LATEST NEWS

महतारी वंदन योजनाः आर्थिक तंगी से आत्मनिर्भरता तक का सफर

 रायपुर  सुशासन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना होता है। जब कोई नीति या योजना समाज के वंचित वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुँचती है, तो उसका असर न केवल एक व्यक्ति बल्कि पूरे समुदाय पर पड़ता है। ऐसी ही एक पहल “महतारी वंदन योजना“ ने महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र की कमार जनजातीय महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की नई राह दिखाई है।          सिरपुर की रहने वाली  केंवरा कमार पहले परंपरागत बांस शिल्प कारीगरी पर निर्भर थीं। यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका व्यवसाय ठप पड़ गया था। सीमित संसाधनों और बाजार में प्रतिस्पर्धा के कारण उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। मगर महिला एवं बाल विकास विभाग से 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि मिलने के बाद उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने बांस, रस्सी और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदनी शुरू की, इससे उनका व्यवसाय फिर से अच्छा चल रहा है, और अब वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में सक्षम हो रही हैं। इसी तरह सिरपुर की ही रहने वाली भामिनी गोस्वामी इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटी टांसी गोस्वामी के भविष्य को संवार रही हैं। हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को वे सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं। यह छोटी-सी बचत उनकी बेटी के लिए एक मजबूत आर्थिक संबल बन रही है, जो आगे चलकर उसकी उच्च शिक्षा और विवाह में सहायक सिद्ध होगी। भामिनी कहती हैं, “पहले हमारे पास इतनी बचत नहीं होती थी कि हम अपनी बेटी के भविष्य के बारे में सोच सकें, लेकिन महतारी वंदन योजना ने हमें यह अवसर दिया है कि हम अपने बच्चों को एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य दे सकें।“ महतारी वंदन योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना भर नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार भी बन रही है। खासकर दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं।

गूगल ट्रांसलेट ऐप में जुड़ने वाले हैं नए AI फीचर्स

नई दिल्ली गूगल की तरफ से फीचर्स पर नए अपडेट लाने पर काम किया जा रहा है। Google Translate App में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को जोड़ने पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट में गूगल के नए अपडेट को लेकर जानकारी दी गई है। ट्रांसलेशन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के साथ ज्यादा सवाल पूछने तक की जानकारी दी जाएगी। यानी अब यूजर्स के लिए नया फीचर लाया गया है, जिसकी मदद से उनके लिए इसे यूज करना आसान होने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स ट्रांसलेशन तक को एडिट कर पाएंगे। Android Authority की तरफ से इसको लेकर नई रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि गूगल ट्रांसलेट की तरफ से एंड्रॉयड ऐप में AI फीचर्स को जगह दी जा सकती है। इन फीचर्स को Google Translate के वर्जन 9.3.78.731229477.7 में एक्टिव किया गया था। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही लॉन्चिंग का इंतजार भी किया जा रहा है। गूगल के इस फीचर का अभी तक किसी भी यूजर ने इस्तेमाल नहीं किया है। इससे संबंधित एक वीडियो जारी किया गया है। Google Translate ऐप का नया इंटरफेस अब ट्रांसलेशन का फीचर देने वाला है। बहुत जल्द यूजर्स को “Ask a Follow-up” बटन दिखाई देगा। यूजर्स इस बटन पर टैप करके AI के कई फीचर्स एक्सेस कर सकते हैं, जो ट्रांसलेशन को बेहतर बनाने और उसे अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज़ करने में मदद करेंगे। यूजर्स गूगल ट्रांसलेशन के स्पीकर आइकन पर क्लिक करके इसे सुन सकते हैं। इसकी मदद से वह प्रोनाउंसिएशन तक आसानी से सुन सकते हैं। फीडबैक ऑप्शन के साथ आपको ये फीचर मिलने वाला है। इसकी मदद से उन्हें जवाब समझने में मदद मिलने वाली है। Google का नया फीचर Google की तरफ से यूजर्स के लिए प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर की शुरुआत की गई है। गूगल ने रिजल्ट अबाउट यू फीचर में नए ऑप्शन को जोड़ा गया है। यहां पर यूजर्स बहुत सारे पर्सनल जानकारी शेयर कर सकते हैं। इस टूल के जरिये कोई भी व्यक्ति अपने फोन नंबर, ईमेल, घर का पता, क्रेडिट कार्ड की जानकारी और अन्य संवेदनशील डेटा को सर्च रिजल्ट्स से हटाने की रिक्वेस्ट कर सकता है। गूगल का ये नया टूल इसकी इजाजत देता है। सर्च रिजल्ट में डेटा हटाने से काफी मदद मिलने वाली है। इसके अलावा भी गूगल की तरफ से बहुत सारे अपडेट्स लाए जा रहे हैं। इस फीचर का आप सीधा इस्तेमाल कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में घरों में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल में हो रही बचत

रायपुर  सोलर पैनल लगाने से हर महीने बिजली बिल में बचत होते देख अब छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। क्रेडा के  अधिकारियों के अनुसार राज्य में अभी तक करीब ढाई लाख लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से लगभग 40 हजार लोगों ने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन भी किए हैं। इनमें से एक हजार से अधिक लोगों के घरों में सोलर पैनल लग  गए हैं। इससे उनके घरों में बिजली का उत्पादन भी होने लगा है, जिससे बिजली बिल में हर महीने अच्छी बचत भी होनी लगी है। यही कारण है कि सोलर पैनल को लेकर लोगों की सोच भी सकारात्मक हुई है, जिससे पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री सूर्य पर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर उपभोक्ता हर महीने घर में ही 360 यूनिट बिजली तैयार कर रहे है. जिससे बिजली बिल में 20 हजार रुपए तक की बचत हो रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों से आवेदन किए जा रहे हैं। इनमें नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर सुकमा, नारायणपुर जैसे जिले भी शामिल है। सब्सिडी के साथ बैंक लोन इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी के रूप में छूट दी जा रही है। उपभोक्ता को बैंक से दो लाख रुपए का लोन और हजार रुपए की सब्सिडी में मिल रही। सोलर पैनल की लाइफ 25 वर्ष की है। इस तरह उपभोक्ता को सोलर पैनल लगाने से 4 लाख 21 हजार 200 रुपए की बचत होगी। दो साल में करीब डेढ़ लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य क्रेडा के अनुसार इस योजना के तहत प्रदेश में दो वर्ष में करीब डेढ़ लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलो में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके तहत लोगों को सोलर पैनल के फायदों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।

कल से कक्षा 12वीं के हिन्दी पेपर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत, नकल रोकने शिक्षा विभाग ने किए ये इंतेजाम

रायपुर  छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ हो रही है. 28 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे. वहीं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा सामग्रियां सभी परीक्षा केन्द्रों में पहुंच चुकी हैं. गोपनीय सामग्रियां सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थानों में रखी गई है. 1 मार्च को कक्षा 12वीं के हिन्दी पेपर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होगी. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है. इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 2,40,341 विद्यार्थी पंजीकृत हैं. परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2397 केन्द्र बनाए गए हैं. परीक्षा को लेकर माशिमं द्वारा केन्द्राध्यक्षों को दिशा-निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केन्द्रों में विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक नहीं बनाया जाएगा. आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक ड्यूटी पर लगाया जाता है तो केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.  उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों द्वारा त्रुटिपूर्ण रोल नंबर एवं विषय अंकित किया जाता है तो परीक्षार्थी का परीक्षाफल घोषित नहीं किया जाएगा. साथ ही पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि पिछले साल की तुलना में इस साल बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या घटी है. कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी. 10वीं में 3,28,450 बच्चे पंजीकृत हुए हैं. नकल रोकने कड़े इंतजाम परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. नकल प्रकरण वाली उत्तरपुस्तिकाओं का लिफाफा अलग से बनाया जाएगा. केन्द्राध्यक्षों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि नकल प्रकरण की मुख्य उत्तरपुस्तिका एवं पृथक से वितरित द्वितीय मुख्य उत्तरपुस्तिकाओं का लिफाफा पृथक से तैयार कर जिले से संबंधित संभागीय कार्यालयों में एवं रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों का मंडल मुख्यालय में जमा किया जाना है. साथ ही निर्देशित किया है कि मूल्यांकन केन्द्रों को नकल प्रकरणों (अनुचित साधन) की उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए न भेजी जाएं.

हाई कोर्ट ने निरस्त की मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया, नए सिरे से काउंसलिंग कराने के दिए निर्देश

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त करते हुए हाई कोर्ट ने नए सिरे से काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए हैं. हाई कोर्ट के फैसले से सभी प्रभावित उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा. सेवारत श्रेणी में अपात्र उम्मीदवारों को शामिल करने पर डॉ. यशवंत राव और डॉ. पी. राजशेखर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ताओं ने बताया कि नियमों के अनुसार, सेवारत श्रेणी के तहत पात्रता के लिए उम्मीदवार को कम से कम तीन वर्षों की सेवा पूरी करनी अनिवार्य है. लेकिन काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कई अपात्र उम्मीदवारों को सेवारत श्रेणी में शामिल कर लिया गया है. इस संबंध में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर याचिका दायर की है. सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से महाधिवक्ता ने कोर्ट के समक्ष स्वीकार किया था कि शिकायत प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रही है. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि तत्काल पूरे मामले में शपथपत्र प्रस्तुत करें और याचिकाकर्ताओं को उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे उचित प्रत्युत्तर दाखिल कर सकें. याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने पाया कि निजी उम्मीदवार को कट ऑफ तारीख के बाद सीट आवंटित की गई, जो नियमों का उल्लंघन है. कोर्ट ने स्ट्रे राउंड काउंसलिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी, इसके साथ स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि समान स्थिति वाले सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा. कोर्ट के आदेश के बाद अब मेडिकल पीजी प्रवेश के लिए दोबारा काउंसलिंग होगी.

पढ़ नहीं पाई,लड़ खड़ा गईं महापौर…..आखिर कलेक्टर को सिखाना पड़ा,की शपथ कैसे लेते है

पढ़ नहीं पाई,लड़ खड़ा गईं महापौर…..आखिर कलेक्टर को सिखाना पड़ा,की शपथ कैसे लेते है महापौर से लेकर शुरू के 10पार्षदो को शपथ लेना नहीं आया  बिलासपुर  महापौर पूजा विधानी ने दो बार शपथ ली।…पहली बार महापौर पूजा ने शपथ को गलत तरीके से पढ़ी जिसके लिए कलेक्टर ने मौके पर ही टोक दिया। इसके बाद फिर से करेक्शन करके महापौर को शपथ दिलवाया गया।इसकी चर्चा वहां होते रही । लेकिन महापौर एल पद्मजा पूजा विधानी ने दूसरी बार भी गलत तरीके से लडखडाहट वाले शब्दों के साथ शपथ ली। कलेक्टर ने दूसरी बार में दूसरे 10 पार्षदों को खुद पढ़कर शपथ दिलाई,तब पार्षदों ने शपथ ली।     नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने शपथ लेते वक्त एक भारी गलती कर दी इसलिए उस गलती को सुधारने उसे दुबारा शपथ लेनी पड़ी । दरअसल शपथ लेते वक्त महापौर को कहना था कि मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्य रखूंगी लेकिन पूजा विधानी ने शपथ लेते हुए सांप्रदायिकता कोअक्षुण्य रखूंगी बोल दी।इस पर सब तरफ खुसुर पुसुर होने लगी । शपथ कलेक्टर अवनीश शरण दिला रहे थे।मंच पर बैठे अतिथियों को भी शायद यह आश्चर्य लगा इसलिए आनन फानन में महापौर पूजा विधानी को दुबारा शपथ लेने के लिए कहा गया।

टायर दुकान के सामने खड़ी ट्रक चोरी

मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक टायर दुकान के बाहर खड़ी ट्रक को चुरा लिया। यह घटना बीती रात की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, जो कि कबीरधाम जिले के पंडरिया के निवासी हैं, मटेरियल सप्लाई का कार्य करते हैं। उनके ट्रक चालक ने रात में गजेंद्र टायर दुकान के सामने वाहन खड़ा किया था और फिर अपने घर चला गया। सुबह जब दुकान संचालक की नजर ट्रक की जगह गई तो वाहन वहां नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही दुकान संचालक ने तुरंत ट्रक मालिक को फोन कर जानकारी दी। पीड़ित ट्रक मालिक ने तुरंत जरहागांव थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में अज्ञात चोर ट्रक को ले जाते हुए दिख रहे हैं। जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि चोर ट्रक को बरेला से लोरमी की ओर लेकर गए हैं। पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें चोरी से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

सस्ते में जमीन दिलाने के नाम पर पुलिसवालों को साथी हवलदार ने लगाया करोड़ों का चूना, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी ने ही अपने साथियों को करोड़ों की चपत लगा दी. सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों-करोड़ों ऐंठने वाला यह हवलदार खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अफसर बताता था, जिससे पुलिसकर्मी भी उसकी बातों में आ जाते. पांच साल से फरार चल रहे इस ठग पुलिसकर्मी को आखिरकार सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस ठगी मामले में उसके तीन साथी पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. करोड़ों की ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी जयदेव वर्मा हवलदार के पद पर तैनात था. साल 2019 में टिकरापारा, गुढ़ियारी, सिविल लाइन और गंज इलाके में उसने अपने ही साथियों को जमीन दिलाने के नाम पर लाखों-करोड़ों की ठगी की. जयदेव ने पहले तो कम कीमत में जमीन देने का झांसा दिया और जब पुलिसकर्मियों ने पैसे दे दिए, तो वह बहाने बनाने लगा. जब पीड़ितों ने रकम वापस मांगी, तो उसने जल्द पैसा लौटाने का वादा किया लेकिन फिर गायब हो गया. मामला जब एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद के संज्ञान में आया, तो उन्होंने सिविल लाइन पुलिस को जयदेव वर्मा की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए. पुलिसकर्मियों की शिकायतों के आधार पर जांच की गई, जिसमें जयदेव वर्मा के खिलाफ ठगी के आरोप साबित हुए. जांच में यह भी पता चला कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए खुद को एसीबी में तैनात अधिकारी बताया था, जिससे वह अपने साथी पुलिसकर्मियों का विश्वास जीतने में सफल हो गया. इस ठगी में जयदेव वर्मा अकेला नहीं था, बल्कि उसके तीन और साथी भी शामिल थे. इनमें से एक राज कश्यप समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम के कमिश्नर कक्ष में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक

अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम के कमिश्नर कक्ष में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक बैठक में आयुक्त नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहे मौजूद, शहर के कई बिंदुओं पर हुआ मंथन एमसीबी  छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में बीते दिनों नगर पालिक निगम के कमिश्नर कक्ष में अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बिजेंद्र सिंह सारथी की अध्यक्षता में आयुक्त नगर निगम चिरमिरी रामप्रसाद आचला की उपस्थिति में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक रखी गई। उक्त बैठक में चिरमिरी में पेयजल आपूर्ति सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें सर्वप्रथम आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर में जल की आपूर्ति पर एसईसीएल के अफसरों के साथ मंथन हुआ। जिसमें आगामी 20 मार्च से 30 जून तक भीषण गर्मी को देखते हुए एसईसीएल से पानी टैंकर प्रदाय कराये जाने हेतु मांग किया गया, जिसमें एसईसीएल प्रबंधक द्वारा 16 नग पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर प्रदाय कराये जाने की सहमति दी, इसी प्रकार बरतुंगा, गेल्हापानी, डोमनहिल, कोरिया कॉलरी, बड़ाबाजार सहित हल्दीबाड़ी में 03 फेस लाईट उपलब्ध कराये जाने हेतु एसईसीएल से मांग किया गया, जिसमें प्रबंधक के द्वारा पूर्ण सहमति प्रदान की गई, उक्त लाईट के लग जाने से बेलिंग व फटका मशीन शहर में चालू हो सकेगा जिससे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को व्यवस्थित किया जा सकेगा। इसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण ओडीएफ प्लस-प्लस 2024 को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल प्रबंधक ने भी वॉल रायटिंग एसईसीएल के आवासीय कॉलोनियों में कराये जाने हेतु सहयोग प्रदान करने पर सहमति प्रदान की, वहीं गंदे नाले एवं घरों से निकला हुआ पानी को फिल्टर करने एस.टी.पी. के निर्माण के जमीन उपलब्ध कराने हेतु डिमांड पत्र भेजकर सहमति प्रदान करने की बात एसईसीएल प्रबंधक ने की। इसी प्रकार एसईसीएल के पोड़ी, कोरिया कॉलरी, डोमनहिल सहित अन्य स्थानों में एसईसीएल द्वारा साफ-सफाई हेतु निविदा जारी कर शेष स्थानों में सफाई कार्य जल्द कराये जाने हेतु सहमति प्रदान करने की बात कहीं। बैठक के दौरान नगर पालिक निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन, स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी, जिला समन्वयक (पीआईयु) प्रवीण सिंह, संत कुमार राणा, एसईसीएल के डिप्टी जीएम, इंजीनियर संजय सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

चिरमिरी नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 फीडबैक के लिए स्वच्छता अधिकारी ने स्वच्छता सुपरवाईजरों की ली बैठक

एमसीबी/चिरमिरी  छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार, नगर पालिक निगम के महापौर राम नरेश राय व आयुक्त रामप्रसाद आचला के मार्गदर्शन में मंगलवार को नगर पालिक निगम चिरमिरी के सभागार में स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी ने स्वच्छता सुपरवाईजरों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 ओडीएफ प्लस-प्लस के तहत नगर के नागरिकों का फिडबैक अधिक से अधिक कराये जाने हेतु एक बैठक ली गई। स्वच्छता अधिकारी के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वच्छता सर्वेक्षण फिडबैक सभी नागरिको का कराया जाना आवश्यक होगा। इसके लिए सभी स्वच्छता सुपरवाईजरो को फिडबैक के साथ स्वच्छता डोर टू डोर, तालाब, नाले की साफ-सफाई, सभी सुपरवाईजरों के द्वारा लॉकबुक समय सीमा के भीतर पूरा करके देने, आवश्यक दस्तावेज एवं पब्लिक से फिडबैक अधिक से अधिक लेने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उक्त बैठक में जिला समन्वयक पीआईयु प्रवीण सिंह, स्वच्छता निरीक्षक रामगोपाल मलिक एवं संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता सुपरवाईजर मौजूद रहे।

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए दिए निर्देश

एमसीबी/मनेंद्रगढ़  कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। साथ ही, चुनाव के दौरान भरतपुर विकासखंड के दुर्गम इलाकों की स्थिति पर चर्चा की, जहां सड़क, बिजली, चिकित्सा सुविधाएं, मोबाइल नेटवर्क और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इन क्षेत्रों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य के दौरान शराब सेवन कर ड्यूटी पर आने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की जानकारी दी और सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी नशे की हालत में कार्यस्थल पर पाया जाए तो तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों के सही नियोजन पर भी जोर दिया, ताकि एक ही स्कूल में दो मतदान केंद्र न बनाए जाएं। इसके लिए अलग-अलग गेट और बाउंड्रीवाल सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में पीडब्ल्यूडी के टेंडर, शासकीय आवास आवंटन, मेडिकल कॉलेज, शासकीय कार्यालयों के वॉशरूम, खड़गवां मीटिंग हॉल और जनकपुर में सड़क निर्माण संबंधी प्रस्तावों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए मनेंद्रगढ़, बेलबहरा और भरतपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं विधायक मद से संचालित कार्यों के टेंडर जारी करने, एसईसीएल की भूमि आवंटन प्रक्रिया, खड़गवां और भरतपुर में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए, कलेक्टर ने विवादित और अविवादित नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन, समय-सीमा के प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने पर जोर दिया। वहीं  सिरौली हनुमान मंदिर को ट्रस्ट के माध्यम से संचालित करने की बात कही गई। बरतुंगा निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त बजट का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पेयजल समस्या और जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण, धान खरीदी केंद्रों की समीक्षा, कैंटीन आवास में बिजली और पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए। अप्रैल में प्रस्तावित आर्थिक गणना के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, जन्म प्रमाण पत्र और शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों के सर्वेक्षण की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए। जेम पोर्टल की ट्रेनिंग कराने, एनएच पर अवैध कब्जा, हाउसिंग बोर्ड की पुरानी इमारतों को तोड़ने और नए भवनों के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। भरतपुर के दुर्गम इलाकों में जनऔषधि केंद्र और नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए। एनएच के छोटे-छोटे कार्यों की जल्द स्वीकृति, इमली गोलाई से बाईपास रोड निर्माण, चौगड़ा के पास ट्रांसमिशन पोल हटाने और फोरलेन निर्माण के दौरान शासकीय भवनों के लिए हुए जमीन आवंटन को सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई। एनएच में स्ट्रीट लाइट लगाने, खड़गवां कार्यालय में एसी सुविधा, चिरमिरी लाइवलीहुड कॉलेज का निर्माण, अनुकंपा नियुक्तियों की समीक्षा, नए बैंकों के लिए भूमि आवंटन करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिले के वृद्धजन, जिन्हें परिवार ने घर से निकाल दिया है, उन्हें ढूंढकर कोरबा वृद्धाश्रम में रखने की व्यवस्था करने को कहा। नशामुक्ति केंद्रों से बाहर आने वाले व्यक्तियों का मोबाइल नंबर, ले जाने वालों का नाम और पूरा पता का रिकॉर्ड बनाए रखने और  उनसे हर महीने संपर्क करने के लिए कहा गया । ताकि अवैध नशे के कारोबार का पता चल सके । दिव्यांगों के सर्वेक्षण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनाओं का आयोजन, जनकपुर, मनेंद्रगढ़ और खड़गवां में दुग्ध समितियों की स्थापना करने की बात कही गई। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन दीदियों को लेकर यह निर्णय लिया गया कि जिन्होंने इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा है, उनका इस्तीफा वापस नहीं लिया जाएगा। चुनाव जीतने वालों को इस्तीफा देना होगा, जबकि हारने वाले आंगनबाड़ी और मितानिन दीदिया अपने कार्य पर वापस लौट सकते हैं। वहीं चिरमिरी में डॉक्टरों के लिए सरकारी क्वार्टर, हॉर्टिकल्चर हॉस्टल, पीएमजीएसवाई, जल शक्ति मिशन, कृषि विभाग और पीएचई से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। खड़गवां में नए पंजीयन कार्यालय और हेचरी निर्माण, नर्सिंग कॉलेज,  मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा और भरतपुर में हॉस्टल निर्माण हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। वहीं कलेक्टर ने सभी विभागों को अपना गवर्मेंट ईमेल आईडी जनरेट करने के लिए कहा है, साथ ही मार्च में प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारी करने, टूरिज्म होर्डिंग के लिए भूमि आवंटन और जनकपुर या मनेंद्रगढ़ में 1000 मीट्रिक टन के गोदाम निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा गया। उपार्जन केंद्रों की जमीन की नक्शा-खसरा तैयार करने और पंचायत वार सहकारी समितियों का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम शर्मा ने मनरेगा 2024-25 की कार्ययोजना तैयार करने और नगरीय निकाय तथा पंचायत अधिकारियों की बैठक करने के लिए कहा गया है । बैठक में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, सभी एसडीएम, ब्लॉक जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का दौरा, कांग्रेस के नेताओं से करेंगे मुलाकात

रायपुर  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हो गए हैं. बतौर प्रभारी पंजाब यह उनका राज्य में पहला दौरा होगा. इस दौरान वे पंजाब कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है. पंजाब प्रभारी बनने के बाद दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि “जब-जब पंजाब को पढ़ा, घूमा, जाना और समझा तब-तब लगा कि पंजाब सिर्फ एक राज्य ही नहीं बल्कि रंगों का संगम है. पंजाब खेतों की खुशबू है. पंजाब त्याग की भूमि है. पंजाब समर्पण का रास्ता है. पंजाब क्रांति की ज्वाला है. पंजाब संस्कृति का बहता जल है. पंजाब ढोल का मधुर संगीत है. पंजाब धर्म का प्रतीक है. पंजाब कर्म का नवगीत है. पंजाब एक आवाज है. हर अन्याय के विरुद्ध. आज पंजाब आ रहा हूं. स्वर्ण मंदिर अमृतसर में मत्था टेक अरदास करूंगा, जलियां वाला बाग में क्रांति को महसूस करूंगा, दुर्गियाना व राम तीरथ मंदिर में पूजा कर आप सबसे मुलाकात करूंगा.”

मुख्यमंत्री साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश

रायपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर दिया गया जोर रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में मनरेगा कार्यों को सर्वोच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि अधिकतम ग्रामीण परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से गांवों में धरसा पहुंच मार्ग निर्माण और अमृत सरोवर परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिले और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों को आत्मनिर्भर बनाना है। मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं को दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लागू किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि यह योजना गरीबों के सशक्तिकरण में एक मजबूत आधार बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। राज्य में मनरेगा के प्रभावशाली क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 की प्रगति, लेबर बजट 2025-26, योजना के प्रमुख इंडिकेटर्स और अभिसरण (कॉन्वर्जेंस) मॉडल पर गहन समीक्षा की गई। वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। मनरेगा आयुक्त रजत बंसल ने जानकारी दी कि प्रदेश में कुल 38.52 लाख पंजीकृत परिवारों में से 24.89 लाख परिवारों को रोजगार प्रदान किया गया है।अमृत सरोवर योजना के तहत 2,902 जलाशयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 1,095 स्वीकृत हो चुके हैं, 299 पूर्ण हो चुके हैं, और 472 पर कार्य प्रगति पर है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, पी. दयानंद, राहुल भगत, मनरेगा आयुक्त रजत बंसल एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

बजट सत्र 2025 : बैज के घर की रेकी को लेकर विपक्ष का जमकर हंगामा, 29 कांग्रेस विधायक सदन से निलंबन

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी किए जाने को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करते हुए कांग्रेसी विधायक सदन के गर्भगृह में घुस गए। जिसके बाद गर्भगृह में मौजूद 29 कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित हो गए। कांग्रेसी विधायक निलंबन के बाद सदन से बाहर चले गए और निलंबन समाप्त किए जाने के बावजूद प्रश्नकाल में भाग नहीं लिया। कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। बीती रात दंतेवाड़ा पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के यहां दस्तक दी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है वो दीपक बैज के बंगले में छुपे है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “आज हमने प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया, क्योंकि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमारे अध्यक्ष को रात 12 बजे उनके घर पर ईडी जाकर परेशान कर रही है। डबल इंजन की सरकार हमारे कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।”

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, किरण देव, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet