LATEST NEWS

अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम…

मुंबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले ही महीने यानी जून 2024 में इतिहास रचा है. टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को हुआ था, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था. इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इस बार चैम्पियन बनते ही कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. 2026 में होगा अगला टी20 वर्ल्ड कप यानी साफ है कि अब भारतीय टीम अगला टी20 वर्ल्ड कप इन तीनों स्टार खिलाड़ियों के बगैर ही खेलेगी. साथ ही भारतीय सेलेक्शन कमेटी को नए कप्तान की भी तलाश करनी होगी, जिसकी रेस में हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत सबसे आगे दिख रहे हैं. मगर फैन्स को बता दें कि भारतीय टीम अपने अगले टी20 वर्ल्ड कप खिताब को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है. यह अगला टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी-मार्च 2026 में खेला जाना है. फिलहाल, भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है, यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. अगले वर्ल्ड कप से पहले 34 टी20 खेलना है टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद 15 में से 12 खिलाड़ियों ने आराम लिया है. जबकि 3 ही प्लेयर्स को जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना गया है. साथ ही कप्तानी भी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जो वर्ल्ड कप में बतौर ट्रेवलिंग रिजर्व रखे गए थे. इस जिम्बाब्वे दौरे के साथ ही भारतीय टीम ने अगले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का बिगुल भी फूंक दिया है. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) के तहत भारतीय टीम को 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच कुल 8 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलनी हैं. इसमें 4 घरेलू सीरीज रहने वाली हैं. इस दौरान भारतीय टीम कुल 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. आइए जानते हैं भारतीय टीम का यह पूरा शेड्यूल… अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम… 5 मैचों की टी20 सीरीज Vs जिम्बाब्वे – जुलाई 2024 3 मैचों की टी20 सीरीज Vs श्रीलंका – जुलाई 2024 3 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज Vs बांग्लादेश – सितंबर 2024 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज Vs इंग्लैंड – जनवरी-फरवरी 2025 3 मैचों की टी20 सीरीज Vs बांग्लादेश – अगस्त 2025 5 मैचों की टी20 सीरीज Vs ऑस्ट्रेलिया – अक्टूबर 2025 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज Vs साउथ अफ्रीका – नवंबर 2025 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज Vs न्यूजीलैंड – जनवरी 2026

भविष्यवाणी: भारत आईसीसी ट्रॉफी -वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी- रोहित शर्मा की अगुवाई में जीतेगा: जय शाह

मुंबई   टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब 29 जून को बारबाडोस में जीता था, इस जीत की भविष्यवाणी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कुछ महीने पहले ही राजकोट में कर दी थी। इसी कड़ी में अब जय शाह ने दो और भविष्यवाणी की है। बीसीसीआई सचिव का कहना है कि भारत दो आगामी आईसीसी ट्रॉफी -वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी- रोहित शर्मा की अगुवाई में जीतेगा। बता दें, भारत ने 11 साल का सूखा खत्म कर यह टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टीम पिछले 12 महीनों में 3 बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची जिसमें दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को डेडिकेट की। यह इन चारो का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था। राहुल द्रविड़ का बतौर कोच यह आखिरी टूर्नामेंट था। वहीं कोहली, रोहित और जडेजा ने खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली है।   बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, “टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। इस जीत को मैं कोच राहुल द्रविड़, कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को डेडिकेट करना चाहता हूं। बीते एक साल में ये हमारा तीसरा फाइनल था। जून 2023 में हम डब्ल्यूटीसी फाइनल में हारे, नवंबर 2023 में 10 जीत के बाद हमने दिल जीते, मगर हम कप नहीं जीत पाए। मैंने राजकोट में बोला था कि जून 2024 में हम दिल भी जीतेंगे, कप भी जीतेंगे और भारत का झंडा गाड़ेंगे और हमारे कप्तान ने झंडा गाड़ दिया है।”   जय शाह ने आखिरी 5 ओवर में मैच बदलने के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के साथ सूर्यकुमार यादव का शुक्रियादा किया। आखिरी 5 ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए मात्र 30 रनों की दरकार थी, तब इन तीन भारतीय गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के महत्वपूर्ण विकेट लिए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में शानदार कैच पकड़ा।   जय शाह बोले, “इस जीत में आखिरी 5 ओवर का बहुत बड़ा योगदान था। इस योगदान के लिए मैं सूर्यकुमार यादव, (जसप्रीत) बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं।” आगामी आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई सचिव बोले, “इस जीत के बाद अगला पड़ाव है डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी, मेरे को पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हम इन दोनों टूर्नामेंट में चैंपियन बनेंगे। फिर से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। जह हिंद, जय भारत, वन्दे मातरम्।”  

अभिषेक शर्मा की शतक से भारत ने दूसरे टी20 में 100 रन से की जीत हाशिल

नई दिल्ली भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार वापसी की है। पहला मैच 13 रन से गंवाने वाली भारतीय टीम ने रविवार को दूसरे मुकाबले में 100 रन से जीत हासिल की। ओपनर अभिषेक शर्मा की (47 गेंदों में 100, सात चौके, आठ सिक्स) तूफानी सेंचुरी के दम पर भारत ने 235 का लक्ष्य रखा। जवाब में जिम्बाब्वे टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आवेश खान तीन-तीन विकेट चटकाए। स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑलराउंडर वॉशिगंटन सुंदर ने एक-एक शिकार किया। जिम्बाब्वे का एक प्लेयर रनआउट हुआ। इससे पहले, भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन जुटाए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल (2) दूसरे ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी का शिकार बने। इसके बाद, अभिषेक और ऋतुराज गायकवाड़ ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन की दमदार साझेदारी की। अभिषेक को मसाकाद्जा ने 14वें ओवर में आउट किया। उनके जाने के बाद बैटिंग के लिए आए रिंकू सिंह ने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी की। गायकवाड़ ने 47 गेंदों में 11 चौकों और एक सिक्स की बदौलत नाबाद 77 रन बनाए। रिंकू 22 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और पांच सिक्स जमाए। भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। शुभमन ब्रिगेड रविवार को हिसाब चुकता करने की फिराक में है। भारत ने 100 रन से जीता मुकाबला भारत ने 100 रन से मुकाबला अपने नाम किया है। जिम्बाब्वे की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर ल्यूक जोंगवे (33) रहे।

ईडन गार्डन्स जाकर गौतम गंभीर ने KKR को कहा गुडबाय, अब कब बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच?

नई दिल्ली गौतम गंभीर टीम इंडिया का हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही गंभीर की नियुक्ति की घोषणा कर सकता है। हालांकि, घोषणा से पहले भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गंभीर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइटर्स (केकेआर) के मेंटोर गंभीर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को गुडबाय कह दिया है। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जाकर फैंस के लिए एक इमोशनल वीडियो शूट किया है। बता दें कि केकेआर ने आपीएल 2024 चैंपियन बनकर एक दशक का ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। केकेआर ने कुल तीन ट्रॉफी जीती हैं। गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने दो और मेंटोरशिप में एक ट्रॉफी हासिल की। रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने शुक्रवार को ईडन गार्डन पहुंचने के बाद फ्रेंचाइजी और फैंस को अलविदा कहने के लिए एक वीडियो शूट किया है। वीडियो में केकेआर के साथ गंभीर के सफर को दिखाया जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि गंभीर 5 जुलाई को ईडन गार्डन में मौजूद थे। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर चैनल से कहा, “यह एक साधारण कार्यक्रम था लेकिन गंभीर अपने फैंस को एक संदेश के साथ अलविदा कहना चाहते थे। इसीलिए, उन्होंने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में एक वीडियो शूट किया है।” बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोमवार को बगैर नाम बताए कहा था कि भारतीय टीम को इस महीने के अंत में श्रीलंका में शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से एक नया हेड कोच मिलेगा। भारत को श्रीलंका में तीन टी20 मैच और इतने ही वनडे खेलने हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में युवा भारतीय टीम फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर है। वीवीएस लक्ष्मण और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में उनका सहयोगी स्टाफ जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम के साथ गया है। गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्त हो चुका है। द्रविड़ का आखिरी असाइनमेंट टी20 वर्ल्ड कप 2024 था। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीतकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।  

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान जड़ा शतक, तोडा सुरेश रैना का रिकॉर्ड

हरारे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान शतक जड़ दिया है। हरारे में खेले गए पहले मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। हालांकि दूसरे मैच में उन्होंने दिखाया दिया कि उनको बतौर ओपनर टीम में जगह क्यों मिली है। अभिषेक ने 46 गेंद में 7 चौके और आठ छक्के की मदद से शतक पूरा किया। अभिषेक ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन बीच के ओवरों में उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट खेलकर रन बटोरे। अभिषेक शर्मा ने सुरेश रैना का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभिषेक सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ दूसरे मैच में ये कारनामा करके दिखाया है। इससे पहले दीपक हुड्डा ने सिर्फ तीन पारियों में शतक ठोक दिया था। टी20 इंटरनेशनल मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में आठ छक्के लगाए। भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है। रोहित ने 2017 में 10 छक्के जड़े थे।   टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय: 21 वर्ष 279 दिन – यशस्वी जायसवाल 23 वर्ष 146 दिन – शुभमन गिल 23 वर्ष 156 दिन – सुरेश रैना 23 वर्ष 307 दिन – अभिषेक शर्मा भारत के लिए सबसे कम पारियों में टी20I शतक 2 – अभिषेक शर्मा* 3 – दीपक हुड्डा 4 – केएल राहुल 6 – यशस्वी जायसवाल 6 – शुभमन गिल 12 – सुरेश रैना भारत के लिए एक टी20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा छक्के 10 – रोहित बनाम, 2017 9 – सूर्यकुमार बनाम, 2023 8 – राहुल बनाम, 2017 8 – सूर्यकुमार बनाम, 2023 8 – रोहित बनाम, 2024 8 – रोहित बनाम, 2024 8 – अभिषेक बनाम, 2024* टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे तेज शतक (गेंद) 35 – रोहित बनाम, 2017 45 – सूर्यकुमार बनाम, 2023 46 – राहुल बनाम, 2016 46 – अभिषेक बनाम, 2024*

भारत के स्टार बुमराह कार से बाहर निकले तो भीड़ ने घेर लिया, उनपर गुलाब पंखुड़ियों की बारिश की गई, जोरदार स्वागत

नई दिल्ली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। भारत ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती है। भारतीय खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने पर दमदार स्वागत हुआ था। खिलाड़ियों ने गुरुवार (चार जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के अलावा मुंबई में विक्ट्री परेड में शिरकत की। परेड में बड़ी तादाद में लोग सड़क पर नजर आए। वहीं, खिलाड़ियों का अपने घर पहुंचने पर भी जोरदार स्वागत हो रहा है। इसी कड़ी में जसप्रीत बुमराह का वीडियो सामने आया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज बुमराह अहमदाबाद में अपने घर पहुंच गए हैं। वह जैसे ही कार से बाहर निकले तो भीड़ ने घेर लिया। उनपर गुलाब पंखुड़ियों की बारिश की गई। बुमराह को गुलदस्ते दिए गए। लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार नजर आए। बुमराह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”बुमराह इस जोरदार वेलकम के हकदार हैं।” दूसरे ने कमेंट किया, ”बुमराह की घातक गेंदबाजी के बिना विश्व कप जीतना असंभव था।” अन्य ने कमेंट किया, ”जस्सी जैसा कोई नहीं। उन्होंने टूर्नामेंट में कमाल कर दिया।” बता दें कि बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता। उन्होंने आठ मैचों में 15 विकेट चटकाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर रहे। बुमराह ने टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी की और कई बार ‘संकटमोचक’ बने। फाइनल में भी जब टीम मुश्किल में फंसती हुई नजर आई तो बुमराह ने वापसी कराने में अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान बुमराह के अहम योगदान की सराहना की थी। कार्यक्रम के संचालक गौरव कपूर ने जब कोहली से पूछा, ”मैं जसप्रीत बुमराह को ‘राष्ट्रीय धरोहर’ घोषित करने के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर करने के बारे में सोच रहा हूं। क्या आप इस पर हस्ताक्षर करेंगे?” कोहली ने इसपर तुरंत जवाब दिया, ”मैं अभी तुरंत इस पर हस्ताक्षर करूंगा।” कोहली ने कहा, ”बुमराह जैसा खिलाड़ी एक पीढ़ी में पैदा होता हैं और हमें खुशी है कि वह हमारे लिए खेलता है।”  

रेसलर जॉन सीना ने डब्लूडब्लूई से संन्यास की घोषणा की, अगले साल आखिरी बार रिंग में उतरेंगे

टोरंटो डब्लूडब्लूई इतिहास के महान रेसलर की फेहरिस्त में शामिल जॉन सीना ने संन्यास की घोषणा की है। वे अगले साल 2925 में आखिरी बार डब्लूडब्लूई के रिंग में उतरेंगे। इस खबर से उनके चाहने वालों में मायूसी है। कनाडा के टोरंटो में आयोजित डब्लूडब्लूई मनी इन द बैंक के लाइव मैच के दौरान जॉन सीना ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। डब्लूडब्लूई की तरफ से इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है जिसमें उनके चाहने वालों ने मायूसी का इजहार किया है। उल्लेखनीय है कि जॉन सीना ने 16 बार विश्व खिताब जीता है। 47वर्षीय जॉन सीना ने 2001 में रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। डब्लूडब्लूई से अनुबंध मिलने के बाद उन्होंने लगातार जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2018 में अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा और कई हॉलिवुड फिल्मों में नजर आए।  

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्सः पाकिस्तान चैंपियंस ने भारतीय चैंपियंस को 68 रनों से हराया

नई दिल्ली इंग्लैंड में हो रहे वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान चैंपियंस ने भारतीय चैंपियंस को 68 रनों से हरा दिया। इस मैच में इंडिया चैंपियंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में पाकिस्तानी चैंपियंस की तरफ से बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए उसके तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए और 243 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंडिया चैंपियंस की टीम सिर्फ 175 रन बना सकी। भारत की शुरुआत अच्छी रही। भारतीय टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 51 रन बनाए लेकिन उसके बाद टीम बैकफुट पर नजर आई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा सुरेश रैना ने 40 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्के के साथ 52 रन जड़े। अंबाती रायुडू ने 39, रॉबिन उथप्पा ने 22, युवराज सिंह ने 14, इरफान पठान ने 15 और अनुरीत सिंह ने नाबाद 20 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए वहाब रियाज और शोएब मलिक ने अच्छी गेंदबाजी की। इन दोनों ही गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। सोहेल खान और सोहेल तनवीर के खाते में 1-1 विकेट आया। इससे पहले पाकिस्तान चैंपियंस के लिए कामरान अकमल और शरजील खान ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों प्लेयर्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में रनों की बरसात कर दी। कामरान ने 40 गेंदों में 77 रन और शरजील ने 30 गेंदों में 72 रन बनाए। इसके बाद आए शोएब मकसूद ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 51 रन बनाए। शोएब मलिक ने 25 रनों का योगदान दिया।  

कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में हारे राजावत

कैलगेरी प्रियांशु राजावत को यहां पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांस के एलेक्स लेनियर के खिलाफ सीधे गेम मे हार का सामना करना पड़ा जिससे कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान खत्म हो गया। दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी राजावत को दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी लेनियर के खिलाफ 45 मिनट में 17-21 10-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। राजावत ने इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच एकमात्र मुकाबले में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स के क्वालीफिकेशन में लेनियर को हराया था। क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराने वाले राजावत ने मुकाबले में सकारात्मक शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई लेकिन लेनियर वापसी करते हुए 7-4 से आगे हो गए। कड़े मुकाबले के बीच राजावत ने कुछ मौकों पर बढ़त बनाई लेकिन वह विरोधी के दबाव का सामना नहीं कर पाए जिसने 15-16 के स्कोर पर लगातार पांच अंक के साथ गेम प्वाइंट हासिल किया और फिर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में लेनियर शुरू से ही हावी रहे। उन्होंने 8-2 की बढ़त बनाई और फिर इसे 14-3 किया जिसके बाद फ्रांस के इस खिलाड़ी को गेम और मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई।  

शुभमन गिल ने कहा- मैं जिस तरह आउट हुआ उससे निराश हूं, योजना के अनुसार बल्लेबाजी नहीं कर सके

हरारे भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली 13 रन की हार के बाद अपनी टीम के बल्लेबाजी प्रयास को निराशाजनक करार दिया। उन्होंने साथ ही कहा कि वह जिस तरीके से आउट हुए उससे काफी निराश हैं। मैच के बाद गिल ने कहा, ‘‘मैच में पारी के आधा खत्म होने तक हमने पांच विकेट खो दिए थे। अगर मैं अंत तक क्रीज पर टिका रहता तो अच्छा होता। मैं जिस तरह से आउट हुआ और मैच जिस तरह से आगे बढ़ा उससे मैं बहुत निराश हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए थोड़ी उम्मीद थी। लेकिन 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अगर आपका 10वें नंबर का बल्लेबाज मैदान पर हो तो आपको पता चल जाता है कि कुछ गड़बड़ है।’’ गिल ने कहा कि टीम अपनी योजनाओं को लागू नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने समय लेने और अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने की बात की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।’’ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा इस जीत से काफी खुश थे। लेकिन उन्होंने कहा कि अभी श्रृंखला खत्म नहीं हुई है। रजा ने कहा, ‘‘जीत से बहुत खुश हूं। लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है, श्रृंखला खत्म नहीं हुई है। विश्व चैम्पियन तो विश्व चैम्पियन की तरह ही खेलते हैं इसलिए हमें अगले मैच के लिए तैयार रहना होगा।’’  

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल हुए, सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने छुए पैर

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं। माही ने अपना जन्मदिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर भी छुए। इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। बता दें, माही शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ‘संगीत सेरेमनी’ में पहुंचे थे। इस समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर थाला को जन्मदिन की बधाईयों की बाढ़ आई हुई है। और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने यह सुनिश्चित किया कि वह अपने पति को जन्मदिन की बधाई देकर उन्हें खास महसूस कराएं। साक्षी ने धोनी के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे बॉय केक काटता नजर आ रहा है। इस दौरान वहां बॉलीवुड दबंग सलमान खान भी मौजूद थे। वीडियो में जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा वह था साक्षी का अपने पति के पैर छूना, यह इस कपल की प्रेमपूर्ण केमिस्ट्री की झलक दिखलाता है। सलमान खान ने बाद में सोशल मीडिया पर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने एक्स पर माही के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब’ उनके जन्मदिन के जश्न के अलावा, यह घोषणा की गई कि हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सराहनीय बायोपिक में से एक फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिर से रिलीज़ एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन के खास मौके पर की गई है।  

लंदन टूर्नामेंट में संयुक्त 14वें स्थान पर रही दीक्षा डागर

लंदन भारत की दीक्षा डागर तीसरे और अंतिम दौर के 16वें होल में ट्रिपल बोगी कर बैठी, जिससे वह अरामको टीम सीरीज लंदन गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाई। पेरिस ओलंपिक में खेलने की तैयारी में लगी दीक्षा ने अंतिम दौर में दो ओवर 75 का कार्ड खेला जिससे वह 14वें स्थान पर रही। यह भारतीय खिलाड़ी एक समय शीर्ष पांच में जगह बनाने की स्थिति में दिख रही थी लेकिन आखिर में की गई गलती उन्हें भारी पड़ी। कट में जगह बनाने वाली एक अन्य भारतीय खिलाड़ी त्वेसा मलिक (75) संयुक्त 48वें स्थान पर रही जबकि प्रणवी उर्स पहले दौर के बाद हट गई थी। लेओना मैगुएर लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) पर जीतने वाली पहली आयरिश महिला बनीं। उन्होंने पहले से लेकर अंतिम दौर तक बढ़त बनाए रखी थी।    

भारतीय टीम के पास अगली बार भी ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका, अगली बार भी होगा सुपर-8 वाला फॉर्मेट

मुंबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 29 जून को इतिहास रच दिया. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. मगर फैन्स के लिए एक अच्छी खबर और है. दरअसल, अगला टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. ऐसे में भारतीय टीम के पास अगली बार भी ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका रहेगा. इस बार की तरह अगले सीजन में भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे. अगली बार भी होगा सुपर-8 वाला फॉर्मेट अगला वर्ल्ड कप सीजन भी 2024 की तरह ही रहेगा. उसका फॉर्मेट भी इसी तरह रहेगा. अगली बार भी 5-5 टीमों के 4 ग्रुप होंगे. हर ग्रुप से 2-2 टीमें सुपर-8 में एंट्री करेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा. इससे पहले बता दें कि अभी से 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 12 टीमें तय हो चुकी हैं. अब सिर्फ 8 टीमों का इंतजार है. इन 8 स्थान के लिए अगले डेढ़ साल में क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट खेले जाएंगे. आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बारे में सबकुछ… इन 12 टीमों ने की डायरेक्ट एंट्री मेजबान होने के नाते भारतीय टीम और श्रीलंका डायरेक्ट एंट्री मिली है. जबकि बाकी 10 टीमों में टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 राउंड (भारत को छोड़कर) से ली गई हैं. ये टीमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज हैं. इस तरह कुल 9 टीमें हो गई हैं. जबकि बाकी 3 टीमें 30 जून तक की ICC टी20 टीम रैंकिंग के जरिए भरी गई हैं. पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और आयरलैंड सुपर-8 में नहीं जा सके. लेकिन टी20 रैंकिंग में बेहतर पॉजीशन में होने से इन तीनों टीमों ने भी 2026 टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाई. पाकिस्तान रैंकिंग में सातवें, न्यूजीलैंड छठे और आयरलैंड 11वें नंबर पर है. बाकी 8 टीमों को इस तरह मिलेगी एंट्री 12 टीमों की डायरेक्ट एंट्री के बाद 8 टीमों की जगह खाली रहेगी. इनके लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट होंगे. इनमें ऊपर रहने वाली टीमों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सीजन के लिए टिकट मिलेगा. यह क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और ईस्टएशिया-पैसेफिक रीजन के लिए होंगे. अफ्रीका, एशिया और यूरोप से दो-दो टीमें चुनी जाएंगी तो बाकी दो रीजन से एक-एक टीम आएगी. किस महाद्वीप से कौन सी टीमें एंट्री कर सकती हैं अफ्रीका महाद्वीप: दो जगहों के लिए जिम्बाब्वे, नामीबिया, युगांडा, केन्या, नाइजीरिया, तंजानिया जैसी टीमें दावेदार होंगी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में युगांडा और नामीबिया ने क्वालिफाई किया था. एशिया: यहां दो स्थान के लिए नेपाल, ओमान, यूएई, बहरीन, कुवैत, हांग कांग, मलेशिया, कतर भी दावेदारी पेश करेंगे. जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल और ओमान ने क्वालिफाई किया था. यूरोप: 2024 सीजन में यूरोप से नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड ने क्वालिफाई किया था. अगली बार भी दोनों दावेदार हैं, लेकिन इटली, जर्सी, जर्मनी, डेनमार्क, स्पेन से इन्हें तगड़ी टक्कर मिलेगी. उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप: यहां से सिर्फ एक टीम क्वालिफाई करेगी. 2024 सीजन में कनाडा ने एंट्री की थी. अगली बार भी वो बड़ा दावेदार है, लेकिन उसे बरमूडा, कैमन आईलैंड्स, अर्जेंटीना और पनामा से टक्कर मिलेगी. ईस्ट एशिया-पैसेफिक: इस रीजन से 2024 टी20 वर्ल्ड कप में पापुआ न्यू गिनी की टीम खेली थी. अब उसे दोबारा क्वालिफाई करना होगा. इस बार पापुआ न्यू गिनी टीम को जापान, फिजी, समोआ, वनुआतु और कुक आईलैंड्स जैसी टीमें चुनौती देंगी. ये टीमें  कर चुकी हैं टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफाई मेजबान के तौर पर भारत और श्रीलंका ने 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए आॉटोमेटिक क्वालिफाई किया है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में पहुंचने वाली आठों टीमें ऑटोमेटिक क्वालिफिक्शन मिला है। इनमें से भारत तो पहले ही मेजबान के तौर पर क्वॉलिफाई कर चुका है। जबकि ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, यूएयसे और वेस्टइंडीज की टीम ने अगले वर्ल्डकप के लिए सीधे क्वॉलिफाई किया है। 9वीं टीम श्रीलंका है जो खुद भी होस्ट है, जो कि भारत के साथ मेजबानी करेगी। इसके अलावा आईसीसी ने 30 जून को कट-ऑफ रखा था जो भी टीम इस तारीख तक आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में रहेगी, उसे सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिलेगा।

जिम्बाब्वे ने 13 रनों से दी टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को मात

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हार के साथ किया है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम शनिवार को पहले मुकाबले में 13 रन से हार गई। मेजबान जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 116 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत की पारी 19.5 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारत का यह पहला मुकाबला था। हालांकि, वर्ल्ड कप विजेता टीम का कोई भी खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेला। कप्तान गिल (29 गेंदों में 31, पांच) ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सात खिलड़ाई दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। भारत के 6 विकेट 47 रन पर ही गर गिए थे। डेब्यूटेंट रियान पराग (2) और ध्रुव जुरेल (7) का बल्ला नहीं चला और अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला। ऋतुराज गायकवाड़ (7) और रिंकू सिंह (2) कमाल नहीं दिखा पाए। वॉशिगंटन सुंदर (34 गेंदों में 27, एक चौका, एक सिक्स) ने काफी देकर तक छोर संभाले रखा मगर टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा पाए। वह आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। जिम्बाब्वे की तरफ से टेंडाई चतारा और सिकंदर रजा ने तीन-तीन विकेट निकाले। ब्रायन बेनेट, ब्लेसिंग मुजारबानी,  वेलिंगटन मसाकाद्जा और ल्यूक जोंगवे ने एक-एक विकेट हासिल किया। इससे पहले, जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए क्लाइव मडांडे ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 25 गेंदों में चार चौकों के जरिए नाबाद 29 रन बटोरे। डायोन मायर्स और ब्रायन बेनेट ने 23-23 रन की पारी खेली। ओपनर वेस्ली मधेवेरे ने 21 और कप्तान सिकंदर रजा ने 17 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के चार खिलाड़ियों- इनोसेंट काइया, ब्लेसिंग मुजारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और जॉनथन कैंपबेल का खाता नहीं खुला।  ल्यूक जोंगवे ने एक रन बनाया। लग रहा था कि जिम्बाब्वे टीम 100 रन से पहले ढेर हो जाएगी लेकिन मडांडे ने अंत तक मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 20वें ओवर में तीन चौके ठोके।भारत के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 13 रन देकर चार विकेट चटकाए। वॉशिंगटन सुंदर ने दो जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक शिकार किया। सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को आयोजित होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet