LATEST NEWS

कटक वनडे में खराब रोशनी के चलते बाधा हुई उत्पन्न, लाइट जाने पर ओडिशा सरकार का एक्शन

कटक भारत और इंग्लैंड के बीच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी (रविवार) को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली.कटक वनडे में खराब रोशनी के चलते बाधा उत्पन्न हुई. फ्लड लाइट में खराबी के कारण करीब 30 मिनट तक मैच रुका रहा. भारतीय पारी के दौरान छठे ओवर के बाद स्टेडियम की एक फ्लड लाइट खराब हो गई. ऐसे में मैच कुछ देर के लिए रुका. फिर जब मुकाबला शुरू हुआ तो एक गेंद बाद फ्लड लाइट का पूरा टावर बंद हो गया. इस मामले को लेकर अब राज्य सरकार ने ओडिशा क्रिकेट संघ (OCA) को कारण बताओ नोटिस दिया है. ओडिशा सरकार के खेल निदेशक सिद्धार्थ दास की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया है, ‘ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन को निर्देश दिया जाता है कि वह इस मामले में विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करे और उन व्यक्तियों/एजेंसियों की पहचान करे जो इसके लिए जिम्मेदार थे. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करे.’ इस नोटिस में ओसीए से 10 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है. नोटिस में कहा गया है, ‘इस पत्र की प्राप्ति के 10 दिनों के भीतर निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाने चाहिए. इस घटना के कारण मैच 30 मिनट के लिए रुका रहा, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को असुविधा हुई.’ ओडिशा राज्य के खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने पहले ही साफ कर दिया था कि ओसीए से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. सूरज मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ स्टेडियम में मौजूद थे. उन्होंने कहा था, ‘फ्लड लाइट में गड़बड़ी के बारे में ओसीए से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. ओसीए द्वारा सभी सावधानियां बरतने और व्यापक पूर्व व्यवस्था करने के बावजूद यह घटना हुई.’ हालांकि, ओसीए सचिव संजय बेहरा ने कहा कि प्रत्येक फ्लड लाइट टावर को दो जनरेटर से जोड़ा गया था. बेहरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘जब एक जनरेटर खराब हो गया, तो हमने दूसरा जनरेटर चालू कर दिया, लेकिन जनरेटर को हटाने में कुछ समय लगा, क्योंकि खिलाड़ियों का वाहन टावर और दूसरे जनरेटर के बीच में खड़ा था.’ इस बीच, स्टेडियम में मौजूद बाराबती-कटक से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने फ्लडलाइट में आई गड़बड़ी की निंदा की. उन्होंने कहा, ‘बाराबती स्टेडियम में जो कुछ हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.’  

राष्ट्रीय खेल: टेबल टेनिस मुकाबलों के पहले दिन महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का दबदबा

देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मल्टी पर्पस हॉल में टेबल टेनिस मुकाबलों का पहला दिन रोमांचक रहा। महिला और पुरुष टीम स्पर्धाओं में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं। महिला टीम स्पर्धा: महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का जलवा महिला टीम इवेंट में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप ए: महाराष्ट्र ने तीनों मुकाबले जीतकर अपना दबदबा बनाया। दिल्ली ने भी दमदार प्रदर्शन किया, जबकि उत्तराखंड को सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा। राउंड 1: महाराष्ट्र ने दिल्ली को 3-0 और तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया। राउंड 2: महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 3-1 और दिल्ली ने उत्तराखंड को 3-1 से मात दी। राउंड 3: महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 3-0 और दिल्ली ने तमिलनाडु को 3-2 से हराया। ग्रुप बी: पश्चिम बंगाल ने अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा ने भी कड़ी चुनौती पेश की। राउंड 1: पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक को 3-0 और हरियाणा ने गुजरात को 3-2 से हराया। राउंड 2: पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 3-1 और कर्नाटक ने गुजरात को 3-2 से मात दी। राउंड 3: पश्चिम बंगाल ने गुजरात को 3-0 और हरियाणा ने कर्नाटक को 3-2 से हराया। पुरुष टीम स्पर्धा: तमिलनाडु और महाराष्ट्र की मजबूत शुरुआत पुरुष टीम मुकाबलों में तमिलनाडु और महाराष्ट्र का दबदबा रहा। तमिलनाडु ने ग्रुप ए में, जबकि महाराष्ट्र ने ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप ए: तमिलनाडु ने अपने तीनों मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। राउंड 1: तमिलनाडु ने तेलंगाना को 3-1 और असम ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया। राउंड 2: तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 3-1 और तेलंगाना ने असम को 3-1 से हराया। राउंड 3: तमिलनाडु ने असम को 3-0 और तेलंगाना ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से मात दी। ग्रुप बी: महाराष्ट्र ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। राउंड 1: महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 3-0 और दिल्ली ने उत्तराखंड को 3-1 से हराया। राउंड 2: पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 3-1 और महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया। राउंड 3: पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को 3-0 और महाराष्ट्र ने दिल्ली को 3-0 से शिकस्त दी। अगले दौर में कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद महिला और पुरुष दोनों वर्गों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की टीमें बेहतरीन लय में नजर आ रही हैं। उत्तराखंड को हालांकि संघर्ष करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों ने जुझारू खेल दिखाया। सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।  

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए खिलाड़ी तैयार, 38वें राष्ट्रीय खेलों में टेनिस मुकाबले अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गए

देहरादून यहां जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में टेनिस मुकाबले अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। पांचवें दिन खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल के लिए खिलाड़ियों का चयन हो चुका है, जबकि महिला और पुरुष युगल में फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। पुरुष एकल: सेमीफाइनल लाइनअप तय क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में जबरदस्त खेल देखने को मिला। सर्विसेज़ के ईशाक इक़बाल ने पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार ने हरियाणा के उदित कंबोज को 6-4, 6-1 से मात दी। गुजरात के देव वी. जाविया ने उत्तराखंड के द्रोण वालिया को 6-2, 6-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि कर्नाटक के प्रज्वल देव ने दिल्ली के सार्थक सूदेन को 6-3, 6-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले इस प्रकार होंगे: ईशाक इक़बाल (सर्विसेज़) बनाम प्रज्वल देव (कर्नाटक) देव वी. जाविया (गुजरात) बनाम मनीष सुरेशकुमार (तमिलनाडु) महिला एकल: फाइनल की ओर बढ़ीं चार खिलाड़ी महिला एकल क्वार्टरफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कर्नाटक की अमोदिनी नाइक ने हरियाणा की अदिति रावत को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया।  गुजरात की वैदेही चौधरी ने हरियाणा की अंजलि राठी को 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। महाराष्ट्र की वैश्णवी अडकर ने तमिलनाडु की लक्ष्मी प्रभा अरुणकुमार को 6-3, 7-5 से हराया, जबकि महाराष्ट्र की आकांक्षा नित्तुरे ने तेलंगाना की लक्ष्मी सीरी दांडू को 6-3, 4-6, 6-2 से मात दी। सेमीफाइनल मुकाबले इस प्रकार होंगे: वैदेही चौधरी (गुजरात) बनाम आकांक्षा नित्तुरे (महाराष्ट्र) अमोदिनी नाइक (कर्नाटक) बनाम वैश्णवी अडकर (महाराष्ट्र) युगल मुकाबले: खिताबी भिड़ंत तय महिला युगल सेमीफाइनल में गुजरात की वैदेही चौधरी और झील देसाई की जोड़ी ने हरियाणा की अंजलि राठी और अदिति त्यागी को 6-3, 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना महाराष्ट्र की पूजा इंगले और आकांक्षा नित्तुरे की जोड़ी से होगा, जिन्होंने उत्तराखंड की दिया चौधरी और जया कपूर को 5-7, 6-4, 10-8 से हराया। पुरुष युगल के फाइनल में कर्नाटक के प्रज्वल देव और निक्की के पूनाचा की जोड़ी का सामना सर्विसेज़ के ईशाक इक़बाल और फैसल कमर की जोड़ी से होगा। मिश्रित युगल: रोमांचक मुकाबले के बाद फाइनलिस्ट तय मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में कर्नाटक के निक्की के पूनाचा और सोहा सादिक ने हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत को 6-2, 6-3 से हराया। वहीं, तमिलनाडु के लोहित अक्ष बाथरीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुणकुमार ने पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी को 6-7(3), 7-5, 10-5 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।  

राष्ट्रीय खेल: कर्नाटक का राफ्टिंग में दबदबा, महिला और मिश्रित श्रेणियों में भी जीते गोल्ड

देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेल में काकड़घाट, बूम मंदिर, टनकपुर में चल रहे राफ्टिंग मुकाबलों में रविवार को कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगी अपनी जबरदस्त टैलेंट का प्रदर्शन कर रहे हैं। डाउन रिवर मिक्स्ड रेस में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक का समय 34:07.967 रहा, जबकि महाराष्ट्र ने 35:31.761 के साथ दूसरा और हिमाचल प्रदेश ने 35:44.097 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लालम (पुरुष) में सर्विसेज ने 3:40.690 का समय निकालकर गोल्ड जीता। आंध्र प्रदेश ने 3:45.460 के साथ सिल्वर जबकि कर्नाटक ने 3:46.820 के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। स्लालम (महिला) श्रेणी में कर्नाटक ने 4:47.710 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड ने 5:18.360 के साथ दूसरा और हरियाणा ने 6:09.740 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। मिश्रित स्लालम में कर्नाटका ने फिर से अपना दबदबा बनाए रखते हुए 3:58.750 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश ने 4:16.370 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि महाराष्ट्र ने 4:21.400 के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।  

आज आईएसएल 2024-25 मुकाबले में पंजाब एफसी की मेजबानी करेगी ओडिशा एफसी

भुवनेश्वर ओडिशा एफसी (जगरनॉट्स) सोमवार शाम कलिंगा स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में पंजाब एफसी की मेजबानी करेगी। जगरनॉट्स और पंजाब एफसी पिछले मैचों में मिली अपनी-अपनी हार से उबरने की कोशिश करेंगे। जगरनॉट्स अपने पिछले मैच में एफसी गोवा से 2-1 और पंजाब एफसी आइलैंडर्स के हाथों 0-3 से हारे थे। पंजाब एफसी जगरनॉट्स पर लीग डबल पूरा करना चाहेंगी, क्योंकि उसने 20 सितंबर, 2024 को रिवर्स फिक्स्चर में 2-1 से जीत हासिल की थी। ये दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की प्रबल दावेदार हैं। ओडिशा एफसी 19 मैचों में छह जीत, सात ड्रा और छह हार से 25 अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर है। पंजाब एफसी 18 मैचों में सात जीत, दो ड्रा और नौ हार से 23 अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर है। ओडिशा एफसी ने अपने पिछले दो घरेलू मैचों में कई गोल खाए हैं। कुल मिलाकर, जगरनॉट्स ने इस सीजन में सिर्फ तीन क्लीन शीट रखी हैं, जो दूसरा सबसे कम है। ओडिशा एफसी (19 मैचों में 37 गोल) ने लीग में दूसरे सबसे ज्यादा गोल किए हैं। उसके लिए मौरिसियो ने नौ गोल दागे हैं, जैरी माविहमिंगथांगा और मुर्तदा फॉल ने क्रमशः पांच और चार गोल किए हैं। इस सीजन में, पंजाब एफसी के गेंद पर कुल टच का सिर्फ 3.1% विपक्षी बॉक्स के अंदर आया है (9587 में से 296)। वो (26 गोल) पांचवीं सबसे कम स्कोर करने वाली टीम है। पंजाब एफसी ने अपने पिछले नौ मैचों में से केवल एक जीता है और इस दौरान 19 गोल खाए हैं। पंजाब का सीजन दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, जिसमें उसने शुरुआती नौ मुकाबलों में से छह जीते और अगले नौ मैचों में एक केवल एक जीता है। जगरनॉट्स के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने आगामी मैच के लिए ओडिशा एफसी के दृष्टिकोण के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों की मानसिक और शारीरिक रिकवरी सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। हम अगले मैच को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि इसमें जीत हमें आगे बढ़ाएगी।” पंजाब एफसी के ग्रीक हेड कोच पैनागियोटिस दिलमपेरिस ने कहा कि उनकी टीम मैच से पूरे तीन अंक जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, “हर कोई जानता है कि यह एक महत्वपूर्ण मुकाबला है। हमारे पास छह फाइनल बचे हैं और हम इस मैच को जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन आईएसएल मैचों में ओडिशा एफसी ने दो बार जीत हासिल की है, जबकि पंजाब एफसी एक बार विजयी हुई है।  

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। रोहित ने अपनी हिटमैन इमेज के साथ न्याय करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली और एक बार चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। रोहित ने धुआंधार पारी खेलते हुए केवल 90 गेंदों पर 119 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया क्योंकि भारत ने इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 304 रनों के स्कोर के जवाब में 44.3 ओवर में ही 308 रन बनाकर मैच और सीरीज जीत ली है। हालांकि, तीन मैचों की सीरीज में एक और मुकाबला अभी बाकी है। रोहित का अंदाज शानदार रहा क्योंकि उन्होंने 76 गेंदों पर यह शतक लगाकर अपने वनडे करियर की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाई। खराब फॉर्म से जूझ रहे किसी दिग्गज के लिए यह आंकड़ा उसकी क्लास को बयां करने के लिए काफी है। यह हेड कोच गौतम गंभीर के उस बयान से भी पूरी तरह मेल खाता है कि रोहित और कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों में देश के लिए खेलने और रन बनाने की भूख अभी बहुत बाकी है। रोहित ने इससे पहले सबसे तेज शतक 63 गेंदों पर दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। कुल मिलाकर यह रोहित की वापसी है और आगे उनको यह लय बरकरार रखनी होगी। वह ऐसा करेंगे तो भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जैसे एक और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। इससे पहले रोहित की अगुवाई में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप जीता था। रोहित ने एक कप्तान के तौर पर भी यह शानदार जीत हासिल की। रोहित ने 50 वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया और कई मैच जिताकर दिए। वह अब तक 36 वनडे जीत दर्ज कर चुके हैं। इस मामले में क्लाइव लॉयड, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली जैसे कप्तान 50 वनडे मैचों में 39 जीत दर्ज कर चुके थे। भारतीय टीम इस मुकाबले में विराट कोहली के साथ उतरी थी। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान 8 गेंदों पर 5 रनों की पारी खेलने के बाद आदिल रशीद की गेंद पर आउट हो गए। उनको लय में आना अभी बाकी है। भारतीय उपमहाद्वीप में पिचों की प्रकृति और वनडे फॉर्मेट में कोहली के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए माहौल विराट के भी अनुकूल है। उनको सिर्फ एक अच्छी पारी की दरकार है। कुल मिलाकर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम का विनिंग ट्रैक पर लौटना और कप्तान रोहित का पुराने अंदाज में शतक ठोकना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है।  

रोहन जेटली बीसीसीआई के संयुक्त सचिव पद के लिए सबसे आगे, 1 मार्च को विशेष आम बैठक एसजीएम में चुनाव होने वाले हैं

नई दिल्ली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में संयुक्त सचिव की भूमिका के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। 1 मार्च को मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में एक विशेष आम बैठक (एसजीएम) में चुनाव होने वाले हैं, जेटली रिक्त पद के लिए अग्रणी उम्मीदवार प्रतीत होते हैं। बीसीसीआई ने आगामी चुनाव के बारे में सभी राज्य संघों को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है, जिसमें नए संयुक्त सचिव की नियुक्ति बैठक का एकमात्र एजेंडा है। दिसंबर 2024 में जय शाह के आईसीसी चेयरमैन के रूप में चुनाव के बाद देवजीत सैकिया को सचिव के रूप में पदोन्नत किए जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा है। बीसीसीआई ने राज्य संघों को एकल-आइटम एजेंडे के साथ एसजीएम नोटिस भेजा। शीर्ष बोर्ड ने एक बयान में कहा, “बीसीसीआई की विशेष आम बैठक के लिए सूचना दी जाती है, जो 1 मार्च को दोपहर 12:00 बजे मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें बीसीसीआई के संयुक्त सचिव के चुनाव और नियुक्ति के कार्य को पूरा किया जाएगा।” यह दो महीने से भी कम समय में दूसरी एसजीएम होगी, इससे पहले 12 जनवरी को एसजीएम हुई थी, जिसमें सैकिया को नया सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को नया कोषाध्यक्ष चुना गया था। दोनों को निर्विरोध चुना गया। इस पद के लिए जेटली के मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक डालमिया और मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अधिकारी संजय नाइक शामिल हैं। हालांकि, जेटली को वर्तमान में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि उनके प्रशासनिक अनुभव और भारतीय क्रिकेट की शासी संस्था में उनका प्रभाव बढ़ रहा है। सैकिया, जो पहले संयुक्त सचिव की भूमिका में थे, पिछले महीने शाह के पद खाली करने के बाद सचिव बने। 1 मार्च को होने वाला चुनाव दो महीने से भी कम समय में होने वाला दूसरा एसजीएम होगा, इससे पहले 12 जनवरी को एसजीएम हुआ था, जिसमें सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया को निर्विरोध क्रमशः सचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया था। चुनाव जीतने पर जेटली की नियुक्ति भारतीय क्रिकेट प्रशासन में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगी। संयुक्त सचिव विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करने और बीसीसीआई के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अन्य बोर्ड सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए जिम्मेदार हैं। उनका संभावित चुनाव ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हुआ है, जब बोर्ड प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और घरेलू क्रिकेट सुधारों की तैयारी कर रहा है।  

पूर्व कोच साईराज बहुतुले आईपीएल 2025 से पहले आरआर में होंगे शामिल

नई दिल्ली भारत के पूर्व कोच आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में शामिल होने को तैयार हो गए हैं। भारत के पूर्व स्टैंड-इन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले जल्द ही फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे। बहुतुले टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ के स्थाई सदस्य नहीं थे। उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में श्रीलंका की यात्रा भी की। वह हाल ही में अपने पद से हट गए थे, लेकिन अब आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। साईराज बहुतुले ने कहा कि वह फ्रेंचाइजी के साथ अपनी भागीदारी को अंतिम रूप देने के करीब हैं। अभी भी कुछ काम किया जाना बाकी है, लेकिन वह रॉयल्स के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह राहुल के साथ फिर से जुड़ने के लिए रोमांचित हैं। बता दें साईराज ने 1997 से 2003 के बीच 2 टेस्ट और 8 वनडे मैच खेले। टीम इंडिया के साथ अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद राहुल द्रविड़ ने आरआर में मुख्य कोच के रूप में वापसी की। वह पहले 2011 से 2013 तक आरआर के साथ जुड़े थे। द्रविड़ ने 3 साल तक राजस्थान टीम के लिए खेला। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद आरआर के कोच का पद संभाला और उनका कार्यकाल दो साल का रहा। द्रविड़ को 2017 में आईपीएल टीमों की कोचिंग छोड़नी पड़ी क्योंकि वह बीसीसीआई के साथ काम कर रहे थे। आरआर ने 2018 में आईपीएल में वापसी की। नवंबर 2021 से जून 2024 तक टीम इंडिया के साथ एक सफल कार्यकाल के अंत के बाद द्रविड़ ने आरआर में लौटने का फैसला किया। उनके संरक्षण में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप जीता और 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा।  

लाल रूमाल को सौभाग्य का प्रतीक मानते रहे हैं कई खिलाडी

नई दिल्ली बीते दिनों हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर पर लाल रूमाल बांधकर बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद से भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारत की जीत में उनका अहम योगदान रहा। दिलचस्प बात यह रही कि अभिषेक शर्मा से पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ी लाल रूमाल को अपने सौभाग्य का प्रतीक मानते रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी लाल रूमाल का उपयोग कर चुके हैं। लाल किताब के अनुसार, सिर पर टोपी पहनना, पगड़ी बांधना या लाल रूमाल रखना सौभाग्य को बढ़ाता है। ज्योतिष के अनुसार, लाल रंग ऊर्जा, जोश और आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक शक्ति को आकर्षित करता है। विशेष रूप से मेष राशि वालों के लिए लाल रंग अत्यधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि इसका स्वामी ग्रह मंगल होता है। अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितंबर 2000 को हुआ था और उनकी राशि मेष है। ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का मजबूत होना सफलता दिलाने में मदद करता है। सिर पर लाल रूमाल बांधने से मंगल ग्रह को बल मिलता है, जिससे व्यक्ति का साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। यही कारण है कि क्रिकेट के मैदान में लाल रूमाल कई खिलाड़ियों के लिए भाग्यशाली साबित हुआ है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भी लाल रूमाल बेहद प्रिय था। 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में सहवाग ने 319 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, और उस दौरान उनके पास लाल रूमाल था। इसे क्रिकेट प्रेमी एक संयोग मान सकते हैं, लेकिन ज्योतिष और लाल किताब में इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि लाल रूमाल सिर्फ एक टोटका नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और ऊर्जा का प्रतीक भी हो सकता है।  

त्रिकोणीय सीरीज के पहले ही मैच में रचिन रविंद्र चोटिल हुए

लाहौर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज के पहले ही मैच में खराब फ्लड लाइट के कारण एक खिलाड़़ी घायल हो गया। पाकिस्तान के साथ हुए इस मैच में न्यूजीलैंड के रचिन रविन्द्र को लगी इस चोट के बाद पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) निशाने पर है। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ठीक पहले हुए इस हादसे से पता चलता है कि कि पीसीबी की तैयारियों आईसीसी चैम्पियनशिप के लायक नहीं हैं। उसके मैदान अभी तक पूरी तरह से तैयार नहीं हैं पर इसके बाद भी पीसीबी ने उनके तैयार होने का दावा किया है। कीवी खिलाड़ी को लगी चोट से साफ हो गया कि उसके मैदान अभी तक खेलने लायक नहीं बन पाए हैं। इस हादसे से खिलाड़ियों के मन में डर समा गया है। त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज का पहला मैच पाक और न्यूजीलैंड के बीच गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, लेकिन इस मैच में कीवी टीम के रविंद्र बुरी तरह से चोटिल हो गए। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि रचिन को यह चोट खराब फ्लड लाइट्स के कारण लगी, जिसकी वजह से वह कैच को सही तरह से देख नहीं पाए और गेंद उनके आंख के बिल्कुल पास में आकर लगी। गेंद लगते ही खून निकलने लगा और उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। इसके बाद फौरन उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाया गया। इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाक को उसी की धरती पर 78 रनों से हरा दिया। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने ग्लेन फिलिप्स के पहले एकदिवसीय शतक से 50 ओवर में 6 विकेट पर 330 रन बनाये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान पाकिस्तान की टीम फखर जमान के 84 रनों सहायता से 47.5 ओवर में 252 रन ही बना पाई।  

सिंधु हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप से बाहर

नई दिल्ली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु 11-16 फरवरी तक चीन के क़िंगदाओ में खेली जाने वाली बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप (बीएएमटीसी) के लिए भारत की टीम का हिस्सा नहीं होंगी। सिंधु ने खुलासा किया कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है, जिसे ठीक होने में उम्मीद से ज़्यादा समय लगेगा। सिंधु ने एक्स पर लिखा, “मैं भारी मन से यह साझा कर रही हूं कि मैं बीएएमटीसी 2025 के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं करूंगी। 4 तारीख को गुवाहाटी में प्रशिक्षण के दौरान, मुझे अपनी हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ। अपने देश के लिए भारी भरकम टेपिंग के साथ आगे बढ़ने के मेरे प्रयासों के बावजूद, एमआरआई से पता चला है कि मुझे ठीक होने में शुरू में जितना मैंने सोचा था, उससे थोड़ा ज़्यादा समय लगेगा।” उन्होंने कहा, “टीम को शुभकामनाएं। मैं बाहर से उत्साहवर्धन करूंगी। भारत ने बीएएमटीसी के पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीता था, जिसमें सिंधु ने टीम में अहम भूमिका निभाई थी। इस साल एक बार फिर महिला एकल में उनसे ही बढ़त लेने की उम्मीद थी। हालांकि, इंडिया ओपन से पहले सिंधु ने इस बात पर जोर दिया था कि इस साल उनका एक मुख्य लक्ष्य चोट से मुक्त रहना है। सिंधु के न होने की वजह से महिला एकल की जिम्मेदारी मालविका बंसोड़ पर आने की संभावना है, जो वर्तमान में विश्व रैंकिंग में भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं। यह अभी भी अनिश्चित है कि सिंधु के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को चुना जाएगा या नहीं। भारत को बीएएमटीसी के ग्रुप डी में 2023 के उपविजेता दक्षिण कोरिया और मकाऊ के साथ रखा गया है। टीम 12 फरवरी को मकाऊ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, उसके बाद 13 फरवरी को चीन के क़िंगदाओ में कॉन्सन जिमनैजियम में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अहम मुकाबला होगा। भारतीय टीम : पुरुष: लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, सतीश कुमार के। महिलाएं: पीवी सिंधु (चोट के कारण बाहर), मालविका बंसोड़, गायत्री गोपीचंद, ट्रीसा जॉली, अश्विनी पोनप्पा, तनीषा क्रैस्टो, आद्या वरियाथ।  

भारत के अभ्यास सत्र के लिए बाराबती स्टेडियम में भारी भीड़ देखकर हैरान रह गए केएल राहुल

कटक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शनिवार को बाराबती स्टेडियम में घरेलू टीम के अभ्यास सत्र के लिए भारी भीड़ देखकर दिन का हिसाब नहीं रखा और मान लिया कि आज खेल का दिन है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे रविवार को इसी मैदान पर खेला जाना है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम नागपुर में चार विकेट से जीत के बाद 1-0 की बढ़त के साथ ओडिशा पहुंची। भारतीय टीम शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर पहुंची और दूसरे मुकाबले की पूर्व संध्या पर बाराबती स्टेडियम में अपना पहला अभ्यास सत्र किया। राहुल ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। ड्रेसिंग रूम में आकर अचानक लगा कि हम दिनों का हिसाब भूल गए हैं और भूल गए हैं कि आज मैच का दिन है। ऊर्जा और उत्साह ऐसा ही था। यह अच्छा मज़ा है। यह हमारे सामान्य अभ्यास से बहुत अलग है। सिर्फ़ अभ्यास सत्र होने के बावजूद इतने सारे लोगों का आना कुछ अलग था।” एक प्रशंसक ने कहा कि वह रोहित शर्मा का अभ्यास सत्र देखने आई थी। शनिवार को, भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने दूसरे वनडे के लिए विराट कोहली की उपलब्धता की पुष्टि की, क्योंकि पूर्व कप्तान अपने दाहिने घुटने में थोड़ी तकलीफ़ के कारण सीरीज़ के पहले मैच से चूक गए थे। कोहली की वापसी ने भारतीय टीम प्रबंधन के लिए दुविधा पैदा कर दी है कि अनुभवी दाएं हाथ के बल्लेबाज़ को शामिल करने के लिए प्लेइंग इलेवन में से किसे बाहर रखा जाए। नागपुर में श्रेयस अय्यर आखिरी समय में कोहली की जगह आए और उन्होंने 36 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली। अय्यर ने अर्धशतक बनाया और भारत की शुरुआती वनडे सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई, इसलिए उन्हें निश्चित रूप से बाहर नहीं किया जा सकता। अगर भारत नागपुर में अपना वनडे डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल को बेंच पर बैठाता है, तो शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए वापस आ सकते हैं, जिससे कोहली के लिए नंबर 3 की जगह खाली हो जाएगी। पिछले साल अगस्त में श्रीलंका दौरे पर खेलने के बाद यह कोहली का पहला वनडे होगा, जहां भारत 2-0 से हार गया था। चैंपियंस ट्रॉफी में जाने से पहले कोहली के लिए रन बनाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में औसत दर्जे के प्रदर्शन के बाद उनका फॉर्म काफी जांच के दायरे में है। भारत और इंग्लैंड बाराबती स्टेडियम में वनडे में पांच बार भिड़ चुके हैं, जिसमें से तीन में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है और दो बार भारत ने जीत हासिल की है। फरवरी 2025 तक, बाराबती स्टेडियम ने 21 वनडे मैचों की मेजबानी की है, जिनमें से 19 में भारत शामिल था। भारत ने इनमें से 12 मैच जीते हैं और सात हारे हैं।  

स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अब फील्डर के तौर पर पूरी की डबल सेंचुरी

नई दिल्ली स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से तो कमाल कर ही रहे थे और अब फील्डर के तौर पर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वे फील्डर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में एक डबल सेंचुरी पूरी करने में सफल हो गए हैं। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 200 कैच पकड़ने वाले पहले फील्डर बन गए हैं। अन्य कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐसा नहीं कर पाया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक टेस्ट क्रिकेट में 196 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जैसे ही दूसरा कैच पकड़ा था तो उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया था। इसी मैच की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने जैसे ही तीसरा कैच पकड़ा तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने टेस्ट में 200 कैच पकड़े। 200 या इससे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर आ गए हैं। 200 कैच जैक कैलिस ने भी पकड़े थे, लेकिन उन्होंने 166 मैचों में ये कमाल किया था, लेकिन स्मिथ ने 116 मैचों में ही 200 कैच पकड़ लिए हैं। राहुल द्रविड़ लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 210 कैच टेस्ट क्रिकेट में पकड़े हैं, जबकि जो रूट 207 कैच पकड़ चुके हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 205 कैच टेस्ट क्रिकेट में पकड़े हैं। वे इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका में बल्ले से कमाल कर रहे थे। वे दो शतक दो पारियों में जड़ चुके हैं। इस सीरीज में वे कप्तान हैं, क्योंकि पैट कमिंस चोटिल थे। पहला मैच वे जीत चुके हैं और दूसरा मैच भी ऑस्ट्रेलिया की मुठ्ठी में है। ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों का लक्ष्य मिला है, जिसे टीम आसानी से हासिल कर सकती है, क्योंकि अभी मैच में काफी समय बाकी है।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज का पहला मुकाबला जीतने वाली टीम इंडिया की नजरें दूसरे मैच को भी अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। वहीं मेहमान इंग्लैंड दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में रोमांच का तड़का लगाना चाहेगा। IND vs ENG दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार डेढ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और जोस बटलर, आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। भारतीय प्लेइंग XI पर आज हर किसी की नजरें रहेंगी क्योंकि विराट कोहली की प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है। ऐसे में कौन बाहर होगा ये देखना दिलचस्प रहेगा।   इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पिच रिपोर्ट- कटक का यह स्टेडियम वैसे तो ज्यादा हाईस्कोरिंग नहीं रहा है। 1982 से यहां 38 पारियों में सिर्फ 6 ही बार टीमें 300 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। हालांकि पिछले 8 सालों में यह कारनामा 4 बार हुआ है तो ऐसे में कहा जा सकता है कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर होती जा रही है। बाराबती स्टेडियम में स्पिनर्स से ज्यादा तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। अभी तक यहां तेज गेंदबाजों को 137 सफलताएं मिली है, वहीं स्पिनर्स ने 88 ही विकेट चटकाए हैं। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे ODI में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है। शाम को ओस पड़ने के कारण बल्लेबाजी आसान हो जाती है तो टीमें टारगेट का पीछा करना ज्यादा पसंद करती है। यहां के रनचेज के रिकॉर्ड की बात करें तो 19 में से 12 बार टीमें जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। बाराबती स्टेडियम रिकॉर्ड्स और आंकड़े पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 7 (33.33%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 12 (57.14%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 8 (38.10%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 11 (52.38%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 316/6 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 226 इंडिया वर्सेस इंग्लैंड हेड टू हेड भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 108 वनडे खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया 59 मैच जीतकर काफी आगे चल रही है, वहीं इंग्लिश टीम को भारत के खिलाफ 44 ही जीत मिली है।

आज तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा भारत

कटक श्रृंखला के शुरूआती मैच में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भारत रविवार को बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में रविवार को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा वहीं मेहमान इंग्लैंड सीरीज को जीवित रखने के लिए पुरजोर कोशिश करेगा। नागपुर में पहले वनडे में आसान जीत हासिल करने के बाद, भारतीय टीम मुकाबले में लय के साथ उतरेगी। हालाँकि, कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंता बनी हुई है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले केवल दो मैच बचे हैं और सलामी बल्लेबाज अपनी फार्म को वापस पाने के लिये बेकरार होगा। रोहित ने मैच से पहले कहा, “मैं बस यही चाहता हूं कि हम यह सुनिश्चित करते रहें कि हम जितनी बार संभव हो सही चीजें करें। ऐसा कुछ भी खास नहीं है जिसे हम हासिल करना चाहते हैं। हम सिर्फ गेंदबाजी, बल्लेबाजी और अन्य पहलुओं को चुस्त दुरुस्त और अधिक बेहतर रखना पसंद करेंगे।” नागपुर में पदार्पण मैच पर प्रभावित करने वाले युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा अपने प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेंगे। हालाँकि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने उन्हें शुरू में ही दबाव में डाल दिया था, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी की और तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर मेहमान टीम को 248 रन पर रोक दिया। दूसरे वनडे में इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के खिलाफ उनकी भूमिका अहम साबित हो सकती है। रन मशीन विराट कोहली की वापसी से भारत के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अनुभवी बल्लेबाज घुटने में दर्द के कारण पहला वनडे नहीं खेल सके और इस मैच में उनकी भागीदारी की अभी भी साफ नहीं हुई है। यदि वह लौटते हैं, तो टीम प्रबंधन को कठिन निर्णय का सामना करना पड़ेगा कि किसे बाहर रखा जाए, क्योंकि उनकी जगह लेने वाले श्रेयस अय्यर ने सफल रन चेज़ में शानदार अर्धशतक बनाया है। अय्यर ने मैच के बाद कहा था, “हम सभी जानते हैं, दुर्भाग्य से, एक खिलाड़ी चोटिल हो गये और फिर मुझे मौका मिला। लेकिन मैंने खुद को तैयार रखा। मुझे पता था कि किसी भी समय, मुझे मौका मिल सकता है।” दूसरी ओर, इंग्लैंड वापसी के लिए बेताब होगा। श्रृंखला के शुरुआती मैच में उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और उन्हें अपने मध्यक्रम से मजबूत प्रयास की जरूरत होगी। मेहमान भारत की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को रोकने के लिए अपने गेंदबाजों पर भी भरोसा करेंगे, जिन्होंने नागपुर में आसानी से लक्ष्य का पीछा किया था। दोनों टीमों के बीच बहुत कुछ दांव पर होने के कारण, बाराबती स्टेडियम में क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक मुकाबला इंतजार कर रहा है। भारत की जीत सीरीज पर कब्जा कर लेगी, जबकि इंग्लैंड सीरीज को निर्णायक मुकाबले में धकेलने के लिए बेताब होगा। टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती। टीम इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, फिलिप साल्ट, जेमी स्मिथ, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet