LATEST NEWS

इतिहास बदलने की चुनौती: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महा मुकाबला आज

अहमदाबाद India vs. New Zealand: क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मंच सज चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। वहीं, दूसरी ओर मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। यह मुकाबला न केवल दो देशों के बीच की जंग है, बल्कि भारत के लिए अपने खिताब की रक्षा करने और न्यूजीलैंड के लिए इतिहास बदलने का सुनहरा मौका है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम (India vs. New Zealand Final) इस ऐतिहासिक मैच का गवाह बनेगा। 1 लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस मैदान पर ‘मेन इन ब्लू’ को घरेलू दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलने की उम्मीद है। स्टेडियम की आधुनिक लाइट व्यवस्था और पिच की स्थिति मैच के परिणाम में बड़ी भूमिका निभा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यहाँ की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान अवसर प्रदान करती है, जिससे प्रशंसकों को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कमान संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के हाथों में है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखाया है। गेंदबाजी में जसप्रीत बमराह की सटीक यॉर्कर और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी विरोधियों के लिए पहेली बनी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अपने अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण और फिन एलेन जैसे आक्रामक सलामी बल्लेबाजों के दम पर भारत को चुनौती देने के लिए तैयार है। कीवी टीम का रिकॉर्ड आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में भारत के खिलाफ काफी बेहतर रहा है, जो भारतीय खेमे के लिए चिंता का विषय हो सकता है। मैच का समय, लाइव प्रसारण (Match Schedule) नीचे दिए गए विवरण के अनुसार आप इस महामुकाबले का आनंद ले सकते हैं: विवरण (DETAILS)    जानकारी (INFORMATION) मैच (Fixture)    भारत बनाम न्यूजीलैंड (Final) तारीख (Date)    8 मार्च, 2026 (रविवार) समय (Time)    शाम 7:00 बजे IST (टॉस 6:30 बजे) स्थान (Venue)    नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद टीवी टेलीकास्ट (TV)    स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) लाइव स्ट्रीमिंग (Digital)    जियो-हॉटस्टार (JioHotstar App & Web) भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। यदि भारत यह मैच जीतता है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। मैच से पहले एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और बॉलीवुड कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। क्रिकेट की इस महाजंग में कौन बाजी मारेगा, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन रोमांच की कोई कमी नहीं रहने वाली है। संभाबित टीमें भारत (IND) : संजू सैमसन (WK) , सूर्यकुमार यादव (C) , अभिषेक शर्मा  , ईशान किशन, तिलक वर्मा , हार्दिक पांड्या , शिवम दुबे , अक्षर पटेल , अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती , जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव   न्यूजीलैंड (NZ) : टिम सिफर्ट (WK), मिचेल सैंटनर (C), फिन एलेन,  रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन,  ईश सोढ़ी, जैकब डफी

अहमदाबाद की पिच में बदलाव ने बढ़ाया रोमांच, T20 वर्ल्डकप 2026 फाइनल में किसे मिलेगा लाभ?

अहमदाबाद आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये वही मैदान है, जहां भारतीय टीम को पिछली दो आईसीसी इवेंट की हार झेलनी पड़ी है। हालांकि वो दोनों मुकाबले काली मिट्टी से तैयार की गई पिच पर खेले गए थे लेकिन आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल के लिए खास मिट्टी से पिच तैयार की गई है। इस बार अलग मिट्टी से बनाई गई है पिच फाइनल के लिए जो पिच बनाई गई है, उस पर इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच मुकाबला खेला गया है, जहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा की टीम 156 रन ही बना सकी थी। इसका मतलब है कि अगर पिच इसी तरह व्यवहार करती है तो हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर उस मुकाबले पर नजर डालें तो दो बातें सामने निकलकर आती हैं। पहली, गेंदबाजों के लिए यह पिच कब्रगाह बनती नजर आ सकती है और दूसरी, बल्लेबाज यहां बड़ी पारियां खेल सकते हैं।   अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जो फाइनल के लिए पिच तैयार की गई है, उसमें मिक्स मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। मतलब गेंद को उछाल मिलेगी और बल्लेबाज बड़े शॉट आसानी से खेल पाएंगे। आपको बता दें कि भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक न्यूजीलैंड को हरा नहीं सकी है। दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने हुई हैं और तीनों बार भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि एक रिकॉर्ड यह भी है कि आज तक न्यूजीलैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। दूसरी ओर भारतीय टीम दो बार चैंपियन रही है और चौथा फाइनल खेल रही है, जबकि न्यूजीलैंड का यह सिर्फ दूसरा फाइनल है। इस टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और फाइनल में जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। किसका टूटेगा सपना? हालांकि न्यूजीलैंड के कप्तान ने साफ कर दिया है कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ लोगों का दिल तोड़ना पड़े, तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। अब देखना यह होगा कि भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल टूटता है या न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सपना। मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि 6:30 बजे टॉस होगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ग्लैमर का तड़का, रिकी मार्टिन की परफॉर्मेंस के साथ होगी क्लोजिंग सेरेमनी

अहमदाबाद टी20 विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में अपनी प्रस्तुति देंगे। आईसीसी ने इसकी पुष्टि की है। मार्टिन एक खास तौर पर तैयार किया गया लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। अपनी दमदार आवाज, स्टेज पर जबरदस्त मौजूदगी और दुनिया भर में लैटिन पॉप गानों के लिए लोकप्रिय इस गायक की प्रस्तुति की खबर सुन फैंस रोमांचित हैं। गायक से उम्मीद है कि वह मैच देखने आए फैंस को एक रोमांचक और यादगार अनुभव देंगे। आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “टी20 विश्व कप की पार्टी अब और बड़ी हो गई है। हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वैश्विक आइकॉन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी के मुख्य आकर्षण होंगे। आप इस कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहेंगे।” आईसीसी ने बताया है कि फाइनल के दिन स्टेडियम के गेट दोपहर 3.30 बजे खुलेंगे। रिकी मार्टिन का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा।इस कार्यक्रम के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम कुल चौथी बार और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने 2007 में खेला गया पहला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2024 में खेले गए पिछले विश्व कप में भी टीम इंडिया चैंपियन रही थी। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने में सफल रहती है, तो लगातार 2 बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

महिला हॉकी विश्व कप 2026 की राह पर भारत, क्वालिफिकेशन के लिए आज से बड़ी चुनौती

हैदराबाद भारत की महिला नेशनल फील्ड हॉकी टीम रविवार से हैदराबाद, तेलंगाना में शुरू हो रहे एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2026 में महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया शामिल हैं। सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में इंग्लैंड, कोरिया, इटली और ऑस्ट्रिया हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, स्कॉटलैंड, उरुग्वे और वेल्स हैं। प्रत्येक ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। फाइनल के अलावा एक कांस्य पदक मैच होगा। टूर्नामेंट में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीमें विश्व कप 2026 के लिए सीधा क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी। इसके अलावा, हैदराबाद में चौथे स्थान पर रहने वाली दुनिया की सबसे ऊंची रैंक वाली टीम को भी टूर्नामेंट में जगह मिलेगी। आने वाले वर्ल्ड कप में पुरुषों और महिलाओं दोनों के कॉम्पिटिशन में 16 टीमें होंगी, जिसमें हर कैटेगरी में नौ टीमें पहले ही क्वालिफिकेशन हासिल कर चुकी हैं। भारत हैदराबाद में शानदार प्रदर्शन के लिए मजबूत घरेलू समर्थन पर भरोसा करेगा। टीम हाल ही में नियुक्त मुख्य कोच शोर्ड मारिन के नेतृत्व में खेलेगी। भारत अभी दुनिया में नौवें स्थान पर है और इंग्लैंड के बाद टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है, जो दुनिया भर में सातवें स्थान पर है। भारत टूर्नामेंट में विश्व कप में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। इंडियन टीम अपने कैंपेन की शुरुआत 8 मार्च को उरुग्वे के खिलाफ करेगी। 9 मार्च और 11 मार्च को स्कॉटलैंड और वेल्स के खिलाफ मैच होंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम अब तक वर्ल्ड कप के आठ एडिशन खेल चुकी है। सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 में रहा था, जब टीम चौथे स्थान पर रही थीं। टूर्नामेंट से पहले, “भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “हम अपने फैन्स के सामने अपने घर पर क्वालिफायर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। टीम इस टूर्नामेंट के लिए बहुत मेहनत कर रही है क्योंकि हम जानते हैं कि क्या दांव पर लगा है। यहां हर टीम विश्व कप में जगह बनाने के लिए मुकाबला कर रही है। हमें शुरू से ही मुश्किल मैचों की उम्मीद है।” उन्होंने कहा, “हैदराबाद में खेलना हमारे लिए बहुत खास होगा। घरेलू दर्शकों का हमेशा प्रेरणा देता है। हमारा फोकस एक बार में एक ही मैच पर रहने और अपना श्रेष्ठ देने पर होगा ताकि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकें और विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर सकें।”  

फाइनल मुकाबले पर आकाश चोपड़ा की राय: अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती जरूर खेलें

नई दिल्ली भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का समर्थन किया है। आकाश ने खिताबी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। अपनी एक्स प्रोफाइल पर जारी किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और मुझे नहीं लगता कि टीम खिताबी मुकाबले में कोई बदलाव होना चाहिए। खराब प्रदर्शन के बाद भी अभिषेक और वरुण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। चोपड़ा ने कहा, “वरुण और अभिषेक का कोई खास प्रदर्शन न होने के बावजूद, आप फाइनल में पहुंच गए हैं, इसलिए मुझे लगता है कि आप फाइनल में टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।” उन्होंने कहा, “अभिषेक अभी भी नंबर 1 टी20 बल्लेबाज है। वहीं, मैं स्पिन गेंदबाजी में वरुण के साथ जाऊंगा। कुलदीप को लाने का लालच हो सकता है, लेकिन मैं वरुण को चुनूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि एक दिन ऐसा आएगा जब सब कुछ बदल जाएगा, इसलिए मैं बिना किसी बदलाव के वाली प्लेइंग इलेवन का समर्थन करूंगा।” अभिषेक मौजूदा टूर्नामेंट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सात पारियों में 12.71 के कम औसत से सिर्फ 89 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेलने वाले अभिषेक यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए थे। वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, लेकिन सुपर 8 और सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वरुण ने सेमीफाइनल में 4 ओवर में 64 रन लुटाए थे। फाइनल के लिए आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।  

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन की शानदार सफलता, ऑल इंग्लैंड ओपन फाइनल में दूसरी बार

बर्मिंघम भारतीय बैडमिंटन के उभरते हुए सितारे लक्ष्य सेन ने बर्मिंघम में चल रहे प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। एक बेहद रोमांचक और शारीरिक रूप से थका देने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में 24 वर्षीय सेन ने कनाडा के उभरते खिलाड़ी विक्टर लाई को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 21-16, 18-21, 21-15 से शिकस्त दी। यह लक्ष्य सेन के करियर का दूसरा ऑल इंग्लैंड फाइनल है, इससे पहले वे 2022 में भी इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचे थे। बर्मिंघम के कोर्ट पर यह मुकाबला केवल खेल कौशल का नहीं, बल्कि सहनशक्ति और मानसिक मजबूती की परीक्षा भी था। तीसरे और निर्णायक सेट में लक्ष्य सेन पैर में ऐंठन (cramps) और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण काफी दर्द में नजर आए। उन्हें कोर्ट पर लंगड़ाते हुए और अपने पैर को घसीटते हुए देखा गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मैच के दौरान एक समय पर उन्होंने 354 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक अविश्वसनीय विनर मारकर अपनी आक्रामकता का परिचय दिया। दूसरी ओर, उनके प्रतिद्वंद्वी विक्टर लाई भी चोटिल थे और उनकी उंगली से खून निकल रहा था, जिसके लिए उन्हें खेल के बीच में मेडिकल सहायता लेनी पड़ी। फाइनल तक का लक्ष्य सेन का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन शी यूकी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी ली शिफेंग को सीधे सेटों में मात देकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाया। अब लक्ष्य सेन के पास प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) के बाद इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाला तीसरा भारतीय पुरुष खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है। खिताबी मुकाबले में अब लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी कुलवुत वितिदसर्न को शिकस्त दी है। लक्ष्य ने अपनी फिटनेस और कोर्ट पर मूवमेंट पर संतोष व्यक्त किया है और वे फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। पूरे भारत की नजरें अब इस महामुकाबले पर टिकी हैं कि क्या लक्ष्य 25 साल का सूखा खत्म कर भारत के लिए यह ट्रॉफी घर ला पाएंगे।  

भारत को झटका देने की तैयारी! सैंटनर बोले- अहमदाबाद में कमिंस की तरह इतिहास रचने का लक्ष्य

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने एक बड़ा बयान दिया है। आमतौर पर अपनी अच्छी इमेज के लिए मशहूर न्यूजीलैंड टीम इस बार अपनी छवि बदलकर खिताब जीतने के लिए बेताब नजर आ रही है। उनके कप्तान ने बड़ी बयानबाजी की है। फाइनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मिचेल सैंटनर से करोड़ों भारतीय प्रशंसकों की उम्मीदों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “ट्रॉफी उठाने के लिए मुझे एक बार कुछ दिल तोड़ने में कोई आपत्ति नहीं होगी।” सैंटनर का यह बयान साफ करता है कि कीवी टीम इस बार केवल फाइनल तक पहुंचने से संतुष्ट नहीं है, बल्कि वह विश्व विजेता बनकर ही घर लौटना चाहती है। पैट कमिंस की तरह लाखों दर्शकों को करना है खामोश पिछले 11 वर्षों में यह न्यूजीलैंड का पांचवां आईसीसी फाइनल है, लेकिन अब तक वे एक भी व्हाइट बॉल की ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं रहे हैं। उन्होंने पैट कमिंस के 2023 विश्व कप के उस ऐतिहासिक प्रदर्शन का भी संदर्भ दिया, जहां उन्होंने भारतीय प्रशंसकों से खचाखच भरे स्टेडियम को खामोश कर दिया था। सैंटनर ने कहा कि उनका लक्ष्य भी अहमदाबाद के 1 लाख दर्शकों को शांत करना और भारत पर घरेलू मैदान का दबाव बनाना होगा। कप्तान के अनुसार, टीम का उत्साह चरम पर है और वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत से काफी आत्मविश्वास लेकर मैदान में उतरेंगे। न्यूजीलैंड को ‘अंडरडॉग’ कहलाने में परेशानी नहीं भारतीय टीम की मजबूती पर बात करते हुए सैंटनर ने स्वीकार किया कि भारत के पास जसप्रीत बुमराह जैसा विश्व स्तरीय गेंदबाज है जो किसी भी मैच का पासा पलट सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की गहराई वाली बल्लेबाजी को रोकने के लिए पावरप्ले में विकेट लेना बहुत जरूरी है, वर्ना वे 250 जैसे विशाल स्कोर तक पहुंच सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ हालिया द्विपक्षीय सीरीज में मिली 4-1 की हार से काफी कुछ सीखा है और वे उन गलतियों को इस बड़े फाइनल में नहीं दोहराना चाहते। सैंटनर का मानना है कि भले ही भारत इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा, लेकिन न्यूजीलैंड को ‘अंडरडॉग’ कहलाने में कोई परेशानी नहीं है। छोटे-छोटे से पलों से डिसाइड होगा मैच बता दें कि यह फाइनल मुकाबला रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। मैदान की पिच के सपाट और हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है। सैंटनर के अनुसार, मैच का फैसला खेल के छोटे-छोटे पलों से होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाता है या करोड़ों भारतीयों की दुआएं टीम इंडिया को फिर से चैंपियन बनाती हैं।

NZ से फाइनल से पहले डिविलियर्स का बयान, बोले- भारत के सिर सजेगा वर्ल्ड कप का ताज

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमें रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट पंडितों और दर्शकों में चर्चाएं भी तेज होने लगी हैं। इसी सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इस महामुकाबले से पहले अपनी बेबाक राय साझा की है। इस ऐतिहासिक मैच के लिए डिविलियर्स ने स्पष्ट रूप से भारत को जीत का सबसे बड़ा दावेदार बताया है। डिविलियर्स का मानना है कि मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया के पास विश्व विजेता बनने का यह सबसे सुनहरा अवसर है। उन्होंने न्यूजीलैंड के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पास भारत जैसी मजबूत टीम के सामने जीतने की बहुत ही कम गुंजाइश है। कीवी टीम की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो न्यूजीलैंड के पास जीतने का केवल 10 से 20 प्रतिशत मौका ही है। भारत को हराने के लिए उन्हें अपने जीवन का सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेलना होगा।” उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि अगर भारत यह मैच हारता है, तो यह एक बहुत बड़ा उलटफेर या उनके लिए ‘स्मारकीय चोक’ (monumental choke) जैसा होगा, जिसकी संभावना बेहद कम है। चर्चा के दौरान उनके साथी डेल स्टेन ने भी माना कि भले ही उनका दिल न्यूजीलैंड के लिए सहानुभूति रखता हो, लेकिन उनका दिमाग भारत को ही चैंपियन देख रहा है। भारतीय टीम की इस मजबूती के पीछे डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने बुमराह की गेंदबाजी और दबाव झेलने की उनकी मानसिक मजबूती की जमकर सराहना की और उन्हें एक साधारण गेंदबाज नहीं बल्कि ‘मशीन’करार दिया। बुमराह के बारे में बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, “बुमराह खेल के हर पल को बहुत अच्छी तरह पढ़ते हैं। वह जानते हैं कि उस विशेष स्थिति में टीम को क्या चाहिए और वह अपनी स्किल्स को पूरी सटीकता के साथ लागू करते हैं।” डिविलियर्स के अनुसार, बुमराह का आत्मविश्वास और उनकी यॉर्कर डालने की क्षमता भारत को किसी भी अन्य टीम से मीलों आगे खड़ा कर देती है। अपनी भविष्यवाणी साझा करते हुए डिविलियर्स ने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह से टीम इंडिया के साथ हैं। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मेरा दिमाग और दिल, सब कुछ भारत की जीत की ओर इशारा कर रहा है।” हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड को रणनीतिक रूप से एक बहुत ही चतुर टीम बताया, जो परिस्थितियों के अनुसार अपनी योजना बनाने में माहिर है। हालांकि, डिविलियर्स का मानना है कि रविवार को होने वाले इस बड़े मुकाबले में भारत की ताकत इतनी अधिक है कि न्यूजीलैंड को जीतने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी। अब पूरी दुनिया की नजरें रविवार के फाइनल पर टिकी हैं कि क्या भारत एक बार फिर विश्व क्रिकेट के शिखर पर पहुंचेगा।

कड़े मुकाबले में ताइवान ने वियतनाम को 1-0 से हराकर दर्ज की अहम जीत

पर्थ ताइवान ने महिला एशियाई कप फुटबॉल के ग्रुप-सी मैच में वियतनाम को 1-0 से हराकर एक मैच शेष रहते हुए तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। सू यू-ह्सुआन ने 26वें मिनट में निर्णायक गोल किया। साकी मात्सुनागा का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया, जिसके बाद सू ने रिबाउंड पर हेडर की मदद से गोल कर दिया। ताइवान तीन बार एशियाई कप का चैंपियन रहा है जिसमें टीम ने अपना पिछला खिताब 1981 में जीता था। जापान से बुधवार को 0-2 से हारने वाली ताइवान की टीम के लिए यह जीत काफी अहम है। वियतनाम ने अपने शुरुआती मैच में भारत को हराया था, लेकिन 2022 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली यह टीम ताइवान की रक्षा पंक्ति को भेदने में संघर्ष करती रही । दोनों टीमों के नाम दो-दो मैचों के बाद एक समान तीन अंक है।  

जैनिक सिनर ने स्व्रचिना को हराया, इंडियन वेल्स में अगले चरण में एंट्री

इंडियन वेल्स, (कैलिफोर्निया) इटली के स्कोर टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इंडियन वेल्स ओपन में चेक गणराज्य के डालिबोर स्व्रचिना के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करे हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली। जैनिक सिनर ने अपनी पहली इंडियन वेल्स ट्रॉफी की तलाश में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्सिना को 64 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराया। 24 साल के सिनर का अगला मुकाबला डेनिस शापोवालोव से होगा, जिन्हें उन्होंने पिछले साल के यूएस ओपन में चार सेट में हराया था। दोनों प्रोफेशनल मुकाबलों में 1-1 से बराबर हैं, जिसमें शापोवालोव ने 2021 में सिनर को पांच सेट के मुकाबले में हराया था। मैच के बाद सिनर ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं मानिसक रूप अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं शांत हूं, मैं रिलैक्स हूं। लेकिन मैं मुकाबला करके भी बहुत खुश हूं। हमने बहुत मेहनत की। कोर्ट पर कई, कई घंटे। जिम में कई घंटे। मैं फिजिकली थोड़ा और मजबूत होने का प्रयास कर रहा हूं। हमने डबल सेशन किए, ज्यादा दिन की छुट्टी नहीं ली।”  

‘फिट इंडिया’ के तहत तीन दिवसीय इंटरनेशनल महिला कार्निवल का शुभारंभ

नई दिल्ली फिट इंडिया मूवमेंट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्निवल शुरू किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की थीम ‘मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र’ है। इसमें सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और दिल्ली पुलिस जैसे भारत के सशस्त्र बलों और सुरक्षा सेवाओं से जुड़ी 500 से अधिक महिलाएं भाग ले रही हैं। इसमें फिटनेस गतिविधियों और खेलों के माध्यम से महिलाओं की ताकत, लचीलेपन और नेतृत्वक्षमता को उजागर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत में कई प्रख्यात हस्तियों ने भाग लिया और फिटनेस, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। इनमें पैरालंपिक पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार पाने वाली प्रीति पाल, प्रसिद्ध पोषण विशेषज्ञ निधि निगम और तन्वी तुतलानी, उद्यमी युक्ति आर्य, ध्यान विशेषज्ञ निवेदिता श्रेयंस, योग विशेषज्ञ दिव्या आहूजा और पंखुड़ी श्रीवास्तव, फिजियोथेरेपिस्ट गरिमा बिस्वास और फिट इंडिया चैंपियन टिम्सी बेक्टर शामिल थीं। प्रीति पाल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जब मैंने खेल में अपने करियर की शुरुआत की, तो कई लोगों ने कहा कि मैं कुछ भी हासिल नहीं कर पाऊंगी। मैंने उन आलोचनाओं को प्रेरणा में बदल दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ठान लिया था कि अगर वह मानते हैं कि मैं कुछ नहीं कर सकती तो मैं साबित कर दूंगी कि मैं बहुत कुछ कर सकती हूं। हमेशा याद रखें कि हम महिलाएं हैं और हम कुछ भी हासिल कर सकती हैं, कभी किसी को यह न कहने दें कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकतीं।’’  

महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम तैयार, क्वालिफिकेशन में झोंकेगी पूरी ताकत

हैदराबाद.  भारत की महिला नेशनल फील्ड हॉकी टीम रविवार से हैदराबाद, तेलंगाना में शुरू हो रहे एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2026 में महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया शामिल हैं। सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में इंग्लैंड, कोरिया, इटली और ऑस्ट्रिया हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, स्कॉटलैंड, उरुग्वे और वेल्स हैं। प्रत्येक ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। फाइनल के अलावा एक कांस्य पदक मैच होगा। टूर्नामेंट में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीमें विश्व कप 2026 के लिए सीधा क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी। इसके अलावा, हैदराबाद में चौथे स्थान पर रहने वाली दुनिया की सबसे ऊंची रैंक वाली टीम को भी टूर्नामेंट में जगह मिलेगी। आने वाले वर्ल्ड कप में पुरुषों और महिलाओं दोनों के कॉम्पिटिशन में 16 टीमें होंगी, जिसमें हर कैटेगरी में नौ टीमें पहले ही क्वालिफिकेशन हासिल कर चुकी हैं। भारत हैदराबाद में शानदार प्रदर्शन के लिए मजबूत घरेलू समर्थन पर भरोसा करेगा। टीम हाल ही में नियुक्त मुख्य कोच शोर्ड मारिन के नेतृत्व में खेलेगी। भारत अभी दुनिया में नौवें स्थान पर है और इंग्लैंड के बाद टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है, जो दुनिया भर में सातवें स्थान पर है। भारत टूर्नामेंट में विश्व कप में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। इंडियन टीम अपने कैंपेन की शुरुआत 8 मार्च को उरुग्वे के खिलाफ करेगी। 9 मार्च और 11 मार्च को स्कॉटलैंड और वेल्स के खिलाफ मैच होंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम अब तक वर्ल्ड कप के आठ एडिशन खेल चुकी है। सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 में रहा था, जब टीम चौथे स्थान पर रही थीं। टूर्नामेंट से पहले, “भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “हम अपने फैन्स के सामने अपने घर पर क्वालिफायर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। टीम इस टूर्नामेंट के लिए बहुत मेहनत कर रही है क्योंकि हम जानते हैं कि क्या दांव पर लगा है। यहां हर टीम विश्व कप में जगह बनाने के लिए मुकाबला कर रही है। हमें शुरू से ही मुश्किल मैचों की उम्मीद है।” उन्होंने कहा, “हैदराबाद में खेलना हमारे लिए बहुत खास होगा। घरेलू दर्शकों का हमेशा प्रेरणा देता है। हमारा फोकस एक बार में एक ही मैच पर रहने और अपना श्रेष्ठ देने पर होगा ताकि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकें और विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर सकें।”

फाइनल से पहले बुमराह को लेकर कीवी खिलाड़ी का बयान, कहा— दिन उनका भी होता है

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि जसप्रीत बुमराह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता है। फाइनल में यही उनकी टीम की उम्मीद है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता है। न्यूजीलैंड की टीम को उम्मीद है कि बुमराह की दिन फाइनल में खराब हो सकता है। फिलिप्स ने कहा, “बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। उनके पास कई वैरिएशन हैं और डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रहती है। लेकिन वह भी इंसान हैं। उनका दिन खराब हो सकता है, जैसा हम सब के साथ होता है। हमारा काम है कि ऐसे मौकों का फायदा उठाएं।” टी20 विश्व कप 2026 में बुमराह भारत के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए अहम रही। जिसके कारण भारतीय टीम को रन बचाने में काफी आसानी हुई है। बुमराह के खिलाफ मौका का फायदा उठाना होगा फिलिप्स ने आगे बताया कि द्विपक्षीय सीरीज में उन्हें जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ हद तक सफलता मिली थी, लेकिन अब फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को हर उस मौके का लाभ उठाना होगा, जिसमें बुमराह चूक सकते हैं। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड ने कल जिस तरह बुमराह के खिलाफ खेला, आखिरी दो ओवरों में खुद को मौका दिया। हमारी टीम उसी रणनीति को अपनाने की कोशिश करेगी।” भारत के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ मुकाबले को अपने देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारत जैसी क्रिकेट महाशक्ति के सामने खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात है। फिलिप्स ने दोनों टीमों के बीच अंतर को दर्शाते हुए कहा कि उनके देश की आबादी लगभग 50 लाख है, जबकि भारत की जनसंख्या 1.4 अरब से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभा का विशाल भंडार है और देश आसानी से इतनी मजबूत कई टीमें बना सकता है। ऐसे में उनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रहेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड: आंकड़े बताते हैं टीम इंडिया की मुश्किलें

अहमदाबाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मैच से पहले एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जो भारतीय टीम की चिंता बढ़ा सकता है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए तीनों मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 का रिकॉर्ड टी20 विश्व कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और इन सभी में कीवी टीम ने जीत दर्ज की है। यही वजह है कि फाइनल से पहले यह आंकड़ा भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। करीब पांच साल बाद दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी और भारतीय टीम के पास इस बार अपने पुराने रिकॉर्ड को बदलने का सुनहरा मौका है। 2021 में हुआ था आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मैच 2021 में दुबई में खेला गया था। उस समय टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में थी और उस मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, पिछले पांच सालों में दोनों टीमों में काफी बदलाव आ चुका है। उस मैच में भारत की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों में से सिर्फ चार खिलाड़ी ही मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी हैं: ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। बाकी खिलाड़ी या तो इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं या फिर टीम से बाहर हो चुके हैं। 2021 मैच में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन 2021 के मुकाबले में इन चार खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ईशान किशन – 4 रन हार्दिक पांड्या – 24 गेंद में 23 रन वरुण चक्रवर्ती – कोई विकेट नहीं जसप्रीत बुमराह – 2 विकेट हालांकि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ईशान किशन ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में कमाल किया है और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही। हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर के रूप में शानदार योगदान दिया है। वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म थोड़ा गिरा है, लेकिन वे वापसी करने की क्षमता रखते हैं। इतिहास बदलने का मौका ऐसे में भारतीय टीम के पास फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है। अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो न सिर्फ वह अपने खराब रिकॉर्ड को सुधार लेगा, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी अपने नाम कर सकता है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने और पुराने घावों को भरने का बड़ा मौका है।  

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी, इन 3 खिलाड़ियों की खराब फॉर्म बनी चिंता; दो हैं वर्ल्ड नंबर-1

नई दिल्ली.  टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का कारण बन गई है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। भारतीय टीम ने कुल चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है। हालांकि, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह की खराब फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बन गई है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 64 रन खर्च किए थे और उनके खाते में सिर्फ एक विकेट आया था। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ मैच में भी वरुण काफी महंगे साबित हुए थे। वरुण ने 4 ओवर में 40 रन दिए थे और सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके थे। सुपर-8 से वरुण का प्रदर्शन निराशाजनक सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वरुण की कहानी कुछ ऐसी ही रही थी। प्रोटियाज टीम के बल्लेबाजों ने वरुण के 4 ओवर के स्पेल में 47 रन बनाए थे। वरुण के लिए पिछले कुछ मुकाबले बेहद निराशाजनक रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि वरुण बड़ी टीमों और अहम मुकाबलों में छाप नहीं छोड़ सके हैं। अभिषेक शर्मा के लिए अच्छा नहीं रहा है ये वर्ल्ड कप अभिषेक शर्मा के लिए तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने की तरह रहा है। 7 पारियों में अभिषेक कुल मिलाकर 89 रन ही बना सके हैं। ग्रुप स्टेज में खेले 3 मुकाबलों में अभिषेक का खाता तक नहीं खुल सका था। सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक 15 रन ही बना सके थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। इस पारी के बाद लगा था कि अभिषेक अपने रंग में लौट आए हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। अर्शदीप नहीं छोड़ पाए अपना प्रभाव अर्शदीप सिंह की हालिया फॉर्म भी फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बन गई है। अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपने 4 ओवर के स्पेल में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बिना कोई विकेट चटकाए 43 रन दिए थे। टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 में 5 मुख्य गेंदबाजों के साथ खेलती नजर आई है। यही वजह है कि अर्शदीप की खराब फॉर्म भारतीय टीम का गणित बिगाड़ रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet