LATEST NEWS

केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती को शामिल किए जाने को ‘शानदार फैसला’ करार दिया

नई दिल्ली पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किए जाने को ‘शानदार फैसला’ करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि मेहमान टीम लंबे प्रारूप में दाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेगी। चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज में 14 विकेट चटकाए और भारत की 4-1 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें गुरुवार से नागपुर में शुरू हो रही सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया। पीटरसन ने कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘इंग्लैंड के बल्लेबाज एकदिवसीय में उनके (चक्रवर्ती के) खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वे क्रीज पर अधिक समय बिता सकते हैं। यह लंबा प्रारूप है, हर गेंद पर शॉट खेलना जरूरी नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि यह (चक्रवर्ती को शामिल करना) एक बेहतरीन फैसला है।’’ पीटरसन ने टी20 में इंग्लैंड की हार को ‘विपदा’ करार दिया लेकिन कहा कि अगर शिवम दुबे के स्थान पर तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह पर समान कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) सब्सटीट्यूट का इस्तेमाल किया जाता तो पुणे में सीरीज बराबर हो जाती। उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के नजरिए से यह निराशाजनक सीरीज थी। मुझे लगता है कि चौथे टी20 में अगर कनकशन सब्सटीट्यूट सही तरीके से किया गया होता तो शायद इंग्लैंड जीत जाता।’’ पीटरसन ने कहा, ‘‘वानखेड़े (अंतिम टी20 का आयोजन स्थल) में मुकाबले से पहले यह 2-2 से बराबर होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’’ पीटरसन ने कहा कि भारत के महान खिलाड़ी युवराज सिंह अब अभिषेक शर्मा पर प्रभाव डाल रहे हैं जिन्होंने उनके द्वारा देखी गई सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक शानदार है। उसमे (युवराज की) झलक थी… जाहिर है, अभिषेक पर अब युवराज का प्रभाव दिख रहा है। उनकी बल्लेबाजी शानदार थी। यह मेरी अब तक देखी गई सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी थी और मैंने बाद में उनसे यही कहा।’’ पीटरसन ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिट रखने का तरीका खोजना होगा क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच के दौरे जैसे बड़ी प्रतियोगिताएं होनी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दिया संकेत, पैट कमिंस चैपिंयस ट्रॉफी से हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैपिंयस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कमिंस की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पैट कमिंस के बाहर होने पर स्टीव स्मिथ या ट्रेविस हेड को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श पीठ में तकलीफ के कारण अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने सेन से कहा, ”पैट कमिंस किसी भी तरह की गेंदबाजी फिर से शुरू नहीं कर सके हैं। इसका मतलब है कि हमें नया कप्तान चाहिए होगा। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड दो खिलाड़ी हैं, जिनसे हम बात कर रहे हैं। जबकि हम पैट के साथ मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी टीम बना रहे हैं। वे दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हम नेतृत्व पद के लिए देखेंगे।” उन्होंने आगे कहा, ”ये दोनों हैं। स्टीव ने यहां (पहले) टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए यह इन दोनों के बीच है।” अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेलने वाले कमिंस टखने की चोट से भी जूझ रहे हैं और उन्होंने अभी तक अभ्यास शुरू नहीं किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनके टखने की समस्या बढ़ गई थी। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ने टीम की कमान संभाली थी। वहीं चोट के कारण मेलबर्न और सिडनी टेस्ट से बाहर रहे हेजलवुड श्रीलंका दौरे की टीम में नहीं है लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिये 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का हिस्सा हैं। हालांकि उनके भी टूर्नामेंट खेलने पर संशय है। किसी भी टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा 12 फरवरी तक करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम: एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा

राशिद ने वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को पछाड़ा, टी20 क्रिकेट में 633 विकेट हो गए

नई दिल्ली: राशिद खान ने 2015 में टी20 में डेब्यू किया था। कुछ ही समय में वह दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन बनकर उभरे। मिस्ट्री गेंदबाज नहीं होने के बाद भी राशिद के खिलाफ रन बनाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता। वह काफी तेज गेंद डालते हैं और इसी वजह से बल्लेबाजों को समय नहीं मिलता। डेब्यू के समय वह 17 साल के थे। अब 26 साल की उम्र में ही राशिद टी20 क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने ब्रावो को पछाड़ा राशिद खान ने टी20 करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है। कल रात साउथ अफ्रीकी की लीग एसए20 में राशिद मैदान पर उतरे। उनकी टीम एमआई केपटाउन पहले क्वालीफायर में पार्ल रॉयल्स के सामने थी। इस मैच में राशिद खान ने दो विकेट लिए। इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में उनके 633 विकेट हो गए हैं। संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो के नाम 631 विकेट हैं। वह 2016 से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे। टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर राशिद खान – 633 ड्वेन ब्रावो – 631 सुनील नरेन – 574 इमरान ताहिर – 531 शाकिब अल हसन – 492 राशिद ने ब्रावो से 121 कम मैच खेले राशिद खान ने अभी तक 18 टीमों के लिए 461 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनका औसत 18 और इकोनॉमी 6.49 का है। इस दौरान उन्होंने 4 बार पारी में 5 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 6 विकेट है। ब्रावो की बात करें तो उन्होंने 582 मैचों में 631 विकेट झटके हैं। ब्रावो ने 2006 में ही डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2024 में खेला था। राशिद ने ब्रावो से अभी तक 103 कम ओवर डाले हैं। फाइनल में पहुंची एमआई की टीम MI केप टाउन ने पार्ल रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। केपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199/4 का स्कोर बनाया था। रॉयल्स की टीम 160 रनों पर सिमट गई। इस तरह, केप टाउन ने 39 रन से जीत हासिल की और 8 फरवरी को होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रॉयल्स के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। वे बुधवार को एलिमिनेटर और गुरुवार को क्वालीफायर मुकाबला खेलेंगे। क्वालीफायर में उनका सामना सनराइजर्स ईस्टर्न केप या जोबर्ग सुपर किंग्स से होगा। इन टीमों के लिए खेल चुके राशिद एडिलेड स्ट्राइकर्स अफगानिस्तान बैंड-ए-अमीर ड्रेगन बारबाडोस ट्राइडेंट्स कोमिला विक्टोरियंस डरबन हीट गुजरात टाइटन्स गुयाना अमेजन वॉरियर्स आईसीसी वर्ल्ड इलेवन काबुल जवानान लाहौर कलंदर्स एमआई केप टाउन एमआई न्यूयॉर्क स्पीन घर टाइगर्स सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स सनराइजर्स हैदराबाद ससेक्स ट्रेंट रॉकेट्स

कल से भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज, सीरीज का पहला मैच नागपुर में, कई भारतीय खिलाड़ी वनडे की फॉर्म तलाशेंगे

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार छह फरवरी से हो रही है। ये सीरीज भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से काफी अहम है। इस सीरीज से कई भारतीय खिलाड़ी वनडे की फॉर्म तलाशेंगे क्योंकि टीम इंडिया ने लंबे समय से 50 ओवरों का फॉर्मेट नहीं खेला है। ऐसे में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर होंगी। सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाना है। मैच में रवींद्र जडेजा खेलेंगे या नहीं इस बात पर संशय है। हालांकि, अगर जडेजा इस मैच में मैदान पर उतरते हैं तो उनके पास इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ने का मौका होगा। बड़े रिकॉर्ड पर नजरें इस सीरीज में जडेजा कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। जडेजा अगर दो विकेट ले लेते हैं तो वह एंडरसन को पीछे छोड़ देंगे और भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। एंडरसन ने भारत के खिलाफ 31 मैचों में 40 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 मैचों में 39 विकेट लिए हैं। अगर जडेजा एक विकेट लेते हैं तो एंडरसन की बराबरी कर लेंगे और दो विकेट लेते हैं तो उनसे आगे निकल जाएंगे। तीसरे नंबर पर इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ हैं। इस दिग्गज ने भारत के खिलाफ 30 वनडे मैचों में कुल 37 विकेट अपने नाम किए हैं। चौथे नंबर पर भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम है जिन्होंने 23 मैचों में 36 विकेट झटके हैं। पूर्व तेज गेंदबाज जवागाल श्रीनाथ ने 31 मैचों में 35 विकेट लिए हैं। 600 विकेट के करीब वहीं जडेजा इस सीरीज में भारत के लिए 600 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन सकते हैं। ऐसा करने से बाएं हाथ का ये स्पिनर सिर्फ तीन विकेट दूर है। जडेजा के अभी 351 मैचों में 597 इंटरनेशनल विकेट हैं। इस मामले में नंबर-1 पर अनिल कुंबले हैं। इस लेग स्पिनर ने 401 मैचों में 953 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 287 मैचों में 765 विकेट हैं। हरभजन सिंह के नाम 365 मैचों में 707 इंटरनेशनल विकेट हैं। कपिल देव 356 मैचों में 687 विकेटों के साथ चौथे नंबर पर हैं। उनके बाद फिर जडेजा का नंबर आता है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में धूम मचाएंगे ये 5 गेंदबाज, जाने आइए जानते हैं उन पांच गेंदबाजों के बारे में

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को कुछ ही सप्ताह बचे हैं। 15 मैचों तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कई पुरानी और युवा प्रतिभाएं एक साथ आएंगी। टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान के मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होंगे। आइए जानते हैं उन पांच गेंदबाजों के बारे में जोकि चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी, चैंपियंस ट्रॉफी 5 सतर्क गेंदबाज, रबाडा, बुमरा, शाहीन अफरीदी जसप्रीत बुमराह (भारत) खेले गए मैच: 89 विकेट लिए गए: 149 गेंदबाजी औसत: 23.55 इकोनॉमी रेट: 4.60 रन प्रति ओवर स्ट्राइक रेट: 30.73 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 6/19 मेडन ओवर: 57 आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग: 645 अंकों के साथ 7वां स्थान शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) खेले गए मैच: 59 विकेट लिए गए: 119 गेंदबाजी औसत: 23.14 इकोनॉमी रेट: 5.50 रन प्रति ओवर स्ट्राइक रेट: 25.2 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 6/35 आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग: 662 अंकों के साथ तीसरा स्थान पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) खेले गए मैच: 88 विकेट लिए गए: 141 गेंदबाजी औसत: 28.67 इकोनॉमी रेट: 5.29 रन प्रति ओवर स्ट्राइक रेट: 32.4 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 5/70 आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग: 748 अंकों के साथ पहला स्थान कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) खेले गए मैच: 103 विकेट लिए गए: 162 गेंदबाजी औसत: 27.56 इकोनॉमी रेट: 5.06 रन प्रति ओवर स्ट्राइक रेट: 32.7 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 6/16 आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग: 574 अंकों के साथ 19वां स्थान फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान) खेले गए मैच: 40 विकेट लिए गए: 50 गेंदबाजी औसत: 33.56 इकोनॉमी रेट: 5.40 रन प्रति ओवर स्ट्राइक रेट: 34.32 मेडन ओवर: 17  यहां लाइव देखें मुकाबले भारत : आप टीवी प्रसारण के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच देख सकते हैं, और उन्हें डिज़्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। पाकिस्तान : टैपमाड मैचों को लाइव स्ट्रीम करने के लिए तैयार है। यूके : स्काई स्पोर्ट्स खेलों का प्रसारण करेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा : विलो टीवी कवरेज प्रदान करेगा।

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में सूर्यकुमार और दुबे शामिल

मुंबई भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे को हरियाणा के खिलाफ आठ फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सूर्यकुमार और दुबे दोनों ही इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इन दोनों ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में 42 बार के चैंपियन मुंबई की तरफ से एक-एक मैच खेला है। मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जम्मू कश्मीर एलीट ग्रुप ए से नॉकआउट चरण में जगह बनाने वाली दूसरी टीम थी। सूर्यकुमार पिछले साल अक्टूबर में मुंबई की तरफ से महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में खेले थे जबकि दुबे जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए उस मैच का हिस्सा थे जिसमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा तथा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी शामिल थे। मुंबई की टीम यह मैच हार गई थी। मुंबई की टीम हरियाणा के खिलाफ अपना क्वार्टर फाइनल मैच रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। हरियाणा ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा था। मुंबई ने हर्ष तन्ना के रूप में अपनी टीम में एक नया चेहरा भी शामिल किया है। हर्ष ने अभी तक चार लिस्ट ए मैच खेले हैं। मुंबई की टीम इस प्रकार है: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना।  

कोंस्टास को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में नहीं मिली जगह, इयान हीली ने भी घर भेजने वाली मांग का समर्थन किया

मेलबर्न आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान हीली ने भी सैम कोंस्टास को श्रीलंका दौरे से वापस घर भेजने की मांग का समर्थन किया है, ताकि यह युवा खिलाड़ी इस साल के अंत में होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले कुछ महत्वपूर्ण शेफील्ड शील्ड मैच खेल सके। कोंस्टास ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में शानदार डेब्यू प्रदर्शन करके धूम मचा दी थी। उनकी बल्लेबाजी की धार ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ उनका सामना यादगार रहा। हालांकि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट में खेलने के बाद 19 वर्षीय खिलाड़ी को गाले में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह नहीं मिली है। कोंस्टास की जगह जोश इंगलिस ने जगह बनाई, जबकि ट्रेविस हेड ने ओपनिंग की। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने गाले में मेजबान टीम पर दबदबा बनाया, इसलिए गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है। इयान हीली का मानना है कि कोंस्टास को शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने के लिए स्वदेश लौटना चाहिए, ताकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले उन्हें रेड-बॉल का अधिक अनुभव मिल सके। हीली ने कहा, “आप टेस्ट टीम में सिर्फ मौके नहीं देते, इसलिए जब तक सभी फिट हैं, तब तक वही टीम रहेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम वही रहेगी, और मुझे यह विचार (कोंस्टास को प्रथम श्रेणी खेलने के लिए घर भेजने का) पसंद आया।” “उन्होंने दुबई में एक सप्ताह बिताया, श्रीलंका में एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया, टेस्ट मैच देखा और ड्रेसिंग रूम में रहकर देखा कि खिलाड़ी प्रत्येक सत्र में किस तरह से खेल रहे हैं।” उन्होंने कहा, “अब, अगर आप उसे नहीं खेलाना चाहते हैं, तो वह न्यू साउथ वेल्स के लिए खेल सकता है और ज्यादा से ज्यादा लाल गेंद का अभ्यास कर सकता है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर वापस आएगा, इसलिए उसे लाल गेंद से कुछ क्रिकेट खेलना होगा।” हीली का मानना है कि पिछले कुछ सप्ताह कोंस्टास के लिए सीखने का एक मूल्यवान अनुभव रहे होंगे, जिससे उसे यह समझने में मदद मिली कि विदेशी परिस्थितियों में सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है। इससे पहले, पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने कहा था कि कोंस्टास को गाबा में क्वींसलैंड के खिलाफ आगामी शेफील्ड शील्ड मुकाबले में खेलने के लिए न्यू साउथ वेल्स लौटना चाहिए।  

अंडमान और निकोबार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक अपने नाम किए

देहरादून राष्ट्रीय खेल 2025 के रोड साइक्लिंग फ़ाइनल के पहले दिन अंडमान और निकोबार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक अपने नाम किए। वहीं, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) ने भी दमदार प्रदर्शन किया और एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीते। महिला एलीट स्क्रैच 10 किमी रेस महिला एलीट स्क्रैच 10 किमी दौड़ में कर्नाटक की कीर्ति रंगास्वामी सी ने स्वर्ण पदक जीता। असम की चयनिका गोगोई को रजत और हरियाणा की मीनाक्षी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष एलीट स्क्रैच 15 किमी रेस पुरुषों की एलीट स्क्रैच रेस 15 किमी में एसएससीबी के साहिल कुमार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। केरल के अद्वैत शंकर एसएस ने रजत और एसएससीबी के कृष्णा नायकोडी ने कांस्य पदक जीता। महिला एलीट स्प्रिंट स्पर्धा महिला एलीट स्प्रिंट में महाराष्ट्र की श्वेता बालू गुंजल ने 12.745 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। अंडमान और निकोबार की सेलेस्टिना ने 12.848 सेकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक अपने नाम किया, जबकि दिल्ली की त्रियशा पॉल ने 12.799 सेकेंड में स्प्रिंट पूरी कर कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र की अगाशे शुशिकला दुर्गाप्रसाद 12.567 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं और कुछ मिली सेकेंड के अंतर से पदक चूक गईं। पुरुष एलीट स्प्रिंट स्पर्धा पुरुष एलीट स्प्रिंट स्पर्धा में अंडमान और निकोबार के डेविड बेकहम ने 10.691 सेकेंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर के लैटोनजाम रोनाल्डो सिंह ने 10.724 सेकंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि अंडमान और निकोबार के एसो ने 10.826 सेकेंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता। रोड साइक्लिंग के पहले दिन कुल 12 पदक अलग-अलग राज्यों और बोर्ड्स के खिलाड़ियों ने जीते, जिसमें अंडमान और निकोबार के शानदार प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा।  

कर्नाटक ने अब तक 22 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं, पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया

देहरादून कर्नाटक 42 पदकों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। कर्नाटक ने अब तक 22 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं। सर्विसेज 38 (19 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य) पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र ने अब तक सबसे अधिक 61 पदक अर्जित किए हैं, जिनमें 15 स्वर्ण, 26 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं, जिससे यह कुल पदकों की संख्या के आधार पर सबसे आगे है, लेकिन स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण तीसरे स्थान पर है। मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि मध्य प्रदेश 10 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। हरियाणा, तमिलनाडु और दिल्ली ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। हरियाणा ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 18 कांस्य पदक जीतकर कुल 33 पदक हासिल किए हैं, जबकि तमिलनाडु 9 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ 34 पदकों पर पहुंच चुका है। उत्तराखंड, जो इस बार खेलों की मेजबानी कर रहा है, ने अब तक केवल 1 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 17 पदक जीते हैं, जिससे वह 19वें स्थान पर है। राष्ट्रीय खेल में अब तक का यह रोमांचक प्रदर्शन यह दर्शाता है कि विभिन्न राज्य और संघीय टीमें अपने खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही हैं। अगले कुछ दिनों में पदक तालिका में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।  

राष्ट्रीय खेल: फाइनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने पुरुष वर्ग में केरल को 22-20 से हराकर खिताब अपने नाम किया

देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित बास्केटबॉल 3×3 टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ, जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने पुरुष वर्ग में केरल को 22-20 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला वर्ग में तेलंगाना ने केरल को 21-11 के बड़े अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबले रहे रोमांचक पुरुषों के सेमीफाइनल में केरल ने तमिलनाडु को कड़े संघर्ष में 16-15 से हराया, जबकि मध्य प्रदेश ने तेलंगाना को 18-14 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महिला वर्ग में तेलंगाना ने तमिलनाडु को 18-11 से पराजित किया, जबकि केरल ने मध्य प्रदेश को 13-10 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार कौशल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने खेल कौशल और समर्पण को साबित किया। 38वें राष्ट्रीय खेलों ने पूरे देश से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने उत्कृष्ट खेल भावना और जुनून का परिचय दिया।  

राष्ट्रीय खेल के लिए एथलेटिक्स टीम के कप्तान बने शिवपाल

लखनऊ उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम में पुरुष वर्ग में शिवपाल सिंह और महिला वर्ग में पारुल चौधरी कप्तान बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा करते हुए बताया कि टीम कोच बाबा दीन चौधरी, बीआर वरुण, रमेश यादव व गौरव त्यागी होंगे। मैनेजर शिवा नंद नायक, संदीप कुमार सिंह व विनीता बाजपेयी को बनाया गया है। राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स की स्पर्धा आठ से 12 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होंगी। पुरुष टीम : शिवपाल सिंह (कप्तान), सचिन यादव, रोहित यादव (जैवलिन थ्रो), प्रिंस कुमार, अहसन (1500 मीटर), आर्यन त्यागी (शॉटपुट), अवनीश, कुलदीप कुमार (पोल वॉल्ट), मो. शाहबान, मो. नदीम, मुकुल (हैमर थ्रो), शहनवाज खान, आदित्य कुमार सिंह (लंबी कूद), ऋत्विक चौधरी (400 मीटर), ऋत्विक चौधरी, अनिकेत पंवार (4 गुणे 400 मिक्सड रिले), कमल सिंह (डेकाथलान), लक्ष्य (200 मीटर), सूरज पाल, शाहरुख खान (3000 मीटर स्टीपल चेज), दिव्यांशु कुमार (10,000 मीटर), राम बाबू, धनंजय यादव (पैदल चाल। महिला : पारुल चौधरी (कप्तान), रेबी पाल, बबली वर्मा (3000 मीटर स्टीपल चेज), ख्याति माथुर, मानसी (ऊंची कूद), दीपांशी सिंह (लंबी कूद), सलोनी (जैवलिन थ्रो), सुनीता देवी (5000 मीटर), नीतिका वर्मा (डिस्कस थ्रो), नेहा पंवार, विनीता गुर्जर (1500 मीटर), राखी (800 मीटर), प्राची, रूपल (400 मीटर), तान्या चौधरी, नंदिनी, अनुष्का यादव (हैमर थ्रो), मुनीता प्रजापति, रेशमा पटेल, प्रियंका गोस्वामी (पैदल चाल), कविता यादव, अमृता पटेल (10000 मीटर), सोनम (ट्रिपल जंप), रूपल, प्राची (4 गुणा 400 मिक्सड रिले), साक्षी शर्मा (जैवलिन थ्रो), विधि (शॉटपुट)।  

रविचंद्रन अश्विन ने कहा- सैमसन अगर इसी तरह आउट होते रहे तो उनका दिमाग उनके साथ चालें चलने लग जाएगा

नई दिल्ली भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की खराब फॉर्म पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर उन्हें मौजूदा मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो उनके दिमाग पर नकारात्मक पक्ष हावी हो जाएगा और वह उनके साथ चालें चलना शुरू कर देगा। अपनी दाहिनी तर्जनी में फ्रैक्चर के कारण एक महीने के लिए बाहर होने वाले 30 वर्षीय सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न हुई पांच मैच की श्रृंखला में केवल 51 रन ही बना सके। इस दौरान वह इंग्लैंड की तेज गति और शॉर्ट पिच गेंदों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। अश्विन ने कहा, ‘‘अगर एक बल्लेबाज के तौर पर संजू इसी तरह आउट होते रहे तो उनका दिमाग ही उनके साथ चालें चलना शुरू कर देगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपका दिमाग आपको यह सोचने के लिए मजबूर कर देगा कि गेंदबाज एक निश्चित तरीके से गेंदबाजी कर रहा है और मैं इस तरह से आउट हो रहा हूं। क्या गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहा है या क्या मुझमें कोई कमी है? क्या मैं इससे सामंजस्य बिठा पाऊंगा? एक बार जब मन में इतने सारे सवाल उठने लग जाते हैं तो मुश्किलें बढ़ जाते हैं।’’ अश्विन ने वन डे टीम से बाहर चल रहे टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म पर भी चिंता व्यक्ति की और उन्हें अपना दृष्टिकोण बदलने की सलाह दी। सूर्यकुमार इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच में केवल 28 रन ही बना सके। अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि यह एक या दो मैचों में ऐसा हो रहा है, लेकिन यह काफी आश्चर्यजनक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको स्वच्छंद होकर खेलना चाहिए लेकिन जब आपको पता होगा कि आप पर एक निश्चित तरीके से आक्रमण किया जा रहा है तो इस तरह की गेंदों को खेलने के लिए आपका एक अलग दृष्टिकोण होना चाहिए या बस उससे बचना चाहिए। आपको गेंदबाज को अपने मजबूत पक्ष के साथ गेंदबाजी करने के लिए मजबूर करना चाहिए।’’ अश्विन ने कहा, ‘‘सूर्यकुमार यादव बेहद अनुभवी खिलाड़ी है। वह बेहद क्षमतावान खिलाड़ी है और कोई भी कह सकता है कि वह भारतीय बल्लेबाजी में बदलाव लेकर आए और उन्होंने एक रास्ता दिखाया। लेकिन अब समय आ गया है कि वह कुछ समय निकालें और अपना दृष्टिकोण बदलें।’’ अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार संघर्ष करने वाले सैमसन को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जिससे कि उनके अवचेतन मन में किसी तरह का संदेह अपनी पैठ नहीं बना सके। उन्होंने इस संदर्भ में हाल में बीसीसीआई पुरस्कार समारोह के दौरान सचिन तेंदुलकर की सलाह का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘सचिन तेंदुलकर ने भी बीसीसीआई पुरस्कार समारोह के दौरान कहा था कि अपने अवचेतन मन में किसी तरह के संदेह को पैठ नहीं बनाने दें क्योंकि ऐसा होने पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।’’  

चेल्सी की शानदार वापसी, वेस्ट हैम को 2-1 से हराया

लंदन चेल्सी ने शुरू में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए वेस्ट हैम को 2-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। चेल्सी की यह आठ मैचों में दूसरी जीत है जिससे वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। वह अब मैनचेस्टर सिटी से दो अंक ऊपर और तीसरे स्थान पर मौजूद नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट से चार अंक पीछे है। वेस्ट हैम 15वें स्थान पर है। पैर की चोट के कारण पिछले छह मैच में नहीं खेल पाने वाले इंग्लैंड के फारवर्ड जारोड बोवेन ने मध्यांतर से तीन मिनट पहले गोल करके वेस्ट हैम को बढ़त दिला दी। जब लग रहा था कि वेस्ट हैम मैच पर नियंत्रण बना रहा है तब चेल्सी ने 64वें मिनट में पलटवार किया। एंज़ो फर्नांडीज के शॉट को लाइन पर रोक दिया गया था, लेकिन स्थानापन्न पेड्रो नेटो ने रिबाउंड पर गोल कर दिया। इसके 10 मिनट बाद वेस्ट हैम के डिफेंडर आरोन वान बिसाका ने आत्मघाती गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।  

एसए 20 के तीसरे सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद राशिद खान ने कहा- वैसे ही कप्तानी करना चाहता था

गक्बेरहा एसए 20 के तीसरे सत्र में एमआई केपटाउन के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत कप्तान राशिद खान ने कहा कि वह उसी तरह से कप्तानी करना चाहते थे जैसी पिछले साल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की थी। पिछले दो सत्र में खराब प्रदर्शन और प्लेआफ में जगह नहीं बना पाने के बाद एमआई केपटाउन एसए20 के तीसरे सत्र में नौ मैचों में छह जीत दर्ज करके तीस अंक के साथ शीर्ष पर है। राशिद की कप्तानी में पिछले साल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम ने सभी को चौंकाते हुए सुपर आठ चरण में आस्ट्रेलिया को हराया और फिर अंतिम चार में पहुंची थी। राशिद ने पार्ल रॉयल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर की पूर्व संध्या पर मीडिया से कहा, ‘‘मैं एमआई केपटाउन की कप्तानी उसी तरह से करना चाहता था जैसे विश्व कप में अफगानिस्तान के लिये की थी। कोच रॉबी पीटरसन ने भी मुझसे यही कहा। इस साल मैं खिलाड़ियों को बेहतर समझता था और उनके साथ काफी समय बिताया था जिससे मुझे पता था कि किस गेंदबाज का इस्तेमाल कब करना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सबसे अहम बात खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद रखना था। उन्हें पता होना चाहिये कि कप्तान के दिमाग में क्या चल रहा है और मुझे पता होना चाहिये कि वे क्या सोच रहे हैं। पहले साल में इससे बेहतर कर सकता था लेकिन हम सब लगातार सीखते हैं।’’ इस अनुभवी लेग स्पिनर ने कहा कि इस बार हर खिलाड़ी जिम्मेदारी लेकर खेला है जिससे उनका काम आसान हो गया। उन्होंने कहा,‘‘पिछले दो साल हमने अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन फिनिशिंग नहीं कर सके। इस बार हमने टीम प्रयास से अच्छा किया और जिसे भी मौका मिला, उसने योगदान दिया है। चाहे वह बल्लेबाज हो, गेंदबाज या फील्डर। सबसे अहम बात है कि हम खेल का मजा ले रहे हैं और नतीजों की परवाह नहीं कर रहे।’’ उन्होंने कहा कि टीम में नेतृत्व दल होने से उन्हें काफी मदद मिल रही है। राशिद ने कहा, ‘‘टीम में एक अच्छा नेतृत्व दल होना जरूरी है। खासकर मेरे जैसे विदेशी खिलाड़ी के लिये यहां आकर कप्तानी करना आसान नहीं था लेकिन बाकी सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी काफी मदद की। सभी ने मिलकर जिम्मेदारी ली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मुझे यह नहीं सोचना पड़ता कि मैं अकेले फैसले ले रहा हूं। मैं दूसरों की भी सुनता हूं जो काफी अनुभवी हैं। ये खिलाड़ी इन हालात में काफी खेल चुके हैं और यहीं बड़े हुए हैं। उन्हें हालात की अच्छी समझ है और मुझे उनसे काफी मदद मिलती है।’’  

एटीपी टूर: मेदवेदेव ने कड़े मुकाबले में वावरिंका को हराया

रोटर्डम विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने कड़ी चुनौती पेश की और दो पूर्व विजेताओं के बीच मुकाबले में स्विस स्टार स्टेन वावरिंका को हराकर एटीपी रोटर्डम ओपन में वापसी की। दूसरे वरीय खिलाड़ी ने पहले सेट में दो सेट प्वाइंट गंवाने के बावजूद साथी पूर्व चैंपियन वावरिंका पर 6-7(8), 6-4, 6-1 से रोमांचक जीत दर्ज की। हालांकि, उन्होंने 2023 में खिताब जीतने के बाद पहली बार इंडोर हार्ड-कोर्ट एटीपी 500 इवेंट में दूसरे दौर में प्रवेश करने के लिए अच्छी वापसी की। इवेंट के राउंड ऑफ 32 के अन्य मैचों में, वाइल्डकार्ड पर खेल रहे छठे वरीय यूनानी खिलाडी स्टेफानोस सितसिपास ने फ्रांस के क्वालीफायर हेरोल्ड मेयोट को सीधे सेटों में 6-1,7-5 से हराया, जबकि पोलैंड के आठवें वरीय ह्यूबर्ट हर्काज़ ने सेंटर कोर्ट पर 77 मिनट तक चले मुकाबले में इटली के फ्लेवियो कैबोली को 6-3,6-2 से हराया। इटली के क्वालीफायर मटिया बेलुची ने सोमवार रात को नीदरलैंड के मीस रोटगेरिंग को राउंड ऑफ 32 के एक अन्य मुकाबले में 6-3, 6-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मेदवेदेव बनाम वावरिंका मुकाबले पर ध्यान केंद्रित था, क्योंकि दोनों पूर्व चैंपियन हैं और मेदवेदेव कुछ वर्षों के बाद इस इवेंट में वापस आ रहे थे। रोटर्डम में 2015 के खिताब विजेता वावरिंका ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार मेदवेदेव के जीत की रेखा पार करने के कारण उनकी ऊर्जा खत्म हो गई। 28 वर्षीय मेदवेदेव का अगला मुकाबला इतालवी क्वालीफायर मटिया बेलुची से होगा। अगर मेदवेदेव इस सप्ताह खिताब जीतने में सफल हो जाते हैं, तो यह रोम में 2023 एटीपी मास्टर्स 1000 के बाद उनका पहला खिताब होगा। यह पहली बार भी होगा जब पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी ने एक ही इवेंट दो बार जीता हो, जबकि उनके पिछले 20 खिताब अलग-अलग टूर्नामेंट में आए हैं। मेदवेदेव को पिछले दो एटीपी मुकाबलों में मात देने के बाद, वावरिंका को आगे की चुनौती का एहसास था और इनका गेम प्लान शुरू से ही स्पष्ट था। 39 वर्षीय वावरिंका ने न केवल लम्बी रैलियों में भाग लिया, बल्कि उन्होंने अपनी निरंतर आक्रामकता के साथ मेदवेदेव पर हमला किया। वावरिंका ने 29 शॉट के सेट प्वाइंट को रोक दिया, जो ओपनर की सबसे लंबी रैली के रूप में दोगुना था, उन्होंने अपना प्रभुत्व स्थापित किया और फोरकोर्ट में प्वाइंट को पूरा किया। उन्होंने खेल के इस पैटर्न का इस्तेमाल 69 मिनट के पहले सेट के अधिकांश समय में मेदवेदेव को परेशान करने के लिए किया, जिसके दौरान स्विस खिलाड़ी ने नेट पर 17 में से 12 अंक जीते। मेदवेदेव पहले सेट के अंत में टॉयलेट ब्रेक से पूरी तरह से अलग खिलाड़ी के रूप में लौटे। पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में नंबर 7 ने अपनी आक्रामकता का स्तर बढ़ाया, जिसने धीरे-धीरे वावरिंका से अधिक गलतियां कराना शुरू कर दिया और उनके विनर्स की संख्या में भारी कमी आई, जो दो सेटों के बीच 16 से गिरकर 5 हो गई। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, वावरिंका को पहले सेट में कोर्ट के सभी कोणों से विनर्स को फायर करने वाली रेंज को फिर से खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ा। मेदवेदेव ने अंतिम सेट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्हें एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet