LATEST NEWS

अवैध देशी पिस्टल के साथ धराया बदमाश,किया गया गिरफ्तार ।

The criminal was caught with an illegal country-made pistol and was arrested. हरिप्रसाद गोहेआमला । जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत, पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा जारी निर्देशों के अंतर्गत थाना आमला चौकी बोडखी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला चौकी बोडखी पुलिस ने कुख्यात बदमाश करण उर्फ झांगरू पिता गणेश सोनेकर निवासी स्वीपर मोहल्ला कोठी बाजार बैतूल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल जब्त की गई।घटना का विवरणदिनांक 25.03.2025 को थाना आमला चौकी बोडखी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिस्टल लेकर बेचने की मंशा से रामटेक पहाडी के पास घूम रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने रामटेक पहाडी के पास पहुंचकर एक व्यक्ति नीले रंग की टी शर्ट पहने घूमते दिखा जिसे रोका तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर बमुश्किल पकडा जिसका नाम पता पूंछने पर अपना नाम करण उर्फ झांगरू पिता गणेश सोनेकर निवासी स्वीपर मोहल्ला कोठी बाजार बैतूल बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक अवैध देशी पिस्टल (कीमत ₹10,000) बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी का विवरणकरण उर्फ झांगरू पिता गणेश सोनेकर निवासी स्वीपर मोहल्ला कोठी बाजार बैतूलइस शातिर आरोपी पर पूर्व में भी थाना आमला में अपराध दर्ज है । जब्ती का विवरणएक अवैध देशी पिस्टल (कीमत ₹10,000)थाना आमला में अपराध क्रमांक 189/2025 के तहत आरोपी पर धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस टीम की भूमिकाकार्रवाई में निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, उनि नितिन पटेल, सउनि गंभीरसिंह रघवंशी, प्र .आर.संतोष मालवीय,आऱ 641 पलक सोलंकी की विशेष भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक बैतूल, निश्चल एन. झारिया ने कार्रवाई में शामिल टीम को सराहना दी है और जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

बोमन ईरानी ताज होटल पहुंच हुए इमोशनल

मुंबई बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर बोमन ईरानी हाल ही में मुंबई के ताज होटल कारपोरेट इवेंट के गेस्ट के रूप में पहुंचे थे. यहां जाकर वो काफी इमोशनल हो गए थे. जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अपने रीसेंट वीडियो में उन्होंने बताया कि जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है. बोमन ईरानी पहले इसी जगह काम किया करते थे. रूम सर्विस की उनकी ड्यूटी हुआ करती थी. बोमन ने जताया आभार बता दें कि बोमन ईरानी किसी इवेंट के लिए मुंबई कोलाबा के ताज होटल में रुके थे. उन्होंने वीडियो बनाकर बताया कि वह साल 1979 में यहां काम कर चुके हैं. बोमन ईरानी जहां से कभी चाय, नाश्ता, खाना और फ्रूट बास्केट लेकर आते-जाते थे, उनकी पैसेज में खड़े होकर ये वीडियो बनाकर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए बोमन ईरानी ने लिखा- आइकॉनिक ताज में जिंदगी ने एक चक्र पूरा किया. उन्होंने ईश्वर का आभार भी जताया है. बोमन ईरानी  के इस वीडियो पर कई सारे सिलेब्स के कमेंट्स हैं. बता दें कि दीया मिर्जा, अनिल कपूर , महिमा चौधरी और शंकर महादेवन ने भी कमेंट्स में बोमन ईरानी को सलाहा है.

आख़िरकार रन्या राव ने कबूला सोना खरीदी में हुआ हवाले के पैसे का उपयोग

 बेंगलुरु    दुबई से सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव ने अपनी जमानत सुनवाई के दौरान कबूल कर लिया है कि उसने सोना खरीदने के लिए हवाला के जरिए से पैसे ट्रांसफर किए थे.राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से अदालत में पेश हुईं वकील मधु राव ने अपनी दलील में कहा कि आरोपी ने अनौपचारिक जरिए से वित्तीय लेनदेन किए जाने की बात स्वीकार की है. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से अदालत में पेश हुईं वकील मधु राव ने अपनी दलील में कहा कि आरोपी ने अनौपचारिक जरिए से वित्तीय लेनदेन किए जाने की बात स्वीकार की है. अधिकारियों ने इस मामले की न्यायिक जांच शुरू करने के लिए धारा 108 के तहत नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यवाही न्यायिक जांच का हिस्सा है, न कि पुलिस पूछताछ. जांच का मकसद वित्तीय अनियमितताओं की सीमा और कानून के किसी भी संभावित उल्लंघन का पता लगाना है. 27 को होगा जमानत अर्जी पर फैसला जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस की जमानत याचिका पर बहस पूरी हो गई है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश 27 मार्च तक सुरक्षित रख लिया है. रामचंद्र राव को अनिवार्य अवकाश पर भेजा गया रामचंद्र राव को 15 मार्च को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया था. वर्तमान में वे कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद पर काम कर रहे हैं. यह मामला तब सामने आया जब प्रोटोकॉल अधिकारी, जिसने रन्या राव की मदद की थी, उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने ऐसा रामचंद्र राव के स्पेशल निर्देशों के तहत किया था. 14 किलो सोने के साथ पकड़ी गई रन्या राव, कीमत 12 करोड़ से ज्यादा इधर, रन्या राव को 3 मार्च को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 14.2 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले की जांच राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा की जा रही है. शुक्रवार को, निदेशालय ने विशेष अदालत को बताया था किया कि अब तक की जांच में सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. सोना तस्करी के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट! अधिकारी बताते हैं कि इस संचालन में राज्य पुलिस प्रोटोकॉल अधिकारी का इस्तेमाल करके सुरक्षा जांच को दरकिनार करना शामिल था. इनके अलावा, इंडो-यूएई के बीच सोने की खरीद के लिए हवाला लेनदेन का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो एक बड़े सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है.

तलाक के बाद दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार नताशा

हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा स्तांकोविक लाइफ में मूव ऑन कर गई हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी नई जर्नी की झलक दिखाती रहती हैं। अब तलाक के काफी समय बाद नताशा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की और कगहा कि वह दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछला साल उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। क्या बोलीं नताशा टाइम्स एंटरटेनमेंट से बात करते हुए नताशा ने कहा कि पिछला साल मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था, लेकिन वह शुक्रगुजार हैं कि इससे वह और समझदार हुई हैं। अब मैं नए साल को नए एक्सपीरियंस, नए मौके और शायद प्यार के साथ शुरू कर रही हूं। मैं प्यार में पड़ने के खिलाफ नहीं हूं। मैं लाइफ में जो भी मिलता है, उसे स्वीकार करना चाहती हूं। मेरा मानना ​​है कि सही समय आने पर सही कनेक्शन अपने आप बनते हैं। रिलेशनशिप की करती हूं वैल्यू नताशा आगे बोलती हैं, मैं मीनिंगफुल रिलेशनशिप की वैल्यू करती हूं जो विश्वास और समझदारी से बनते हैं। मुझे लगता है प्यार मेरी जर्नी को कॉम्पलीमेंट करता है। नताशा और हार्दिक तलाक के बाद भी साथ में मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं। कभी अगस्तय हार्दिक के पास रहता है तो कभी मां नताशा के साथ।

Sonu Sood की पत्नी सोनाली बाल-बाल बचीं, हाइवे पर ट्रक से हुआ कार का भीषण एक्सीडेंट

मुंबई सोनू सूद के परिवार पर बड़ी मुसीबत आ गई है। सोनू की पत्नी सोनाली का नागपुर हाइवे पर एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि एक्सीडेंट कितना खतरनाक था। सोनाली उस वक्त अकेले नहीं बल्कि उनकी बहन और भांजा भी था और ये भी एक्सीडेंट का शिकार हुए हैं। चल रहा है ट्रीटमेंट हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली अपनी बहन और भांजे के साथ जा रही थीं। एक्सीडेंट सोमवार रात को हुआ और सोनाली, उनके भांजे का नागपुर के मैक्स अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है। पत्नी से मिलने पहुंचे सोनू सोनू को जैसे ही एक्सीडेंट का पता चला वह तुरंत पत्नी से मिलने पहुंचे। एक्टर के स्पोकपर्सन ने एक्सीडेंट की खबर को कंफर्म करते हुए कहा, हां सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू फिलहाल अवेलेबल नहीं हैं। अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भांजे अंडर ऑब्जरवेशन में है और उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रही बात सोनाली की बहन की, उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है, बस थोड़ी चोट आई हैं। फैंस फिलहाल सोनू की पत्नी और बाकी 2 सदस्य के भी जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सोनू वह सेलेब हैं जिन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की है। उनके घर के बाहर हमेशा लाइन लगी रहती है लोगों को जो उनसे मदद मांगने आते हैं।

खास दुकान से यूनिफॉर्म, कॉपी-किताब खरीदने को किया मजबूर, तो एमपी में स्कूल पर होगा एक्शन

uniforms and copy books from a particular shop action will be taken against the schoo भोपाल ! निजी स्कूलों ने शुल्क ढांचे (फीस स्ट्रक्चर) में मनमानी की या यूनिफॉर्म, कॉपी-किताब को किसी विशेष दुकान से खरीदने का दबाव बनाया तो उन पर कार्रवाई हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। स्कूलों को 31 मार्च तक अपना फीस स्ट्रक्चर और कोर्स की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा गया है, ताकि पेरेंट्स को इसकी जानकारी हो जाए। भोपाल के अधिकांश निजी स्कूलों द्वारा किताबों की सूची और फीस की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके साथ ही स्कूलों द्वारा निश्चित दुकानों से कॉपी-किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया जाने लगा है। संयुक्त संचालक अरविंद चौरगड़े की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले निजी स्कूल लेखक एवं प्रकाशक के नाम और मूल्य के साथ कक्षावार पुस्तकों की सूची विद्यालय में प्रदर्शित करें।ऐसी सूची मांगने पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि विद्यार्थी या अभिभावक इनको खुले बाजार से भी खरीद सकें। प्रत्येक स्कूल प्रबंधक, प्राचार्य स्कूल में हर कक्षा की पाठ्यपुस्तकों और प्रकाशकों की जानकारी को डीईओ की वेबसाइट पर अनिवार्य अपलोड करें।किसी भी प्रकार की शिक्षण सामग्री पर स्कूल का नाम अंकित नहीं होना चाहिए। स्कूल के सूचना पटल पर यह भी अंकित किया जाए कि अभिभावक किसी दुकान विशेष से खरीदने के लिए बाध्य नहीं हैं। डीईओ पर निगरानी की जिम्मेदारीआदेश में जिला शिक्षा अधिकारी को निगरानी और आदेश लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा गया है कि डीईओ सुनिश्चित करें कि जिले के सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड समेत सभी प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक स्कूल में संचालित की जाने वाली किताबों, कॉपियों व यूनिफॉर्म की सूची 31 मार्च तक विद्यालय के सूचना पटल पर लग जाएं। एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्यआदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से 12वीं तक की कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य कर दिया है। कहा गया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आश्वासन पर बैंक कर्मचारियों ने की स्थगित हड़ताल — साथी प्रमोद चतुर्वेदी

Bank employees postponed the strike on assurance — Comrade Pramod Chaturvedi हरिप्रसाद गोहेआमला। अखिल भारतीय कर्मचारी संघ की 24 और 25 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है । जीस कारण सोमवार बैंक खुले रहे खंडवा यूनिट यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी ने बताया कि वित्त मंत्रालय और आईबीए द्वारा कर्मचारियों को उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसलिए 25 मार्च को भी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक खुले रहेंगे । हमारे आंदोलन के लिए जो केन्द्रीय नेतृत्व से प्रोग्राम मिला था उसके सफलतापूर्वक संचालन में यू एफ बी यू के सभी घटक दलों के साथियों ने अपनी पूर्ण निष्ठा एवं ताकत से साथ देकर इसे कामयाब बनाया। यू एफ बी यू के बैंकिंग घटकों के सभी साथियों ने भविष्य में भी अपना पूर्ण समर्थन एवं सहयोग का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा अभी हड़ताल पूर्णतः निरस्त नहीं हुई है वरन् केवल आइ बी ए एवं सभी घटक बैंकों के प्रबंधन और सेंटल लेबर कमीशन के आश्वासन मिलने के कारण स्थगित हुई है । अभी तो यह अंगड़ाई है अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो फेर से हड़ताल का रास्ता अपनाया जा सकता है ।

HAPPY birthday cm : ‘जल पुरुष’ डॉ. मोहन यादव का संकल्प हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाना, सिंचाई के क्षेत्र में हासिल की अभूतपूर्व उपलब्धियां

Happy birthday mohan yadav: ‘Water Man’ Dr. Mohan Yadav’s resolve to deliver water to every farmer’s field, achieved unprecedented achievements in the field of irrigation भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अक्सर कहते हैं कि प्राचीन काल में भारत में पारस पत्थर हुआ करता था, जिसके स्पर्श से लोहा सोना हो जाता था। इस पारस पत्थर का काम पानी करता है जब वह सूखे खेतों पर पहुंचता है। जल के स्पर्श से खेतों में सुनहरी फसलें लहलहाती हैं। Happy birthday mohan yadav पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने दो दशक पहले देश की नदियों को जोड़कर हर खेत तक पानी पहुंचाने का सपना देखा था, जो राज्यों के बीच जल विवाद के चलते दो दशकों से अधिक समय से ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ था। केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल जैसी महत्वाकांक्षी अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजनाएं मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच सहमति न बन पाने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। दो बड़ी परियोजनाओं में मिली सफलतामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार और राज्यों से निरंतर चर्चा कर इन परियोजनाओं के गतिरोध को समाप्त किया और प्रदेश ने दो बड़ी परियोजनाओं के रूप में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश आकर देश की पहली नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना केन-बेतवा का शिलान्यास किया। Happy birthday mohan yadav मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि अब महाराष्ट्र सरकार के साथ वार्ता के बाद विश्व की सबसे बड़ी ग्राउंड वाटर रिचार्ज अंतर्राज्यीय संयुक्त परियोजना “ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना” का अवरोध दूर हो गया है। मध्यप्रदेश शीघ्र ही महाराष्ट्र सरकार के साथ इस संबंध में करार करने की ओर बढ़ रहा है। जल्द ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भोपाल आमंत्रित कर करार की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि “ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना के जरिए हम महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर ताप्ती नदी की तीन धाराएं बनाकर राष्ट्रहित में नदी जल की बूंद-बूंद का उपयोग सुनिश्चित कर कृषि भूमि का कोना-कोना सिंचित करेंगे।” जानिए केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के बारे मेंकेन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय परियोजना है, जिसमें केन नदी पर दौधन बांध एवं लिंक नहर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।रुपये 44 हजार 605 करोड़ लागत की इस परियोजना के पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश के सूखाग्रस्त बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 08 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा और प्रदेश की 44 लाख आबादी को पेयजल सुविधा प्राप्त होगी।साथ ही परियोजना से 103 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा, जिसका पूर्ण उपयोग मध्यप्रदेश करेगा। इस परियोजना से मध्यप्रदेश के 10 जिले-छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा एवं सागर के लगभग 02 हजार ग्रामों के लगभग 07 लाख 25 हजार किसान परिवार लाभांवित होंगे।सूखाग्रस्त बुन्देलखण्ड क्षेत्र में भू-जल स्तर की स्थिति सुधरेगी। औद्योगीकरण, निवेश एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों में आत्मनिर्भरता आयेगी तथा लोगों का पलायन रुकेगा। परियोजना के साकार रूप लेने पर मध्यप्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।पार्वती-कालीसिंध-चंबल अंतरराज्यीय नदी लिंक परियोजनासंशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल अंतरराज्यीय नदी लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्यों एवं केंद्र के मध्य 28.01.2024 को त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ और दोनों राज्यों एवं केंद्र के मध्य 05.12.2024 को जयपुर में अनुबंध सहमति पत्र (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) हस्ताक्षरित किया गया। परियोजना की अनुमानित लागत 72 हजार करोड़ रुपये की है, जिसमें मध्यप्रदेश 35 हजार करोड़ एवं राजस्थान 37 करोड़ की हिस्सेदारी होगी। परियोजना से मध्यप्रदेश में मालवा एवं चंबल क्षेत्र के 11 जिले क्रमशः गुना, शिवपुरी, मुरैना, उज्जैन, सीहोर, मंदसौर, देवास, इंदौर, आगर-मालवा, शाजापुर एवं राजगढ़ जिलों में कुल 6.14 लाख हेक्टेयर नवीन सिंचाई एवं चंबल नहर प्रणाली के आधुनिकीकरण से भिंड मुरैना एवं श्योपुर के 3.62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। परियोजना से लगभग 03 हजार 150 ग्रामों की 40 लाख आबादी लाभान्वित होगी एवं इस समेकित परियोजना में मध्य प्रदेश की 19 सिंचाई परियोजनाओं को शामिल किया गया है। क्षिप्रा स्वच्छ और निरंतर प्रवाहमान होगीमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प है कि क्षिप्रा स्वच्छ और निरंतर प्रवाहमान बने और सिंहस्थ 2028 में क्षिप्रा के जल में ही श्रद्धालुओं को स्नान कराया जाए। क्षिप्रा नदी के जल को शुद्ध रखने के लिए 900 करोड़ रुपये की लागत की “कान्ह डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना” के द्वारा कान्ह नदी के दूषित जल को क्षिप्रा नदी में मिलने से रोका जायेगा। वर्ष-2028 से पहले यह योजना पूर्ण कर ली जायेगी। Happy birthday mohan yadav क्षिप्रा को वर्ष भर अविरल, प्रवहमान बनाने के लिए उज्जैन जिले की सेवरखेडी एवं सिलारखेडी (लागत लगभग 615 करोड़) योजना का कार्य भी आरंभ हो गया है। इससे आमजन एवं श्रद्धालुओं को पूरे वर्ष भर विशेष पर्वों पर उनकी धार्मिक भावनाओं के अनुरूप क्षिप्रा नदी में स्नान करने का अवसर मिलेगा। क्षिप्रा नदी पर सिंहस्थ में स्नान सुविधा के लिये क्षिप्रा नदी के दोनों तटों पर लगभग 29 किलोमीटर लंबाई में घाटों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी राशि रू. 778.91 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है। Read more: Kuno National Park sheopur: चीतों ने गाय को पकड़ा तो ग्रामीणों ने मारे पत्थर, वन विभाग के मना करने पर भी नहीं माने बुन्देलखण्ड में दूर होगा जलसंकटमध्यप्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में भू-जल स्तर को बढ़ाने, पेयजल संकट को दूर करने एवं सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “अटल भू-जल योजना” प्रारंभ की गई है। यह योजना प्रदेश के 06 जिलों के 09 विकासखण्डों में क्रियान्वित की जा रही है। इस परियोजना से चयनित क्षेत्रों में भू-जल स्तर में सुधार होने से स्थानीय किसानों को लाभ प्राप्त होगा तथा किसानों की आय बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल प्रदाय के लिये टिकाऊ जल स्रोत भी उपलब्ध हो सकेंगे। बांधों की सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। बांधों की सुरक्षा को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पूरी सजगता के साथ काम कर रही है। इसके लिये प्रदेश में “डैम सेफ्टी रिव्यू पेनल” गठित है, जो प्रतिवर्ष संवेदनशील बांधों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करता है। आने वाले 05 वर्षों में प्रदेश के 27 बांधों की सुरक्षा एवं मरम्मत … Read more

Kuno National Park sheopur: चीतों ने गाय को पकड़ा तो ग्रामीणों ने मारे पत्थर, वन विभाग के मना करने पर भी नहीं माने

When the leopards caught the cow, the villagers threw stones at it, they did not listen even after the forest department’s warning Kuno National Park sheopur श्योपुर ! Kuno National Park sheopur से बाहर निकले पांच चीतों पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, मौके पर मौजूद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ग्रामीणों से चीतों से दूर रहने की बात कहती रही, लेकिन वे नहीं माने, घटना सोमवार की है। दरअसल, एक महीने पहले खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता ज्वाला और उसके चार शावक शनिवार शाम को पहली बार पार्क की सीमा से बाहर आ गए थे। चीते रविवार दोपहर बाद फिर कूनो के जंगल की ओर लौट गए थे। रविवार रात को ये चीते वीरपुर तहसील के ग्राम श्यामपुर के पास देखे गए। वे निर्माणाधीन श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज रेल ट्रैक से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर थे। सोमवार सुबह ये पांचों चीते कूनो सायफन के पास से होते हुए कूनो नदी में पहुंचे। Kuno National Park sheopur वे निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे काफी देर तक बैठे रहे। इस दौरान कूनो सायफन से गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ चीतों को देखने के लिए जमा हो गई। मादा चीता और शावक एक-एक कर रास्ता पार कर रहे थे, तभी उन्होंने गाय पर झपट्टा मारा। मादा चीता और शावकों को भगाने के लिए ग्रामीण लाठी लेकर दौड़े और पत्थर मारना शुरू कर दिए। चीता ज्वाला काफी देर तक गाय का गला पकड़े रही। जैसे ही उसे पत्थर लगा, उसने गाय को छोड़ दिया और शावकों के साथ भाग निकली। घटना के बाद करीब 10 बजे चीता दल, कूनो पुल क्षेत्र से निकलकर वीरपुर के तिललिडेररा क्षेत्र पहुंचा है। Read more: डुकरसता बीट के जंगल में भीषण आग, वन विभाग की मशीनें खराब, कर्मचारियों ने गीली टहनियों से बुझाई ज्वाला और उसके शावकों को 21 फरवरी को खजूरी क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया था। एक महीने तक वे पार्क की सीमा में ही रहे। चीतों के बाहर निकलने पर क्षेत्र के चीता मित्र और उनकी टीम ने आसपास के लोगों को जागरुक किया। उन्होंने बताया कि चीते लोगों पर हमला नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से चीतों को न भगाने और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।

मां मंदाकिनी से ज्यादा खूबसूरती उनकी बेटी राबजे, बॉलीवुड में जल्द कर सकती है डेब्यू?

मुंबई राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी के अभिनय को कोई नहीं भुला सकता है। मंदाकिनी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं। मंदाकिनी ने राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से खूब लोकप्रियता बटोरी थीं। फिल्म में पहाड़ी लड़की का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी खूबसूरती के लिए खूब चर्चाएं बटोरी थीं। अब एक्ट्रेस की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो खूबसूरती के मामले में मां से बिल्कुल दोगुना आगे हैं। बेटी को मिली मां की खूबसूरती और मासूमियत मंदाकिनी का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपने करियर की पीक पर शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने साल 1990 में बिजनेसमैन कायगूर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की थी। इस शादी से एक्ट्रेस को दो बच्चे हैं, एक बेटा रब्बील ठाकुर और बेटी राबजे इनाया ठाकुर है। बेटे रब्बील जहां देखने में हैंडसम है तो वहीं बेटी राबजे को अपनी मां की खूबसूरती और मासूमियत मिली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें मंदाकिनी पति कायगूर और बच्चों के अलावा बहू बुशरा के साथ दिखती हैं। बेटी की सादगी देख हो जाएंगे दीवाने मंदाकिनी की बेटी अब बड़ी हो गई हैं और लुक में वह अपनी मम्मी पर गई हैं। राबजे की फोटो देख कर आप भी एक पल के लिए ठहर जाएंगे। वो बिलकुल अपनी मां की जैसी दिखती हैं। राबजे फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं और अक्सर अपनी मम्मी, भाभी बुशरा और भाई राबिल के साथ फोटो में नजर आती हैं। मंदाकिनी की बहु की बात करें तो वो भी फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई हैं। वह बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, वो नेटफ्लिक्स के लिए कंटेंट प्रोड्यूस करती हैं। मंदाकिनी के बारे में… एक्ट्रेस की बात करें तो वो मेरठ में बड़ी हुईं। साल 1985 में उन्होंने फिल्म ‘मेरा साथी’ से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू किया, लेकिन उन्हें स्टारडम राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिला। इस फिल्म से लॉन्च करने के साथ-साथ राज कपूर ने उन्हें मंदाकिनी नाम भी दे दिया था। क्या आपको पता है कि फिल्मों में आने से पहले तक उनका असली नाम यास्मिन जोसेफ था। कहा जाता है कि उन पर डॉन दाऊद इब्राहिम का भी दिल आ गया था।

पहली बार बिना विग के इवेंट में पहुंची हिना खान

मुंबई हिना खान एक इवेंट में पहुंचीं। वो कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बीमारी के ट्रीटमेंट की शुरुआत में खुद ही अपने बालों को मुंडवा लिया था और अपने ही बालों से विग बनवाए थे। अभी तक वो हर जगह विग पहने ही नजर आ रही थीं। लेकिन अब पहली बार वो बिना विग के एक इवेंट में पहुंची हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। हेल्थ में ये सुधार देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई उनपर प्यार बरसा रहा है। हिना खान ने साल 2024 में सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। कीमोथेरेपी के दौरान जब उनकी हालत खराब हो जाती थी, तब वो इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से अपना दर्द बयां करती थीं। इस पूरी जर्नी के दौरान फैंस हमेशा उनकी हिम्मत की दाद देते दिखे हैं। हिना ने कहा- अभी इतने ही बाल आए हैं हाल ही में उमराह करने के बाद लौटीं हिना खान को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। जब वो रेड कारपेट पर आईं तो उन्होंने पपाराजी से पूछा, ‘आज मैं सबसे अलग लग रही हूं, कैसी लग रही हूं?’ सभी ने हिना का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ‘अक्षरा’ ने कहा, ‘अभी तक इतने ही बाल आए हैं।’ हिना ने ये भी बताया कि वो नर्वस फील कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं नर्वस थी… किसी दिन मैं अपने असली बालों के साथ वापस आऊंगी। अच्छी लग रही हूं या नहीं?’ उमराह करने गई थीं हिना हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हाल ही में उमराह पर गई थीं, जहां से अपना वीडियो और ढेर सारी फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने इसके लिए अल्लाह का शुक्रिया भी अदा किया।

इमरान हाशमी के बर्थडे पर तोहफा, 18 साल बाद आवारापन 2 का सीक्वल होगा रिलीज

मुंबई अगर आपको ‘जन्नत’, ‘आशिकी’, ‘राज’, ‘मर्डर’, ‘गैंगस्टर’ और ‘गुलाम’ जैसी फिल्में पसंद आई थीं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस फिल्म के दूसरे पार्ट ‘आवारपन 2’ का ऐलान कर दिया गया है। ये अनाउंसमेंट इमरान के बर्थडे पर की गई है। 18 साल बाद फैंस को एक बार फिर से दिल से छू लेने वाली पर्दे पर दिखने वाली है। इसमें इमरान हाशमी होंगे, ये तो तय है, लेकिन बाकी डिटेल्स की घोषणा होना अभी बाकी है। Emraan Hashmi ने 24 मार्च, सोमवार को ट्वीट किया। इसमें ‘आवारापन’ फिल्म की झलक है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘बस मुझे कुछ और देर जिंदा रख…।’ इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ये अगले महीने 3 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। 18 साल पहले रिलीज हुई थी ‘आवारापन’ ‘आवारापन’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन क्राइम मूवी का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था। कहानी महेश भट्ट की स्टोरी से शगुफ्ता रफीकी ने लिखी थी। प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट थे। ये साउथ कोरियन मूवी A Bittersweet Life की अनक्रेडिटेड रीमेक थी। इसमें इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन, मृणालिनी शर्म और आशुतोष राणा नजर आए थे। इमरान ने गैंगस्टर शिवम पंडित का रोल निभाया था। फिल्म के गाने हो गए थे वायरल इस फिल्म के गानों को बहुत पसंद किया गया था। गानों को मुस्तफा जहीद और प्रियम चक्रवर्ती ने मिलकर कंपोज किया था। इसके गाने थे- ‘तो फिर आओ’, ‘तेरा मेरा रिश्ता’, ‘माहिया’, ‘मौला मौला’। इनमें से कई गानों के रीमिक्स भी बने थे।

दिलीप जोशी का डायलॉग ‘ऐ पागल औरत’ खुद सेट पर किया था इंप्रोवाइज

  मुंबई चाहे आप 90 के दशक के किड हो या फिर जेन जेड, एक शो है, जिसने हर जेनरेशन के बच्चों-बड़ों को गुदगुदाया है। इसका नाम है- तारक मेहता का उल्टा चश्मा । ये सीरियल करीब 15 सालों से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। कई सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ जेठालाल और दयाबेन की केमिस्ट्री को कोई आजतक भुला नहीं पाया है। जेठालाल का रोल दिलीप जोशी और दयाबेन का रोल दिशा वकानी ने निभाया था। दिलीप जोशी और दिशा वकानी के ऑनस्क्रीन हंसी-मजाक ने कई यादगार मोमेंट दिए हैं। उनके डायलॉग्स और स्टाइल तक खूब फेमस हुए। शो में जेठा अपनी बीवी को ‘ऐ पागल औरत’ कहकर भी बुलाते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फेमस लाइन अब इस सिटकॉम का हिस्सा नहीं है। दिलीप जोशी ने किया था इंप्रोवाइज जी हां, दिलीप जोशी ने हाल ही में बताया कि इस डालयॉग को क्यों हटाया गया था। वो हाल ही में कॉमेडियन सौरभ पंत के पॉडकास्ट पर आए, जहां उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका फेमस डायलॉग ‘ऐ पागल औरत’ कभी स्क्रिप्ट में था ही नहीं! ये दरअसल उनका खुद का इम्प्रोवाइजेशन था। एक इंप्रोम्प्ट लाइन, जो दिशा वकानी के शानदार एक्सप्रेशन के साथ मिलकर परफेक्ट कॉमिक मसाला बन गई। और बाकी, जैसा कि वे कहते हैं, इतिहास है। ये हिट हो गया। दिलीप जोशी ने कहा, ‘ये जो ‘पागल औरत’ वाला था, वो मैंने इंप्रोवाइज किया।’ मेकर्स ने हटा दिया डायलॉग हालांकि, कुछ लोगों को ये डायलॉग पसंद नहीं आया। एक्टर ने बताया कि एक वुमेन राइट्स ग्रुप ने इस फ्रेज पर आपत्ति जताई और इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया। ऐसे में TMKOC के निर्माताओं ने शो से इस लाइन को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘बाद में, उसपे कुछ वुमेन लिब.. या कोई मूवमेंट था, मुझे बताया गया, आगे से आप ये नहीं बोलेंगे।’ दिशा ने 2017 में छोड़ा था शो भले ही इस लाइन पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन ये फैंस के दिमाग में अभी भी है। चाहे वो थ्रोबैक एपिसोड हो, मीम्स हो या पुरानी बातें… ‘ऐ पागल औरत’ अभी भी चर्चा में आ जाता है। मालूम हो साल 2017 में दिशा वकानी ने सीरियल छोड़ दिया था। वो मेटरनिटी लीव पर गईं, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटी हैं। शो में उनके किरदार को किसी दूसरी एक्ट्रेस से रिप्लेस भी नहीं किया गया है।

‘सिकंदर’ : सलमान ने पिता को दिया सहारा

मुंबई कुछ दिन पहले सलमान खान ने अपने फैंस को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया जब उन्होंने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख की घोषणा की। बेसब्री से इंतज़ार करने के बाद आखिरकार फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया और उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सलमान खान और ‘सिकंदर’ की टीम ने इस इवेंट में भाग लिया, वहीं उनके पिता सलीम खान भी अपना सपोर्ट दिखाने के लिए बेटे के साथ आए। एक लाडले बेटे की तरह बॉलीवुड के भाईजान अपने पिता को अंदर ले जाते दिखे और इस वीडियो ने वायरल होते ही लोगों का दिल जीत लिया। ‘सिकंदर’ के भव्य ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान के साथ डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस, साजिद नाडियाडवाला, रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और कई स्टार्स शामिल हुए। सलमान खान के पिता सलीम खान भी इस इवेंट में पहुंचे और बेटे को फुल सपोर्ट दिया। सलीम खान के साथ आए सलमान इवेंट के एक वायरल वीडियो में ‘टाइगर 3’ स्टार अपने बुजुर्ग पिता को मंच पर चढ़ने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं ताकि वे आसानी से इवेंट में अंदर जा सकें। एक लाडले बेटे की तरह सलमान खान ने अपने पिता को पीछे से पकड़ लिया और सावधानी से उनका हाथ अपने कंधे पर रखकर उन्हें ऊपर ले गए। फैंस के दिलों पर भाईजान का कब्जा दबंग एक्टर के इस ज़िम्मेदाराना और दिल को छू लेने वाले हाव-भाव ने ऑनलाइन कई दिलों को छू लिया। इसके तुरंत बाद उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में कब्ज़ा कर लिया और वीडियो पर कई लाल दिल वाले इमोजी बनाए। एक यूजर ने कमेंट किया- सबसे अच्छा पिता और बेटे का बॉन्ड। लव यू सलमान सर, जबकि दूसरे ने लिखा- मुझे सलमान का अपने माता-पिता और हेलेन आंटी के साथ जो रिश्ता है, वह बहुत पसंद है। ‘सिकंदर’ की कास्ट और रिलीज डेट आगामी एक्शन फिल्म की बात करें तो ‘सिकंदर’ एआर मुरुगादोस के डायरेक्शन में बनी है, जिसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। उनके साथ काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन, किशोर और कई शानदार कलकारों की कास्ट है। साजिद नाडियाडवाला की यह मास एंटरटेनर फिल्म 30 मार्च 2025 को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।

एमसी स्टैन के फ़्लर्टी मैसेजेस के स्क्रीनशॉट वायरल

मुंबई रैपर एमसी स्टैन भले ही अपने धमाकेदार गानों के लिए जाने जाते हों लेकिन इस समय उनके इंस्टाग्राम डीएम सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं। इन्फ्लुएंसर को भेजे गए उनके कथित फ़्लर्टी मैसेजेस के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए हैं और बस इतना ही कह सकते हैं कि पब्लिक है, सब जानती है! ‘बिग बॉस 17’ के विनर पर अब कई इन्फ्लुएंसर्स ने इंस्टाग्राम पर ‘उनके डीएम में घुसने’ का आरोप लगाया है। स्टैन ने कथित तौर पर उन्हें ‘बहुत खूबसूरत’ और ‘सुंदर’ कहकर मैसेज भेजे थे। इनमें से कई इन्फ्लुएंसर ने उनके मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उनमें से एक इन्फ्लुएंसर मिसिमी कश्यप थीं, जिन्हें शनिवार को काफी शॉक लगा जब उन्हें अपने डीएम में एमसी स्टैन के अलावा किसी और का मैसेज नहीं मिला। अपनी स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि रैपर ने अपने ऑफिशियल हैंडल से एक मैसेज किया था, ‘यो!! क्या क्रेक्सिन गर्ल है .. डैम उह बहुत सुंदर।’ एमसी स्टैन का ये भी रूप यह पहली बार नहीं है जब MC Stan पर ऐसे DM करने के आरोप लगे हैं। कुछ दिन पहले ही इन्फ्लुएंसर नैला हुसैन ने भी एक ऐसा ही स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें रैपर का एक मैसेज दिखाया गया था। इसमें लिखा था, ‘अस्सलाम वालेकुम आप बहुत खूबसूरत लग रहे हैं हे भगवान।’ कई लड़कियों को भेजा मैसेज इसके अलावा भी स्टैन ने कई लोगों के साथ ऐसा किया है। एक और ने स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें एमसी स्टैन ने लिखा था, ‘ऐ बू, आपका डायल क्या है, आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं, हे भगवान।’ लोगों ने लगाई फटकार जैसे ही स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर छा गए, नेटिज़ेंस ने बिना समय गंवाए एमसी स्टैन को उनके अनचाहे डीएम के लिए फटकार लगाई। कई लोगों ने रैपर के व्यवहार की आलोचना की। कुछ ने इसे डरावना भी कहा। एक यूजर ने कमेंट किया- उसे खुद को शर्मिंदा करना बंद करना होगा, जबकि दूसरे ने लिखा- यह सबसे शर्मनाक है। इस बीच, एमसी स्टैन ने 2024 में पहले ही सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने गर्लफ्रेंड बुबा के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि ‘मैं सिंगल हूं।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet