LATEST NEWS

भाला फेंक में सुमित अंतिल का जलवा, 69.25 मीटर थ्रो से जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली पैरा एथलीट सुमित अंतिम ने नई दिल्ली 2026 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में अन्य भारतीय एथलीट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। आज दिन का सबसे खास पल पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ 43/ एफ 44/ एफ64 थी, जिसमें पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने सभी भारतीयों के पोडियम को लीड किया। अंतिल ने 69.25 मीटर के दमदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुष्पेंद्र सिंह ने 56.91मी के साथ रजत और पूनम राम ने 49.48मी के साथ कांस्य पदक जीता। जीत के बाद, सुमित अंतिल ने कहा, “इस बार हमारे पास कई टूर्नामेंट हैं। मैं आने वाले कॉम्पिटिशन में अच्छा परफॉर्म करने की कोशिश करूंगा। यह मेरे लिए ऑफ-सीजन लोडिंग फेज है। मुझे ऐसे थ्रो की उम्मीद नहीं थी; मुझे लगभग 67–68मी की उम्मीद थी, लेकिन आज थ्रो 69.25मी पर अच्छा था। इसलिए मैं खुश हूं, और मेरी टीम भी खुश है।” उन्होंने कहा, “मैं अपनी टेक्निक नहीं बदल रहा हूं क्योंकि हम जानते हैं कि हम अपनी ट्रेनिंग में सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अभी, हमें बस सही कंडीशन चाहिए जहां थ्रो बिल्कुल सही जगह पर हो। इसीलिए मैं टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा हूं ताकि मुझे कहीं न कहीं वे कंडीशन मिल सकें। मेरा टारगेट एशियन गेम्स हैं, और मेरा गोल 75m है। मैंने अभी तक प्रैक्टिस में इसे हासिल नहीं किया है, और किसी एथलीट ने अभी तक ऐसा नहीं किया है, लेकिन मैं उस मार्क तक पहुंचने के लिए टेक्निक या ताकत में जो भी सुधार हो सकते हैं, उन पर काम कर रहा हूं।” पुरुषों की 400 मीटर दौड़ टी 13 में भी भारत का दबदबा रहा, जिसमें सुबोध भट्ट ने 51.88 सेकंड में स्वर्ण जीता, उसके बाद प्रियांशु कौशिक ने 53.19 सेकंड में रजत और अवनिल कुमार ने 56.91 सेकंड में कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 400 मी दौड़ टी 46/ टी 47 में, भाविककुमार दीन भरवाड़ ने 49.89 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण जीता, जबकि साथी भारतीय जसबीर 50.09 सेकंड में रजत पदक जीतने के लिए उनके ठीक पीछे रहे। सर्बिया के इवान क्वेतकोविक ने 50.93 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 400 मी दौड़ टी53/ टी 54 की व्हीलचेयर कैटेगरी में भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा, जिसमें मनोजकुमार सबपति ने 54.33 सेकंड में स्वर्ण, अनिल कुमार ने 57.57 सेकंड में रजत और मणिकंदन जोथी ने 1:01.94 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। महिलाओं के इवेंट्स में भी भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं की 400मी दौड़ टी 11/ टी12 में, तेजलबेन अमराजी डामोर ने 57.53 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण जीता, ललिता किलाका ने 1:07.92 के समय के साथ रजत जीता, और शालिनी चौधरी ने 1:16.79 के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर एक और भारतीय पोडियम स्वीप पूरा किया। फील्ड इवेंट्स में, लक्ष्मी ने महिलाओं की शॉट पुट एफ 36/ एफ 37/ एफ 40 में 7.76 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, जबकि अकुताई सीताराम उलभगत ने 5.49मी. के साथ रजत और भूटान की चिमी डेमा ने 5.27मी. के साथ कांस्य जीता। भारत ने पुरुषों की लॉन्ग जंप टी 42/ टी 63 में भी पोडियम पर कब्जा किया, जिसमें शैलेश कुमार ने 5.47 मीटर की जंप के साथ स्वर्ण जीता, रामसिंहभाई गोविंदभाई पढियार ने 4.68मी के साथ रजत और सोलाईराज जगन्नाथन ने 3.23मी के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुषों की शॉट पुट एफ46 में भी एक और क्लीन स्वीप हुआ, जहाँ रोहित कुमार ने 14.35 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, देवेंद्र सिंह गुर्जर ने 13.97मी. के साथ सिल्वर और लोकेश अकुला ने 10.92मी. के साथ कांस्य पदक जीता। भारत ने थ्रोइंग इवेंट्स में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसमें साहिल सलीम सैय्यद ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ 51/एफ55 में 36.83 मीटर के साथ स्वर्ण जीता, इसके बाद सुखचैन ने रजत (30.49मी) और सुधीर ने कांस्य (28.78मी) जीता। पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ 12/ एफ 13 में, मनजीत ने 57.86 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, प्रतीक अमृतराव पाटिल ने 50.43मी के साथ रजत जीता, और इरफान दीवान ने 45.39मी के साथ कांस्य जीता, जिससे भारत के लिए एक और पोडियम स्वीप पूरा हुआ। पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ 40/ एफ41 में भी भारत का दबदबा रहा, जिसमें सुनील कुमार ने 32.58 मीटर के साथ स्वर्ण जीता, प्रिंस कुमार ने 31.23मी. के साथ रजत जीता, और कथिर धनसेकरन ने 18.73मी के साथ कांस्य जीता। दूसरे प्रदर्शनों में, मोहित पाल ने पुरुषों की 400मी. दौड़ टी 12 में 54.39 सेकंड के समय के साथ गोल्ड जीता, जबकि लकी यादव ने 1:04.27 के साथ रजत जीता। कॉम्पिटिशन के दौरान इंटरनेशनल एथलीटों ने भी प्रभावित किया। पुरुषों की 400मी. दौड़ टी-20 में, रूस ने तीनों पदक जीते, जिसमें सर्गेई मकारोव सबसे आगे रहे, जिन्होंने 49.20 सेकंड में स्वर्ण जीता। वहीं, रूस की नतालिया साईंचिना ने महिलाओं की 400मी दौड़ टी 20 में 1:00.52 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण जीता।  

पाकिस्तानी स्पिनर को लेकर बवाल, काव्या मारन ट्रोल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

लंदन इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) में प्लेयर्स ऑक्शन के बाद सनराइजर्स लीड्स अचानक विवादों में आ गई है. इस टीम ने 2026 सीजन के ऑक्शन में गुरुवार (12 मार्च) को पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी बहस छिड़ गई. यह फैसला इसलिए चर्चा में है क्योंकि किसी भारतीय ओनर्स वाली फ्रेंचाइजी ने पहली बार द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम से जोड़ा है। अबरार अहमद की खरीद के बाद भारत में कई क्रिकेट फैन्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई. यूजर्स ने सनराइजर्स फ्रेंचाइजी और उसकी सीईओ काव्या मारन को निशाने पर लेते हुए कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करना ‘राष्ट्रीय भावना’ के खिलाफ है. कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2008 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेले, तो कोई भारतीय ओनर्स वाली टीम ऐसा कदम कैसे उठा सकती है. बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी 2008 के बाद से आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। लंदन में हुई नीलामी के दौरान काव्या मारन खुद ऑक्शन टेबल पर मौजूद थीं. उनके साथ टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी भी थे. सनराइजर्स लीड्स ने ऑक्शन के दौरान ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ते हुए अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया. अबरार को खरीदने के कुछ घंटों बाद सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X अकाउंट भी सस्पेंड हो गया. हालांकि प्लेटफॉर्म की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अकाउंट को किस वजह से सस्पेंड किया गया। सनराइजर्स लीड्स का स्वामित्व भारतीय मीडिया कंपनी सन ग्रुप के पास है, जिसका नेतृत्व उद्योगपति कलानिधि मारन करते हैं. पिछले साल इस ग्रुप ने सनराइजर्स लीड्स में पूरी हिस्सेदारी हासिल की थी. इससे पहले यह टीम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाती थी। कोच विटोरी ने दी सफाई टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अबरार अहमद के बारे में सलाह ली थी. उनकी गेंदबाजी और मिस्ट्री स्पिन को देखते हुए टीम ने उन्हें खरीदने का फैसला किया. विटोरी ने यह भी साफ किया कि टीम मैनेजमेंट ने इस बात पर कोई अलग बैठक नहीं की थी कि ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेना है या नहीं। द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में सोल्ड होने वाले अबरार अहमद दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी रहे. उनसे पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फोनिक्स ने लगभग 1.40 लाख पाउंड (लगभग 1.72 करोड़ रुपये) में खरीदा था।  

विश्व कप खत्म, अब नई चुनौती: अगले 12 महीनों में इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम का अगले 12 महीनों का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा, जिसमें आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे में मैच के इसके अलावा, एशिन गेम्स, इंग्लैंड, अमेरिका, बंगलादेश, जापान और घरेलू मुकाबले भी शामिल हैं। सूर्या की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ 3 टी-20 मैच क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम जुलाई-अगस्त में श्रीलंका में तीन टी-20 मैच खेल सकती है, इसके अलावा आगामी कार्यक्रम में पहले दो टेस्ट मैच शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की प्रतिक्रिया पर विचार कर रहा है कि श्रीलंका में बाढ़ राहत के लिए फंड जुटाने के लिए तीन टी-20 मैच का कार्यक्रम है। टी-20 मैच और दो टेस्ट मैचों से पहले होने की संभावना है। श्रीलंका टूर से पहले जुलाई में इंग्लैंड जाएगा भारत श्रीलंका टूर से पहले भारत एक से 19 जुलाई के बीच तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड जाएगा और रास्ते में आयरलैंड में थोड़ा रुक सकता है। डबलिन में तीन मैचों की सीरीज को लेकर बातचीत चल रही है। एक सूत्र ने कहा, “बातचीत चल रही है।” और भरोसा जताया कि सीरीज हो जाएगी। बीसीसीआई ने पहले भी सीआई को (2018, 2022 और 2023 में) डबलिन में छोटी सीरीज के लिए सहयोग किया है। अगर बातचीत कामयाब होती है, तो गेम जून के आखिरी हफ्ते में, इंग्लैंड टूर से पहले और अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद निर्धारित किए जा सकते हैं, जो दह से 20 जून के बीच एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय खेलने वाले हैं। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज श्रीलंका सीरीज के बाद बीसीसीआई को शेड्यूलिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर में सयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज होनी है, जो इंडियन क्रिकेट के लिए पहले से ही एक व्यस्त महीना है। बंगलादेश के छह सफेद गेंद मैच – तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 के लिए दौरे की भी घोषणा की गई है। यह सीरीज, दोनों देशों के बीच हाल के डिप्लोमैटिक तनाव को देखते हुए भारत सरकार से मंजूरी मिलने पर ही होगी। इस बीच, तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के एक छोटे दौरे की भी बात हो रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह दौरा सितंबर में हो सकता है, लगभग उसी समय जब वेस्ट इंडीज तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 के लिए भारत का दौरा करने वाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ मैचों की सीरीज के अक्टूबर तक चलने की उम्मीद है। एशियंस गेम्स, न्यूजीलैंड सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इसी बीच 2026 एशियन गेम्स भी हैं, जो 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के नागोया में होने हैं। गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता टी-20 प्रारूप में खेली जायेगी और भारतीय डिफेंडिंग गोल्ड मेडलिस्ट है। पुरुष मैच 25 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चलेंगे, जिससे टी-20 स्क्वॉड के जापान में खेलने की संभावना बढ़ गई है, जबकि एक एकदिवसीय टीम उसी समय वेस्टइंडीज से खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम के 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड पहुंचने की उम्मीद है, जहां वह पांच एकदिवसीय, पांच टी-20 और दो टेस्ट के पूरे टूर पर जाएगा। ऐसा समझा जाता है कि बीसीसीआई और न्यूजीलैंड क्रिकेट हाल ही में एकदिवसीय की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच करने पर सहमत हुए हैं। दो टेस्ट 10 सफेद गेंद मैचों के बाद होंगे, जिनमें से पहला 22 अक्टूबर से शुरू होगा। भारत के दिसंबर के पहले हफ्ते में न्यूजीलैंड से घर लौटने की उम्मीद है, जब वे श्रीलंका के खिलाफ घर पर तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच खेलेंगे। इसके बाद जनवरी-फरवरी 2027 में भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी, जिसके बाद मार्च से मई 2027 तक इंडियन प्रीमियर लीग का 20वां सीजन चलेगा।

“T20 टीम से ड्रॉप होने के बाद BCCI का तोहफा, क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ का भी सम्मान”

 नई दिल्ली भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली थी. टी20 टीम से बाहर किए जाने के बावजूद शुभमन को भारतीय क्रिकेट का बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार शुभमन को 15 मार्च को होने वाले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के वार्षिक ‘नमन अवॉर्ड्स’ में ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। शुभमन गिल को यह सम्मान उनके 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है. टी20 इंटरनेशनल में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की. वहीं टीम इंडिया के पूर्व कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इंग्लैंड दौरे पर किया अविस्मरणीय प्रदर्शन 2025 में शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखाया. उन्होंने कुल 9 टेस्ट मैचों में 70.21 की औसत से 983 रन बनाए. इनमें से ज्यादातर रन इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में आए, जहां शुभमन ने 4 शतकों की मदद से 754 रन बनाए. इस प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टेस्ट टीम का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बना दिया। साल 2025 में वनडे क्रिकेट में भी शुभमन गिल का बल्ला खूब चला. उन्होंने 11 ओडीआई मैचों में 49.00 की औसत से 490 रन बनाए. इसमें आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के अभियान में बनाए गए 188 रन भी शामिल थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में शुभमन गिल को संघर्ष करना पड़ा. एशिया कप के दौरान उन्हें टीम में वापस बुलाया गया और उप-कप्तान भी बनाया गया, लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. पिछले साल 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में शुभमन ने 291 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 24.25 और स्ट्राइक रेट 137.26 रहा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा और तीन मैचों में वह सिर्फ 32 रन ही बना सके। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर शुभमन गिल ने साल 2025 में कुल 35 इंटरनेशनल मैचों में 1,764 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान उनका औसत 49.00 रहा. फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी शुभमन का प्रदर्शन शानदार रहा. IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 में गुजरात टाइटन्स (GT) की ओर से खेलते हुए उन्होंने 50 की औसत से 650 रन बनाए। शुभमन गिल को टी20 टीम से ड्रॉप करने का फैसला अंततः भारत के लिए फायदेमंद साबित हुआ. संजू सैमसन और ईशान किशन हालिया टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दो बल्लेबाज रहे. दोनों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. अब शुभमन गिल की नजरें आईपीएल 2026 पर होंगी, जहां वह एक बार फिर गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. गुजरात टाइटन्स अपना पहला मैच 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला शुभमन के लिए टी20 फॉर्मेट में खुद को फिर से साबित करने का बड़ा मौका होगा।

‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर स्टार जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने अब तक जितने भी गेंदबाजों को देखा है, उनमें बुमराह बेस्ट हैं। वॉन ने बुमराह की तुलना महान फुटबॉलरों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर स्टार जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने अब तक जितने भी गेंदबाजों को देखा है, उनमें बुमराह बेस्ट हैं। उन्हें वर्ल्ड कप की किसी भी टीम में रख दीजिए, वह उसे अकेले चैंपियन बना सकते हैं। वॉन ने बुमराह की तुलना महान फुटबॉलरों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानों रोनाल्डो से की है। जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कभी न भूला पाने वाला प्रदर्शन किया। वह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 4 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं और वो भी सिर्फ 5.66 की इकॉनमी रेट के साथ। फाइनल के वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे, लेकिन सेमीफाइनल में भी उन्होंने कसी गेंदबाजी की। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बुमराह के आखिरी दो ओवर निर्णायक साबित हुए थे। माइकल वॉन ने स्वीकार किया कि उन्होंने अब तक जितने भी गेंदबाज देखे हैं, उनमें बुमराह बेस्ट हैं। वॉन ने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड की टीम में रख दीजिए, वह इसे जिता देंगे।’ उनके साथ बैठे इंग्लैंड के क्रिकेटर मार्क बुचर ने भी इस पर सहमति जताई। बुचर ने कहा, ‘हां, आप उन्हें किसी भी टीम रख दीजिए, वह आपको जिता देंगे।’ इस पर वॉन ने कहा, ‘बिलकुल। वह शायद लियोनेल मेसी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह के खिलाड़ी हैं।’ इस दौरान डेविड लॉयड ने वॉन को टोकते हुए पूछा, ‘क्या आप ये कह रहे हैं कि आपने अब तक जितने भी गेंदबाज देखे, उनमें वह बेस्ट है?’ इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अपनी बात दोहराते हुए फिर कहा, ‘हां, वह है। मैंने 1985 से क्रिकेट देखना और समझना शुरू किया और तब से मैंने जिनको भी देखा उनमें वह बेस्ट हैं।’ हालांकि इंग्लैंड के ही एक और पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कूक इस बात पर सहमत नहीं नजर आए कि बुमराह सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। कूक ने ये तो माना कि बुमराह हर फॉर्मेट में मौजूदा पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं लेकिन इस पर सवालिया निशान लगाया कि क्या उन्होंने वाकई टेस्ट क्रिकेट में कोई निर्णायक और मैच विजेता स्पेल फेंका है। एलेस्टेयर कूक ने सवाल उठाया, ‘क्या वह टेस्ट क्रिकेट में मैच जिताने वाले स्पेल फेंकने के लिहाज से बेस्ट हैं? बिना किसी शक-सुबहा के वह फिलहाल हर फॉर्मेट के बेस्ट बोलर हैं, मैं मानता हूं। आप मोटे तौर पर यह कह सकते हैं। लेकिन क्या वह किसी टेस्ट में 15 रन देकर 8 विकेट जैसे स्पेल फेंके हैं या वह उस तरह के गेंदबाज हैं?’ इस पर वॉन ने जवाब दिया, ‘मैंने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करते देखा है। कुछ स्पेल अलग रहे हैं और वो भी सपाच पिचों पर।’  

IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 वें सीजन (आईपीएल 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले 16 दिनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी पिछले सीजन विजेता रही थी। आरसीबी और एसआरएच 2017 में भी सीजन का पहला मुकाबला खेल चुकी हैं। इस मुकाबले में एसआरएच 35 रन से विजयी रही थी। यह मुकाबला राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया था। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने युवराज सिंह के 27 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से बनाए 62 रन, मोइसेस हेनरिक्स के 37 गेंदों पर बनाए 52 रन और शिखर धवन के 31 गेंदों पर बनाए 40 रन की मदद से 4 विकेट पर 207 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, चहल और बिन्नी ने 1-1 विकेट लिए थे। 208 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी आरसीबी 19.4 ओवर में 172 पर सिमट गई और 35 रन से मैच हार गई। आरसीबी के लिए क्रिस गेल ने सर्वाधिक 32 रन बनाए थे। इसके अलावा, केदार जाधव ने 31 और ट्रेविस हेड ने 30 रन की पारी खेली थी। एसआरएच के लिए आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान ने 2-2, जबकि दीपक हुड्डा और बिपुल शर्मा ने 1-1 विकेट लिए थे। एसआरएच ने उस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन आरसीबी टॉप 4 से बाहर रही थी। दोनों टीमों के बीच 2016 का फाइनल खेला गया था जिसमें एसआरएच विजेता रही थी। देखना होगा कि आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में बाजी आरसीबी या एसआरएच किसके हाथ लगती है। पिछला सीजन जीतने के बाद आरसीबी के हौसले बुलंद हैं, तो एसआरएच ने भी पिछले 2 सीजन में अपने खेल से फैंस को रोमांचित किया है।  

क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट वेस्टइंडीज और आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड (भ्रष्टाचार रोधी नीति) के तहत वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेवन सियरल्स, टाइटंस टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ग्रिफिथ पर सख्त कार्रवाई की है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, “तीनों लोगों पर ‘बिम10’ टूर्नामेंट 2023/24 से जुड़े आरोप हैं, जो क्रिकेट वेस्टइंडीज एंटी-करप्शन कोड के दायरे में आता है। इसके अलावा, ग्रिफिथ पर अंतरराष्ट्रीय मैचों से जुड़ा एक आरोप है जो आईसीसी एंटी-करप्शन कोड के दायरे में आता है।” आईसीसी ने कहा कि तीनों को तुरंत प्रभाव से क्रिकेट से कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, गवर्निंग बॉडी ने आरोपों का जवाब देने के लिए 11 मार्च, 2026 से 14 दिन का समय दिया है। राठौड़ पर क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के तहत तीन और सियरल्स पर चार चार्ज लगे हैं, जबकि टीम ग्रिफिथ पर चार चार्ज और आईसीसी कोड के तहत एक चार्ज लगा है। क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन – 2023/24 में ‘बिम10’ टूर्नामेंट के मैचों के नतीजे, कंडक्ट या किसी और पहलू को फिक्स करना, फिक्स करने की कोशिश करना या गलत तरीके से प्रभावित करना, या किसी, सहमति या कोशिश में शामिल होना। क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के आर्टिकल 2.1.4 का उल्लंघन – क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के तहत जुर्म करने के लिए खिलाड़ियों को उकसाना, निर्देशित करना, बढ़ावा देना या सुविधा देना। क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के आर्टिकल 2.4.4 का उल्लंघन – क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के तहत संभावित अपराधों के संबंध में अधिकारियों द्वारा की गई उचित जांच में सहयोग न करना या सहयोग न करना। सियरल्स और गिफिथ पर क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड के आर्टिकल 2.4.2 के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है—क्रिकेट वेस्टइंडीज को ऐसे किसी भी अप्रोच या इनविटेशन की जानकारी न देना जो क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड का उल्लंघन माना जाएगा। इसके अलावा, ग्रिफिथ पर “आईसीसी कोड के आर्टिकल 2.4.7 के उल्लंघन – संभावित भ्रष्ट आचरण की एसीयू की जांच में रुकावट डालना, ऐसी जानकारी को छिपाना या उससे छेड़छाड़ करना जो जांच के लिए जरूरी हो सकती थी, या जो सबूत बन सकती थी या भ्रष्ट आचरण के सबूत की खोज का कारण बन सकती थी”, का आरोप लगाया गया है। सियरल्स वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम की तरफ से खेल चुके हैं। वह 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में भी खेले हैं।  

गंभीर-पाटिल के रिश्तों में दरार! संदीप पाटिल बोले- अब बात तो दूर, मेरी तरफ देखते भी नहीं

नई दिल्ली बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने खुलासा किया है कि गौतम गंभीर लंबे समय से उनसे बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम से ड्रॉप होने के बाद से गंभीर उनसे बात नहीं करते हैं। बात करना तो दूर, उनकी तरफ देखते तक नहीं हैं गौतम गंभीर का 2006 से 2012 तक भारतीय क्रिकेट में अपना ही रुतबा रहा। वह 2007 और 2011 की विश्व विजेता टीमों का हिस्सा रहे। वैसे तो उन्होंने नवंबर 2016 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था लेकिन सही मायनों में तो 2013 में ही वह एक तरह से टीम इंडिया से बाहर हो चुके थे। संदीप पाटिल ने विकी लालवानी शो पर कहा कि उनकी अगुआई में चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज चेहरों युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंदर सहवाग और यहां तक कि महान सचिन तेंदुलकर पर भी कठिन फैसले लिए थे लेकिन इनमें से गंभीर ही हैं जो अभी तक उस चीज को नहीं भुला पाए हैं। पाटिल ने कहा, ‘जब आप चयन समिति की कुर्सी पर बैठे होते हैं तब आप कुछ बड़े फैसले लेने के लिए जिम्मेदार होते हैं। आप खिलाड़ियों के साथ अपनी दोस्ती या घनिष्ठता को नहीं देख रहे होते हैं। सचिन जब 14 साल के थे तब से उनके साथ मेरी अच्छी घनिष्ठता रही है। वह मेरे अंडर खेले हैं, साथ मेरे साथ खेले हैं। जब कभी भी मैं उन्हें कुछ टेक्स्ट करता हूं तो वह तुरंत जवाब देते हैं। मैं हाल ही में एक फ्लाइट में युवराज सिंह से मिला, बहुत गर्मजोशी से मिले। यहां तक कि वीरेंदर सहवाग भी। वे सभी मुझसे अच्छी तरह बात करते हैं। गंभीर को छोड़कर। वह मुझे बहुत प्रिय थे। यहां तक कि आज भी हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं लेकिन वह मुझे नाराज हैं जो ठीक भी है। यहां तक कि मैं भी जब टीम से निकाला गया तब चयन समिति से नाराज हुआ था। मैंने पाकिस्तान में 100 किए थे। कोटला में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए लेकिन तब भी ड्रॉप कर दिया गया। उसके बाद फिर कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला।’ गंभीर की टीम से छुट्टी के बाद शिखर धवन का रास्ता साफ हुआ जिन्होंने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया और शानदार 187 रन बनाए। रोहित शर्मा के साथ मिलकर शिखर धवन ने वनडे और टी20 में भारत की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी में से एक बनाई जबकि गंभीर नजरअंदाज होते रहे। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते रहे और बाद में दिल्ली कैपिटल्स में लौटे और आखिरकार 2018 में हर तरह के क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। संदीप पाटिल ने कहा कि गंभीर अब भी उनसे खफा हैं। उन्होंने कहा, ‘गंभीर अब भी खफा हैं। उन्होंने मुझसे कभी बात नहीं की। हम बहुत सारे अलग-अलग शो पर एक साथ आए। हम एक ही कमरे में बैठे लेकिन गौतम ने मेरी तरफ देखा भी नहीं। ठीक है। हर बार जब मैं उनके पास जाकर ‘Hi’ कहा तो उन्होंने कभी भी उसका जवाब नहीं दिया। एक बार भी नहीं देखा। लेकिन ठीक ही है।’ पुराने दिनों में गौतम गंभीर के साथ अपने गर्मजोशी भरे रिश्तों का जिक्र करते हुए पाटिल ने कहा, ‘हम टूर्स पर साथ में टेनिस खेले। हमारे बीच में बहुत ही शानदार तालमेल थी। जब मुझे कोच के पद से हटाया गया था तब गौती मुझे हर दो हफ्ते में एक बार कॉल करते थे। वह वैसे थे। गौतम अपने करियर को लेकर बहुत गंभीर थे और अपनी बैटिंग और अप्रोच पर फोकस बनाए रखते थे। कोई भी क्रिकेटर उस स्टेज पर खेल नहीं छोड़ना चाहता जब आप अच्छा कर रहे होते हैं। कोई भी ड्रॉप होना नहीं चाहता। लक्ष्मण, द्रविड़ शांति से रिटायर हो गए। सहवाग एक अच्छा जश्न चाहते थे लेकिन वैसा नहीं हुआ।’  

युकी भांबरी-आंद्रे गोरान्सन का दमदार प्रदर्शन, इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

नई दिल्ली भारत के युकी भांबरी और उनके स्वीडिश जोड़ीदार आंद्रे गोरान्सन गुरुवार सुबह इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। भांबरी और गोरानसन की जोड़ी ने ऑस्ट्रियाई-इटैलियन जोड़ी अलेक्जेंडर एर्लर और एंड्रिया वावसोरी को हराया। भांबरी और गोरान्सन ने एर्लर और वावसोरी पर 6-3, 7-6(2) से जीत दर्ज की। यह एटीपी मास्टर्स 1000 लेवल पर भांबरी का पहला सेमीफाइनल है, इससे पहले वह मास्टर्स 1000 लेवल पर दो बार डबल्स क्वार्टर-फाइनल में पहुंच चुके हैं।वह इससे पहले दो बार इंडियन वेल्स 2025 (गोरान्सन के साथ) और मियामी मास्टर्स 2025 (नूनो बोर्गेस के साथ) में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। युकी भांबरी और आंद्रे गोरान्सन की जोड़ी ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है। राउंड ऑफ 16 में, भांबरी और गोरानसन ने सैंडर एरेंड्स और जिरी लेहेका की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया, इससे पहले उन्होंने डेविड पेल और फैब्रिस मार्टिन की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर अपने कैंपेन की शानदार शुरुआत की थी। अब उनका सामना खाचानोव/रूबलेव और रिंडरकनेच/वाचेरोट के विजेताओं से होगा, और फाइनल में जगह बनाना दांव पर है। पिछले महीने, भांबरी एटीपी रैंकिंग 20वें नंबर पर पहुंचे थे। यह उनकी सबसे ऊंची रैंकिंग है। वह रोहन बोपन्ना के बाद टॉप 20 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष डबल्स खिलाड़ी बन गए। गोरानसन के साथ मिलकर, भांबरी ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम, मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार प्रदर्शन किया, और तीसरे राउंड में पहुंचकर जरूरी रैंकिंग पॉइंट्स हासिल किए ताकि वह इस दहलीज को पार कर सकें। भांबरी 2025 सीजन से लगातार आगे बढ़ रहे हैं। वह न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के साथ यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हें चौथी सीड वाली ब्रिटिश जोड़ी जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की ने एक सेट और ब्रेक की बढ़त के बाद बहुत कम अंतर से हराया था। मार्च 2025 में, भांबरी ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन के साथ मिलकर दुबई टेनिस चैंपियनशिप में अपना पहला एटीपी 500 खिताब जीता। यह जोड़ी एक सेट से पीछे होने के बाद वापस आई और चार मैच पॉइंट बचाकर यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के डबल्स चैंपियन हैरी हेलियोवारा और हेनरी पैटन को एक रोमांचक फाइनल में 3-6, 7-6 (12), 10-8 से हराया।  

धोनी बनाम युवराज विवाद पर सच्चाई आई सामने, पूर्व क्रिकेटर ने बताई अंदर की बात

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता Sandeep Patil ने एक लंबे समय से चल रहे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि MS Dhoni का Yuvraj Singh को भारतीय टीम से बाहर करने के फैसले में कभी कोई हाथ नहीं था। पाटिल ने बताया कि अपने चयनकर्ता कार्यकाल के दौरान उन्होंने कभी भी धोनी को युवराज को ड्रॉप करने की मांग करते नहीं सुना। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब युवराज के पिता लगातार धोनी पर आरोप लगाते रहे हैं। चयन बैठकों में कभी नहीं उठी ऐसी मांग संदीप पाटिल ने एक इंटरव्यू में कहा कि चयन समिति की बैठकों, विदेशी दौरों या मैचों के दौरान कभी भी धोनी ने युवराज सिंह को टीम से बाहर करने की बात नहीं कही। उन्होंने कहा कि वह इस बात को पूरी जिम्मेदारी के साथ रिकॉर्ड पर कह सकते हैं कि धोनी ने ऐसा कोई सुझाव या दबाव नहीं बनाया। पाटिल के अनुसार, धोनी का चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का स्वभाव भी नहीं था और वह चयन समिति के फैसलों का सम्मान करते थे। धोनी को था चयन समिति पर पूरा भरोसा पाटिल ने आगे कहा कि धोनी हमेशा चयनकर्ताओं के निर्णयों का सम्मान करते थे। उन्होंने बताया कि टीम के कप्तान के तौर पर धोनी को चयन समिति की कार्यप्रणाली पर पूरा भरोसा था और वह आमतौर पर टीम चयन के मामलों में ज्यादा दखल नहीं देते थे। इस बयान से यह साफ संकेत मिलता है कि युवराज सिंह को टीम से बाहर करने का फैसला चयनकर्ताओं की रणनीति और उस समय के प्रदर्शन के आधार पर लिया गया होगा। योगराज सिंह लगातार लगाते रहे हैं आरोप दूसरी ओर युवराज सिंह के पिता Yograj Singh कई बार सार्वजनिक रूप से धोनी को अपने बेटे के करियर में गिरावट के लिए जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। योगराज ने कई इंटरव्यू में यह कहा कि धोनी के कारण ही युवराज को टीम से बाहर किया गया। उन्होंने यह भी कहा था कि वह इस मामले में धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे। एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कहा था कि धोनी ने उनके बेटे के साथ गलत किया और इससे युवराज का करियर प्रभावित हुआ। उन्होंने यहां तक कहा कि युवराज सिंह जैसा खिलाड़ी फिर से देखने को शायद ही मिले और वह चार-पांच साल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते थे। उनके इस बयान ने क्रिकेट जगत में काफी चर्चा पैदा की थी। पाटिल ने कहा – पिता का भावुक होना स्वाभाविक संदीप पाटिल ने योगराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक पिता का अपने बेटे के लिए भावुक होना बिल्कुल स्वाभाविक है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में आरोप गलत व्यक्ति पर लगाए जा रहे हैं। पाटिल के अनुसार, चयन प्रक्रिया कई पहलुओं को ध्यान में रखकर होती है और किसी एक व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं

नई दिल्ली भारत ने 2026 टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट के बीच में एक हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की और फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अपने ‘360 शो’ में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट किसे मिलना चाहिए इस पर एक बड़ी बात कही है। हालांकि, यह खिताब आधिकारिक तौर पर संजू सैमसन को मिला, लेकिन डिविलियर्स का मानना है कि जसप्रीत बुमराह इस पुरस्कार के उतने ही बड़े दावेदार थे। उन्होंने कहा, “संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, लेकिन मुझे लगा कि उनके और बुमराह के बीच यह बहुत ही करीबी मुकाबला था।” सबसे अहम क्षणों में बुमराह ने की गेंदबाजी बुमराह के योगदान पर बात करते हुए डिविलियर्स ने बताया कि बुमराह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जो उन्हें इस पुरस्कार के लिए दावेदार बनाता था। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मेरे लिए खेल के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण क्षण और महत्वपूर्ण ओवर थे जो बुमराह ने फेंके, जिनके कारण मुझे लगा कि शायद उन्हें इस पुरस्कार में और अधिक महत्व मिलना चाहिए था या उन्हें इसके और करीब होना चाहिए था।” डिविलियर्स के अनुसार, विशेष रूप से सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े दबाव वाले मैचों में बुमराह ने अविश्वसनीय ओवर फेंके और वह एक अलग ही स्तर पर नजर आए। उन्होंने बुमराह को अपने पूरे करियर में सामना किए गए शीर्ष तीन गेंदबाजों में से एक करार दिया। सबसे मुश्किल वक्त में संजू ने प्रदर्शन किया दूसरी ओर, डिविलियर्स ने संजू सैमसन के शानदार प्रदर्शन की भी प्रशंसा की, जिन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के साथ मिलकर भारतीय बल्लेबाजी की मजबूत नींव रखी। उन्होंने बताया कि सैमसन ने तब सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, खासकर सेमीफाइनल और फाइनल जैसे नॉकआउट मुकाबलों में। डिविलियर्स ने सैमसन के करियर के उतार-चढ़ाव और इसमें सचिन तेंदुलकर की मेंटर के रूप में भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सैमसन के पास वह फायरपावर है जिसने टीम के संतुलन को बेहतर बनाया और बड़े स्कोर बनाने में मदद की। टीम इंडिया यह विश्व कप डिजर्व करती थी डिविलियर्स ने बुमराह के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें एक डाउन-टू-अर्थ (विनम्र) और अच्छा इंसान बताया। उन्होंने कहा कि बुमराह बिना किसी दिखावे के मैदान पर उतरते हैं और अपना काम बखूबी अंजाम देते हैं। हालांकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का चयन एक कठिन फैसला था, लेकिन डिविलियर्स ने टीम इंडिया को उनकी जीत के लिए बधाई देते हुए उन्हें पूरी तरह से हकदार विजेता बताया।

“पूर्व IPL ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC ने लिया मैच फिक्सिंग के आरोप पर एक्शन”

मुंबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स (Javon Searles) को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. आईसीसी के मुताबिक सर्ल्स को एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. यह मामला 2023-24 में बारबाडोस में खेले गए Bim10 लीग से जुड़ा हुआ है।  इस टूर्नामेंट के दौरान कथित तौर पर मैच के नतीजे और खेल की स्थिति को प्रभावित करने की साजिश रची गई थी. सिर्फ जेवोन सर्ल्स ही नहीं, बल्कि इस मामले में टाइटन्स टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ट्रेवोन ग्रिफिथ भी जांच के घेरे में आए हैं. राठौड़ और ग्रिफिथ को भी अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है. ICC और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने तीनों के खिलाफ एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की है।  सर्ल्स IPL में इस टीम के लिए खेले जेवोन सर्ल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया. आईपीएल 2018 में जेवोन सर्ल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए 4 मैच खेलकर 2 विकेट झटके हैं. फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर सर्ल्स ने वेस्टइंडीज का अंडर-19 लेवल पर प्रतिनिधित्व किया. हालांकि वो वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए।  आईसीसी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार तीनों व्यक्तियों पर एंटी-करप्शन कोड की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. चितरंजन राठौड़ पर क्रिकेट वेस्टइंडीज के एंटी करप्शन कोड के तहत तीन आरोप लगाए गए हैं. जबकि जेवोन सर्ल्स पर चार आरोप दर्ज किए गए हैं। ट्रेवोन ग्रिफिथ पर चार आरोप क्रिकेट वेस्टइंडीज के एंटी करप्शन कोड के तहत और एक आरोप ICC एंटी-करप्शन कोड के तहत लगाया गया है. इन आरोपों में मैच फिक्सिंग की साजिश, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भ्रष्ट गतिविधियों के लिए उकसाना, और एंटी करप्शन जांच में सहयोग ना करना शामिल है। आईसीसी के अनुसार तीनों पर Bim10 लीग 2023/24 के मैचों के नतीजों, प्रगति या अन्य पहलुओं को अनुचित तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप है. इसके अलावा खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ को भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने और जांच में सहयोग ना करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. जेवोन सर्ल्स और ट्रेवोन ग्रिफिथ पर यह भी आरोप है कि उन्होंने संदिग्ध प्रस्तावों या संपर्कों की जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज को नहीं दी, जो एंटी करप्शन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। तीनों को 14 दिनों के भीतर आरोपों का जवाब देने का मौका दिया गया है. इस दौरान एंटी करप्शन यूनिट मामले की जांच जारी रखेगी. यह मामला पहले से चल रही एक बड़ी जांच का हिस्सा है. इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाड़ी आरोन जोन्स को भी क्रिकेट वेस्टइंडीज और आईसीसी एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के पांच मामलों में आरोपित किया गया था।

आईपीएल 2026 शेड्यूल लॉन्च, बेंगलुरु में RCB के खिलाफ SRH का पहला मुकाबला, बाकी मैचों का करें प्लान

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के 19वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह ओपनिंग मैच बेंगलुरु में ही खेला जाएगा. बता दें कि पिछले साल आरसीबी के चैम्पियन बनने के बाद बेंगलुरु में ही विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मची थी. तब से यहां आईपीएल मैच को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, बीसीसीआई ने आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है. शुरुआत में केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है. यानी 12 अप्रैल तक होने वाले मुकाबलों का ही शेड्यूल अभी जारी किया गया है. आगे के मुकाबलों का शेड्यूल बीसीसीआई बाद में जारी करेगा। चुनावों की वजह से पूरा शेड्यूल अभी नहीं इस बार शेड्यूल बनाना थोड़ा मुश्किल रहा है क्योंकि कई राज्यों में चुनाव होने हैं. असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके चलते फिलहाल टूर्नामेंट के सिर्फ पहले 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया गया। देखें 20 मैचों का पूरा शेड्यूल: तारीख दिन मुकाबला/ वेन्यू 28 मार्च 2026 शनिवार, शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs हैदराबाद- बेंगलुरु   29 मार्च 2026 रविवार, शाम मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स- मुंबई 30 मार्च 2026 सोमवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स- गुवाहाटी 31 मार्च 2026 मंगलवार, शाम पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस- मुल्लांपुर 1 अप्रैल 2026 बुधवार, शाम लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ 2 अप्रैल 2026 गुरुवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs हैदराबाद- कोलकाता 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार, शाम चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स- चेन्नई 4 अप्रैल 2026 शनिवार,दोपहर दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस- दिल्ली 4 अप्रैल 2026 शनिवार, शाम गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स-अहमदाबाद 5 अप्रैल 2026 रविवार, दोपहर सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ जायंट्स- हैदराबाद 5 अप्रैल 2026 रविवार, शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु 6 अप्रैल 2026 सोमवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स-कोलकाता 7 अप्रैल 2026 मंगलवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस-गुवाहाटी 8 अप्रैल 2026 बुधवार, शाम दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस- दिल्ली 9 अप्रैल 2026 गुरुवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ – कोलकाता 10अप्रैल2026 शुक्रवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- गुवाहाटी 11 अप्रैल2026 शनिवार,दोपहर पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद- मुल्लांपुर 11 अप्रैल2026 शनिवार, शाम चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स- चेन्नई 12अप्रैल2026 रविवार, दोपहर लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस-लखनऊ 12अप्रैल2026 रविवार, शाम मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मुंबई   RCB डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर उतरेगी आईपीएल 2026 में आरसीबी डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर मैदान में उतरेगी. वहीं मुंबई और चेन्नई अब तक की सबसे सफल टीमें हैं, जिन्होंने पांच-पांच बार खिताब जीता है.  

फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का बहिष्कार, अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच दिखाए गए कड़े तेवर

 नई दिल्ली इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग का असर अब खेल जगत पर भी दिखने लगा है. ईरान की ओर से कहा गया है कि वह 2026 फुटबॉल विश्व कप (फीफा) में हिस्सा नहीं लेगा. यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट के साथ ही लगभग पूरी दुनिया के हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान के खेल मंत्री अहमद दुन्यामाली ने सरकारी टीवी से बातचीत में कहा कि जिस देश ने उनके सर्वोच्च नेता की हत्या की है, वहां जाकर खेलना संभव नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा हालात में टीम की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं की जा सकती। हाल ही में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले किए थे. इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद पूरे क्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बन गई है। क्या बोले ईरान के खेल मंत्री ईरान के खेल मंत्री ने कहा कि इन हमलों में हजारों लोग मारे गए हैं और देश युद्ध जैसी स्थिति से गुजर रहा है. ऐसे में टीम को विश्व कप खेलने के लिए भेजना सही नहीं होगा. 2026 का फुटबॉल विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई के बीच अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले फुटबॉल की वैश्विक संस्था के अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने कहा था कि उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत हुई है. ट्रंप ने भरोसा दिलाया था कि ईरानी टीम का टूर्नामेंट में स्वागत किया जाएगा और उन्हें सुरक्षित प्रवेश मिलेगा। पिछले साल हुए ड्रॉ में ईरान को ग्रुप-जी में बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया था. इस ग्रुप के सभी मैच अमेरिका में होने थे, जिनमें दो मुकाबले लॉस एंजिलिस और एक सिएटल में तय थे। अगर ईरान टूर्नामेंट से हटा तो क्या होगा हालांकि अगर ईरान आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से हटता है तो नियमों के तहत उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है और उसकी जगह किसी दूसरी टीम को मौका दिया जा सकता है।

‘वफादारी और जुनून की मिसाल’, आरसीबी ने विराट कोहली के सफर को बताया प्रेरणादायक

नई दिल्ली आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विराट कोहली फिलहाल इंग्लैंड में ही ट्रेनिंग कर रहे हैं। कोहली ने ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिग्गज बल्लेबाज बेहतरीन टच में दिख रहे हैं। कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी ट्रेनिंग की वीडियो में ‘आईपीएल 2026’ लिखा है। आरसीबी ने कोहली के वीडियो को शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, “रन मशीन अच्छी तरह से तैयार दिख रही है। चलो आईपीएल 2026 की तैयारी अभी शुरू करते हैं।” आरसीबी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “19 सीजन, 1 टीम, 1 लेजेंडरी नाम। 2008 में एक होनहार युवा से फ्रेंचाइजी के एक ऐसे आइकॉन तक जिसे बदला नहीं जा सकता। आज ही के दिन 18 साल पहले, हमने पहले आईपीएल नीलामी में अंडर-19 प्लेयर ड्राफ्ट के जरिए विराट कोहली को साइन किया था। सालों बाद, यह सफर उसी पैशन, उसी ईमानदारी के साथ किंग के साथ जारी है जो हर तरह से प्रेरक है।” आरसीबी ने 2025 का खिताब जीता था। 18 सीजन में आरसीबी का यह पहला खिताब था। खिताबी जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी और 657 रन बनाए थे। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब जीता था। विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके हैं। इसलिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्हें देखने के लिए फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विराट का आईपीएल करियर शानदार रहा है। वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 2008 से 2025 के बीच कोहली ने 267 मैचों में 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8,661 रन बनाए हैं। 113 उनका सर्वाधिक स्कोर है। आईपीएल 2026 के दौरान कोहली लीग में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हो सकते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet