़ने वाली है। इससे देश के लोग सुनागरिक बनने की राह पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप में लागू करने और शिक्षकों को इसमें अपनी महती भागीदारी निभाने का आह्वान किया। श्री बागडे बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा विभाग और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा पाठ्यपुस्तकों  का अध्ययन ही नहीं है, यह व्यक्ति को मानवीय मूल्यों से  ओतप्रोत करने का मार्ग भी है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चर्चा करते हुए कहा कि वह सदा व्यक्ति नहीं समग्र पर जोर देते थे। नई शिक्षा नीति इसी दृष्टिकोण से जुड़ी है। राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मानव मूल्यों को ही प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नए से नए ज्ञान से अपने को जोड़े रखेगा तभी विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता का निर्माण कर पाएगा। उन्होंने शिक्षकों को मन से विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि मैकाले ने भारतीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से पश्चिमीकरण करने का प्रयास किया। देश में शिक्षा आयोग और नीतियां बनी परंतु हम पश्चिम की सोच से मुक्त नहीं हुए। शिक्षा में मातृ भाषा और जीवन व्यवहार की शिक्षा जरूरी है। नई शिक्षा नीति इसी से जुड़ी है। इसलिए इसे व्यवहार में लागू करने के लिए सभी प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान में आरंभ से ही समृद्ध रहा है। उन्होंने भास्कराचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने शून्य का जो वैज्ञानिक निष्कर्ष अपने समय में दिया, उसे ही पश्चिम के लोगों ने ग्रहण कर लिया।  उन्होंने कहा कि भारत अपने ज्ञान से विश्वगुरु था। फिर से उस ज्ञान परंपरा  को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।राज्यपाल ने इस अवसर पर कार्यशाला की स्मारिका का भी लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री डा. प्रेमचंद बैरवा ने नई शिक्षा नीति को प्राचीन भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा से जुड़ा बताते हुए कहा कि दशकों तक शिक्षा में जड़ता रही है। रटने पर ही शिक्षा में जोर दिया जाता रहा है परन्तु नई शिक्षा नीति समता आधारित समाज निर्माण के साथ समावेशी दृष्टिकोण लिए समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देने वाली है। शिक्षा संस्कृति न्यास के डॉ. अतुल कोठारी ने नई शिक्षा नीति को अपनाने के लिए उसे व्यवहार में लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश को बदला जा सकता है। देश को विकास की नई राह दिलाई जा सकती है। उन्होंने शिक्षा संस्कृति न्यास के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। कॉलेज शिक्षा आयुक्त श्रीमती आरुषि मलिक ने भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में किए जाने वाले नवाचारों के बारे में अवगत कराया। कॉलेज आयुक्त श्री ओमप्रकाश बैरवा ने नई शिक्षा निति क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला में होने वाली चर्चा के बारे जानकारी दी। राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अल्पना कटेजा ने स्वागत उद्बोधन दिया। श्री नितिन कासलीवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

किसानों को भरना होगा 1.5 प्रतिशत प्रीमियम, राजस्थान-रबी फसलों का 31 दिसम्बर तक कराएं बीमा

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के किसान 31 दिसम्बर तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। योजना में फसली ऋण लेने वाले कृषक, गैर ऋणी कृषक एवं बंटाईदार कृषकों द्वारा फसलों का बीमा करवाया जा सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल बीमा करवाया जाना स्वैच्छिक है, किन्तु ऋणी कृषक जो फसल बीमा नहीं कराना चाहते हैं, वे 24 दिसम्बर तक सम्बन्धित बैंक व वित्तीय संस्था को लिखित में सूचना देकर इस योजना से बाहर हो सकते हैं। जिन किसानों ने 31 दिसम्बर तक किसी भी वित्तीय संस्थाओं से अल्पकालीन फसली ऋण स्वीकृत करवाया है, उन किसानों का बीमा सम्बन्धित बैंक या सहकारी समिति के माध्यम से किया जायेगा। जिन किसानों ने ऋण नहीं ले रखा है, वे किसान नजदीकी सीएससी (सिटीजन सर्विस सेंटर) या किसी बैंक के माध्यम से फसलों का बीमा करवा सकते हैं। गैर ऋणी किसान भूमि की नवीनतम जमाबंदी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज ले जाकर फसलों का बीमा करवा सकते हैं। फसलों का बीमा करवाने पर बुआई से लेकर कटाई तक विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है। रबी फसलों का बीमा करवाने के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि जमा करानी होगी। तथापि वाणिज्यिक फसलों के लिए कृषक प्रीमियम 5 प्रतिशत निर्धारित है। इस दिशा में जागरूकता फैलाने के लिए  कृषकों को व्हाट्सअप ग्रुप, फेसबुक, किसान गोष्ठी और रात्रि चौपाल आयोजित करवाकर फसल बीमा योजना की जानकारी दी जा रही है। योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य के पूर्व 33 जिलों के आधार पर भरतपुर, चूरू, राजसंमद, जालौर, डूंगरपुर, टोंक व करौली में रिलायन्स जनरल इंन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड, श्रीगंगानगर, अलवर और बूंदी में क्षेमा जनरल इन्श्योरेन्स लिमिटेड तथा हनुमानगढ, धौलपुर, कोटा, बीकानेर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, बांसवाडा, जैसलमेर, झुन्झूनु, अजमेर, उदयपुर, नागौर, भीलवाडा, प्रतापगढ, जोधपुर, दौसा, बांरा, बाडमेर, सीकर, चित्तौडगढ, झालावाड, पाली और जयपुर में एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है।

तोपाभ्यास के दौरान हुआ बम विस्फोट, राजस्थान-बीकानेर की महाजन फायरिंग रेंज में दो सैनिक शहीद और एक घायल

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तोपाभ्यास के दौरान बम फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके में दो सैनिक मौके पर ही शहीद हो गए जबकि एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सैनिक को सूरतगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा फायरिंग रेंज के चार्ली सेंटर पर हुआ, जहां सैन्य अभ्यास चल रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। महाजन थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है। महाजन थानाप्रभारी कश्यप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कश्यप सिंह ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फील्ड फायरिंग रेंज में सेना का अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान टैंक में ब्लास्ट होने के चलते यह हादसा हुआ। हादसे में दो सैनिकों की शहादत हो गई है, जबकि घायल जवान को सूरतगढ़ मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीकानेर जिले की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी घटना है जब जवानों को अपनी शहादत देनी पड़ी है। बीते 15 दिसंबर को तोपखाने की तैनाती के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान सेना के एक जवान की शहादत हो गई थी। घटना 15 दिसंबर को हुई, जब उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के 31 वर्षीय गनर चंद्र प्रकाश पटेल प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान गन बैटरी में टुकड़ी कमांडर के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। चंद्र प्रकाश पटेल जब बंदूक को टोइंग वाहन से जोड़ रहे थे, तो बंदूक की खाई के रैंप पर बंदूक का ट्रैक्शन खो गया और वह पीछे की ओर फिसल गई। इससे जवान घायल हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें तुरंत एंबुलेंस में फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद चंद्र प्रकाश पटेल का पार्थिव देह उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रदेशाध्यक्ष भी आज आएंगे, राजस्थान-पाली में राज्यमंत्री देवासी के घर पहुंचे पहुंचे सीएम, मां के निधन पर जताया शोक

पाली। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह पाली जिले में स्थित मुंडारा दौरे पहुंचे। सुबह 11.51 बजे शर्मा हेलीकॉप्टर से मुंडारा पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री जोराराम और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने उनकी आगवानी की। हैलीपेड से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुंडारा गांव में पहुंचे, जहां राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के घर पहुंचकर उन्होंने उनकी मां के निधन पर शोक जताया। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान मुंडारा हैलीपेड पर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा, पाली कलक्टर एलएन मंत्री, एसपी चूनाराम जाट, एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, देसूरी एसडीएम विवेक व्यास, पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव, जिला प्रमुख सिरोही अर्जुन पुरोहित, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई, उप जिला प्रमुख जगदीश चौधरी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आज ही दोपहर में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भी दिल्ली से मुंडारा आने का कार्यक्रम है।

1 जनवरी से लागू होगी व्यवस्था, राजस्थान-अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अब हाथों हाथ देगा बिजली के बिल

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से जुड़े उपभोक्ताओं को अब बिजली का बिल मीटर रीडिंग के समय ही मिल जाया करेगा। मौके पर ही बिल जनरेट होने से उपभोक्ता को गड़बड़ी या त्रुटि की समस्या से निजात मिल सकेगी। साथ ही यदि कोई शिकायत है, तो उसका भी हाथों हाथ निस्तारण हो सकेगा। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से निगम के अधीन केकड़ी सहित प्रदेश के 17 जिलों में एक साथ लागू की जा रही है। AVVNL के केकड़ी एक्सईएन अरुण जांगिड़ ने बताया कि निगम की ओर से बीसीआईटीएस नामक कंपनी को यह कार्य सौंपा गया है लेकिन इस नई व्यवस्था में भी मीटर रीडर निगम का कर्मचारी ही रहेगा। उन्होंने बताया कि मीटर रीडर जब रीडिंग लेने पहुंचेगा तो वह संबंधित उपभोक्ता के खाते में ऑनलाइन रीडिंग दर्ज करेगा। इस दौरान रीडर को मीटर की फोटो भी विभाग की एप पर अपलोड करनी होगी। तत्पश्चात निगम की एप से तत्काल उपभोक्ता का बिल जनरेट हो जाएगा, जिसे वह अपने पास मौजूद छोटे प्रिंटर से प्रिंट कर उपभोक्ता को दे देगा। यदि उपभोक्ता को इसमें कोई गड़बड़ी लगती है तो वह तत्काल रीडर को अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकेगा। केकड़ी वृत्त में है 1 लाख 26 हजार उपभोक्ता उन्होंने बताया कि निगम के केकड़ी वृत्त में 4 विद्युत उपखंड हैं, जिनमें कुल 1,26,754 बिजली उपभोक्ता हैं। इस नई व्यवस्था के तहत चारों सब डिवीजन में कुल मिलाकर 132 मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका विभाजन किया गया है। 0- केकड़ी सब डिवीजन 33724 उपभोक्ता 34 मशीन 0- सरवाड़ सब डिवीजन 38699 उपभोक्ता 40 मशीन 0- भिनाय सब डिवीजन 32085 उपभोक्ता 34 मशीन 0- सावर सब डिवीजन 22246 उपभोक्ता 24 मशीन शिकायतों से निजात मिलेगी निगम के केकड़ी एक्सईएन अरुण जांगिड़ ने बताया कि नई व्यवस्था के लिए निगम की ओर से संबंधित बीसीआईटीएस कंपनी को कार्यभार सौंपा गया है। कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर व उसके माध्यम से एप भी तैयार है। इस व्यवस्था के लागू होने से उपभोक्ताओं को बिल देरी से मिलने या उसमें त्रुटि रहने की शिकायत से निजात मिलेगी।काश्तकार व बड़े उद्योग शामिल नहींइस नई व्यवस्था से फिलहाल काश्तकारों और बड़े उद्योगों को अलग रखा गया है। उन्हें पूर्व की भांति ही बिल सौंपा जाएगा, जबकि नई व्यवस्था में शामिल उपभोक्ताओं को दो माह के बजाय प्रतिमाह बिल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रदेश के 17 जिलों के उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण, मीटर रीडिंग और बिल जनरेट करने के काम कर रहा है। इनमें केकड़ी सहित ब्यावर, अजमेर, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, डूंगरपुर, कुचामन-डीडवाना, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, नीम का थाना, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, शाहपुरा और उदयपुर जिले शामिल हैं।

सीसीटीवी में नजर आई संदिग्ध कार, राजस्थान-बीकानेर में स्कूल के बाहर से छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म

बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके में स्कूल के सामने से छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई कार स्कूल के बाहर एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दुष्कर्मी छात्रा को स्कूल के बाहर से ही अगवा करके ले गया और बाद में अपने मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने इस संबंध में खाजूवाला थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को बालिका स्कूल के लिए घर से निकली थी। इस दौरान तीन पावली निवासी भीम नायक स्कूल के बाहर से उसका अपहरण करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी जब देर तक वापस घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की। तलाशी के दौरान जब बेटी मिली तो वह बेहद घबराई हुई थी। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। बेटी की आपबीती सुनकर उसके परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच डीवाईएसपी अमरजीत चावला कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

हर दिन 50 हजार श्रद्धालु जाएंगे प्रयागराज, राजस्थान-10 शहरों से चलेंगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

जयपुर। राजस्थान के तीर्थ यात्रियों को महाकुंभ तक लेकर जाने के लिए रेलवे की तैयारी जोरों पर है। रेलवे बोर्ड ने राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा सहित 10 शहरों से स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अनुमान है कि महाकुंभ में करीब 50 हजार यात्री हर रोज राजस्थान से प्रयागराज पहुंच सकते हैं। ये ट्रेन जनवरी से संचालित की जाएंगी और सभी ट्रेनों के 4 से 10 ट्रिप होंगे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर उत्तर-पश्चिम सहित विभिन्न जोनल रेलवे के ऑपरेटिंग, कॉमर्शियल और मैकेनिकल विभाग ने बैठकें शुरू कर दी हैं। वहीं रेलवे बोर्ड को कुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए प्रस्ताव भेजने शुरू कर दिए हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव भेजा है, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। बस इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। 10 ट्रेन वाया जयपुर रेलवे के ट्रेन ऑपरेशन एक्सपर्ट आशीष पुरोहित के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे ने पहली ट्रेन उदयपुर-धनबाद वाया जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-आगरा और दूसरी ट्रेन बाड़मेर-बरौनी वाया जोधपुर-जयपुर-बांदीकुई-आगरा चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। ये दोनों ट्रेनें 4-4 ट्रिप में चलेंगी और इन्हें जनवरी में संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न रेलवे ने भी जिन ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा है, उनमें से करीब 10 ट्रेन वाया जयपुर चलाई जाएंगी। इनमें साबरमती-बनारस, राजकोट-बनारस, भावनगर-बनारस, वेरावल-बनारस सहित अन्य ट्रेन शामिल हैं। वहीं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की भी करीब 5 ट्रेन वाया जयपुर संचालित होंगी। सभी ट्रेनों की 4 से 10 ट्रिप जनवरी में चलाई जाएंगी। कई नेता अपनी बसें भी लेकर जाएंगे रेलवे के अलावा स्थानीय स्तर पर भी महाकुंभ में लोगों को लेकर जाने की तैयारी की जा रही है। कई राजनेता अपनी विधानसभा व लोकसभा से श्रद्धालुओं को अपने खर्च और संसाधन से महाकुंभ लेकर जा रहे हैं। हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य भी कुंभ में अपने क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था करवा रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet