LATEST NEWS

हिजबुल्लाह ने इजरायल के आर्मी बेस पर दागे ड्रोन, 4 सैनिकों की मौत और 60 से ज्यादा घायल

इजरायल ईरान समर्थित आतंकी गुट हिजबुल्लाह ने इजरायल के आर्मी बेस पर ड्रोन हमले किए हैं। यह अटैक इतना घातक था कि 4 इजरायली सैनिकों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हैं। इजराइली बचाव सेवा की ओर से कहा गया कि बिनयामीना शहर में स्थित सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया। लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है। इजरायल की वायु-रक्षा प्रणालियां इतनी मजबूत मानी जाती है कि ड्रोन या मिसाइल हमले में इतनी संख्या में लोगों के घायल होने की आशंका नहीं के बराबर रहती है। हालांकि, इस बार नुकसान पहुंचा है। इजरायली मीडिया ने बताया कि रविवार को लेबनान से 2 ड्रोन दागे गए। इजराइली सेना का कहना है कि एक ड्रोन को मार गिराया गया। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायलों में शामिल लोग आम नागरिक हैं या सैनिक। हिजबुल्लाह ने बयान में कहा कि उसने बेरूत में इजरायल की ओर से किए गए 2 हमलों के जवाब में इजरायल की सेना के प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया। गुरुवार को बेरूत में किए गए हमले में 22 लोग मारे गए थे। पिछले 2 दिन में यह दूसरी बार है जब इजरायल में ड्रोन से हमला किया गया। शनिवार को तेल अवीव के उपनगर में ड्रोन अटैक हुआ, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हिजबुल्लाह के 50 लड़ाकों को मार गिराया गयाः इजरायली सेना दूसरी ओर, इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में दक्षिणी लेबनान में आमने-सामने की मुठभेड़ों में हिजबुल्लाह के 50 आतंकवादियों को मार गिराया। आईडीएफ ने शनिवार को कहा कि उसने उत्तरी इजरायल के इलाकों और सेना बलों को निशाना बनाकर भूमिगत सुरंग शाफ्ट, कई हथियार भंडारण बुनियादी ढांचे, रॉकेट लांचर, मोर्टार बम और एंटी-टैंक मिसाइलों सहित 200 से अधिक हिजबुल्लाह के लक्ष्यों को निशाना बनाया। बयान में कहा गया कि इजरायली वायु सेना ने सीरिया-लेबनान सीमा पर भूमिगत सुविधाओं को निशाना बनाकर अभियान भी चलाया, जहां हिजबुल्लाह के हथियार रखे गए थे। इस बीच, इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में अपना अभियान जारी रखा। सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया और टैंक फायर, शॉर्ट-रेंज फायर व वायु सेना के हमलों के माध्यम से कई आतंकवादियों को मार गिराया।

हरियाणा की 15वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया के तहत PM के स्वागत के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी

चंडीगढ़ हरियाणा की 15वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया के तहत 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। चूंकि हरियाणा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता और राजनीति का इतिहास बनाया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस क्षण को यादगार बनाना चाहती है। यहीं कारण है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के चलते पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में युद्ध स्तर पर समारोह की तैयारियां की जा रही है। रावण दहन के बाद ग्राउंड के खाली होने के कारण प्रशासन अब कम समय में सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। प्रधानमंत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी के शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राउंड में 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसलिए इस ग्राउंड का चयन किया गया है। पहले परेड़ ग्राउंड में होना था कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहले 12 अक्टूबर फिर 15 अक्टूबर की तारीख निधार्रित की गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री के आने के कारण इस तारीख को बदलकर 17 अक्टूबर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उन्हें देखने व सुनने के इच्छूक लोगों के भारी संख्या में कार्यक्रम में आने के कारण शपथ ग्रहण समारोह का स्थान परेड़ ग्राउंड से बदलकर पंचकूला केदशहरा ग्राउंड में किया गया है। 10 से 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ मुख्यमंत्री नायब सिंह समेत 17 अक्टूबर को हरियाणा कैबिनेट के 10 से 11 मंत्री भी 17 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। हालांकि हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन 2-3 मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाने की चर्चा है। अधिकारी कर रहे दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को एक भव्य रूप दिया जा सके। चर्चा है कि जिन 20 हजार युवाओं को सरकार की ओर से नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर दिए जाने है, उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष और संगठन से जुड़े लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए हो रही पेड़ों की छटाई कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास मौजूद भारी और पत्तेदार पेड़ों की छटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे कोई भी आसमाजिक तत्व उनमें छिप ना सके। इसी के चलते कार्यक्रम स्थल और आसपास के घने पेड़ों की छटाई की जा रही है।  

सवारियों से भरी पिकअप पलटी, इसमें सवार सभी 13 श्रमिक घायल हुए। जिसमें चार की हालत नाजुक

ऋषिकेश देवप्रयाग थाना क्षेत्र में कोडियाला के समीप मुजफ्फरनगर के श्रमिकों से भरी पिकअप का ब्रेक फेल होने से वह पलट गई। इस दौरान पिकप में सवार सभी 13 श्रमिक घायल हुए। जिसमें चार की हालत नाजुक होने पर उन्हें एम्स के लिए रेफर किया गया। जबकि अन्य श्रमिकों का ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी श्रमिक श्रीनगर में आयोजित एक भंडारे में काम गए करने गए थे। वापस मुजफ्फरनगर जाते समय तड़के यह हादसा हुआ। तोताघाटी में श्रमिकों से भरी एक पिकअप पलट गई देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4:45 बजे सूचना मिली कि कोडियाला से चार किलोमीटर पहले तोताघाटी में श्रमिकों से भरी एक पिकअप पलट गई है। इस दौरान पुलिस चौकी बछेलीखाल (तीन धारा) की टीम मौके पर पहुंची तो तोताघाटी में एक पिकअप सड़क पर पलटा हुआ मिला। जिसे चालक हनुमान चौक, सिविल लाइन जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी जावेद चला रहा था। पिकअप में सवार श्रमिक श्रीनगर के बंधन पैलेस में आयोजित एक भंडारे से काम करके वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। जिसमें कुछ हलवाई और अन्य कामों के लिए गए श्रमिक सवार थे। पुलिस ने आनन-फानन में सभी श्रमिकों को पिकअप से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के सीएमएस डा. प्रदीप कुमार चंदोला ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मोहल्ला प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर निवासी चंद्रपाल, सोनू, रजत, और साजन को एम्स के लिए रेफर किया गया। अन्य नौ घायलों का ऋषिकेश चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। सरकारी अस्पताल में भर्ती यह श्रमिक सरकारी अस्पताल में मोहल्ला कंपनीबाग जिला मुजफ्फरनगर निवासी चांद, मोहल्ला प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर राजकुमार, मोहल्ला कृष्णपुरी जिला मुजफ्फनगर निवासी रमन, मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी धर्मसिंह और मोहल्ला आबकारी जिला मुजफ्फरनगर राजकुमार का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा। जिसमें चांद और धर्मसिंह के हाथों में फ्रैक्चर हुआ है। जबकि मुजफ्फरनगर निवासी सतबीर, अनुज, अंशुल और गौरी शंकर के मामूली चोट होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई। एम्स रेफर हुए श्रमिकों का हुआ आपरेशन एम्स में रेफर हुए श्रमिक रजत को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई। जबकि चंद्रपाल, सोनू और साजन के शरीर गंभीर चोट आने से एम्स के डाक्टरों ने उनका आपरेशन किया। वहीं पिकप चालक जावेद बाल-बाल बच गया। पुलिस ने उसे अपने बैठाया हुआ है। पिकअप मालिक के पहुंचने के बाद चालक को उनके सुुपुर्द किया जाएगा।   ढलान होने के कारण अनियंत्रित हुई पिकअप बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया तोताघाटी से पहले काफी खड़ी चढाई और बैंड है। जिससे वाहनों के ब्रेक गर्म हो जाते है। इसके बाद तोताघाटी के समीप ढ़लान होने के कारण वाहन की रफ्तार तेज हो जाती है और ऐसे में अक्सर वाहनों के ब्रेक फेल होने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार यहां ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस ने गिरफ्तार किये दो आरोपियों में से एक को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

मुंबई बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई की एक अदालत ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत ने पुलिस को दूसरे आरोपी की उम्र निर्धारित करने के लिए अस्थि अस्थिकरण परीक्षण कराने का निर्देश दिया, क्योंकि उसने नाबालिग होने का दावा किया है। पुलिस को परीक्षण कराने के बाद दूसरे आरोपी को फिर से पेश करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद अदालत तय करेगी कि उसके खिलाफ कार्यवाही किशोर न्यायालय में की जाएगी या नियमित न्यायालय में। शनिवार को की गई थी हत्या इससे पहले पुलिस ने कथित हमलावरों को रविवार दोपहर अदालत में पेश किया, जिनकी पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। गौरतलब है कि अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी नेता सिद्दीकी (66) को मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने आरोपी दोनों की 14 दिनों की रिमांड मांगी और कहा कि उन्हें यह जांचने की जरूरत है कि क्या इसमें कोई अंतरराष्ट्रीय लिंक शामिल है। मारा गया व्यक्ति कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूर्व मंत्री था। सुरक्षा के बावजूद हमलावर उसे गोली मारने में कामयाब रहे। ‘मंशा और मकसद का पता लगाने की जरूरत’ अभियोजन पक्ष ने कहा कि हमें अपराध के पीछे की मंशा और मकसद का पता लगाने की जरूरत है। सरकारी वकील गौतम गायकवाड़ ने अदालत को बताया कि पुलिस को यह जांचने की जरूरत है कि क्या गोलीबारी में कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल थी। दोनों आरोपियों की ओर से पेश हुए वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने दलील दी कि अपराध बहुत दुखद और निराशाजनक था, लेकिन आरोपियों की भूमिका साबित नहीं हुई है। वकील ने दलील दी कि हो सकता है कि उनकी (सिद्दीकी) हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण की गई हो और दोनों आरोपियों को मामले में झूठा फंसाया गया हो।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में अवैध हथियारों सहित एक काबू, दिया था इस वारदात को अंजाम

जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी हथियारों सहित काबू किया है। विवरण का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरजीत ठाकुर पुत्र वीर सिंह थाना नं. 15 भूपिंदर नगर, मकसूदां, जालंधर जो कि सब्जी मंडी मकसूदां में काम करता है ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया था कि 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे के करीब दुकान की नकदी लेकर जा रहा था। उसकी  स्कूटर पर एक बैग में 40,000 रुपये और एक खाता बुक थी। उसने बताया कि जब उसके मालिक पटेल नगर की ओर जा रहे थे तो तीन अज्ञात व्यक्ति वाहनों पर आए और एक व्यक्ति ने उसे पिस्तौल दिखाकर 40,000 लूट लिए। स्वपन शर्मा ने बताया कि एफ.आई.आर. नंबर 126 दिनांक 31.08.2024 अधीन 309(4), 3(5) बीएनएस थाना डिवीजन नंबर 1 जालंधर में दर्ज की गई थी।       पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान राम जानकी नगर के पास शीतल नगर मकसूदां, जालंधर में छापेमारी की गई। जहां से एक आरोपी पंकज पुत्र शुकरदास को गिरफ्तार किया गया है। उससे 315 बोर का एक देसी कट्टा सहित 2 जिंदा रौंद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लूट की वारदात के समय पंकज का साथी आशू फरार है। स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में सांझा किए जाएंगे।   

पंचायत चुनाव: पंजाब डीजीपी एक्शन में, कहा- छोटे-मोटे अपराधों और नशा तस्करों पर तुरंत कार्रवाई की जाए

जालंधर/चंडीगढ़ पंचायत चुनाव से पहले पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने डी.आई.जी. पटियाला रेंज, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला के एस.एस.पी. समेत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। उन्होंने अधिकारियों को साफ कर दिया है कि छोटे-मोटे अपराधों और नशा तस्करों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। एफ.आ.आर. दर्ज करने में किसी भी लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। यहां बता दें कि पंचायत चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। 15 को 13 हजार पंचायतों के लिए वोट पड़ेंगे। उसी दिन शाम को चुनाव नतीजे घोषित किये जाएंगे। शांतिपूर्वक चुनाव कराना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि अब तक कई जिलों में हत्या जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब डी.जी.पी. खुद सक्रिय हो गये हैं। वह राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक कासो ऑपरेशन भी किया है।   फील्ड में पुलिस की मौजूदगी दिखनी चाहिए, नाके लगाए जाएं डी.जी.पी. ने कहा कि इस समय उनका लक्ष्य शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव कराना है, इसलिए क्षेत्र में नाकाबंदी की जाए। इलाके में पुलिस की मौजूदगी दिखाई देनी चाहिए। यदि कहीं भी झगड़ा होता है तो पुलिस तुरंत पहुंचे। इन सभी कार्यों के लिए पुलिस रिजर्व रखी जायेगी। इसी तरह से चुनाव की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके अलावा  स्नैचिंग, डकैती या जबरन वसूली कॉल या नशीली दवाओं के मामले जैसे छोटे-मोटे अपराध ही हैं। ये बातें लोगों को बहुत परेशान करती हैं। ऐसे में एस.एच.ओ., डी.एस.पी. और एस. एस.पी. की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। यदि एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत गिरफ्तार मुलाजिम यदि जेल से बाहर हैं तो उनके विरूद्ध पुनः कार्यवाही की जाये। उनकी संपत्ति कुर्क की जानी चाहिए। लोगों से आने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

बिस्तर पर इस हालत में मिले मामी- भांजा, पति ने देखा तो दोनों मे मिलकर गला दबाकर कर दी हत्या

करनाल हरियाणा के करनाल जिले में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। करनाल के गांव गगसीना का है, जहां पर मामी ने भांजे के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी । जानकारी के अनुसार, संजीत चौकीदारी का काम करता था। एक रात जब वह वापस घर आया तो उसने अपनी पत्नी को अपने भांजे अमित के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद तीनों में झगड़ा शुरू हो गया। अमित और सविता ने मिलकर संजीत का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों ने उसके शव को गन्ने के खेतों के पास कुएं में फेंक दिया। जब पुलिस को मृतक संजीत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई तो उसकी तलाश शुरू हुई। प पुलिस को उसका शव मिला और फिर मामले की जांच के बाद खुलासा हुआ कि कैसे अमित और सविता ने मिलकर संजीत की बेहरमी से हत्या कर दी।  पुलिस ने पूछताछ के दौरान अमित और सविता के नाजायज रिश्तों का भी खुलासा किया । पुलिस ने आरोपी सविता को एक दिन का रिमांड लेने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तो वहीं अमित का चार दिन का रिमांड है।

भारत में 17 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल, कॉलेज, और सरकारी दफ्तर बंद

नई दिल्ली भारत में त्योहारों का सीजन जोर-शोर से शुरू हो चुका है, और इसके साथ ही छुट्टियों की लंबी श्रृंखला भी शुरू हो गई है। गांधी जयंती से आरंभ हुई इस छुट्टियों की लड़ी, नवरात्रि, दशहरा, और दिवाली के बाद जाकर खत्म होगी। अब 17 अक्टूबर 2024 को भी कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जो क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर लागू होगा। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटि बिहू के अवसर पर कर्नाटक, असम, और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में स्कूल, कॉलेज, और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जहां जिस त्योहार का ज्यादा प्रचलन है, वहां उस त्योहार के अनुसार अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों में त्योहारों के चलते पूरे अक्टूबर में कई तिथियों पर छुट्टियां रहेंगी। उदाहरण के लिए, असम में 17 अक्टूबर को कटि बिहू का त्योहार मनाया जाएगा, जबकि जम्मू और कश्मीर में 26 अक्टूबर को परिग्रहण दिवस के मौके पर अवकाश रहेगा। त्योहारों के इस मौसम में कई लोग लगातार चार दिनों तक छुट्टियों का लाभ उठा सकेंगे। ऐसे में लोगों को इन छुट्टियों की जानकारी पहले से ही मिल रही है ताकि वे अपने काम और यात्रा की योजना आसानी से बना सकें।

यूएई में अवैध रूप से रह रहे भारतीय होंगे डिपोर्ट, 30 तक आवेदन करने वाले लोगों को अवैध रूप से रहने पर माफी दी जाएगी

दुबई संयुक्त अरब अमीरात में अवैध रूप से रह रहे लोगों को डिपोर्ट करने का फैसला  किया है। सरकार ने भारतीय प्रवासियों को  30 अक्टूबर 2024 तक माफी आवेदन का समय दिया  है।  दरअसल  सरकार ने 1 सितंबर 2024 से एमनेस्टी स्कीम (माफी योजना) की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे और वीजा अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी देश में मौजूद लोगों को कानूनी राहत प्रदान करना है।  इस योजना के तहत, 30 अक्टूबर तक आवेदन करने वाले लोगों को यूएई में अवैध रूप से रहने पर माफी दी जाएगी। इसके बाद, 1 नवंबर से UAE प्रशासन द्वारा सख्त छापेमारी अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना और डिपोर्टेशन की कार्रवाई होगी। UAE में करीब 35 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं, जिनमें से कई लोग इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। दुबई में स्थित भारत के कांसुलेट जनरल ने कई भारतीय प्रवासी संगठनों के सहयोग से सुविधा केंद्र स्थापित किए हैं। अब तक 4,000 से अधिक भारतीयों को सहायता प्रदान की गई है, जिसमें 600 पासपोर्ट और 800 आपातकालीन प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा, 500 भारतीयों को एग्जिट परमिट जारी करने में मदद की गई है। भारत वापस जाने के इच्छुक लोग दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास या अवीर इमिग्रेशन सेंटर में आपातकालीन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो लोग UAE में रहना चाहते हैं, वे दुबई और उत्तरी अमीरात के किसी भी बीएलएस केंद्र में लघु-वैधता पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे उनकी वैधता को नवीनीकृत किया जा सके।   रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश और पाकिस्तान के नागरिक भी बड़ी संख्या में इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इन देशों के सहायता केंद्रों पर भारी भीड़ देखी जा रही है, जिसमें अवैध रूप से देश में प्रवेश करने वाले और पर्यटक वीजा पर काम करने वाले प्रवासी शामिल हैं। यूएई ने पहले भी पाकिस्तानी मजदूरों से अपने वीसा और नियमों का पालन करने की अपील की थी। 1 नवंबर के बाद सख्त कार्रवाई 1 नवंबर 2024 से दुबई प्रशासन द्वारा आवासीय इलाकों और कंपनियों में छापेमारी शुरू की जाएगी। इस दौरान अवैध रूप से रह रहे लोगों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया जाएगा और उनके देश में वापसी पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। आईसीपी (यूएई संघीय प्राधिकरण) के महानिदेशक मेजर जनरल सुल्तान अल नूमी ने कहा है कि यह आखिरी मौका है। अब तक 20,000 लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है, और 7,500 लोगों ने एग्जिट परमिट प्राप्त किया है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग एग्जिट परमिट ले चुके हैं, वे समय रहते यूएई छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दी दस्तक, भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है, और देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है। कई राज्यों में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 11 से 13 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 14 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसमें हल्के बादल छा सकते हैं और ठंड की शुरुआत होगी। बिहार का मौसम: बिहार में हालिया बारिश से राहत मिली है, और अब राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। अगले 4-5 दिनों में तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। झारखंड का मौसम: झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि रांची में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट होगी। पहाड़ी इलाकों में ठंड: अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दी है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद, आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में और बारिश की संभावना है। बारिश की संभावना: IMD ने गोवा और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 16 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, और मेघालय में बारिश के आसार हैं, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कनाडा में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के भीतर सांसदों का एक ग्रुप जस्टिन ट्रूडो पर पद छोड़ने के लिए दबाव बना रहा

ओटावा भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी ही पार्टी के सांसदों का उन पर भरोसा नहीं रहा है। कनाडा में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के भीतर सांसदों का एक ग्रुप जस्टिन ट्रूडो पर पद छोड़ने के लिए दबाव बना रहा है।  सूत्रों के हवाले से बताया है कि टोरंटो और मॉन्ट्रियल में हाल ही में हुए उप-चुनावों में हार के बाद असंतोष चरम पर पहुंच गया है, जिसके कारण असंतुष्ट सांसदों के बीच कई गुप्त बैठकें हुईं। ये सांसद प्रधानमंत्री पद से जस्टिन ट्रूडो को हटाना चाहते हैं और नेतृत्व में बदलाव के लिए कम-से-कम 20 नेताओं ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। इसी साल जून महीने में टोरंटो-सेंट पॉल उपचुनाव में ट्रूडो की पार्टी आश्चर्यजनक हार हुई थी, जिसके बाद से ही उनकी पार्टी में जबरदस्त असंतोष पनप रहा है। संसद की वापसी के साथ यह अशांति और बढ़ गई और मॉन्ट्रियल उपचुनाव में हार के बाद और भी बढ़ गई। एशिया में हाल ही में हुए शिखर सम्मेलन में ट्रूडो और उनके चीफ ऑफ स्टाफ कैटी टेलफोर्ड की अनुपस्थिति ने निराश सांसदों को बैठक करने और आगे की रणनीति बनाने का मौका दे दिया। इससे पहले, टोरंटो स्टार के शुक्रवार के एक पुराने आर्टिकल में भी 52 वर्षीय ट्रूडो पर पद छोड़ने के लिए सार्वजनिक रूप से दबाव डालने की कोशिशों के बारे में विस्तार से बताया गया था। अखबार ने बताया कि कम-से-कम 30 से 40 सांसद एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं। ट्रूडो पर दबाव बनाना चाहते हैं लिबरल पार्टी के सांसद हालांकि, आर्टिकल में बताई गई संख्या से असल आंकड़े कुछ कम हो सकते हैं। ट्रूडो की लिबरल पार्टी के पास कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में 153 सीटें हैं। असहमति जताने वाले नेताओं द्वारा हस्ताक्षरित इस दस्तावेज को पारंपरिक पत्र के बजाए एक प्रतिज्ञा के रूप में बताया गया है, जिसका उद्देश्य ट्रूडो के इस्तीफे के लिए सांसदों से प्रतिबद्धता हासिल करना है, ताकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से विरोध होने पर एक बाध्यकारी समझौता बनाया जा सके। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाले एक सांसद ने सीबीसी को बताया, “यह एक इंश्योरेंस पॉलिसी है। हमें पीएमओ से दबाव बढ़ने से पहले ही कार्रवाई करनी थी।” वहीं, कनाडा की ट्रेड मिनिस्टर मैरी एनजी, जो ट्रूडो के साथ लाओस से कनाडा वापस आ रही हैं, ने कहा कि वह सांसदों की योजना के बारे में पढ़कर निराश हैं, और उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। निज्जर की हत्या के बाद ट्रूडो ने उगला था जहर बता दें कि पिछले साल कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरीदप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत को लेकर काफी जहर उगला था। उन्होंने संसद में बोलते हुए इस हत्या का कनेक्शन भारत से कर दिया था। 18 जून, 2023 को कनाडा के सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गइ्र थी। इसके बाद ट्रूडो ने इस हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाया। हालांकि, इसे तुरंत भारत ने खारिज कर दिया। इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्ते बिगड़ गए थे। इस साल कनाडा की संसद ने निज्जर की हत्या के एक साल पूरे होने पर श्रद्धांजलि भी दी थी।

प्रदर्शन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन का आज 10वें दिन, डॉक्टर अनुस्तूप मुखर्जी की बिगड़ी तबीयत

कोलकाता पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अनशन पर बैठे डॉक्टर अनुस्तूप मुखर्जी को पेट दर्द के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन रविवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुखर्जी को शनिवार देर रात कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया। वह पिछले 48 घंटों में अस्पताल में भर्ती होने वाले तीसरे जूनियर डॉक्टर हैं। मुखर्जी से पहले डॉ. अनिकेत महतो और डॉ. आलोक वर्मा क्रमशः आरजी कर अस्पताल और नॉर्थ बंगाल मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बैनर तले डॉक्टर्स 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चिकित्सकों ने 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया, जिसमें महिला डॉक्टर की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा और सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी शामिल है। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम को हटाने की भी मांग की है। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल, कल्याणी के लगभग 77 डॉक्टरों ने रविवार को जूनियर डॉक्टरों की मांगें नहीं माने जाने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की धमकी दी। 8 सरकारी अस्पतालों से जुड़े सैकड़ों सीनियर डॉक्टर, शिक्षक और प्रोफेसर पहले ही जूनियरों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए सामूहिक इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। समूहों में वे एस्प्लेनेड में प्रदर्शनकारियों के साथ प्रतीकात्मक उपवास में भी शामिल हुए हैं।   विरोध प्रदर्शन पर बंगाल सरकार का क्या कहना पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे का कोई कानूनी मूल्य नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंद्योपाध्याय ने राज्य सचिवालय नबन्ना में कहा, ‘इन सामूहिक इस्तीफों का कोई कानूनी मूल्य नहीं है। इस्तीफा नियोक्ता और कर्मचारी के बीच विशिष्ट सेवा नियमों के संदर्भ में चर्चा का विषय है। अगर कोई व्यक्ति सरकारी सेवा से इस्तीफा देना चाहता है, तो दिए गए सेवा नियमों के अनुसार व्यक्ति को नियोक्ता को लिखना होगा। इस तरह के सामान्य पत्र की कोई कानूनी मान्यता नहीं है।’ इस बीच, शहर के 4 और निजी अस्पतालों (बीएम बिड़ला, वुडलैंड्स, पीयरलेस और कोठारी) के डॉक्टरों ने आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों की मांगों के समर्थन में सोमवार और मंगलवार को गैर-जरूरी सेवाओं से दूर रहने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति को छोड़कर बाहरी सहित सभी गैर-आपातकालीन कार्य इन 2 दिनों में नहीं होंगे और भविष्य की कार्रवाई पर 15 अक्टूबर को निर्णय लिया जाएगा।

जेजे अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने गर्भपात के खिलाफ अपने विचार रखे थे, HC ने दे दी 29 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने 14 साल की एक रेप पीड़िता को मेडिकल बोर्ड के ओपीनियन के खिलाफ 29 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत दे दी है। जेजे अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने गर्भपात के खिलाफ अपने विचार रखे थे। जस्टिस सारंग कोटवाल और नीला गोखले की बेंच ने कहा, पीड़िता की सुरक्षा और इच्छा किसी अन्य चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। बता दें कि पीड़िता की प्रेग्नेंसी 24 सप्ताह की सीमा को पार कर चुकी थी। इसके बाद पीड़िता की मां ने हाई कोर्ट का रुख किया। पीड़िता के मां-बाप दिहाड़ी मजदूर हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि एक जानने वाले शख्स ने ही जुलाई में उसके साथ रेप किया था। 1 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया था। उस वर्क वह 27 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी। 9 अक्टूबर को डॉक्टरों के बोर्ड ने पाया कि 19.1 हफ्ते के बाद भ्रूण में कोई समस्या नहीं थी। बोर्ड ने कहा कि अगर नाबालिग का गर्भपात किया जाता है तो उसके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। ऐसे में फिजिकली और मेंटली फिट रहने के लिए गर्भपात करवाना सही नहीं है। वहीं पीड़िता की मां के वकील ने कोर्ट में कहा कि प्रेग्नेंसी पूरी होने में अभी 8 से 9 सप्ताह का वक्त है। ऐसे में संभव है कि बच्चा स्वस्थ और जीवित पैदा हो। उन्होंने पैदा होने वाले बच्चे को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि उसके स्वस्थ्य रहने की भी संभावना कम है। जजों ने इस बात पर गौर किया। कोर्ट ने कहा कि अगर प्रेग्नेंसी बनाए रखने से पीड़िता के स्वास्थ्य को खतरा है तो गर्भपात सही है। कोर्ट ने यह भी देखा कि पीड़िता गरीब परिवार से है और अभी बच्चे की परवरिश भी उसके लिए मुश्किल काम है। ऐसे में वह भी गर्भपात करवाने के ही पक्ष में है। जजों ने कहा, पीड़िता की सुरक्षा सबसे बड़ा निर्णायक बिंदु है। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी निर्देश दिए हैं कि अगर बच्चा जिंदा पैदा होता है तो उसकी परवरिश का इंतजाम किया जाए और फिर किसी को गोद दे दिया जाए।

मंडियों में धान की खरीद न होने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम, चक्का जाम से लोग परेशान

चंडीगढ़ धान खरीद को लेकर किसानों ने पूरे पंजाब में अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया। कहीं हाईवे जाम किया तो कहीं रेल की पटरियों पर बैठकर अपना रोष प्रदर्शन किया। उड़मुड़ टांडा में जालंधर-जम्मू हाईवे जाम कर के दोआबा किसान कमेटी पंजाब ने धान की खरीद सही ढंग से करने की आवाज उठाई। जत्थेबंदी के राज्य प्रधान जंगवीर सिंह चौहान और महासचिव पृथपाल सिंह गुराया के नेतृत्व में दानामंडी आढ़ती एसोसिएशन, शैलर मालिकों और मजदूरों ने मिलकर पंजाब तथा केंद्र सरकार के खिलाफ बिजली घर चौक नजदीक करीब 12 बजे सड़क जाम कर रोष प्रदर्शन किया। घड़ी। इस मौके पर प्रधान चौहान ने कहा कि वह दोनों सरकारों से बार-बार अपील कर रहे हैं कि धान की सरकारी खरीद लगातार की जाए। लेकिन जब भी एसकेएम पंजाब चंडीगढ़ जाकर संघर्ष का आह्वान करता है, फिर खरीद शुरू होती है बाद में फिर से बंद कर दी जाती है। नहीं हुई धान खरीद उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि 15 दिन का सीजन लगभग खत्म हो चुका है, जबकि खरीद नहीं हुई है और उठान की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि इसके उलट सरकार किसानों मज़दूरों आढ़ती तथा शेलर मालिकों को धोखा दे रही है। किसान किसान मंडियों में खराब हो रहे हैं। उन्होंने सीएम भगवंत सिंह मान से अपील की कि वह दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से बातचीत कर इस मुद्दे का तुरंत समाधान निकालें। जालंधर में हाईवे जाम संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से धान खरीद के चलते रविवार को पूरे पंजाब में 12 बजे से 3 बजे तक सड़क जाम और धरने दिया गया, वहीं धर्मकोट में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने मोगा जालंधर नेशनल हाईवे पर धरना दिया और हाईवे को जाम कर दिया। किसानों ने हाईवे और रेल ट्रैक किया जाम गुरदासपुर और बटाला में भी मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को किसानों ने गुरदासपुर के बब्बरी बाइपास पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक अमृतसर-पठानकोट हाईवे जाम कर धरना दिया। इसके अलावा बटाला में रेलवे ट्रैक पर 12.30 बजे से लेकर 2.30 बजे तक धरना लगाया गया। किसानों के धरने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बटाला में धरने के कारण दिल्ली-पठानकोट और अमृतसर-कादियां ट्रेन रद करनी पड़ी। गुरदासपुर में हाइवे जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बसों में सवार यात्रियों को पैदल ही शहर की तरफ जाने के लिए विवश होना पड़ा, जिसके चलते वे किसानों को कोसते देखे गए। गौर हो कि जिले में लगभग आधी मंडियों में अब तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है, जिससे किसानों में गुस्सा है। यात्री गुरमेज सिंह ने बताया कि वे अमृतसर से पठानकोट जाने के लिए बस में सवार हुए थे। बब्बरी बाइपास पहुंचने पर पता चला कि किसानों ने धरना लगा दिया है। अब पैदल ही बस स्टैंड की तरफ जाना पड़ रहा है ताकि आगे जाने के लिए बस पकड़ी जा सके। किसान यूनियनों का चब्बेवाल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर धरना कस्बा चब्बेवाल एवं जियाण मंडी के समीप चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर किसानों ने जाम लगा दिया। जाम के दौरान धरना स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसान निर्मल सिंह भीलोवाल एवं किसान परमजीत सिंह पम्मा भीलोवाल ने बताया कि धान की खरीद के संबंध में जो आज दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक पंजाब बंद का संदेश था उसी के समर्थन में रविवार यहां चब्बेवाल मुख्य मार्ग पर धरना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शैलर मालिक यदि सरकार से धान नहीं लेना चाह रहे तो इसका मतलब है कि सरकार का शैलर मालिकों के साथ तालमेल सही नहीं है और किसान इसके लिए पंजाब सरकार को दोषी मानते हैं। किसान संगठनों ने दिया धरना फरीदकोट, जैतो और कोटकपूरा में भी शैलर मालिकों व आढ़तियों की चल रही हड़ताल के चलते मंडियों में धान की खरीद में आ रही परेशानी के चलते किसान संगठनों, शैलर मालिकों, आढ़तियों व मजदूर संगठनों द्वारा संयुक्त तौर पर फरीदकोट में सादिक चौक पर धरना देकर तीन घंटे तक रोड जाम किया गया। उल्लेखनीय है कि शैलर मालिकों और सरकार के बीच धान को लेकर सहमति न बन पाने और अपनी मांग को लेकर आढ़तियों की हड़ताल के कारण मंडियों से धान की फसल का की खरीद प्रक्रिया सही तरीके से नहीं चल पा रही है। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सादिक चौक में सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कौमी किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदर सिंह गोलेवाला, क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भुपिंदर सिंह चहल, बीकेयू डकौंदा के जोरा सिंह भाणा, कुल हिंद किसान सभा के सुखजिंदर सिंह सहित अन्य किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार व केंद्र सरकार द्वारा शैलरों में पड़े चावल को न उठाने के कारण यह पूरी समस्या पैदा हुई है।

गुजरात में कैदी ने पहली मंजिल पर शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली

हिम्मतनगर गुजरात में नाबालिग से रेप करने के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहली मंजिल पर शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली। उस समय अन्य कैदी नाश्ते के लिए लाइन में लगे थे। गुजरात में एक विचाराधीन कैदी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 24 साल के एक विचाराधीन कैदी ने गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर उप जेल में एक बैरक के शौचालय में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना शनिवार सुबह हुई और बाद में दिन में हिम्मतनगर बी-डिवीजन पुलिस थाने की स्टेशन डायरी में यह घटना दर्ज की गई। हिम्मतनगर जिला कारागार के जिला जेल अधीक्षक जेजी चावड़ा ने कहा कि विपुल मथासुलिया ने शनिवार सुबह बैरक की पहली मंजिल पर शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली। उस समय अन्य कैदी नाश्ते के लिए लाइन में लगे थे। मथासुलिया पर एक नाबालिग से बलात्कार करने का आरोप था। उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि वह जुलाई से उप जेल में बंद था। अधिकारी ने कहा कि मथासुलिया द्वारा ऐसा कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए अहमदाबाद भेजा गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet