LATEST NEWS

नाइजीरिया की महिला फुटबॉल टीम ने शुरु की पेरिस 2024 की तैयारी

अबुजा नाइजीरिया की महिला फुटबॉल टीम ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण शिविर में तैयारी शुरू कर दी है। सिन्हुआ के अनुसार, सुपर फाल्कन्स के नाम से जानी जाने वाली टीम ने सेविला के पास जेरेज़ डे ला फ्रोंटेरा में अपना प्रशिक्षण शिविर खोला। नाइजीरिया फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता एडेमोला ओलाजिरे के अनुसार, सोमवार सुबह तक 18 में से 12 खिलाड़ी आ चुके थे। कप्तान रशीदत अजीबडे और पहली पसंद की गोलकीपर चियामाका नादोज़ी सहित प्रमुख खिलाड़ी पहले से ही शिविर में हैं। ओलाजिरे ने कहा कि सुपर फाल्कन्स ने बहुत उत्साह के साथ प्रशिक्षण शुरू किया। सुपर फाल्कन्स ने आखिरी बार 16 साल पहले बीजिंग खेलों में ओलंपिक में भाग लिया था। पेरिस ओलंपिक टूर्नामेंट के लिए अफ्रीकी चैंपियन को स्पेन, ब्राजील और जापान के साथ ग्रुप सी में रखा गया है।  

इटली के तीन खिलाड़ी विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में, रिबाकिना और स्वितोलिना भी जीतीं

लंदन इटली के लोरेंजो मुसेत्ती ने पांच फुट आठ इंच लंबे फ्रांस के जियोवान्नी एमपेत्सी को हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुसेत्ती ने 21 वर्ष के प्रतिद्वंद्वी को विम्बलडन प्री क्वार्टर फाइनल में 4.6, 6.3, 6.3, 6.2 से मात दी। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन यानिक सिनर और महिला वर्ग में सातवीं रैंकिंग वाली जैसमीन पाओलिनी ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली। यह पहली बार हुआ है कि इटली के तीन खिलाड़ी किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हों। सिनर ने 14वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन के खिलाफ 6-2, 6-4, 7-6 (9) से जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला दानिल मेदवेदेव से होगा। एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच कार्लोस अल्काराज और टॉमी पॉल के बीच खेला जाएगा। गत चैंपियन अल्काराज ने 16वें वरीय उगो हम्बर्ट को 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से पराजित किया। मुसेत्ती का सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव या टेलर फ्रिट्ज से होगा। दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने फ्रांस के आर्थर फिल्स को 6.2, 6.4, 4.6, 6.3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना सात बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच या होल्गर रूने से होगा। पॉल ने रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-2, 7-6 (3), 6-2 से हरा कर पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मेदवेदेव ने ग्रिगोर दिमित्रोव के पहले सेट में पांव पर चोट लग जाने के कारण बाहर हो जाने से अंतिम आठ में प्रवेश किया। महिला वर्ग में मेडिसन कीज के तीसरे सेट में 5-5 के स्कोर पर हट जाने के कारण जैस्मीन पाओलिनी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पाओलिनी का अगला मुकाबला एम्मा नवारो से होगा, जिन्होंने मौजूदा अमेरिकी ओपन चैंपियन कोको गॉफ को 6-4, 6-3 से हराया। क्वालीफायर लुलु सन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जहां उनका मुकाबला डोना वेकिच से होगा। सन ने 2021 की अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू को 6-2, 5-7, 6-2 से हराया। यह 2010 के बाद पहला अवसर है जबकि महिला वर्ग में किसी क्वालीफायर ने अंतिम आठ में प्रवेश किया।वेकिच ने बारिश से प्रभावित एक अन्य मैच में पाउला बडोसा को 6-2, 1-6, 6-4 से हराया।  

विम्बलडन : टेलर फ्रिट्ज ने ज्वेरेव को हराया, जोकोविच भी जीते

लंदन अमेरिका के 13वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने दो सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दो बार के ग्रैंडस्लैम उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4. 6, 6.7, 6.4, 7.6, 6.3 से हराकर विम्बलडन पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना 25वीं वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेत्ती से होगा जो पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में अंतिम आठ में पहुंचे हैं। फ्रिट्ज को विम्बलडन 2022 में रफेल नडाल ने हराया था। दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना सात बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा। जोकोविच ने होल्गर रूने को 6.3, 6.4, 6.2 से हराया। दर्शक रूने के नाम के नारे लगा रहे थे और जोकोविच की हूटिंग भी हुई लेकिन इससे वह विचलित नहीं हुए। महिला वर्ग में इटली की जैसमीन पाओलिनी ने जियोवान्नि एम पेरिकार्ड को 4.6, 6.3, 6.3, 6.2 से हराया। एलेना रिबाकिना को अगले दौर में जगह मिल गई जब उनकी प्रतिद्वंद्वी अन्ना कालिंस्काया ने कलाई की चोट के कारण कोर्ट छोड़ दिया। अब उनका सामना एलिना स्वितोलिना से होगा जिन्होंने वांग शिन्यु को 6.2, 6.1 से हराया। वहीं बारबरा क्रेइसिकोवा ने डेनियेले कोलिंगस को 7.5, 6.3 से और येलेना ओस्टापेंको ने यूलिया पुतिनत्सेवा को 6.2, 6.3 से मात दी।  

यूक्रेन पर मिसाइल हमले से चिंतित स्वितोलिना

लंदन विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बावजूद यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना के चेहरे पर खुशी नहीं थी क्योंकि वह अपने देश पर रूस के मिसाइल हमले को लेकर काफी चिंतित दिखीं। स्वितोलिना ने वांग शिन्यु को 6.2, 6.1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। उनका कहना था कि यह जीत उनके देश के लोगों के अंधेरे जीवन में रोशनी और खुशी की एक किरण लेकर आयेगी। स्वितोलिना की दादी, चाचा और कई रिश्तेदार यूक्रेन में हैं। रूस की दर्जनों मिसाइलों ने यूक्रेन के पांच शहरों पर हमला किया जिसमें अपार्टमेंट और राजधानी कीव में बच्चों का एक अस्पताल शामिल है। इस हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए और 150 से अधिक घायल हुए हैं। स्वितोलिना ने कहा, ‘‘मेरे लिये यहां रहना मुश्किल है। मैं अपने कमरे में रहना चाहती हूं क्योंकि इतनी सारी भावनायें उमड़ रही हैं। ऐसे दुख भरे दिनों में कुछ करने का मन नहीं करता। मेरे लिये यह ऐसा ही दिन है।’’ उन्होंने अपने मैच के दौरान अपनी सफेद कमीज पर काली रिबन बांधकर खेला।  

गुकेश के लिये रैपिड में बेहतर प्रदर्शन का मौका, गुजराती को वाइल्डकार्ड

जगरेब (क्रोएशिया) विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर डी गुकेश के पास ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में रैपिड वर्ग में अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका है जबकि विदित गुजराती वाइल्ड कार्ड के जरिये उनसे जुड़ेंगे। गुकेश का सामना विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले में 20 नवंबर को चीन के डिंग लिरेन से होगा। गुकेश का प्रदर्शन क्लासिकल प्रारूप में बेहतरीन रहा है लेकिन तेज रफ्तार वाले प्रारूप में वह लय नहीं बना सके हैं। विश्व चैम्पियनशिप में मुकाबला टाईरहने पर रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज के तेज समय नियंत्रण मंं मुकाबले खेले जायेंगे। रैपिड और 18 अंडर ब्लिट्ज शतरंज नियमों के तहत नौ दौर में खेले जाने वाले 175000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट में गुजराती को वाइल्ड कार्ड मिला है। अमेरिका के फेबियानो कारूआना, रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि, फ्रांस के फिरोजा अलीरजा और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव, अमेरिका के वेसले सो और नीदरलैंड के अनीश गिरि भी इसमें खेल रहे हैं।इनके अलावा क्रोएशिया के इवान सारिच और अमेरिका के लेवोन आरोनियन भी इसमें भाग लेंगे।  

राहुल द्रविड़ को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिला ऑफर, गंभीर यह रोल ले सकते हैं

नई दिल्ली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के साथ-साथ टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया। राहुल द्रविड़ से जब इस बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने मजाक में कहा था कि अब मैं बेरोजगार हो जाऊंगा, कोई ऑफर हो तो बताना। द्रविड़ ने यह बात मीडिया से कही थी। ऐसी खबर आ रही है कि द्रविड़ को एक ऑफर मिल भी गया है। खबर के मुताबिक राहुल द्रविड़ से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम ने संपर्क किया है और वे चाहते हैं कि द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में टीम से मेंटॉर के तौर पर जुड़ें। द्रविड़ के कार्यकाल में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीती, एशिया कप जीती, वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंची। दरअसल केकेआर के मेंटॉर के तौर पर गौतम गंभीर 2024 में टीम से जुड़े थे, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जब से टीम इंडिया के नए हेड कोच के पद की वेकेंसी निकाली थी, तब से खबरें आ रही थीं कि गंभीर यह रोल ले सकते हैं। गंभीर 2024 में केकेआर के मेंटॉर थे और केकेआर ने खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद गंभीर से हेड कोच के पद को लेकर बीसीसीआई की लगातार बात हो रही थी। हाल ही में गंभीर कोलकाता से लौटे, ऐसा कहा गया कि कोलकाता में उनका फेयरवेल हो गया है और जल्द ही बीसीसीआई ऐलान कर देगा कि गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है और इसके बाद अगले महीने टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर जाना है। जिम्बाब्वे दौरे पर हेड कोच के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण गए हैं और ऐसी खबरें हैं कि गौतम गंभीर श्रीलंका के खिलाफ दौरे से पहले अपना पद संभाल लेंगे।  

युवराज सिंह का आरोप, कंपनी ने उन्हें फ्लैट देने में देरी की और इसकी गुणवत्ता भी खराब है, अब अदालत खटखटाया दरवाजा

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की याचिका पर एक रियल स्टेट कंपनी को नोटिस जारी किया। भारत को 2011 में वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने अदालत से मांग की है कि विवाद के निपटारे के लिए आर्बिट्रेटर की नियुक्ति की जाए। जस्टिस हरि शंकर ने याचिका पर संक्षिप्त सुनवाई की और ब्रिलियंट एटोइल प्राइवेट लिमिटेड से जवाब मांगा। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, युवराज सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उन्हें फ्लैट देने में देरी की और इसकी गुणवत्ता भी खराब है। युवराज सिंह ने दिल्ली के हौज खास में इस कंपनी का फ्लैट 2021 में बुक किया था। उस समय उसकी कीमत 14.10 करोड़ रुपए बताई गई थी। पूर्व क्रिकेटर को नवंबर 2023 में फ्लैट का पजेशन मिला, लेकिन जब वह प्रॉपर्टी को देखने पहुंचे तो इसकी गुणवत्ता कमतर थी। युवराज सिंह ने कहा है कि बिल्डर ने गुणवत्ता से समझौता किया और फिटिंग, लाइटिंग आदि खराब है। उन्होंने डिलीवरी में देरी और खराब गुणवत्ता के लिए क्षतिपूर्ति की मांग की है। युवराज सिंह ने पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है और कहा कि डिवेलपर ने उनके ब्रैंड वैल्यू का दुरुपयोग किया। उन्होंने एमओयू की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शर्त के मुताबिक प्रॉजेक्ट को प्रमोट करने के लिए नवंबर 2023 के बाद उनका चेहरे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था।   युवराज ने कहा कि है कि बिल्डर की ओर से अभी भी उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल बिलबोर्ड्स, प्रॉजेक्ट साइट, सोशल मीडिया और आर्टिकल में किया जा रहा है, जबकि एमओयू की अवधि खत्म हो चुकी है। युवराज सिंह की तरफ से वकील रिजवान ने दलीलें पेश कीं। रियल स्टेट कंपनी की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।  

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के क्षेत्ररक्षण कोच मुनीश बाली ने उमा छेत्री की प्रशंसा

चेन्नई भारतीय महिला क्रिकेट टीम के क्षेत्ररक्षण कोच मुनीश बाली ने उमा छेत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह युवा विकेटकीपर ‘वास्तव में कड़ी मेहनत करने वाली क्रिकेटर है।’ इक्कीस वर्षीय छेत्री ने  यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द कर दिए गए दूसरे मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने दीप्ति शर्मा की गेंद पर तेजमिन ब्रिट्स को स्टंप आउट किया। इससे पहले वह इसी बल्लेबाज को स्टंप के आगे से गेंद पकड़ने के कारण जीवनदान दे चुकी थी। बाली ने हालांकि छेत्री का बचाव किया और कहा कि इस युवा खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शॉर्ट लेग पर जिस तरह से क्षेत्ररक्षण किया वह सराहनीय है। बाली ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘मुझे बहुत खुशी है कि उसे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला। टेस्ट मैच के दौरान उसने 70 से 80 ओवर तक फील्डिंग की थी। वह बहादुर लड़की है।’’ उन्होंने कहा,‘‘शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करना आसान नहीं होता है। उसे तब चोट भी लगी थी लेकिन दर्द के बावजूद भी उसने वहां पर फील्डिंग की। उसका रवैया शानदार है और वह वास्तव में कड़ी मेहनत करने वाली क्रिकेटर है। मुझे बहुत खुशी है कि उसने ब्रिट्स को स्टंप आउट किया।’’ दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 177 रन बनाए लेकिन भारतीय पारी शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई जिसके कारण मैच रद्द करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका पहला मैच जीत कर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को खेला जाएगा।    

भारतीय महिला टीम श्रृंखला का आखिरी मैच खेलने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी

चेन्नई  भारतीय महिला टीम तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में मंगलवार को यहां आखिरी मैच में जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी तक उसके सामने जीत दर्ज कर इसे 1-1 से बराबर करने की चुनौती होगी। इसके लिए हालांकि भारतीय गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा उठाना होगा जिसके खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में नौ विकेट पर 189 रन बनाकर 12 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बारिश के कारण भारत को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन गेंदबाजों ने इस मुकाबले में भी छह विकेट पर 177 रन लुटाये थे। तीसरे टी20 में पर भी खराब मौसम का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि मंगलवार को भी बारिश की 30 से 40 प्रतिशत संभावना है। दोनों मैचों में दो-दो विकेट लेने वाली पूजा वस्त्राकर और स्पिनर दीप्ति शर्मा को छोड़कर, अधिकांश भारतीय गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे है। रेणुका सिंह के पहले मैच में असरहीन रहने के बाद दूसरे मुकाबले में सजीवन सजना को मौका मिला लेकिन इससे भी टीम को कोई फायदा नहीं हुआ। श्रेयंका पाटिल और राधा यादव ने रविवार को एक-एक विकेट लिया लेकिन यह दोनों गेंदबाज भी रन रोकने में नाकाम रहे। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर चाहेंगी कि श्रृंखला दांव पर होने के कारण उनके गेंदबाज कड़ी मेहनत करें। बल्लेबाजी के मोर्चे पर पहले मैच में भारतीयों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 53), स्मृति मंधाना (46), हरमनप्रीत (35), शेफाली वर्मा (18) और दयालन हेमलता (14) ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया। टी20 में रविवार को पदार्पण करने वाली विकेटकीपर उमा छेत्री के टीम में बने रहने की संभावना है। टीम प्रबंधन बल्ले से उनके योगदान को देखना चाहेगा।   दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के लिए तजमिन ब्रिट्स ने लगातार दो अर्धशतक लगाकर शानदार लय में होने का सबूत दिया है। ब्रिट्स के अलावा, कप्तान लौरा वोल्वार्ट, मारिजान कप्प और एनेके बॉश ने भी तेजी से रन बनाये है।   दक्षिण अफ्रीका की एकमात्र चिंता चोट से वापसी करने वाली बल्लेबाज क्लो ट्रायोन हैं।  वह दोनों मैचों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही है। बांग्लादेश में आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए, ट्रायोन खुद को साबित करने के लिए बेताब होगी। टीम इस प्रकार हैं:  भारत महिला: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), उमा छेत्री (विकेट कीपर), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजाना, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, शबनम शकील, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव। दक्षिण अफ्रीका महिला:  लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, मीके डी रिडर (विकेट कीपर), सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), एनेके बॉश, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कप्प, सुने लुस, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, एलिज़-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा और तुमी सेखुखुने।   मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।    

ह्यूस्टन स्क्वाश के फाइनल में हारे चोतरानी

नई दिल्ली भारत के वीर चोतरानी ह्यूस्टन में 9000 डॉलर इनामी पीएसए चैलेंजर टूर प्रतियोगिता कान्सो ओपन स्क्वाश के फाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद अशाब इरफान से पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 2-3 से हार गए। विश्व में 106वें स्थान पर काबिज और यहां चौथे वरीय चोतरानी ने दो बार वापसी करके बराबरी की लेकिन तीसरी वरीयता प्राप्त इरफान ने रविवार को खेले गए फाइनल में निर्णायक गेम अपने नाम करके खिताब जीता। पाकिस्तान के खिलाड़ी में 80 मिनट तक चले इस मैच में 11-7 8-11 12-10 8-11 11-8 से जीत दर्ज की। इससे पहले 22 वर्षीय चोतरानी ने मैक्सिको के दूसरे वरीय अल्फ्रेडो अविला वर्गारा को 11-3 9-11 11-7 11-7 से हराकर पांचवीं बार किसी टूर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया था।  

रेहान थॉमस अपने दूसरे पेशेवर टूर्नामेंट में ही शीर्ष 10 में शामिल रहे

रबात भारत के रेहान थॉमस ने 20 लाख डालर इनामी इंटरनेशनल सीरीज मोरक्को गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी दूसरी पेशेवर प्रतियोगिता में ही शीर्ष 10 में जगह बनाई। दुबई में रहने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने चार दौर में 69-73-69-72 का स्कोर बनाया। उनका कुल योग नौ अंडर रहा जिससे वह संयुक्त आठवें स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में भारत के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से केवल पांच खिलाड़ी कट में जगह बना पाए थे। भारतीय खिलाड़ियों में रेहान का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। कट में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में वीर अहलावत (73) संयुक्त 29वें, ओलंपिक की तैयारी में लगे गगनजीत भुल्लर (79) और वरुण चोपड़ा (74) संयुक्त 33वें तथा राशिद खान (74) संयुक्त 37वें स्थान पर रहे। न्यूजीलैंड के बेन कैंपबेल ने जॉन कैटलिन को पीछे छोड़कर खिताब जीता।

टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचा, केवल 46 गेंद पर शतक पूरा किया

हरारे  भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को जिम्बाब्वे के साथ दूसरे टी-20 मुकाबले लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा करने दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इसके साथ ही उन्होंने रिकार्डो की झड़ी लगा दी हैं। आज खेले गये इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इससे पहले वर्ष 2023 में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में अपना दोहरा शतक लगातार तीन छक्के लगाकर पूरा किया था। अभिषेक ने अपना शतक 46 गेंदों में पूरा किया, टी-20 में भारत के किसी खिलाड़ी के द्वारा संयुक्त रूप से यह तीसरा सबसे तेज शतक है। इससे मामले में 35 गेंदों में शतक लगाकर रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2017 में यह कारनामा किया था और दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इसके अलावा के एल राहुल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 46 गेंदों में ही शतक लगाया था। राजकुमार शर्मा ने कहा कि, “पहले मैच के बाद मेरी उससे बात हुई थी. मैंने उसे मोटिवेट किया था. मैंने कहा था कि, यह सब होता है. इसके निराश नहीं होना है. आगे अभी काफी आगे जानी है.  यही नहीं पहले मैच के बाद युवी ने भी अभिषेक को कॉल करके निराश न होने के लिए कहा था. युवी ने उसे मैसेज किया था.  अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मुकाबले में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज है। इससे पहले वर्ष 2018 में ऐरन फिच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक 172 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा स्टीवन टेलर ने वर्ष 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 101 रन बनाए थे। भारत का आज के टी-20 मैच का 234 रनों का स्कोर हरारे में यह किसी भी पुरुष टीम के द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 229 रन बनाए थे। यह किसी भी टी-20 टीम के द्वारा जिम्बाब्वे में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने आखिरी के 10 ओवरो में कुल 161 रन बनाए। यह किसी भी टी-20 पारी के आखिरी 10 ओवरों में तीसरा सबसे अधिक स्कोर है। अभिषेक ने आज के मैच स्पिनरों के खिलाफ कुल 65 रन बनाए। इसी के साथ स्पिनरों के खिलाफ एक ही टी-20 मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन बनाने वालों में अभिषेक का नाम पहले स्थान पर आ गया है। इससे पहले 2012 में युवराज सिंह ने पाकिस्तान के स्पिनरों के खिलाफ 57 रन बनाये थे। अभिषेक द्वारा अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय पारी में लगाया गया शतक किसी भी पूर्ण सदस्यीय देश के खिलाड़ी द्वारा कम से कम पारियों में अपना पहला टी-20 शतक लगाने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गये हैं।    

मुझे बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता पर पूरा विश्वास था: अभिषेक शर्मा

हरारे  अपने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ही शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को यहां कहा कि अपने पदार्पण मैच में शून्य पर आउट होने के बावजूद उन्हें बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता पर पूरा विश्वास था। अभिषेक में 47 गेंद पर 100 रन बनाए जिससे भारत ने जिंबॉब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में दो विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उसने जिंबॉब्वे को 18.4 ओवर में 134 रन पर आउट करके 100 रन से बड़ी जीत हासिल की। अभिषेक ने मैच के बाद कहा,‘‘मुझे लगा कि अगर आज आपका दिन है तो फिर आपको खुद को अभिव्यक्त करना चाहिए। जीवन दान मिलने के बाद मैंने सोचा कि आज मेरा दिन है और मुझे जिम्मेदारी उठानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा,‘‘रुतु (रुतुराज गायकवाड) ने मुझे सहज बनाए रखने में मदद की। मुझे बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था। मेरा मानना है कि टी20 पूरी तरह से लय से जुड़ा है और मुझे लगा कि आज मेरा दिन है। मुझ पर भरोसा बनाए रखने के लिए कोच और कप्तान का आभार।’’ भारत को पहले मैच में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था और कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि जीत की राह पर लौट कर अच्छा लग रहा है। गिल ने कहा,‘‘पावर प्ले में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। अभिषेक और रुतुराज ने अच्छी तरह से पारी को संवारा। उम्मीद है कि बल्लेबाज आगामी मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’ जिंबॉब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, ‘‘विश्व चैंपियन टीम आखिर विश्व चैंपियन की तरह ही खेलेगी। मुझे लगता है कि हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा। हमने कुछ मौके गंवाए जिसका हमें खामियाजा भुगतना पड़ा।’’  

यानिक सिनर क्वार्टर फाइनल में, कोको गॉफ बाहर

लंदन  ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन यानिक सिनर ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन महिला वर्ग में कोको गॉफ को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। सिनर ने 14वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन के खिलाफ 6-2, 6-4, 7-6 (9) से जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला दानिल मेदवेदेव से होगा। एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच कार्लोस अल्काराज और टॉमी पॉल के बीच खेला जाएगा। गत चैंपियन अल्काराज ने 16वें वरीय उगो हम्बर्ट को 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से पराजित किया। पॉल ने रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-2, 7-6 (3), 6-2 ही हरा कर पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मेदवेदेव ने ग्रिगोर दिमित्रोव के पहले सेट में पांव पर चोट लग जाने के कारण बाहर हो जाने से अंतिम आठ में प्रवेश किया। महिला वर्ग में मेडिसन कीज के तीसरे सेट में 5-5 के स्कोर पर हट जाने के कारण जैस्मीन पाओलिनी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पाओलिनी का अगला मुकाबला एम्मा नवारो से होगा, जिन्होंने मौजूदा अमेरिकी ओपन चैंपियन गॉफ को 6-4, 6-3 से हराया। क्वालीफायर लुलु सन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जहां उनका मुकाबला डोना वेकिच से होगा। सन ने 2021 की अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू को 6-2, 5-7, 6-2 से हराया। यह 2010 के बाद पहला अवसर है जबकि महिला वर्ग में किसी क्वालीफायर ने अंतिम आठ में प्रवेश किया। वेकिच ने बारिश से प्रभावित एक अन्य मैच में पाउला बडोसा को 6-2, 1-6, 6-4 से हराया।    

बगैर मैच खेले ही करोड़पति बनेंगे 7 खिलाड़ी, जानें बीसीसीआई की बंपर प्राइज मनी का कैसे होगा बटवारा

नई दिल्ली  टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ प्राइज मनी का ऐलान किया था। बीसीसीआई ने उस समय यह साफ कर दिया था कि यह प्राइज मनी खिलाड़ियों के साथ सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी। हालांकि फैंस यह अंदाजा नहीं लगा पा रहे थे कि इस प्राइज मनी का बटवारा कैसे होगा। तो अब इसको लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल 15 खिलाड़ियों समेत कोच राहुल द्रविड़ को सबसे अधिक 5-5 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान और शुभमन गिल पर भी पैसों की बारिश होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि खिलाड़ियों के अलावा ढाई-ढाई करोड़ टीम के कोर कोचिंग स्टाफ में बांटे जाएंगे, जिसमें बैटिंग कोच विक्रम राठौर के साथ फील्डिंग कोच टी दिलीप और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे शामिल हैं। वहीं 1-1 करोड़ रुपए का इनाम अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी में शामिल 5 चयनकर्ताओं को मिलेगा जिन्होंने इस स्क्वॉड का चयन किया था। बाकी बैकरूम स्टाफ को भी इस प्राइज मनी में शामिल किया गया है। तीन फिजियोथेरेपिस्ट, तीन थ्रोडाउन विशेषज्ञ, दो मालिश करने वाले और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच को 2-2 करोड़ रुपये मिलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप खेलने टीम इंडिया के खिलाड़ियों समेत कुल 42 लोग गए थे। पता चला है कि टीम के वीडियो विश्लेषक, टीम के साथ यात्रा करने वाले बीसीसीआई स्टाफ सदस्य, जिसमें मीडिया अधिकारी भी शामिल हैं, और टीम के लॉजिस्टिक्स मैनेजर को भी यह इनाम दिया जाएगा। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, “खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को बीसीसीआई से मिलने वाली पुरस्कार राशि के बारे में बता दिया गया है और हमने सभी से बिल जमा करने को कहा है।” बता दें, तीन फिजियोथेरेपिस्ट हैं कमलेश जैन, योगेश परमार और तुलसी राम युवराज; तीन थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र दवगी, नुवान उदेनेके और दयानंद गरानी, ​​और दो मालिश करने वाले राजीव कुमार और अरुण कनाडे हैं। सोहम देसाई स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet