LATEST NEWS

सेंट लूसिया किंग्स पहली बार सीपीएल जीता, आखिरी 20 गेंद में 65 रन कूटे

नई दिल्ली सेंट लूसिया किंग्स कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 की चैंपियन बन गई। फाइनल में किंग्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया। 139 रन के लक्ष्य को सेंट लूसिया किंग्स ने 11 गेंद रहते 4 विकेट पर हासिल कर लिया। किंग्स की तरफ से रोस्टन चेज ने 22 गेंद में नाबाद 39 और एरोन जोंस ने 31 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी खेली। रोस्टन चेज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेंट लूसिया किंग्स के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि दो महीने पहले ही स्प्रिंटर जूलियन अल्फ्रेड ने सेंट लूसिया के लिए ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल जीता था और इसके बाद डैरेन सैमी कोचिंग वाली किंग्स टीम ने अपना पहला सीपीएल खिताब जीता। इस मैच में 139 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय सेंट लूसिया किंग्स के 51 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। विकेट धीमा होने के साथ ही उसमें दोहरा उछाल था। किंग्स के बल्लेबाज किस कदर संघर्ष कर रहे थे, अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वो 9 ओवर यानी 54 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। रोस्टन चेज और एरोन जोंस एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे। कोच डैरेन सैमी ने जोंस को तो रिटायर्ड आउट करने तक का फैसला कर लिया था। फिर 15वें ओवर में सैमी ने चेज और जोंस को संदेश भेजा। उस समय किंग्स को जीत के लिए 5 ओवर में 65 रन की दरकार थी। इसके बाद तो खेल का कायापलट ही हो गया। जोंस और चेज ने गयाना वॉरियर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। चौके और छक्कों की बरसात हुई।    मोईन अली ने किंग्स की पारी का 16वां ओवर फेंका और इस ओवर में चेज और जोंस ने तीन छक्के और 2 चौके मारकर खेल ही पलट दिया। इस ओवर में कुल 27 रन आए और 20 गेंद में ही किंग्स ने 65 बना डाले और इस तरह अपना पहला सीपीएल खिताब जीता। मैच की अगर बात करें तो गयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए थे। किंग्स की तरफ से नूर अहमद ने तीन विकेट झटके थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। कप्तान फाफ डुप्लेसी 21, जॉनसन चार्ल्स 7 रन बनाकर आउट हो गया था।

वरुण चक्रवर्ती ने बताया- आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करने के लिए दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को धन्यवाद दिया

ग्वालियर लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लगभग तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी को ‘पुनर्जन्म’ और ‘भावनात्मक क्षण’ करार दिया तथा तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के पिछले सत्र के दौरान आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करने के लिए दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को धन्यवाद दिया। चक्रवर्ती ने पहले टी20 में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे भारत ने बांग्लादेश को 127 रन पर ढेर कर दिया और फिर 49 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। चक्रवर्ती ने मैच के बाद कहा, ‘‘तीन साल बाद यह मेरे लिए निश्चित रूप से भावनात्मक था। टीम में वापस आकर अच्छा लग रहा है। यह पुनर्जन्म जैसा लगता है। मैं बस प्रक्रिया से जुड़ा रहना चाहता हूं। यही मैं आईपीएल में भी कर रहा हूं।’’ चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया जो उनकी गेंदों को समझने में विफल रहे। अपना सातवां टी20 मैच खेल रहे इस 33 वर्षीय स्पिनर ने कहा कि वह बस इस पल का आनंद लेना चाहते हैं और बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रे। चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘मैं जो सामने है उससे आगे नहीं जाना चाहता और मैं सिर्फ वर्तमान में रहना चाहता हूं इसलिए मैं बहुत ज्यादा सोचना नहीं चाहता। आईपीएल के बाद मैंने कुछ टूर्नामेंट खेले और उनमें से एक टीएनपीएल था। यह एक बहुत अच्छा टूर्नामेंट है और उच्च स्तर का है।’’ वरुण ने कहा कि टीएनपीएल के दौरान भारत के ऑफ स्पिनर अश्विन के साथ काम करना उनके लिए वास्तव में अच्छा रहा और इससे उनका मनोबल बढ़ा। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसी जगह (टीएनपीएल) है जहां मैं बहुत काम करता हूं, ऐश (अश्विन) भाई के साथ भी, हमने चैंपियनशिप भी जीती। इससे मुझे आत्मविश्वास मिला। यह इस श्रृंखला के लिए मेरे लिए अच्छी तैयारी थी।’’ अपने पहले ओवर में गेंदबाजी करते समय कैच छूटने पर चक्रवर्ती ने कहा कि यह खेल का हिस्सा है।  

वरुण चक्रवर्ती ने कहा- साइड स्पिन की बजाय ओवर स्पिन पर ध्यान देने से फायदा मिला

ग्वालियर भारत के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि उन्होंने साइड स्पिन करने के बजाय गेंद को अधिक टर्न कराने के लिए ओवर स्पिन पर ध्यान दिया जिससे उन्हें राष्ट्रीय टीम में सफल वापसी करने में मदद मिली। इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 2021 में टी20 विश्व कप में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसके कारण वह टीम से बाहर हो गए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को यहां खेले गए मैच में तीन विकेट लेकर राष्ट्रीय टीम में सफल वापसी की। भारत की सात विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले वरुण ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘मैं साइड स्पिन करने वाला गेंदबाज हुआ करता था, लेकिन अब मैं पूरी तरह सेओवर स्पिन करने वाला गेंदबाज बन गया हूं। ’’ उन्होंने कहा,‘‘यह स्पिन गेंदबाजी का एक सूक्ष्म तकनीकी पहलू है, लेकिन इसमें महारत हासिल करने में मुझे दो साल से अधिक का समय लगा। मैंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग और आईपीएल में इस तरह से गेंदबाजी शुरू की। इसके लिए मुझे मानसिक पहलू पर भी काम करना पड़ा। इस तरह की गेंदबाजी करने का सबसे प्रमुख पहलू तकनीकी पक्ष होता है।’’ वरुण को पिछले दो सत्र में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया जिसने उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अब जबकि टीम में उनकी वापसी हो गई है तो यह उन्हें पुनर्जन्म जैसा लग रहा है। वरुण ने कहा,‘‘जब भी किसी टीम की घोषणा होती थी तो मुझे ऐसा लगता था मेरा नाम उसमें क्यों नहीं है। मैं उसके बारे में सोचता रहता था। इसने मुझे और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैंने ठान ली थी कि मैं वापसी करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोडूंगा। इसलिए मैंने अधिक से अधिक घरेलू क्रिकेट में खेलने को प्राथमिकता दी और इससे मुझे मदद मिली।’’  

हुसैन शंटो ने कहा- टी20 क्रिकेट में नियमित रूप से 180 से अधिक का स्कोर कैसे बनाना है

ग्वालियर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि उनकी टीम नहीं जानती कि टी20 क्रिकेट में नियमित रूप से 180 से अधिक का स्कोर कैसे बनाना है। पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी बांग्लादेश की कमजोर कड़ी रही है। विशेष कर पावर प्ले में उसके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी उसके बल्लेबाजों को शुरुआती छह ओवरों में दो विकेट पर 39 रन बनाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा। उसकी टीम केवल 127 रन बना पाई। भारत ने केवल 11.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करके श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली। शंटो ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘हमारे पास क्षमता है, लेकिन हमारे कौशल में सुधार की गुंजाइश है। हम पिछले 10 वर्षों से इसी तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं। कभी-कभी हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमें कुछ बदलाव करने होंगे।’’ बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि स्वदेश में वे जिन विकेट पर खेलते हैं उनमें बड़े स्कोर नहीं बनते जिससे कि उनकी बल्लेबाजी प्रभावित हो रही है। शंटो ने कहा,‘‘स्वदेश में हम ऐसे विकेट पर खेलते हैं जिनमें 140-150 का ही स्कोर बनता है। हमारे बल्लेबाज नहीं जानते कि 180 रन कैसे बनाते हैं। मैं सिर्फ विकेटों को दोष नहीं दूंगा, हमें अपने कौशल और मानसिकता पर भी काम करना होगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने खराब खेल खेला। हमारी टीम इससे बेहतर है लेकिन हम लंबे समय से इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम इतनी खराब है। हमारे किसी एक बल्लेबाज ने नहीं बल्कि पूरी बल्लेबाजी इकाई ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।’’ शंटो ने स्वीकार के आगे पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उनके संपूर्ण प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा,‘‘पावर प्ले निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है। हमें पहले छह ओवरों में विकेट बचाए रखकर रन बनाने होंगे। ऐसा नहीं होने पर बाद के बल्लेबाजों के लिए स्थिति चुनौती पूर्ण बन जाती है। पावर प्ले में बल्लेबाजी करने वाले हमारे खिलाड़ियों को अधिक जिम्मेदारी उठानी होगी।’’  

विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप: भारत ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में टीम स्वर्ण जीता

नई दिल्ली दीपक दलाल (545), कमलजीत (543) और राज चंद्रा (528) की भारतीय टीम ने पेरू की राजधानी लीमा में विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने अजरबैजान को एक अंक से हराकर कुल 1616 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। आर्मेनिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। भारत ने इस तरह से 13 स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक सहित कुल 24 पदकों के साथ चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल किया। इटली पांच स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदकों के साथ दूसरे जबकि नॉर्वे चार स्वर्ण सहित कुल 10 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत के मुकेश नेलवल्ली ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता, जो प्रतियोगिता में उनका छठा पदक है। उन्होंने 548 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। अजरबैजान के इमरान गारायेव ने 552 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल में परिशा गुप्ता ने 540 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत रजत पदक जीता। हंगरी की मिरियम जाको ने 546 अंक बनाए जो जूनियर विश्व रिकॉर्ड है। भारत की सेजल कांबले (529), केतन (525) और कनिष्का डागर (513) ने इस स्पर्धा में टीम वर्ग का कांस्य पदक जीता। अजरबैजान की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में भाग ले रही पांचवीं भारतीय दिव्यांशी 523 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहीं। अंतिम दिन की अन्य स्पर्धा में शार्दुल विहान और सबीरा हैरिस ने मिलकर जूनियर मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया। शार्दुल (71) और सबीरा (67) ने कुल 138 का स्कोर बनाया। चेक गणराज्य ने स्वर्ण और इटली ने रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में जुहैर खान और भाव्या त्रिपाठी की दूसरी भारतीय जोड़ी ने कुल 134 का स्कोर बनाकर संयुक्त छठा स्थान हासिल किया।  

उप-कप्तान स्मृति मंधाना, जिन्होंने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में हरमनप्रीत की जगह ली

दुबई 2024 महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की छह विकेट की जीत के दौरान, कप्तान हरमनप्रीत कौर खेल समाप्त होने से ठीक पहले अपना संतुलन खो बैठीं और गर्दन में चोट लगने के कारण 29 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गईं, जिससे कई लोग चिंतित हो गए। उप-कप्तान स्मृति मंधाना, जिन्होंने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में हरमनप्रीत की जगह ली, ने कहा कि चिकित्सा दल भारतीय कप्तान की गर्दन की चोट की जांच कर रहा है। स्मृति ने कहा, “अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, चिकित्सक इसकी जांच कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह ठीक होंगी।” अरुंधति रेड्डी के करियर के सर्वश्रेष्ठ 3-19 के स्पैल की बदौलत पाकिस्तान को 105/8 पर रोकने के बाद, भारत से उम्मीद थी कि वह अपने नेट रन रेट को बढ़ाने के इरादे से जल्द ही लक्ष्य का पीछा पूरा कर लेगा, जो न्यूजीलैंड से 58 रन की हार के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ। लेकिन पाकिस्तान की अनुशासित गेंदबाजी के कारण भारत पावर-प्ले में केवल 25/1 रन ही बना सका और लक्ष्य का पीछा जल्दी खत्म करने के लिए जोखिम लेने की कभी भी जल्दबाजी नहीं दिखाई। शेफाली वर्मा (32), जेमिमा रोड्रिग्स (23) और हरमनप्रीत कौर (29) ने सुनिश्चित किया कि भारत का लक्ष्य, जिसमें केवल चार बाउंड्री लगाई गई, सात गेंद शेष रहते पूरा हो गया। स्मृति ने माना कि भारत जिस तरह से लक्ष्य का पीछा करता है, उसमें वह बेहतर प्रदर्शन कर सकता था, क्योंकि अब उसका नेट रन रेट -1.217 है। “हम बहुत अनुशासित रहे हैं, योजनाओं का पालन किया है। फील्डिंग में हम बहुत अच्छे थे। बल्ले से बेहतर शुरुआत अच्छी होती, लेकिन हम यह जीत हासिल करेंगे।” “हमने इसके बारे में सोचा (नेट रन रेट बढ़ाने के बारे में), लेकिन मैं और शेफाली गेंद को सही समय पर नहीं खेल पाए। इसलिए हम ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचना चाहते थे, जहां हम लक्ष्य का पीछा कर रहे थे, लेकिन एनआरआर निश्चित रूप से हमारे दिमाग में है। यह मैच हमें कुछ गति देगा और उम्मीद है कि हम इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ पाएंगे।” प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पाने वाली अरुंधति ने कहा कि उनका लक्य्ग लगातार स्टंप पर गेंदबाजी करना था। “मैं नई गेंद से गेंदबाजी कर रही हूं, और पावरप्ले के लिए तैयार रहना था। हमारा पावरप्ले अच्छा रहा, रेणुका ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की। मैंने खेल के सभी चरणों में अपनी टी20 गेंदबाजी पर बहुत काम किया है।” “मैं अब और भी कड़ी मेहनत करूंगी। यह एक दिन का खेल था और बहुत गर्मी थी, लेकिन हम इस मौसम के आदी हैं। मैं बस स्टंप पर अधिक हिट करना चाहती थी, अपनी विविधताओं और धीमी गेंदों का उपयोग करना चाहती थी। यह मेरे लिए काम कर रहा है।” पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने माना कि टीम बल्ले से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थी। “बल्लेबाजी में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। हम कम से कम 10-15 रन पीछे रह गए। उम्मीद है कि अगले मैच में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मुझे भारतीयों के खिलाफ खेलने में मजा आया, यहां अपने समय का लुत्फ उठाया।”  

श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को किया नियुक्त

कोलंबो पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका के पूर्व ओपनर रह चुके जयसूर्या के मार्गदर्शन में टीम ने खासकर भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। जयसूर्या की नियुक्ति 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और वह 31 मार्च 2026 तक इस पद पर रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार, “श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने यह निर्णय हाल के भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लिया, जहां जयसूर्या अंतरिम मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे।” मुख्य कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीमित ओवरों के मैच होंगे, जो दांबुला और पल्लेकेले में खेले जाएंगे। जयसूर्या पहले श्रीलंका क्रिकेट के सलाहकार रह चुके हैं। उनको पहली बार जुलाई में अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। पिछले कुछ महीनों में जयसूर्या की देखरेख में, श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती, 10 साल में पहली बार इंग्लैंड को उनकी धरती पर टेस्ट मैच में हराया, और हाल ही में न्यूजीलैंड को घरेलू टेस्ट में 2-0 से हराया। 1991 से 2007 तक जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 40.07 की औसत से 6973 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। 445 वनडे मैचों में उन्होंने 13,430 रन बनाए, 32.36 की औसत से 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। 1996 के विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जयसूर्या इसके अलावा एक शानदार गेंदबाज भी थे। बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टेस्ट मैचों में 98 और वनडे मैचों में 323 विकेट लिए हैं। वनडे में वह दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में एक हैं। जयसूर्या ने अपने करियर में 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी 30 मैच खेल चुके हैं।  

मार्कस हैरिस ने नए सिरे से फोकस और नई मानसिकता के साथ 2024-25 शेफील्ड शील्ड सीजन पर अपना ध्यान केंद्रित किया

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह बनाने से चूकने के बाद मार्कस हैरिस ने नए सिरे से फोकस और नई मानसिकता के साथ 2024-25 शेफील्ड शील्ड सीजन पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी मार्कस हैरिस ने घरेलू सत्र से पहले क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, “इस साल मेरे लिए यही अंतर है कि पिछले साल की तरह इस साल मेरे सिर पर टेस्ट में चयन होने का खतरा नहीं मंडरा रहा है।” उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि मैं कहां खड़ा हूं और मैं जिस स्थिति में हूं, मेरी उम्र क्या है, मुझे पता है कि अगर मुझे फिर से मौका मिलना है तो मुझे हर हाल में दरवाजा खटखटाना होगा। ऐसा लगता है कि वे छह बल्लेबाजों के बारे में काफी हद तक तय कर चुके हैं। लेकिन वे वास्तव में निश्चित नहीं हैं कि क्रम क्या होगा।” 32 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को कभी डेविड वार्नर के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि पिछली गर्मियों में चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी ऑर्डर के साथ प्रयोग किया और तब हैरिस दरकिनार कर दिए गए। हैरिस और उनके प्रतिद्वंद्वियों कैमरन बैनक्रॉफ्ट और मैथ्यू रेनशॉ के स्थान पर स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत करने के लिए उतारा गया। टेस्ट टीम में सिलेक्शन से चूकने की निराशा पर हैरिस ने स्वीकार किया कि उनके लिए अपने टेस्ट भविष्य की अनिश्चितता से बचना मुश्किल था, लेकिन इसके साथ आने वाली मानसिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए उन्होंने कदम उठाए हैं। पिता बनने से हैरिस को एक नया दृष्टिकोण भी मिला है। 2023-24 सीजन की शुरुआत से कुछ दिन पहले अपने बेटे मैक्स का स्वागत करते हुए, हैरिस ने घर पर पर्सनल लाइफ के साथ क्रिकेट को संतुलित करने की चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा “जब आपके पास एक छोटा बच्चा होता है, तो चीजें इस क्रम में बदल जाती हैं कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है और क्या नहीं। वह अब एक साल का हो गया है, इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि यह आसान हो रहा है, लेकिन मैं एक पिता होने के लिए और अधिक अभ्यस्त हो रहा हूं।”  

महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की पांच बेटियों ने फेरा पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी, भारतीय टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज की

दुबई आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपना खाता खोला। ओपनिंग मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहा और एक समय पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा था, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सूझबूझ भरी पारी खेल पाकिस्तान को कोई बड़ा उलटफेर करने से रोका। मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीता और भारत के खिलाफ पहले बैटिंग का फैसला लिया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए, जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर 108 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत की पांच बेटियों ने इस जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अरुंधती रेड्डी अरुंधती रेड्डी ने अपने कोटे के चार ओवरों में 19 रन दिए और तीन विकेट चटकाए। अरुंधती को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अरुंधती ने ओमेमा सोहैल, निदा दार, अलिया रियाज को आउट किया। बीच के ओवरों में अरुंधती ने पाकिस्तान बैटर्स को बांधकर रखा और यही वजह है कि पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाई। श्रेयंका पाटिल युवा स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। श्रेयंका ने चार ओवर में एक मेडेन ओवर फेंका और 12 रन देकर दो विकेट निकाले। उन्होंने खतरनाक दिख रहीं मुनीबा अली को पवेलियन भेजा और साथ ही तुबा हसन को भी आउट किया। श्रेयंका ने पाकिस्तान की बैटर्स को हाथ खोलकर रन बनाने ही नहीं दिया। शेफाली वर्मा भारतीय टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो ऐसा लगा था कि तेज शुरुआत करेगी और पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ-साथ अपना नेट रनरेट भी बेहतर करने के बारे में सोचेगी। हालांकि ऐसा देखने को नहीं मिला। दुबई की पिच से बॉलर्स को काफी मदद मिल रही थी और बैटर्स के लिए जमकर खेलना मुश्किल हो रहा था। स्मृति मंधाना सात रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली ने इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज के साथ मिलकर पारी को संभाला, उन्होंने अपना नैचुरल गेम पैर जमाने के बाद ही खेला। शेफाली 35 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बैट से तीन चौके निकले। शेफाली के करियर में यह पहला मौका है, जब उन्होंने 30 से ज्यादा गेंदें टी20 में खेली हैं और 100 से कम के स्ट्राइक रेट पर रन बनाए हैं। जेमिमा रोड्रिगेज जेमिमा जब बैटिंग के लिए आई थीं, तब भारत का स्कोर 18 रन पर एक विकेट था और मंधाना पवेलियन लौट चुकी थीं। जेमिमा ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाए और शेफाली के साथ मिलकर भारत को चेज में ट्रैक पर वापल लेकर आईं। जेमिमा ने सिंगल्स और डबल्स लेकर भारत पर कभी भी बहुत ज्यादा दबाव बनने नहीं दिया। हरमनप्रीत कौर कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 गेंद पर 29 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं, लेकिन रिटायर्ड हर्ट होने से पहले वह टीम इंडिया को जीत के दरवाजे पर पहुंचा चुकी थीं। 16वें ओवर में जेमिमा और ऋचा घोष लगातार दो गेंद पर आउट हो गईं और भारतीय टीम थोड़ा मुश्किल में नजर आने लगी थी। कप्तान हरमन ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर सूझबूझ से रन चुराए और एक बाउंड्री लगाकर भारत से दबाव भी हटाया।

पाकिस्तान की टीम को पहली हार मिली और भारत को मिली पहली जीत, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

दुबई भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में महिला टी20 विश्व कप 2024 का 7वां लीग मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत मिली, जो इस टी20 विश्व कप की भारत की पहली जीत है। पाकिस्तान की टीम को पहली हार मिली है, क्योंकि भारत ने पहले मैच में हार झेली थी और पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में जीत मिली थी। इस मैच में 20 ओवर खेलकर पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए थे। भारत ने 106 रनों का लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में भारत पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान तीसरे पायदान पर बरकरार है। श्रीलंका अब चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गया है। 6 विकेट से जीता भारत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में पहली जीत दर्ज की है। भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। सना का कमाल टीम इंडिया को चौथा झटका ऋचा घोष के तौर पर लगा। उनको पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने आउट किया। इससे पहली गेंद पर जेमिमा आउट हुई थीं। इस तरह पाकिस्तान की वापसी उन्होंने कराई है। जेमिमा रॉड्रिग्स 23 रन बनाकर आउट हुईं। पाकिस्तान यहां से वापसी कर सकता है। भारत के लिए ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं है। 106 रनों के जवाब में भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 70 के पार हो चुका है, लेकिन नेट रन रेट अभी भी भारत का खराब है। इस मैच को भारत को जल्द खत्म करना होगा। शेफाली वर्मा ने टीम के रन रेट को बढ़ाया, लेकिन वे 32 रनों की पारी खेलकर आउट हो गईं। इस तरह भारत को दूसरा झटका लगा। नेट रन रेट पर नहीं है फोकस भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीत सकती है, लेकिन नेट रन रेट इस समय भारत के ध्यान में नही हैं। 9 ओवर में टीम ने एक विकेट खोकर 42 रन बनाए हैं। इससे भारत की मुश्किलें आगे बढ़ सकती हैं, क्योंकि पॉइंट्स टेबल में टीम आखिरी पायदान पर है।

महिला टी20 विश्व कप 2024: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच आज  महिला टी20 विश्व कप 2024 का 7वां लीग मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम में एक बदलाव हुआ है। भारत और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने दूसरे मुकाबले में उतरी हैं। भारतीय टीम हारकर यहां पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने पहला मैच जीता है। भारत को न्यूजीलैंड से करारी हार मिली थी, जबकि पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया था। पाकिस्तान ने जीता टॉस भारत के खिलाफ वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में पाकिस्तान की टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसी हो सकती हैं संभावित प्लेइंग इलेवन भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल/यास्तिका भाटिया, आशा शोभना और रेनुका ठाकुर पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन: मुबीना अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, निदा डार, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, आलिया रियाज़, सैयदा अरूब शाह, नशरा संधू और सादिया इकबाल  

आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल में भी करना चाहते हैं कप्तानी

ग्वालियर. भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आने वाले समय में आईपीएल में भी कप्तानी करना चाहते हैं। अभी सूर्या भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं। ऐसे में उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस उन्हें हर हाल में बरकरार रखना चाहेगी। आईपीएल के लिए निलामी दिसंबर में होगी। अब देखना है कि मुम्बई उन्हें कप्तानी को अवसर देगी या नहीं। मुम्बई ने पिछले सत्र में हार्दिक पंडया को कप्तान बनाया पर उनका और टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले आईपीएल के बाद से सूर्यकुमार सबकी नजरों में हैं। ऐस में मुंबई इंडियंस उन्हें कोई अहम भूमिका देना चाहेगी सूर्यकुमार ने कहा कि मैं किसी भी नई भूमिका के लिए तैयार रहूंगा। सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी करने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में भी कप्तानी की थी। वहीं सूर्यकुमार ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में युवाओं का अवसर मिला है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास अपने को साबित करने का अच्छ अवसर मिलेगा।

सहवाग के जोखिम भरे शॉट को लेकर भडक गए थे जॉन राइट

नई दिल्ली आक्रामक बल्लेबाजी शैली और जोखिम लेने की प्रवृत्ति पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग हमेशा चर्चा का विषय बनाती रही है। एक बार तो सहवाग के कोच जॉन राइट इतना नाराज हो गए कि उन्होंने सहवाग को मुक्का मार दिया। यह घटना उस समय की है जब सचिन तेंदुलकर भी ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सौरव गांगुली ने इस बारे में एक किस्सा साझा किया है, जिसमें बताया गया कि कैसे सहवाग ने एक मैच में अपने जोखिम भरे शॉट के कारण कोच को भड़काया। गांगुली ने कहा, “मुझे याद है कि यह श्रीलंका के खिलाफ एजबेस्टर में हुआ था। उस समय हमारा लक्ष्य 210 रन का था। सहवाग ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से हमें जीत दिलाई। मैच के बाद, जब मैं ड्रेसिंग रूम में गया, तो माहौल काफी गंभीर था।”गांगुली ने अनिल कुंबले से पूछा कि ऐसा क्यों हुआ, तो कुंबले ने बताया कि जॉन राइट ने सहवाग को कोने में घसीटकर मुक्का मारा। राइट ने सहवाग से कहा, “अब तुम भारत के लिए दोबारा नहीं खेलोगे, क्योंकि उस शॉट के कारण हम हार सकते थे।” गांगुली ने जॉन से पूछा कि क्या सहवाग ने पलटकर कोई प्रतिक्रिया दी, तो राइट ने कहा कि सहवाग ने ऐसा नहीं किया। जब गांगुली ने सहवाग से बात की, तो उन्होंने इसे हल्के में लिया और कहा, “जाने दो, ऐसा होता रहता है। मैंने एक खराब शॉट खेला।” इसके बाद, गांगुली ने सचिन से इस बारे में पूछा, तो सचिन ने कहा कि वह उस समय चाय का आनंद ले रहे थे और स्थिति को देखकर कुछ नहीं बोले। यह घटना सहवाग के खेल के प्रति उनकी साहसिकता और टीम के माहौल को दर्शाती है। बता दें कि सहवाग के आक्रामक खेल के कारण उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह पहले गेंद से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने में माहिर थे।  

जमशेदपुर एफसी ने ईस्ट बंगाल, मोहन बागान ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराया

जमशेदपुर/कोलकाता. जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में शनिवार को यहां ईस्ट बंगाल को 2-0 से जबकि मोहन बागान सुपरजायंट्स ने सत्र के पहले कोलकाता डर्बी में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-0 से शिकस्त दी। जमशेदपुर एफसी की टीम ने जापान के मिडफील्डर रे ताचिकावा के 21वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल की जबकि लाल चुंगनुंगा के आत्मघाती गोल से मैच के 70वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी हो गयी। ईस्ट बंगाल एफसी 64वें मिनट में पेनल्टी किक को भुना नहीं पाई। साउल क्रेस्पो के कमजोर राइट फुटर शॉट को जमशेदपुर के गोलकीपर एल्विरो गोम्स ने अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाकर आराम से रोक दिया। गोम्स को पेनल्टी किक समेत कई शानदार बचाव करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दिन के दूसरे मैच में पूरी तरह से मोहन बागान का दबदबा रहा। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गये मैच में मोहन बागान की जीत में ऑस्ट्रेलियाई मिडफील्डर जैमी मैक्लेरेन ने आठवें, कप्तान सुभाशीष बोस ने 31वें और स्कॉटलैंड के मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट 36वें मिनट में गोल किए। कप्तान सुभाशीष को एक गोल करने और डिफेंस में मजबूती दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मुम्बई ने 27 साल बाद जीती ईरानी ट्रॉफी

लखनऊ. ईरानी कप 2024 का मैच मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया। ये मुकाबला ड्रॉ रहा। लेकिन पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मुंबई की टीम ईरानी कप 2024 का खिताब जीतने में सफल रही है। मुंबई ने पहली पारी में कुल 537 रन बनाए थे। तब सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाया और अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन पारी खेली थी। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 416 रनों पर सिमट गई। इस तरह से मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली, जो जीत में अहम साबित हुई। इसके बाद मुंबई ने दूसरी पारी 329 रन बनाकर घोषित की। सरफराज खान ने लगाया दोहरा शतक मुंबई के लिए पहली पारी में सरफराज खान सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने मैच में 286 गेंदों में 222 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 97 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 64 रन और तनुष कोटियन ने 64 रन बनाए। इन खिलाड़ियों की शानदार पारी की वजह से ही मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए। जबकि मुंबई की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब पृथ्वी शॉ और आयुष महात्त्रे जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक तमोरे भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। सरफराज ने दोहरा शतक लगाकर मुंबई की मैच में वापसी करवाई। वह एक छोर पर टिके रहे और रन बनाना जारी रखा। अभिमन्यु ईश्वरन का शतक गया बेकार पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिमन्यु ईश्वरन ने 191 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल था। ध्रुव जुरेल ने 93 रनों की पारी खेली। टीम में वापसी की उम्मीदें लगाए बैठे ईशान किशन सिर्फ 38 रन ही बना सके। रेस्ट ऑफ इंडिया के बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से वह 416 रन ही बना सकी। पहली पारी में पिछड़ने के बाद ही रेस्ट ऑफ इंडिया की हार लगभग तय हो चुकी थी। 27 साल बाद मुंबई ने जीता ईरानी कप मुंबई के लिए दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने 76 रन बनाए। दूसरी पारी में सबसे बड़ी लाइमलाइट तनुष कोटियन ने शतक लगाकर चुराई। उन्होंने 150 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। उनके अलावा मोहित अवस्थी ने 51 रनों का योगदान दिया। मुंबई ने अपनी दूसरी पारी 329 रन बनाकर घोषित की थी। मुंबई की टीम ने 27 साल बाद ईरानी कप जीता है। टीम इंडिया से बाहर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने कमाल कर दिया है। इससे पहले मुंबई ने साल 1997 में ईरानी कप जीता था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet