LATEST NEWS

महाकुंभ एकता और भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देता है

नई दिल्ली महाकुंभ न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और समुदायों के लोग एक साथ आते हैं, जो एकता और भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यह आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देता है क्योंकि यहां व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। महाकुंभ का उद्घाटन मुख्य स्नान पर्व के साथ होता है, जो विशेष तिथियों पर मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु अपनी पवित्रता को बढ़ाने के लिए संगम में स्नान करते हैं। कुंभ के मुख्य स्नान तिथियों की गणना हिंदू पंचांग के अनुसार की जाती है। महाकुंभ के दौरान धार्मिक अनुष्ठान और परंपराएं 2025 महाकुंभ के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख अनुष्ठान यहां बताए जा रहे हैं: महाकुंभ स्नान: श्रद्धालु संगम में स्नान करने आते हैं, जो उन्हें पवित्रता और शांति का अनुभव कराता है। महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान का महत्व सर्वोच्च है। श्रद्धालु इस पवित्र जल में स्नान करके अपने पापों का नाश और आत्मा की शुद्धि की कामना करते हैं। विशेष तिथियों पर स्नान करना जैसे कि शाही स्नान और भी महत्वपूर्ण होता है। यह दिन ज्योतिषीय गणना के आधार पर निर्धारित होता है और भक्तजन इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। महाकुंभ यज्ञ और हवन महाकुंभ के दौरान विभिन्न प्रकार के यज्ञ और हवन का आयोजन किया जाता है। ये अनुष्ठान साधु-संतों द्वारा संपन्न किए जाते हैं। यज्ञ का उद्देश्य वातावरण की शुद्धि, समाज के कल्याण और आशीर्वाद की प्राप्ति होता है। श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां देकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। महाकुंभ में भजन-कीर्तन महाकुंभ के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी होता है। भक्तजन एकत्र होकर भगवान की स्तुति करते हैं और धार्मिक गीत गाते हैं। यह न केवल श्रद्धा का प्रदर्शन है बल्कि सामूहिक भावना को भी जगाता है। ये भजन अक्सर साधु-संतों द्वारा गाए जाते हैं, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रेरणा देते हैं। महाकुंभ में धार्मिक प्रवचन महाकुंभ के दौरान विभिन्न धर्मगुरुओं और संतों द्वारा धार्मिक प्रवचन का आयोजन होता है। इन प्रवचनों में जीवन के विभिन्न पहलुओं, धर्म, नैतिकता और आध्यात्मिकता पर चर्चा की जाती है। श्रद्धालु इन प्रवचनों से ज्ञान प्राप्त करते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित होते हैं। महाकुंभ में दर्शन: यहां पर विभिन्न तीर्थ स्थानों के देवी-देवताओं के मंदिर हैं, जहां श्रद्धालु दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। महाकुंभ में भंडारा: महाकुंभ के दौरान भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें हजारों लोगों को निशुल्क भोजन प्रदान किया जाता है। यह परंपरा एकता और सहयोग का प्रतीक है, जहां विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। भंडारे का आयोजन साधु-संतों के आश्रमों और श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाता है। महाकुंभ में साधु-संतों का मिलन: इस अवसर पर अनेक साधु-संत और धार्मिक गुरु यहां आते हैं। उनका आगमन और प्रवचन भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। उनकी उपस्थिति और प्रवचन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करते हैं। साधु-संतों का मिलन और उनकी शिक्षाएं श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। ये साधु विभिन्न तंत्रों, संप्रदायों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। महाकुंभ में ध्वजा यात्रा: महाकुंभ के दौरान ध्वजा यात्रा का आयोजन भी होता है, जिसमें साधु-संत अपने ध्वज के साथ संगम की ओर बढ़ते हैं। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत अनुभव होती है और इसे विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।महाकुंभ के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, संगीत और नाटक भी आयोजित होते हैं। ये कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि को प्रदर्शित करते हैं।

पसंद नहीं आई छात्र की हेयर स्टाइल, जबरन मुंडवा दिया सिर, मामला प्रकाश में आने के बाद सरकार ने जांच का आदेश दिया

हैदराबाद जबरन एक मेडिकल छात्र के सिर मुंडवाने का मामला सामने आया है। मामला तेलंगाना के खम्मम जिले में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज का है। मेडिकल कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य पर आरोप है कि वह एक छात्र को नाई की दुकान पर ले गया और जबरन उसका सिर मुंडवा दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद तेलंगाना सरकार ने जांच का आदेश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक मामला 12 नवंबर का है। सरकार ने मामले में गंभीरता से लिया है। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने मामले की जांच का आदेश दिया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह रैगिंग नहीं है। छात्र की हेयर स्टाइल नहीं आई पसंद तेलंगाना सरकार के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में कुछ सीनियर ने प्रथम वर्ष के छात्र से कहा कि यह हेयर स्टाइल मेडिकल कॉलेज के छात्र के लिए उचित नहीं है। उसे अपने बाल ट्रिम करवाने को कहा। हालांकि बाद में छात्र ने बाल ट्रिम करवा लिए। मगर छात्रावास में ही रहने वाले रैगिंग विरोधी समिति के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और एक सहायक प्रोफेसर ने कहा कि यह अजीब लग रहा है। इसके बाद दोनों छात्र को सैलून लेकर पहुंचे। यहां उसका सिर मुंडवा दिया।   प्राचार्य ने बनाई जांच समिति मामला प्राचार्य के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने शनिवार को चिकित्सा अधिकारी को छात्रावास से हटाने का आदेश दिया और घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि सहायक प्रोफेसर की ओर से इस तरह की गतिविधि में शामिल होना ठीक नहीं है। उधर, उनके विभाग का कहना है कि ऐसा करने का उनका कोई इरादा नहीं था। वह केवल छात्र को अनुशासित करना चाहते थे।

लाहौर में लोगों का दम घुट रहा, भीषण प्रदूषण से लोग परेशान, पिछले 30 दिनों में 19 लाख से अधिक लोग सांस की बीमारियों से पीड़ित

लाहौर पाकिस्तान के लाहौर में लोगों का दम घुट रहा है। भीषण प्रदूषण से लोग परेशान हैं। पिछले 30 दिनों में 19 लाख से अधिक लोग सांस की बीमारियों से पीड़ित होकर सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे हैं। शनिवार को ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 75,000 से अधिक लोगों ने विषैली धुंध और वायु प्रदूषण की वजह से श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा 3,359 अस्थमा रोगियों, 286 हृदय रोग पीड़ित, 60 स्ट्रोक पीड़ित और 627 कंजंक्टिवाइटिस मरीजों का इलाज किया गया। लाहौर में वायु प्रदूषण से जुड़े सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां 5,353 व्यक्ति सांस संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इनमें 359 अस्थमा के मरीज, 171 हृदय रोगी, 20 स्ट्रोक पीड़ित और 303 कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित हैं। लाहौर के प्रमुख अस्पताल मरीजों से भरे हैं। सांस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।   लाहौर और मुल्तान संभाग में स्वास्थ्य आपातकाल दोनों ही संभागों में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद। सरकार ने सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। सभी पार्कों को भी किया गया बंद। बाजारों का खुलने का समय सीमित किया गया। कई इलाकों में कृत्रिम बारिश का लिया गया सहारा। चिकित्सा कर्मचारियों की छुट्टियां रद। मरीजों की संख्या बढ़ी तो चरमरा सकती स्वास्थ्य व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के निगरानी शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या चरम पर पहुंच गई है। आने वाले दिनों में बाह्य रोगी और आपातकालीन विभागों में मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करना कठिन हो सकता है। एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक पिछले 30 दिनों में 1.91 मिलियन से ज़्यादा लोग सांस की बीमारियों से पीड़ित होकर सरकारी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। इनमें से 133,429 मामले सिर्फ लाहौर के हैं। 119,462 अस्थमा के मरीज भी सामने आ चुके हैं। इनमें भी 5,577 पीड़ित लाहौर के हैं। लाहौर में स्थिति गंभीर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 13,862 हृदय रोगियों में से 5,455 लाहौर के हैं। 5,141 स्ट्रोक रोगियों में से 491 लाहौर का संबंध लाहौर से है। कंजंक्टिवाइटिस के कुल 11,913 पीड़ितों में 1,945 अकेले लाहौर से हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता सईद हमद रजा ने माना कि स्थिति गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारियों ने अस्पतालों में व्यापक व्यवस्था की है। चिकित्सा कर्मचारियों की सभी आपातकालीन छुट्टियां रद कर दी गई हैं। चौबीसों घंटे सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

चेन्नई: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकला कीड़ा, कॉन्ट्रैक्टर पर लगा 50 हजार का जुर्माना, कर्मचारी बोला- ‘जीरा है’

चेन्नई वंदे भारत से यात्रा कर रहे एक यात्री को तिरुनेलवेली और चेन्नई के बीच चलने वाली ट्रेन में भोजन के रूप में परोसे गए सांभर में तीन कीड़े मिले. मुरुगन नाम के यात्री ने इसकी शिकायत करने के लिए फूड प्रोवाइडर को फोन किया था. मुरुगन ने कहा कि फूड प्रोवाइडर ने दो कीड़े अपने हाथ से निकाल दिए जबकि एक बचा हुआ कीड़ा मुरुगन ने अपने हाथ से निकाला. जानकारी के मुताबिक फूड प्रोवाइडर ने यह कहकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की कि यह कोई कीड़ा नहीं बल्कि जीरा है. इस सफाई से परेशान होकर मुरुगन ने शिकायत आगे बढ़ा दी. उन्होंने बातचीत को कैमरे पर रिकॉर्ड किया और खाने को वापस कर दिया. उनके आसपास मौजूद यात्रियों ने भी खाना वापस कर दिया. ‘ऐसा खाना देंगे तो फूड पॉइजनिंग हो जाएगी’ मुरुगन ने कहा, ‘अगर आप बच्चों को ऐसा खाना देंगे तो उन्हें फूड पॉइजनिंग हो सकती है. इडली पर रंग के निशान हैं.’ इस दौरान फूड प्रोवाइडर मुरुगन और उनके आसपास मौजूद यात्रियों को यह मनाने की कोशिश करता रहा कि यह सांभर मसाला और जीरा है. मामले का संज्ञान लेते हुए, दक्षिणी रेलवे ने एक स्पष्टीकरण जारी किया जिसमें पुष्टि की गई कि परोसे गए खाने में कीड़ा था लेकिन दावा किया कि वह कैसरोल कंटेनर के ढक्कन पर चिपका हुआ था और कहा कि कीड़ा खाना पकने के बाद वहां आया होगा. कॉन्ट्रैक्टर पर 50,000 रुपये का जुर्माना दक्षिण रेलवे, मदुरै डिवीजन ने कहा, ‘दूषित खाने के पैकेट को गुणवत्ता जांच के लिए डिंडीगुल में हेल्थ इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया है. शुरुआती जांच में कोई असामान्यता सामने नहीं आई है. मिनी पैंट्री एरिया के गहन निरीक्षण से यह पुष्टि की गई कि यह स्वच्छ था और इसमें कीड़ों की मौजूदगी का कोई संकेत नहीं था. इस लापरवाही के परिणामस्वरूप, कॉन्ट्रैक्टर पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.’

रिपोर्ट में खुलासा-भारत के इक्विटी बाजार ने 2000 के बाद से चीन के बाजारों को बेहतर प्रदर्शन किया

नई दिल्ली डॉयचे बैंक की एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत के इक्विटी बाजार ने 2000 के बाद से चीन के बाजारों को बेहतर प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन के तेज़ आर्थिक विकास के बावजूद, उसके इक्विटी बाजार का प्रदर्शन औसत ही रहा, जहाँ वास्तविक रिटर्न केवल 4 प्रतिशत प्रति वर्ष था। वहीं, भारत ने इस अवधि के दौरान उच्चतम वास्तविक इक्विटी रिटर्न प्रदान किया, जो 6.9 प्रतिशत प्रति वर्ष था। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत ने उभरते और विकसित दोनों प्रकार के बाजारों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। 2000 से 2024 तक भारत का इक्विटी रिटर्न दुनिया भर के प्रमुख बाजारों में सबसे अधिक था। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत और अमेरिका दोनों ही बाजार 2024 तक रिकॉर्ड-उच्च CAPE अनुपात के पास व्यापार कर रहे हैं। CAPE (चक्रीय रूप से समायोजित मूल्य-से-आय) अनुपात एक वित्तीय मीट्रिक है, जो 10 वर्षों की अवधि में आय के आधार पर बाजार का मूल्यांकन करता है। यह बाजार में चक्रीय उतार-चढ़ाव को सुसंगत करता है, लेकिन संरचनात्मक बदलावों को पूरी तरह से कैद नहीं कर पाता है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का तकनीकी प्रभुत्व, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में प्रगति और आय अपेक्षाओं में बदलाव अमेरिकी बाजारों में उच्च मूल्यांकन को सही ठहराने में मदद करते हैं। वहीं, भारत का मजबूत विकास दृष्टिकोण और वैश्विक बाजारों में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की क्षमता निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रही है, जिससे यहां भी उच्च मूल्यांकन देखा जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत और अमेरिका दोनों ही आने वाले दशकों (2025-2049) के लिए तैयार हैं, हालांकि इन दोनों देशों के बाजारों के मूल्यांकन कुछ अन्य बाज़ारों से अधिक हैं। इन दोनों देशों के विकास की दिशा उनके संरचनात्मक बल और भविष्य की क्षमता पर निर्भर करेगी, और यही कारण है कि निवेशक इनके लिए अधिक प्रीमियम भुगतान करने को तैयार हैं।

हवाला घोटाले में गिरफ्तार दो बांग्लादेशी नागरिकों के बैंक खातों की भी ईडी अधिकारी जांच कर रहे

कोलकाता पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हवाला मामले में उसके द्वारा गिरफ्तार किए गए दो बांग्लादेशी नागरिकों रोनी मोंडल और समीर चौधरी के बैंक खातों की जांच कर रहा है। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में रहने वाले मंडल के बहन, बहनोई और भतीजे के बैंक खातों की भी ईडी अधिकारी जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि जांच अधिकारियों का मानना है कि मंडल के पास उच्च स्तरीय प्रभावशाली राजनीतिक संपर्क हैं, जिसके कारण वह बांग्लादेशी नागरिक होने के बावजूद स्थानीय बैरकपुर नगर पालिका से शहरी नागरिक निकाय के लिए अनुबंध कार्य करने हेतु व्यापार लाइसेंस प्राप्त करने में सक्षम हो गया। जांच अधिकारियों का मानना है कि मंडल इलाके में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की विभिन्न जनसभाओं में मौजूद था। सूत्रों ने बताया कि उनके बैंक खातों की जांच से अधिकारियों को पैसे के लेनदेन के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलेगी, जिससे समय के साथ प्रभावशाली लोगों की पहचान हो सकेगी। मंडल और चौधरी के अलावा ईडी अधिकारियों ने हवाला घोटाले के सिलसिले में पिंटू हलदर और पिंकी बसु नामक दो नागरिकों को भी गिरफ्तार किया था। मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कर्मियों के साथ पश्चिम बंगाल और झारखंड में फैले हवाला घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में 12 स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। इस घोटाले का संबंध बांग्लादेश से भी है। इन 12 स्थानों में उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक महिला का घर भी शामिल है, जिसके खिलाफ रांची में मामला दर्ज किया गया था। संबंधित महिला ने बांग्लादेश से अन्य महिलाओं को रोजगार का झांसा देकर अवैध रूप से पश्चिम बंगाल में प्रवास करवाया और फिर उन्हें अंतर-राज्यीय हवाला रैकेट में शामिल किया, जिसमें मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और झारखंड शामिल थे। इन बांग्लादेशी महिलाओं को हिंदू नामों वाले आधार कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेज भी दिए गए। सूत्रों ने बताया कि इनमें से कुछ बांग्लादेशी महिलाएं रांची भागने में सफल रहीं और वहां के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। चूंकि, हवाला कारोबार धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के दायरे में आता है, इसलिए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज करने के बाद ईडी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले को अपने हाथ में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि हवाला के जरिए आए धन का एक हिस्सा परिवहन व्यवसाय में भी निवेश किया गया था।  

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- कुश्ती को दो साल से बाधित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण

गोंडा भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया द्वारा ‘भारतीय कुश्ती संघ’ (डब्ल्यूएफआई) के प्रबंधन और नियंत्रण संबंधी याचिका कोर्ट में दायर की गई है। इसको लेकर ‘डब्ल्यूएफआई’ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। बजरंग पूनिया द्वारा दायर याचिका को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह कुश्ती का दुर्भाग्य है और दो साल से ये लोग लगातार कुश्ती को बाधित कर रहे हैं। जब ये लोग धरने पर बैठे तो बोल रहे थे कि कुश्ती को बचाने के लिए धरना कर रहे हैं। अब यह लगातार देखने को मिल रहा है कि ये लोग कोई ना कोई याचिका हाईकोर्ट में डालते हैं और खेल को रोकने की बात करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी बजरंग पूनिया की तरफ से याचिका डाली गई, उसके पहले सत्यव्रत की तरफ याचिका डाली गई थी। जिस टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया था और लड़के मेडल लेकर आए, उस टीम को सत्यव्रत के माध्यम से याचिका डालकर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन रास्ता निकाला गया और वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम गई और कई बच्चे मेडल लाए। बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि अब नेशनल गेम होना है, जो एक सतत प्रक्रिया है। जो भी बच्चे नेशनल में भाग लेते हैं, उसका सर्टिफिकेट उनको नौकरी में भी काम आता है। करीब 700 से 800 बच्चे इसमें भाग लेते हैं, जो राष्ट्रीय खिलाड़ी कहे जाते हैं। इसको रोकने के लिए उनकी तरफ से एक याचिका दाखिल की गई कि जो वर्तमान कमेटी है, जिसके अध्यक्ष संजय सिंह हैं, वो नेशनल नहीं करा सकते। उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठन यूडब्ल्यूडब्ल्यू सरकार के हस्तक्षेप को नहीं मानता है, वो फेडरेशन को मानता है। फेडरेशन ही नेशनल और ट्रायल करा सकती है। वे लोग इसको लेकर हाईकोर्ट में गए। कोर्ट ने उनको अगले महीने की तारीख दे दी और प्रतिबंध नहीं लगाया। ऐसे में इन लोगों ने हमेशा कुश्ती को रोकने का प्रयास किया। जबकि दो साल से लड़कों और लड़कियों के कैंप नहीं चल रहे हैं, उनको इसके लिए प्रयास करना चाहिए। ये ऐसी हरकत करके पूरे देश की कुश्ती को खत्म करना चाहते हैं।  

मुडा मामले में याचिकाकर्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज, पुलिस से उन पर गुंडा एक्ट लगाने और उन्हें निर्वासित करने की मांग की

बेंगलुरु कर्नाटक कांग्रेस प्रवक्ता एम. लक्ष्मण ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) मामले में याचिकाकर्ता स्नेहमयी कृष्णा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से उन पर गुंडा एक्ट लगाने और उन्हें निर्वासित करने की मांग की। मैसूरु के लक्ष्मीपुरम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में लक्ष्मण ने स्नेहमयी कृष्णा को गुंडा बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ 10 साल में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन पर कार्रवाई नहीं की, जबकि वह प्रमुख हस्तियों को ब्लैकमेल करने में शामिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी धमकी के कारण एक महिला ने आत्महत्या कर ली और उससे संबंध होने का दावा करने वाले दो अजनबियों ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से संबंधित मामले के संबंध में बड़ी फिरौती की मांग की। लक्ष्मण ने इससे पहले मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए स्नेहमयी कृष्णा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस बीच, स्नेहमयी कृष्णा ने मैसूरु के पुलिस आयुक्त के समक्ष जवाबी शिकायत दर्ज कराते हुए झूठे आरोप लगाने और झूठी शिकायतें दर्ज कराने के लिए कांग्रेस नेता लक्ष्मण पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मुडा मामले में उनकी शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और 60 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 14 साइटें वापस कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सिद्दारमैया ने साइट इसलिए वापस नहीं की है, क्योंकि मैं एक उपद्रवी व्यक्ति हूं, बल्कि इसलिए कि मैं कानूनी लड़ाई लड़ रहा हूं। अदालत ने माना है कि मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं और यह भी कहा है कि पुलिस अधिकारियों ने नफरत से भरे झूठे मामले दर्ज किए हैं। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि सिद्दारमैया कथित तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा के खिलाफ धमकाने की रणनीति का सहारा ले रहे हैं, जो अदालत में लड़ रहे हैं। झूठी शिकायतें दर्ज करने के लिए अपने अनुयायियों को तैनात करके, वह कार्यकर्ता को चुप कराने का प्रयास कर रहे हैं।  

पिछले एक महीने में आचार संहिता उल्लंघन की 7,784 शिकायतों का समाधान ईसी ने किया

मुंबई महाराष्ट्र में चुनाव आयोग (ईसी) ने पिछले एक महीने में आचार संहिता उल्लंघन की 7,784 शिकायतों का समाधान किया है और 557 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा रविवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए 15 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच पूरे राज्य में सी-विजिल एप्लिकेशन पर कुल 7,820 शिकायतें प्राप्त हुईं। नागरिक चुनाव आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित टीमों द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाती है। बयान में कहा गया है कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध धन, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातुओं आदि के खिलाफ अभियान में 15 अक्टूबर से 557 करोड़ 76 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। बयान में कहा गया है कि पूरे राज्य में आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार 18 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगा और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।  

कश्मीर घाटी में ट्रेन परिचालन शुरू करने के लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार, जल्द होगा ट्रेनों का विस्तार

जम्मू कश्मीर घाटी में जनवरी माह में ट्रेन परिचालन शुरू करने के लिए रेलवे ने पूरी तरह से कमर कस ली है और तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं, जबकि इसी के साथ श्रीनगर तक जाने वाली पहली ट्रेन के रूप वंदे भारत एक्सप्रैस होगी। जबकि अब रेलवे ने उन ट्रेनों का भी आंकलन करना शुरू कर दिया है, जिनका विस्तार जम्मू व श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से आगे श्रीनगर तक किया जाना है।  रेलवे सूत्रों के अनुसार जिन ट्रेनों का विस्तार करने की योजना बनाई गई है उनमें करीब 32 ट्रेनों को जिनमें आने व जाने वाली शामिल होंगी, को श्रीनगर तक ले जाया जाएगा। इनमें ट्रेन संख्या 12425-26 नई दिल्ली से जम्मूतवी, ट्रेन संख्या 16787-88 तिरुनेलवेली से माता वैष्णो देवी कटड़ा, ट्रेन संख्या 16317-18 कन्या कुमारी से माता वैष्णो देवी कटड़ा, ट्रेन संख्या 19803-04 कोटा से माता वैष्णो देवी कटड़ा, ट्रेन संख्या 12331-32 हावड़ा से जम्मूतवी, ट्रेन संख्या 12445-46 नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा, ट्रेन संख्या 16031-32 चेन्नई सैंट्रल से माता वैष्णो देवी कटड़ा, ट्रेन संख्या 11449-50 जबलपुर से माता वैष्णो देवी कटड़ा आदि ट्रेनें शामिल हैं।

मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर वोला धावा, 4 और विधायकों के घर जलाए गए

इंफाल मणिपुर के इंफाल घाटी में बढ़ते तनाव के बीच गुस्साई भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और कांग्रेस के एक विधायक के आवासों पर हमला कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर भी धावा बोलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यह हिंसा तब हुई जब जिरीबाम जिले में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मिले, जिन्हें कथित तौर पर उग्रवादियों ने अगवा कर हत्या कर दी थी। इसके बाद, इंफाल घाटी में विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हिंसक प्रदर्शन हुए, जिनके परिणामस्वरूप अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया और इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया। विधायकों के आवासों पर हमला प्रदर्शनकारियों ने इंफाल घाटी के विभिन्न इलाकों में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों के घरों में आग लगा दी और संपत्ति में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि निंगथौखोंग में लोक निर्माण मंत्री गोविंददास कोंथौजम, हियांगलाम बाजार में भाजपा विधायक वाई राधेश्याम, थौबल जिले में भाजपा विधायक पाओनम ब्रोजेन और कांग्रेस विधायक लोकेश्वर के घरों में आग लगाई गई। हालांकि, इस दौरान विधायकों और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्यमंत्री के पैतृक घर पर हमला प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक घर पर भी हमला करने की कोशिश की, जो इंफाल पूर्वी जिले के लुवांगसांगबाम में स्थित है। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उन्हें 100-200 मीटर पहले ही रोक लिया। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने सिंह के घर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर टायर जलाकर वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध कर दिया। जिरीबाम में शवों की बरामदगी जिरीबाम जिले में शनिवार को तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद हुए। ये लोग पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद एक राहत शिविर से लापता हो गए थे। इसके बाद से इलाके में तनाव और हिंसा बढ़ गई है। उग्रवादियों पर आरोप है कि इन्होंने इन निर्दोषों का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या कर दी। मुठभेड़ में 10 उग्रवादी भी मारे गए थे। कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं निलंबित स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इंफाल घाटी के कई जिलों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही, इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दामाद और भाजपा विधायक आर. के. इमो सहित अन्य नेताओं के घरों पर हमले के बाद प्रशासन ने सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया। सीओसीओएमआई का सैन्य कार्रवाई की मांग मणिपुर अखंडता समन्वय समिति (सीओसीओएमआई), जो राज्य के नागरिक समाज संगठनों का प्रतिनिधित्व करती है, ने उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मांग की है। समिति ने अफस्पा (सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम) को तत्काल हटाने की भी अपील की है, जिसे हाल ही में छह पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में फिर से लागू किया गया था। विरोध और आगजनी की घटनाएं जारी अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने रात में जिरीबाम कस्बे में कम से कम दो चर्चों और तीन घरों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही, वे अन्य संरचनाओं को जलाने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि इन दावों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।मणिपुर में यह हिंसा और तनाव राज्य के नागरिकों के लिए एक गंभीर संकट उत्पन्न कर रहा है। प्रशासन और सुरक्षा बलों के प्रयासों के बावजूद, राज्य में शांति की बहाली के लिए अभी भी काफी संघर्ष जारी है।

हिंसा को लेकर केंद्र पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, ‘न मणिपुर एक है और न सेफ है’

नई दिल्ली. मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में मणिपुर न तो सुरक्षित है और न ही एक रहा है। खरगे ने भाजपा सरकार पर बंटवारे की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि ‘आपकी डबल इंजन की सरकार में न मणिपुर एक है और न ही सेफ है। मई 2023 से मणिपुर अकल्पनीय दर्द, बंटवारे और हिंसा से गुजर रहा है, जिससे इसके लोगों का भविष्य तबाह हो गया है। हम ये पूरी जिम्मेदारी से कह रहे हैं कि ऐसा लगता है कि भाजपा जानबूझकर मणिपुर को जलते रहने देना चाहती है ताकि अपने बंटवारे की राजनीति को जारी रख सके।’ .@narendramodi ji, “”    Under your double engine governments, “ना Manipur एक है, ना Manipur Safe है”     Since May 2023, it is undergoing unimaginable pain, division and simmering violence, which has destroyed the future of its people.     We are saying it with utmost responsibility that…””     — Mallikarjun Kharge (@kharge) November 17, 2024

टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा में अतिरिक्त समय दिया जाये, आयोग ने संज्ञान लेते हुए एक महीने में मांगी रिपोर्ट

तिरुवनंतपुरम सीबीएसई अगले साल के शुरू में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। इस बीच, केरल मांग है कि टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा में अतिरिक्त समय (Extra Time) देने की मांग की गई है। इस संबंध में केरल राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) के समक्ष याचिका दायर की गई थी। आयोग ने संज्ञान लेते हुए सीबीएसई से एक महीने में रिपोर्ट मांगी है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एसएचआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति अलेक्जेंडर थॉमस ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और सामान्य शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से एक महीने के भीतर रिपोर्ट मांगी है। केरल में पहले से लागू है यह नियम केरल राज्य मानवाधिकार आयोग के सामने यह याचिका बुशरा शिहाब ने दायर की थी। महिला की दलील थी कि केरल में सरकार एसएसएलसी और प्लस 2 परीक्षाओं में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित छात्रों के लिए परीक्षा के हर घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दे रही है। याचिका में महिला ने मांग की है कि यही व्यवस्था सीबीएसई की परीक्षाओं में लागू होना चाहिए। यह गेंद सीबीएसई के पाले में है। याचिकाकर्ता ने आयोग को बताया कि केरल में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित स्टूडेंट्स की संख्या 8,000 से अधिक है, जबकि देशभर में यह आंकड़ा 8 लाख से अधिक है। फरवरी 2024 में जारी नियमों में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के टाइप 1 डायबिटीज पीड़ित स्टूडेंट्स को खाने-पीने संबंधी छूट दी है। ऐसे छात्रों को परीक्षा के दौरान चिकित्सकीय दृष्टि से खान-पान का सामान ले जाने की छूट है। ये छात्र शुगर की टेबलेट, चॉकलेट, कैंडी, केला, सेब, संतरा जैसे फल, सैंडविच जैसे स्नैक आइटम और 500 मिलीलीटर पानी की बोतल पारदर्शी पाउच और बॉक्स में ले जा सकते हैं। बोर्ड के नियमों के अनुसार, इन सुविधाओं का लाभ उठाने से पहले संबंधित स्टूडेंट को दस्तावेजों के साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर भी ये निर्देश दिए गए हैं। सीबीएसई का पिछले साल का रिकॉर्ड देखें, तो उम्मीद है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में टाइम टेबल जारी किया जा सकता है। साल 2023 में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल 13 दिसंबर को जारी किया गया था।

पर्यावरणविदों की बढ़ेगी चिंता, जलवायु संकट को नहीं मानने वाले क्रिस राइट होंगे ट्रंप के नए ऊर्जा मंत्री

वॉशिंगटन. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन को शक की निगाह से देखने वाले क्रिस राइट को नया ऊर्जा मंत्री बनाया है। ट्रंप ने राइट को लालफीताशाही को कम करने और जीवाश्म ईंधन में निवेश को बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है। ट्रंप ने शनिवार को ऊर्जा सचिव के रूप में क्रिस राइट को नामित किया। ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘ऊर्जा मंत्री के रूप में, क्रिस एक प्रमुख नेता होंगे, जो नवाचार को आगे बढ़ाएंगे, लालफीताशाही को कम करेंगे और अमेरिकी समृद्धि और वैश्विक शांति के नए स्वर्ण युग की शुरुआत करेंगे।’ जमीन से तेल गैस निकालने वाली कंपनी के हैं मालिक गौरतलब है कि क्रिस राइट लिबर्टी एनर्जी के संस्थापक हैं। यह कंपनी ऊर्जा कंपनियों के लिए काम करती है और फ्रैकिंग तकनीक से तेल और गैस निकालने का व्यापार करती है। फ्रैकिंग तकनीक तेल और गैस उत्पादन की एक विधि है जिसमें भारी मात्रा में पानी – रेत और जहरीले रसायनों के साथ मिश्रण को उच्च दबाव में धरती की गहराई में फेंका जाता है। फ्रैकिंग जमीन के भीतर मौजूद चट्टान संरचनाओं को तोड़ती है। जिससे तेल और गैस निकलती है। फ्रैकिंग तकनीक को लेकर आरोप लगते हैं कि यह हमारी हवा, पानी और जलवायु को भी प्रदूषित करती है  और वन्यजीवों और मानव स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर डालती है। ट्रंप द्वारा ऊर्जा मंत्री बनाए जाने के बाद राइट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए मेरा समर्पण दृढ़ है, जिसमें अमेरिकी ऊर्जा को अधिक किफायती, विश्वसनीय और सुरक्षित बनाने पर ध्यान केंद्रित करूंगा।’ जलवायु संकट को नहीं मानते राइट ने लिखा कि ‘ऊर्जा जीवन की वह शक्ति है, जो जीवन में सब कुछ संभव बनाती है। मैं काम करने के लिए उत्सुक हूं।’ उल्लेखनीय है कि क्रिस राइट जलवायु परिवर्तन की बात को नकार चुके हैं। क्रिस राइट ने अपने एक बयान में कहा था कि ‘कोई जलवायु संकट नहीं है और हम ऊर्जा परिवर्तन के दौर से भी नहीं गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्बन को प्रदूषण कहना अपमानजनक है क्योंकि सारा जीवन ही कार्बन डाइ ऑक्साइड पर चल रहा है। दुनिया में कुछ भी स्वच्छ ऊर्जा और दूषित ऊर्जा जैसा नहीं है, सारे ऊर्जा के स्त्रोत दुनिया पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का असर डालते हैं।’ जीवाश्म ईंधन को बढ़ावा देने का वादा किया है ट्रंप ने दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन के संकट को देखते हुए जीवाश्म ईंधन में कटौती की वकालत की जा रही है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप जलवायु परिवर्तन को नहीं मानते और जलवायु संकट को महज धोखा करार देते हैं। ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान ऊर्जा कीमतों को कम करने के लिए घरेलू जीवाश्म ईंधन उद्योग को बढ़ावा देने का वादा किया था। ट्रंप ईंधन की कीमतें कम करके मुद्रास्फीति को कम करना चाहते हैं। ट्रंप ने 2015 के ऐतिहासिक पेरिस समझौते के तहत जलवायु परिवर्तन से निपटने की अमेरिकी प्रतिबद्धताओं को भी खत्म करने का वादा किया था। इससे अमेरिका समेत पूरी दुनिया के पर्यावरणविद् परेशान हो सकते हैं।

वहां शॉर्ट सर्किट से अचानक बिजली गुल, तमिलनाडु के जिस अस्पताल में डॉक्टर को मारा चाकू

चेन्नई. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित सरकारी कलैइगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (केसीएसएसएच) में शनिवार रात अचानक बिजली गुल हो जाने से मरीजों और उनके परिजनों की सांसें अटक गईं। दरअसल, यहां इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली आपूर्ति में बाधा आ गई। बाद में इसे तुरंत ठीक किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिजली जाने के कुछ ही देर बाद गड़बड़ी को ठीक करा सप्लाई फिर शुरू की गई। तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने कहा कि अस्पताल की मेन केबल में आग लग गई थी, जिससे वहां बिजली सप्लाई बंद हो गई। उन्होंने बताया कि जनरेटर की सप्लाई केबल पर भी प्रभाव पड़ा, लेकिन एक दूसरे जेनरेटर की मदद से अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखे गए 15 मरीजों को जानलेवा नुकसान से बचा लिया गया। फिलहाल केसीएसएसएच में 419 मरीज भर्ती हैं, जिन पर बिजली जाने का प्रभाव न पड़ने देने की कोशिश की गई। सुप्रिया साहू के मुताबिक, लोक कल्याण विभाग के मुख्य इंजीनियर और अन्य अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि अस्पताल को पावर सप्लाई एक हाईटेंशन केबल के जरिए मिलती रहे। फिलहाल जेनरेटर को ठीक करने का काम किया जा रहा है। अफसर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “अब हमारी प्राथमिकता यह है कि वेंटिलेटर सपोर्ट और क्रिटिकल केयर में रखे गए मरीजों पर प्रभाव न पड़े। हमने उनके साथ मौजूद लोगों से बात की और उन्हें भरोसा दिया। हॉस्पिटल की मेन सप्लाई चालू है और घबराने की कोई बात नहीं है।” एसीएस के अलावा तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम भी अस्पताल के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली आपूर्ति का काम देखा। इसी अस्पताल में डॉक्टर पर चाकू से हुआ था हमला बता दें कि इसी अस्पताल में एक मरीज के बेटे ने कैंसर रोग विशेषज्ञ चिकित्सक पर चाकू से कई बार हमला किया था। आरोपी ने बाह्य रोगी विभाग के कमरे में हमले को अंजाम दिया और वह अस्पताल में भर्ती अपनी मां की इलाज से कथित तौर पर नाराज था। इस घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर चिकित्सकों और नर्सों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet