LATEST NEWS

रायसेन, थम नहीं रहा आदिवासियों पर अत्याचार, शख्स को मारते-पीटते थाने ले गई पुलिस, सुबह घर में मिली लाश

मध्यप्रदेश में आदिवासियों के ऊपर अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला आदिवासी बाहुल्य विकासखंड सिलवानी के ग्राम चैनपुर का है, जहां पुलिस एक आदिवासी युवक को गांव से मारते-पीटते पुलिस चौकी ले गई सुबह घर के बाहरी कमरे में मरा हुआ मिला है। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना और हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसका बुधवार को तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर पुलिस के साये में अंतिम संस्कार किया गया।

सिहोरा :पुलिस ने 2 लाख 90 हजार के गांजे के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

जबलपुर सिहोरा :पुलिस ने 2 लाख 90 हजार के गांजे के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, पन्ना से गांजा खरीदने आए आरोपी, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया

कटनी मे दुकानों में बैठा कर शराब पिला रहे दुकानदारो के ऊपर एनकेजे पुलिस ने की कार्यवाही

कटनी। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशानुसार NKJ पुलिस ने दुकानों में अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहे दुकान संचालकों पर कार्यवाही की है । कल देर शाम NKJ पुलिस अपने बल के साथ दुर्गा चौक पहुंची वहां उन्होंने सड़कों के किनारे लगे ठेले , ठिलिया,उमती पर जांच की जिस दौरान चार दुकान संचालको पर अवैध रूप से बैठकर शराब पिलाने पर कार्यवाही की गई है। सहायक उप निरीक्षक दिनेश बघेल ने बताया कि दुर्गा चौक पर पुलिस बल द्वारा ठेला ठेलिया उमती ,व दुकान पर दबिश देकर जांच की गई जिसमें 4 दुकान संचालक पर अवैध रूप से बैठकर शराब पिलाने को लेकर कार्यवाही की गई है। जिनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। वहीं पुलिस ने चार दुकान संचालको से चार देशी पाव जो कि आधे भरे हुए है। डिस्पोजल व240 रुपए नगद जप्त किए हैं

जगह-जगह बिक रही शराब कार्यवाही के बाद भी नहीं लग रही लगाम अवैध मदिरा पर दी गई दबिश हुई कार्रवाई

कटनी । निरंतर कार्यवाही के बाद भी पूर्ण रूप से अवैध शराब पर नहीं लग पा रही है लगाम जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है शराब का सेवन करने की वजह से कई बार लड़ाई झगड़े की नौबत भी आ जाती है इसी क्रम में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण रोकथाम हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर रोजाना अभियान चलाया जाकर दबिश दी जाकर जप्ती की कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को आबकारी वृत्त बड़वारा के ग्राम बछरवारा, भादावर, मदारी टोला, पठारा, झिंझरी, अमाडी, बडवारा खुर्द में ममता अहिरवार सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में दबिश दी गई। इस दौरान आबकारी की टीम बी द्वारा 165 किलोग्राम महुआ लाहन, 2 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं 5 पाव प्लेन मदिरा के जप्त किये गए तथा मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लाहन तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 17 हजार 500 रूपये है। अभियान के दौरान 4 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। दबिश के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक मोना दुबे, अभिषेक सिंह बघेल, केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक शिवमूरत नामदेव, देवेन्द्र प्यासी, सम्मिलित रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

बिना मान्यता स्कूल संचालन पर बीआरसीसी ने किया औचक निरीक्षण, संचालकों को दी चेतावनी

शब्द पवर, बेतुल घोड़ाडोंगरी / सारेरहा बैतूल शिक्षा विभाग में गुमराह करने का कार्य इन दिनों देखने को मिल रहा है… चुके समय-समय पर समाचार पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ ही शिक्षा विभाग में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों को घोड़ाडोंगरी जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत कई शासकीय अशासकीय शालाओं में हो रही शिक्षकों एवं अशासकीय शाला ओ के संचालकों द्वारा हो रही अनियमिता से अवगत कराते आए हैं… जिसमें पिछले दिनों बीआरसीसी श्री पीसी बोस ने साथियों के साथ बिना अनुमति अशासकीय शालाओ पर दैनिक नर्मदा की पुकार समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित किए जाने के पश्चात शिक्षा विभाग की ओर से खानापूर्ति ही कहा जाएगा, जैसे कि अशासकीय शाला अल्फाबेट एवं ऑक्सफोर्ड शाला का औचक निरीक्षण किया गया… निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारियों को शाला संचालित नहीं किए जाने को लेकर चेतावनी देकर खानापूर्ति की गई थी… जोकी कार्यालय कलेक्टर जिला शिक्षा केंद्र बैतूल पत्र क्र/जशिकें/ मान्यता/2023/420 दिनांक 17/08/2023 एवं कार्यालय कलेक्टर (जिला शिक्षा केंद्र) के पत्र क्र./जशिकें/आरटीई/मान्यता/2023/154 दिनांक 30/06/2023 की अवहेलना की जा रही, ऐसा प्रतीत होने लगा है… जबकि कार्यालय कलेक्टर जिला शिक्षा केंद्र बेतूल द्वारा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र बैतूल के माध्यम से दिनांक 17/08/2023 को क्र./जशिकें/मान्यता/2023/420 ‘आ’ को प्रतिलिपियों के माध्यम से भोपाल, बैतूल एवं घोड़ाडोंगरी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के पश्चात भी अशासकीय शालाओं में खानापूर्ति या चेतावनी देकर चलते बनना, कहीं न कहीं कथनी और करनी दर्शाती है… जिसका प्रमाण आज भी अशासकीय शाला निरंतर संचालित हो रहे हैं… वही बीआरसीसी घोड़ाडोंगरी के श्री बोस ने बताया कि स्कूलों की मान्यता को लेकर नवीन एवं नवीनीकरण मान्यता हेतु प्रथम अपीलीय अधिकारी कलेक्टर द्वारा निरस्त की गई थी… साथ ही सूचनाएं मिल रही थी, कि स्कूलों का संचालन बिना मान्यता के हो रहा है…जिस को लेकर अशासकीय अल्फाबेट पब्लिक स्कूल कॉलेज रोड बगङोना और अशासकीय ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सलैया का औचक निरीक्षण किया गया था…निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन में बच्चे नहीं मिले…बच्चों की उपस्थिति को लेकर कोई अभिलेख भी स्कूल में नहीं मिला…स्कूल का बोर्ड लगा था, जिसे हटवाया गया…इसके पूर्व 9 अगस्त को भी इन स्कूलों को पत्र जारी कर आगाह किया गया था, कि बिना मान्यता के पालकों को गुमराह कर स्कूल संचालित न करें…अगर ऐसा पाया जाता है, तो आरटीई की धारा 18 खंड 5 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी… जिसमें अर्थ दंड का प्रावधान है… निरीक्षण के दौरान पंचनामा बनाया गया, और संस्था प्रभारी के कथन लिए गए, जिसमें संचालकों ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा स्कूल का संचालन नहीं किया जा रहा है, बिना मान्यता के स्कूल का संचालन नहीं करेंगे, बीआरसी ने बताया कि चेतावनी दी गई है, कि बिना मान्यता स्कूल का संचालन नहीं करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी…जबकि जांच दल पहुंचने से पहले ही स्कूल का बोर्ड हट चुका था, साथी ही बच्चों की उपस्थिति को लेकर अभिलेख भी मिटाया गया था, स्कूल के बच्चों को छुट्टी दे दी गई थी…. वही बीआरसीसी जांच दल को देखते ही संबंधित शालाओं के शिक्षक दबे पैर शाला एवं शाला परिवार से बाहर निकल पड़े, बीआरसी जांच दल के साथ मीडिया कर्मी को देख संचालक द्वारा गहमागहमी करने की कोशिश की गई, जोकि नाकाम रही…

भाजापा सांसद ने 56 करोड़ लोन नहीं चुकाया, कल नीलामी की नोटिस लगी और आज हट गई

बॅंक ऑफ बारोड़ा का भाजापा सांसद सन्नी देओल ने 56 करोड़ का लोन नहीं चुकाया कल नीलामी की नोटिस लगी और आज हट गई, ‘तकनीकी’ कारण बता दिया गया। आम आदमी दो महीने 56 सौ की क़िस्त न दे तो फ़ोन कर कर के पागल कर देंगे बैंक।

छतरपुर RTO विभाग के अधिकारी पत्रकारों के पहुंचने पर बौखलाए, भ्रष्ट अधिकारी वसूली करते बना वीडियो !

!! जंगल में आर टी ओ उड़नदस्ता की गाड़ी लगा कर, कर रहे गाड़ियों से एक ₹1000 की जबरन वसूली पैसे लेते वीडियो वायरल!! !! आर टी ओ विभाग के द्वारा काफी समय से अवैध वसूली की जा रही है आरटीओ विभाग के अधिकारी लूट रहे जनता को जंगल में अवैध वसूली करते वीडियो वायरल!! ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर-//आरटीओ अधिकारी बिक्रमजीत सिंह के सुस्त रवैया के कारण आरटीओ विभाग के अधिकारी जनता को लूटने में लगे आरटीओ विभाग के उड़नदस्ता की गाड़ी लेकर जंगलों और पुलों के नीचे खड़े होकर खुले आम जनता के साथ लूट कर रहे हैं लूट करते हुए वीडियो हुआ वायरल जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से आर टी ओ विभाग के अधिकारी एक ₹1000 एंट्री के लिए लोगों से वसूल कर रहे हैं 1 दिन में हजारों गाड़ी निकलती है जिससे यह प्रत्येक गाड़ी से ₹1000 की वसूली करते हैं मतलब 1 दिन में लाखों रुपए आरटीओ विभाग के द्वारा अवैध वसूली की जाती है ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी ना हो सूत्रों की मानें तो आरटीओ अधिकारी बिक्रमजीत सिंह को भी हर महीने एक मोटी रकम नजराने के रूप में दी जाती है जिसके चलते यह उड़नदस्ता की गाड़ी लेकर कहीं पर भी खड़े होकर अवैध वसूली में लग जाते हैं अब देखना होगा कि इन अधिकारियों पर कब तक और क्या कार्यवाही होती है

इंदौर निगम कमिश्नर के आदेश की धज्जियाँ! आश्रय निधि शुल्क की आड़ में घपला !

मध्यप्रदेश सरकार से शिकायत पर आश्रय निधि घोटाले की शिकायत के बाद आश्रय निधि के नाम से इतने सरकुलर,अमेटमेंट निकाल दिये की कल्पना नही की जा सकती! अब तक अरबों के इस घोटाले की जाँच पर पर्दा डालता आयी है सरकार! इंदौर नगर निगम के भ्रष्ट अफसरो ने एक बार फिर आश्रय निधि शुल्क की आड़ में घपला कर डाला!31 जुलाई 2023 में निगमायुक्त ने एक आदेश निकाला जिसमे साफ़ साफ़ लिखा की “गेर आवासीय प्रकरण,वाणिज्यिक भवन में भी आश्रय शुल्क की राशि ली जाना प्रावधानित है ? बी ओ नियमानुसार कार्यवाही करे!निगमायुक्त के आदेश की ठीक आठ दिन बाद यानी आठ अगस्त को अनूप गोयल और नागेंद्र सिंह भदोरिया की मिली भगत से झोन ११ में नक़्शा स्वीकृत किया गया जिसमें लेंडयूज प्लान कमर्शियल है जो की सक्षम अधिकारी (बिना टी एन सी पी )के स्वीकृत नही किया जा सकता ?फिर भी बी ओ बी आई ने निगम कमिश्नर के आदेश को धता बताते हुवे भू स्वामी से साठगाठ कर नक़्शे स्वीकृत कर दिये जिससे निगम को लगभग दो करोड़ अनुमानित राजस्व का नुक़सान हुवा ! डाटा फ़ार्म भरते ही नक़्शे साइन कर दिये इस मामले में अनूप गोयल की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे है!अनूप गोयल की नौकरी छोड़ने के बाद नियुक्ति और मलाईदार पद पर पोस्टिंग से महापौर और निगमायुक्त की भूमिका पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है! नगर निगम इंदौर इस तरह के प्रकरणों में कई बार चर्चा में आया है

विजयराघवगढ़ क्षेत्र में विक्षिप्त युवती के साथ हुई दरिंदगी

कटनी / विजयराघवगढ़ थानातंर्गत बेनाम दरिन्दों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। शारीरिक रूप से कमजोर एवं मानसिक रूप विक्षिप्त मूकबधिर युवती के साथ चार माह पूर्व बेनाम बलात्कारी ने बलात्कार कर गर्भवती बना दिया। जुटाई गई जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ थानांतर्गत एक गांव में 20 साल की विक्षिप्त युवती के साथ अज्ञात ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। जब युवती के पेट में चार माह का गर्भ ठहर गया तो इसकी जानकारी पीड़िता के परिवार को हुई। जिसकी सूचना फौरन समाजसेवी संस्था नारी शक्ति एक नई पहल को पता चली। संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़िता को न्याय मुहैया कराने की पहल की। नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर नूपुर धमीजा सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता को भी मिली। संस्था की अध्यक्ष मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान में लेते हुए नारी शक्ति एक नई पहल के पदाधिकारी अधिवक्ता सुजीत द्विवेदी, अधिवक्ता अंजू रेखा तिवारी को जानकारी दी गई। पीड़िता को कानून सहायता उपलब्ध कराई गई। साथ ही सुरक्षित इलाज कराते हुए विधि के प्रावधानों का पालन करते हुए जिला न्यायालय के मार्गदर्शन में चिकित्सकों की एक टीम बनाकर जिला अस्पताल कटनी में संस्था के माध्यम से भर्ती करा गर्भपात कराया गया।

आबकारी विभाग ने बैहर क्षेत्र से 39 हजार 700 रुपये का महुआ लाहन एवं कच्‍ची शराब जब्‍ती की कार्यवाही।

बालाघाट। जिले में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज 19 अगस्‍त को आबकारी विभाग की टीम ने बैहर क्षेत्र में छापामार कार्यवाही कर 39 हजार 700 रुपये का महुआ लाहन एवं कच्‍ची शराब जब्‍त की है। जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेन्‍द्र कुमार उरांव ने बताया कि मुखबिर से प्राप्‍त सूचना पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा आज 19 अगस्‍त को आबकारी वृत बैहर लोकल के अंतर्गत नरसिंग टोला, मोहबट्टा क्षेत्र में दबिश दी गई। इस कार्यवाही में अलग अलग स्थानो से मटकों व प्लास्टिक के ड्डिब्बो में भरा हुआ महुआ लाहन लगभग 340 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 38 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्‍त की गई। जब्‍त महुआ लाहन का सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये हैं । जब्‍त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 39 हजार 700 रुपये है। आज की इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अखिलेश्वर ठाकुर, वृत प्रभारी उपनिरीक्षक माया मरावी, संदीप श्रीवास, आरक्षक अतरलाल उइके, मोहनलाल मार्को, विशाल धुर्वे, नीरज खड़िया, अनिता कुमरे उपस्थित रहे।

सिविल लाइन थाना प्रभारी द्वारा पत्रकार के सिर पर पेशाब करने का आरोप !

छतरपुर निवासी पत्रकार मिंटू दुबे की बहन सुनीता तिवारी और साथी पत्रकारों ने इल्ज़ाम लगाया है कि ख़बर दिखाने से नाराज़ सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने दुबे पर ना सिर्फ़ फर्जी फिर दर्ज़ कर जेल भेजा बल्कि लॉकअप में मारपीट कर “सिर पर पेशाब किया और जान से मारने की धमकी भी दी।” एसपी को दिए लिखित शिकायत में पत्रकार की बहन ने इल्ज़ाम लगाया है कि थाना प्रभारी साहू ने 10 दिन पुराने लूट की फिर [इप्सी की धारा 394 और 587] में उसका नाम जोड़ कर जेल भेज दिया। मामला तब सामने आया जब बहन भाई से जेल में मिलने गई और उसमे आप बीती सुनाई। साधना न्यूज में काम करने वाले दुबे की बहन सुनीता ने कल दर्जनों पत्रकारों के साथ छतरपुर एसपी अमित सांघी से मुलाकात की और कठोर कार्यवाही की मांग की। एसपी सांघी ने 48 घंटे में जांच करने के आदेश दिए है।

“रेप के अलावा उसके के विरुद्ध मारपीट, जुआ, लूट मामलों में 10 FIR दर्ज़ हैं।” राकेश वर्मा पर- सतना एसपी आशुतोष गुप्ता

सतना जिले का रहने वाला राकेश वर्मा [35] कुछ हफ़्ते पहले 10 साल की सजा काट कर रिहा हुआ। कोर्ट ने उसे 2012 में 4.5 साल की मासूम का रेप करने पर 10 साल की सजा सुनाई थी। एसपी आशुतोष गुप्ता के अनुसार रेप के अलावा उसके के विरुद्ध मारपीट, जुआ, लूट मामलों में 10 फिर दर्ज़ हैं। 16 अगस्त को उसने फ़िर से एक 5 साल की बच्ची का रेप कर किया। उसे लोगों ने खून से सनी बच्ची को गोद में ले जाते देखा था। पुलीस ने तुरंत मामला दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गृह मंत्री के निर्देश के बाद शुक्रवार को नगर निगम ने राकेश वर्मा की बूढ़ी दादी कलावती के नाम पर बने घर को “बिना अनुमति से बने मकान” बता कर जमींदोज कर दिया। पूरा परिवार सड़क पर आ गया। जेल से छूटे के बाद वो यही रहता था। फिलहाल, मासूम की हालत ठीक बताई जा रही है वो रीवा मेडिकल कालेज में जेरेइलाज़ है। दो हफ़्ते पहले भी सतना ज़िले में एक मासूम के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। एक प्रसिद्ध मंदिर में काम करने वाले दो युवकों ने एक मासूम के साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंक दिया था। गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने उनका घर भी घटना के दो दिनों के अंदर तोड़ दिया था।

मध्य प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर सर्वेश जैन ने ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र.

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर ने मध्य प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर सर्वेश जैन पत्र लिखा। वो लिखते है, “महोदय, मेरे स्वर्गीय पिता का सपना था कि सागर शहर में मेरा अपना एक भूखंड हो, जिस पर मैं अपनी वेतन और नियम अनुसार की गई प्राइवेट प्रैक्टिस से एक मकान बनवा सकूं, जो मेरे शासकीय सेवा से निवृत्त होने पर मेरा आसरा बने। इसके लिए मैंने एक भूखंड खरीदा लेकिन इतनी सारी फीस और उसके बाद रिश्वत देने से मेरा सारा उत्साह और #देशभक्ति काफूर हो गई। महोदय रजिस्ट्री करवाने गए तो स्टॉप और फीस के अलावा एक “ऑफिस खर्चा” नाम से हस्तलिखित पर्ची मिल गई। इस पर दी जाने वाली रिश्वत का ब्यौरा था यहां से फ्री होने पर “नामांतरण के दो बार 10-10 हजार देने पड़े”। तत्पश्चात डायवर्सन में करीबन 1 लाख़ लगे। इसमें से 50 हज़ार रेडक्रास सोसायटी की रसीद के नाम पर लिए गए। अब नक्शा पास कराने में 1.10 लाख की #रिश्वत मांगी जा रही है। 55 हज़ार की रसीद मिलेगी। वह अलग से देने होंगे। …” मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सरकार पर 50% कमिशन का आरोप लगाया है जिसके बाद लोग सामने आने लगे हैं ।

एसपी निवेदिता नायडू द्वारा महिला संबंधी मामलो में गंभीरता से कार्यवाही, कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को पुणे से सकुशल खोजने में सफलता

SP उमरिया की मंशानुरूप महिला संबंधी मामलो में कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध उमरिया पुलिस,देश के भिन्न शहर से की गई गुमशुदा की दस्तयाबी थाना कोतवाली के प्रकरण मे टीम द्वारा पुणे(महाराष्ट्र) सकुशल खोजकर परिवार से मिलाया पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमति निवेदिता नायडू द्वारा महिला संबंधी मामलो में गंभीरता से कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो के निर्देशित किया है । उक्त निर्देश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. पुलिस उमरिया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को पुणे(महाराष्ट्र) से सकुशल खोजने में सफलता प्राप्त हुई है फरियादी निवासी मोहनपुरी उमरिया द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 23.05.2023 को उसके बेटे द्वारा बताया गया कि उसकी लडकी गुड़िया (परिवर्तित नाम) घर पर नही है तब वह अपनी लड़की को घर व आसपास खोजा तो नही मिली जिसके संबंध में आसपडोस एवं रिश्तेदारी में पता किया परंतु कोई पता नही चला मुझे शक है कि कोई मेरी बच्ची गुड़िया उम्र 15 साल 02 माह को बहला फुसलाकर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 232 / 23 धारा 363 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के संबंध में आसपडोस के लोगो एवं रिश्तेदारो में पूछताछ की गई । तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य के आधार पर संभावित सभी जगहो पर पता तलाश की गई, सभी प्रयासो के परिणामस्वरूप पुणे(महाराष्ट्र) से गुमशुदा को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई । प्रकरण में अग्रिम बैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से उनि बेदप्रकाश सिंह , महिला आर. मोनी गुप्ता वं साइबर सेल से राजेश सोंधिया एवम संदीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

मध्यप्रदेश के इंदौर कुत्तों को लेकर दो परिवारों में हुआ विवाद चली गोली

इंदौर से दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है।बताया जाता है कि कुत्तों को लेकर दो परिवारों में विवाद होता है जिसके बाद एक व्यक्ति अपने घर से ही गोली चलाता है जहां दो लोगों की मौत हो जाती है साथ ही 8 लोग घायल बताए जा रहें हैं। अमरेंद्र सिंह, एडीसीपी (इंदौर, मध्य प्रदेश) के अनुसार एक आदमी अपने कुत्ते को घुमा रहा था और उसका कुत्ता अपने पड़ोसी के कुत्ते से लड़ गया और इसके कारण मालिकों के बीच हाथापाई हो गई, लड़ाई के कारण कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए। वह आदमी अचानक अपने घर गया और बंदूक लेकर आया तथा गोली चला दी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोगों का इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet