LATEST NEWS

पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिरगिट्टी मे लोहा चोरो पर प्रहार, पुलिस संरक्षण मे इलाके मे खप रहा था चोरी का माल

बिलासपुर एक बार फिर मीडिया की खबरो को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मे चल रहे अवैध कबाड़ के कारोबार की वजह से इलाके मे भय का मौहाल बना हुआ था ,जिसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी की गई लेकिन पुलिसिया संरक्षण मे सिरगिट्टी क्षेत्र के नामचीन कबड़ियो ने इस इलाके का चोरी के माल खपाने का गढ़ बना दिया है । जिसकी वजह से इलाके मे चोरी  चाकूबाजी लूटपाट और नशाखोरी का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। थाना प्रभारी के खिलाफ मिल रही शिकायतों और दुर्यव्यवहार की मीडिया मे प्रसारित खबरो पर पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लेते हुए टीआई विजय चौधरी को फटकार लगाते हुए कार्यवाही के सख्त आदेश दिया पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद कबड़ियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए लाखों रु कीमत चोरी के माल के साथ अवैध कबाड़ से लदे ट्रक बरामद किये । सिविल लाइन सी एस पी की  सघन निष्पक्ष जांच और प्रयास से यह खुलासा हुआ की गाड़ी मे लदा चोरी का समान  चर्चित कबाड़ी इमरान और फ़िरोज़ का है। जिसके बाद एडिशनल एसपी और सिवि लाइन सीएसपी  की तत्परता से पुलिस ने  04 लाख 80 हजार के अवैध कबाड एवं ट्रक साथ कुल 34 लाख 80 हजार मशरूका जप्त किया है। वही अपने आप को मंत्रियों का खास बताने सहित थाना क्षेत्र मे अवैध गैरकानूनी गतिविधि संचालित करने वाले बदमाशो को संरक्षण सहित वर्दी की गर्मी मे चूर थाने मे ही लोगो से आतंक जदा सलूक करने के गभीर आरोप मे घिरे विवादित और चर्चित सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने जो इन गाड़ियों को लावरिश् बता कर अपने नजदीकी कबाड़ी इमरान को बचाने की कोशिश मे लगे हुए थे उन्हे ही आखिरकार साहब की कड़ी फटकार के बाद अपने ही थाने मे चर्चित कबड़ियो के खिलाफ चोरी का मामला ना चाहते हुए भी दर्ज करना ही पडा..जिसका उल्लेख पुलिस ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति मे भी किया है।iइलाके मे अचानक पुलिस के उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद अवैध कारोबार पर पुलिस के इस प्रहार से क्षेत्रवासी उम्मीद जता रहे है की सिरगिट्टी मे अब अपराधो के ग्राफ मे कमी आयेगी और इलाके के लोग भय मुक्त रह पायेंगे। गौरतलब है की थाना प्रभारी विजय की मिलीभगत के चलते सिरगिट्टी मे बदमाशो के हौसले बुलंद है और अपने आप को मंत्री का करीबी रिश्तेदार और गृहमंत्री का खास बताकर विजय चौधरी अपने पद का दुरूपयोग कर क्षेत्र मे अपराधियों को खुला संरक्षण दे अपनी जेब गर्म कर रहे है । वही इस मामले मे पुलिस नामी कबाड़ी फिरोज की तालाश मे जुट गई है, गौरतलब है थाने के संरक्षण मे सिरगिट्टी को चर्चित कबड़ियो ने चोरी का माल खपाने कबाड़ हब बना के रखा हुआ है और अभी भी लूट , मारपीट और हत्त्या के जैसे संगीन अपराधो मे लिप्त चर्चित कबाड़ीयो ने इलाके मे अपना साम्राज्य स्थापित करके रखा हुआ है.. इमरान, फिरोज, भोलू,और, शफीर के खिलाफ जिले के थानों मे कई गंभीर मामले दर्ज है और इन्होंने अपना एक सिंडिकेट बना के रखा हुआ है और इनके गोदामो मे चोरी करे गए  रेल्वे  का सामान और सरकारी संपति का माल खपाने का काम खुलेआम किया जाता है जिसको थाना प्रभारी का पुरा संरक्षण मिला हुआ है।            मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मिडिया के माध्यम से मिल रहे अवैध कबाड कारोबार की सूचना को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी सिरगिटटी को कडी फटकार लगाते हुये तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये जिस पर अमल करते हुये अति. पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. सिविल लाईन  निमितेश सिंह के मार्गदर्शन मे मजबूर विवादित थाना प्रभारी सिरगिटटी विजय चौधरी ने कडी कार्यवाही करते हुये इमरान कबाडी और फिरोज कबाडी के वाहनो को अवैघ कबाड के साथ जप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुये इमरान कबाडी के 2 लाख 30 हजार मूल्य के 02 वाहन व फिरोज कबाडी के 01 लाख 50 हजार के अवैघ कबाड के साथ 01 वाहन इस प्रकार कुल 03 वाहन के साथ 04 लाख 80 हजार का कबाड व 30 लाख के वाहन समेत कुल 34 लाख 80 हजार का मशरुका सिरगिटटी पुलिस द्वारा जप्त कर इमरान कबाडी , जुनैद व मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे पेश किया गया है साथ ही पुलिस ने फिरोज कबाडी की तलाश तेज कर दी है निकट भविष्य मे भी अवैध कारोबार करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी इस प्रकार कार्यवाही से पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने अवैध व्यापार मे संलिप्त अपराधियो को चेतावनी दे दी है कि  या तो रास्ता बदल ले या शहर बदल ले नाम आरोपी – 1. मोहम्मद इमरान पिता मो. अब्दुल्ला कच्छी उम्र 39 साल निवासी रमजानी मजार के पास तालापारा बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. 2. 02. मोहम्मद जुनैद खान पिता स्व एम.एस.खान उम्र 49 साल निवासी तालापारा नूरानी मस्जिद के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर     03. मनोज कुमार दुबे पिता रामचंद दुबे उम्र 28 साल निवासी कोरबी चित्रकुट हाल मुकाम तिफरा काली मंदिर फिरोज कुरैसी के दुकान पास सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

युवाओं को जनजातीय संस्कृति की समृद्धि से कराया जाएगा अवगत

रायपुर जनजातीय युवाओं को जनजातीय संस्कृति से परिचित कराते हुए युवाओं को जागरूक करने एवं उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 13 नवम्बर को जनजातीय गौरव यात्रा ‘माटी के वीर पदयात्रा’ का आयोजन किया गया है। इस पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ 10 हज़ार से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा 13 नवंबर को  सवेरे 10 बजे से शुरू होगी।            इस पदयात्रा के लिए पूरे जशपुर जिले में तैयारियां तीव्र गति से की जा रहीं हैं। इस पदयात्रा में पूरे संभाग की जनजातीय संस्कृति, नृत्यों, आभूषण, व्यंजन एवं परम्पराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें पुरनानगर पेट्रोल पंप के निकट बस्तर के आये गौर सिंग नाचा दल द्वारा स्वागत के साथ संभाग के सभी जिलों के हस्तशिल्प से बने आभूषणों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जशपुर के बांस के पीढ़ा, छिन्द की चटाई, छोपी माहुल पत्ती की टोपी, छिन्द एवं कांसा की टोकरी, खोमरा (गुंगु), अम्बिकापुर की काष्टकला, बांसशिल्प कला, गोदना कला, सूरजपुर की बांस कला, बलरामपुर की वाद्ययंत्र, देवगुड़ी, जनजातीय आभूषण, मनेन्द्रगढ़ कोरिया की लकड़ी की बनी वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिलों के बने जनजातीय व्यंजनों का भी प्रदर्शन होगा।              बालाछापर में पदयात्रा का स्वागत मुंडा नृत्य द्वारा किया जाएगा। वहीं गम्हरिया स्थित काष्ठागार के समीप काष्ठ कला के लाइव प्रदर्शन के साथ माई भारत कियोस्क पंजीयन, एवं जनजातीय खेलों का आयोजन होगा। इसके साथ ही करमा नृत्य द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा। गम्हरिया में दिया, खप्पर  एवं हवनकुंड के निर्माण का प्रदर्शन किया जाएगा। अघोर पीठ के निकट गहिरा गुरु के भक्तों द्वारा गहिरा भजनों का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही मुंडारी नृत्य दल द्वारा नृत्य करते हुए पदयात्रा की अगुवाई की जाएगी। रंगोली ढाबा के निकट जनजातीय दलों द्वारा जयद्रा नाचा एवं करमा नृत्य के अतिरिक्त सरगुजा संभाग में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, पंडों एवं बैगा जनजाति के लोगों के द्वारा अपनी पारम्परिक वेशभूषा एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।              डोड़काचौरा बस्ती में कोरिया जिले के दल द्वारा शैला नृत्य एवं करमा नृत्य करते हुए पदयात्रा की अगुवाई करते हुए छिन्द की टोकरी, बांस की कलाकृति बनाने की जनजातीय कला का प्रदर्शन किया जाएगा। बांकी नदी पर स्थित पुल पर अम्बिकापुर के शैला नृत्य दल द्वारा पदयात्रा की अगुवाई करते हुए जनजातीय खेलों जैसे कबड्डी एवं खोखो का प्रदर्शन किया जाएगा। जैन मंदिर के समीप महादेवनाचा करते हुए बगीचा के दल के द्वारा पदयात्रा की अगुवाई की जाएगी जहां बांस की कलाकृति निर्माण के प्रदर्शन के साथ शास्त्रीय भजन संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा।              बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवन पर प्रकाश डालती आकर्षक प्रदर्शनी के साथ बगीचा के दल द्वारा मुण्डारी नृत्य द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा। महाराजा चौक पर करमा नृत्य एवं गुदुम बाजा के साथ सिहार पताई की टोपी निर्माण का प्रदर्शन किया जाएगा। ऐतिहासिक काली मंदिर एवं बालाजी मंदिर के निकट कैशव रामायण मण्डली के द्वारा रामायण पाठ द्वारा लोगों को अभिभूत किया जायेगा। वहीं जनजातीय दलों द्वारा अगरबत्ती एवं फूल माला निर्माण का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं बाला साहब देशपाण्डे उद्यान के निकट सूरजपुर के बायर नाचा दल द्वारा एवं अम्बेडकर चौक में मनेंद्रगढ़ के सुआ दल द्वारा पदयात्रा की अगुवाई की जाएगी। कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा के पास नगाड़ा बाजा के साथ नारायणपुर जिले के नृत्य दल द्वारा ककसार नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं रणजीता स्टेडियम में जनजातीय समाज के युवाओं एवं माई भारत युवा स्वयंसेवकों को संबोधित किया जाएगा।

प्रदीप टंडन पीएचडीसीसीआई की राज्य परिषद के चेयरमैन नियुक्त

रायपुर प्रदीप टंडन पीएचडीसीसीआई की राज्य परिषद के चेयरमैन नियुक्त हुए है। पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पिछले 119 वर्षों से भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार मुख्य स्त्रोत के रूप में काम कर रहा है। चैम्बर दूरदर्शी, सक्रिय ,गतिशील एवं अखिल भारतीय शीर्ष संगठन है,जो उद्योग की प्रगति के लिए सरकार के साथ भागीदार के रूप मे कार्य करता है। पीएचडीसीसीआई भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति, सदभाव और एकीकृत विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ जमीनी स्तर पर काम करता हैं, ये संगठन भारतीय अर्थव्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई क्षेत्रों में 1,50,000 से अधिक छोटे बड़े एवम मध्यम उद्योगों से जुड़ा हुआ है।  पीएचडीसीसीआई भारत और विदेशों में दूतावास और हाय कमीशन के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं और व्यावसायिक अवसरों को लाने के लिए भी काम कर रहा हैं। पीएचडीसीसीआई का अंतरराष्ट्रीय कार्यालय बहरीन में 6 जीसीसी देशों के लिए स्थापित है। पीएचडीसीसीआई ने पार्टियों के बीच हस्ताक्षरित 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग संघों और संगठनों को सहयोजित किया हैं। देश में क्षमता निर्माण की दिशा में अपने प्रयास में पीएचडी चैंबर जर्मनी के कोनराड एडेनायर फाउंडेशन के सहयोग से केंद्रित उद्यमशीलता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित भी करता हैं। चैंबर का मुख्यालय दिल्ली में हैं और उसके क्षेत्रीय कार्यालय तमिलनाडु, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों में स्थापित है।

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

कांकेर परलकोट क्षेत्र के ग्राम शारदानगर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने “नारी-सुरक्षा और सम्मान” के तमाम सरकारी दावों की पोल खोल दी है. दरअसल, ग्राम शारदानगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में गांव की एक महिला जो अर्धनग्न अवस्था में अपने कपड़ों को हाथों में लेकर दौड़ रही है और गांव का ही एक युवक उसका पीछा कर अश्लील वीडियो बना रहा है. महिला युवक से वीडियो न बनाने की गुहार लगाती रही लेकिन युवक ने न केवल महिला का अश्लील वीडियो बनाया बल्कि उस वीडियो को वायरल भी कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद महिला पखांजूर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत में महिला ने बताया कि जब वह अपने निजी स्थिति में थी तभी उसी गांव का युवक गोष्टो पहुंचा और महिला के निजी पलों में बाधा डाला. युवक को देखते ही महिला ने तुरंत अपने कपड़े पहनने शुरू कर दिए लेकिन युवक ने उसका पीछा किया और इस पूरे घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पखांजूर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बच्चों में ठंड के मौसम में 40 से 50 फीसदी बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा

रायपुर ठंड के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। इससे बच्चों में निमोनिया का खतरा 40 से 50 फीसदी बढ़ जाता है। इसकी सही समय पर पहचान करके इलाज न किया जाए तो जानलेवा भी साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि कई बच्चों की मौत निमोनिया से होती है। प्राय: बाल एवं शिशु रोग विभाग की ओपीडी में ठंड के समय निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा हो जाता है। र ठंड के समय मौसम अचानक बदलने से फेफड़ों में होने वाले एक तरह के संक्रमण से सांस लेने में परेशानी होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। चिकित्सक इसे ही निमोनिया कहते हैं। अगर निमोनिया के लक्षण बच्चों या बुजुर्गों में दिखें तो तुरंत डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लोगों में जागरूकता लाने के लिए हर साल 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। सामान्यत: इसके लक्षण में  तेज बुखार,खांसी आना,सांस का तेज तेज चलना ,पसली तेज चलना दिखने या महसूस करने से पता चलता है। बच्चों का बचाव कैसे करें समय पर बच्चे का टीकाकरण कराएं। निमोनिया से बचाव करने के लिए पीसीवी (न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन) के तीन टीके लगाए जाते हैं। सफाई का ध्यान रखें। कीटाणु को फैलने से रोकें, बच्चों के हाथों बार-बार साफ करते रहें । खांसते और छींकते समय बच्चे की नाक और मुंह पर रुमाल या कपड़ा रखें । बच्चे को प्रथम छह माह तक मां का ही दूध दें। मां का दूध बच्चे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। इसमें एंटीबाडीज होती हैं जो बच्चे को रोगों से लडऩे में मदद करती है। सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं, ठंडी हवा से बचाव के लिये कान को ढंके, पैरों के गर्म मोजे पहनाएं।  नंगे पैर ना घूमने दें। ठंडे पानी से दूर रखें।

हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री गजानन माधव मुक्तिबोध की 13 नवम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हिन्दी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर और इस युग के महान कवि गजानन माधव मुक्तिबोध जी की कर्मभूमि छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव रही है।कवि, आलोचक, निबंधकार, कहानीकार तथा उपन्यासकार के रूप में उन्होंने अमूल्य साहित्य की रचना की है। उन्हें आधुनिक हिंदी कविता के अग्रदूतों में से एक माना जाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गजानन माधव मुक्तिबोध को स्मरण करते हुए कहा है कि मुक्तिबोध जी ने साहित्य की अनेक विधाओं में अपनी लेखनी से अमिट छाप छोड़ी है।

कार्तिक माह का अंतिम प्रदोष व्रत कब मनाएं? जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त

रायपुर प्रदोष व्रत हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण उपवास है, जो हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। प्रदोष व्रत के दौरान व्रति उपवासी रहकर पूजा, उपासना और मंत्र जाप करते हैं, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्तिक प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कार्तिक माह का आखिरी प्रदोष व्रत कब पडऩे वाला है।   कार्तिक महीने का प्रदोष महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि 4 महीने के लिए योग निद्रा में जाने से पहले भगवान विष्णु सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी महादेव को देते हैं। ऐसे में कार्तिक शुक्ल एकादशी पर यह भार महादेव फिर से भगवान विष्णु पर डाल देते हैं। ऐसे में यह पहला और कार्तिक माह का आखिरी प्रदोष व्रत होता है। हिंदू पंचाग की मानें तो कार्तिक माह का आखिरी प्रदोष व्रत 13 नवंबर को मना जाएगा। इसका समापन 14 नवंबर को हो जाएगा। ऐसे में आप प्रदोष व्रत का उपवास बुधवार के दिन रख सकते हैं। कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी का आरंभ: 13 नवंबर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी का समापन: 14 नवंबर सुबह 09 बजकर 43 मिनट

हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर की लांचिंग

रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी। इस कार्य के लिए दिनांक 15, 16 एवं 17 नवंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लिया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही सड़क मार्ग के उपयोकतार्ओं को सुविधा के साथ ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रद्द होने वाली गाडियां 15 नवंबर को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू 15 नवंबर को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु 15 नवंबर को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु 15 एवं 16 नवंबर को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू 16 नवंबर को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू 17 नवंबर को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर 17 नवंबर को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर 18 नवंबरको गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर 18 नवंबर को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कल बुधवार को मतदान होगा। सुबह 7.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। पुलिस की गश्त व निर्वाचन आयोग की पैनी नजर लगी हुई है। वहीं चुनाव लडने वाले राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारी पर पूरी ताकत झोंक दी है। रायपुर दक्षिण के 2 लाख 71 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 253 मुख्य मतदान केन्द्र, और 13 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों की तुलना में ज्यादा है। यहां 1 लाख 37 हजार से अधिक महिला और 1 लाख 33 हजार पुरुष मतदाता हैं। मतदान केन्द्रों में इस बार प्रशासन की तरफ से विशेष तैयारी की गई है। मतदाताओं के लिए कुर्सियां और पानी आदि का इंतजाम किया गया है। सभी मतदान दल मंगलवार को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। मतदान केन्द्रों को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। चंूकि एक ही विधानसभा क्षेत्र में मतदान है,इसलिए नेताओं और कार्यकतार्ओं को हुजूम रहेगा कि कैसे अपने पक्ष में माहौल बनाये और मतदान करवायें। इसलिए किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के मूड में है प्रशासन और जरा भी चालाकी दिखाई तो सीधे हवालाता जाने पड़ सकते हैं। कांग्रेस और भाजपा ने यहां मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए काफी कोशिश की है। इस सीट पर विधानसभा चुनाव में 56 फीसदी के आसपास मतदान हुआ था। इसके अलावा चुनाव आयोग ने भी मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। होटल और रेस्टॉरेंट में भी मतदान करने वालों के लिए विशेष रूप से छूट का ऐलान किया गया है। यह सुविधा अगले 6 दिन रहेगी।

कलेक्टर और एसएसपी ने बांटी चुनावी सामग्री, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण विस उप चुनाव के मतदान दल रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए हो रहे उप चुनाव में 13 नवंबर को मतदान डाला जाएगा. इसके लिए आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ मतदान दलों को रवाना किया. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. संतोष सिंह मौजूद रहे. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि मतदान दलों में मतदाता और कर्मचारियों के लिए तैयारियां पूरी है. कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. मतदाताओं को बड़ी संख्या में मतदान केंद्र आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अभियान चलाया गया है. बता दें कि 13 नवंबर को होने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में 2 लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें से 1 लाख 33 हजार 800 पुरुष और 1 लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता हैं. वहीं 52 तृतीय लिंग मतदाता हैं. इन सभी के लिए क्षेत्र को 42 सेक्टरों में विभाजित कर 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान के लिए 1064 मतदान कर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं. वहीं सुरक्षा के लिए 1532 पुलिस कर्मचारी – 5 कंपनियां कमान संभालेंगी.

अंग्रेजी को बढ़ावा देने शिक्षा विभाग ने स्टेप अप फ़ॉर इंडिया के साथ किया एमओयू

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले में स्कूली छात्र छात्रों के अंग्रेजी बोलने सुनने और समझने की क्षमता को बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एवं स्टेप अप फ़ॉर इंडिया एनजीओ के मध्य नि:शुल्क समझौता ज्ञापन  (MOU) हुआ है। जिसके तहत पायलट मोड पर मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल में अंग्रेजी भाषा के ऊपर कार्य किया जाना हैै। कार्य की प्रगति के आधार पर भविष्य में पूरे जिले में कार्य किया जाना प्रस्तावित है। स्टेप अप फ़ॉर इंडिया एनजीओ कई वर्षाे से राज्य स्तर पर   SCERT के साथ कार्य कर रहा है। एमसीबी जिला में यह पायलट प्रोजेक्ट एक्सिस बैंक फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित  हैै।

रेलवे ट्रैक पर बड़ा पत्थर देख ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, छत्तीसगढ़-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे से बची

दुर्ग/रायपुर. विशाखापट्नम से दुर्ग आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ओडिशा के नुआपाड़ा रोड में हादसे का शिकार होते-होते बची. जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस कल रात करीब 10 बजे विशाखापट्टनम से दुर्ग जा रही थी. इस बीच ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पत्थर देखा और ट्रेन को रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट से लगभग 100 मीटर पहले ही रोक दिया. ट्रेन रोकने के बाद लोको पायलट ने इस बारे में स्टेशन मास्टर को सूचित किया. जल्द ही रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक से पत्थर को हटा दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद ट्रेन की आवाजाही सामान्य हो सकी. नुआपाड़ा पुलिस स्टेशन से एक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी कि ट्रैक पर पत्थर किसने और क्यों रखा था. वहीं, लोगों ने लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ की सराहना की, जिसकी वजह से एक संभावित दुखद दुर्घटना टल गई.

राइस मिल को NOC देने से हैं आक्रोशित, छत्तीसगढ़-गरियाबंद के सरपंच का ग्रामीणों ने बंद किया हुक्कापानी

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां राइस मिल स्थापना के लिए ग्राम पंचायत ने एनओसी जारी किया है, इससे गांव दो फाड़ में बंट गया है. राइस मिल के विरोध में ग्रामीणों ने जहां सरपंच के परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है. वहीं सरपंच ने भी परिवार और समर्थकों के साथ थाना पहुंचकर ग्रामीणों को बरगलाने वालों की शिकायत की है. यह मामला मैनपुर ब्लॉक के जड़ापदर का है. राइस मिल को ग्राम पंचायत ने एनओसी जारी किया है. पंचायत के इस पत्र ने गांव को दो फाड़ कर दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के देव स्थल पर राइस मिल बनाया जा रहा है, जिसके लिए सरपंच की मौन स्वीकृति थी, जबकि सरपंच का दलील है कि पंचायत द्वारा पूरी प्रकिया के तहत विधिवत एनओसी दिया गया है. 2005 से 2023 तक जमीन की दो बार बिक्री भी हुई. सरपंच हरचंद ध्रुव ने कहा कि ग्रामीणों के लिए रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से उद्योग स्थापना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र विधिवत दिया गया है. उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में होगी उचित कार्रवाई : टीआई इस मामले में उपसरपंच, पंच ने भी ग्रामीणों के कुछ गुट पर प्रताड़ित करने और शासकीय काम में बाधा का आरोप लगाकर प्रशासन से शिकायत की है. मामला अब बड़े अफसरों के संज्ञान में आ गया है. देखना होगा कि हुक्का पानी के इस अनोखे मामले का पटाक्षेप प्रशासन कैसे करेगा. इस मामले में थाना प्रभारी रवि हुर्रा ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है. उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. उनके मार्ग दर्शन में उचित कार्रवाई किया जाएगा.

साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण और ओपन सोर्स इंटेलीजेंस का प्रशिक्षण

बिलासपुर साइबर अपराध के मामले में अपराधी को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए साक्ष्य संकलन महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके लिए विवेचकों को साक्ष्य संकलन के लिए तकनीकी जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें मिली जानकारी से पुलिस के जवान बेहतर काम कर सकेंगे। ये बातें आइजी डा. संजीव शुक्ला ने चेतना भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। सायबर अपराध पीड़ितों की सहायता का उद्देश्य यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक डा. संजीव शुक्ला के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह उपस्थित रहे। डा. शुक्ला और एसपी सिंह ने सायबर अपराधों की बढ़ती चुनौती और थाना स्तर पर तकनीकी ज्ञान रखने वाले कर्मचारियों की अनिवार्यता पर जोर दिया। इस कार्यशाला में प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के 122 चुने हुए कर्मचारियों को सायबर अपराध से जुड़ी तकनीकी जानकारियां जैसे साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण, और ओपन सोर्स इंटेलीजेंस का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित कर्मचारी थानों में सायबर क्राइम पीड़ितों की सहायता करने में अधिक सक्षम होंगे। जोनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप, एएसपी अनुज कुमार और सायबर विशेषज्ञों ने भी प्रशिक्षण में योगदान दिया। इस कार्यशाला में बिलासपुर के साथ ही रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती के कुल 122 शामिल हुए। कार्यशाला के समापन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 प्रशिक्षणार्थियों को आइजी ने नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

बाघ की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड और परिक्षेत्र सहायक पर कार्रवाई, किया सस्पेंड

कोरिया कोरिया वनमंडल के सोनहत रेंज में आठ नवंबर को एक बाघ का शव मिलने के बाद जांच का सिलसिला जारी है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि मामले में दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है. लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड और परिक्षेत्र सहायक पर कार्रवाई की गई है. जानकारी के लिए बता दें कि बैकुंठपुर- कोरिया जिले में बाघ की मौत का कारण कोरिया वन मंडल और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान ने जहर बताया है. मामले में वन विभाग की जांच में मृत बाघ की खाल, नाखून, दांत और सभी अंग सुरक्षित मिले हैं. किसी प्रकार का अंग-भंग नहीं पाया गया. बाघ के मौत के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है. घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में गोमार्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम ने पतासाजी की. 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet