LATEST NEWS

19 नवंबर का बदला: जिस मैदान पर टूटा था दिल, वहीं भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन

अहमदाबाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का अहमदाबाद में भीड़ को खामोश करने का सपना सपना ही रह गया। उनकी हसरत थी कि जिस तरह पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की खूंखार बल्लेबाजी की बदौलत वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम को सन्नाटे से भर दिया था, कीवी भी कुछ वैसा ही करेंगे। लेकिन ये नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 को करोड़ों दिलों को तोड़ने वाली उस हार की याद भले ही नहीं मिट सकती, लेकिन अब भारत ने उसी मैदान में टी20 विश्व कप जीतकर उस कड़वी याद को पीछे छोड़ दिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप पर कब्जा किया है। इसके साथ ही भारत ने हिस्ट्री रिपीट भी की और डिफीट भी। एक साथ कई सारे ऐसे कारनामे किए जो वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुए। पहली बार किसी टीम के तीनों टॉप बल्लेबाजों ने फिफ्टी+ बनाए भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के तूफानी अर्धशतकों और शिवम दुबे के विस्फोटक 26 रनों की बदौलत विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन लगातार तीसरे मैच में शतक के करीब पहुंचकर चूके। वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की पारियों के बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 गेंद में 89 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा भी अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच को छोड़कर हर मैच में फ्लॉप चलते आ रहे शर्मा फाइनल में लय में आ ही गए। उन्होंने 21 गेंद में 52 रन की पारी खेली। पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे ईशान किशन ने भी सिर्फ 25 गेंद में 54 रन ठोक डाले। टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी टीम के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की कातिल गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी ने घुटने टेक दिए। कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रनों के विशाल अंतर से टी20 विश्व कप का फाइनल जीत गया। बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किए। पहली बार किसी ने बैक टु बैक टी20 विश्व कप जीता- हिस्ट्री रिपीट भारत ने 2024 टी20 विश्व कप जीतने की कहानी दोहराकर हिस्ट्री रिपीट कर दिया। पहली बार किसी टीम ने बैक टु बैक टी20 विश्व कप जीता। पहली बार किसी डिफेंडिंग चैंपियन ने टी20 विश्व कप जीता। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने विश्व विजय किया था तो उसके अगले विश्व कप यानी 2026 में सूर्यकुमार की अगुआई में वो कारनामा दोहराया गया। पहली बार किसी मेजबान ने जीता- हिस्ट्री डिफीट टी20 विश्व कप के इतिहास में इससे पहले किसी मेजबान देश ने ट्रॉफी नहीं जीती थी। इस बार भारत और श्रीलंका ने टी20 विश्व कप की सहमेजबानी की। पहली बार किसी देश ने अपनी ही सरजमीं पर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है। ठीक वैसे ही, जैसे 2011 में पहली बार किसी मेजबान देश ने वनडे विश्व कप को अपने नाम किया था। टी20 और वनडे विश्व कप दोनों में ही भारत ने ‘हिस्ट्री डिफीट’ की। किसी मेजबान के विश्व कप नहीं जीत पाने की हिस्ट्री को बदलकर रख दिया। पहली बार किसी टीम ने 3 बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप को अपने नाम किया है। पहली बार किसी टीम ने तीन बार टी20 विश्व कप को जीता है। भारत ने सबसे पहले 2007 के पहले टी20 विश्व कप को जीता था। उसके बाद 2024 में जीता और अब 2026 में भी अपना परचम लहराया है। इससे पहले तक भारत सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप जीतने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर था और अब तीसरे विश्व कप ट्रॉफी के साथ अकेले शीर्ष पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार टी20 विश्व कप जीता है।

फाइनल में सैमसन का जलवा: सबसे बड़ा स्कोर ठोककर मार्लन सैमुअल्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

अहमदाबाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप के फाइनल में अपने करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली है। वह टी20 विश्व कप के फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी मुकाबले में 46 गेंद में 89 रन बनाए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए हैं। संजू फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर संजू सैमसन टी20 विश्व कप के इतिहास में फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ धमाकेदार शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। संजू 46 गेंद में 8 छक्के और पांच चौके की मदद से 89 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर रहे मार्लन सैमुअल्स को पीछे छोड़ दिया है। मार्लन सैमुअल्सने नाबाद 85 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये स्कोर बनाया था। तीसरे नंबर पर केन विलियमसन हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में 85 रन की दमदार पारी खेली। मार्लेन सैमुल्स ने 2012 में खेले गए विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में 78 रन बनाए थे। भारत ने संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से रविवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 255 रन बनाए। सैमसन ने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन की और दूसरे विकेट के लिए किशन के साथ 105 रन की भागीदारी निभाई। सैमसन ने 46 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़े। अभिषेक ने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच का और इस चरण का सबसे तेज अर्धशतक भी है।  

विश्व क्रिकेट में भारत का दबदबा, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता

नई दिल्ली भारतीय टीम रविवार को न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के फाइनल में हराकर चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे की तेजतर्रार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। बाद में संजू सैमसन और ईशान किशन के बल्ले से अर्धशतक आए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 24 रन बटोरे और कुल 255 रन 5 विकेट खोकर भारत ने बनाए। अब न्यूजीलैंड को 256 रनों का टारगेट मिला है। अभिषेक ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 21 गेंदों में 52 रन बनाकर वे आउट हो गए। हालांकि, भारत को तब तक दमदार शुरुआत मिल चुकी थी। सैमसन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 विश्व कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। संजू फिर से 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वे 54 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्या का खाता नहीं खुला और हार्दिक ने सिर्फ 18 रन बनाए। शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया। फिल एलन 7 गेंद में नौ रन ही बना सके। रचिन रविंद्र दो गेंद में ही एक रन ही बना पाए। ग्लेन फिलिप्स ने 5 गेंद में 5 रन बनाए। मार्क चैपमैन 8 गेंद में तीन रन ही बना सके। टिम साइफर्ट ने 26 गेंद में ताबड़तोड़ 52 रन बनाए। NZ 159/8 (19 ओवर)* IND 255/5 (20 ओवर)

पीएससीबी इंटर-यूनिट हॉकी टूर्नामेंट: बीपीसीएल ने ओएनजीसी को 4-3 से हराया, आईओसीएल ने ईआईएल को पछाड़ा

पुणे 41वें पीएसपीबी इंटर-यूनिट हॉकी टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और रनर-अप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। पुणे के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में दूसरे दिन जीत के साथ टीम ने पूरे तीन-तीन प्वाइंट्स हासिल किए। इस जीत के साथ, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) छह प्वाइंट्स (2 जीत) के साथ स्टैंडिंग में अकेली लीड पर आ गई, जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) राउंड 2 मुकाबलों के बाद तीन प्वाइंट्स (1 जीत) के साथ ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) के साथ दूसरे स्थान पर है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) लगातार अपना दूसरा मैच हार गई है। इस टीम ने खाता नहीं खोला है। शुक्रवार को, बीपीसीएल ने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) पर 4-3 से जीत दर्ज की। बीपीसीएल ने गेम की शुरुआत एक गोल (0-1) से पीछे रहकर की, जब गुरजोत सिंह (17′) ने ओएनजीसी के लिए एक फील्ड गोल किया। इसके बाद, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने तीन गोल किए, जिसमें 2002 ओलंपिक मेडलिस्ट वरुण कुमार (22′) का पेनाल्टी कॉर्नर पर किया गया बराबरी का गोल (1-1) शामिल था और इसके बाद 2012 ओलंपियन तुषार खांडेकर (37′) और विश्वास जी (45′) की कोशिशों से दो और फील्ड गोल करके अपनी टीम बीपीसीएल को 3-1 से लीड दिलाई। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) की तरफ से जगवंत सिंह (52′) ने गोल करके अंतर कम किया। हालांकि, मौजूदा इंडिया इंटरनेशनल राजिंदर सिंह (56′) ने एक और गोल करके बीपीसीएल के लिए स्कोर 4-2 कर दिया। दूसरे आखिरी मिनट में, ओएनजीसी ने अपना तीसरा गोल किया जब बिकाश टोप्पो (59′) ने स्कोर 3-4 कर दिया। दिन के दूसरे मैच में, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) को 2-0 से हराया। रोशन मिंज (14′) और सुनील यादव (54′) के दोनों हाफ में किए गए एक-एक गोल की मदद से आईसीसीएल को पूरे प्वाइंट्स मिले।  

शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह तूर का जलवा, 20.51 मीटर थ्रो कर इंडियन ओपन में जीता स्वर्ण पदक

पटियाला  दो बार के एशियन गेम्स चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को पंजाब में पटियाला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स कैंपस में दो दिन के 5वें इंडियन ओपन थ्रो कॉम्पिटिशन के पहले दिन पुरुषों के शॉट पुट कॉम्पिटिशन में गोल्ड अपने नाम किया। 31 साल के इस अनुभवी शॉट पुटर ने आयरन बॉल को 20.51 मीटर की दूरी तक फेंका, जो इस सीजन का बेस्ट था, और गोल्ड जीता। कॉम्पिटिशन के बाद तूर ने कहा, “मैं अपने परफॉर्मेंस से खुश हूं।” तूर ने 6 कोशिशों में से तीन बार 20 मीटर का मार्क पार किया। बाकी तीन कोशिशों में कोई मार्क्स नहीं मिले। उनके बाकी दो थ्रो 20.02 मीटर और 20.07 मीटर थे। तूरा ने जून 2023 में 21.17 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। इस सीजन में उनका मुख्य लक्ष्य इस साल के आखिर में जापान में आइची-नागोया एशियन गेम्स में अपना टाइटल बचाने के लिए पीक पर पहुंचना है। शनिवार को मुख्य आकर्षण हैमर थ्रोअर दमनीत सिंह भी थे, जिन्होंने पटियाला में वीकेंड थ्रोइंग कॉम्पिटिशन में रिलायंस का प्रतिनिधित्व किया था। गोल्ड विजेता दमनीत सिंह 70.73 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड से चूक गए। शनिवार को उनका बेस्ट थ्रो 70.64 मीटर था। इसके अलावा, उन्होंने 69.29 मीटर, 70.21 मीटर, फाउल, 70.04 मीटर और 67.57 मीटर के थ्रो किए थे। नतीजे: पुरुष: शॉट पुट: तजिंदरपाल सिंह तूर (पंजाब) 20.51 मीटर, करणवीर सिंह (पंजाब) 19.36 मीटर, संयम (हरियाणा) 18.28 मीटर। हैमर थ्रो: दमनीत सिंह (रिलायंस) 70.64 मीटर, आशीष जाखड़ (आर्मी) 68.09 मीटर, देवांग (रेलवे स्पोर्ट्स) 63.27 मीटर। अंडर 20: हैमर थ्रो: अमन (हरियाणा) 64.49 मीटर, अब्दुल रहमान (मध्य प्रदेश) 63.35 मीटर, शुभम एम (हरियाणा) 63.00 मीटर। अंडर 20: शॉट पुट: ओमकार प्रसाद नंद (ओडिशा) 17.85 मीटर, हर्षित गहलोत (हरियाणा) 17.02 मीटर, यश छिकारा (दिल्ली) 17.01 मीटर। महिलाएं डिस्कस थ्रो: निकिता कुमारी (राजस्थान) 51.78 मीटर, अमानत कंबोज (पंजाब) 51.13 मीटर, सुप्रिया आत्री (एनसीओई पटियाला) 50.09 मीटर। जेवलिन: संजना चौधरी (एनसीओई पटियाला) 54.20 मीटर, दीपिका (जेएसडब्ल्यू) 52.88 मीटर, ज्योति (जेएसडब्ल्यू) 52.16 मीटर। हैमर थ्रो: तान्या चौधरी (उत्तर प्रदेश) 61.09 मीटर, दिव्या शांडिल्य (ओडिशा) 53.31 मीटर, सोनिया (राजस्थान) 52.29 मीटर। अंडर 20: हैमर थ्रो: खुशी (हरियाणा) 49.45 मीटर, अंकिता महापात्रा (ओडिशा) 45.49 मीटर, आयशा बानू एम (आंध्र प्रदेश) 45.37 मीटर। शॉट पुट: योगिता (हरियाणा) 16.44 मीटर, शिक्षा (रिलायंस) 16.30 मीटर, रेखा (एनसीओई पटियाला) 15.57 मीटर। अंडर 20: शॉट पुट: पूजा कुमारी (एनसीओई पटियाला) 15.04 मीटर, अनुप्रिया बनाम (केरल) 14.69 मीटर, मुनेश (बीएसएफ) 13.04 मीटर। अंडर 18: शॉट पुट: एम रेड्डी संजना (कर्नाटक) 15.30 मीटर, आरती (हरियाणा) 13.22 मीटर। अंडर 18: शॉट पुट: निश्चय (हरियाणा) 19.78 मीटर, युवराज सिंह (राजस्थान) 17.83 मीटर, नीतीश कुमार (हरियाणा) 17.83 मीटर। अंडर 18: डिस्कस थ्रो: ओशिन (रिलायंस) 43.61 मीटर, सोना मोहन टी (केरल) 39.55 मीटर, मनिंदर कौर (चंडीगढ़) 39.28 मीटर।  

फाइनल में भारतीय बैटिंग का जलवा, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन बनाने की चुनौती

अहमदाबाद  आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। बाद में संजू सैमसन और ईशान किशन के बल्ले से अर्धशतक आए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 24 रन बटोरे और कुल 255 रन 5 विकेट खोकर भारत ने बनाए। अब न्यूजीलैंड को 256 रनों का टारगेट मिला है। पावरप्ले में भारत का प्रदर्शन भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। संजू ने मैट हेनरी के पहले ओवर में छक्का लगाया। इस ओवर में सात रन बने। हालांकि, अगले 5 ओवर में 85 रन इस जोड़ी ने जोड़े और 92 रन बिना किसी नुकसान के भारत ने बनाए। भारत की पारी अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 21 गेंदों में 52 रन बनाकर वे आउट हो गए। हालांकि, भारत को तब तक दमदार शुरुआत मिल चुकी थी। संजू सैमसन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 विश्व कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। संजू फिर से 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वे 54 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्या का खाता नहीं खुला और हार्दिक ने सिर्फ 18 रन बनाए। शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए।  शिवम ने आखिरी ओवर को बनाया निशाना एक ओवर में तीन विकेट झटककर भारत के 250 प्लस के लक्ष्य को थोड़ा सा झटका देने वाले जेम्स नीशम के आखिरी ओवर में 24 रन शिवम दुबे ने बटोरे, जिसमें तीन चौके और दो छक्के जड़े। भारत ने 255 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए हैं। 5 ही विकेट भारत ने खोए।

आईएफएल: नामधारी की दमदार चुनौती, गोकुलम केरल के खिलाफ मैच ड्रॉ

मंजेरी (केरल) गोकुलम केरल एफसी और नामधारी स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में शनिवार को पय्यानाड स्टेडियम में खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। घरेलू टीम को 33वें मिनट में थैबिसो नेल्सन ब्राउन ने बढ़त दिलाई। हालांकि, 73वें मिनट में सेइलेंथांग लोटजेम ने गोल दागकर मुकाबला बराबर कर दिया। इस परिणाम के साथ दोनों टीमों ने इस सीजन में लगातार दूसरा ड्रॉ खेला। गोकुलम केरल के हेड कोच डेरिक परेरा ने अपने स्टार्टिंग लाइन-अप में दो बदलाव किए, जिसमें राहुल राजू और जॉन कैनेडी जेवियर दा कोस्टा की जगह थैबिसो नेल्सन ब्राउन और अमन सीके को अटैक में लाया गया। नामधारी के गार्ड हरप्रीत सिंह ने भी अपनी टीम में बदलाव किया, निशान सिंह की जगह नीरज कुमार को गोल करने का मौका दिया। करण कुमार शर्मा ने बालकरण सिंह की जगह डिफेंस में जगह बनाई। होस्ट टीम ने शुरुआत में ही रफ्तार पकड़ ली। गोकुलम केरला ने शुरुआती 20 मिनट में पूरी तरह से कब्जा जमा लिया। कैप्टन फ्रांसिस्को पेर्डोमो बोर्गेस ने मिडफील्ड में शानदार खेल दिखाया, जिससे मालाबारियंस को बढ़त मिली। दूसरी ओर, नामधारी ने पीछे से मजबूती दिखाई, लेकिन आखिरी तीसरे हिस्से में अपने मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। गोकुलम का लगातार दबाव आखिरकार 33वें मिनट में काम आया। बोर्गेस ने ब्राउन को सेट करने के लिए एक शानदार असिस्ट दिया, जिसने एक शानदार फिनिश करके होस्ट टीम को अच्छी बढ़त दिलाई। गोल खाने के बाद नामधारी ने रिएक्शन दिया, जिन्होंने पहले हाफ के आखिरी मिनटों में तेजी दिखाई, लेकिन ब्रेक तक पीछे रहे। इंटरवल के बाद, पासा पलट गया जब नामधारी ने होम डिफेंस को मजबूत करने के लिए विंग्स का अच्छे से इस्तेमाल करना शुरू किया। हरप्रीत सिंह अपनी बेंच पर बैठे और अटैक में और तेजी लाने के लिए सेनेगल के फॉरवर्ड अब्दुलाये डियालो को मैदान में उतारा। 73वें मिनट में मेहमान टीम की मेहनत रंग लाई। डियालो ने अहम रोल निभाया, सेलेनथांग लोटजेम के लिए एक शानदार असिस्ट किया, जिसने शांति से गेंद को गोल में डालकर 1-1 से बराबरी कर ली। आखिर में विनर की तलाश में डेरिक परेरा ने 85वें मिनट में सब्स्टीट्यूशन किया और मिरजालोल कासिमोव की जगह रिशाद को उतारा। छह मिनट का एक्स्ट्रा टाइम जुड़ने पर, दोनों टीमों ने एक-दूसरे के पेनाल्टी एरिया पर लगातार दबाव बनाया। हालांकि, शुरू से आखिर तक चले जोरदार एक्शन के बावजूद, कोई भी टीम अहम गोल नहीं कर पाई और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।  

फाइनल में संजू सैमसन का कमाल, विराट कोहली और शाहिद अफरीदी के क्लब में एंट्री

अहमदाबाद  संजू सैमसन रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अर्धशतक लगाकर विराट कोहली और शाहिद अफरीदी के क्लब में शामिल हो गए हैं। वह टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं। संजू सैमसन ने फाइनल में कर दिखाया कमाल, कोहली-अफरीदी के क्लब में मारी एंट्री भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन ने जारी टी20 विश्व कप में लगातार मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी खेली। संजू ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसकेसाथ ही वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली ये कारनामा चुके हैं। कोहली-अफरीदी के क्लब में एंट्री संजू सैमसन टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और सात छक्के लगाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी संजू के बल्ले से खूब रन निकले हैं। संजू सैमसन 33 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के साथ ही टी20 विश्व कप में सेमीफाइल और फाइनल में 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले तीसरे बैटर बने हैं। इससे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने 2009 में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं भारत के दिग्गज विराट कोहली ने 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल और फिर फाइनल में अर्धशतक बनाया था।  

चानमारी एफसी की शानदार वापसी, श्रीनिदी डेक्कन एफसी पर 2-1 से जीत दर्ज

आइजोल लालरुअत्संगा के शानदार स्टॉपेज-टाइम स्ट्राइक ने चानमारी एफसी को इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में श्रीनिदी डेक्कन एफसी के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। यह मुकाबला शनिवार को आइजोल के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इस नतीजे से नई-नई प्रमोट हुई चानमारी एफसी को इस सीजन की पहली जीत मिली। यह टीम चार प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई, जबकि श्रीनिदी डेक्कन तीन प्वाइंट के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है। चानमारी एफसी के हेड कोच विक्टर लालबियाकमाविया ने अपने स्टार्टिंग लाइन-अप में एक बदलाव किया, जिसमें एरॉन वानलालरिंचना से आगे अटैक को लीड करने के लिए ब्राजील के फॉरवर्ड जोआओ विटोर डी पाउला मोराइस (जोटा) को शामिल किया। श्रीनिदी डेक्कन के हेड कोच कार्लोस मैनुअल वाज पिंटो ने भी अपनी शुरुआती इलेवन में एक बदलाव करते हुए चोटिल भास्कर रॉय की जगह आर्यन नीरज लांबा को गोलकीपिंग सौंपी। शुरुआती 15 मिनट में मैच धीमी गति से आगे बढ़ा। दोनों टीमें बॉल पजेशन पर ध्यान दे रही थीं और अटैक करने से हिचकिचा रही थीं। जैसे-जैसे हाफ आगे बढ़ा, श्रीनिदी डेक्कन ने खेल का रुख तय करना शुरू कर दिया और मैच पर हावी हो गया। मेहमान टीम ने बराबरी तोड़ने के लिए एक-एक करके कई सुनहरे मौके बनाए, लेकिन हार्दिक भट्ट और फैब्रिस काह ने अपने मौके गंवा दिए, जिससे इंटरवल तक स्कोर गोलरहित रहा। होस्ट टीम ने आखिरकार खेल के शुरू होने से एक घंटे पहले बराबरी तोड़ी। श्रीनिदी की डिफेंसिव चूक का फायदा उठाते हुए, सुआनगैहमुआना ने जोटा के लिए एक स्मार्ट असिस्ट किया, जिसने एक शानदार फिनिश किया जिससे गोलकीपर पूरी तरह से कन्फ्यूज हो गया और चानमारी को 1-0 की बढ़त मिल गई। श्रीनिदी डेक्कन ने अटैकिंग अंदाज में जवाब दिया और 80वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया। सब्स्टीट्यूट पाउलो सीजर परेरा डॉस सैंटोस ने बेंच से तुरंत असर डाला। हार्दिक भट्ट के सटीक असिस्ट पर एक स्मार्ट हेडर मारकर बराबरी कर ली और कुछ मिनट तनावपूर्ण हो गए। पांच मिनट का एक्स्ट्रा टाइम घोषित होने के साथ ऐसा लग रहा था कि गेम 1-1 से ड्रॉ हो जाएगा। हालांकि, चानमारी एफसी के कुछ और ही प्लान थे। 93वें मिनट (90+3′) में, सब्स्टीट्यूट लालरुअत्संगा ने जोटा के एक शार्प असिस्ट पर गोल करके श्रीनिदी का दिल तोड़ दिया, जिससे आइजोल की टीम ने 2-1 से शानदार जीत हासिल की।  

संजू और अभिषेक की तूफानी शुरुआत, 6 ओवर में 92 रन बनाकर फाइनल में मचाई सनसनी

अहमदाबाद  आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। न्यूजीलैंड की टीम में कोल मैकोंची की जगह जैकब डफी आए हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। पावरप्ले में भारत का प्रदर्शन भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। संजू ने मैट हेनरी के पहले ओवर में छक्का लगाया। इस ओवर में सात रन बने। हालांकि, अगले 5 ओवर में 85 रन इस जोड़ी ने जोड़े और 92 रन बिना किसी नुकसान के भारत ने बनाए। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें ( प्लेइंग इलेवन) इंडिया (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

मेसी का कमाल, डी पॉल का साथ; इंटर मियामी ने डी.सी. यूनाइटेड को 2-1 से दी मात

बाल्टीमोर मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल और कप्तान लियो मेसी के गोल की मदद से इंटर मियामी ने डी.सी. यूनाइटेड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ इंटर मियामी ने 3 अंक हासिल किए। मियामी ने 17वें मिनट में डी पॉल की मदद से पहला गोल कर बढ़त बनाई। बर्टेराम ने बाईं ओर से दबाव बनाया और एंडलाइन के पास गेंद पर कब्जा किया, फिर बॉक्स के अंदर सेगोविया के लिए पास वापस किया। फिर सेगोविया ने बॉक्स के दाईं ओर डी पॉल को पाया, जहां एल मोटोरसिटो ने टच लिया और फिर दाएं पैर से टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर हिट किया। यह असिस्ट सेगोविया का इस रेगुलर सीजन का तीसरा असिस्ट था। मेसी ने 27वें मिनट में दूसरा गोल करके इंटर मियामी की बढ़त 2-0 कर दी। इस गोल से मेसी के इस रेगुलर सीजन में तीन गोल हो गए, जबकि यह असिस्ट सिल्वेटी का पहला गोल था। यह गोल इंटर मियामी के लिए मेसी का 80वां गोल था। मेजबान टीम की तरफ से दूसरे हाफ में 75वें मिनट में ताई बारिबो ने पहला गोल किया। इंटर मियामी की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। हेड कोच जेवियर माशेरानो ने कहा, “मुझे लगता है कि पहला हाफ बहुत अच्छा था। हमने गेम को नियंत्रित किया, हमने फर्क पैदा किया और मौके बनाए। शायद दूसरे हाफ में हमने ज्यादा संघर्ष किया। मुझे लगता है कि हमें सकारात्मक चीजों को महत्व देना होगा। तीन अवे गेम में, हमने दो जीत हासिल की हैं। सुधार करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन जीत के बाद सुधार करना हमेशा बेहतर होता है।” इंटर मियामी का अगला मुकाबला बुधवार को कॉनकाकाफ चैंपियंस कप राउंड ऑफ 16 के पहले लेग में नैशविले एससी से होगा।  

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का टॉस पर कब्जा, भारत पहले करेगा बैटिंग

अहमदाबाद  आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। न्यूजीलैंड की टीम में मैकोई की जगह जैकब डफी आए हैं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम महामुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। दोनों टीमें पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में भिड़ेंगी। भारत मौजूदा चैंपियन है, जबकि न्यूजीलैंड को पहले खिताब की तलाश होगी। मौजूदा चैंपियन भारत फाइनल में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारतीय टीम का लक्ष्य टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनने के अलावा तीसरी बार खिताब जीतना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के 2026 एडिशन के लिए कुल $13.5 मिलियन (₹120 करोड़ से ज्यादा) के प्राइज़ पूल की घोषणा की है, जो 2024 इवेंट की तुलना में लगभग 20% ज्यादा है। ट्रॉफी उठाने वाली टीम को $3 मिलियन (लगभग ₹27.48 करोड़) मिलेंगे, जबकि रनर-अप को $1.6 मिलियन (लगभग ₹14.65 करोड़) मिलेंगे। अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम? अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच आज खेला जाना है। इस स्टेडियम में अमूमन मार्च के महीने में बारिश होने की संभावना कम होती है। 8 मार्च को भी बारिश की संभावना एक फीसदी भी नहीं है। हालांकि, ओस गिरने के थोड़े बहुत चांस हैं, लेकिन फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा। कहां देख सकेंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल लाइव India vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। IND vs NZ T20 World Cup Final का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर होगा। इसके अलावा DD Sports और DD Free Dish पर आप इस मैच का मजा बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज यानी रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारत का रिकॉर्ड इस मैदान पर कुछ खास नहीं रहा है। 2023 वर्ल्ड कप से भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में सिर्फ दो ही मैच हारे हैं और यह दोनों ही हार टीम इंडिया को इसी मैदान पर मिली थी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए एक अच्छा बैटिंग ट्रैक देने के लिए जानी जाती है और बड़े फाइनल में भी इसके ऐसे ही रहने की संभावना है, क्योंकि पिच में काली मिट्टी के मुकाबले लाल मिट्टी ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने का मौका मिलेगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें 3 टीमें पहले बैटिंग करके जीती है, वहीं 2 टीमों को टारगेट चेज करने में सफलता मिली है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन

IND बनाम NZ: फाइनल में केवल ट्रॉफी ही नहीं, प्राइज मनी भी बदल सकती है किस्मत

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इतिहास रचने को तैयार है। अगर न्यूजीलैंड आज जीतता है तो टी20 क्रिकेट को एक नया विजेता मिलेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड आज तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया है। वहीं अगर भारत जीतता है तो तीन बड़े कारनामे होंगे। पहला भारत बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनेगा। वहीं आज तक किसी टीम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीते। इसके अलावा कोई टीम आज तक घर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। आईए जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड में से जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी। इकनॉमिक्स टाम्स के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के 2026 एडिशन के लिए कुल $13.5 मिलियन (₹120 करोड़ से ज्यादा) के प्राइज़ पूल की घोषणा की है, जो 2024 इवेंट की तुलना में लगभग 20% ज्यादा है। भारत और श्रीलंका में होस्ट किए गए मैचों के साथ, मजबूत ब्रॉडकास्टिंग डील और स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल प्राइज फंड को बढ़ाने में मदद की है। टी20 वर्ल्ड कप विजेता और उप-विजेता प्राइज मनी ट्रॉफी उठाने वाली टीम को $3 मिलियन (लगभग ₹27.48 करोड़) मिलेंगे, जबकि रनर-अप को $1.6 मिलियन (लगभग ₹14.65 करोड़) मिलेंगे। इसका मतलब है कि चाहे इंडिया जीते या न्यूजीलैंड, दोनों टीमों को अच्छी-खासी रकम मिलने की गारंटी है। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने वाली साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम को $790,000 (लगभग ₹7.24 करोड़) की प्राइज मनी से नवाजा जाएगा। वहीं सुपर 8 से बाहर होने वाली टीमों को $380,000 (लगभग ₹3.48 करोड़) की प्राइज मनी मिलेगी। इसमें पाकिस्तान, मेजबान श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी तगड़ी टीमें शामिल हैं। ग्रुप-स्टेज टीमों के लिए प्राइज मनी टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमों को भी $250,000 (लगभग ₹2.29 करोड़) मिलेंगे, जिससे यह पक्का होगा कि हिस्सा लेने वाली हर टीम को प्राइज मनी मिले।

खिताबी जंग में टीम इंडिया के 5 सितारे, सूर्या के लिए होंगे निर्णायक ‘ब्रह्मास्त्र’

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तबाही मचा सकते हैं। ये 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने दम पर टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाने की ताकत रखते हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए ये 5 प्लेयर्स फाइनल में ब्रह्मास्त्र साबित हो सकते हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह से लेकर संजू सैमसन तक का नाम शामिल है। बता दें कि फाइनल मैच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में आइए आपको उन 5 प्लेयर्स के नाम बताते हैं, जो अकेले दम पर टीम इंडिया को ट्रॉफी दिला सकते हैं। भारत के इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें- 1. जसप्रीत बुमराह भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हुए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 6.62 की इकोनॉमी के साथ रन खर्च करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह विश्व कप में सबसे कम इकोनॉमी के साथ रन खर्च करने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में वे भारत को अपने दम पर मुकाबला जिता सकते हैं। 2. संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को वर्ल्ड कप के शुरूआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 उन्होंने वापसी की। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली। वे पिछले दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी संजू बल्ले से तबाही मचा सकते हैं। 3. हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में 12 गेंदों पर 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके अलावा गेंद के साथ 19वें ओवर में 9 रन खर्चे थे और भारत को फाइनल में पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक टूर्नामेंट में अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं और फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। 4. शिवम दुबे शिवम दुबे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मध्य क्रम में स्पिनर्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं। इसके अलावा वे तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी शॉट्स खेलते हैं। शिवम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भी 43 रन बनाए थे। इससे पहले भी वे नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक लगा चुके हैं। दुबे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और टीम इंडिया को अपने दम पर मैच जिताने की ताकत रखते हैं। 5. ईशान किशन ईशान किशन इस समय बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। वे टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा सेमीफाइनल मैच में भी 18 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली थी। वे पहले अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरूआत कर रहे थे लेकिन अब तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आते हैं। हालांकि, किशन की आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम को फायदा पहुंचा सकती है।  

टीम इंडिया तीसरी बार खिताब के लिए उतरेगी, NZ की ‘तिकड़ी’ से होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा

अहमदाबाद आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।  अहमदाबाद में टूटा था भारतीय फैन्स का दिल 19 नवंबर 2023 को इसी मैदान पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया था. उस दिन कप्तान रोहित शर्मा सहित पूरी भारतीय टीम बेहद निराश थी और करीब 93 हजार दर्शकों से भरा स्टेडियम भी खामोश हो गया था. हालांकि भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर उस दर्द को कुछ हद तक कम किया था।  इतिहास रचने का मौका अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है. अगर भारत यह फाइनल जीतता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी. साथ ही भारत तीसरी बार यह ट्रॉफी जीत सकता है. बता दें कि भारत ने 2007 और 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था।  न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं ले सकता भारत न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुएदक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. कीवी टीम के पास फिन एलन,ग्लेन फिलिप्स और कप्तान सैंटनर जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी दिन मैच का रुख बदल सकते हैं।  बुमराह होंगे सबसे बड़ा हथियार भारत के लिए इस मैच में सबसे बड़ा हथियार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं. उनकी चार ओवर की गेंदबाजी फाइनल का रुख तय कर सकती है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।  अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में थे, लेकिन वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. अगर उन्हें फाइनल में मौका मिलता है तो न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर कोल मैककॉन्ची उनके खिलाफ जल्दी गेंदबाजी कर सकते हैं।  स्पिन विभाग में बदलाव संभव भारत के स्पिनरवरुण चक्रवर्ती भी हाल के मैचों में प्रभावी नहीं दिखे हैं. उनकी मिस्ट्री स्पिन अब बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर पा रही है. ऐसे में संभावना है कि भारत फाइनल में उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका दे सकता है।  भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर. न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सिफर्ट, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet