LATEST NEWS

RCB की लखनऊ पर एक जीत से कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त, रनचेज में बनाए ये 8 कीर्तिमान

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में टॉप-2 में जगह बना ली है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. टिम डेविड और जोश हेजलवुड इस मुकाबले में नहीं खेल रहे थे. लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी थी. लखनऊ ने पंत की नाबाद 118 रनों की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखा थे. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने जितेश शर्मा की तूफानी 85 रनों की नाबाद पारी के दम पर ये टोटल 19वें ओवर में ही चेज कर लिया. ऐसी रही आरसीबी की पारी 228 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद शानदार रही. फिल साल्ट और विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में पारी का आगाज किया. लेकिन छठे ओवर में आरसीबी को पहला झटका लगा जब साल्ट 30 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन कोहली एक छोर पर टिके रहे. कोहली ने 27 गेंद में फिफ्टी लगाई. लेकिन 8वें ओवर में आरसीबी को दो झटके लगे, जब रजत पाटीदार और लिविंग्सटन एक ही ओवर में आउट हो गए. लेकिन 12वें ओवर में विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली ने 30 गेंद में 54 रन बनाए. लेकिन इसके बाद मयंक और जितेश शर्मा में शानदार साझेदारी हुई. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की. एक समय आरसीबी को 30 गेंद में सिर्फ 51 रनों की दरकार थी. जितेश शर्मा ने 22 गेंद में तूफानी फिफ्टी जड़ी. इसके बाद जितेश ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की. जितेश ने महज 33 गेंदों में 85 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए. वहीं, मयंक अग्रवाल ने 23 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेली. इसकी बदौलत आरसीबी ने ये मैच जीत लिया. ऐसी रही लखनऊ की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में मैथ्यू ब्रिट्जके का विकेट गिर गया. उनके बल्ले से केवल 14 रन आए. लेकिन इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए और वो इस मैच में अलग ही लय में दिखे. पूरे सीजन पंत के बल्ले से रन  नहीं निकले थे. लेकिन इस मैच में पंत अलग ही लय में दिखे. उन्होंने हर गेंदबाज के खिलाफ रन बनाए. 7 ओवर में लखनऊ का स्कोर 68-1 था. 10वें ओवर में ऋषभ पंत ने 29 गेंद में फिफ्टी जड़कर लखनऊ का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया. इस दौरान तक लखनऊ ने 3 छक्के लगाए थे. वहीं, 14वें ओवर में मिचेल मार्श ने 31 गेंद में फिफ्टी जड़ी. यह इस सीजन उनकी छठी फिफ्टी रही. लेकिन लखनऊ को दूसरा झटका तब लगा जब 16वें ओवर में मिचेल मार्श 67 रन बनाकर 177 के स्कोर पर आउट हुए. भुवनेश्वर कुमार ने उनका विकेट झटका. ऋषभ पंत ने 18वें ओवर में 54 गेंदों में शतक जड़ दिया. उनकी इस पारी के दम पर लखनऊ का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. पंत ने 100 रनों की पारी में 6 छक्के जड़े. पंत ने 61 गेंद में 118 रनों की पारी खेली और 8 छक्के और 11 चौके लगाए. इसके दम पर लखनऊ ने आरसीबी के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखा है. अब जानिए अंक तालिका का हाल अंकतालिका में अब टॉप पर 19 अंकों के साथ पंजाब किंग्स की टीम है. वहीं, आरसीबी भी 19 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है. पंजाब का रन रेट अच्छा है. इसलिए वो पहले स्थान पर है. वहीं, गुजरात 18 अंकों के साथ तीसरे और मुंबई 16 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है. बता दें कि आईपीएल में टॉप-2 में जगह बनाने वाली टीम को फाइनल खेलने के लिए दो मौके मिलते हैं. जानें प्लेऑफ में किसका मुकाबला किससे होगा 29 मई को आईपीएल का पहला क्वालिफायर खेला जाएगा. इस दिन टेबल की दो टॉप की टीमें यानी पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच टक्कर होगी. ये मैच चंडीगढ़ में होगा. जो टीम जीतेगी वह फाइनल में पहुंच जाएगी लेकिन हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा. वहीं, 30 तारीख को तीसरे और चौथे पायदान की टीम में भिड़ंत होगी. जो हारेगी उसका सफर खत्म हो जाएगा. लेकिन जीतने वाली मैच क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम से एक और मैच खेलेगी. ये मैच 1 जून को अहमदाबाद खेला जाएगा.वहीं, क्वालिफायर-2 की विजेता टीम 3 जून को फाइनल खेलेगी. RCB की लखनऊ पर एक जीत से कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त, रनचेज में बनाए ये 8 कीर्तिमान इस जीत के साथ RCB प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही और अब गुरुवार को लीग टॉपर पंजाब किंग्स से भिड़ेगी.  खास बात यह है कि RCB ने अब तक अपने सभी 7 बाहर (अवे) के मुकाबले जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है.   लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत के नाबाद 118 रन (61 गेंद) और मिचेलल मार्श के तेजतर्रार 67 रन (37 गेंद) की बदौलत 3 विकेट पर 227 रन बनाए. पंत ने महज 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. जवाब में RCB ने विस्फोटक शुरुआत की. विराट कोहली ने सिर्फ 30 गेंदों में 54 रन ठोके, जबकि मिड‍िल ऑर्डर में कप्तान जितेश शर्मा (85 रन, 33 गेंद) और मयंक अग्रवाल (41 रन, 23 गेंद) ने पांचवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी कर टीम को आठ गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी. अब RCB का सामना क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स से होगा, जबकि एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी. वैसे इससे पहले भी RCB ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक का सफर तय किया था. 2016 में तो कप्तान विराट कोहली के ऐतिहासिक फॉर्म ने टीम को फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन खिताब हाथ नहीं लगा. तीनों मौकों पर टीम ने खिताब जीतने का सपना अधूरा छोड़ दिया. बहरहाल इस एक जीत से RCB की टीम ने टूर्नामेंट में रिकॉर्डों की झड़ी सी लगा दी, आइए उन पर एक नजर डाल लेते हैं … 1: तीसरी बार टॉप-2 में फिनिश: RCB लीग स्टेज में तीसरी बार टॉप-2 में रही है, इससे पहले 2011 … Read more

सेनाओं के शौर्य को सलाम करेगी BCCI, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का होगा समापन

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के क्लोजिंग सेरिमनी को भारतीय सशस्त्र बलों के नाम करने का फैसला किया है। 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का समापन होगा। कार्यक्रम करीब 45 मिनट तक चलेगा और उस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के तहत सशस्त्र बलों की तरफ से दिखाए गए शौर्य का सम्मान किया जाएगा। मीडिया के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईपीएल के क्लोजिंग सेरिमनी के लिए तीनों सेनाओं के अध्यक्षों और दूसरे शीर्ष अफसरों और सैनिकों को न्योता दिया है। आईपीएल का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के चलाए ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान की भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश के बाद तनाव काफी बढ़ गया था। इस वजह से आईपीएल को 9 मई को आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एएनआई से कहा, ‘हमने तीनों सेनाओं के प्रमुखों (सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख ऐडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह), शीर्ष अफसरों और सैनिकों को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के लिए न्योता दिया है। इसका मकसद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना है।’ मीडिया रिपोर्ट में सैकिया के ही हवाले से बताया गया है कि बीसीसीआई ने आईपीएल क्लोजिंग सेरिमनी को भारतीय सेनाओं के पराक्रम के नाम समर्पित किया है। सैकिया ने टीओआई से कहा, ‘BCCI हमारे सशस्त्र बलों के साहस, पराक्रम और निःस्वास्थ सेवा को सैल्यूट करती है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत उन्होंने अपने शौर्य से देश की रक्षा और और उसे प्रेरित किया। उनके सम्मान के खातिर हमने क्लोजिंग सेरिमनी को सशस्त्र बलों को समर्पित करने और हमारे नायकों का सम्मान करने का फैसला किया है। क्रिकेट राष्ट्रीय जुनून है और देश और उसकी संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बड़ा कुछ भी नहीं है। हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है और हर समय हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम उनके आभारी हैं।’ पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान-पोषित आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों की बर्बर हत्याएं की थी। उसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और उसके अवैध कब्जे वाले कश्मीर (POK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमले से नेस्तनाबूद कर दिया था। ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों पर मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश की थी। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया और उनकी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। भारत के जवाबी हमले से पाकिस्तान थर्रा गया। उसके कई महत्वपूर्ण एयरबेस पर भारत ने सटीक और जोरदार हमले किए। उसके बाद पाकिस्तान घुटने पर आ गया और उसके डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन) भारतीय समकक्ष के सामने सीजफायर की पेशकश की।  

रेयान रिकेल्टन ने स्वीकार किया कि पीबीकेएस से सात विकेट की हार एक चेतावनी की तरह

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस (एमआई) के सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन ने स्वीकार किया कि आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से सात विकेट की हार एक चेतावनी की तरह है लेकिन उन्हें विश्वास है कि पांच बार की चैंपियन टीम में एलिमिनेटर जीतने के लिए जरूरी क्षमता है। मुंबई ने सोमवार को पंजाब के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में हारकर शीर्ष दो में जगह बनाने का मौका गंवा दिया। इस हार के बाद अब उसे गुरुवार को एलिमिनेटर में उतरना होगा, जहां उसका सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। रिकेल्टन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हमें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसलिए यह हमारे लिए एक चेतावनी की तरह है।’’ इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि नॉकआउट से पहले मुंबई को कुछ क्षेत्रों में सुधार करना होगा। रिकेल्टन ने कहा, ‘‘यह अंत नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, हमें सिर्फ बल्ले, गेंद और क्षेत्ररक्षण में कुछ चीजों में और बेहतर करने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास एलिमिनेटर जीतने के लिए कौशल और अच्छे खिलाड़ी हैं। हमारे खिलाड़ी निश्चित रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम अगले मैच में दमदार प्रदर्शन करेंगे।’’ वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पंजाब के खिलाफ हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम ने 20 रन कम बनाए। मुंबई के 185 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की। हार्दिक ने कहा, ‘‘विकेट जिस तरह से खेल रहा था उसे देखते हुए हमने 20 रन कम बनाए। ऐसा होता है। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन आज रात ऐसा नहीं कर पाए। हमने पांच ट्रॉफी जीती हैं, यह हमेशा मुश्किल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप थोड़ा भी मौका देते हो तो दूसरी टीमें हावी हो जाती हैं। यह एक छोटी सी चूक है। यह अभी भी ताजा है, बाद में समस्याओं की पहचान की जाएगी। हालांकि हमारे बल्लेबाजों को 20 और रन बनाने के लिए मौकों का फायदा उठाने की जरूरत थी।’’  

IPL 2025 ऑरेंज कैप हासिल करने से कितनी दूर हैं विराट कोहली? जानिए कौन-कौन है उनसे आगे

नई दिल्ली IPL 2025 Orange Cap की रेस में विराट कोहली बरकरार हैं। हालांकि, इस समय वह टॉप 5 से बाहर हैं, लेकिन टॉप 5 में एंट्री करने से महज 12 रन दूर हैं। इसके अलावा वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकलने से दूर हैं, लेकिन ज्यादा दूर नहीं है। वे एक या दो मैचों में इस फासले को तय कर सकते हैं। ऐसे में जानिए कि इस समय विराट कोहली किस पोजिशन पर हैं और कौन-कौन ऑरेंज कैप की रेस में उनसे आगे है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली इस समय ऑरेंज कैप की रेस में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 12 पारियों में 548 रन बनाए हैं, जबकि टॉप 5 में शामिल 4 खिलाड़ियों ने 14-14 पारियां खेली हैं। विराट कोहली इस समय टॉप 5 में एंट्री करने से महज 12 रन दूर हैं। यशस्वी जायसवाल 559 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। अगर विराट 12 रन बना लेंगे तो उनको पीछे छोड़ देंगे और नंबर 5 पर पहुंच जाएंगे। वहीं, लिस्ट में चौथे नंबर पर 560 रनों के साथ मिचेल मार्श हैं। उनका अभी एक मैच बाकी है। अगर एलएसजी वर्सेस आरसीबी मैच में मार्श जितने भी रन बनाएं। उससे 14 रन ज्यादा विराट ने बनाए तो उनको पीछे छोड़ देंगे। असली लड़ाई ऑरेंज कैप के लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के बीच है। सभी का कम से कम एक-एक मैच अभी बाकी है। सुदर्शन के 679, गिल के 649 और सूर्या के 640 रन हैं। विराट कोहली को अगर इन तीन खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप के लिए टक्कर देनी है तो आखिरी लीग मैच में लखनऊ के खिलाफ कम से कम शतक जड़ना होगा। अगर वे 93 रन बना लेंगे तो सूर्या को पीछे छोड़कर नंबर तीन की कुर्सी हासिल कर लेंगे। अगर 102 रन बनाएंगे तो शुभमन गिल को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे और 132 रन बना लेंगे तो साई सुदर्शन को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि, मिचेल मार्श कितना स्कोर करेंगे, ये भी देखने वाली बात होगी। 679 रन – साई सुदर्शन 649 रन – शुभमन गिल 640 रन – सूर्यकुमार यादव 560 रन – मिचेल मार्श 559 रन – यशस्वी जायसवाल 548 रन – विराट कोहली  

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच लखनऊ से फाइनल होंगे प्लेऑफ्स के समीकरण

नई दिल्ली लखनऊ में आज आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। ये मैच मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच है, जो कि प्लेऑफ्स को ध्यान में रखते हुए बहुत इम्पोर्टेंट है। हालांकि, इस मैच की हार जीत से एलएसजी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन आरसीबी की हार-जीत से काफी कुछ बदल सकता है। आरसीबी अगर जीतती है तो टॉप 2 में फिनिश करेगी और क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। हारने पर टीम को एलिमिनेटर मैच में मुंभई इंडियंस से भिड़ना पड़ेगा। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा। इससे पहले आप जान लीजिए कि लखनऊ की पिच का मिजाज कैसा होगा? लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो इस मैदान पर अब तक आईपीएल के 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 9 मुकाबले उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी की है, जबकि 11 मुकाबलों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने रन चेज किया है। ड्यू एक फैक्टर यहां शाम के मैच में होता है और एलएसजी वर्सेस आरसीबी मैच भी ईवनिंग मैच है, जिसमें रन चेज में फायदा मिल सकता है। आईपीएल के शुरुआत के सीजन में यहां लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे, लेकिन इस सीजन हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 173 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 163 है। गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो यहां तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी मदद मिलती है। 62.92 फीसदी विकेट आईपीएल में इस मैदान पर पेसर्स को मिले हैं और 37.08 फीसदी विकेट स्पिनरों ने चटकाए हैं। कुल 151 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं और 89 विकेट स्पिनरों को मिले हैं। ऐसे में यहां स्पिनरों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये मैदान काफी बड़ा है।  

गुलवीर सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की 10000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता

नई दिल्ली  गुलवीर सिंह ने एशियाई चैंपियनशिप में पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले हरिश्चंद्र (1975) और जी लक्ष्मणन (2017) ने यह खिताब जीता था। गुलवीर का स्वर्ण पदक 2025 में चल रही एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी है। गुलवीर के नाम भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। वह दौड़ के अधिकांश समय में आगे रहे। अंतिम क्षणों में उन्होंने तेजी दिखाते हुए जीत हासिल की। 2023 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 5000 मीटर में कांस्य पदक भी जीता था। सावन बारवाल भी दौड़ में थे, लेकिन वह कांस्य पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। गुलवीर सिरसा के रहने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में डायमंड लीग में भी भाग लिया था। यह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। गुलवीर ने दौड़ को 28:38.63 मिनट में पूरा किया। गुलवीर सिंह ने आखिरी लैप में बहरीन के रेसर को छोड़ा पीछे अंतिम लैप में उन्होंने बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप को पीछे छोड़ दिया और पहले स्थान पर रहे। गुलवीर ने 2023 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर में कांस्य पदक भी जीता था। गुलवीर ने अतीत में भी कई पदक जीते हैं। 26 वर्षीय गुलवीर ने 2022 के एशियाई खेलों में 10000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने 2023 में बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10000 मीटर में एक और कांस्य पदक जीता। उन्होंने भारत की राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10000 मीटर में स्वर्ण पदक भी जीता। 2025 में उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी टेरियर डीएमआर चैलेंज में 5000 मीटर में 12:59.77 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह ओलंपिक चैंपियन कोल होकर और उनके प्रशिक्षण भागीदार कूपर टेरे से थोड़ा ही पीछे थे। गुलवीर की इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। गुलवीर ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

पंजाब किंग्स के टॉप-2 में पहुंचने पर बोले कोच रिकी पोंटिंग- ये तो आधा-अधूरा काम है, अभी तो कुछ भी हासिल नहीं किया

नई दिल्ली पंजाब किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि टीम ने अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है और एक दशक से अधिक समय में प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करना अभी आधा-अधूरा काम है। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में शीर्ष दो में अपना स्थान पक्का कर लिया है जिससे उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे। पोंटिंग ने जियोहॉटस्टार से कहा, “मुझे लगता है कि यह स्पष्ट हो गया है कि यह वास्तव में एक प्रतिभाशाली टीम है जो सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हां, यह अब तक की एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन वास्तव में, यदि आप अतीत पर गौर करें तो हमने अभी तक कुछ भी हासिल नहीं किया है। यह एक बात है जो मैं खिलाड़ियों से उस समय से कह रहा हूं जब हमने प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई किया था।” पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य शुरू से शीर्ष दो में रहना था और अब हम वहां पहुंच गए हैं। यह एक ऐसी टीम है जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी एक दूसरे की सफलता का भरपूर आनंद ले रहा है।’’ पोंटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। पिछली बार जब पोंटिंग-अय्यर की जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोच और कप्तान थी, तब उन्होंने कोविड-19 के समय में टीम को अपने पहले फाइनल में पहुंचाया था। पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं उनके (अय्यर) साथ दोबारा काम करने के लिए काफी उत्सुक था। यह बिल्कुल स्पष्ट था कि नीलामी में मैं उन पर कितना पैसा खर्च करने को तैयार था। उनके कप्तान रहते हुए हमने दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में लंबे समय से जानता हूं। वह एक बेहद कुशल इंसान हैं। यदि आप खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बात करें, तो मुझे लगता है कि उनमें से प्रत्येक श्रेयस की बहुत प्रशंसा करेगा, क्योंकि उसने खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनकी पीठ थपथपाई जो एक अच्छे और मजबूत कप्तान का लक्षण है।’’  

IPL में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक से स्टीव वॉ हैरान, नियंत्रण पर फोकस करने की दी सलाह

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में सनसनी फैलाने वाले 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की शानदार टाइमिंग से ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ भी हैरान हैं। उन्होंने सूर्यवंशी को ‘सुपरनोवा’ बनने से बचते हुए नियंत्रण पर फोकस करने की सलाह दी है। वॉ ने सचिन तेंदुलकर से तुलना को लेकर कहा कि उनसे किसी खिलाड़ी की तुलना हो ही नहीं सकती। सचिन जैसी प्रतिभा बार-बार नहीं आती। वॉ नियमित रूप से आईपीएल नहीं देखते हैं लेकिन उन्होंने सूर्यवंशी को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसे अपने पैर जमीन पर रखने होंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जमाया जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है । वॉ ने जियो स्टार की तरफ से आयोजित , क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया सरकार मीडिया कांफ्रेंस ‘ऑस्ट्रेलियन समर आफ क्रिकेट 2025-26’ में अनिल कुंबले, मैथ्यू हेडन और रॉबिन उथप्पा के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा ,‘‘चौदह साल की उम्र में उस पर कोई दबाव नहीं है। वह पूरी आजादी के साथ खेल रहा है जिसे देखकर अच्छा लगा। मुझे लगता है कि उसके सामने चुनौती नियंत्रण बनाए रखने की होगी।’’ वॉ का मानना है कि एक करोड़ से अधिक का आईपीएल करार पा चुके सूर्यवंशी 16 वर्ष के होने से पहले करोड़पति होंगे और उन पर अपेक्षाओं का काफी दबाव होगा। उन्होंने कहा , ‘‘ क्या वह इसी उत्साह से खेल सकेगा, इसी आजादी से बल्लेबाजी करेगा? यह एक चुनौती होगी।’’ उन्होंने कहा , ‘‘उसके पास कौशल है और वह मानसिक रूप से मजबूत है। आप चाहते हैं कि उसके जैसा बल्लेबाज कामयाब हो। क्रिकेट के लिए यह शानदार कहानी है। मैं आईपीएल ज्यादा नहीं देखता लेकिन इस तरह का कोई खिलाड़ी आता है तो देखने का मन करता है।’’ भारत में हर नए बल्लेबाजी स्टार की तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाती है लेकिन वॉ ने कहा कि सूर्यवंशी या किसी की भी तुलना उनसे नहीं होनी चाहिए क्योंकि तेंदुलकर जैसी प्रतिभा बार-बार नहीं आती। पर्थ में 1991-92 में 18 वर्ष के तेंदुलकर की 114 रन की पारी आज भी याद की जाती है। वॉ ने कहा , ‘‘मुझे नहीं लगता कि सचिन तेंदुलकर से किसी की भी तुलना हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया में आकर पर्थ में शतक जड़ना जो दुनिया की सबसे कठिन पिचों में से है और जहां अधिकांश खिलाड़ी जूझते नजर आते हैं।’’ उन्होंने कहा , ‘‘पर्थ में इतनी कम उम्र में शतक लगाना हैरानी भरा था। सचिन तेंदुलकर जैसा दूसरा आसानी से नहीं मिल सकता। लेकिन मैंने एक 14 साल के लड़के के आईपीएल में शतक लगाने की कल्पना भी नहीं की थी।’’  

IPL के फाइनल मुकाबले में मनेगा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, इंडियन आर्मी को मिलेगा ‘ग्रैंड सैल्यूट’

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 18वां सीजन अपने चरम पर पहुंच रहा है। सीजन का खिताबी मुकाबला 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस भव्य फाइनल से पहले स्टेडियम में एक शानदार समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्लेऑफ का रोमांच शुरू आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबले 29 मई से शुरू होंगे। मुल्लांपुर में 29 मई को क्वालिफायर 1 खेला जाएगा, जिसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर अहमदाबाद रवाना होगी। अगले दिन, 30 मई को मुल्लांपुर में ही एलिमिनेटर मैच होगा। इस मैच की विजेता टीम क्वालिफायर 2 के लिए अहमदाबाद जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 1 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में क्वालिफायर 2 का मुकाबला होगा, जिसकी विजेता दूसरी फाइनलिस्ट टीम बनेगी। इसके बाद 3 जून को फाइनल में दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। सीडीएस सहित तीनों सेनाओं के अध्यक्ष को न्योता स्पोर्ट्स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया है और इसके तहत बोर्ड ने समापन समारोह के लिए सीडीएस, थल सेना अध्यक्ष के साथ ही वायुसेना और नौसेना प्रमुख को भी न्योता दिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस रिपोर्ट के हवाले से कहा, बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ऑपरेशन सिंदूर ने वीरतापूर्ण प्रयास से राष्ट्र की रक्षा की और हमें प्रेरित किया। सम्मान के रूप में हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला किया है।  2019 में भी सशस्त्र बलों को समर्पित हुआ था समारोह हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के दौरान सशस्त्र बलों को समर्पित कोई समारोह आयोजित किया जाएगा। 2019 में बीसीसीआई ने चेन्नई में टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के लिए सैन्य बैंड को आमंत्रित किया था और पुलवामा आतंकी हमले के बाद सशस्त्र बलों के लिए 20 करोड़ रुपये का योगदान देने का भी संकल्प लिया था। मालूम हो कि पुलवामा हमले में 44 सीआरपीएफ जवान बलिदान हुए थे। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया। आईपीएल एक सप्ताह के लिए हुआ था स्थगित भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का प्रभाव आईपीएल पर भी पड़ा था और टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था। सीजफायर के बाद आईपीएल 17 मई से दोबारा शुरू हुआ, लेकिन इसके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। तय कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएल का फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन बाद में संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ जिसके तहत फाइनल मुकाबला तीन जून को अहमदाबाद में कराने का फैसला लिया गया। सशस्त्र बलों के सम्मान में कुछ मुकाबलों से पहले राष्ट्रगान भी बजाया गया था। समापन समारोह में भारतीय सेना को सम्मान फाइनल से पहले आयोजित होने वाले समापन समारोह में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया जाएगा। इस समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। बीसीसीआई ने इस खास मौके के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, चीफ ऑफ नेवी स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की वीरता 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक एयरस्ट्राइक की गई। भारतीय सेना ने यह सुनिश्चित किया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना या वहां के नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान की सेना ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी और ड्रोन हमलों का प्रयास किया। भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने इन ड्रोनों को तुरंत नष्ट कर दिया। तनाव के बीच आईपीएल का आयोजन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था। लेकिन 17 मई से टूर्नामेंट फिर से शुरू हुआ, और लगभग सभी विदेशी खिलाड़ी भारत लौट आए। इसने टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा दिया। आईपीएल 2025: एक शानदार समापन की ओर आईपीएल 2025 न केवल क्रिकेट के रोमांच के लिए याद किया जाएगा, बल्कि यह भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और एकता का प्रतीक भी बनेगा। 3 जून को अहमदाबाद में होने वाला फाइनल मुकाबला और समापन समारोह निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।  

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ट्रेंट बोल्ड की गेंद पर विजयी छक्का मारा तब प्रीति जिंटा की खुशी देखने लायक थी

नई दिल्ली पंजाब किंग्स ने सोमवार को आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ट्रेंट बोल्ड की गेंद पर विजयी छक्का मारा तब प्रीति जिंटा की खुशी देखने लायक थी। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जैसे ही सिक्स लगा, पंजाब किंग्स की सह-मालकिन अपनी सीट पर खुशी से उछल पड़ीं। मुट्ठियां भींचकर दोनों हाथ खुशी से विजयी मुद्रा में लहराते हुए उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है। जयपुर में सोमवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला था। दोनों टीमों के लिए लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने के लिहाज से यह काफी अहम मैच था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह के रूप में पंजाब का पहला विकेट 5वें ओवर में 34 रन के स्कोर पर गिर गया। उसके बाद प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी ने मुंबई इंडियंस को मैच से बाहर कर दिया। 18 ओवर में पंजाब ने 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे। तब उन्हें जीत के लिए 12 गेंद में 5 रन चाहिए थे। 19वां ओवर बोल्ट लेकर आए। पहली गेंद पर वढेरा ने 1 रन लिया। अब स्ट्राइक पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। बोल्ट की दूसरी गेंद पर अय्यर कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़कर जीत दिला दी। सिक्स लगते ही प्रीति जिंटा खुशी से उछल पड़ीं। उछले भी क्यों नहीं, श्रेयस अय्यर के इस शॉट ने पंजाब किंग्स का टॉप-2 में रहना सुनिश्चित कर दिया। लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने का मतलब है कि टीम का अगला मुकाबला क्वॉलिफायर 1 होगा जिसमें जीत सीधे फाइनल का टिकट देगी। अगर हार भी गए तो टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। वह एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से क्वॉलिफायर 2 में भिड़ेगी जो वर्चुअल सेमीफाइनल होगा। फिलहाल पंजाब किंग्स की टीम 19 अंक के साथ आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टॉप-2 में पंजाब के अलावा दूसरी कौन सी टीम होगी, यह मंगलवार को आरसीबी बनाम एलएसजी मुकाबले से तय होगा। अगर आरसीबी अच्छे अंतर से मुकाबला जीत गई तो वह टॉप पर और पंजाब दूसरे पर होगी। अगर आरसीबी हार गई तो पंजाब टॉप पर और गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर होगी।  

आज खेला जायेगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला

लखनऊ आईपीएल 2025 में शीर्ष-दो की जंग अब रोमांचक हो चली है। मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में (शाम साढ़े सात बजे से) लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी का काफी कुछ दांव पर लगा होगा। टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने तक प्रभावी प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले मैच में टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चोक कर गई और उन्हें 42 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसने टेबल टॉप करने की आरसीबी की उम्मीदों को झटका दिया। हालांकि, बाकी नतीजे आरसीबी के पक्ष में गए और अब उनके पास एक बार फिर टेबल टॉप करने का अवसर है। लखनऊ के खिलाफ जीत उन्हें शीर्ष दो में स्थान पक्का करने के लिए काफी होगी, लेकिन हार उन्हें एलिमिनेटन मैच में धकेल सकती है। लखनऊ की टीम अच्छे फॉर्म से आ रही है और होम ग्राउंड पर लखनऊ को हराना आसान नहीं होगा। लखनऊ की टीम एड़ी चोटी का जोर लगाएगी लखनऊ की टीम मौजूदा सत्र में अपने निराशाजनक अभियान का अंत जीत से करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। गुजरात टाइटंस की लगातार हार ने तीसरे स्थान पर काबिज आरसीबी के लिए 2016 के बाद पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने का शानदार मौका बना दिया है।आईपीएल की तालिका में शीर्ष दो पायदान पर रहने वाली टीमों को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के मुकाबले फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है। आरसीबी के नाम 17 अंक है और उसके लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम है। मुंबई इंडियंस (16 अंक) और पंजाब किंग्स (17 अंक) में से कोई एक आज शाम होने वाले मुकाबले के बाद टाइटंस से (18 अंक) से आगे निकलने के लिए तैयार है। हेजलवुड की वापसी से आरसीबी खेमा खुश भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के कारण लीग के 10 दिवसीय विराम से पहले आरसीबी शानदार फॉर्म में थी। उसने लगातार चार मैच जीते थे, लेकिन इस ब्रेक ने टीम की लय को प्रभावित किया। लीग के फिर से शुरू होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका मैच बारिश से धुल गया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद से 42 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी से आरसीबी के खेमे में उत्साह बढ़ा है। हेजलवुड इस सत्र में टीम के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं और फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में चौथे नंबर पर हैं। दिग्वेश राठी की वापसी से लखनऊ मजबूत आरसीबी भी परिस्थितियों से परिचित होगी क्योंकि उसने अपना पिछला मैच इकाना स्टेडियम में ही खेला था। वहीं, लखनऊ की टीम अपने पिछले मैच में टाइटंस को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की तिकड़ी ने इस सत्र में लखनऊ के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम ने टाइटंस के खिलाफ दो विकेट पर 235 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में टीम की गेंदबाजी इकाई ने भी प्रभावित किया था। चोटिल मयंक यादव की जगह लेने वाले विल ओरुर्के को शामिल करना एक सकारात्मक कदम रहा है। इस सत्र में एलएसजी की खोज रहे स्पिनर दिग्वेश राठी भी एक मैच का निलंबन पूरा करने के बाद इस मुकाबले से वापसी करेंगे। टीम को सत्र के आखिरी मुकाबले में अपने कप्तान ऋषभ पंत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पूरे सत्र में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। संभावित-11 इस प्रकार है- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड/लुंगी एनगिडी, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। सुयश शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, आवेश खान, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, विल ओरुर्के। दिग्वेश राठी इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।  

पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से धोया,श्रेयस अय्यर की टीम टेबल टॉपर बनी

 जयपुर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ पंजाब अब पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में पहले स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 184 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब ने 18वें ओवर में ही अपनी जीत सुनिश्चित कर ली. पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश ने अर्धशतकीय पारी खेली. पंजाब किंग्स को 185 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि प्रभसिमरन सिंह केवल 13 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश, दोनों MI के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. प्रियांश और इंग्लिश के बीच 109 रनों की विशाल साझेदारी हुई, इस बीच 15वें ओवर में प्रियांश 62 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 62 रन की पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए. जोश इंग्लिश दूसरे छोर से डटे रहे और 42 गेंद में 73 रनों की शानदार पारी खेली. ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी 185 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पांचवे ओवर में बुमराह ने प्रभसिमरन को चलता किया. प्रभसिमरन के बल्ले से 13 रन ही आए. लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्य और जोस इंग्लिस के बीच अच्छी साझेदारी हुई. दोनों ने 9वें ओवर में टीम का स्कोर 80 के पार पहुंचा दिया. 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 90-1 है. प्रियांश आर्य और जोस इंग्लिस दोनों ने ही तूफानी फिफ्टी जमाई. लेकिन 14वें ओवर में प्रियांश आर्य 62 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इंग्लिस दूसरे छोर पर टिके रहे. श्रेयस अय्यर ने भी उनका बखूबी साथ दिया. इंग्लिस का विकेट 18वें ओवर में गिरा. इंग्लिस ने 42 गेंद में 73 रनों की शानदार पारी खेली. जब इंग्लिस आउट हुए तो पंजाब को जीत के लिए 15 गेंद में 14 रनों की दरकार थी. आखिरकार पंजाब ने ये मैच 7 विकेट से जीत लिया. गुजरात को पछाड़कर पंजाब अब अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. पंजाब के अब 14 मैच में 19 अंक हैं. जबकि गुजरात के 18 प्वाइंट हैं. ऐसे रही मुंबई की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद शानदार रही. रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने आतिशी अंदाज में पारी का आगाज किया. लेकिन छठे ओवर में मुंबई को पहला झटका लगा जब रेयान रिकेल्टन अपना विकेट गंवा बैठे. 45 के स्कोर पर मुंबई को ये झटका लगा. रेयान ने 27 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा में अच्छी साझेदारी हुई. 9 ओवर में मुंबई का स्कोर 79-1 था. लेकिन 10वें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका लगा जब रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 11वें ओवर में तिलक वर्मा भी आउट हो गए. तिलक ने केवल एक रन बनाया. वहीं, 13वें ओवर में विल जैक्स भी आउट हो गए. जैक्स ने 17 रन बनाए. वहीं, 17वें ओवर में हार्दिक पंड्या 26 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद सूर्या ने 33 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. वहीं, नमन धीर ने भी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की. नमन ने 11 गेंद में 20 रन बनाए. इसके दम पर मुंबई ने पंजाब के सामने 185 रनों का लक्ष्य दिया है. 

बाल-बाल बची सौरव गांगुली के भाई और भाभी की जान! पलटी नाव, टल गया बड़ा हादसा

पुरी पुरी के समुद्र में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता की ‘स्पीडबोट’ पलट गई, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना शनिवार शाम को ‘लाइटहाउस’ के पास हुई जब दंपति ‘स्पीडबोट’ सवारी का आनंद ले रहे थे. ‘पीटीआई’ के पास उपलब्ध एक वीडियो संदेश में अर्पिता ने कहा, ‘भगवान की कृपा से हम बच गए. मैं अभी भी सदमे में हूं. ऐसा नहीं होना चाहिए और समुद्र में जलक्रीड़ा की व्यवस्था सही तरीके से की जानी चाहिए. मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी.’ घटना के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी नौका एक बड़ी लहर की चपेट में आकर पलट गई और वह तथा उनके पति सहित सभी यात्री समुद्र में गिर गए. उन्होंने कहा, ‘शुक्र है कि ‘लाइफगार्ड’ द्वारा तुरंत कार्रवाई करने से हमारी जान बच गई.’ घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों ने बताया कि ‘स्पीडबोट’ एक बड़ी लहर की चपेट में आने के बाद संतुलन खो बैठी और समुद्र में पलट गई.

टॉप-2 पर पहुंचने के लिए आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में होगी भिड़ंत

नई दिल्ली पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) मुंबई इंडियंस (एमआई) सोमवार को आईपीएल 2025 के अपने अंतिम लीग चरण के मुकाबले में जब एक-दूसरे का सामना करेंगे तो शीर्ष दो में जगह बनाने की कोशिश में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने लीग के चरण के कई मैच बाकी रहते ही आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इन टीम के बीच शीर्ष दो में जगह बनाने की होड़ है ताकि फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को एक अतिरिक्त मौका मिल सके। पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है लेकिन मुंबई से हारने पर वह तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी जिससे टीम को 30 मई को एलिमिनेटर के लिए तैयार होना पड़ेगा। पंजाब के लिए शीर्ष दो में रहना मुश्किल है क्योंकि उन्हें मुंबई की मजबूत टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद यह भी उम्मीद करनी होगी कि गुजरात (18 अंक) और आरसीबी (17 अंक) अपने-अपने अंतिम मैच हार जाएं। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद अब शीर्ष दो में आने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमों में सबसे बेहतर है। टीम अगर पंजाब किंग्स को हराने में सफल रही तो यह उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस और आरसीबी अपने अपने-अपने आखिरी मैचों को हारते है तो मुंबई की टीम शीर्ष दो में होगी। पंजाब किंग्स शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 200 से अधिक रन का बचाव करने में असफल रहने के बाद अपनी गेंदबाजी में खामियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। सवाई मान सिंह स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियां इस मैच को बड़े स्कोर वाला मुकाबला बनाने का संकेत देते हैं। इसमें दोनों टीमों की गेंदबाजी योजनाओं की परीक्षा होगी। इस मामले में हालांकि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी दिख रहा है। बुमराह ने इस आईपीएल के इस सत्र में सिर्फ नौ मैचों में 16 विकेट लिए हैं। उन्होंने चोट के कारण तीन महीने तक खेल से दूर रहने के बाद फॉर्म और फिटनेस में वापसी का संकेत दे दिया है। मुंबई इंडियंस के अन्य गेंदबाजों ने भी इस विभाग में बराबरी से जिम्मेदारी साझा की है। ट्रेंट बोल्ट (जो 19 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं) और दीपक चाहर (11 विकेट) की नए गेंदबाजों की जोड़ी ने शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाकर बुमराह काम थोड़ा आसान कर दिया है। हार्दिक पांड्या ने मिचेल सेंटनर और विल जैक्स जैसे स्पिनरों के साथ अच्छा तालमेल दिखाया है जिससे मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइन-अप पंजाब किंग्स के मुकाबले और भी घातक बन जाती है। अर्शदीप सिंह (16 विकेट) और युजवेंद्र चहल (14 विकेट) मामूली चोट के कारण पिछला नहीं खेल पाए थे। इन दोनों को मार्को यानसेन (14 विकेट) के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी को रोकने के लिए कारगर योजना पर काम करना होगा। सूर्यकुमार यादव (583 रन) और श्रेयस अय्यर (488 रन) अपनी-अपनी टीमों के बल्लेबाजी क्रम के अहम स्तंभ रहे हैं। आईपीएल अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। ऐसे में इन दोनों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखनी होगी। पंजाब को अपने सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी प्रभसिमरन सिंह (486) और प्रियांश आर्य (362) से मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी। जिससे मध्यक्रम बेखौफ होकर बल्लेबाजी कर सके। दिग्गज रोहित शर्मा के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है लेकिन टीम को इस अनुभवी बल्लेबाज से अहम मैच में बड़ी पारी की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा के फॉर्म में गिरावट थोड़ी चिंता की बात है। पिछले सात मैचों में उन्होंने तीन बार वह दोहरे आंकड़े में पहुंचने में विफल रहे जबकि दो बार 20 के आस-पास रन बनाये। दो मैचों में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, पी. अविनाश, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, वी. विजयकुमार, यश ठाकुर, कुलदीप सेन जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, काइल जैमीसन।  

क्लासेन ने रचा इतिहास, हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रन से हराया

 हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रनों से धोया , क्लासेन ने 37 गेंद में जड़ी सेंचुरी CSK के आगे टेबल टॉपर गुजरात ने टेके घुटने… घर पर मिली करारी हार क्लासेन ने रचा इतिहास, हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रन से हराया कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 68वें लीग मैच में सनराजइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रनों के बड़े अंतर से हराया. दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर यह मैच खेला गया. दोनों ही टीमों का ये इस सीजन का आखिरी मैच था. दोनों ही आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थीं. इस मुकाबले में टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 37 गेंदों में तूफानी सेंचुरी के दम पर कोलकाता के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन इसके जवाब में उतरी कोलकाता की बल्लेबाजी 19वें ओवर में सिमट गई. हैदराबाद की टीम इस सीजन छठे स्थान पर रही है. हैदराबाद ने इस सीजन 14 मैच में 6 मैच जीते और 13 अंक हासिल किए. जबकि कोलकाता 5 मैच जीत सकी और 12 अंकों के साथ आठवें पायदान पर खिसक गई. ऐसी रही कोलकाता की पारी 279 के जवाब में उतरी कोलकाता की शुरुआत शानदार नहीं रही. सुनील नरेन ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन चौथे ओवर में उनका विकेट गिर गया. इसके बाद छठे ओवर में रहाणे भी आउट हो गए. रहाणे के बल्ले से केवल 15 रन आए. इसके बाद मानो विकेटों की झड़ी सी लग गई. सातवें ओवर में डिकॉक और आठवें ओवर में रिंकू सिंह आउट हो गए. रिंकू के बल्ले से 9 रन आए. वहीं, आठवें ओवर में रसेल भी बिना खाता खोले चलते बने.इसके बाद मनीष पांडे ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन 37 रन बनाकर वो भी आउट हो गए. कोलकाता की पारी 19वें ओवर में सिमट गई और हैदराबाद ने ये मैच 110 रनों से जीत लिया. ऐसी रही हैदराबाद की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद शानदार रही. अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने तूफानी शुरुआत की. 7वें ओवर में हैदराबाद का पहला विकेट 92 के स्कोर पर गिरा, जब अभिषेक शर्मा 32 रन बनाकर नरेन का शिकार बने. लेकिन दूसरे छोर पर हेड का शो जारी रहा. हेड ने 40 गेंद में 76 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े. 13वें ओवर में उनका विकेट गिरा. लेकिन इसके बाद क्लासेन ने तूफानी फिफ्टी लगाई. 14 ओवर में ही हैदराबाद का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. लेकिन इसके बाद क्लासेन और ईशान किशन ने दोनों छोर से तूफानी बल्लेबाजी की. हालांकि, 19वें ओवर में किशन का विकेट गिर गया. किशन के बल्ले से 20 गेंद में 29 रन निकले. लेकिन क्लासेन ने महज 37 गेंदों में ही शतक जड़ दिया.  क्लासेन ने इस दौरान 9 छक्के और चौके जड़े. उनकी इस तूफानी पारी के दम पर हैदराबाद ने केकेआर के सामने 279 रनों का टारगेट रखा है. क्लासेन का यह शतक IPL इतिहास का अब तक का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ शतक है, और दूसरा सबसे तेज़ शतक किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा. इस सूची में उनसे आगे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक जड़ा था.   CSK के आगे टेबल टॉपर गुजरात ने टेके घुटने…  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-67 में गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. 25 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रनों से जीत हासिल की. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 231 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 18.3 ओवरों में 147 रनों पर ढेर हो गई. 10वें स्थान पर रही चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का ये आखिरी मुकाबला रहा, यानी उसने जीत के साथ विदाई ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैच खेलकर 4 में जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में 10वें एवं आखिरी नंबर पर रही. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स की 14 मैचों में ये 5वीं हार रही. गुजरात टाइटन्स 18 अंकों के साथ अब भी टेबल में टॉप पर है. गुजरात अब टॉप-2 में रहती है या नहीं, ये आने वाले लीग मुकाबले तय करेंगे. टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में ही कप्तान शुभमन गिल (13), जोस बटलर (5) और शेरफेन रदरफोर्ड (0) के विकेट गंवा दिए. शुभमन और रदरफोर्ड को अंशुल कम्बोज ने चलता किया. वहीं बटलर का विकेट खलील अहमद ने झटका. 30 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने चौथे विकेट के लिए 55 रनों की पार्टनरशिप करके गुजरात टाइटन्स को संभालने का प्रयास किया. हालांकि रवींद्र जडेजा ने एक ही ओवर में दोनों को चलता कर गुजरात की हालत पस्त कर दी. साई सुदर्शन ने 6 चौके की मदद से 28 बॉल पर सर्वाधिक 41 रन बनाए. सुदर्शन के आउट होने के बाद गुजरात टाइटन्स की पारी संभल नहीं पाई और वो पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पिनर नूर अहमद और तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए.  हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास, IPL में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर बना दिया  हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंद पर शतक लगाया जो आईपीएल में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है. वहीं, हेनरिक क्लासेन आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर क्लासेन ने अभिषेक शर्मा को पछाड़ दिया है. अभिषेक ने 39 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया था. इसके साथ-साथ हेनरिक क्लासेन ने एक ऐसा कमाल किया है जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, क्लासेन का SR (स्ट्राइक रेट) आईपीएल इतिहास में शतक बनाने वाले किसी भी बल्लेबाज का दूसरा सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट है और  IPL इतिहास में किसी विदेशी बल्लेबाज की ओर से  शतक लगाने में यह सबसे बड़ा स्ट्राइक रेट बनाए रखने का रिकॉर्ड है. क्लासेन इस मामले में यूसुफ पठान … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet