LATEST NEWS

भोपाल : सुपारी देकर पत्रकार की गाड़ियों में लगवाई थी आग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने नगर निगम के एक असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ़ सुपारी देकर पत्रकार की गाड़ियों में आग लगवाने के मामले में केस दर्ज किया है. भोपाल पुलिस के मुताबिक भोपाल नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर ओपी चौरसिया ने मामूली कहासुनी का बदला लेने की नियत से पत्रकार के घर में खड़ी गाड़ियों को आग लगवाई थी. इस दौरान घर के सामने खड़ी एक बाइक और स्कूटी तो पूरी तरह जल गई थी जबकि एक एक्टिवा और स्विफ्ट डिजायर कार को आंशिक नुकसान हुआ था. इसके लिए निगम के असिस्टेंट इंजीनियर ने बकायदा उज्जैन जिले के नागदा में रहने वाले तीन युवकों को एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी. कैसे हुआ खुलासा दरअसल, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात निजी चैनल में काम करने वाले एक पत्रकार के घर पर खड़ी गाड़ियों में किसी ने आग लगा दी थी. घटना के बाद टीटी नगर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई गई. पुलिस ने जब घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें घटना के समय एक संदिग्ध कार नजर आई. कार का नंबर ट्रेस करने पर मालूम हुआ कि यह कार नागदा में रहने वाले एक शख्स की है. इसके बाद भोपाल पुलिस की एक टीम नागदा गई और कार के मालिक से पूछताछ की गई. शुरुआत में तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि भोपाल नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियर ओपी चौरसिया ने इस काम के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी. इसमें से 65 हज़ार रुपये एडवांस दिए गए थे. आरोपियों ने बताया ओपी चौरसिया ने पत्रकार के परिवार से कहासुनी का बदला लेने की नीयत से आगजनी करवाई थी. घटना को अंजाम देकर वह उसी रात वापस नागदा गए थे. बंगाल में बैठकर निर्देश दे रहा था इंजीनियर पुलिस की तफ्तीश में जो कॉल डिटेल निकल कर सामने आई है उससे पता चला है कि घटना के समय आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर कोलकाता में था और वहीं से फोन के जरिए आरोपियों को निर्देशित कर रहा था. फिलहाल आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर ओपी चौरसिया फरार है. वहीं घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों समीर वेग, संतोष और अल्फाज मेवाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अपराध में इस्तेमाल की गई कार और पेट्रोल की केन की बरामद कर ली गई है.

MP : युवती से राज बन मिला समीर; दुष्कर्म किया, गाड़ी के लिए रुपए भी लिए

इंदौर। इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक ने अपने पिता से भी उसे मिलवाया था। इतना ही नहीं उन्होंने उससे रुपए लेकर मोबाइल और गाड़ी भी खरीद ली। मामले में पुलिस अब आरोपियों को तलाश रही है। महिला थाना उप निरीक्षक रश्मि पाटीदार ने बताया कि युवती की शिकायत पर समीर नामक युवक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। 4 साल पहले उसकी युवक से आने-जाने के दौरान मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई। युवक ने उसे अपना फर्जी नाम राज बताया। दोस्ती होने पर दोनों ने मोबाइल नंबर एक-दूसरे को दिए और फिर बात होने लगी। कुछ दिनों बाद युवक ने उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसने अपने पिता से भी उसे मिलवाया। इसके बाद भरोसे में लेकर उसने उसके साथ संबंध बनाए। उन्होंने उसे अपनी बातों में लेकर उससे बाइक और मोबाइल भी खरीदवा लिया। इसके बाद वे कार की डिमांड करने लगे। लड़की के मना करने पर वे शादी की बात से पलट गए। इसके बाद उन्होंने लड़की को धमकाया भी। लड़की ने पड़ताल की तो पता चला राज असल में समीर है लड़की ने जब समीर से संपर्क किया तो उसने भी पिता की हां में हां मिलाते हुए शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद परेशान लड़की ने राज के बारे में जानकारी निकालनी शुरू की। इस दौरान उसे पता चला कि राज का असली नाम समीर है और वह दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। यह पता चलने पर युवती ने पुलिस के आलाधिकारियों से संपर्क किया और फिर उनके कहने पर महिला थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया।

नागपुर : सेक्स के दौरान रोमांच बढ़ाने के लिए महिला ने युवक के हाथ-पैर कुर्सी से बांधे, हुई मौत

नागपुर . न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागपुर के खापरखेड़ा के एक लॉज में शुक्रवार को युवक की मौत हो गई. महिला और युवक का पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था. महिला ने नायलॉन की रस्सी से युवक के हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए थे. रोमांच हासिल करने के लिए कथित तौर पर महिला ने एक और रस्सी युवक के गले में बांध दी थी. बता दें कि कई कपल रिश्ते में रोमांच लाने के लिए सामान्य से हटकर कुछ एक्टिविटिज करते हैं. इस दौरान एक पार्टनर दूसरे के ऊपर हावी होने की कोशिश करता है, हालांकि, इस दौरान दूसरे की सहमति जरूर ली जाती है. इन्हें BDSM (बॉन्डेज, डिसिप्लीन, डोमिनेंस, सबमिशन, सैडोचिस्म, मैसकिजम) एक्टिविटी के तौर पर जाना जाता है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवक के बंधे होने के दौरान ही महिला वाशरूम गई थी. इसी दौरान जिस कुर्सी से युवक बंधा था वह फिसल गई. इसकी वजह से युवक के गले में बंधी रस्सी टाइट हो गई. जब महिला कमरे में वापस आई तो उसने पार्टनर को जमीन पर अचेत गिरा पाया. उसने तुरंत मदद के लिए रूम सर्विस को बुलाया. रूम सर्विस के स्टाफ ने युवक की रस्सी खोली. इसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची. घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने अफेयर की बात स्वीकार कर ली है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद, 2018 से भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं है. पुलिस ने युवक की मौत को लेकर दुर्घटना का केस दर्ज किया है. पुलिस ने लॉज के स्टाफ, वेटर और अन्य लोगों के बयान रिकॉर्ड भी किए हैं. युवक और महिला, दोनों के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है.

MP : राख से भरा ट्रक बस पर गिर गया, 5 लोगों की मौत

रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी में ऊंचाई से एक गर्म राख से भरा ट्रक बस पर गिर गया, जिसमें कई लोग सवार थे. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि यह हादसा तब हुआ जब अल्ट्राटेक सीमेंट की बस स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों को लेकर जा रही थी. बस जैसे ही छुहिया घाटी पहुंची वैसे ही उसके ऊपर ऊंचाई से गर्म राख से भरा ट्रक आ गिरा. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 9 से 10 घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे के बाद शहडोल मार्ग पर भीषण जाम लग गया फिर पुलिस क्रेन की मदद से रास्ता साफ करवाया और यातायात सुचारू रूप से चलने लगा. डीपी सिंह, डीएसपी रीवा ने बताया कि छुहिया घाटी में बस के ऊपर ट्रक गिरने से 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि 9 से- 10 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और अस्पताल में 1 महिला की मौत हुई. इस हादसे की जांच की जा रही है.

MP : प्रेमिका के उकसाने पर युवक ने पत्नी को मार डाला, सबूत सबूत मिटाने शव को जला डाला

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले गला दबाकर हत्या की, फिर सबूत मिटने के लिए उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. सिंगरौली जिले के जियावन थाना के सुपेला गांव में एक युवक का पड़ोस में ही रहने वाली महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक आरोपी की पत्नी को हो गई. दोनों में आए दिन इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा. पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग पर बाधा बनने वाली पत्नी को प्रेमिका के उकसाने पर ही पति ने गला दबाकर मौत के घाट उतारा. फिर आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर उसे जला दिया. प्रेमिका के कहने पर की पत्नी की हत्या अपने आप को बचाने के लिए आरोपी ने थाने में पहुंचकर पत्नी के आत्महत्या करने की झूठी शिकायत दर्ज कराई. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया. फिर पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सिंगरौली के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर का इस मामले पर कहना है कि थाना जियावन में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी उसका प्रेम संबंध किसी अन्य महिला से था. प्रेमिका के उकसाने पर उसने पत्नी से रात में मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने की लिए उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी. जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है. पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी पति एवं उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ठग लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को मुंबई पुलिस द्वारा सीज की गई गाड़ियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में पूछताछ के लिए समन किया गया. सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट के API सचिन वाजे ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. कपिल CIU दफ्तर में अपना बयान दर्ज कराने के बाद यहां से रवाना हो गए हैं. उन्होंने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के खिलाफ अपना बयान दर्ज किया है. कपिल शर्मा ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने दिलीप छाबड़िया से उनकी वैनिटी वैन डिजाइन करने को कहा था, लेकिन बावजूद पेमेंट किए जाने के उन्होंने कपिल को गाड़ी डिलीवर नहीं की. कपिल शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने दिलीप छाबड़िया को साढ़े पांच करोड़ रुपये वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए दी थी. बता दें कि कपिल ने दिलीप छाबड़िया पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें बतौर विटनेस (गवाह) अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था. कपिल शर्मा ने बताया, “मैंने दिलीप छाबड़िया और उनके स्कैम के बारे में अखबार में पढ़ा था, जिसके बाद मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया. हमने दिलीप छाबड़िया से हमारे लिए एक वैनिटी वैन डिजाइन करने को भी कहा था, जिसके लिए उन्हें पूरी पेमेंट की जा चुकी थी.” पहले भी कराई थी शिकायत .हालांकि बावजूद इसके वह हमें गाड़ी डिलीवर नहीं कर सके. हमने इस सिलिसिले में पहले इकॉनमिक ऑफेंस विंग (आर्थिक अपराध शाखा) में भी शिकायत दर्ज कराई थी. मुझे खुशी है कि छाबड़ा जैसे लोग गिरफ्तार हो रहे हैं. ऐसे बहुत से सफेदपोश लोग हैं, जो ऐसी आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त हैं. मुझे वो पूरी धनराशि नहीं पता है जो हमने उन्हें दी थी, इस बारे में मेरे अकाउंटेंट को ज्यादा पता होगा. किस तरह हुआ था पूरा लेनदेन? कपिल शर्मा ने दिलीप छाबड़िया को 5.30 करोड़ रुपये अपनी वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए मार्च 2017 और 2018 में दिए थे. जुलाई 2018 में दिलीप छाबड़िया ने 40 लाख रुपये की डिमांड और की क्योंकि जीएसटी लगना शुरू हो गया था. इसके बाद कपिल शर्मा NCLT के पास पहुंचे जिन्होंने दिलीप के अकाउंट फ्रीज कर दिए. इसके बाद दिलीप फिर से कपिल के पास पहुचे और 60 लाख रुपये और देने की बात कही लेकिन उन्होंने गाड़ी डिलीवर नहीं की. इसके बाद डीसी ने 12 से 13 लाख रुपये का बिल कपिल शर्मा को व्हीकल पार्किंग के लिए भेज दिया. सितंबर 2020 में कपिल शर्मा ने EOW से शिकायत की और आज आखिरकार उन्होंने अंतिम फैसला ले लिया. कपिल ने कहा कि हमने इस मामले में एक अलग शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने 5.30 करोड़ रुपये और बाद में 40 लाख रुपये डीसी को दिए थे. बाद में मांगे गए 60 लाख उन्होंने डीसी को नहीं दिए.

MP: हेड कॉन्स्टेबल ने खुद के सीने पर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

धार  . मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र के तहत निसरपुर पुलिस चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक ने बुधवार सुबह चौकी के माल खाने में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत ने बताया कि 55 साल के प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी ने माल खाने में रखी राइफल से छाती के नीचे गोली मार ली. आवाज सुनकर वहां पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उसे निसरपुर के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल बड़वानी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने इस तरह का कदम उठाया होगा. जांच के बाद ही घटना का सही कारण का पता चल पाएगा. पुलिस इस मामले क जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. निसरपुर चौकी में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार रघुवंशी विगत दो साल से यहां पदस्थ थे. इसके पूर्व भी वे दो साल निसरपुर रह चुके थे. मूल रूप से वह भिड़ जिले के अशोकनगर के ग्रामीण इलाके के रहने वाले थे. उनकी उम्र लगभाग 55 साल थी. वर्तमान में वे निसरपुर चौकी में बने हुए सरकारी निवास में रहते थे. उनके साथ उनकी पत्नी बेटा बहू व दो पोते व पोती भी हैं. घटना के बाद से ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार के लोग भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इस तरह की स्थिति क्यों आई. इधर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. प्रधान आरक्षक की मौत का कारण फिलहाल मालूम नहीं हो पा रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. फिलहाल रघुवंशी का शव बड़वानी में है. वहां से शव पोस्टमार्टम के बाद निसरपुर लाया जाएगा.

सहारा ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई … रियल एस्टेट ऑफिस सील

लखनऊ .  जिला प्रशासन ने सहारा ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने लखनऊ में सहारा इंडिया के रियल स्टेट के ऑफिस को सील कर दिया है. जिला प्रशासन और रेरा की टीम अलीगंज के कपूरथला स्थित सहारा इंडिया के रियल स्टेट के ऑफिस को सील करने पहुंची. सहारा के कई हाउसिंग प्रोजेक्टस पर पैसा जमा करने पर मकान ना देने और पैसा ना वापस देने का आरोप है. बता दें कि सहारा ग्रुप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. इससे पहले भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (SEBI) ने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय और उनकी दो कंपनियों से 62,600 करोड़ रुपये जमा करने को कहा था. सेबी ने कहा कि ​यदि कंपनी निवेशकों का पैसा सेबी के पास जमा नहीं करती है तो दोषी लोगों को हिरासत में लिया जाए. सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि सहारा समूह 2012 और 2015 के कोर्ट के आदेशों का पालन करने में विफल रहा है, जिसमें कहा गया था कि वह निवेशकों से जमा रकम को 15 फीसदी ब्याज सहित वापस करे. गौरतलब है कि कभी एक बड़ा कारोबारी साम्राज्य खड़ा करने वाले सहारा समूह के मुखिया सुब्रत रॉय की निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये की वापसी को लेकर सेबी से पिछले कई साल से टकराहट चल रही है. निवेशकों ने समूह की बॉन्ड योजनाओं में ये पैसा जमा किया है, जिसे सेबी अवैध बता चुका है. सहारा और सेबी की टकराहट तो पहले से चल रही है और इस बीच अब लखनऊ जिला प्रशासन ने भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर दी है.

बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप, मुख्य आरोपी महंत पर 50 हजार का इनाम घोषित

बदायूं . उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने STF को आदेशित किया है. जिला पुलिस के साथ एसटीएफ भी मामले की जांच करेगी. साथ ही आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई का आदेश दिया गया है. सीएम योगी ने कहा कि बदायूं की घटना अत्यंत निंदनीय है. अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले के मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण फरार है. बुधवार को बदायूं जिले से हैवानियत की हदें पार करने वाली खबर सामने आई. दरअसल, उघैती इलाके में रविवार रात 50 वर्षीय महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी. जिसके बाद महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला था. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो गैंगरेप की पुष्टि हुई. पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गुप्तांग पर चोटें आई हैं और महिला का पैर भी फैक्चर पाया गया है. पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, हत्या का मामला दर्ज किया है और तीन लोगों को नामजद किया है. पुलिस की ओर से इस मामले में एक्शन के लिए चार टीमें बनाई गई हैं. इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है. अब तक कुल दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस को मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण की तलाश है. वहीं, डीएम ने कहा है कि मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा. परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल महिला रविवार को शाम 6 बजे पूजा के लिए गई थी. जब 2-3 घंटे बाद वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले थाने गए. लेकिन उन्हें पुलिस ने रात 11 बजे तक अटेंड नहीं किया. परिवार का कहना है कि आरोपियों ने दरवाजे की कुंडी खटखटा के डेडेबॉडी फेंकी और भाग गए. परिवार का ये भी आरोप है कि पुलिस ने सुबह मामले को देखने की बात कही थी. इस वारदात के बाद से विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है.

भोपाल में सीरियल किलर गिरफ्तार, रोंगटे खड़े कर देगी मर्डर के तरीके

भोपाल . करीब दो महीने पहले युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला सीरियल किलर निकला। उसने जमीन में गड़े खजाने का लालच देकर नवंबर 2020 में एक युवक की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम रखा था। अब तक वह 6 लोगों की इसी तरह जंगल में ले जाकर हत्या कर चुका है। पुलिस 74 लोगों से पूछताछ के बाद ही 58 साल के इस आरोपी तक पहुंच सकी। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार गत 8 नवंबर 2020 को थाना सूखीसेवनिया अंतर्गत ग्राम अब्दुल्ला बरखेड़ी के जंगल में पत्थर से सिर कुचली आदिल वहाव की लाश मिली थी। जांच में सामने आया कि अशोका गार्डन में रहने वाले आदिल ने खजाना (जमीन में गड़ा सोना) के लालच में किसी मनीराम सेन को 17 हजार रुपए दिए थे। आदिल उससे रुपए वापस मांग रहा था, लेकिन मनीराम सेन नहीं लौटा रहा था। हत्या के बाद से ही उसके फरार होने के कारण सबसे पहले उस पर ही संदेह गया। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए नकद इनाम रखा था। मुखबिर की सूचना पर मनीराम सेन को राहतगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मंगलवार यानी आज ही इलाहाबाद से लौटकर सागर जिले के राहतगढ़ पहुंचा था। उसने बताया कि आदिल उस पर जल्द से जल्द रुपए वापस करने का दबाव बना रहा था। इसलिए वह 7 नवंबर को आदिल को स्कूटी से सूखीसेवनिया के जंगल में ले गया। यहां उसे तंत्र विद्या करने का झांसा देकर आंखें बंद करने को कहा। जब उसे लगा कि आदिल अब आंखें नहीं खोलेगा तो उसने उसके सिर पर पत्थर मारा। इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचल दिया था। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए 74 लोगों से पूछताछ की थी। 2000 में एक साथ 5 लोगों को मारा था एएसपी भदौरिया ने बताया कि आरोपी मनीराम सेन ने वर्ष 2000 में थाना ग्यारसपुर जिला विदिशा में खजाना दिलाने के नाम 5 लोगों की हत्या की थी। उसने जमीन में गड़ा खजाना दिलाने के नाम पर सबसे 5-5 हजार रुपए लिए। इसके बाद वह सभी को जंगल में ले गया। वहां उन्हें एक-दूसरे से एक-एक किमी की दूरी पर पेड़ के नीचे बैठा दिया था। तंत्र विद्या के नाम पर सभी के हाथ में धागा बांधा और बोरा रखकर आंखें बंद कर मंत्र जाप करने को कहा। इसके बाद उसने एक-एक कर सभी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। वह करीब डेढ़ साल तक फरार रहा था। उसके बाद 2002 में पकड़ा गया था। उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वर्ष 2006 में पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। करीब 4 महीने बाद गुजरात से गिरफ्तार हुआ था। आजीवन कारावास की सजा वर्ष 2017 में पूरी हो गया। उसके बाद वह अशोका गार्डन की नवाब कालोनी में रहने लगा था।

ताजमहल में शिव चालीसा पाठ कर रहे 4 युवकों ने भगवा झंडा लहराया

आगरा। आगरा में ताजमहल के अंदर भगवा झंडा लहराने और शिव चालीसा का पाठ करने का मामला सामने आया है। मामले में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष और उसके साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। CISF ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज कराया है। 4 जनवरी को चार युवक गौरव ठाकुर, सोनू बघेल, ऋषि लवानिया और विष्णु कुमार ताजमहल के अंदर पहुंचे। उन्होंने भगवा झंडा लहराया, शिव चालीसा का पाठ भी किया और वीडियो भी बनाया। सोशल मीडिया पर किया पोस्ट आरोपियों ने ताजमहल से ही वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। जानकारी मिलने के बाद CISF के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया और ताजगंज थाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं, थानाप्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी गौरव ठाकुर ने बताया कि उन लोगों ने दूसरी बार ताज परिसर के अंदर भगवा झंडा लहराया है। इसके पहले अक्टूबर में दशहरे के दिन लहराया था। अक्टूबर में विजयादशमी के दिन भी गौरव ठाकुर ने ताजमहल परिसर में भगवा झंडा लहराकर शिव चालीसा का पाठ किया था। तब भी CISF जवानों ने गौरव को पकड़ लिया था। हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। उस दौरान गौरव ने कहा था कि यह शिव मंदिर तेजोमहालय है, इसलिए शिव चालीसा का पाठ कर भगवा ध्वज फहराया। ताजमहल में भगवा ध्वज लहराने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व अब तक 5 बार हिंदू संगठनों ने भगवा ध्वज लहराया। पिछले साथ एक महिला ने ताजमहल में प्रवेश में कर पूजा-अर्चना करने का दावा किया था।

MP : पति को हो गया ऑफिस में प्यार, प्रेमिका से डेढ़ करोड़ लेकर पत्नी तलाक को तैयार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला लव ट्राएंगल सामने आया है, जहां एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर प्रेमिका को अपना पति सौंप दिया. दरअसल, फैमिली कोर्ट में कुछ रोज पहले एक शिकायत आई थी, जिसमें एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि पापा के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला के साथ अफेयर के कारण घर में झगड़े होते रहते हैं. इसकी वजह से घर का माहौल खराब रहता है और शिकायत करने वाली बच्ची और उसकी बहन का पढ़ाई में मन नहीं लगता. लगातार झगड़े की वजह से ही नाबालिग ने फैमिली कोर्ट में इस मामले की शिकायत की थी. नाबालिग की शिकायत के बाद पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया तो पता चला कि पति का जिस महिला के साथ अफेयर चल रहा है वो उम्र में उससे बड़ी है और उसके ऑफिस में ही काम करती है. पति और उसकी प्रेमिका साथ में रहना चाहते हैं लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं. कई चरणों की काउंसलिंग के बाद आखिरकार समस्या का समाधान निकल गया. पत्नी ने एक शर्त पर पति को छोड़ने की हामी भर दी. प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद उसे अपना प्यार मिल गया. काउंसलर के मुताबिक पत्नी का कहना था कि शादी के इतने सालों के बाद जब पति और उसके बीच में मधुर संबंध नहीं रहे तो उसके साथ रहना उसे पसंद नहीं था. इसलिए उसने फैसला किया कि आगे के जीवन को अपनी बेटियों के भविष्य को सुधारने में बिताएगी इसलिए वह इस कठिन फैसले के लिए तैयार हो पाई.

दिल्ली में हनुमान मंदिर हटाने पर हंगामा

नई दिल्ली।  चांदनी चौक इलाके में प्राचीन हनुमान मंदिर तोड़े जाने जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चांदनी चौक इलाके में मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इससे पहले सोमवार को उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता आलोक कुमार ने कहा था कि हमने उपराज्यपाल से कहा है कि वे उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र लगाकर मंदिर के पुनर्स्थापना के लिए अनुमति लें तथा उसी स्थान पर मंदिर को दोबारा स्थापित करें। उन्होंने कहा था कि अगर मंदिर की पुनर्स्थापना नहीं होती है तो वीएचपी आंदोलन के लिए मजबूर होगा।वहीं, विहिप प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख महेंद्र रावत ने बताया था कि वीएचपी, बजरंगदल, मातृशक्ति,दुर्गावाहनी, अन्य हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि हनुमान मंदिर स्थान पर बनने और मंदिर तोड़ने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। अभी तीन धार्मिक अतिक्रमण बरकरार वर्ष 2016 के आदेश में हाई कोर्ट ने लाल जैन मंदिर, गौरी शंकर मंदिर व शीशगंज गुरुद्वारा के बाहर फुटपाथ पर निर्माण काे अतिक्रमण माना था, वहीं भाई मती दास चौक, पागल बाबा मंदिर व हनुमान मंदिर के साथ एक प्याऊ को पूरी तरह से अतिक्रमण माना था। इसे लेकर लाल जैन मंदिर, गौरी शंकर मंदिर व शीशगंज गुरुद्वारा के अतिक्रमण को हटाने पर काफी विवाद भी हुआ था। एसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अभी भी पागल बाबा मंदिर, प्याऊ व भाई मती दास चौक का अतिक्रमण बरकरार है।  

किसान आंदोलन में अब तक 54 मौतें, 4 और किसानों की जान गई

नई दिल्ली। किसान कृषि कानूनों के खिलाफ 39 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान अब तक 54 किसानों की मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ ने सुसाइड कर लिया और कइयों की जान बीमारियों, ठंड और हार्ट अटैक के चलते गई है। सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर रविवार को 4 किसानों की मौत हो गई। इनमें से दो हरियाणा और दो पंजाब के रहने वाले थे। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एक अन्य किसान की हालत गंभीर है, जिसे रोहतक के PGI रेफर किया गया है। किसी की बॉडी ट्राली में तो किसी की टेंट में मिली जानकारी के मुताबिक, बहादुरगढ़ के करीब टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे बठिंडा के 18 साल के जश्नप्रीत सिंह की शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल और फिर PGI ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरियाणा के जींद के जगबीर का शव ट्राली में मिला। वो भी टीकरी बॉर्डर पर ही धरना दे रहे थे। उनकी उम्र 66 साल थी। सिंघु बॉर्डर पर सोनीपत के बलवीर सिंह और पंजाब के लिदवां निवासी निर्भय सिंह शनिवार रात को पार्कर मॉल के टेंट में सोए थे। सुबह जब साथियों ने जगाने की कोशिश की, तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा एक अन्य किसान को हार्ट अटैक आया है। उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें PGI रेफर किया गया है। 39 दिन में 54 मौतों के बाद उठी मुआवजे की मांग 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर हजारों की तादाद में किसान धरना दे रहे हैं। इस दौरान 54 किसानों की जान जा चुकी है। परिवार और किसान संगठन इन किसानों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। मौसम ने मुश्किल बढ़ाई, तंबुओं में पानी भरा दिल्ली और NCR के इलाके में शनिवार सुबह से रह-रहकर बारिश जारी है। रविवार को दूसरे दिन बारिश के बाद ठंड बढ़ती जा रही है। बारिश की वजह से कई किसानों के टेंट में पानी घुस गया, लेकिन किसान अपने मोर्चे पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… 7वें दौर की बातचीत में 2 मांगों पर सहमति बनी किसान संगठनों और केंद्र के बीच 4 जनवरी को 8वें दौर की बातचीत होनी है। किसानों के 4 बड़े मुद्दे हैं। पहला- सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। दूसरा- सरकार यह लीगल गारंटी दे कि वह मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP जारी रखेगी। तीसरा- बिजली बिल वापस लिया जाएगा। चौथा- पराली जलाने पर सजा का प्रावधान वापस लिया जाए। 30 दिसंबर को 7वें दौर की बातचीत पांच घंटे की बातचीत के बाद बिजली बिल और पराली से जुड़े दो मुद्दों पर सहमति बन गई थी। सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने पर राजी है। इसके बाद किसान नेताओं ने भी नरमी दिखाई। कृषि कानून और MSP पर अभी भी मतभेद बरकरार हैं।

MP : गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने पर कॉमेडियन को पीटा

इंदौर. देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी कर कॉमेडी करने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने चलते शो में स्टैंड अप कॉमेडियन को पीट दिया। फिर आयोजक और कॉमेडियन को पकड़कर तुकोगंज थाने ले गए। वहां उनकी शिकायत की। घटना शुक्रवार शाम 6.30 बजे 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे की है। हिंदरक्षक संगठन के नेता एकलव्य गौड़ ने बताया कि स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पहले भी देवी देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। इनका एक शो जयपुर में भी कैंसल हो चुका है। इन्होंने गोधरा कांड के कारसेवक पर भी अभद्र टिप्पणी की। शो की जानकारी लगने पर हम भी टिकट लेकर शामिल हुए। मुझे इस शो की जानकारी नहीं वहीं कैफे के संचालक मुक्तांश जैन ने कहा- यह मेरा कैफे है। यहां नलिन साहेब नामक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने फैमिली पार्टी बताकर शो रखा था। इसके टिकट बेचे गए थे, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं भी पता कर रहा हूं कि ये इवेंट कैसे और क्यों किया गया?

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet