LATEST NEWS

खरीदी केंद्र से संग्रहण केंद्र के लिए भेजे गए धान के बोरे ढाबे पर मिले

गरियाबंद खरीदी केंद्र से संग्रहण केंद्र के लिए भेजे गए धान के बोरे कोयबा के एक ढाबे में मिले. यही नहीं 165 लीटर डीजल भी बरामद किया गया. खाद्य निरीक्षक की छापेमारी में खुली इस कलई के पीछे ट्रांसपोर्टरों की जिम्मेदार अधिकारियों से सेटिंग है, जिसमें धान परिवहन के दरमियान मात्रा में आई कमी की भरपाई खरीदी केंद्रों से कराने का रिवाज बन गया है. दरअसल, खरीदी केंद्र से धान भर कर संग्रहण केंद्र के लिए निकले ट्रक अक्सर कोयबा में नेशनल हाइवे से लगे एक ढाबे में अक्सर रुका करते थे. जहां ढाबा संचालक के साथ मिल सरकारी धान व ट्रक के डीजल की हेरा-फेरी की जाती थी. सूचना के आधार पर सहायक खाद्य अधिकारी कुसुम लता ने ढाबे में छापेमारी की. मौके पर मौजूद धान लोडेड ट्रक का चालक अफसर को देख कर गाड़ी लेकर भाग निकला. वहीं जब टीम ने ढाबे की तलाशी ली तो 15 बोरा धान के साथ 165 लीटर डीजल भी मिला. ढाबा संचालक जप्त समान के कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा पाया. अफसर ने पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन आला अफसरों को भेज दिया है. जप्त किए गए धान अमलीपदर और गोहरापदर (मैनपुर) खरीदी केंद्र से लोड किया गया था. बारदाना में लगे मोहर के आधार पर पहचान के बाद अब परिवहन में जुटे ट्रक व चालक के नाम पर कार्रवाई की तैयारी है. मैनपुर एएफओ कुसुम लता ने कहा कि पंचनामा कर प्रतिवेदन जिला अधिकारी को भेजा जा रहा है. निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दागी ट्रांसपोर्टर को मिल रहा पूरा समर्थन परिवहन के लिए टेंडर किसी का भी लगे पर कुंडेल में नवापारा के स्थानीय एक ट्रांसपोर्टर को जिम्मा दिया जाता है. पहले धान भरे ट्रक के गायब करने के मामले में ट्रांसपोर्टर पर कार्रवाई भी हो चुकी है. लेकिन राजनीतिक रसूख के चलते ट्रांसपोर्टर अब भी संग्रहण केंद्र में जमा हुआ है. छोटी-मोटी हेराफेरी की ताकत चालकों को वहीं से मिलती है. बता दे कि संग्रहण केंद्र से दुरस्त देवभोग अमलीपदर थाना क्षेत्र से अब तक 10 ट्रक धान गायब हो चुके हैं. कुछ में आरोपी पकड़े गए, लेकिन मामला अब भी नहीं सुलझ पाया है. गलती किसी और की, सजा कोई और भुगते एक ट्रक में 5 से 10 बोरा धान गायब करना एक तरह से रिवाज बन गया है. दरअसल, खरीदी केंद्र से जितना भी वजन भेजा जाए उसको संग्रहण केंद्र में दोबारा वजन कराया जाता है. मात्रा में अंतर की भरपाई संग्रहण केंद्र वाले खरीदी केंद्र से कराते है. रास्ते में गायब हो रहे बोरे इस बात का प्रमाण है कि गड़बड़ी वाहन व ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग करते हैं, पर हर्जाना खरीदी केंद्र से किया जाता है. खरीदी केंद्र प्रभारियों ने खरीदी केंद्र से धरम काटा किए गए पर्ची को मान्य करने की जायज मांग कर चुके हैं पर इस मांग को क्यों नहीं माना जाता, समझ से परे है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

  चकरभाठा में सिंधु अमर धाम के चालिहा उत्सव में हुए शामिल रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के चकरभाठा में पूज्य सिंधु समाज द्वारा आयोजित चालिहा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर पूज्य सिंधु अमरनाथ आश्रम के संत श्री सांई लाल दास साहेब को नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि पूज्य संत लाल दास जी ने 40 दिन का उपवास रखा है,उससे प्रदेश में खुशहाली आएगी। तप, पूजा पाठ यही हम सबकी ताकत है। श्री साय ने कहा कि वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी का अवतरण भी 40 दिन के सामूहिक तप के बाद हुआ। साईं लाल दास साहेब उसी परम्परा को आगे बढ़ा रहे है। सिंधी समाज धर्म प्रेमी सेवा भावी समाज है। इस अवसर पर विधायक धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल सहित श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सिंधी समाज के लोग शिक्षित, समृद्ध एवं सेवाभावी होते है। अधिकांश समय वे समाज सेवा के काम में लगे रहते हैं। अपने पुरूषार्थ के बल पर उन्होंने देश में अच्छा मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज ने देश के विभाजन की विभीषिका को झेला है। अनेक कष्ट उठाने के बावजूद सिंधी समाज के लोगों ने हार नहीं मानी और अपनी जीवटता एवं आपसी सहयोग की बदौलत तरक्की के रास्ते पर आज भी निरंतर अग्रसर हैं। विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि चकरभाठा स्थित पूज्य सिंधु अमर धाम के चालिहा उत्सव में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उनका सेवा भाव देखने योग्य होता है। यहां आयोजित चिकित्सा शिविर में नामी-गिरामी चिकित्सक स्व-स्फूर्त रूप से अपनी सेवाएं देते हैं। अमित चिमनानी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य संत लाल दास साहेब का तप छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली लाएगा। इस अवसर पर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, रामू रोहरा सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उत्सव में शामिल हुए।  

बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग के बडे़-बडे़ गढ्ढों से जनता परेशान

बलौदाबाजार जिले में विकास की गाथा बडे़ ही उत्साह के साथ मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रमुखता से कहते रहते हैं, लेकिन तस्वीर इसके ठीक उलट है. जिले में खराब और खस्ताहाल सड़कों से आम जनता त्रस्त है. आए दिन गाड़ियों का एक्सीडेंट हो रहा है. वाहन चालक भी बेपरवाह हैं. जनता अधिकारियों को आवेदन दे-देकर परेशान है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं. सबसे ज्यादा खराब स्थिति बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग, बलौदाबाजार से सुहेला पड़कीडीह, हथबंद, सिमगा, बलौदाबाजार विकासखंड के ही ग्राम करमदा, गैतरा, भरसेला मार्ग है, जिस पर लोगों का चलना दूभर हो चुका है. उड़ती धुल और बडे़-बडे़ गढ्ढों से जनता परेशान है. बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग ऐसा कि सामान्य आदमी भी मोटर साइकिल चलाये तो लगता है, कि नशा कर गाड़ी चला रहा है, पर मजबूर है. जनता और खासकर ग्रामीण जो कि सीमेंट संयंत्र के आसपास रहते हैं, उनका कहना है कि सड़क से उड़ती धूल से नहीं घर में बनने वाले खाद्य पदार्थ बड़ी, बिजौरी और अन्य सामान बना पा रहे हैं, और न ही कपड़े सूखा पा रहे हैं. घर का सदस्य जब बाहर जाता है, वह सही-सलामत आ पाएगा या नहीं इसका डर हमेशा बना रहता है, लेकिन आम लोगों की चिंता न तो प्रशासन को है और नहीं सीमेंट संयंत्रों को. वाहन चालक कहते हैं कि जान जोखिम में डालकर वाहन चलाने को मजबूर हैं. कब गाड़ी खराब हो जाएगी या कब एक्सीडेंट हो जाएगा, हम नहीं जानते हैं. वहीं ग्रामीण महिला ने कहा कि न तो वह घरेलू सामान बना पाती है और न ही कपड़े सुखा पा रही है. इस कदर धूल है. जनसुनवाई के दौरान यह मामला लगभग हर किसी ने उठाया है. वहीं सीमेंट संयंत्र में सामान लेकर आने वाले वाहनों पर न ही जिला प्रशासन और नहीं आरटीओ और पुलिस विभाग कार्रवाई करता है. हां, यह जरूर है कि पुलिस मोटरसाइकिल सवारों को शिक्षा जरूर देती है कि हेलमेट पहन कर वाहन चलाये और जुर्माना भी इन्हीं से वसूल रही है, पर ओव्हरलोड वाहनों पर जिले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. यह एक बड़ा सवाल आम जनता का है कि आखिर क्यों.

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना, एक साथ खराब हुई लिफ्ट और एस्कलेटर

 रायपुर  रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को परेशानी होने वाली है. ये परेशानी बुजुर्गों को ज्यादा होने वाली है. क्योंकि रायपुर रेलवे स्टेशन में लिफ्ट और एस्कलेटर दोनो एक साथ खराब हो गए है. रायपुर रेलवे स्टेशन में गुढ़ियारी की ओर मौजूद एस्कलेटर में खराबी आई गई है. जिसके कारण इसे अभी बंद कर दिया गया है और इसके मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है. यही हाल लिफ्ट का भी है, एक लिफ्ट के गेट बंद न होने की सूचना मिली है, जिसे जल्द ठीक करा लिए जाने की बात कही जा रही है. लेकिन तब तक रायपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधार जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें: विष्णुदेव साय

रायपुर प्रदेश में गौमाता की तस्करी और गौमांस की बिक्री करने वालों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधार जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें. ऐसे अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है. गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें. ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है.     राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है।     गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 10, 2025 बता दें कि रायपुर के मोमिनपारा इलाके में बीती देर रात गौकशी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया था, जहां एक घर से बड़ी मात्रा में गौ मांस बरामद हुआ था. गौकशी का मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस ने मोमिनपारा में छापा मारा. बताया जा रहा है गौ मांस बेचने के लिए दो गायों की गौकशी की गई थी. पुलिस ने मौके से 226.6 किलो मांस जब्त किया. इस मामले में पुलिस ने कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

कुपोषण के खिलाफ सुपोषण की ओर अग्रसर कोरिया, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के नेतृत्व में बदलती तस्वीर

कोरिया छत्तीसगढ़ में कुपोषण के खिलाफ लगातार जनभागीदारी के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत इस पर काबू पाया जा रहा है. प्रदेश के सुदूर कोरिया जिले की बात करें तो विगत एक वर्ष में कुपोषण उन्मूलन में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. दिसंबर 2023 में कोरिया जिले में गम्भीर बौनापन 8.49 प्रतिशत, मध्यम बौनापन 13.32 प्रतिशत था, जबकि राज्य में 12.49 प्रतिशत तथा 18.39 प्रतिशत दर्ज किया गया. दुर्बलता के मामलों में मध्यम दुर्बलता 8.64 प्रतिशत और गंभीर दुर्बलता 2.18 प्रतिशत थी, वहीं प्रदेश में गम्भीर दुर्बलता का प्रतिशत 2.18 था, मध्यम दुर्बलता 7.20 प्रतिशत रहा. अल्प वजन के मामले में मध्यम कुपोषण 11.13 प्रतिशत जबकि राज्य में मध्यम कुपोषण 12.63 प्रतिशत इसी तरह जिले में गंभीर कुपोषण 2.18 प्रतिशत था, इस दौरान राज्य में 2.87 प्रतिशत था. कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने इस संबंध में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को लगातार दिशा-निर्देश देते रहे. जिला प्रशासन के समर्पित प्रयासों, विभिन्न योजनाओं एवं जनभागीदारी और समन्वित रणनीति के तहत किए गए कार्यों की वजह से कुपोषण दर में बेतहाशा सुधार देखने को मिला. दिसंबर 2024 में जिले में मध्यम दुर्बलता 3.99 प्रतिशत थी, जबकि राज्य में 5.29 प्रतिशत और गंभीर दुर्बलता 0.79 प्रतिशत हो गई, जबकि राज्य में 1.61 प्रतिशत थीं. गम्भीर बौनापन जिले में 5.9 प्रतिशत, 12.15 प्रतिशत मध्यम बौनापन के दर दर्ज किया गया जबकि राज्य में 7.32 प्रतिशत थी. इसी तरह, अल्प वजन के मामले में मध्यम कुपोषण 9.19 प्रतिशत और गंभीर कुपोषण 1.67 प्रतिशत तक कम हो गया जबकि राज्य में मध्यम कुपोषण की दर 11.12 प्रतिशत और गम्भीर कुपोषण की दर 2.19 प्रतिशत रही. उपलब्धि के पीछे की रणनीतियाँ कोरिया जिले ने कुपोषण उन्मूलन के लिए विभिन्न योजनाओं और नवाचारों को अपनाया गया. मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत कुपोषित बच्चों को पूरक पोषण आहार, पोषण पुनर्वास केंद्रों की सुविधाएँ और सुपोषण चौपाल के माध्यम से जागरूकता प्रदान की गई. कुपोषण की चक्र में सर्वप्रथम किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार लेने हेतु लगातार शिविर आयोजित किए गए तथा गर्भवती महिलाओं को गर्म व पौष्टिक भोजन एएनसी जांच 100 प्रतिशत करने पर लगातार काम किया गया. कुपोषित बच्चों को सप्ताह में छह उबले अंडे और गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया. पोषण ट्रैकर के माध्यम से कुपोषण स्तर का सतत् मूल्यांकन और निगरानी की गई. आंगनबाड़ी केंद्रों और हितग्राहियों के घरों में पोषण वाटिका विकसित की गई. मुनगा (ड्रमस्टिक) के पौधे लगाने और उपयोग को प्रोत्साहित किया गया. अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके पोषण स्तर की साप्ताहिक समीक्षा की गई. नियमित खानपान और भूख का आकलन कर दवाइयाँ, परामर्श और पोषण पुनर्वास केंद्रों में उपचार प्रदान किया गया. ग्राम सभाओं में पोषण को एक अनिवार्य एजेंडा के रूप में शामिल किया गया. कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि कोरिया जिले की यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही नीतियों, सामुदायिक सहभागिता और प्रशासनिक प्रयासों के माध्यम से कुपोषण जैसी जटिल समस्यायों का समाधान संभव है. उन्होंने कहा कि कुपोषण वर्तमान ही नहीं बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी खतरनाक है. इस जिले से कुपोषण को जड़ से खत्म करना है तब-तक इस दिशा पर लगातार कार्य किया जाएगा. इस सुदूर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा सबकी भागीदारी आवश्यक है ताकि जिले के हर बच्चा स्वस्थ और सुपोषित जीवन जी सके. सुपोषण की दिशा में नवाचार एक कदम आगे बढ़ते हुए हुए कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने जन्म के समय कम वजन की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती व शिशुवती महिलाओं के साथ-साथ बच्चों को रागी, मूंगफली, तिल, गुड़ से निर्मित लड्डू भी दिया जा रहा ताकि स्वस्थ रहें, वजन बढ़े और खून की कमी भी न हो.

बजरंग दल और गोसेवकों की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, दो क्विंटल गोमांस संग छह गिरफ्तार

रायपुर    आजाद चौक के मोमिनपारा में पुलिस ने बुधवार देर रात 226 किलो गोमांस बरामद किया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। बजरंग दल और गोसेवकों की सूचना पर पुलिस ने दुलदुल गली स्थित मकान में दबिश दी थी। यहां गोमांस के साथ पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का समीर मंडल पकड़ा गया, जबकि आरोपित आटो चालक फरार है। गोमांस बरामद होने से निकाय चुनाव से पहले रायपुर का माहौल गरमा गया है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शुक्रवार को एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे। पुलिस ने छापा मारकर प्लास्टिक की अलग-अलग थैलियों में गोमांस बरामद किया। इसके साथ ही बड़ा चाकू, तराजू सहित अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त मांस को लैब भेजा, जहां से इसके गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पुलिस इन गोवंशों का अंतिम संस्कार करेगी। यह धाराएं लगाई आरोपियों पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 299, 325 बीएनएस तथा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 में केस दर्ज हुआ। इसमें आठ वर्ष का कारावास हो सकता है। 50 हजार जुर्माने का प्रावधान प्रदेश में गोतस्करी, वध और गोमांस बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। गौवध और गोमांस रखने वालों को जेल जाना पड़ेगा। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। धनेली में बेसहारा गोवंशों को काटा एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने पत्रकारों को मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों ने विधानसभा रोड स्थित धनेली के एक मैदान में दो बेसहारा गायों को काटा था। ऑटो से घर लाया गया और कुछ लोगों को बेचा भी गया है। ये हैं गिरफ्तार आरोपित     समीर मंडल पिता साइफल मंडल निवासी नंदग्राम मधबापुर ग्राम जेएल नंबर 152 थाना कोतुलपुर जिला बांकुरा, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) हाल-दरगाह वाली गली मौदहापारा।     खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली के पास।     मोहम्मद मुंतजीर हैदर उर्फ पिता खुर्शीद अली निवासी डॉ. भागवत क्लीनिक के सामने मोमिनपारा।     अशफाक अली पिता खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा जेके किराया भंडार के सामने।     अरमान हैदर पिता खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली हांडीपारा।     ईरशाद कुरैशी पिता मो. रज्जाक कुरैशी निवासी बिलालनगर, बोरियाखुर्द (टिकरापारा)। रात में ऑटो से गोमांस लेकर पहुंचे थे आरोपी शहर के मोमिनपारा की दुलदुली गली के जिस घर में पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है, वह घर खुर्शीद अली का है। बीते कुछ दिनों से रात के समय यहां पर नए-नए चेहरे के लोगों की आवाजाही को देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ। इसके बाद यह जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तक पहुंची। जब यह तस्दीक हो गई कि घर में भारी मात्रा में गोमांस रखकर बेचा जा रहा है। तब पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद रात 12 बजे आजाद चौक सीएसपी अमन कुमार ने दल-बल के साथ घर में छापा मारा। एक कमरे में गोमांस के साथ समीर मंडल को दबोचा। इसके बाद खुर्शीद, उसके तीन बेटों के साथ मोहम्मद ईरशाद कुरैशी हत्थे चढ़े। आरोपितों के खिलाफ धारा 299, 325 बीएनएस,छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। पुलिस को कर रहे थे गुमराह पूछताछ में पहले तो समीर मंडल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि वह मटन खरीदने आया था। मगर, जरा सी सख्ती बरतने पर वह टूट गया। घर से उसका आधार कार्ड भी मिला। समीर की निशानदेही पर ही शेष पांच आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में खुर्शीद अली ने स्वीकार किया कि विधानसभा रोड स्थित धनेली के सुनसान मैदान में दो गोवंश को काटा था। इसके बाद उनके मांस को निकालकर ऑटो, टैक्सी से लेकर बुधवार रात दस बजे घर आए थे। फिलहाल गोमांस लाने वाला आटो चालक फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। रात भर चला मोमिनपारा में हंगामा गोरक्षक अजय सोना ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग घर के अंदर से गोमांस बेच रहे थे। तभी बजरंग दल और गोरक्षकों ने घर में घुसकर मामले की जांच-पड़ताल की। सूचना सही होने के बाद उनका गुस्सा फूटा और हंगामा शुरू हुआ। इसके बाद तत्काल आजाद चौक पुलिस थाने की टीम के साथ सीएसपी मौके पर पहुंचे। 250 रुपये किलो में बेच रहे थे गोमांस एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपितों ने स्वीकार किया कि 250 रुपये किलो वे गोमांस बेच रहे थे। इनसे गोमांस खरीदने वालों की पूरी जानकारी ली गई है, उनसे भी पूछताछ करेंगे। बाजार में और कहां-कहां पर आरोपितों ने गोमांस बेचा है, इसकी भी जानकारी एकत्र कर रहे हैं। कब से गोमांस बेचने का कारोबार आरोपित कर रहे थे, इसके बारे में फिलहाल कोई पुख्ता सुबूत नहीं है। हालांकि, पुलिस को शक है कि यह पूरा गिरोह पिछले कुछ महीने से सुनसान स्थान पर आने वाले बेसहारा मवेशियों को अपना शिकार बनाता था। हालांकि, अभी तक एक भी पशु पालक ने अपने मवेशियों के गायब होने की सूचना पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई है। लिहाजा, माना जा रहा है कि आवारा गोवंशों को आरोपियों ने पकड़कर काटा था। एसएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपित खुर्शीद अली है। खुर्शीद के तीन बेटे और समीर, इरशाद मिलकर गौवंश काटने और बेचने का काम करते थे। अब तक की जांच में यह सामने आया कि कुल सात लोग इस घटना में संलिप्त हैं। दो गोवंशों की हत्या कर आरोपितों ने कई लोगों को मांस को बेचा है। कैमरे की भी जांच कर रही है, ताकि मांस खरीदने वालों की पहचान हो सके। मौके पर पहुंची टीम गो सेवक दल एवं विश्व हिंदू परिषद के गोल्डी शर्मा ने बताया कि गो मांस की बिक्री की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के माध्यम से कार्रवाई करवाई गई। इसे लेकर व्यापक रूप से आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा खंगाले, पुलिस को भटकाने 60 किमी दूर फेंके मोबाइल

जगदलपुर पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या भले ही एक जनवरी की रात की गई, पर मुख्य साजिशकर्ता सुरेश चंद्रकार और उसके भाई रितेश व दिनेश ने चार दिन पहले ही इसका षड्यंत्र रच लिया था। इस पूरे प्रकरण में सुरेश चंद्रकार की योजना खुद को इससे अलग दिखाने की थी, ताकि मुकेश के साथ सड़क के भ्रष्टाचार को लेकर हुए विवाद के कारण उस पर संदेह ना हो। एक जनवरी की रात जब मुकेश की हत्या की गई तो वह तय योजना के अनुसार जगदलपुर में था। इसके बाद भी पुलिस की विशेष जांच दल (एसआइटी) ने आर्टिफिशियल इंटलीजेंस (एआई) के साथ ओपन सोर्स इंटलीजेंस टूल (ओएसआईएनटी) का प्रयोग कर इस घटना में सुरेश की संलिप्तता के साक्ष्य जुटा लिए हैं। एनआईए करती है इसका उपयोग ओएसआईएनटी ऐसा टूल है जिसका प्रयोग राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी भी करती है, जिसमें कई माध्यमों से सूचना जुटाई जा सकती है। एसआइटी के अनुसार 27 दिसंबर को सुरेश ने बैंक से बड़ी रकम भी निकाली थी ताकि इन रुपयों का प्रयोग हत्या, साक्ष्य छिपाने व भागने के लिए किया जा सके। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा खंगाले एसआईटी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल व भौतिक साक्ष्य के साथ ही इसके अलावा घटनास्थल चट्टानपारा में फोरेंसिक जांच टीम ने दो बार रिक्रेयेशन कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को उलझाने के लिए 60 किमी दूर फेंके मोबाइल आरोपितों ने पुलिस को उलझाने के लिए घटनास्थल से 60 किमी दूर नेलसनार नाले के पास मुकेश के दोनों फोन को चालू स्थिति में ले जाकर उसे पत्थर से तोड़कर नाले में फेंक दिया। हत्या में प्रयुक्त चार गाड़ियां, मिक्सर मशीन, लोहे का छड़ व अन्य हथियार बरामद कर लिए हैं। सुनियोजित हत्या, ताकि सच कभी बाहर न आ पाए एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए बताया कि पत्रकार मुकेश ने सुरेश चंद्रकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था इसलिए आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की है। ताकि किसी को संदेह ना हो आरोपितों ने षड्यंत्र रचते हुए छोटी से छोटी बात का ध्यान रखा ताकि उन पर संदेह ना हो और यह हत्याकांड कभी उजागर ना हो सके। एक जनवरी को जिस दिन हत्या हुई उसी दिन मुख्य साजिशकर्ता सुरेश चंद्रकार व दिनेश चंद्रकार जगदलपुर को निकल गए। मोबाइल को भी ठिकाने लगाया हत्या करने की जिम्मेदारी रितेश व सुपरवाइजर मुकेश रामटेके को दी गई। रात लगभग आठ से दस बजे के बीच मुकेश की हत्या के बाद ही तय योजना अनुसार सुरेश व दिनेश लौटे। इसके बाद दिनेश, रितेश व मुकेश ने मिलकर मुकेश का शव सेप्टिक टैंक में डालकर ठिकाने लगाने के बाद हथियार व मुकेश के मोबाइल को भी ठिकाने लगाया। रिमांड पर जेल भेजा गया इसके बाद सुरेश हैदराबाद तो रितेश दिल्ली भाग गया, जिन्हें दिल्ली व हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। दिनेश व महेंद्र को बीजापुर में गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपितों को 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मुंगेली हादसा, गर्म राख से भरा कंटेनर गिरने से एक की मौत और कई दबे

बिलासपुर मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र अंतर्गत रामबोड़ में स्पंज आयरन फैक्ट्री में दोपहर गर्म राख से भरा कंटेनर (साइलो) श्रमिकों के ऊपर गिर गया। इसमें वहां पर काम कर रहे श्रमिक दब गए। प्रशासन की ओर से देर रात तक एक मौत की पुष्टि की है। आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू करते हुए दो श्रमिकों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। कई श्रमिक लापता हैं। प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। राख में दबे श्रमिकों की तलाश की जा रही है। संभागायुक्त महादेव कावरे ने बताया कि मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र अंतर्गत रामबोड़ में कुसुम इंड्रस्ट्रीज स्पंज आयरन फैक्ट्री है। इसमें करीब 350 श्रमिक अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर श्रमिक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। लंच का समय होने पर ज्यादातर श्रमिक काम छोड़कर लंच करने चले गए थे। इसी दौरान चिमनी के पास गर्म राख से भरा कंटेनर वहां काम कर रहे श्रमिकों के ऊपर गिर गया। राख के गुबार के बीच वहां काम कर रहे श्रमिक लापता हो गए। इधर हादसे की जानकारी लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी तत्काल सरगांव पुलिस को दी गई। साथ ही प्रशासन को इस घटना से अवगत कराया गया। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। श्रमिकों ने किसी तरह दो श्रमिकों को बाहर निकाल लिया है। उन्हें गंभीर अवस्था में सिम्स भेजा गया। इधर दो श्रमिक अब भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। हादसे में दगोरी निवासी मनोज कुमार की मौत हो गई है। वहीं, जयंस साहू, अवधेश कश्यप लापता बताए जा रहे हैं। एक घायल लखन साहू को बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी पहुंचे मौके पर, सिम्स में अलर्ट हादसे की जानकारी लगते ही संभागायुक्त महादेव कावरे, आइजी डा संजीव शुक्ला, मुंगेली कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। कंटेनर को हटाकर श्रमिकों की तलाश की जा रही है। राहत कार्य तेज करने बड़े क्रेन मंगाकर कंटेनर को हटाया गया है। इसके साथ ही सिम्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दो घायलों को सिम्स भेज दिया गया है। कई लोगों के राख में दबे होने की आशंका हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में फैक्ट्री के गेट के सामने जमा हो गए। इधर प्रशासनिक अमला और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में बचाव कार्य चल रहा है। फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों ने गर्म राख के ढेर में कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की है। इधर प्रशासनिक अधिकारी भी राख के ढेर में कुछ लोगों के दबे होने की बात कह रहे हैं। हालांकि राख के ढेर में कितने लोग दबे हैं इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। कलेक्टर और एसपी ने संभाला मोर्चा हादसे की जानकारी लगते ही मुंगेली कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। एंबुलेंस फैक्ट्री के अंदर तैनात है। राख के ढेर को हटाने का काम चल रहा है। प्रशासन ने स्वास्थ विभाग की टीम को अलर्ट मोड पर रहने कहा है। पहले सिम्स में किया अलर्ट, फिर निजी अस्पताल भेजा मुंगेली कलेक्टर के निर्देश पर सिम्स में अलर्ट किया गया था। इसके बाद सिम्स प्रबंधन की ओर तैयारी कर ली गई। इसके बाद हादसे में घायल दो श्रमिकों को बिलासपुर के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई। दूसरे लखन साहू का उपचार चल रहा है। पैर फंस जाने के कारण भाग नहीं पाया मनोज हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज घृतलहरे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मनोज गुरुवार की दोपहर साइलो के नीचे काम कर रहा था। ऊपर गर्म राख से भरा साइलो जब गिरने लगा तो मनोज ने वहां से भागकर जान बचाने कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर किसी चीज में फंस गया। इससे वह भाग नहीं पाया। गर्म राख से मनोज बुरी तरह झुलस गया था। देर शाम उसकी अस्पताल में मौत हो गई। रायपुर से मंगाई क्रेन हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बचाव कार्य चल रहा है। देर रात तक राख के ढेर के ऊपर से साइलो हटाया नहीं जा सका। इसके बाद अधिकारियों ने रायपुर से बड़ा क्रेन मंगाई है। अधिकारियों ने बताया कि क्रेन रायपुर से निकल गई है। अभी साइलो के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में खून जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू, नहीं लगाना होगा लैब का चक्कर

रायपुर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज के परिजनों को खून की जांच के लिए पैथोलॉजी लैब का चक्कर नहीं लगाना होगा. अब वार्ड में भर्ती सभी मरीजों के पैथोलॉजिकल जांच के लिए उनका ब्लड सैंपल वार्ड में एकत्रित कर वार्ड बॉय द्वारा पैथोलैब तक पहुंचाया जाएगा और जांच पश्चात् ब्लड रिपोर्ट एकत्रित करके उसे संबंधित वार्ड में ऑन ड्यूटी नर्स को दिया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है. इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में भर्ती अंतः रोगी मरीजों के लिए प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है. अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मेडिसिन मेल वार्ड क्र. 8 एवं 9 तथा मेडिसिन फीमेल वार्ड क्रं. 10 एवं 11 में भर्ती मरीजों के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है. धीरे-धीरे सभी वार्डों में सैंपल कलेक्शन सिस्टम की यह व्यवस्था लागू हो जाने के बाद मरीजों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी और उनके अटेंडर को भी जांच के लिए ब्लड सैंपल को लेकर पैथोलॉजी लैब तक नहीं जाना पड़ेगा. रिपोर्ट भी उनको समय पर मिल जाएगा. विदित हो कि 1340 बेड के अम्बेडकर अस्पताल में रोजाना 950 से भी अधिक मरीज भर्ती रहते हैं. वहीं प्रतिदिन लगभग 260 नये मरीज अंतः रोगी विभाग (आईपीडी) में भर्ती होते है. यहाँ विभिन्न विभागों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में आने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन लगभग दो से ढाई हजार रहती है. ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए सप्ताह के सातों दिन चौबीस घंटे खून जांच एवं रेडियोलॉजी जांच की व्यवस्था रहती है.

साय मंत्रिमंडल का विस्तार 15 जनवरी तक, छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं, प्रदेश में तीन नए मंत्री शपथ ले सकते

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 15 जनवरी तक हो सकता है। चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार की घोषणा 12 या 13 जनवरी को हो सकती है। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हरियाणा की तर्ज पर 90 सीट वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश में तीन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश भाजपा का समीकरण भी बदलेगा। चर्चा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में भाजपा संगठन में भी बदलाव देखन को मिल सकता है। मीडिया से चर्चा करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। रायपुर पहुंचे भाजपा प्रभारी ने कहा- जल्द होगा विस्तार वहीं रायपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन से मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि जब भी तैयारी होगी, इसकी सूचना आपको पहले होगी और जल्द होगी। 10 जनवरी तक होना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव प्रदेश भाजपा ने मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर ली है। अब 10 जनवरी तक प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होना है। राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि अगर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को मंत्री बनाया गया तो उनकी जगह भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हैं। इसमें विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, दुर्ग के पूर्व सांसद विजय बघेल का नाम चर्चा में है। इसके अलावा पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के नाम की भी चर्चा है। पार्टी नेताओं के अनुसार सिंहदेव यदि मंत्री बनाए जाते हैं तो उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को साय सरकार ने राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। यह दर्जा उन्हें शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया है। ये प्रमुख मंत्री पद के दावेदार अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधानसभा से विधायक हैं। सामान्य वर्ग से आने वाले अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विभाग को संभालने का उनके पास बखूबी अनुभव है। किरण सिंह देव: जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। इनके कार्यकाल में लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर जीत मिली है। बस्तर से बड़ा चेहरा हैं इसलिए उन्हें मौका मिल सकता है। गजेंद्र यादव: दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से है। वह छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघ चालक रहे बिसराराम यादव के बेटे हैं। रायपुर में कई दावेदार: रायपुर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है।

पेट्रोल पंप पर फुटकर लेने के बहाने आये युवक ने 50 हजार का बंडल उड़ाया

बिलासपुर कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में फुटकर लेने के बहाने आया युवक मैनेजर के केबिन से 50 हजार रुपये ले भागा। इसकी जानकारी होते ही मैनेजर ने युवक को दौड़ाया। इस दौरान युवक अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला। चोरी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप के संचालक संजय तुलस्यान ने बताया कि बुधवार सुबह मैनेजर हिरेंद्र ऑफिस में बैठकर हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर आए। एक युवक बाइक से उतरकर सीधे ऑफिस की ओर गया। उसने मैनेजर से 500 रुपये का फुटकर मांगा। टेबल के पास ही पेट्रोल की बिक्री के रुपयों का बंडल रखा था। मैनेजर ने दूसरी ओर से फुटकर रुपये निकाले। इसी बीच युवक ने टेबल से 50 हजार रुपयों का बंडल उठा लिया। मैनेजर ने किया युवक का पीछा युवक जैसे ही ऑफिस से बाहर निकला मैनेजर को इसकी जानकारी लग गई। वे तत्काल बाहर निकलकर युवक के पीछे गए। इसे देख युवक तेजी से भागकर अपने दोस्त की बाइक पर बैठ गया। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले। इधर, मैनेजर ने तत्काल इसकी जानकारी संचालक को दी। इसके बाद घटना की जानकारी कोटा थाने में दी गई। कोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर पेट्रोल पंप में चोरी की जानकारी लगते ही कोटा थाना प्रभारी राज सिंह और उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी का फुटेज लिया है। इसमें युवकों की तस्वीर स्पष्ट नहीं है। इसके बाद पुलिस ने कोटा में लगे अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। एक कैमरे में संदेहियों की स्पष्ट तस्वीर मिली है। इसके सहारे पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है।

महाकुंभ के लिए भेजी जाएगी दो ट्रक सब्जियां, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिखाएगे हरी झंडी

रायपुर राम के ननिहाल याने छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए दो ट्रक सब्जियां भेजी जाएगी. छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संघ की ओर से ट्रक में भेजी जा रही सब्जियां शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रदेश के किसानों की ओर से छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संघ द्वारा विश्व के सबसे बड़े मेले महाकुंभ के लिए दो ट्रक सब्जियां भेजी जा रही है. इसके पहले भी किसान संघ की ओर से अयोध्या के लिए 100 टन सब्जी भेजी गई थी. किसान संघ के मितुल कोठारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ एक सब्ज़ी निर्यातक राज्य के रूप में जाना जाता है. छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ की ओर से तीन दिवसीय कुम्हारी में आयोजित किसान मेले में छत्तीसगढ़ के साथ साथ अन्य राज्यों के किसान भी आते है. इस बार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में मेले का उद्धाटन किया जाएगा.

टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

खैरागढ़ शहर के बरेठ पारा स्थित टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा ⁠गोदाम में रखे गैस सिलेंडरों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था. यह भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : रायपुर जिले के 4 जनपद अध्यक्षों के लिए आरक्षण तय, जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रक्रिया जारी जानकारी के अनुसार, ⁠बरेठ पारा के रहने वाले राजेश रजक का गोदाम है, जिसमें टेंट हाउस का लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था. गोदाम से आग उठता देख ⁠आस-पास रहने वाले लोग भी अपना घर खाली कर सुरक्षित जगह की ओर भागे. लोगों ने इसके साथ आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची ⁠फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. घटना की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि आगजनी के पीछे क्या वजह थी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet