LATEST NEWS

चावल माफिया गरीबों के चावल को हड़प कर बेच रहे है, एफआईआर दर्ज

विदिशा, लटेरी/ गरीबों को राशन मिलने वाले चावल की काली बाजारी लटेरी तहसील में काफी जोरों से की जा रही अभी कुछ दिनों पहले एसडीएम निकिता तिवारी द्वारा एक गोदाम से बड़ी मात्रा में चावल पकड़े थे इस कार्यवाही में करीब एक महीने बाद प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी वहीं लटेरी टीआई बी एस गौर द्वारा सुबह एक निजी गोदाम में से चावल भरकर बैरसिया ले जा रहे थे अचानक लटेरी पुलिस को सूचना लगी तो टी आई मौके पर पहुंचे और बिलोरो पिकअप बाहन को रॉक तो करीब 30 कुंटल अवैध चावल जप्त किया यह कार्रवाई सुबह 5:00 बजे की बताई जा रही है जब लटेरी के चावल माफिया गरीबों के चावल को हड़प कर बेच रहे है तो लटेरी की खाद्य अधिकारी आए दिन छुट्टी पर रहती जिसके चलते ऐसे चावल माफिया काफी जोरों से पनप रहे है खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई न करते हुए एक बड़ा रूप में चावल जप्त होते हैं आज भी इस कार्रवाई में लटेरी खाद्य अधिकारी मौजूद नहीं थी जिला फूड अधिकारी रश्मि साहू ने कुरवाई की शिवानी दांगी फ़ूड अधिकारी को लटेरी भेज और फिर आगे की कार्रवाई जारी की इस मामले में अभी किसी के ऊपर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है मामले की जांच जारी है

अटल विहारी बाजपेयी मेडिकल कॉलेज विदिशा कीMBBS की सेकंड ईयर की छात्रा ने आत्महत्या की.

विदिशा में MBBS की छात्र अरुणा अवासे जो की सेकड़ ईयर की छात्र थी एवं मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के रूम नंबर 603 में रहती थी उनके साथ दो और भी छात्रायें रहती थी जिनमे से एक भोपाल में थी एवं दूसरी लाइब्रेरी में गयी थी. अरुणा ने पंखे सा लटककर आत्म हत्या कर ली. सुचना पते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जाँच में लगी है. घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा धार जिले के मनावर की रहने वाली थी यह मामला विदिशा के मेडिकल कॉलेज अटल विहारी बाजपेयी मेडिकल कॉलेज शनिवार का है.

अमरवाड़ा के खमरा रोड स्थित डेहरिया क्लिनिक में हूंआ गोलीकांड

छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा थाना अंतर्गत खमरा रोड स्थित डेहरिया क्लिनिक में डॉक्टर महेश डेहरिया एवं उनकी धर्मपत्नी वंदना डेहरिया के ऊपर हूई फायरिंग दोनों को एक एक गोली पेट में और एक एक गोली सीने मे वार किया गया वहीं आरोपी ने खुद पर चलाई गोली डाक्टर महेश डेहरिया एवं उनकी धर्मपत्नी वंदना डेहरिया को जिला अस्पताल रैफर किया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया वहीं आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है इस घटना में अमरवाड़ा क्षेत्र के नगरवासीयो मैं फैली है सनसनी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी है

नशे के अवैध कारोबार पर नहीं लग पा रही लगाम, कोतवाली थाना क्षेत्र मे पकड़ी गई सवा दो लाख रुपए की स्मैक

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्मैक की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस जितने अधिक प्रयास कर रही है। उससे कहीं अधिक अपराधी सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में स्मैक के कई मामले प्रकाश में आए, पुलिस ने कार्यवाही भी की, लेकिन बिक्री और तस्करी पर रोक नहीं लगा पाई। गत 27 सितंबर की देर रात एक बार फिर कोतवाली पुलिस के द्वारा जबलपुर से स्मैक की खेप लेकर कटनी आई एक महिला को मुड़वारा स्टेशन के पास पकड़ा गया। महिला आरोपी के पास से लगभग सवा दो लाख रुपए कीमत की स्मैक बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खिरहनी क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय एक महिला 27 सितंबर की रात लगभग 9:30 बजे 15 ग्राम स्मैक की खेप लेकर जबलपुर से रेल द्वारा कटनी पहुंची थी। महिला जैसे ही ट्रेन से उतर कर घर जाने का प्रयास करने लगी इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने घेराबंदी करके 25 वर्षीय महिला को स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ 8/ 21 एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गई है। महिला से जप्त की गई स्मैक की बाजारू कीमत 2लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस स्मैक तस्करी में शामिल मुख्य आरोपियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

अवैध हथियार कारोबारी गिरफ्तार।

ग्वालियर/शिवपुरी। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पुलिस अवैध हथियारों के कारोबार को नेस्तनाबूद करने के लिए लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। ग्वालियर चम्बल अंचल में चुनावों के दौरान अक्सर गोलीबारी और लड़ाई झगड़ों की घटनाएं होती रही हैं। जिसके चलते पुलिस हथियारों के सौदागरों पर शिकंजा कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। गाठ दिवस शिवपुरी पुलिस ने 2 लाख 60 हजार रुपए की कीमत के 20 देशी कट्टों व दो 315 बोर की बंदूक और 25 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर दखिलेहवालात कर दिया। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आंढर गांव का रहने वाला उदयभान पिता प्रीतम रावत (35) अवैध हथियार बेचने का काम करता है। छानबीन के लिए करेरा थाने से उनि बी.आर पुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम को आंढर गांव भेजा गया था। जहां नरेश पाल के कुआं के पास एक झोपड़ी पर मौजूद उदयभान ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उदयभान की तलाशी ली तो उसके पास एक देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड मिले। पुलिस ने उदयभान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने कुए पर भारी मात्रा में अवैध हथियार रखे होने का खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस उदयभान को लेकर वापिस ग्राम आंढर के हार मे आरोपी के कुंआ पर पहुंची। यहां से पुलिस ने आरोपी उदयभान की निशानदेही पर पुलिस ने उदयभान के खेत पर बने कमरे में एक बोरी में छुपाकर रखे 19 देशी कट्टे, दो सिंगल शॉट, 315 बोर की बंदूक, 315 बोर के 23 जिंदा कारतूस को बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी उदयभान के खिलाफ धारा-25/27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 25(1) ए.बी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि उदयभान 1500 से 2 हजार रुपए कीमत के कट्टे भितरवार के किसी सप्लायर से खरीद कर लाता था। जिन्हें वह 4 हजार रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक बेच देता था। पुलिस सप्लायरों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया उदयभान पिछले 10 वर्षों से अवैध हथियार बेचने का काम कर रहा था। आरोपी दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी सहित आसपास के जिलों में भी हथियार सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही आरोपी उदयभान सीहोर, दतिया और करैरा थानों में दर्ज तीन मामलों का स्थाई वारंटी भी है।

ट्रेनों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को जीआरपी पुलिस ने दबोचा

कटनी। कटनी स्टेशन से होकर गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों को गत रात्रि पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। जीआरपी पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों शातिर आरोपी कई मामलों में नामजद हैं। गत रात्रि उक्त तीनों आरोपी जबलपुर की ओर से आने वाली काशी एक्सप्रेस में लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेल ईकाई जबलपुर के क्षेत्र अंतर्गत प्लेट फार्म व चलित ट्रेने, आउटरों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मंसुरी एवं लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के ब्दारा दिये गये निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पांडेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती अरुणा वाहने के द्वारा करवाई की जा रही है। गत 28 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कटनी जक्शन के जबलपुर छोर एवं साऊथ कटनी के बीच ओवर ब्रिज के नीचे झाडियों में छुपे बदमाश ग़जेश विश्वकर्मा पिता देवी प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 40 साल निवासी ग्राम सिहोरा पडरिया थाना दमोह हाल गाँधी गंज, बिल्ला उर्फ बिल्लू चौधरी पिता पप्पू चौधरी उम्र 20 साल निवासी फारेस्टर वार्ड झर्ग टिकुरिया कटनी एवं अनुराग निषाद पिता पुरुपोत्तम निषाद उम्र 18 साल निवासी वेंकट वार्ड काशी एक्स में चोरी करने की योजना बनाते हुये पकड़े गए । आरोपीगणी के पास से लोहे का कटर, पेचकस, ब्लेड एवं चाबी का गुच्छा जब्त कर उनके खिलाफ घारा 401 भा.द.वि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पकड़े गए आरोपी बिल्ला और बिल्लू के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जप्त की गई मोटरसाइकिल को आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने में उपयोग करते थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूर्व में चित्रकूट एक्सप्रेस, विंध्याचल, रेवांचल, काशी एक्सप्रेस, नौतनवा एक्सप्रेस सहित कई अन्य गाड़ियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तीनों शातिर चोरों को पड़कर उनसे पूर्व में की गई चोरियों का लगभग 1लाख 2400 रुपए का माल बरामद किया है। जब्त किए गए माल में मोबाइल फोन, नगदी एवं सोने चांदी के जेवर शामिल है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा नगर निगम जोन क्रमांक 05 खाली कुर्सियां कर रही प्रभारी और इंजीनियर का इंतेज़ार।

छिंन्दवाडा पूरा मामला परासिया रोड़ वार्ड नं.45 लोनिया करबल स्थित नगर निगम जोन क्रमांक 05 का बताया जा रहा है।जहां पर एक बार फिर जोन प्रभारी श्री नीरज तांबे और जोन इंजीनियर नेहा चौहान की बड़ी लापरवाही सामने आई है।पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है कि जोन प्रभारी श्री तांबे और इंजीनियर चौहान मैडम अपने ऑफिस टाइम पर नही पहुँचते हैं।आज भी इनके टेबल पर इन्तेजार करती फाइलों का ढेर देखने को मिला।दोनों की कुर्सियां खाली पाई गई आखिर इनके ऊपर कौनसे बड़े अधिकारी का हाथ है जो ये लोग आयेदिन अपनी मनमर्जी से ऑफिस में आना जाना करते हैं।अभी का ताजा मामला यह है कि जोन ऑफिस के पीछे पैक बाउंड्रीवाल के अंदर ही कर्मचारियों के लिए शौचालय था जिसे जोन प्रभारी तांबे और इंजीनियर चौहान मैडम सहित कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से तुड़वा दिया गया था और नया निर्माण कार्य किया जा रहा था।कुछ दिन चले इस निर्माण कार्य में कई खामियां पाई गई कभी भी दीवार की तराई नही की गई दीवार इतनी कमजोर बनाई जा रही है जो कभी भी नीचे गिर सकती है।इस निर्माण किया में भारी लापरवाही बरती गई।पिछले कुछ महीने से इस निर्माण कार्य को रोक दिया गया है जहां ऑफिस के कर्मचारियों को शौचालय की बहुत परेशानी हो रही है।नगर निगम के द्वारा आठ वार्डों 01,02,40,43,45,46,47,48 को मिलाकर एक जोन बनाया गया है।जिससे वार्ड की जनता को शासन की योजनाओं की मूलभूत सुविधाओं का फायदा मिल सके।08 वार्डों की जनता को अपने काम के लिए लोनिया करबल के जोन कार्यालय में आना पड़ता है लेकिन यहां पर जनता की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था ही नही है।न तो बैठने की लिए कोई उचित व्यवस्था है न ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था है।पीने के पानी की एक मशीन लगी है मगर उसका उपयोग बाहर की जनता नही कर पाती है।इन सभी वार्डों की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रह पाए इसलिए यह जोन क्रमांक 05 बनाया गया है।मगर यहां की जिम्मेदार जोन प्रभारी एवं इंजीनियर मैडम की मनमानी से जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।दोनों ही अधिकारी अपने कार्यालय टाइम पर नही पहुँचते है और कभी भी गोल मारते रहते हैं अपने नीचे बैठे कर्मचारियों को नगर निगम में मीटिंग का बहना बताकर गोल रहते हैं।जोन प्रभारी नीरज तांबे नगर निगम की अपनी जो भी फाइलें रहती है उनको खुद से कंप्लीट नही कर पाते हैं।नीचे बैठे कर्मचारियों से अपना काम करवाकर नगर निगम को लाखों का चूना लगा रहें हैं और अपनी मोटी पेमेंट लेकर नगर निगम को कर्ज पर गाढ़ रहें हैं।आखिर इन भ्रष्ट अधिकारियों पर निगम आयुक्त कोई कार्यवाही क्यों नही करते।पिछले कुछ दिन पहले भी जोन प्रभारी नीरज तांबे की लापरवाही की शिकायत की गई थी और जनता की सुविधा के लिए सूचना पटल ऑफिस की समय सारणी अंकित करने के लिए बोला गया तो उनके द्वारा निर्धारित समय पर सूचना पटल पर समय सारणी अंकित नही किया गया था।जोन प्रभारी तांबे और इंजीनियर चौहान मैडम से ऑफिस के बारे में कुछ जानकारी माँगी गई तो दोनों अधिकारी बचते नज़र आये।नगर निगम में ऐसे और भी कई अधिकारी कर्मचारी है जो अपनी मनमानी कर रहे हैं और पूरे निगम को भ्रष्टाचार का गढ़ बना डाला।पूरे नगर निगम में कुछ अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने-अपने परिचितों को मोटी-मोटी रकम लेकर फर्जी तरीकों से नोकरी पर रख लिया है।इस तरह पूरे नगर निगम में भ्रष्टाचार का माहौल चल रहा है।आगे और भी भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी कर्मचारी के नाम उजागर किया जायेगा।

ग्राम नगपुरा में मछुआरों को मछली मारने से रोक रहे असामाजिक तत्व, थाने में हुई शिकायत

बालाघाट, जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा में कहार मछुआ समाज के लोगों को मछली मारने से रोकने सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। विदित हो कि रविवार अपराह्न 1:00 बजे ग्राम के ही लल्लूलाल कुराह, बसंत शांडिल्य, लक्ष्मी शांडिल्य, शिवराम कुशमारे, अखिलेश कुशमारे, दिलीप बागड़े, शेकचंद बागड़े, अजय कुशमारे, राज कुशमारे, धुपेंद्र कुराह, संदीप शांडिल्य, सुरेश शांडिल्य, सुनील शांडिल्य, सावन कुशमारे, अंकित कुशमारे, मिथुन शांडिल्य सहित अन्य ग्राम नगपुरा निवासी स्थानीय शासकीय तालाब में मछली मारने गए तभी गांव के व्यवहारिक रूप से कठोर प्रवृत्ति के असामाजिक व्यक्ति अर्जुन पुरी, डोमार पुरी, राजू पुरी, राजेश, रोशन, नरेंद्र गिरी,अशोक गिरी द्वारा लठ्ठ लेकर मारने हेतु आमदा होने लगे एवं जान से मारने की धमकी देते हुए गंदी- गंदी अश्लील गालियां देते हुए कहार मछुआरा समाज के सभी लोगों को धमकाया गया और मछली मारने से मना करते हुए लठ्ठ के बल पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत पीड़ित मछुआरों द्वारा रविवार शाम को लालबर्रा थाने में दर्ज करा दी गई है। जिनका मुख्य धंधा मछली मारना एवं सिंघाड़ा की फसल उत्पादन कर अपने परिवार का भरण पोषण करना है। ग्राम नगपुरा के शासकीय तालाब “माता तालाब, बेल तालाब एवं चमर तालाब” कहार समाज के मछुआरे मछली बीज, सिंघाड़ा बीज डालकर फसल का उत्पादन करते हैं। आरोपीगण व्यवहारिक रूप से कठोर प्रवृत्ति के लोग हैं तथा दाब दबाव बनाकर लोगों के साथ अभद्रता करते रहते हैं तथा शासकीय तालाब से भी गरीब मजदूर को उनका व्यवसाय करने से ताकत के बल पर रोका जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस बल भी पहुंच चुका था। पीड़ित शिकायतकर्ताओं को तालाब में मछली मारने, सिंघाड़ा तोड़ने से रोकने के लिए आरोपीगण कोई अप्रिय घटना को अंजाम भी दे सकते हैं। पीड़ित मछुआरों ने थाना प्रभारी से निवेदन करते हुए आरोपी गणों के विरुद्ध शीघ्र अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान मछुआरा परिवार के बाल बच्चे माता बहनें और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। जिन्होंने गरिब मछुआरों की रोजी-रोटी छीनने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इनका कहना है- दोनों पक्षों से शिकायत आवेदन प्राप्त हुए हैं, दोनों पक्षों को समझाईश दी गई है कि वाद- विवाद ना करें। शांति बनाए रखें, मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय का जो फैसला आएगा वह सर्वमान्य होना चाहिए। दोनों में से जो पक्ष लड़ाई झगड़ा मारपीट करेगा उस पर नियमानुसार विधिवत कार्रवाई करेंगे।

लोकायुक्त की टीम ने सीईओ को 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बड़वानी : इंदौर लोकायुक्त की टीम ने सेंधवा जनपद सीईओ रविकांत उईके को 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, CEO ने मनरेगा का काम कराने के एवज में सचिव से मांगी थी घूस

सिंहरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही छत्तीसगढ राज्य से विक्रय हेतु लाये गांजा तस्कर गिरफ्तार।

सिंहरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही छत्तीसगढ राज्य से विक्रय हेतु लाये गांजा तस्कर गिरफ्तार। सिंहरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है पुलिस ने 04 आरोपियो के कब्जे से 15 किलो ग्राम गांजा एवं घटना में प्रयुक्त दो वाहन सहित कुल 20,25,000/- रुपये का मशरूका जप्त। सिंगरौली SP ने यह खबर अपने x के हवाले से दी ।

महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

कानपुर, महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई । पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने बिना एयरबैग लगी हुई गाड़ी बेच दी, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई।

तेंदुए की खाल तस्करी करते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

डिंडोरी, तेंदुए की खाल तस्करी करते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया डिंडोरी जिले में तेंदुए की खाल तस्करी करते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपियों के पास से तेंदुए की खाल को बरामद किया, साथ में दो बाइक एवं मोबाइल को भी कब्जे में लिया है! एसपी संजीव सिन्हा ने बताया की आरोपी पड़ोसी जिले अनूपपुर के हैं जो दो बाइक में सवार होकर तेंदुए की खाल बेचने निकले थे जिन्हें मुखबिर की सूचना पर गाड़ासरई पुलिस ने गिरफ्तारी में लिया!

बिना वैध अनुमति के बेचे गए 17 भूखंड डोकरिया में अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्यवाह इमलिया, चाका, रीठी में अवैध कॉलोनी के प्रकरणों में पहले ही न्यायालय कलेक्टर दे चुका है महत्वपूर्ण निर्णय

शब्द पावर कटनी। अवैध रूप से प्लाटिंग कर विधि विरुद्ध तरीके से कॉलोनी विकसित करने वाले भू स्वामियों के खिलाफ न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा निरंतर सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने से भू माफियाओं और अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप व्याप्त है। इन कार्यवाहियों से जहां इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के हौसले पस्त हो रहे है तो वहीं जिले में पहली बार ऐसी अवैध कालोनियों का प्रबंध प्रशासकीय हाथों में लेकर कलेक्टर श्री प्रसाद कालोनियों के वैधानिक ढांचे को मजबूत करने में भी जुटे हुए हैं। डोकरिया में अवैध कालोनी विकसित करने वालों को नोटिस जारी विगत दिनों न्यायालय कलेक्टर द्वारा जहां अवैध प्लाटिंग करने वाले भू स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कॉलोनी का प्रबंध प्रशासकीय हाथों में दे दिया गया। वहीं ऐसे ही एक अन्य प्रकरण में न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने भूमि स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रकरण अनुसार बरही तहसील अंतर्गत बरही -विजयराघवगढ़ मार्ग में स्थित ग्राम डोकारिया की भूमि खसरा नंबर 114 रकवा 0.71 हेक्ट. वर्ष 2013 में शारदा प्रसाद अग्रवाल पिता रामदास अग्रवाल द्वारा अपने भाई दिलराज किशोर अग्रवाल दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 10 बरही के साथ मिलकर क्रय की। जिसे डायवर्सन कराए बगैर ही बिना वैध ले आउट और रेरा पंजीयन के अवैध रूप से 17 भूखंड कर 17 लोगों को विक्रय कर दिया गया। इस प्रकरण में न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा दोनों भूमि स्वामियों शारदा प्रसाद अग्रवाल और दिलराज किशोर अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विचाराधीन प्रकरण में सामने आए थे अवैध प्लाटिंग के तथ्य उल्लेखनीय है कि न्यायालय कलेक्टर कटनी में विचाराधीन एक प्रकरण में इस संबंध में तथ्य सामने आने के बाद न्यायालय कलेक्टर द्वारा इस ग्राम डोकरिया स्थित भूमि खसरा नंबर 114 से संबंधित विक्रय की संपूर्ण जानकारी कार्यालय उप पंजीयक विजयराघवगढ़ से आहूत की गई। साथ ही इस संबंध में हल्का पटवारी से जांच प्रतिवेदन भी तलब किया गया। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि भूमि स्वामियों शारदा प्रसाद अग्रवाल और दिलराज किशोर अग्रवाल द्वारा उक्त भूमि को क्रय कर बगैर डायवर्सन कराए, वैध अनुमति के बिना उक्त भूमि के 17 भूखंड कर पृथक पृथक 17 व्यक्तियों को उक्त भूखंडों का विक्रय कर दिया गया। जो कि स्पष्ट रूप से मध्यप्रदेश पंचायत राज एवम् ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 61 (घ)(2) के अनुसार अवैध कालोनी निर्माण को प्रमाणित करता है। इस मामले में न्यायालय कलेक्टर कटनी श्री प्रसाद द्वारा शारदा प्रसाद अग्रवाल और दिलराज किशोर अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्हें समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस आशय का कारण दर्शाने के निर्देश दिए गए हैं कि क्यों न उन्हें अवैध कालोनी निर्माण का दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत (कालोनियों का विकास) नियम 2014 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए और उपरोक्त प्रावधानों की कंडिका 21(1) के तहत कालोनी का प्रबंध क्यों न ले लिया जाए ग्रामीण क्षेत्रों में मची होड़ पर लगी रोक उल्लेखनीय है की शहर और कस्बे से सटे ग्रामीण क्षेत्रों की बेशकीमती जमीनों पर जिले के भूमाफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग कर विधि विरुद्ध तरीके से कालोनी विकसित करने की होड़ मची हुई थी। लेकिन न्यायालय कलेक्टर कटनी श्री प्रसाद द्वारा एक के बाद एक कई प्रकरणों में कार्यवाही करते कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए गए। जिसके बाद चाका, इमलिया और रीठी सहित कुछ अन्य अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों में जहां अवैध प्लाटिंग करने वाले भू स्वामियों विपिन गौतम, वेद प्रकाश मिश्रा, राजेश पटेल आदि पर प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। साथ ही इन तीनों क्षेत्रों में की गई विकसित की गई अवैध कॉलोनियों का प्रबंध कलेक्टर अपने हाथ में ले चुके हैं। वहीं मझगवा और सिंदूरसी के भूमि प्रकरणों में शासकीय पट्टे की भूमियों को न्यायालय कलेक्टर पुनः शासकीय मद में दर्ज करने का आदेश पारित कर चुके हैं। इन सभी कार्यवाहियों से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के निर्माण की मची होड़ धीरे धीरे थमती जा रही है। कालोनियों के वैध ढांचे को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा अवैध कालोनी निर्माण के प्रकरणों में दिए जा रहे प्रभावी और महत्वपूर्ण आदेश से मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत (कालोनियों का विकास) नियम 2014 के प्रावधानों के तहत कालोनियों के विकास का वैधानिक ढांचा मजबूत हो रहा है। उल्लेखनीय है कि न्यायालय कलेक्टर द्वारा इमलिया में अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में कालोनी का प्रबंध शासन के हाथ में लिए जाने और कालोनी के विकास का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए जाने के बाद आरोपी भूमि स्वामी द्वारा उक्त विकास कार्य कराने के लिए अपनी सहमति देते हुए शपथ पत्र न्यायालय कलेक्टर में दिया गया है। उक्त कालोनी में सड़क, नाली, प्रकाश, विद्युत जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा तैयार किए गए 52.15 लाख रुपए के प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराने भूमि स्वामी वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा अपनी सहमति देते हुए एक शपथ पत्र न्यायालय कलेक्टर में प्रस्तुत किया हैं जो कि जिले के इतिहास में पहली बार हुआ है।

कांग्रेस को जन आक्रोश यात्रा नहीं,जन क्षमा याचना यात्रा निकालना चाहिए-जयभान सिंह

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने मीडिया से बात करते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर एक के बाद एक कई तंज कसे हैं। जयभान सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है। इसलिए उनको जन आक्रोश यात्रा नहीं बल्कि जन क्षमा याचना यात्रा निकालना चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अयोध्या न जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं। इस पर उनका कहना है कि वहां राम मंदिर है इसलिए यह नहीं जा रहे, क्योंकि बाबर के वंशज नाराज हो जाएंगे। शनिवार को ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री व कट्टर हिंदूवादी छवि के नेता साथ ही महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया कांग्रेस के खिलाफ काफी मुखर नजर आए हैं। जयभान सिंह पवैया ने कहा कि हमारी (भारतीय जनता पार्टी) जन आशीर्वाद यात्राओं की सफलता से बौखला कर कांग्रेस ने नकल करने के लिए जन आक्रोश यात्रा शुरू की है। मेरा कहना यह है हमने 18 वर्षों में जो विकास के काम किए और बीते तीन वर्षों में हमने जनता के कल्याण के लिए जो काम किए हैं उसके बदले जनता का आशीर्वाद लेने सड़कों पर निकले। हमारी यात्रा में आशीर्वाद और विनम्रता से भरा हुआ भाव है। हमने हाथ जोड़े हमारे ऊपर जनता ने समर्थन के फूल बरसाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी यात्रा का नाम रखा है जन आक्रोश यात्रा। मध्य प्रदेश में जन आक्रोश किसके खिलाफ है? कांग्रेसियों की दगाबाजी के खिलाफ है। कांग्रेसियों ने जो सनातन संस्कृति और सनातन धर्म का अपमान किया है। कांग्रेस के नेतृत्व में जो I.N.D.I.A. गठबंधन है उसने अपमान किया है। उसके खिलाफ आक्रोश है। जयभान सिंह पवैया ने कांग्रेस को सलाह दी है कि वह अपनी जन आक्रोश यात्रा का नाम बदलकर, क्षमा याचना यात्रा करें निकालें। जयभान सिंह पवैया ने कहा कांग्रेस क्षमा मांगे मध्य प्रदेश के 95 फीसदी सनातनियों से, जिनकी भावनाओं को जूते तले रौंदा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में बोला-अगर मोदी का राज आया तो सनातन धर्म का राज हो जाएगा इसे रोको। उदयनिधि ने बोला- सनातन धर्म डेंगू और मलेरिया के मच्छर हैं इन्हें मसलो, इनको मार डालो। वह भी कांग्रेस का ही हिस्सा हैं। जयभान सिंह ने कहा कि मेरा कहना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे सनातनियों से माफ़ी मांगेंगे क्या? क्या कांग्रेस, उदयनिधि की पार्टी से अपना पल्ला झाड़ने को तैयार है, उनसे गठबंधन तोड़ने को तैयार है। यदि तैयार नहीं है तो कांग्रेस को क्षमा याचना यात्रा निकालने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। PCC चीफ कमलनाथ पर भी इशारों-इशारों में जमकर निशाना साधते हुए जयभान सिंह ने कहा की वे राम जन्मभूमि के दर्शन करने नहीं गए। वह केवल अयोध्या में राम जन्मभूमि है, इसलिए नहीं जा रहे हैं। क्योंकि बाबर के समर्थक नाराज हो जाएंगे। करोड़ों हिंदुस्तानियों का सपना पूरा हुआ है। आप खुशियां मनाने नहीं जा सकते और इसलिए कांग्रेस के पास वोट लेने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। यह कांग्रेस की यात्रा भाड़े की भीड़ की यात्रा है। यह कांग्रेस की यात्रा दावेदारों की हिंसक प्रदर्शन को दिखाने वाली यात्रा साबित होगी। जयभान सिंह पवैया ने मध्य प्रदेश में बीजेपी की डेढ़ सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। जयभान सिंह ने कहा हमें जो जन आशीर्वाद यात्रा में जो समर्थन मिला है उस आधार पर मैं कह रहा हूं कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 150 से ज्यादा सीट जीत रही है। संसद में बीएसपी सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद बिधूड़ी के असंसदीय टिप्पणी करने के मामले में सवाल पूंछे जाने पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा इस मामले में देश के रक्षा मंत्री ने स्वयं खेद प्रकट कर दिया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सांसद को नोटिस जारी कर दिया है, उनसे जवाब मांगा है। बीजेपी कभी इस तरह की भाषा की समर्थक नहीं रही है। संसद में इस परंपरा को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है, उन पर उचित कार्रवाई पार्टी करने वाली है, प्रक्रिया पूर्ण हो रही है।

बहोरीबंद क्षेत्र मैं अवैध शराब को लेकर पुलिस ने की कार्यवाही

अभिजीत रंजन पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत मनोज केडिया अति०पुलिस अधीक्षक कटनी तथा अखिलेश गौर एसडीओपी स्लीमनाबाद के निर्देशन में थाना प्रभारी बहोरीबंद सुरेन्द्र शर्मा द्वारा सुबह 05.00 बजे थाना के स्टाफ के साथ ग्राम बरही भटवा टोला में दबिश देकर 08 गुम्मा में भरा करीबन 120 किलो महुआ लहान बरामद कर मौके पर डिब्बे फुडवाकर एवं शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कराई जाकर ०४ महिलाओं से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर उनके विरूद्ध 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet