LATEST NEWS

जिले के 54 दर्शनार्थी आज अयोध्या धाम के लिए रवाना

 मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’श्रीरामलला दर्शन’ अयोध्या धाम यात्रा योजना के अंतर्गत पहले चरण में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के 54 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए आज रवाना हुये। इस योजना का लाभ लेने हेतु पहले चरण में जिले के लोगों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में 54 यात्रियों का चयन किया गया। अयोध्या धाम यात्रा हेतु आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 75 वर्ष निर्धारित की गई है। तीर्थयात्री के लिए यात्रा में शमिल होने के लिए नगर निगम चिरमिरी, मनेंद्रगढ़ शहरी, खड़गवां तथा भरतपुर के दर्शनार्थीओं के लिए अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन हेतु वाहन व्यवस्था किया गया है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे ट्रेन से श्रद्धालु आगे का सफर करेंगे। सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीर्थ यात्रियों के बस को iयहां से सुबह रवाना कर दिया गया।

विकास और औद्योगिक नीतियों पर चर्चा, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संग की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:45 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से वाणिज्य भवन, दिल्ली में मुलाकात करेंगे. इस बैठक में छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं, नई औद्योगिक नीति और राज्य में व्यापार एवं निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की संभावना है. मुख्यमंत्री साय राज्य की नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर केंद्रीय मंत्री से सुझाव लेंगे और औद्योगिक कॉरिडोर की संभावनाओं पर भी विस्तार से बातचीत करेंगे. बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक ढांचे को मजबूती देने के लिए निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी. मुख्यमंत्री साय, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को रायपुर आने का आमंत्रण भी दे सकते हैं, जिससे वे राज्य की औद्योगिक परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकें और स्थानीय उद्योगों के साथ संवाद कर सकें. इसके अलावा, राज्य में नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण और उससे संबंधित परियोजनाओं को गति देने पर भी विचार किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण है. कल उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की, जिसमें राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही शांति एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई थी. इस मुलाकात के बाद आज की बैठक में भी राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, औद्योगिक नीतियों में सुधार लाना और केंद्र सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ को निवेश का आदर्श गंतव्य बनाना है. इस दिशा में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से यह बैठक, राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.

बाल-बाल बचे चिकित्सा अधिकारी, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में गहरी खाई में गिरी कार

गरियाबंद। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ डॉ. सुनील रेड्डी कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे. नेशनल हाइवे 130 सी पर बारूका और कचना धुरवा के बीच में कार गहरे खाई में जा गिरी थी. जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त डॉक्टर रेड्डी अपनी कार खुद चला रहा थे. इस हादसे में उन्हें सामान्य खरोच भर आईं है. हादसा साइड देते वक्त अचानक मोड़ में कार के अनियंत्रित होने से हुआ है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए डॉ. रेड्डी घटना स्थल पर बेहोश हो गए थे. होश में आने के बाद उन्होंने खुद जिला अस्पताल में सहयोगी को संपर्क कर मदद के लिए बुलाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया.

पांच महीने बाद SIT के खुलासे पर प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कवर्धा की कोमल साहू ने की थी आत्महत्या

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कोमल साहू की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. आज से पांच महीने पहले कोमल की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी. यह कोई हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. यह मामला पिपरिया थाना अंतर्गत बिरकोना गांव का है. कोमल साहू की लाश मिलने के बाद साहू समाज के लोगों ने हत्या की आशंका होने पर शिकायत की थी और मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी. शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा ने एसआईटी गठित किया था, जिसमें 1 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 6 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया था. जिसके बाद एसआईटी के तहत जांच शुरू की गई. पांच महीने की जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि कोमल साहू की मौत आत्महत्या थी. पुलिस के अनुसार, कोमल साहू और उसकी पत्नी रेवती के बीच आए दिन झगड़े होते थे. इसी मानसिक तनाव से परेशान होकर कोमल ने आत्महत्या की. हालांकि, मामले में संलिप्तता की जांच के बाद रेवती साहू और उसके प्रेमी बाला राम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. क्या है पूरा मामला 6 मई को ​​​​​​​कबीरधाम जिले के बिरकोना गांव के खेत में बबूल के पेड़ पर कोमल साहू की लाश लटकी हुई मिली थी. मामले में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया था. शव के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान के आधार पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर मामले की जांच की थी.

नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत, छत्तीसगढ़-सक्ति में महानदी में दो दिन पहले डूबे युवक का मिला शव

सक्ति. सक्ति जिले के चंद्रपुर के महानदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने से युवक जे. रमेश 29 वर्ष की डूबने से मौत हुई है। शव को एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद खोज निकाला है।  रविवार की सुबह 8 बजे की घटना बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, चंद्रपुर थाना क्षेत्र की घटना है। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर के सेक्टर 1 के रहने वाले तीन दोस्त जे.रमेश, मनोज देवांगन, नरेंद्र साहू रविवार को चंद्रपुर में महानदी के किनारे विराजित मां चंद्रहासनी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हुए थे। इस दौरान तीनो ने महानदी में नहाने की बात कर दरहा घाट के पास पहुंचे और किनारे में नहा रहे थे तभी जे.रमेश का पैर रेत से फिसल गया और तेज बहाव में बह गया। वहीं दोनों दोस्त बचाने का प्रायस किया तब तक वह दूर जा चुका था तीनों को तैरना भी नही आता था। घटना की जानकारी चंद्रपुर पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और गोताखोरो मछुआरों नाविको की मदद ली गई मगर कुछ पता नही चल सका। बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया रविवार की शाम तक खोज बिन की मगर  दुबे युवक जे.रमेश का कुछ पता नही चला आज सोमवार को फिर से एसडीआरएफ की टीम ने खोज बीन शुरू की 8 बजे करीबन युवक का शव घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नदी के झाड़ियों में शव मिला। चंद्रपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

बचाने वालों को भी किया घायल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चरित्र शंका में पत्नी पर हमला

रायगढ़. जोबी चैकी क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर घर में सो रही पत्नी पर धारदार टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस दौरान बीच बचाव करने आये महिला के ससुर पर भी आरोपी ने सिर पर वार कर उसे भी घायल कर दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट बाद पुलिस ने आज आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के जोबी चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अगासमार निवासी बाबूलाल धनवार ने बताया कि 05 अक्टूबर की सुबह 5 बजे के करीब उसके ही गांव का रहने वाला जगतराम धनवार उसके घर का दरवाजा खटखटाते हुए उठाया और बताया कि रात करीब 3 से 4 बजे के आसपास उसका ही बेटा श्याम कुमार धनवार नींद में गफिल अपनी ही पत्नी सुशीला धनवार के गर्दन में चरित्र शंका को लेकर धारदार टंगिया से प्राणघातक वार कर दिया। आरोपी के पिता जगतराम धनवार ने बताया कि हो हल्ला सुनकर जब मौके पर पहुंचकर बीच बचाव शुरू किया तो श्याम जान से मारने की बात कहते हुए उसके भी सिर पर वार कर दिया। अपनी पत्नी और पिता पर धारदार टांगी से वार कर आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था। जगतराम धनवार ने बताया लहुलूहान हालत में उन्होंने इस घटना की जानकारी संजीवनी 108 में दी जिसके बाद दोनों घायलों को पहले खरसिया सिविल अस्पताल खरसिया ले जाकर भर्ती कराया गया जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर उन्हें रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सुशीला धनवार के गर्दन मे गंभीर चोंट पहुंचा है, जिसके कारण वह अभी बातचीत करने में असमर्थ है। वहीं जगतराम धनवार के सिर में चोंट आई। आरोपी के पिता ने उक्त मामले में रिपोर्ट जोबी चैकी में की है जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी को आज जंगल में गिरफ्तार कर लिया है।

जनमिलिशिया कमाण्डर भी शामिल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों में चार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसमें जनमिलिशिया कमाण्डर भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के तर्रेम थाना द्वारा पुसबाका आरपीसी अंतर्गत जनमिलिशिया कमाण्डर आयतु ओयाम उर्फ मुन्ना आयतु पिता मंगलू ओयाम उम्र 35 निवासी कोत्तागुडा बिटिलपारा थाना बासागुड़ा को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गया नक्सली 29 सितंबर 2024 को डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट होने से  घटना में सूरक्षाबल के 5 जवान घायल हो गए थे। चिन्नागेलूर की घटना में पकड़ा गया नक्सली आयतु शामिल था। वही भैरमगढ़ ब्लाक के मिरतुर थाना क्षेत्र के फुलादी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी व थाना मिरतुर का संयुक्त बल अभियान पर निकला था। अभियान के दौरान फुलादी और तड़केल के बीच जंगल से 3 भूमकाल मिलिशिया सदस्यों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों में सुखराम पोडियामी पिता स्व. बदरू पोडियामी उम्र 32 निवासी हकवा मुसीरपारा, मनीराम इरपा उर्फ ताड़खुडा पिता स्व. मंगू उम्र 30 निवासी हकवा पटेलपारा व लछिन्दर पोडियामी उर्फ आयतु पिता स्व. बुधराम उम्र 35 निवासी हकवा मुसीरपारा थाना मिरतुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सली नक्सल संगठन में लंबे समय से सक्रिय रूप से काम कर रहे है। पकड़े गए उक्त नक्सलियों के विरुद्ध तर्रेम व मिरतुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया हैं।

नशीली दवा बेचने पर तीन आरोपियों को 10 साल की सजा और अर्थदंड, छत्तीसगढ़-कबीरधाम कोर्ट का फैसला

कबीरधाम. कबीरधाम जिला कोर्ट ने नशीली दवा बेचने वाले तीन आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास भुगताया जाएगा। ये आरोपी जब से पकड़े गए है, तब से ही जेल में है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश (NDPS Act)योगिता विनय वासनिक ने दिया है। मामला 15फरवरी 2024 का है। पिपरिया थाना पुलिस ने आरोपी सहमत अली पिता हैदर अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी अटल आवास घुघरीरोड कवर्धा, जिला कबीरधाम, अशोक पांडे पिता स्व.बाबूजी पांडे उम्र 62 वर्ष, निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर, जिला-बिलासपुर व अर्जुन पिता होरीलाल सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़े बाजार तखतपुर, थाना-तखतपुर, जिला-बिलासपुर (छग) के पास करीब 100 नग नशीली दवा (इंजेक्शन) बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट में करीब  9 माह चली सुनवाई बाद आरोपियों को 10-10वर्ष के सश्रम कारावास व एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास भुगताया जाएगा। ये आरोपी जब से पकड़े गए है, तब से ही जेल में है।

युवती की मौत और महिला घायल, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

दुर्ग. सुपेला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी चला रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठी एक महिला को सामान्य चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सुपेला और यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को सुपेला अस्पताल मोर्चुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि नेहरू नगर और कोसा नाला के बीच एक ट्रक ने स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया, जिसे स्कूटी चल रही युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साथ में पीछे बैठी महिला को सामान्य चोट आई है। मृतका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप मे हुई, जो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है और स्कूटी से रायपुर खरोरा अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान नेहरू नगर के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है। सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

माओवादियों से लोहा लेने पर बढ़ाया हौसला, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री

दंतेवाड़ा. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि एवं आदि विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं वनमंत्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा पहुंचे। दंतेवाड़ा के कारली स्थित रक्षित केन्द्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में उप मुख्यमंत्री शर्मा एवं मंत्रीद्वय ने सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों से मुलाकात की और उनके साहसिक और सफल ऑपरेशन की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि बीते 04 अक्टूबर को दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नेन्दूर व थुलथुली में माओवादियों के विरूद्व सुरक्षा बलों के जवानों ने माओवादियों से हुई मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस से 31 माओवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में पुलिस बलों द्वारा डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कई कैडर सहित  18 पुरुष एवं 13 महिला कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। मारे गए माओवादियों में 25 लाख का इनामी डीकेएसजेडसी एवं पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से अब तक हुई 15 शिनाख्तगी में डीकेएसजेडसी के अलावा दो कैडर 8 लाख इनामी डीबीसीएम एवं 9 कैडर पीएलजीए कंपनी 6 माओवादियों भी शामिल है। इस घटना में 01 नग एलएमजी, 04 नग एके 47, 06 नग एसएलआर, 03 नग इन्सास, 2 नग थ्री नॉट थ्री सहित अन्य हथियार बरामद हुए। पुलिस बल के जवानों की टीम दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमेटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों के आने की सूचना के आधार पर सर्चिग ऑपरेशन के लिए निकले थे। इस संयुक्त टीम में दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ शामिल थे। भारी बरसात में उफनते नदी नालों और माड़ की पहाड़ियों को पार कर पुलिस जवानों की टीम नक्सलियों के जमा होने वाले इलाके में पहुंची, और यहां हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 31 माओवादियों को मार गिराया। यह सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी सफलता है। इस बड़े ऑपरेशन में एक मात्र जवान घायल जवान के अलावा अन्य सभी जवान सुरक्षित रहे। इस अवसर पर पुलिस बल नेतृत्व कर रहे एडिशनल एसपी श्री स्मृतिक राजनाला पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि मैं केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर सभी जवानों के लिए शुभकामना संदेश लेकर आया हूूॅ, आपके अदभूत पराक्रम और शौर्य से बस्तर में सुख-शांति फिर से लौटेगी। इस अभियान से आपने देश और दुनिया की सोच बदली है, और मॉ दंतेश्वरी की कृपा इस भीषण मुठभेड़ में किसी भी जवान को कोई हानि नहीं हुई। बस्तर शांति का टापू रहा है, परन्तु कुछ दिग्भ्रमित लोगों के कारण यह की शांति भंग हुई है। हमारे सुरक्षा बल और पुलिस के जवान ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद करके ही रहेंगे। यह छत्तीसगढ़ सबसे बड़ा ऑपरेशन रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम मिले है। कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम इस सफल ऑपरेशन को विजय दिवस की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस सफल ऑपरेशन की चर्चा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में है। इससे माओवाद मुक्त बस्तर अभियान को एक नयी गति मिली है। इसके लिए सुरक्षा बलों सहित आईजी, डीआईजी तथा कलेक्टर, एसपी सभी बधाई के पात्र है।

भगदड़ में तालाब में कूदकर बचाई जान, छत्तीसगढ़-सारंगढ़ में कलश यात्रा में अचानक मधुमक्खियों का हमला

सारंगढ़. छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब नवरात्रि के अवसर पर निकली कलश यात्रा पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान जान बचाने को लोग इधर-उधर भागते नजर आये। मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया ब्लॉक में हर साल की भांति इस साल भी नवोदय दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया है। इस दौरान आज समिति के सदस्यों के द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र की तकरीबन 12 सौ से अधिक महिलाओं, बच्चों के अलावा पुरूष व बच्चे शामिल थे। यह कलश यात्रा दोपहर करीब 12 बजे के आसपास गाजे-बाजे के साथ पानी लेने सरिया से कुछ ही दूरी पर स्थित पहाड़ तालाब पहुंची। तालाब में पानी भरते समय हुआ हमला बताया जा रहा है कि उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा पूजन में शामिल  महिलाएं व युवतियां कलश में पानी भर रहीं थी। तभी कुछ बच्चे दौड़ते हुए और उनके पीछे-पीछे मधुमक्खियों भी भारी संख्या में तालाब के पास पहुंच गई। इस बीच अचानक मधुमक्खियों का हमला होनें से मौके पर मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जिसे जो जगह मिला वह अपनी जान बचाने वहां भागने लगा। कुछ लोग जान बचाने को तालाब में कूदे मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कलश यात्रा में पानी भरने के समय अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से कई लोगों ने जहां जान बचाने मंदिरों में शरण ली तो वहीं कुछ लोगों ने तालाब में कूदकर काफी समय तक पानी में डूबकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के जाने के बाद ही वे फिर से बाहर निकले और फिर राहत की सांस ली। 25 से अधिक लोग हुए घायल गांव के एक युवक ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से तकरीबन 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें बाजा बजाने लोगों के अलावा सामने की तरफ जो लोग थे उन्हें ही मधुमक्खियों ने काटा है जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल में ले जाया गया था, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। हो सकती है शरारती तत्वों की हरकत बताया जा रहा है कि सरिया के पहाड़ तालाब से आज दोपहर कलश में जल भरते समय समिति के सदस्यों के द्वारा किसी तरह की आतिशबाजी नहीं की जा रही थी। इसके बावजूद मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़खानी किये जाने की वजह से यह घटना हुई है।

तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में युवती ने सोनालिया नहर में लगाई छलांग

कोरबा. कोरबा के मध्य स्थित सोनालिया चौक के पास रात लगभग नौ बजे एक युवती पानी की तेज बहाव में छलांग लगा दी। जहां युवती कूदते देखा पुलिसकर्मी और एक युवक युवती को बचाने के लिए कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद भी युवती का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि युवती सोनालिया नहर के पास काफी समय से घूम रही थी। वहीं, अचानक नहर की रेलिंग पर चढ़कर वह कूदने ही वाली थी कि चौक पर तैनात यातायात के जवान कृष्णानंद ने उसे रोकने के लिए आवाज दी और उसकी तरफ दौड़े। लेकिन उसके पहुंचने तक युवती नहर में चलांग लगा दी। युवती को बचाने के लिए कृष्णानंद और अन्य युवक गोलू पटेल ने भी नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद युवती का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि नहर में पानी का काफी तेज बहाव था। जिसके चलते युवती को बचाया नहीं जा सका। युवती कौन है और कहां के रहने वाली इस बात का अब तक पता नहीं चलता है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं युवती की तलाश के लिए संबंधित पीएच विभाग को पानी के दबाव कम करने निर्देश दिए।

इलाके में दहशत, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ली दो ग्रामीणों की जान

बीजापुर. नक्सलियों ने बीती रात एक बार फिर से पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव के पास मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का एक पर्चा भी छोड़ा है। बीते शुक्रवार की रात गंगालुर के सावनार में भी नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बामनपुर के पोषणपल्ली गांव में बीती रात नक्सलियों ने ग्रामीण ताटी कन्हैया की मुखबिरी के आरोप में निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने हत्याकर शव गांव में फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा छोड़ा है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि घटना की खबर मिली है। लेकिन अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि टीम रवाना हो रही हैं। बता दें कि शुक्रवार की रात गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में जन अदालत लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी थी।

बड़ी संख्या में हथियार बरामद, छत्तीसगढ़-सुकमा में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामलूर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। उन्होंने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल को क्षेत्र के डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, व सिंघनमड़गू की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार शाम को पामलूर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। फिलहाल इलाके की सर्चिंग की जा रही है। शव और हथियार बरामद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में शुक्रवार को 31 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। नक्सल विरोधी नीति की हुई थी तारीफ सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ बैठक की थी। इस बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी शामिल थे। बैठक के दौरान अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की तारीफ की थी। उन्होंने दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर हुए ऑपरेशन की भी जानकारी ली थी। बता दें कि शुक्रवार को जवानों ने अभी तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था। जिसमें 31 नक्सली ढेर हो गए थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आठ लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात मुख्यमंत्री साय ने राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल उन्मूलन पर की चर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आठ लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया नई दिल्ली/ रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पिछले नौ महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, जिसमें कृषि, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रमुख पहलों को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में हाल ही हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री से साझा की। प्रधानमत्री ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को माओवाद के खिलाफ राज्य में चल रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी।  उन्होंने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के हालिया ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है, जो राज्य में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया राज्य सरकार सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा से जुड़ सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता की प्रशंसा की और कहा कि इससे न केवल राज्य में शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास की राह भी आसान हो रही है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बस्तर और आदिवासी अंचलों में युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए सरकार विशेष योजनाएँ चला रही है। इन योजनाओं के तहत युवाओं को विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि के क्षेत्र में, मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक और उन्नत कृषि विधियों का व्यापक प्रयोग हो रहा है। इससे किसानों की उत्पादकता और उनकी आय में वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रयास प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य के साथ मेल खाते हैं, और छत्तीसगढ़ इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य ने बड़े बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि आदिवासी अंचलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में सुधार हो रहा है। साथ ही, तकनीकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि राज्य के बच्चे आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित हो सकें और भविष्य के लिए तैयार हो सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि राज्य की विकास यात्रा अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार हुआ है, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet