LATEST NEWS

कांग्रेस ने सभापति और नेताप्रतिपक्ष और जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज नगर निगमों में सभापति और नेताप्रतिपक्ष और जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. पर्यवेक्षकों की सूची में अनुभवी नेताओं के साथ महिला प्रतिनिधियों के भी नाम शामिल है. प्रतिमा चंद्राकर को रायपुर नगर निगम, प्रमोद दुबे को बिलासपुर नगर निगम और शिव डहरिया को रायगढ़ नगर निगम में नेताप्रतिपक्ष चयन की जिम्मेदारी दी गई है. जयसिंह अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ की तो जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की जिम्मेदारी सांसद ज्योत्सना महंत को सौंपी गई है. पर्यवेक्षक नियुक्ति को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जिला पंचायतों में कांग्रेस अच्छी स्थिति में है. इसलिए सभी जिलों के जिला पंचायतों के अध्यक्षों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक और प्रभारी की नियुक्ति किए गए हैं. नगर निगम और नगर पंचायत में सभापति, नेताप्रतिपक्ष चयन के लिए भी नियुक्ती की गई है. प्रभारी-पर्यवेक्षक जल्द से जल्द अपने-अपने क्षेत्र में बैठक कर ज्यादा से ज्यादा अध्यक्ष चुनकर आए ये सुनिश्चित करेंगे.

आरक्षक भर्ती परीक्षा: नंबर बढ़ाने के लिए एक और आरोपी महिला आरक्षक को गिरफ्तार, अब तक 16 गिरफ्तार

  राजनांदगांव राजनांदगांव आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने के लिए एक और आरोपी महिला आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में अब तक 8 पुलिस कर्मी, 05 टेकनीशियन टीम, 2 महिला अभ्यर्थी सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले की विवेचना जारी है. अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना लालबाग में आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है. कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल चैटिंग मैसेज एवं गवाहों के बयान पर व अन्य साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया गया. डिजीटल साक्ष्य और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो पुलिस स्टाफ का ही है. महिला आरक्षक काजल भारद्वाज पति राकेश भारद्वाज उम्र 26 वर्ष निवासी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम स्थायी पता ग्राम ढ़ोर थाना जामुल, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी, दुष्कर्म व धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. एक साल पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर आरोपी ने पीड़िता से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा. इसी बीच सरकारी नौकरी के नाम पर आरोपी ने युवती से 5 लाख भी ठग लिए. लेकिन लंबे समय के बाद भी नौकरी न लगने से परेशान युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा. जब आरोपी ने पीड़िता का फोन भी उठाना बंद कर दिया, तब पीड़िता ने पुलिस में दुष्कर्म और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, हिर्री थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता एक निजी अस्पताल में नर्स है. उसकी सारंगढ़ के मड़वाभाठा निवासी घनश्याम जांगड़े उर्फ विक्रम से जान-पहचान 1 साल पहले सामाजिक व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी. आरोपी के परिजनों ने उसका बायोडाया सामाजिक ग्रुप में शेयर किया था, जिसके बाद युवती की उससे बातचीत शुरू हई. कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती हई और जुलाई 2024 से दोनों की मुलाकातें होने लगी. इसी बीच आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से शारिरिक संबंध बनाने लगा और सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पीड़िता से 5 लाख रुपए भी ले लिए. नौकरी नहीं लगी, तो युवती ने रुपए वापस मांगे और शादी का दबाव बनाया तो युवक बात टालने लगा. कुछ दिनों बाद आरोपी प्रेमी ने युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया, जिसके बाद अब परेशान होकर युवती ने सिविल लाइन थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है.

देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक पानी में डूबा

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ के देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां दोस्तों के साथ आया एक युवक पानी में डूब गया है. घटना की सूचना के बाद पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची है. गोताखोर की टीम युवक की तलाश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, पानी में डूबना वाला युवक बनारी गांव का बताया जा रहा है. वह अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने के लिए बलौदा ब्लॉक के देवरी पिकनिक स्पॉट पर आया था. इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया. मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक को बचाने में जुट गई है. 

सुप्रीम कोर्ट ने ‘नान घोटाले’ में छत्तीसगढ़ के पूर्व एडवोकेट जनरल को दी अग्रिम जमानत

नई दिल्ली/रायपुर छत्तीसगढ़ के नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले में राज्य के पूर्व एडवोकेट जनरल सतीश चंद्र वर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सतीश चंद्र वर्मा को राहत देते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने का भी निर्देश दिया। इससे पहले छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने वर्मा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। सतीश चंद्र वर्मा की तरफ से वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा और सुमीर सोढ़ी सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। वहीं राज्य सरकार का पक्ष वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने रखा। क्या है मामला छत्तीसगढ़ सरकार ने सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत का विरोध किया और कहा कि सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ काफी सबूत हैं। नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) घोटाला छत्तीसगढ़ में खराब गुणवत्ता के चावल, अनाज, नमक आदि की आपूर्ति से जुड़ा है। इस घोटाले में कई नौकरशाह और अन्य बड़े नाम भी आरोप हैं और कई की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व एडवोकेट जनरल सतीश चंद्र वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने घोटाले के आरोपी अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला को जमानत दिलाने में कथित तौर पर मदद की। वर्मा के खिलाफ एफआईआर हुई तो उन्होंने उच्च न्यायालय में इसे चुनौती दी और अग्रिम जमानत देने की मांग की। हालांकि उच्च न्यायालय ने वर्मा को राहत देने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जहां से उन्हें राहत मिल गई है। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर 19 मार्च के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के मामले पर सुनवाई टाल दी है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच दो राउंड की बातचीत हो चुकी है औऱ तीसरे राउंड की बातचीत 19 मार्च को होनी है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई 19 मार्च के बाद के लिए स्थगित कर दी। किसान फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग समेत कई अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करे सीबीआई: सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में सीबीआई को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि मामले में एक कंपनी और तीन अन्य को आरोपमुक्त किये जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाए। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने सीबीआई की याचिका पर सुनवाई की। सीबीआई ने दिल्ली की एक विशेष अदालत के नौ अगस्त, 2024 के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। विशेष अदालत ने मामले में मनोज जायसवाल, संजीव झा और संजीव मुंजाल के अलावा मैसर्स कॉरपोरेट इस्पात एलॉयज को भी आरोप मुक्त कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आरोप मुक्त करने का आदेश अंतिम प्रकृति का है और दिल्ली उच्च न्यायालय को इस पर विचार करना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता और विशेष सीबीआई अभियोजक आरएस चीमा ने मुख्य न्यायाधीश से सहमति जताते हुए कहा कि जांच एजेंसी अपील वापस लेकर उच्च न्यायालय जाने को तैयार है। जम्मू कश्मीर के राजनेता को बरी करने पर लगी रोक हटी सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में जम्मू-कश्मीर के राजनेता सुदर्शन सिंह वजीर को बरी करने पर लगी रोक हटा दी। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां की पीठ ने कहा कि किसी को आरोपमुक्त करने पर रोक लगाना बेहद कठोर कदम है। इससे आरोपी की स्वतंत्रता पर अंकुश लग जाता है। पीठ ने कहा कि 21 अक्तूबर 2023, चार नवंबर 2024 के आदेश निरस्त किए जाते हैं। उन्हें अलग रखा जाता है। हाईकोर्ट पुनरीक्षण आवेदन पर फैसला करेगा, लेकिन फैसले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को आधार नहीं बनाया जाएगा  

महापौर के बेटे ने सड़क पर काटा केक, मेयर मीनल ने मांगी माफी, उपाध्याय बोले- राजा हो या रंक नियम सबके लिए बराबर

रायपुर सड़क में केक काटने को लेकर प्रशासन इन दिनों सख्त रुख अपना रही है. हाल ही में सड़क पर केक काटने पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की गई थी. वहीं अब महापौर मीनल चौबे के बेटे मेहुल का सड़क पर केक काटते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लेकर सवाल भी खड़े हुए. अब बेटे की गलती को लेकर महापौर मीनल चौबे ने माफी मांगा है. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है. महापौर मीनल चौबे ने इस मामले कहा कि मैंने वीडियो देखा, जो मेरे घर के सामने का ही है. मेरे बेटे का बर्थडे था, उसने सड़क पर केक काटा है. मैंने आज सुबह ही खबर पढ़ी कि हाईकोर्ट ने सड़कों पर केक काटने से मना किया है. इसलिये जो भी हुआ वो गलत हुआ है. बेटे को भी समझाइश दी गई है कि अब से रोड पर केक नहीं काटना है. महापौर मीनल चौबे ने आगे कहा कि शासन-प्रशासन का मैं पूरा सम्मान करती हूं. अगर मेरे या मेरे परिवारजनों की वजह से किसी को कोई परेशानी हुई होगी, तो उसके लिए मैं क्षमा मांगती हूं. सभी के बच्चों को यह समझना चाहिए कि उन्हें घर के अंदर ही केक काटना चाहिए, सड़क पर नहीं. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्रकार की घटना फिर नहीं होगी. पूर्व कांग्रेस विधायक ने की कार्रवाई की मांग पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पुलिस और प्रशासन इस तरह के कृत्य पर कार्रवाई करती रही है. पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए उपाध्यक्ष समेत 10 यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल गए थे. निश्चित तौर पर उनका कृत्य भी गलत था. राजा हो या रंक नियम सबके लिए बराबर होते हैं.

दरा घाटी जाम की समस्या के समाधान के लिए भजनलाल सरकार ने स्वीकृत किए 46 करोड़ रुपये

राजस्थान राजस्थान के झालावाड़-कोटा मार्ग पर दरा घाटी में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से हजारों लोग प्रभावित होते हैं। कई बार इस जाम में फंसने से लोगों की जान तक जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए 46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। झालावाड़ जिले की खानपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि रोजाना 50,000 से अधिक लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, जिनमें से हजारों लोग 3-4 घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। इस पर राज्य सरकार की ओर से पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जवाब दिया और कहा कि दरा घाटी में यातायात समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना विधायक सुरेश गुर्जर ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ट्रैफिक जाम से राहत नहीं दिला पा रही। उन्होंने कहा कि यह सड़क लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी है, फिर भी समाधान में देरी हो रही है। मंत्री मदन दिलावर का जवाब मदन दिलावर ने कहा कि “बेहतर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। नेशनल हाईवे 52 के दरा नाल क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके स्थायी समाधान के लिए 46 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। जल्द ही इस क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे जनता को राहत मिलेगी।

भीषण सड़क हादसा : कार- ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, दो गंभीर

रायगढ़ रायगढ़ में शुक्रवार की दोपहर स्कॉर्पियो और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत में स्कार्पियो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। उक्त घटना ओडिसा के बरगढ़ में घटित हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिंकाबहाल निवासी बेहरा परिवार स्कार्पियो क्रमांक सीजी 13 एव्हाई 9054 में सवार होकर ओडीसा अपने ससुराल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार जब बरगढ़ के जिले के मेल्क्षामुड़ा थाना क्षेत्र में पहुंचे ही थे स्कार्पियो चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और फिर सामने एक  ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीजेड 9200 में जा घुसी। अचानक घटी इस घटना में स्कार्पियों में नेमिश बेहरा 35 साल की पत्नी, एक बच्चा समेत स्कार्पियों चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं नेमिश बेहरा के अलावा उसके एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। अचानक घटी इस भीषण सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जहां मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मेल्क्षामुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। देर शाम इस हादसे की जानकारी मिलते ही तमनार थाना क्षेत्र के झिंकाबहाल गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार दो मार्च को कैबिनेट की बैठक होगी। यह मीटिंग दोपहर तीन बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

सिगरेट एवं तंबाखू बेचने वालों पर बस स्टैण्ड एवं स्कूलों के आस-पास की गयी चालानी कार्रवाई

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे व जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में कोटपा एक्ट 2003 के  नियमों के पालन हेतु विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत बस स्टैंड के स्कूलों के आसपास में पान दुकानों, थोक किराना स्टोर्स आदि में धारा 4 व 6 के तहत कुल 11 चालानी कार्रवाई करते हुए  नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। सिगरेट/तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कोटपा नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। दल का प्रतिनिधित्व डॉ. कीर्ति चौहान (जिला नोडल अधिकारी एनटीपीसी) डॉ. विक्की टोप्पो, आलोक मिंज, खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। दल के रूप में पुलिस विभाग से गोविंन्द , स्वास्थ्य विभाग के सदस्य शामिल थे।

नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद् तथा नगर पंचायत के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

एमसीबी छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के परिपालन छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 अधीन निर्वाचन की तारीख से 15 दिवस के भीतर तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 55 के अधीन निर्वाचन के अधिसूचना की तारीख से एक माह के भीतर निर्वाचित महापौर, अध्यक्ष, पार्षद का शपथ ग्रहण व प्रथम सम्मिलन हेतु कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया जाता है। प्राधिकृत अधिकारी एवं संबंधित नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत इस प्रकार हैं। नगर पालिका निगम हेतु प्राधिकृत अधिकारी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नगर पालिका परिषद् हेतु प्राधिकृत अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत झगराखाण्ड हेतु प्राधिकृति अधिकारी तहसीलदार मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत नई लेदरी हेतु प्राधिकृत अधिकारी संयुक्त कलेक्टर जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नगर पंचायत खोंगापानी हेतु प्राधिकृत अधिकारी डिप्टी कलेक्टर जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नगर पंचायत जनकपुर हेतु प्राधिकृत अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी भरतपुर को नियुक्त किया गया है। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा निर्वाचित महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण 08 मार्च 2025 व प्रथम सम्मिलन 09 मार्च 2025 को आहूत करने हेतु विधिवत अपने स्तर पर सूचना पत्र जारी करेंगे।

विज्ञान, धर्म, अंधविश्वास और समाज के विकास में वैज्ञानिक सोच की भूमिका बहुत जरूरी–महेन्द्र सिंह मरपच्ची

एमसीबी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन की महान खोज ‘रमन प्रभाव’ की याद में मनाया जाता है। उनकी इस खोज ने विज्ञान की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाया और भारत को वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर पहचान दिलाई। विज्ञान का उद्देश्य तर्क, प्रयोग और अनुसंधान के माध्यम से सत्य की खोज करना है, जबकि धर्म नैतिकता, विश्वास और परंपराओं पर आधारित होता है। भारत में विज्ञान और धर्म दोनों की गहरी जड़ें हैं, लेकिन जब धर्म अंधविश्वास का रूप ले लेता है, तो यह समाज के लिए हानिकारक बन जाता है। रमन प्रभाव और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्वपूर्ण महत्व… 28 फरवरी 1928 को सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने अपनी महान खोज ‘रमन प्रभाव’ को दुनिया के सामने रखा था। इस खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (NCSTC) ने 1986 में सरकार से इस दिन को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में घोषित करने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इस दिन पूरे देश में विज्ञान से संबंधित कार्यक्रम, प्रदर्शनी, वैज्ञानिक संगोष्ठियाँ और नवाचार प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और लोगों को विज्ञान के महत्व से अवगत कराना रहता है। भारत में विज्ञान का ऐतिहासिक विकास… भारत में विज्ञान का विकास प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक लगातार हुआ है। आर्यभट्ट, चरक, सुश्रुत, नागार्जुन जैसे वैज्ञानिकों ने अपने समय में गणित, चिकित्सा, रसायन और खगोल विज्ञान में महान योगदान दिया। आधुनिक युग में सी.वी. रमन, होमी भाभा, विक्रम साराभाई, एपीजे अब्दुल कलाम जैसे वैज्ञानिकों ने भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। विज्ञान ने कृषि, चिकित्सा, अंतरिक्ष, उद्योग, और शिक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की। हरित क्रांति से भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना, बायोटेक्नोलॉजी से अधिक उपज देने वाले बीज विकसित हुए, और डिजिटल क्रांति से देश में सूचना प्रौद्योगिकी का विस्तार हुआ। इसरो ने चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य एल-1 जैसी परियोजनाओं से भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान में अग्रणी बनाया। धर्म समाज का नैतिक आधार… धर्म भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग है। यह समाज में नैतिकता, अनुशासन और शांति बनाए रखने में सहायक होता है। धर्म व्यक्ति को ईमानदारी, सहिष्णुता, करुणा और सत्य जैसे गुण सिखाता है। योग और ध्यान जो धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं, आज वैज्ञानिक रूप् से सिद्ध हो चुके हैं कि यह मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। धार्मिक त्योहार और अनुष्ठान समाज को जोड़ने का काम करते हैं और विभिन्न समुदायों में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। ज्यादा अंधविश्वास समाज के लिए हो सकता है खतरा… धर्म सकारात्मक दिशा में समाज को मार्गदर्शन देता है, लेकिन जब यह अंधविश्वास का रूप ले लेता है, तो यह समाज के लिए खतरा बन जाता है। अंधविश्वास के कारण वैज्ञानिक सोच की कमी हो जाती है। जैसे ग्रहण के समय भोजन न करना, बिल्ली के रास्ता काटने से अशुभ मानना, नींबू-मिर्च टांगने जैसी गैर-वैज्ञानिक धारणाएँ समाज में गहराई से हुई हैं। झूठे इलाज और तंत्र-मंत्र पर विश्वास करने से लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टर की बजाय झाड़-फूंक, ओझा, बाबा या तांत्रिक के पास जाते हैं, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। महिलाओं और कमजोर वर्गों को अंधविश्वास का सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई इलाकों में ‘चुड़ैल’ बताकर महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है। आर्थिक रूप् से भी यह समाज के लिए नुकसानदायक होता है क्योंकि लोग ज्योतिषियों, तांत्रिकों और बाबाओं को भारी रकम देकर अपने भविष्य को सुधारने की कोशिश करते हैं, जो अक्सर धोखाधड़ी साबित होती है। भारत में ही नहीं विश्व स्तर पर अंधविश्वास की स्थिति बढ़ती है… अंधविश्वास सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्व भर में मौजूद है। अफ्रीकी देशों में जादू-टोना और काले जादू में विश्वास कई लोगों की जान ले लेता है। चीन में फेंग शुई पर अत्यधिक विश्वास होने के कारण वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने से बचा जाता है। अमेरिका और यूरोप में एस्ट्रोलजी और टैरो कार्ड जैसी प्रथाएं वैज्ञानिक सोच को प्रभावित करती हैं। ट्राइबल समाज के प्राकृतिक रीति-रिवाजों का वैज्ञानिक महत्व… भारत के विभिन्न ट्राइबल समुदायों, जैसे गोंड, संथाल, भील, बैगा, मुरिया, और अन्य जनजातियों का जीवन पूरी तरह से प्रकृति पर निर्भर करता है। उनके रीति-रिवाजों और परंपराओं में कई वैज्ञानिक तत्व शामिल होते हैं, जिन्हें आधुनिक विज्ञान भी मान्यता देता है। जनजातीय समाजों में वर्षा जल संग्रहण और जल स्रोतों के संरक्षण की अत्यंत प्रभावी परंपराएँ हैं। राजस्थान के भील समुदाय पारंपरिक ‘टांका’ जल संग्रहण प्रणाली का उपयोग करते हैं। छत्तीसगढ़ और झारखंड के जनजातीय समुदाय कुंड, बावड़ी और प्राकृतिक झरनों को साफ रखते हैं। गोंड जनजाति ‘चाल-खाल’ तकनीक से भूजल स्तर बनाए रखते हैं। झूम खेती और मिश्रित फसलें मृदा की उर्वरता बनाए रखती हैं। बीजों का प्राकृतिक संरक्षण आधुनिक जैविक कृषि के लिए आदर्श उदाहरण है। ‘सरना स्थल’ (झारखंड) और ‘देवगुड़ी’ (छत्तीसगढ़) जैसे पवित्र स्थल वनों को संरक्षित रखते हैं। यह वनस्पतियों और जीवों की जैव विविधता को बनाए रखने में सहायक होता है। बैगा, गोंड, और अन्य जनजातियाँ आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार विधियों में निपुण हैं। हल्दी, गिलोय, अश्वगंधा, और तुलसी जैसी औषधियाँ आधुनिक चिकित्सा में भी उपयोगी हैं। वैज्ञानिक सोच और परंपराओं का संतुलन ही भविष्य का मुख्य मार्ग… राष्ट्रीय विज्ञान दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह विज्ञान की शक्ति को समझने और उसे जीवन में अपनाने का अवसर प्रदान करता है। विज्ञान, धर्म, पारंपरिक ज्ञान और आदिवासी समाज के प्राकृतिक रीति-रिवाजों को एक साथ जोड़कर भारत को सतत विकास और वैज्ञानिक सोच की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। विज्ञान और परंपरा का सही तालमेल ही भविष्य का रास्ता है।

एमसीबी जिले के 46 केन्द्रों में आज से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मार्च  2025 से बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ किया जा रहा है। एमसीबी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 1 मार्च 2025 से प्रारम्भ बोर्ड परीक्षा हेतु 46 केन्द्र निर्धारित किया गया है तथा जिले में कक्षा 10 वीं के 5153 छात्र/छात्राओं तथा कक्षा 12 वीं के 3913 कुल 9066 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि पूर्व में माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा गोपनीय सामग्री का वितरण कर नजदीकी पुलिस थानों में सुरक्षित रखा दिया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी व विकासखण्ड स्तर पर उड़न दस्ता दल की नियुक्ति कर दी गई है।

ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जलाया पुतला

रायपुर प्रदेशभर में आज ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आज गार्डन चौक में कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का पुतला दहन कर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया. कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भाजपा डराना चाहती है पर हम डरने वाले लोगों में से नहीं है. अभी भाजपा बस्तर में लोहा निकालने फैक्ट्री लगवाने जा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, दीपक बैज सहित अन्य नेताओं ने किया तो भाजपा ने ईडी का सहारा लेकर लखमा को जेल भिजवा दिया. वहीं दीपक बैज के घर का पुलिस रेकी कर रही है, जो कही न कहीं बस्तर की आवाज को दबाने का प्रयास है. बस्तरवासियों के हित में हमेश लड़ेगी कांग्रेस: शैलेष नितिन शैलेष नितिन ने कहा, कांग्रेस डरेगी नहीं, बस्तर वासियों के हित में हमेशा लड़ेगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब-जब भाजपा के भ्रष्टाचार व आम जनता के प्रति हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाती है भाजपा डर जाती है और ईडी का सहारा लेकर डराने का प्रयास करती है. हम डरेंगे नहीं बल्कि और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा. तीन मार्च को रायपुर में बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे. प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कांग्रेस के अंतर्कलह पर डिप्टी सीएम साव का प्रहार

रायपुर ईडी की जांच कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंचने के बाद सियासत गर्म है. कांग्रेस ने सरकार पर ईडी का दुरूपयोग कर डराने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से निकाय का परिणाम आया है, उसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा हुई है. कांग्रेस ईवीएम में भी पराजित हुई और मत पत्र में भी पराजित हुई . अब हार को छिपाने का कोई बहाना नहीं बचा है, इसलिए ED के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं. ईडी साक्ष्य और तथ्यों पर आधारित कार्रवाई कर रही है. पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर निष्कासन कार्रवाई की चर्चा है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है, आगे देखिए और क्या होने वाला है. हर वर्ग के विकास वाला बजट होगा : उपमुख्यमंत्री साव उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 3 मार्च को पेश होने वाले को लेकर कहा कि छग का रजत जयंती वर्ष हैं. विकसित छग 2047 को अचीव करने वाला ये बजट होगा. हमारा मूल मंत्र हैं सबका साथ सबका विकास. इसी पर हमारा फोकस है. हर वर्ग के विकास वाला ये बजट होगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet