LATEST NEWS

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने किया दावा- कोहली से बेहतर खिलाड़ी मैंने वनडे क्रिकेट में नहीं देखा

नई दिल्ली पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में भारत के लिए विराट कोहली सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने दमदार शतक जड़कर एक दबाव भरे मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाई। विराट के बल्ले से 51वां वनडे इंटरनेशनल शतक निकला। इस पारी को देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी हैरान रह गए और उन्होंने विराट की जमकर तारीफ की। रिकी पोंटिंग ने यहां तक कह दिया है कि इस फॉर्मेट में उनसे बेहतर कोई भी खिलाड़ी नहीं है। आईसीसी रिव्यू में रिकी पोंटिंग ने महत्वपूर्ण क्षणों में आगे आकर खेलने की कोहली की क्षमता और इस दौरान ढेर सारे रिकॉर्ड तोड़ने की उनकी सराहना की। आईसीसी हॉल ऑफ फेम हासिल कर चुके पोंटिंग ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि बड़े मैच बड़े नामों के बराबर होते हैं। आपको उन बड़े मौकों पर अपने बड़े नामों को खड़ा करने की जरूरत होती है और भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा कोई मैच नहीं हो सकता। आपकी प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंच पर सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में आपके प्रदर्शन से बनती है। इसलिए मेरे लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ऐसा हुआ है।” विराट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, “हां, जैसा कि आप कहते हैं, 2022 और अब, वह उस टीम के खिलाफ खड़ा हुआ जिसके खिलाफ खेलने के लिए वह शायद खुद को सबसे अधिक तैयार करेगा और कल रात से बड़ा कोई पल नहीं था, जब पाकिस्तान ने मुश्किल विकेट पर पहले बल्लेबाजी की थी। उस तरह की मैच जीतने वाली पारी खेलने के लिए शीर्ष क्रम में किसी की जरूरत थी और एक बार फिर कोहली ने इस काम को पूरा किया।” मैच को लेकर पोंटिंग बोले, “आप दोनों टीमों का स्कोरकार्ड देखें, एक में विराट ने शतक बनाया और दूसरे में कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने शुरुआत हासिल की, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बनाया। मैंने हमेशा कहा है कि खेल के किसी भी प्रारूप में, अर्धशतक से आप या आपकी टीम को कुछ नहीं मिलता। आपको बड़े स्कोर बनाने होते हैं। इस मैच में पाकिस्तान के लिए व्यक्तिगत बड़े स्कोर भी नहीं थे और ना ही बड़ी साझेदारियां थीं।” इस मैच के दौरान विराट कोहली ने सबसे तेज वनडे में 14000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा और इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के मामले में रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ा। इस पर पोंटिंग ने कहा, “वह स्पष्ट रूप से लंबे समय से चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं और विशेष रूप से सफेद गेंद के प्रारूपों में, जहां वह अविश्वसनीय रूप से अच्छे 50 ओवर के खिलाड़ी रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने विराट कोहली से बेहतर इस फॉर्मेट में कोई खिलाड़ी कभी देखा है। अब जब वह मुझसे आगे निकल गए हैं और उनसे केवल दो ही बल्लेबाज आगे हैं तो मुझे यकीन है कि वह खेल में सर्वकालिक अग्रणी रन स्कोरर के रूप में याद किए जाने का खुद को सर्वश्रेष्ठ मौका देना चाहेंगे।”

तहरीक-ए-लब्बैक के लीडर की फोटो लेकर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में पहुंचा शख्स, सहम गए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

नई दिल्ली पाकिस्तान और दुबई में खेली जा रही है। इसी टूर्नामेंट का एक मुकाबला सोमवार 24 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ग्रुप ए के इस मैच में जब न्यूजीलैंड की टीम टारगेट को चेज कर रही थी तो उस दौरान एक बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच देखने को मिला, जब पाकिस्तान की एक पार्टी का एक समर्थक एक फोटो लेकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के पास पहुंच गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने फैंस की इस तरह की हरकत से बचने के लिए तमाम इंतजाम किए थे, लेकिन फिर भी सुरक्षा घेरा तोड़कर एक शख्स मैदान पर जा पहुंचा। मीडिया के अनुसार, तहरीक-ए-लब्बैक (टीएलपी) के नेता साद रिजवी की तस्वीर लिए एक शख्स न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रचिन रविंद्र के करीब पहुंच गया और गले लग गया, जिससे कीवी खिलाड़ी नाराज हो गया। यह घटना न्यूजीलैंड के रन-चेज के दौरान हुई, जब पर्यटकों के लिए बीच में रचिन और टॉम लैथम मौजूद थे। रविंद्र के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस परिणाम ने भारत के टॉप 4 में प्रवेश को भी सुनिश्चित कर दिया और इस तरह आईसीसी टूर्नामेंट से पाकिस्तान और बांग्लादेश को बाहर कर दिया। इस बीच पाकिस्तान के खुफिया ब्यूरो ने चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों को फिरौती के लिए अगवा करने की कथित साजिश के बारे में हाई अलर्ट जारी किया है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और ISIS सहित कई आतंकी संगठनों के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तान 29 साल में पहली बार ICC टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है और BCCI ने सुरक्षा कारणों की वजह से ही भारत सरकार से अनुमति ना मिलने का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को सीमा पार भेजने से इनकार कर दिया था।

मुश्किलों में घिरी पाकिस्तान टीम, अब स्पॉन्सर जुटाना भी पीसीबी के लिए चुनौती बन सकता है

कराची पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर मुश्किल में है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी मेजबानी में पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन किया है। इसके बाद राष्ट्रीय टीम के लिए स्पॉन्सर जुटाना भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के लिए चुनौती बन सकता है। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत ने रविवार 23 फरवरी को दुबई में खेले गए मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया था। इसके बाद मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई थी। अगले दिन न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और इससे आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से सफर समाप्त हो गया। भारत से हारने से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच के लिए गद्दाफी स्टेडियम में लोगों की शानदार भीड़ को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी आत्मविश्वास से भरे हुए थे। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लोगों की प्रतिक्रिया और पाकिस्तान से इतर मैच का आनंद लेते देखना एक उत्साहवर्धक अनुभव था, लेकिन अब चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि पाकिस्तान में बचे हुए मैचों के लिए दर्शकों की भीड़ आती रहे, क्योंकि हम 29 साल बाद इतने बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं।” 1996 के विश्व कप के बाद पाकिस्तान में आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का पहला टूर्नामेंट है और उम्मीद थी कि घरेलू टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, सोमवार को न्यूजीलैंड की जीत का मतलब है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड और भारत ने ग्रुप ए से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उधर, बोर्ड के वाणिज्यिक इकाई के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं भी खेलता है तो भी पीसीबी को वित्तीय रूप से कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा, क्योंकि केवल गेट पर्ची और मैदान की आय के अन्य स्रोत ही प्रभावित होंगे। इसके अलावा संकटग्रस्त टीम की ‘ब्रांड वैल्यू’ पर असर पड़ने वाला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें मेजबानी शुल्क, टिकट बिक्री सहित आईसीसी राजस्व में हमारा हिस्सा मिलने की गारंटी है, लेकिन अन्य मुद्दे भी हैं जैसे कि लोगों का इस बड़े टूर्नामेंट में रुचि खत्म होना और प्रसारणकर्ता द्वारा आधे भरे हुए स्टेडियम दिखाना आदि। और सबसे बड़ी चिंता यह है कि यहां क्रिकेट के प्रति दीवानगी के बावजूद भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट को एक ब्रांड के रूप में बेचना आसान नहीं होगा। ’’

पाकिस्तान में खेल रही दुनिया भर की टीमें आतंकी अटैक के अलर्ट से खौफ में होंगी

नई दिल्ली/लाहौर  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले ही पाकिस्तान विवादों में रहा है। भारतीय टीम के नहीं जाने से तिलमिलाए पाकिस्तान ने खूब ड्रामा किया। कभी टूर्नामेंट से बाहर होने की धमकी दी तो कभी मेजबानी छोड़ने की, लेकिन आखिरी में होता वही है जो में भारत चाहता है। हाइब्रिड मॉडल के लिए वह मजबूर हुआ तो ओपनिंग सेरिमनी में भारत का झंडा नहीं लगाकर शर्मिंदा करने की कोशिश की। आईसीसी ने जब डांटा तो वापस पाकिस्तान झंडा लगाने को मजबूर हुआ। अब टूर्नामेंट पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ तो पाकिस्तान उल्टे भारत पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने भारतीय मीडिया द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों और विदेशी दर्शकों के लिए कथित आतंकी खतरे की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्वक और कुशलता से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स में कथित तौर पर आतंकी समूहों द्वारा विदेशी मेहमानों के अपहरण की साजिश का दावा किया गया था। तरार ने इन खबरों को भारत द्वारा पाकिस्तान में खेल को बर्बाद करने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि भारत इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है कि ICC टूर्नामेंट पाकिस्तान में हो रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सुरक्षित रूप से टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है और यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ी जीत है। दरअसल, सोमवार को पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सुरक्षा बलों को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों के अपहरण की साजिश के बारे में चेतावनी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, इस्लामिक स्टेट और बलूचिस्तान स्थित अन्य समूहों सहित कई आतंकी संगठनों के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि खुफिया चेतावनी के जवाब में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेंजर्स और स्थानीय पुलिस सहित उच्च-स्तरीय सुरक्षा दल तैनात किए हैं। अन्य रिपोर्ट में इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत पर विशेष रूप से चीनी और अरब नागरिकों को कथित फिरौती के प्रयासों के लिए निशाना बनाने का आरोप लगाया गया था। जियो न्यूज पर एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले पर सवाल किए जाने पर सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा- मैं रिकॉर्ड पर कहना चाहूंगा कि पाकिस्तान शांतिपूर्वक और बहुत ही कुशलता से ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। हमारे मैदान भरे हुए हैं हमारे पास दुनिया भर से प्रशंसक हैं, भीड़ खुश है, हमारी सड़कें उन लोगों से भरी हैं जो क्रिकेट की जीत का जश्न मना रहे हैं लेकिन भारतीय मीडिया, जो एक चापलूस मीडिया है, राजनीति करने की कोशिश कर रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ झूठा प्रचार फैला रहा है जो अस्वीकार्य और पूरी तरह से असत्य है। पाकिस्तान सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है और हम ICC मैचों को बहुत ही शांतिपूर्वक और बहुत ही कुशलता से आयोजित करने में सक्षम रहे हैं। तरार ने आरोप लगाया कि ये रिपोर्ट्स भारत द्वारा पाकिस्तान में खेल को तोड़फोड़ करने का एक और प्रयास है। उन्होंने कहा- वे इससे बाज नहीं आते। वे यह नहीं पचा पा रहे हैं कि पाकिस्तान में एक बड़ा खेल और ICC टूर्नामेंट आयोजित किया गया है और वे इससे बेहद चिंतित हैं। पहले भी उन्होंने इसके बारे में बहुत सारा प्रचार फैलाने की कोशिश की और विभिन्न बहाने बनाकर ICC टूर्नामेंट को बर्बाद करने की कोशिश की, इसलिए हमें लगता है कि वे इससे बहुत दुखी हैं। तरार ने कहा कि वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम खचाखच भरा होने के साथ, उस दिन के माहौल और भावना का वर्णन करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा- सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं वहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के भी बहुत सारे प्रशंसक थे और मैं वहां बहुत से ब्रिटिश लोगों से मिला। यह पाकिस्तान के लिए एक जीत थी कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इतना बड़ा मैच पाकिस्तानी खेल मैदान में हुआ। कम भीड़ के उनके झूठे प्रचार की खुद ही मौत हो गई। अब जो ये झूठे खतरे की चेतावनियां चलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह से निराधार, झूठे और मनगढ़ंत प्रचार हैं। BCCI खेल को राजनीति से मिलाए बिना नहीं रह सकता। वे अतिवादी, कट्टरपंथी और कट्टर हैं जो अपने जहरीले प्रचार से खेल के मैदानों में भी खेल को राजनीति से मिलाने का प्रयास करते हैं। तरार ने न्यूजीलैंड के एक क्रिकेटर रचिन रविंद्र का फोन चोरी होने की खबरों का एक और उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के प्रयास में इस तरह के प्रचार का सहारा नहीं लिया जा सकता। तरार ने कहा कि पाकिस्तान इस तरह के प्रचार को खारिज करता है और दोहराया कि देश टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में बहुत अच्छा काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

नजमुल हुसैन शांतो ने कहा- हम वनडे क्रिकेट में रेग्युलर 300 रन नहीं बना रहे, खोला बांग्लादेश की टीम का कच्चा-चिट्ठा

नई दिल्ली बांग्लादेश की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से एलिमिनेट हो गई है। बांग्लादेश को पहले इंडिया और अब न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह टीम टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई। टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने हार का कारण बताया और उन्होंने अपनी टीम के बल्लेबाजों के साथ-साथ फील्डर्स पर भी गुस्सा जाहिर किया। नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि हम वनडे क्रिकेट में रेग्युलर 300 रन नहीं बना रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की टीम 236 रन बना सकी थी। न्यूजीलैंड ने 237 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। खराब शॉट सिलेक्शन, बहुत अधिक डॉट बॉल खेलना, स्पिनरों के खिलाफ योजना की कमी और गलत समय आउट होने के कारण रावलपिंडी में सपाट पिच पर भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। कप्तान शांतो ने जरूर 110 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि जाकिर अली ने फिर से 45 रनों की पारी खेली। पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, “एक कप्तान के तौर पर यह सचमुच निराशाजनक है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी और फील्डिंग के मामले में हमें काफी सुधार करने की जरूरत है। मैंने कई बार कहा है कि बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमें काफी सुधार करने की जरूरत है, लेकिन हमने बार-बार वही गलतियां कीं। हमें अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। मुझे उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के बाद, हम एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में कुछ बदलाव करेंगे और अलग-अलग तरीकों के बारे में सोचेंगे और अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।” जब उनसे पूछा गया कि वे किस तरह के बदलावों की बात कर रहे हैं, तो शांतो ने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं, बल्कि उनकी सोच और वर्किंग प्रोसेस में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा, “मेरा मतलब यह नहीं था कि खिलाड़ियों में बदलाव होगा। मुझे लगता है कि हमें अपनी थॉट प्रोसेस में बदलाव करने की जरूरत है। हमें बल्लेबाजी करते समय अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है, ताकि टीम के लिए अधिक योगदान दे सकें।” कप्तान शांतो ने आगे कहा, “दरअसल यह हमें ही करना है। अगर हम बहुत ज्यादा बदलाव करेंगे, तो बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल हो जाएगी। इसलिए हमें अपने पास मौजूद संसाधनों को मौके देने होंगे।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे ऐसी टीम नहीं हैं, जो हर दिन 300 से ज्यादा रन बना सकें। भारत में खेले गए 2023 वनडे विश्व कप के बाद से बांग्लादेश ने 24 फरवरी को खेले गए मैच को मिलाकर कुल 23 मैच खेले हैं और केवल एक बार ही 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। वनडे में 300 रन बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही बांग्लादेश की टीम को लेकर कप्तान ने कहा, “हम नियमित रूप से 300 रन नहीं बना पाते। यह सच्चाई है और हमें इसे स्वीकार करना होगा। हमें नियमित रूप से 300 रन बनाने की आदत डालनी होगी; कभी-कभार नहीं। इसलिए हमें नियमित रूप से अभ्यास करना होगा और अच्छी विकेटों पर मैच खेलना होगा, बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना होगा और रन बनाने होंगे।”

चैंपियंस ट्रॉफी- पाकिस्तान ऑलआउट, भारत को 242 का टारगेट: इकलौती फिफ्टी सऊद की; कुलदीप को 3 और पंड्या को 2 विकेट

Champions Trophy 2025 – Pakistan all out, India’s target is 242: Saud’s only fifty; Kuldeep gets 3 and Pandya gets 2 wickets चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारत को 242 रन का टारगेट दिया है। सऊद शकील ने टीम की ओर से इकलौती फिफ्टी लगाई। उन्होंने 62 रन बनाए और कप्तान मोहम्मद रिजवान (46 रन ) के साथ 104 रन की साझेदारी की। ओपनर बाबर आजम (23 रन) और इमाम-उल-हक (10 रन) अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। लोअर मिडिल ऑर्डर भी भारतीय स्पिनर्स के आगे फेल हो गया। टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। जबकि हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली। 2 बैटर रनआउट हुए। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि टॉस से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, यह पिच बाद में धीमी हो सकती है।

बीसीसीआई की हिदायत का दिखा असर, एकसाथ दुबई रवाना हुए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की दोपहर दुबई रवाना हो गया. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मीडिया के कैमरा में कैद हुए. बीसीसीआई के नए नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों का परिवार उनके साथ नजर नहीं आया. BCCI की नई पॉलिसी बनी रोड़ा नए नियमों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 45 दिन से कम के दौरों पर खिलाड़ियों के साथ परिवारों को जाने की अनुमति नहीं देता है। 19 फरवरी से नौ मार्च तक चलने वाला टूर्नामेंट तीन सप्ताह तक चलेगा. इसका मतलब है कि दुबई में मेन इन ब्लूज का उत्साह बढ़ाने के लिए परिवार मौजूद नहीं होंगे. क्या टूर्नामेंट में नहीं दिखेगा प्लेयर्स का परिवार? यदि खिलाड़ी अभी भी दौरे पर अपने परिवार के सदस्यों को साथ ले जाना चाहता है तो परिवार के सदस्यों का सारा खर्च खिलाड़ी को खुद उठाना होगा. बीसीसीआई खिलाड़ी के परिवार के सदस्यों का खर्च नहीं उठाएगी। निजी कर्मचारियों (मैनेजर्स, एजेंट्स और शेफ) पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जो पहले टीम और कोचिंग स्टाफ के साथ ट्रेवल करते थे. सभी खिलाड़ी एकसाथ नजर आए न्यूज एजेंसी ने पोस्ट में लिखा- भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था चैंपियंस ट्रॉफी मं हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, जबकि बाकी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और यह टूर्नामेंट नौ मार्च तक जारी रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट के वीडियो में सबसे आगे कोच गौतम गंभीर चेक इन के लिए जाते दिखे। उनके पीछे वॉशिंगटन सुंदर, उपकप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, एसिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और कुछ और स्टाफ नजर आए। फिर रोहित शर्मा भी एक कार से निकलते दिखे और वह फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ दिखे।  23 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में 27 फरवरी को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। महामुकाबले से पहले भारत का सामना 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा और पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। भारत के खेलों के अलावा दोनों ग्रुप के मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्या व्यवस्था? दो सेमीफाइनल 4 मार्च और 5 मार्च को होंगे। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। 9 मार्च को होने वाले फाइनल में भी रिजर्व डे की व्यवस्था रहेगी। पहला सेमीफाइनल (अगर भारत उसमें पहुंचता है) दुबई में खेला जाएगा। अगर भारत क्वालिफाई नहीं करता है तो मैच पाकिस्तान में ही होगा। ऐसे ही फाइनल लाहौर में खेला जाएगा। अगर भारत खिताबी मुकाबले तक पहुंचता है तो इसे दुबई में कराया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस टूर्नामेंट के लिए पिछली बार की तुलना में इनामी राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को 2.4 मिलियन अमेरिका डॉलर यानी करीब 19.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। उपविजेता टीम को मिलेंगे 9.72 करोड़ रुपये विजेताओं के अलावा उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि सेमीफाइनल में बाहर होने वाली दोनों टीमों को 56000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि बढ़कर 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) हो गई है। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने एक बयान में कहा, पर्याप्त पुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारे आयोजनों की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।   अन्य टीमों को कितने रुपये मिलेंगे? किसी भी टीम को ग्रुप चरण में जीत हासिल करने पर 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 350000 डॉलर (करीब तीन करोड़ रुपये), जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140000 डॉलर (करीब 1.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सभी आठ टीमों को इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 125000 डॉलर (करीब 1.08) करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।  

WPL हिस्ट्री का सबसे बड़ा रनचेज, RCB-गुजरात मैच में बने सबसे ज्यादा रन, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

वडोदरा महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच सुपरह‍िट रहा. 14 फरवरी (शुक्रवार) को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में RCB ने GG को छह विकेट से हराया. RCB की यह जीत कई मायनों में रिकॉर्डतोड़ रही. उसको जीत के ल‍िए  लिए 202 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. डब्ल्यूपीएल हिस्ट्री में पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस टारगेट को चेज किया. वहीं इस मुकाबले में कई ऐसे रिकॉर्ड बने, जो WPL इत‍िहास में पहली बार थे, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं. लेकिन पहले मैच र‍िपोर्ट पढ़ लीज‍िए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने गदर काट दिया. ऋचा ने 27 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने चार छक्के और सात चौके जड़े. वहीं एलिसा पैरी ने 34 बॉल पर 57 रनों की पारी खेली. पैरी ने चार चौके और दो छक्के लगाए. कनिका आहूजा 30 रनों पर नाबाद रहीं. . कनिका और ऋचा घोष ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 93 रन नॉट आउट जोड़े. ऋचा और कन‍िका से पूर्व एलिसा पैरी और राघवी बिष्ट ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप की. राघवी ने तीन चौके की मदद से 27 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली. इससे पहले बेंगलुरु के दो विकेट स्मृत‍ि मंधाना (9) और डैनी वायट-हॉज (4) महज 14 रनों के अंदर आउट होकर पवेल‍ियन लौट गए. वहीं गुजरात जायंट्स की ओर से एश्ले गार्डनर ने दो विकेट चटकाए. वहीं डिएंड्रा डॉटिन और सयाली सतघरे को एक-एक सफलता हाथ लगी. सबसे बड़ा रनचेज वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड टूट गया है। मुंबई इंडियंस ने 2024 में गुजरात के खिलाफ ही 191 रन बनाकर मैच जीता था। अब आरसीबी 200 से ज्यादा का टारगेट चेज करने वाली महिला आईपीएल की पहली टीम बन गई है। एक मैच में सबसे ज्यादा रन ग के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 403 रन बनाए। इससे पहले भी रिकॉर्ड इन्हीं दोनों टीमों के नाम था। 2023 में ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर गुजरात और आरसीबी के मैच में 391 रन बने थे। बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के गुजरात जायंट्स के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर का बल्ला भी जमकर बोला। उन्होंने 37 गेंदों पर 79 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया की इस ऑलराउंडर ने 8 छक्के मारे। इसके साथ ही उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में सोफी डिवाइन की बराबरी कर ली। लीग की चौथी सबसे तेज फिफ्टी रिचा घोष ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कमाल की बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। यह महिला प्रीमियर लीग इतिहास की चौथी सबसे तेज फिफ्टी है। वह 27 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। रिचा ने छक्का मारकर मैच फिनिश किया। सबसे तेज 50+ की साझेदारी गुजरात के लिए गार्डनर और डॉटिन ने चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी बनाई। इस दौरान दोनों ने मिलकर सिर्फ 31 गेंदों का सामना किया। इस दौरान टीम का रन रेट 12.96 का रहा। यह गुजरात के लिए लीग की सबसे तेज 50+ रनों की साझेदारी है। अब जान लीजिए WPL 2025 के इस मुकाबले में क्या-क्या रिकॉर्ड बने, आइए इस बारे में भी नजर डाल लेते हैं. WPL में सबसे सफलतम रनचेज 202- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs बनाम गुजरात जायंट्स, वडोदरा, 2025 191- मुबंई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, दिल्ली, 2024 189- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 179- यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 172- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु, 2024 WPL में 50+ रन की साझेदारी में उच्चतम रन रेट 16.8 (25 में 70)- सोफी एक्लेस्टोन & ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 15.08 (37 में 93*)- कनिका आहूजा & ऋचा घोष (आरसीबी) vs गुजरात जायंट्स, 2025 14.93 (43 में 107)- मेग लैनिंग & शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 14.68 (38 में 93)- हरमनप्रीत कौर & एमेलिया केर (मुंबई इंडियंस) vs गुजरात जायंट्स, 2024 WPL मैच सर्वाधिक रन 403- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा, 2025 391- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ब्रेबोर्न, 2023 386- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न, 2023 381- गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2024 380- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल, 2023 WPL में हाईएस्ट इनिंग्स टोटल 223/2- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023 211/4- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, 2023 207/5- मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, 2023 201/7- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023 201/5-  गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025 एक पारी में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के (WPL) 11- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024 10- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025 9- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल, 2023 9- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 WPL में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से) 18- सोफिया डंकले (गुजरात जायंट्स) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023 19- शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 23- ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) vs गुजरात जायंट्स, 205 25- हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस) vs गुजरात जायंट्स, 2023 25- ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 25- किरण नवगिरे (यूपी वॉरियर्स) vs मुंबई इंडियंस, 2023 25- एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स ) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025 एक पारी में सर्वाधिक छक्के (WPL) 8 – सोफी डिवाइन vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 8 – एश्ले गार्डनर vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा, 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी वायट-हॉज, एलिसा पैरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, प्रेमा रावत, वीजे जोशिथा, रेणुका ठाकुर सिंह. गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोलवार्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम.  

इंडियन प्रीमियर लीग के फैंस को लगा बड़ा झटका, अब फ्री में नहीं देख सकेंगे IPL, सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन सीजन-18 की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस बार फैंस को आईपीएल मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा। पहले जहां जियोसिनेमा पर 29 रुपये में पूरे टूर्नामेंट का लुत्फ उठाया जा सकता था, वहीं अब इस सुविधा को हटा दिया गया है। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के विलय के बाद नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘जियोहॉटस्टार’ को लॉन्च किया गया है, और अब आईपीएल मैच फ्री में देखने का विकल्प खत्म हो गया है। मैच देखने के लिए देने होंगे पैसे रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिना सब्सक्रिप्शन के फैंस अब सिर्फ कुछ मिनट तक ही आईपीएल 2025 के मैच देख पाएंगे। इसके बाद उन्हें सब्सक्रिप्शन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां 149 रुपये से शुरू होने वाले प्लान उपलब्ध होंगे। आईपीएल 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग अब पूरी तरह से पेवॉल (सशुल्क) के पीछे होगा। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर के बाद, इस सीजन से फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा समाप्त कर दी गई है। फैंस को पूरे मैच देखने के लिए निश्चित शुल्क चुकाना होगा।   फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा हुई खत्म जियोसिनेमा ने साल 2023 से पांच साल के लिए आईपीएल के डिजिटल राइट्स हासिल किए थे, जिसके तहत जियो यूजर्स को फ्री में मैच देखने की सुविधा दी गई थी। हालांकि, अब आईपीएल 2025 से फैंस को अपनी जरूरत के मुताबिक सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

महिला प्रीमियर लीग का आगाज, बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

वडोदरा महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है।बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बेंगलुरु ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच का टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। आरसीबी की प्लेइंग 11 में चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें एलिस पेरी, वेयरहैम, वायट-हॉज और गार्थ शामिल हैं। इसके अलावा टीम की कप्तान मंधाना ने बताया कि टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं, इनमें प्रेमा रावत, वीजे जोशीथा और राघवी बिष्ट शामिल हैं। वहीं, गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बताया कि उनकी तरफ से पांच खिलाड़ी इस लीग में डेब्यू कर रही हैं। इनमें प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम, सायली सतघरे, डिएंड्रा डॉटिन और सिमरन शेख शामिल हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह। गुजरात जायंट्स : लाउरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सायली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम।

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा- बुमराह की अनुपस्थिति के बिना खेलना सीखें

नई दिल्ली पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति पर टिप्पणी की और उस पल की पहचान की, जब आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में ‘पसंदीदा’ भारत को उनकी मैदान पर मौजूदगी की सबसे अधिक कमी खलेगी। इंग्लैंड पर 3-0 की वनडे सीरीज में जीत हासिल करने के बाद भारत ने अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद शीर्ष टीमों को धूल चटाकर अपनी क्षमता साबित की। चैंपियंस ट्रॉफी से एक सप्ताह पहले बीसीसीआई ने यह पुष्टि करके धमाका कर दिया कि भारत इस बड़े आयोजन में बुमराह के बिना उतरेगा। बुमराह टूर्नामेंट के लिए समय पर फिट होने के लिए समय के खिलाफ दौड़ में थे। लेकिन उनकी पीठ के निचले हिस्से की चोट उन्हें रोमांचक मुकाबले से दूर रखने के लिए पर्याप्त साबित हुई। हरभजन ने बुमराह के बिना भारत की गहराई का विश्लेषण किया और आश्वस्त थे कि अनुभवी तेज गेंदबाजों के साथ भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ही सबसे पसंदीदा है। बुमराह एक बड़ी ताकत हैं, जो मैच जीत सकते हैं। बुमराह के बिना भी अर्शदीप, शमी, कुलदीप और जडेजा जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। भारत सबसे पसंदीदा है, लेकिन उन्हें पसंदीदा की तरह खेलना होगा।’ बुमराह के न होने से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। एक बड़ा झटका सहने के बाद भी भारत की बल्लेबाजी इकाई ने फॉर्म में वापसी की है, जिससे उन्हें राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में अपनी लय खो चुके स्टार बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ तीन घरेलू वनडे मैचों के दौरान अपने पुराने अंदाज में लौट आए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में धमाकेदार शतक लगाया। बल्लेबाजी के उस्ताद विराट कोहली ने अंतिम वनडे में अच्छी गति से अर्धशतक बनाकर अपनी लय हासिल की। ​​शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बल्ले से आसानी से रन निकले। इस बड़े इवेंट से पहले भारत के लिए चीजें सही होती जा रही हैं, ऐसे में पूर्व स्पिनर ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को संदेश दिया कि अगर उन्हें टूर्नामेंट जीतना है तो बुमराह के बिना खेलना सीखें। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत को उसकी क्षमता के कारण पसंदीदा मानता हूं। रोहित फॉर्म में वापस आ गया है, विराट ने रन बनाए हैं, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर रन बना रहे हैं। इसलिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि बुमराह की कमी आखिरी कुछ ओवरों में महसूस होगी, जब विपक्षी टीम को दो या तीन विकेट के साथ कुछ रन की जरूरत होगी। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं, तो आपको बुमराह के बिना खेलना सीखना चाहिए।’ भारत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगा।

ICC ने Champions Trophy 2025 के लिए खोला खजाना, विजेता टीम को मिलेगी बंपर प्राइज मनी

नई दिल्ली  आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत खेला जाना है. इसके मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों (लाहौर, रावलपिंडी, कराची) और दुबई में होंगे. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा. वहीं टीम इंडिया भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश से खेलेगी. प्राइज मनी में बंपर इजाफा अब चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 19.46 करोड़ रुपये) मिलेंगे. वहीं उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.73 करोड़ रुपये) मिलेंगे. सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को एक समान 560,000 डॉलर (लगभग 4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे. चैम्पियंस ट्रॉफी में हर मैच मायने रखेगा. ग्रुप स्टेज में मैच जीतने पर टीम को 34000 डॉलर (लगभग 29.53 लाख रुपये) मिलेंगे. जबकि पांचवें एवं छठे स्थान पर रहने वाली टीम को एक समान 350000 डॉलर (लगभग 3.04 करोड़ रुपये) मिलेंगे. जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीम को एक समान 140000 (लगभग 1.22 करोड़ रुपये) डॉलर मिलेंगे. इसके अलावा सभी आठ टीमों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 125000 डॉलर (लगभग 1.09 करोड़ रुपये) की गारंटी दी जाएगी. आईसीसी इस टूर्नामेंट में कुल 6.9 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि बांटेगी. यह 2017 की तुलना में 53 प्रतिशत ज्यादा है. चैम्पियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी: (USD डॉलर) विजेता टीम: 2.24 मिलियन डॉलर (19.46 करोड़ रुपये) रनरअप: 1.24 मिलियन डॉलर (9.73 करोड़ रुपये) सेमीफाइनलिस्ट: 5,60,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) पांचवें एवं छठे नंबर की टीम: 3,50,000 डॉलर (3.04 करोड़ रुपये) सातवें या आठवें नंबर की टीम: 1,40000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये) ग्रुप स्टेज में जीत: 1,40,000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये) गारंटी मनी: 1,25,000 डॉलर (1.09 करोड़ रुपये)

सरफराज ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की जीत पर दिया बयान, कहा- भारत कुछ भी नहीं था

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने भारत को क्रिकेट में सबसे बड़ा झटका तब दिया जब उन्होंने 2017 में द ओवल में खिताबी मुकाबले में मेन इन ब्लू को 339 रनों का बचाव करते हुए 180 रनों के भारी अंतर से हराया। 1992 में 50 ओवर के विश्व कप की जीत और 2009 में टी20 विश्व कप की जीत के बाद यह पाकिस्तान का व्हाइट-बॉल क्रिकेट में तीसरा बड़ा खिताब था। उस समय टीम की कप्तानी करने वाले सरफराज अहमद ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में टीम फिर से संगठित हुई, उन्हें लगता है कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम को भी इसकी जरूरत है। आईसीसी के हवाले से पूर्व कप्तान ने कहा, ‘इसके बाद (ग्रुप स्टेज में भारत से हार के बाद), हमारी टीम की मीटिंग बहुत अच्छी रही और हमारे कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज सभी ने अपनी बात रखी। आपको अपने आस-पास ऐसे लोगों की जरूरत होती है। हमने उस दिन से अपनी मानसिकता बदल दी। यह कड़वाहट हमारे लिए बहुत अच्छी रही, हमने टीम में कुछ बदलाव किए और इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा।’ भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने वापसी की और फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड को हराया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में डेब्यू करने वाले फखर जमान के शामिल होने से शीर्ष पर मजबूती और दमखम आया। वहीं जुनैद खान और रुम्मन रईस जैसे खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को नई गेंद से नियंत्रण और विकेट दिलाए जैसा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दिखाया जिसमें पाकिस्तान ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। सरफराज ने कहा, ‘हमने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ खेला और हमारे गेंदबाज शानदार थे। फिर फाइनल में भारत था। मुझे पूरा भरोसा था कि हमारा स्तर बहुत ऊंचा है और फाइनल से पहले खिलाड़ियों को मेरा संदेश था कि वे शांत रहें।’ पाकिस्तान ने फाइनल में अपने पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया जिसमें फखर जमान ने शानदार शतक बनाकर उन्हें एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद मोहम्मद आमिर ने भारतीय शीर्ष क्रम को ध्वस्त करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सरफराज ने मुकाबले से पहले टीम की मानसिकता पर चर्चा करते हुए कहा, ‘हमें पता था कि हमने कुछ बेहतरीन टीमों को हराया है, इसलिए भारत ऐसा कुछ नहीं था जिसे हमने नहीं देखा था। मैंने खिलाड़ियों से कहा कि वे शांत रहें, परिणाम को भूल जाएं और अपना 100 प्रतिशत दें। बाकी इतिहास है। जब आखिरी विकेट गिरा और हम जीत गए, तो उस भावना को शब्दों में बयां करना असंभव है। जब मैंने आखिरी कैच लिया, तो मैं गली में था। और मैं बस भाग गया। मैंने शोएब मलिक को देखा और उनकी बाहों में दौड़ गया, मैं उनके ऊपर कूद गया और उन्हें गले लगा लिया। फिर पूरी टीम इसमें शामिल हो गई। यह अवर्णनीय था।’ पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा और 23 फरवरी को दुबई में भारत के खिलाफ मुकाबला करेगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के लिए आठ टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम तीन ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगी, जिसमें प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप ए में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम : मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आज़म, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के मैच : पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – 19 फरवरी, कराची पाकिस्तान बनाम भारत – 23 फरवरी, दुबई पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – 27 फरवरी, रावलपिंडी

लीजेंड्स लीग टी20 10 मार्च से राजस्थान के नाथद्वारा में होगी, फाइनल मुकाबाल 18 मार्च को होगा

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले एक और गुड न्यूज आई है. टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ने के साथ कई नई टी20 लीग आयोजित होने लगी हैं. अब एक और नई टी20 लीग लॉन्च हुई है. इसे भारतीय क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने लॉन्च किया है. जिसका नाम एशियन लीजेंड्स लीग टी20 रखा गया है. इसमें सिर्फ एशिया के क्रिकेटर्स ही हिस्सा लेंगे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा द्वारा समर्थित एशियन लीजेंड्स लीग टी20 की शुरुआत 10 मार्च से राजस्थान के नाथद्वारा में होगी, जबकि फाइनल मुकाबाल 18 मार्च को होगा. सभी मैच नाथद्वारा में खेले जाएंगे. एशियन लीजेंड्स लीग टी20 लीग की सभी टीमें     इंडियन रॉयल्स     श्रीलंकाई लायंस     बांग्लादेश टाइगर्स     अफगानिस्तान पठान     रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स प्लेयर्स ड्रॉफ्ट और कोच लीग में खिलाड़ियों का चयन 15 फरवरी को दिल्ली में प्लेयर्स ड्रॉफ्ट के जरिए होगा. खिलाड़ियों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. एशियन लीजेंड्स लीग टी20 का पूरा शेड्यूल     10 मार्च, दोपहर 3 बजे: अफगानिस्तान पठान बनाम एशियन स्टार्स     10 मार्च, शाम 7 बजे: इंडियन रॉयल्स बनाम बांग्लादेश टाइगर्स     11 मार्च, दोपहर 3 बजे: बांग्लादेश टाइगर्स बनाम अफगानिस्तान पठान     11 मार्च, शाम 7 बजे: इंडियन रॉयल्स बनाम श्रीलंकाई लायंस     12 मार्च, दोपहर 3 बजे: श्रीलंकाई लायंस बनाम अफगानिस्तान पठान     12 मार्च, शाम 7 बजे: बांग्लादेश टाइगर्स बनाम एशियन स्टार्स     13 मार्च, दोपहर 3 बजे: एशियन स्टार्स बनाम श्रीलंकाई लायंस     13 मार्च, शाम 7 बजे: इंडियन रॉयल्स बनाम अफगानिस्तान पठान     14 मार्च, दोपहर 3 बजे: श्रीलंकाई लायंस बनाम बांग्लादेश टाइगर्स     14 मार्च, शाम 7 बजे: इंडियन रॉयल्स बनाम एशियन स्टार्स एलिमिनेटर 1: 15 मार्च, दोपहर 3 बजे: रैंक 4 बनाम रैंक 5 क्वालीफायर 1: 15 मार्च, शाम 7 बजे: रैंक 1 बनाम रैंक 2 एलिमिनेटर 2: 16 मार्च, शाम 7 बजे: रैंक 3 बनाम विजेता एलिमिनेटर 1 क्वालीफायर 2: 17 मार्च, शाम 7 बजे: क्वालीफायर 1 हारने वाला बनाम विजेता एलिमिनेटर 2 फाइनल: 18 मार्च, शाम 7 बजे: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2

आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करने वाले हैं, डुप्लेसिस ने कहा कि आप छक्के मारते रहना

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के कप्तान पिछले तीन सीजन फाफ डुप्लेसिस थे, लेकिन इस बार टीम की कप्तानी रजत पाटीदार करने वाले हैं। आरसीबी ने अपने पूर्व कप्तान को ना तो रिटेन किया और ना ही ऑक्शन में खरीदा। ऐसे में उनके पास रजत पाटीदार के रूप में एक अच्छा विकल्प था। इसी पर उन्होंने भरोसा जताया। अब नए कप्तान बनने पर फाफ डुप्लेसिस ने रजत पाटीदार को बधाई दी और एक खास रिक्वेस्ट भी उनसे की। डुप्लेसिस ने कहा कि आप छक्के मारते रहना। फाफ डुप्लेसिस ने आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, “मुझे आपको आरसीबी का नया कप्तान बनने और आधिकारिक तौर पर आपको कमान सौंपने पर बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है। किसी भी आईपीएल टीम की कप्तानी करना बहुत सम्मान की बात है, लेकिन आरसीबी की कप्तानी करना वाकई खास है, क्योंकि इसका वाकई बहुत बड़ा फैन बेस है और आप देखेंगे कि ओनर आपका हर तरह से समर्थन करने के लिए मौजूद रहेंगे। साथ ही, कोचिंग स्टाफ अपने अनुभव के साथ आपका मार्गदर्शन करने के लिए मौजूद है, ताकि आप अपने पैरों पर खड़े हो सकें और अच्छा समय बिता सकें।” डुप्लेसिस ने आगे उनसे एक रिक्वेस्ट करते हुए कहा, “और अंत में, मुझे लगता है कि आपके पास एक बेहतरीन नेतृत्व समूह है, जो हर तरह से आपका समर्थन करने के लिए आपके साथ रहेगा, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप उन पर निर्भर रहें, क्योंकि मुश्किल समय में वे आपकी मदद करेंगे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात, गेंद को छक्के के लिए मारते रहना। मुझे लगता है कि यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आपके कप्तानी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मुझे लगता है कि आप बहुत अच्छा काम करेंगे।” रजत पाटीदार को विराट कोहली का समर्थन भी मिला है। विराट ने कहा है कि वह हर तरह से रजत पाटीदार के साथ हैं और पूरी टीम का सपोर्ट उनको मिलेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet