LATEST NEWS

रेलवे ने 27 फरवरी तक रद्द की पैसेंजर ट्रेनें

रायपुर पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी पढ़ने वाली है. वो इसलिए क्योंकि 27 फरवरी तक रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे ने कुल 19 दिनों के लिए ट्रेनों को रद्द किया है. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन में दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 9 से 27 फरवरी तक रेल (यात्री) सेवा प्रभावित रहेगी. भांसी और बचेली रेललाइन के समेली घाट सेक्शन में दोहरीकरण का काम चल रहा है. इस वजह से दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 19 दिनों तक रेल सेवा बाधित रहेगी. इस दौरान किरंदुल जाने वाली दोनों यात्री ट्रेनों किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58501-58501) और किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18513-18514) का परिचालन दंतेवाड़ा तक किया जाएगा. 19 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी जबकि मालगाड़ियों का परिचालन पहले की तरह ही होगा. बता दें कि किरंदुल से ओड़िशा के जैपुर स्टेशन के बीच 219 किलोमीटर और दंतेवाड़ा जिले में कमलूर से बचेली के बीच लगभग 20 किलोमीटर रेललाइन में दोहरीकरण का काम बाकी है. इस सेक्शन में बचेली से किरंदुल के बीच 9.48 किलोमीटर की दोहरी लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) का बचेली-किरंदुल के बीच नई लाइन की जांच के लिए 27 फरवरी को प्रवास प्रस्तावित है. इसके पहले इन दोनों स्टेशनों के बीच नान इंटरलाकिंग का काम पूरा किया जाएगा. बता दें कि किरंदुल से जैपुर के बीच दंतेवाड़ा-किरंदुल 42 किलोमीटर का रेलखंड अति नक्सल प्रभावित माना गया है. इसे छोड़कर अन्य क्षेत्रों में दोहरी लाइन बिछाने का काम तीन साल पहले ही पूरा कर लिया गया था.

नगरीय निकाय चुनाव में पैसा बांटते रंगे हाथ पकड़ाया भाजपा प्रत्याशी, विवाद बढ़ा तो नोटों से भरा लिफाफा नाले में फेंका

बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के पहले प्रत्याशी पैसे बांटकर मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं. ऐसे ही एक मामले में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पैसा बांटते रंगे हाथ पकड़ा. इस मामले में जब विवाद बढ़ा तो प्रत्याशी ने नोटों से भरा लिफाफा नाले में फेंक दिया. मामला बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7 कालिका नगर का है, जहां से भाजपा प्रत्याशी श्याम कार्तिक वर्मा आज सुबह मतदाताओं को पैसे बांटने के लिए अपने पास लिफाफे रखे हुए थे. इसकी जानकारी होने पर निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र भावे ने मौके पर जाकर श्याम वर्मा को रोका. जब अन्य लोगों ने इसका विरोध किया गया तो श्याम वर्मा ने पैसों से भरे लिफाफे को नाली में फेंक दिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी श्याम कार्तिक वर्मा को निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र भावे पहले समझाते हैं कि मना करने के बाद भी चुनाव में गड़बड़ कर रहे हो. इस दौरान अन्य व्यक्ति कहता है लगाऊं फोन, श्याम वर्मा कहता है, किसे लगना है. जवाब आता है चुनाव आयोग को फोन लगता हूं ना. जिसके बाद श्याम वर्मा पलटकर जेब में रखे लिफाफे को नाले में फेंक देता है. निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक नाले में कूदकर फेंके गए लिफाफों को बाहर निकलते हैं. लिफाफों को जब खोल कर देखा गया तो उसमें से 200 रुपए के नोट मिले.

नगरीय निकाय चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम लेकर मतदान दल हो रहे रवाना

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में मंगलवार 11 फरवरी का दिन महत्वपूर्ण हैं, इस दिन प्रदेश के तमाम नगरीय निकायों के मतदाता महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे. कल के मतदान के लिए आज मतदान दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण कर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया. रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन और 70 वार्ड के लिए सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान दलों को मतदान पेटियों का वितरण किया गया. प्रदेश की राजधानी में अन्य शहरों की तरह अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है. रायपुर में महापौर पद के लिए एक तरफ कांग्रेस से दीप्ति प्रमोद शर्मा, तो दूसरी ओर भाजपा की ओर से मीनल चौबे प्रत्याशी हैं. इसी तरह बिलासपुर नगर निगम सहित जिले के नगरीय निकायों के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण किया गया. बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की ओर से जहां पूजा विधानी तो दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से प्रमोद नायक मैदान में हैं. नगर निगम क्षेत्र में 70 वार्डों में मतदान के लिए 509 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. महापौर सहित पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत निगम क्षेत्र के 506162 मतदाता तय करेंगे, जिनमें से 2,54,771 महिला और 2,51,322 पुरुष मतदाता हैं. अंबिकापुर नगर निगम के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों को चुनावी सामग्री का वितरण कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया. नगर निगम क्षेत्र में 1 लाख 21 हजार 454 मतदाता हैं, जिनके लिए शहर के 48 वार्डों में 143 बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 8 मतदान केंद्रों को राजनीतिक तौर पर जिला निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील घोषित किया है. इसी कड़ी मे महासमुंद जिले के तीन नगर पालिका एवं तीन नगरपंचायत के लिए बनाए गए 6 अलग – अलग स्ट्रांग रुम से आज सुबह 7 बजे से ही मतदान सामग्री वितरण किया जा रहा है. जिले के 3 नगरपालिका – महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली और 3 नगर पंचायत – तुमगांव, पिथौरा, बसना के लिए कुल 144 मतदान केन्द्र बनाये गए है. महासमुंद नगर पालिका में 60, बागबाहरा नगर पालिका में 21, सरायपाली नगर पालिका में 18, तुमगांव नगर पंचायत में 15, पिथौरा नगर पंचायत में 15 और बसना नगर पंचायत के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. गौरतलब है कि महासमुंद जिले के 6 नगरीय निकायों में कुल एक लाख 3 हजार 692 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 49 हजार 408, महिला मतदाता 54 हजार 271 और तृतीय लिंग के 13 मतदाता हैं. मतदाता 5 अध्यक्ष और 102 पार्षदों प्रत्याशियों के लिए 11 फरवरी को मतदान करेंगे, इनमें से एक अध्यक्ष और तीन पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. राजनांदगांव जिले में कल राजनांदगांव नगर निगम के अलावा डोंगरगढ़ नगर पालिका, छुरिया नगर पंचायत और डोंगरगांव नगर पंचायत, एल्बी नगर नगर पंचायत के लिये मतदान होना है. मतदान के लिए मतदान सामग्री एवं ईवीएम मशीन का कृषि उपज मंडी समिति के नव निर्मित गोदाम से वितरण किया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल को रवाना किया जा रहा है.

गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी ने 15 बागी प्रत्याशियों को किया बाहर

गरियाबंद नगर निगम चुनाव में बागी प्रत्याशी न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. ऐसे में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बागी प्रत्याशियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री की ओर से जारी आदेश में नगर पालिका और नगर पंचायत में बगावत कर रहे 15 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. बता दे कि गरियाबंद पालिका में कांग्रेस के बागी नेता न केवल पार्षदों का बल्कि कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी का भी समीकरण बिगाड़ रहे हैं. भाजपा ने अपने बागियों को सप्ताह भर पहले किनारा कर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने कार्रवाई करने में देर लगा दी क्योंकि अब प्रचार थम चुका है. कल यानी 11 फरवरी को मतदान होना है.

दुर्ग रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और जीआरपी की नाक के नीचे बेखौफ होकर सब्जी वाले ट्रैक पर सब्जियां रखने के साथ पार कर रहे ट्रैक

रायपुर/दुर्ग लगता है दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के दुर्ग रेलवे स्टेशन में रेलवे प्रशासन को एक बड़े हादसे का इंतेजार है. वो इसलिए क्यों दुर्ग रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और जीआरपी की नाक के नीचे बेखौफ होकर सब्जी वाले न केवल ट्रैक पार कर रहे है बल्कि ट्रैक पार करते वक्त बीच में सब्जियों के कैरेट और बोरों के अलावा कार्टून में भी फल और सब्जियां रख रहे है. ये आरपीएफ और जीआरपी के उच्च अधिकारियों के लिए जांच का विषय है कि सब्जी वाले बेखौफ होकर ये काम कर रहे है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है. जबकि इन सब्जी वालों से जीआरपी के एक स्टॉफ को वसूली करते हुए का खुलासा लल्लूराम डॉट कॉम पहले भी कर चुका है. लेकिन सवाल और जांच का विषय ये है कि जीआरपी को वसूली के बाद आंख बंद कर रही है, लेकिन क्या इसका कोई हिस्सा आरपीएफ के पास भी जाता है या वो बिना वसूली के आंख बंद चुकी है. ये तस्वीरें शनिवार 8 फरवरी की है.

नक्सलियों के लिए नया साल बना मौत का बवंडर, मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सली, 40 दिन में 80 ढेर

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में फोर्स के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। खासकर नया साल तो उनके लिए मौत का बवंडर लेकर आया है। फोर्स के दबाव में नक्सली लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में जवानों और नक्सलियों के बीच रविवार को भीषण मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया था, जिसमें DRG, STF और बस्तर फाइटर के जवान शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में साल-2025 में इस घटना से पहले 49 नक्सलियों को मुठभेड़ में फोर्स ने मार गिराया है। नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को 2026 तक नक्सलवाद मुक्त कराने जवानों ने अभियान चला रखा है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार में अब तक 268 नक्सली मारे गए हैं। 750 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। एक हजार से अधिक नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। 21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में 18 नक्सली मारे गए। वहीं 9 फरवरी- 2025 के मुठभेड़ को जोड़ ले तो यह संख्या 300 के करीब पहुंच गई है। जिस स्पीड से नक्सली मारे जा रहे हैं और सरेंडर कर रहे हैं उससे गृहमंत्री अमित शाह का टारगेट टाइम से पहले भी पूरा हो सकता है। उन्होंने 31 मार्च 2026 को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। 2024 में 219 और 2025 में 80 नक्सली मारे गए बस्तर पुलिस के मुताबिक साल 2025 में नक्सल मोर्चे पर अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में बस्तर सहित पूरे राज्य में 80 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 64 नक्सली बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए हैं। विगत 32 दिनों में कुल 25 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गए हैं। 20 और 21 जनवरी को गरियाबंद एनकाउंटर में कुल 16 नक्सली मारे गए। साल 2024 में कुल 219 नक्सलियों को मार गिराने में फोर्स को सफलता मिली थी। कब कब बड़ी सफलता – 05 जनवरी 2025 को मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। – 16 जनवरी 2025 को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में 18 नक्सलियों को मार गिराया था। – 21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में दो दिनों में 18 नक्सली मारे गए थे। – 16 अप्रैल 2024 को कांकेर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे। – 30 अप्रैल को 9 घंटे तक चली मुठभेड़ जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। – 10 मई 2024 को बीजापुर के पीड़िया जंगल में 12 नक्सली ढेर – 25 मई 2024 को सुकमा और बीजापुर जिले में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर – 8 जून 2024 अबूझमाड़ के आमदई एरिया में 6 नक्सली मारे गए। – 10 मई 2024 बीजापुर में पुलिस फोर्स ने एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए। – 15 जून को नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच मुठभेड़ में 8 नक्सलियों ढेर। – 3 सितंबर 2024 दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों से मुठभेड़, 9 माओवादी ढेर। – 5 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर…। यह मुठभेड़ भद्रादि-कोत्तागुड़ेम जिले के गुंडाला-करकागुड़ेम और मुलुगू के बीच हुई थी। – 4 अक्टूबर को अबूझमाड़ के जंगल में 35 नक्सली ढेर…। देश में अब तक का सबसे बड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ है। – 22 नवंबर 2024 को सुकमा जिले के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

बीजापुर में भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया

बीजापुर नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षा के जवानों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है। डीआरजी और एसटीएफ के ऑपरेशन के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं। हाल के समय में यह सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में नक्सली खत्म कर दिए गए। केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर चुकी है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलवादी मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि अभी तक 31 शव बरामद किए जा चुके हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकती है। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हैं। मौके से ऑटोमैटेकि हथियार भी बरामद किए गए हैं। बस्तर पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों का आमना-सामना बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुआ। रविवार सुबह इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर लिया गया। घंटों तक दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी होती रही। शुरुआत में 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली पर तलाशी अभियान के साथ जंगल में लाश मिलते चले गए। कुल 31 नक्सलियों को मार गिराया गया। पिछले दिनों छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुए एक अन्य एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 90 लाख रुपए का इनामी चलपति भी शामिल था।

छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने संवेदना की व्यक्त, दुर्घटना में घायलों के बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ प्रशासन को दिए निर्देश

रायपुर  प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन के उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 4 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है. इस दुःखद हादसे में 6 श्रद्धालुओं के घायल होने की भी खबर है. रायगढ़ जिला प्रशासन को सोनभद्र जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल श्रद्धालुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

नदी किनारे बनाई जा रही थी कच्ची महुआ शराब, मजदूर बनकर पुलिस ने दी दबिश, 1575 लीटर शराब जब्त

बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच सीपत पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नदी किनारे अवैध कच्ची महुआ शराब का जखीरा बरामद किया है. ग्राम धौराकोना उडांगी में की गई कार्रवाई में 4,72,500 रुपए कीमत की 1575 लीटर शराब जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाए जाने की जानकारी मिलने पर सीपत पुलिस की टीम एनटीपीसी के कर्मचारी व मजदूर बनकर जंगल में पहुंची थी. मामले में पकड़े गए आठ आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2), 34 (1) (च), आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है. बताया गया कि आरोपियों के द्वारा सरहदी जिला जांजगीर और कोरबा में महुआ शराब खपाई जाती थी. नगरीय निकाय के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी शराब को खपाने की तैयारी थी. मौके से बरामद 8 क्विंटल महुआ लहान लीलागर नदी में नष्ट किया गया. वहीं शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन को जप्त किया गया.

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनकपुर एवं झगराखाण्ड की ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी

एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए जनकपुर एवं  झगराखाण्ड  की ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित वेयरहाउस गोदाम, पानी टंकी के पास स्थित पुराने बालक प्राथमिक शाला मनेंद्रगढ़ में बनाए गए ईवीएम गोदाम को प्रवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा ईवीएम नोडल अधिकारी की उपस्थिति में 07 फरवरी को सुबह 10:30 बजे खोला गया। नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप पूरी की गई। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम की बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया, ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई तकनीकी बाधा न आए। कमीशनिंग और रेंडमाइजेशन के बाद नगर पंचायत जनकपुर के 15 मतदान केंद्रों के लिए 50 बैलेट यूनिट और 30 कंट्रोल यूनिट आवंटित किए गए, इसके साथ ही झगराखण्ड की 15 मतदान केन्द्रों के लिए 48 बैलेट यूनिट और 27 कंट्रोल यूनिट आवंटित किए गए, जिन्हें निर्धारित स्थल पर भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारी और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, तमाम दिग्गज नेता अपने-अपने क्षेत्रों में झोंकेंगे ताक, कम साय दुर्ग में तो पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पाटन में करेंगे रोड शो और सभाएं

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन आज तमाम दिग्गज नेता अपने-अपने क्षेत्रों ताक झोंकेंगे. इस कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग में रोड शो करने के साथ सभाएं करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग में दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 तक रहेंगे. इस दौरान महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए बस स्टैंड से महाराजा चौक तक रोड शो करेंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारी में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रामप्यारी थनेश पटेल और नगर पंचायत पाटन में लक्ष्मी नारायण पटेल के लिए रोड शो एवं सभाएं करेंगे.  

जापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों ढेर, दो जवान हुए शहीद

बीजापुर नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है। ऑपरेशन के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं। केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर चुकी है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलवादी मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया। अभी 12 शव बरामद किए जा चुके हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकती है। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हैं। मौके से ऑटोमैटेकि हथियार भी बरामद किए गए हैं। बस्तर पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों का आमना-सामना बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुआ। रविवार सुबह इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। पिछले दिनों छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुए एक अन्य एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 90 लाख रुपए का इनामी चलपति भी शामिल था।

मुख्यमंत्री साय बोले- भाजपा को जिताएं, रायपुर में कमल खिलाएं

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे सहित सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ रायपुर को दिलाएं। रायपुर शहर के विकास की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर छोड़िए। हम रायपुर नगर निगम को नए सिरे से संवारेंगे और जनता को उत्कृष्ट सुविधाएं मुहैया कराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य और ऐतिहासिक रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। भनपुरी से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सड़कों के दोनों ओर हाथ में कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा पुष्पवर्षा के माध्यम से रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ के लिए जनता का आभार भी जताया। सीएम साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रोड शो में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक राजेश मूणत जी, सुनील सोनी जी, पुरंदर मिश्रा जी, मोतीलाल साहू जी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव जी, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खोंगापानी वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 खोंगापानी में मतदाताओं को ईवीएम का दिया गया प्रशिक्षण

एमसीबी आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 को देखते हुए नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 की पुराना नगर पंचायत कार्यालय खोंगापानी में मतदाताओं के लिए ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को समझा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को ईवीएम का सही उपयोग करना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम के संचालन की पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिससे नागरिक किसी भी प्रकार की भ्रांति से मुक्त होकर अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग कर सकें। मास्टर ट्रेनर ने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी सहित वार्ड के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई और मतदान प्रक्रिया से जुड़े अपने संदेहों का समाधान प्राप्त किया।

नगरीय निकाय चुनाव में मतदान 11 फरवरी को, आज रात 12 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी

रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का मतदान 11 फरवरी को होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगी। आज रात 12 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। मतदान के एक दिन पूर्व सार्वजनिक रूप से प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। जनसभाएं, रैलियां, नुक्कड़ सभाएं नहीं की जा सकेंगी। आचार संहिता का पालन अनिवार्य चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए हैं।मतदान से एक दिन पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक प्रचार, रैलियों और जनसभाओं पर रोक रहेगी। यदि कोई उम्मीदवार या राजनीतिक दल इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रात 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर चुनाव प्रचार को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर भी नियम लागू किए गए हैं। नौ फरवरी की रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। हालांकि रात 10 बजे से 12 बजे के बीच होने वाले प्रचार कार्यक्रमों को अनुमति देने के दौरान इन प्रविधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। खुलेआम भीड़ लेकर प्रचार नहीं कर सकेंगे रायपुर नगर निगम क्षेत्र में भी आज रात 12 बजे के बाद प्रचार प्रसार थम जाएगा। इससे शहर मुख्य मार्गों में बजने वाले डीजे व बाजा बंद हो जाएंगे। प्रत्याशी खुलेआम भीड़ लेकर प्रचार प्रसार नहीं कर सकेंगे और न ही जुलूस व सभाओं का आयोजन किया जा सकेगा। रविवार रात 12 बजे के बाद शांतिपूर्ण तरीके से एक दूसरे से मिलना जुलना देखने को मिलेगा, क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश के अनुसार नौ फरवरी को रात 12 बजे तक ही चुनाव प्रचार किया जा सकता है। नौ फरवरी की रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति नहीं है। 11 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्याशी दमखम के साथ कर रहे हैं प्रचार नगर निगम में चुनाव की वोटिंग के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, जिसके चलते प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आलम यह है कि प्रत्याशियों के कार्यकर्ता तड़के तक प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet