LATEST NEWS

पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर खिसकी RCB की टीम, हैदराबाद ने 42 रनों से हराया

लखनऊ सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 के 65वें मुकाबले में 42 रनों से हराया। लखनऊ में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की जारी सीजन में चौथी हार है, जबकि हैदराबाद को पांचवीं जीत मिली है। इस हार के साथ बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। गुजरात 18 अंक के साथ शीर्ष पर है। पंजाब 17 अंक के साथ बेहतर रन रेट के कारण दूसरे नंबर पर है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर आरसीबी को 42 रनों से करारी शिकस्त मिली। टीम को जीत के लिए 232 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला था। जवाब में आरसीबी ने विस्फोटक बैटिंग की। 15.3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 173 रन था। आखिरी 27 गेंद पर टीम को जीत के लिए 59 रन चाहिए थे। जितेश शर्मा और रजत पाटीदार क्रीज पर थे। टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या को आना था। 5 गेंदों में ही मैच खत्म हुआ 15.3 ओवर तक मुकाबला टक्कर का लग रहा था। लेकिन 5 गेंद में ही सनराइजर्स हैदराबाद की जीत पक्की हो गई। इन 5 गेंद पर हैदराबाद ने आरसीबी के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार रन आउट हुए। ईशान मलिंगा के डायरेक्ट थ्रो ने उनका काम तमाम किया। उसी ओवर की आखिरी गेंद पर विस्फोटक रोमारियो शेफर्ड गोल्डन हो गए। मलिंगा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान जितेश शर्मा आउट हुए। जयदेव उनादकट ने उनका विकेट लिया। ईशान किशन शतक से चूके सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन की ताबड़तोड़ नाबाद 94 रनों की पारी और फिर कप्तान पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी की बदौलत एसआरएच ने आरसीबी को 42 रनों से हराया। 232 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की पूरी टीम बल्लेबाजी पारी में एक गेंद शेष रहते 19.5 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (43) फिल साल्ट (62) ने आरसीबी के लिए तेजी से रन जुटाए। वहीं, उसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। पूरी टीम एक गेंद शेष रहते 189 रन बना सकी और ऑल आउट हो गई। 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई। विराट कोहली 25 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। फिल सॉल्ट 32 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। मयंक ने 10 गेंद में 11 रन बनाए। रजत पाटीदार 16 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शेफर्ड खाता नहीं खोल सके। जितेश 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 5 गेंद में एक रन, भुवनेश्वर तीन रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल 6 गेंद में 8 रन ही बना सके। हर्षल पटेल ने यश दयाल को आउट करके आरसीबी की पारी का अंत किया। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 17 गेंद में 34 और ट्रेविस हेड 10 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन 13 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अनिकेत वर्मा 9 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नितीश रेड्डी ने 7 गेंद में 4 रन बनाए। अभिनव मनोहर 11 गेंद में 12 रन ही बना सके। ईशान किशन 48 गेंद में 94 रन और पैट कमिंस 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। बेंगलुरु के लिये रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट झटके जबकि सुयश शर्मा,कृणाल पांड्या,लुंगी एन्डिगी और भुवनेश्वर कुमार ने एक एक विकेट अपनी झोली में डाला।

मध्यप्रदेश पेंचक सिलाट खिलाड़ी अजय कालिया और महेन्द्र स्वामी ने जीते 1-1 स्वर्ण पदक

प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स दमन-दीव में मध्यप्रदेश पेंचक सिलाट खिलाड़ी अजय कालिया और महेन्द्र स्वामी ने जीते 1-1 स्वर्ण पदक खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई भोपाल भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा देश में पहली बार प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स का आयोजन घोघला द्वीप में किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के 39 खिलाड़ी और 11 आफिशियल्स सहित कुल 50 सदस्यीय दल प्रतिभागिता कर रहे है। मध्यप्रदेश के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने अब तक 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक अर्जित किये है। शुक्रवार को आयोजित पेंचक सिलाट के टेण्डिंग (फाइट) इवेन्ट में मध्यप्रदेश के अजय और महेन्द्र ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते हैं। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं अजय और महेन्द्र को बधाई दी है। उन्होंने पेंचक सिलाट में 5 पदक अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। आज पेंचक सिलाट के परिणाम – 2 स्वर्ण फाइट (टेण्डिंग) 70 से 75 किग्रा बालक व्यक्तिग इवेन्ट मध्यप्रदेश – अजय कैला, स्वर्ण पदक, अंडमान निकोबार – एम लोगार्जुन – रजत पदक, हवेली दमन एवं द्वीप – हंसदा आकाश कांस्य पदक फाइट (टेण्डिंग) 85 से 90 किग्रा. बालक व्यक्तिग स्पर्धा:- मध्यप्रदेश- महेन्द्र स्वामी स्वर्ण पदक, जम्मू एण्ड कश्मीर – जिब्रान मकसूद रजत पदक, उडीसा – रूद्र प्रताप संदगी कांस्य पदक। प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स के खेलो का विवरण प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स में कुल 8 खेल शामिल है। इनमें – सेपक ताक्रो, 2. पेंचक सिलाट, 3. बीच कबड्डी, 4. ओपन वॉटर स्विमिंग, 5. बीच व्हॉलीबाल 6. बीच सॉकर 7. मल्लखम्ब और 8.टग आफ वार डेमो स्पोर्ट्स के रूप में शामिल हैं। उल्लेखनीय है बीच खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते हैं। मलखम्ब में 1 स्वर्ण 1 रजत पदक सहित कुल 2 पदक अर्जित किये है। मलखम्ब डेमो खेल होने से पदक तालिका में शामिल नही किया गया है।  

डब्ल्यूटीसी फाइनल में मैच रैफरी की भूमिका में भारत की मौजूदगी दर्ज कराएंगे जवागल श्रीनाथ

दुबई भारतीय टीम भले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में नहीं पहुंची हो, लेकिन इस मैच में भारत का कनेक्शन रहेगा। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ मैच रैफरी की भूमिका में भारत की मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वहीं, नितिन मेनन चौथे अंपायर के तौर पर डब्ल्यूटीसी में डेब्यू करेंगे। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और न्यूजीलैंड के क्रिस गाफाने लॉर्ड्स पर होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे। गौरतलब है कि डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 11 से 15 जून तक पहली दफा फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा।   रिचर्ड केटलबोरो होंगे टीवी अंपायर आईसीसी के कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अंपायरिंग कर चुके इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को टीवी अंपायर नियुक्त किया गया। वह डब्ल्यूटीसी 2021 फाइनल में भी इसी भूमिका में थे। मेनन 2021 में आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीवी अंपायर थे, उन्हें इस मुकाबले के लिए चौथा अंपायर बनाया गया है। इलिंगवर्थ तीनों डब्ल्यूटीसी फाइनल में मैदानी अंपायर के तौर पर इतिहास रचेंगे। भारतीय टीम पहले दो डब्ल्यूटीसी चक्र के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि वह दोनों ही बार फाइनल जीत नहीं पाई। फाइनल में उसका मुकाबला क्रमश: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से था। जय शाह ने जताया भरोसा आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने नियुक्त अधिकारियों के अनुभव और योग्यता की सराहना की और उनके प्रदर्शन पर भरोसा व्यक्त किया। आईसीसी की विज्ञप्ति में शाह ने कहाकि हमें लॉर्ड्स में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए मैच अधिकारियों की एक अनुभवी टीम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह टीम दुनिया भर में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के प्रतिस्पर्धी दो साल के चक्र का समापन है। इसके बाद नए डब्लूटीसी चक्र की शुरुआत होगी, जिसकी शुरुआत भारत-इंग्लैंड टेस्ट सिरीज से होगी। भारत इंग्लैंड दौरे पर एक युवा टीम के साथ जाएगा। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज नहीं होंगे।  

बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

 नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 65वां मुकाबला शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जारी सीजन में 17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। हालांकि अगर आज रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली बेंगलुरु की टीम मैच जीतने में कामयाब होती है तो वह टेबल टॉपर बन जाएगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान का जीत के साथ समापन करना चाहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नियमित कप्तान रजत पाटीदार बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलेंगे। जितेश शर्मा ने उनकी जगह टीम की कमान संभाली है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

PBKS की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने नियुक्ति को चुनौती देते हुए चंडीगढ़ की अदालत का रुख दिया

चंडीगढ़ पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वह प्लेऑफ में पहुंच चुकी है लेकिन उसके मालिकान के बीच ही विवाद हो गया है। टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा अपने ही बिजनेस पार्टनर मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ चंडीगढ़ की अदालत में चली गई हैं। जिंटा, बर्मन और वाडिया तीनों ही पंजाब किंग्स की ओनर कंपनी के डायरेक्टर हैं। क्या है विवाद? ताजा विवाद की जड़ में 21 अप्रैल को हुई केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड (पंजाब किंग्स के स्वामित्व वाली कंपनी) की एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग है। प्रीति जिंटा ने मीटिंग की वैधता, उसकी प्रक्रिया और कंपनी का नया डायरेक्टर चुने जाने को अदालत में चुनौती दी है। उन्होंने अदालत से मीटिंग को अवैध ठहराने और मुनीश खन्ना को डायरेक्टर के तौर पर काम करने से रोके जाने की गुजार लगाई है। उन्होंने मीटिंग में लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन पर भी रोक लगाने की मांग की है। प्रीति जिंटा के विरोध के बावजूद मुनीश खन्ना बनाए गए डायरेक्टर जिंटा का दावा है कि मीटिंग कंपनीज ऐक्ट 2013 और दूसरे कानूनी प्रावधानों को धता बताते हुए बिना उचित प्रक्रिया के हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक जिंटा ने 10 अप्रैल को ईमेल भेजकर कथित तौर पर होने वाली मीटिंग को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी लेकिन उनकी चिंताओं को दरकिनार कर दिया गया। खुद आपत्ति जताने के बाद भी प्रीति जिंटा ने कंपनी के एक और डायरेक्टर करन पॉल के साथ मीटिंग में हिस्सा लिया। दोनों ने ही मीटिंग के दौरान मुनीश खन्ना को डायरेक्टर बनाए जाने का विरोध किया। विरोध के बावजूद मोहित बर्मन ने नेस वाडिया के समर्थन की बदौलत खन्ना की नियुक्ति पर आगे बढ़े।

साई सुदर्शन को पछाड़ नंबर-1 बनना है तो चढ़ना होगा ‘शतक का पहाड़’, ऑरेंज कैप से कितना दूर विराट कोहली?

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 का 65वां मैच आज यानी शुक्रवार, 23 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में विराट कोहली की नजरें ऑरेंज कैप के करीब पहुंचने पर होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ने से किंग कोहली इस लिस्ट में काफी पिछड़ गए हैं। विराट के नाम आईपीएल 2025 में 11 मैचों में 63.12 की औसत के साथ 505 रन दर्ज है, वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें पायदान पर खिसक गए हैं। अगर आज उन्हें टॉप पर बैठे साई सुदर्शन को पछाड़ना है तो शतक का पहाड़ चढ़ना होगा। गुजरात टाइटंस के दोनों सलामी बल्लेबाज -साई सुदर्शन और शुभमन गिल- ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-2 में अपना कब्जा जमाए बैठे हैं। साई सुदर्शन के नाम जहां 13 मैचों में 638 रन दर्ज है, वहीं शुभमन गिल 636 रनों के साथ बिल्कुल उनके पीछे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अभी तक कोई और इस सीजन 600 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। गुरुवार, 22 मई को हुई जीटी वर्सेस एलएसजी मैच में शतक जड़ मिचेल मार्श भी 560 रनों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली को ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने के लिए चाहिए कितने रन? विराट कोहली को अगर आज ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाना है तो उन्हें शतकीय पारी खेलनी होगी। वह साई सुदर्शन से अभी 133 रन पीछे हैं। विराट कोहली के नाम IPL के इतिहास में सबसे अधिक 8 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है, ऐसे में उनके लिए यह काम मुश्किल नहीं है। कोहली पिछले दो सीजन से लगाकार शतक मारते हुए आ रहे हैं। ऐसे में उनकी नजरें इस सीजन भी शतक जड़ हैट्रिक पूरी करने पर होगी।

टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा अपने ही बिजनेस पार्टनर मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ पहुंची अदालत

पंजाब पंजाब किंग्स की स्वामित्व वाली कंपनी केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड में नए डायरेक्टर की नियुक्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है। PBKS की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने नियुक्ति को चुनौती देते हुए चंडीगढ़ की अदालत का रुख दिया है। उन्होंने 21 अप्रैल को कंपनी की अहम मीटिंग को अवैध ठहराने की मांग की है। पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वह प्लेऑफ में पहुंच चुकी है लेकिन उसके मालिकान के बीच ही विवाद हो गया है। टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा अपने ही बिजनेस पार्टनर मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ चंडीगढ़ की अदालत में चली गई हैं। जिंटा, बर्मन और वाडिया तीनों ही पंजाब किंग्स की ओनर कंपनी के डायरेक्टर हैं। क्या है विवाद? ताजा विवाद की जड़ में 21 अप्रैल को हुई केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड (पंजाब किंग्स के स्वामित्व वाली कंपनी) की एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग है। प्रीति जिंटा ने मीटिंग की वैधता, उसकी प्रक्रिया और कंपनी का नया डायरेक्टर चुने जाने को अदालत में चुनौती दी है। उन्होंने अदालत से मीटिंग को अवैध ठहराने और मुनीश खन्ना को डायरेक्टर के तौर पर काम करने से रोके जाने की गुजार लगाई है। उन्होंने मीटिंग में लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन पर भी रोक लगाने की मांग की है। प्रीति जिंटा के विरोध के बावजूद मुनीश खन्ना बनाए गए डायरेक्टर जिंटा का दावा है कि मीटिंग कंपनीज ऐक्ट 2013 और दूसरे कानूनी प्रावधानों को धता बताते हुए बिना उचित प्रक्रिया के हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक जिंटा ने 10 अप्रैल को ईमेल भेजकर कथित तौर पर होने वाली मीटिंग को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी लेकिन उनकी चिंताओं को दरकिनार कर दिया गया। खुद आपत्ति जताने के बाद भी प्रीति जिंटा ने कंपनी के एक और डायरेक्टर करन पॉल के साथ मीटिंग में हिस्सा लिया। दोनों ने ही मीटिंग के दौरान मुनीश खन्ना को डायरेक्टर बनाए जाने का विरोध किया। विरोध के बावजूद मोहित बर्मन ने नेस वाडिया के समर्थन की बदौलत खन्ना की नियुक्ति पर आगे बढ़े।  

चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट XI में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह दी

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम की दीवान कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम टेस्ट XI चुनी है। इस टीम में उन्होंने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह दी है, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि पुजारा ने अपनी इस टीम में एक ऐसे भारतीय खिलाड़ियों को रखा है जिसने अभी तक 45 ही मुकाबले खेले हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि इस खिलाड़ी की गितनी ऑल टाइम ग्रेट खिलाड़ियों में की जानी चाहिए। आईए एक नजर डालते हैं चेतेश्वर पुजारा की ऑल टाइम इंडिया टेस्ट XI पर- पुजारा ने स्पोर्ट्स तक के पॉडकास्ट पर कहा, “ओपनर्स का कॉम्बिनेशन अजीब है, दोनों ही बहुत मजबूत बल्लेबाज हैं, लेकिन शांत और संयमित सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग बहुत आक्रामक हैं। इसलिए, यह अलग तरह से हो सकता है। नंबर 3. राहुल द्रविड़।” जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने उनका नाम लेने के बजाय द्रविड़ क्यों कहा, तो दिग्गज बल्लेबाज ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया कि, “वे एक बेहतर खिलाड़ी रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है।” पुजारा और द्रविड़ दोनों ने ही भारत के लिए टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है। द्रविड़, जिन्हें ‘भारतीय क्रिकेट की दीवार’ के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने164 टेस्ट मैचों में 270 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 13288 रन बनाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए। दूसरी ओर, पुजारा ने अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 203* के हाईएस्ट स्कोर के साथ 7195 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने सफेद जर्सी में भारत के लिए आखिरी मैच WTC फाइनल के रूप में 2023 में खेला था। पुजारा ने नंबर-4 पर सचिन तेंदुलकर और पांचवें पर विराट कोहली को रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके डेब्यू के साल के आधार पर सचिन और कोहली के नंबर चुने हैं। सचिन चौथे नंबर पर हैं क्योंकि उन्होंने विराट से पहले डेब्यू किया था। पुजारा ने छठे नंबर पर लक्ष्मण को रखा है, उन्होंने कहा कि उनकी बहुत ज्यादा तीरफ नहीं होती, मगर उन्होंने बहुत योगदान दिया है। इसके बाद उन्होंने एक मजबूत बॉलिंग अटैक चुना, जिसमें दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी। स्पिनर्स के रूप में उन्होंने लीजेंड अनिल कुंबले के साथ आर अश्विन को रखा, वहीं पेसर्स में जसप्रीत बुमराह, कपिल देव और जहीर खान को जगह दी। बुमराह का नाम थोड़ा हैरान कर देने वाले इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक 45 ही टेस्ट मैच खेले है जिसमें 19.40 की औसत के साथ 205 विकेट चटकाए हैं। पुजारा ने अपनी इस टीम के विकेट कीपर के रूप में राहुल द्रविड़ को ही चुना है, ताकि उनके पास एक अन्य खिलाड़ी को चुनने का विकल्प हो। जब उनसे पूछा गया कि अगर वह चुनते तो किसे चुनते तो उन्होंने धोनी का नाम लिया। टीम के विकेटकीपर के चयन पर पुजारा ने कहा, “एमएस धोनी और ऋषभ पंत करीब हैं। अभी यह एमएस धोनी हैं क्योंकि ऋषभ पंत एक क्रिकेटर के रूप में प्रगति कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि उनके करियर के अंत में मुझे यह कहना होगा कि यह ऋषभ पंत हो सकते हैं।” चेतेश्वर पुजारा ऑल टाइम टेस्ट XI- सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, आर अश्विन, कपिल देव, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह  

लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने का मतलब अगले 2 मैच जीते तो IPL चैंपियन, क्या मुंबई इंडियंस कर पाएगी?

नई दिल्ली आईपीएल 2025 की प्लेऑफ टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। अब लीग चरण के बाकी मैचों के परिणाम से उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन बाकी बचे लीग मैचों की अहमियत कम नहीं हुई है। उनसे तय होगा कि लीग चरण खत्म होने पर टॉप 2 की टीमें कौन सी होंगी। टॉप-2 में रहकर लीग चरण खत्म करने का अलग ही सुख है। उसके बाद सिर्फ एक मैच जीतिए और सीधे फाइनल में। यानी टॉप की 2 टीमों में से कोई भी अगर अगले दौर के 2 मैच जीत लिए तो आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा। क्या 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टॉप 2 में पहुंच सकती है? अगर हां तो कैसे? लीग चरण को टॉप 2 में रहकर खत्म करने का क्या है फायदा? प्लेऑफ में पहुंची हर टीम यही चाह रही होगी कि वह लीग चरण खत्म होने पर किसी तरह पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में अपनी जगह बना ले। इसकी वजह ये है कि टॉप-2 का अपना एक खास ही फायदा होता है। अगर इनमें से कोई भी टीम अगले चरण के 2 मैच जीत गई तो आईपीएल 2025 की चैंपियन बन जाएगी। टॉप की दोनों टीमें आपस में 29 मई को क्वालिफायर खेलेंगी। इसमें जो भी टीम जीती वह सीधे फाइनल में पहुंच जाती है। क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है। वह एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम से फिर क्वालिफायर 2 का मुकाबला खेलती है। उसमें जो टीम जीतती है वह फाइनल में क्वालिफायर 1 की विजेता से भिड़ती है। पॉइंट्स टेबल में फिलहाल टॉप 4 आईपीएल 2025 में जो 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंची हैं, वो हैं- गुजरात टाइटंस (18 अंक), आरसीबी (17 अंक), पंजाब किंग्स (17 अंक) और मुंबई इंडियंस (16 अंक)। मुंबई इंडियंस की टॉप 2 में कैसे अब भी बन सकती है जगह? मुंबई इंडियंस 16 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। उसका सिर्फ 1 मैच बचा है। टॉप पर मौजूद गुजरात का भी 1 मैच बचा है। तीसरे और चौथे पर मौजूद आरसीबी और पंजाब किंग्स के 2-2 मैच बचे हैं। आरसीबी तो शुक्रवार को एसआरएच से भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस का टॉप 2 में पहुंचना अब उसके हाथ में नहीं है। उसके हाथ में ज्यादा से ज्यादा यह है कि वह 26 मई को पंजाब किंग्स को शिकस्त दे, जिससे उसके अंक 18 हो जाएं। इसके अलावा उसे प्लेऑफ की बाकी टीमों के अगले मैचों के नतीजे पर निर्भर होना पड़ेगा। एमआई के टॉप 2 में पहुंचने के लिए उसका पंजाब किंग्स से हर हाल में जीतना जरूरी है। इसके अलावा अगर फिलहाल टॉप 3 में मौजूद टीमों में से कम से कम 2 टीमें ऐसी हों जो 18 से ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाएं, तभी मुंबई इंडियंस टॉप 2 में पहुंच पाएगी।  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर, प्लेऑफ के लिए वापस आ रहे जोश हेजलवुड

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर है। प्लेऑफ मुकाबलों को लिए उसके स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत वापस आ रहे हैं। इएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों को लिए आने को बेताब है। आरसीबी प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है। उसके 12 मैच में 17 अंक है और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। शुक्रवार को वह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी। भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर आईपीएल के कुछ दिन के लिए स्थगित होने से पहले के आरसीबी के आखिरी मैच में हेजलवुड नहीं खेल पाए थे। इसकी वजह उनके कंधे में हुई परेशानी थी। आईपीएल के स्थगित होने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए और वहां ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं। कंगारू टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी में लगी है। जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में 10 मैच खेले हैं और 17.27 की औसत से 18 विकेट झटके हैं। उनका आना आरसीबी के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर होगी। टीम में उनके रहने से उसकी गेंदबाजी में धार और पैनापन आएगा। आरसीबी को अभी लीग चरण में 2 मैच और खेलने हैं। एक मैच तो शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही है। दूसरा मैच 27 मई को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ खेलना है।  

लखनऊ ने गुजरात टाइटंस को उसके ही घर में हराया, टॉप 2 की राह हुई मुश्किल

अहमदाबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-64 में गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हुआ. 22 मई (गुरुवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 33 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 236 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 9 विकेट पर 202 रन बना सकी. लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने शतकीय पारी (117 रन) खेली, जबकि तेज गेंदबाज विलियम ओरोर्के ने 3 विकेट लिए. मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटन्स की ये 13 मैचों में चौथी हार रही. हालांकि गुजरात टाइटन्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और वो अंकतालिका में पहले नंबर पर कायम है. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की 13 मैचों में ये छठी जीत रही. अंकतालिका में छठे स्थान पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेऑफ से पत्ता कट चुका है. टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी रही. ‘इम्पैक्ट सब’ साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर 27 गेंदों पर 46 रनों की पार्टनरशिप की. तेज गेंदबाज विलियम ओरोर्के ने सुदर्शन (21 रन, 16 गेंद, 4 चौके) को आउट करके इस पार्टनरशिप को ब्रेक किया. सुदर्शन के आउट होने के बाद जोस बटलर संग शुभमन गिल की 39 रनों की साझेदारी हुई. शुभमन ने सात चौके की मदद से 20 बॉल पर 37 रन बनाए और उनका विकेट आवेश खान ने लिया. शुभमन के बाद जोस बटलर भी चलते बने, जिन्हें ‘इम्पैक्ट सब’ आकाश सिंह ने एक बेहतरीन इनस्विंगर पर बोल्ड किया. जोस बटलर ने 18 बॉल पर 33 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. बटलर के आउट होने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान के बीच चौथे विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने गुजरात टाइटन्स की मैच में वापसी कराई. इस पार्टनरशिप को विलियम ओरोर्के ने तोड़ा, जिन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर रदरफोर्ड को आउट किया. रदरफोर्ड ने 3 छक्के और एक चौके की मदद से 22 गेंदों पर 38 रन बनाए. रदरफोर्ड के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई. 17वें ही ओवर में विलियम ओरोर्के ने राहुल तेवतिया (2 रन) को भी पवेलियन रवाना कर दिया. फिर 18वें ओवर में अरशद खान (1) को शाहबाज अहमद ने चलता किया. इसी बीच शाहरुख खान क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. शाहरुख खान को 19वें ओवर में आवेश खान ने आउट किया. शाहरुख ने 29 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. पारी के आखिरी ओवर में आयुष बदोनी ने कगिसो रबाडा (2 रन) और आर. साई किशोर (1 रन) को आउट करके लखनऊ को शानदार जीत दिलाने में मदद की.

आज आरसीबी हैदराबाद के खिलाफ भिड़ेगी, RCB जीत के साथ लीग चरण में शीर्ष दो में बनाना चाहेगी जगह

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला जीतकर नौ साल में पहली बार लीग चरण में शीर्ष दो में जगह बनाना चाहेगी। आरसीबी 2016 सत्र में उप विजेता रही थी लेकिन इसके बाद से शीर्ष दो में नहीं पहुंची है। अभी टीम 12 मैच में 17 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है और अपने बचे हुए दो मैचों में जीत शीर्ष दो स्थान को सुरक्षित कर सकती है। शुक्रवार का मैच मूल रूप से बेंगलुरु की टीम का घरेलू मैच था लेकिन मानसून की शुरुआत के कारण इसे स्थानांतरित कर दिया गया।   भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के कारण लीग के हुए व्यवधान से पहले आरसीबी शानदार फॉर्म में थी और टीम ने लगातार चार जीत हासिल की थी। लेकिन लीग के फिर शुरू होने के बाद पहले मैच के बारिश से धुलने के कारण उसकी लय में बाधा आ गई। 20 दिन के ब्रेक के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम अपनी लय और प्रतिस्पर्धी बढ़त बरकरार रख पाती है या नहीं। आईपीएल खिताब जीतने की दौड़ में शामिल आरसीबी ने हाल के दिनों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमेशा की तरह टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने 11 पारियों में सात अर्धशतक बनाए हैं। कप्तान रजत पाटीदार, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने समय-समय पर पावरहिटिंग करके उनका अच्छा साथ दिया है। हालांकि ब्रेक से ठीक पहले पाटीदार की फॉर्म में गिरावट आई। वह अपने पहले पांच मैचों में 37.2 की औसत के बाद अगले पांच मैचों में 10.6 के औसत से सिर्फ 53 रन ही बना पाए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान लगी उंगली की चोट से उबरने के बाद अब वह फिर नेट्स पर खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जो आरसीबी के लिए अच्छा संकेत है। क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा की स्पिन जोड़ी बहुत प्रभावी रही है जबकि जोश हेजलवुड और यश दयाल ने तेज गेंदबाजी विभाग में मुश्किल ओवरों को आसानी से पूरा किया है। हेजलवुड हालांकि अपने कंधे की चोट से उबरने की वजह से मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। आरसीबी के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी इस मैच और उसके बाद के लिए उपलब्ध हैं। पिछले साल फाइनल तक पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स पर छह विकेट की जीत के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। टीम इसी लय को जारी रखने और इस सत्र को जीत से समाप्त करने की कोशिश करेगी। एसआरएच के अभियान में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने बीच बीच में अच्छी पारियां खेली लेकिन लगातार अच्छा नहीं कर सके जिसके कारण टीम तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। कप्तान पैट कमिंस और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद उनकी गेंदबाजी इकाई संघर्ष करती दिखी है। टीम इस प्रकार हैं : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।  

आरसीबी ने जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अपनी टीम में जोड़ा

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद एक तगड़ा चाल चली हैं। उन्होंने युवा इंग्लिश ऑलराउंडर जैकब बेथेल, जो आज खेले जाने वाले मैच के बाद आरसीबी कैंप छोड़कर घर लौट रहे हैं, उनके रिप्लेसमेंट का एलान हो गया है। आरसीबी ने जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अपनी टीम में जोड़ा। उन्हें आरसीबी ने अपने आईपीएल 2025 के बाकी बचे हुए मैचों के लिए बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया। उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया। RCB में Tim Seifert की हुई एंट्री दरअसल. न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज टिम सीफर्ट (Tim Seifert) को आरसीबी ने पहले साथ जोड़ा हैं। वह इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने IPL 2021 में KKR के लिए सिर्फ एक मैच खेला था, जबकि DC के लिए, उन्होंने दो पारियों में 24 रन बनाए थे। सीफर्ट को 2 करोड़ रुपये में आरसीबी ने शामिल किया गया। 27 मई को लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की टीम के आखिरी लीग मैच के लिए वह उपलब्ध होंगे। 30 साल के टिम ने न्यूजीलैंड के लिए 66 टी20I मैचों में 28 की औसत और 142.85 के स्ट्राइक रेट से 1540 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। जैकब बेथेल का बने रिप्लेसमेंट जैकब बेथेल को चोटिल फिल सॉल्ट का रिप्लेसमेंट बनाया गया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 12 रन बनाए थे। अगले मैच में उन्होंने 55 रन बनाए और विराट कोहली के साथ 97 रनों की शुरुआती साझेदारी की थी। बाएं हाथ का स्पिनर अभी तक IPL में गेंदबाजी नहीं कर पाया है, जिन्हें मेगा ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अब जैकब बेथेल को 29 मई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू हो रही इंग्लैंड की तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। वह नेशनल डियूटी की वजह से टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर जा रहे हैं। मौजूदा समय में आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 12 मैचों खेलकर 17 अंक हासिल किए। अगर आरसीबी की टीम अगर अपने आखिरी लीग मैच को जीत जाती है तो वह शीर्ष दो में फिनिश करेंगे और क्वालीफायर 1 में खेलेंगे।

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुरुवार को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ की टीम कई बदलाव के साथ उतरी है, जबकि गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात की टीम सबसे ज्यादा मैच (9) जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरेगी। वहीं क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ लीग सत्र का सकारात्मक अंत करना चाहेगी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने पिछले छह मैचों में पांच जीत दर्ज करते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, अवेश खान, विलियम ओ’रूर्के गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

हॉकी इंडिया ने आज यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की, हरमनप्रीत को मिली कप्तानी

नई दिल्ली हॉकी इंडिया ने गुरुवार को नीदरलैंड के एम्सटेलीवन और बेल्जियम के एंटवर्प में सात से 22 जून तक होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। अनुभवी ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह कप्तान के रूप में टीम अगुवाई करेंगे। मिडफील्डर हार्दिक सिंह उप-कप्तान होंगे। भारत अपने यूरोपीय चरण की शुरुआत में सात और नौ जून को नीदरलैंड के खिलाफ दो-दो मैचों खेलेंगा। इसके बाद 11 और 12 जून को एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में अर्जेंटीना के खिलाफ दो मैच होंगे। टीम 14 और 15 जून को ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए एंटवर्प जाएगी और फिर 21 और 22 जून को मेजबान बेल्जियम के खिलाफ अपना अभियान समाप्त करेगी। टीम में गोलकीपर के रूप में कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा शामिल हैं। सुमित, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, नीलम संजीप जेस, कप्तान हरमनप्रीत सिंह,जरमनप्रीत सिंह, संजय और यशदीप सिवाच टीम की रक्षा पंक्ति में होंगे। मिडफील्ड में राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, उप कप्तान हार्दिक सिंह, युवा प्रतिभावान राजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद और शमशेर सिंह शामिल हैं। गुरजंत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह भारतीय टीम के फॉरवर्ड है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ‘हम इस बार टीम में थोड़ा और अनुभव चाहते थे और मैं टीम चयन से वास्तव में बेहद खुश हूं। टीम अच्छी तरह से अभ्यास कर रही है और हम जितना संभव हो सके उतना प्रयास करने और प्रो लीग जीतने की कोशिश कर रहे हैं।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet