LATEST NEWS

किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस संविधान की दुश्मन है, हम उन्हें सबक सिखाएंगे

पुणे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कांग्रेस को संविधान का दुश्मन बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाएगी क्योंकि “इन्होंने संविधान के सिद्धांतों को अपने पैरों तले कुचला है”। केंद्रीय मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आज की तारीख में कांग्रेस और इसके लोग संविधान को अपने हाथों में पकड़कर ढोंग कर रहे हैं कि वे संविधान के रक्षक हैं। लेकिन इन लोगों से बड़ा संविधान का दुश्मन कोई और नहीं है। वे हमेशा से ही संविधान के सिद्धांतों को कुचलते आए हैं। इन लोगों ने हमेशा से ही अपनी कार्यशैली से यह साबित कर दिखाया है कि इन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा देश के लोकतंत्र की हत्या की है। मैं तो इस बात को खुले तौर पर कह सकता हूं, क्योंकि मैं तो कानून मंत्री भी रह चुका हूं। यह सब कुछ हमारी आंखों के सामने हुआ है। कांग्रेस ने इमरजेंसी लागू किया, हम लोगों ने देखा है यह सब। तो लोकतंत्र की हत्या किसने की है, यह तो सब जानते हैं। नेहरू जी ने क्या नहीं किया। आज की तारीख में ये लोग किस मुंह से संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर का नाम ले रहे हैं।” किरेन रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय से होने के बाद भी उन्हें कानून मंत्री बनाया गया। इसके लिए वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि “जिस कुर्सी पर बाबा साहेब अंबेडकर बैठे थे, उसी कुर्सी पर मुझे भी बैठने का मौका मिला”। उन्होंने आगे कहा, “मेरा एक ही उद्देश्य है कि जो गलत अवधारणा स्थापित की जा रही है, उसे खत्म किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत के आधार पर काम कर रहे हैं। हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा, हमने महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में संविधान भवन बनाने का फैसला किया है। इस दिशा में हम महाराष्ट्र के सीएम से बात करके आगे की रूपरेखा निर्धारित करने में लगे हैं। इस रूपरेखा को जमीन पर उतारने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।”

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, भाजपा दर्ज करेगी बड़ी जीत : रविंद्र रैना

जम्मू जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। मतदान समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है जिसे लेकर तमाम दलों के नेताओं की ओर से बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सोमवार को पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा, “जहां तक ​​जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों की बात है तो नतीजे कल (मंगलवार को) घोषित किए जाएंगे। हमें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी महत्वपूर्ण जीत के साथ सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरेगी। जरूरत पड़ी तो भाजपा निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ सरकार बनाएगी। हमारा विश्वास है कि हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जम्मू-कश्मीर में सभी चुनावों में हार का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वह दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी उन पांच मनोनीत एमएलसी के खिलाफ साजिश कर रही है, जो जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत मनोनीत किए गए हैं। जब देश की संसद में इन पांच एमएलसी के मनोनयन को लेकर बहस चल रही थी तब क्या कांग्रेस पार्टी सोई हुई थी। तब कांग्रेस नेता कहां थे? आज जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए और संविधान में दिए गए नियमों का पालन करते हुए इन पांच एमएलसी को नामित करते हैं तो विपक्षी दल झूठी बातें फैला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सच्चे देशभक्त और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है। देश के प्रति समर्पण की भावना से किया गया उनका काम हर भारतीय के लिए प्रेरणा का काम करता है। हमें भरोसा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने जा रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ है। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर : इंजीनियर राशिद की राजनीतिक दलों से अपील, राज्य का दर्जा बहाल होने तक न बनाएं सरकार

श्रीनगर लोकसभा सदस्य और अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष इंजीनियर राशिद ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के सभी क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे तब तक सरकार गठन का दावा न करें जब तक राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता। इंजीनियर राशिद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कल की मतगणना के बाद चाहे किसी भी राजनीतिक दल या राजनीतिक दलों के समूह को बहुमत मिले, मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी समेत सभी मुख्यधारा के राजनीतिक दलों से अपील करूंगा कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठें और उन लोगों के व्यापक हित में एकजुट हों जिन्होंने उन्हें वोट दिया है।” राशिद ने कहा, “उमर अब्दुल्ला ने खुद कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में निर्वाचित सरकार के पास नगर निगम से भी कम शक्तियां होंगी। मैं अपनी पार्टी का पूरा समर्थन उन्हें देता हूं, बशर्ते वे एकजुट हों और जम्मू-कश्मीर में तब तक सरकार न बनाने का फैसला करें, जब तक कि राज्य का दर्जा बहाल न हो जाए। जब ​​जम्मू और घाटी दोनों के निर्वाचित प्रतिनिधि दिल्ली पर राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दबाव डालेंगे, तो उनके पास कोई और विकल्प नहीं होगा। मोदी जी ने पहले ही लक्ष्य बदल दिया है और अब हमारी बारी है कि हम एकजुट होकर यह सुनिश्चित करें कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाए।” उन्होंने कहा कि पीएजीडी के गठन के बाद क्षेत्रीय राजनीतिक दल कुछ नहीं कर पाए और अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि उन्हें चुनने वाले लोगों के साथ विश्वासघात न हो। सांसद ने कहा कि अखिल भारतीय पार्टी होने के नाते कांग्रेस की अपनी मजबूरियां हैं। उन्होंने कहा, “उन्होंने यहां से वोट लिए, लेकिन अनुच्छेद 370 पर चुप रहे।” उन्होंने कहा, “मुझे पहली बार दिल्ली में कश्मीर हाउस जाने का मौका मिला। मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद, कश्मीर हाउस की मुख्य इमारत लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को दे दी गई है। लद्दाख के लोग हमारे भाई हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर की आबादी करीब दो करोड़ है जबकि लद्दाख की दो से तीन लाख है। कश्मीर हाउस की मुख्य इमारत लद्दाख को देने का यह फैसला कैसे उचित ठहराया जा सकता है।”

फतेहगढ़ साहिब के गांव बदीनपुर में हुए कांग्रेसी नेता के बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब फतेहगढ़ साहिब के गांव बदीनपुर में हुए कांग्रेसी नेता के बेटे की हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बताया जा रहा है कि तरनजीत सिंह उर्फ नन्ही निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के कत्ल केस में 4 कथित आरोपी को जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बारे जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख डा. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि काबू किए गए कथित आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, लोहे के 2 दाह और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि तरनजीत सिंह के पिता के बयानों पर मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाने में कथित आरोपी धीरज बत्ता उर्फ धीरू, अमनिन्दर सिंह उर्फ प्रिंस बुल्ल्हड़, तरनप्रीत सिंह उर्फ तरन, गौरव कुमार उर्फ गग्गी और सन्दीप सिंह उर्फ बॉक्सर पर केस दर्ज किया गया था। काबू किए गए कथित आरोपियों के विरुद्ध पहले भी कई मुकद्धमे दर्ज हैं। पुलिस जाँच में यह पता चला है कि आरोपियों ने एक गैंग बनाया हुआ था और यह व्यक्ति शहर मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, खरड़, चंडीगढ़, दोराहा, समराला और अन्य इलाकों में से फिरोतियां वसूल करते थे और नशा बेचने का काम करते थे। यह पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं, और तरनजीत सिंह उर्फ नन्न्ही की धीरज बत्ता के साथ करीब 5 साल पहले दोस्ती थी। तरनजीत सिंह शहर मंडी गोबिंदगढ़ में मोतिया खान में लोहे की ट्रेडिंग का काम करता था, कथित आरोपियों के साथ इसकी दोस्ती हो गई थी और यह अक्सर उसके दफ्तर में आकर बैठते थे। किसी कारण इनकी अनबन हो गई और तरनजीत सिंह उर्फ नन्न्ही अपना अलग काम करने लगा और उसने आरोपियों के साथ अपना नाता तोड़ लिया था। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी धीरज बत्ता गैंग को यह बात बर्दाश्त नहीं था और वह इस बात को लेकर तरनजीत सिंह के साथ रंजिश रखते थे। तरनजीत सिंह नन्ही कोई ओर बड़ी गैंग न बना ले। इस करके धीरज बत्ता ने अपने गैंग के साथ मिल कर तरनजीत सिंह उर्फ नन्न्ही को कत्ल करने की साजिश बनाई। कथित आरोपियों के गैंग द्वारा तरनजीत सिंह उर्फ नन्न्ही की काफी समय से रेकी की जा रही थी और 2 अक्तूबर को गांव बदीनपुर में उसका तेज हथियारों से कत्ल कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि कथित आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है और पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।  

पुलिस ने किया फिरौती व लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी हुए गिरफ्तार

पटियाला सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज इंस. शमिन्दर सिंह के नेतृत्व में फिरोतियां और लूटपाट करने वाले गैंग के पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबधी विस्तार के साथ जानकारी देते हुए एस. एस. पी नानक सिंह ने बताया कि योगेश शर्मा एस.पी इन्वेस्टिगेशन, वैभव चौधरी ए.एस.पी डिटैकटिव पटियाला के नेतृत्व में इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह इंचार्ज सी. आई. ए पटियाला की टीम की तरफ से इस मामले में गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह उर्फ बिज्जू पुत्र मक्खण सिंह निवासी गांव खिल्लण जिला मानसा, संदीप सिंह उर्फ सुखा पुत्र शम्भू सिंह निवासी गली नंबर 01 वार्ड नंबर 13 ग्रीन पार्क कालोनी जिला श्री मुक्तसर साहिब, सुखवीर सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी वार्ड नंबर 17 मोहल्ला बाबा जीवन सिंह धर्मशाला मानसा, हरबंस सिंह उर्फ निकड़ी पुत्र बीरा सिंह निवासी वार्ड नंबर 17 नज़दीक डुंमा वाला गुरुद्वारा साहिब मानसा, सुखविंदर सिंह उर्फ बोबी पुत्र स्व. भोला सिंह निवासी मोड़ जिला बठिंडा हाल निवासी जवाहरके जिला मानसा को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे 2 पिस्तौल 32 बोर, एक पिस्तौल 30 बोर समेत 18 रौंद बरामद किये गए हैं। उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों को नजदीक गांव बुट्टा सिंह वाला सनोर (देवीगढ़ पटियाला रोड) से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान इनसे 3 पिस्तौल समेत 18 रौंद बरामद किये गए हैं जिनमें गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह उर्फ बिज्जू और संदीप सिंह उर्फ सुखा जो कि पातड़ा फायरिंग केस में वांटिड थे और गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह उर्फ बिज्जू से बरामद हुआ 32 बोर पिस्तौल जो कि पातड़ा फायरिंग में इस्तेमाल करना था भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये व्यक्ति पंजाब में फिरौती और लूट की वारदातों में शामिल रहे हैं। एस.एस.पी. नानक सिंह ने बताया कि पटियाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधिक व्यक्ति जो पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर फिरौती और लूटपाट की वारदातों में शामिल हैं आपस में मिल कर पटियाला और इस के आस-पास किसी बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस गिरोह के पटियाला में सक्रिय होने पर इन के खिलाफ थाना सनोर में 310 (4, 310 (5, 310 (6, 308 (2, 308 (5, 351 (2, 313 बी.एन.एस और 25 हथियार एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करके जब जांच शुरू की गई तो उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एस.एस.पी ने बताया कि इस मामले में आगे भी जांच जारी है इस मौके योगेश शर्मा एस. पी इन्वेस्टिगेशन, वैभव चौधरी ए.एस.पी डिटैक्टिव पटियाला, इंस्पैक्टर शमिंदर सिंह इंचार्ज सी. आई. ए पटियाला भी उपस्थित थे।

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग के स्थल में हुआ फेरबदल

पंजाब पंचायती चुनाव से ठीक पहले पंजाब सरकार ने कल बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग के स्थल में बदलाव किया गया है। बता दें, पहले मीटिंग जालंधर में पीएपी में होने जा रही जो अब चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में होगी। मीटिंग की समय कल दोपहर 2 बजे का है। मीटिंग को लेकर कोई एजेंडा जारी नहीं किया गया है। इस दौरान पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet) में कई मुद्दों पंजाब पंचायती चुनाव, नगर निगम चुनाव, डाक्टरों की भर्ती पर चर्चा कर सकती हैं और कई अहम फैसलों पर मुहर भी लगा सकती हैं। आपको बता दें पिछली कैबिनेट मीटिंग 5 सितंबर को चंडीगढ़ में ही हुई थी। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) ने आज आढ़ती एसोसिएश की हाई लैवल की मीटिंग बुलाई गई।  इस दौरान सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि आढ़तियों की हर मांग पूरी की जाएगी। इसके अलावा आढ़तियों की सभी मांगों को केंद्र सरकार (Central government) के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

धान उठान व खरीद न होने को लेकर किसानों ने मार्किट कमेटी के दफ्तर को जड़ा ताला, किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

इंद्री इंद्री अनाज मंडी में धान की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने मार्किट कमेटी में ताला जड़ दिया है। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि मंडी में एक अक्टूबर को धान की सरकारी खरीद शुरू हुई थी जिसमें तीन एजेंसी डीएफसी हैफड व वेयर स्टेट हाउस सहित चिन्हित की गई थी। किसानों का कहना है कि मंडी सरकार द्वारा धान की खरीद तो शुरू कर दी गयी थी, लेकिन धान का उठान नहीं हो पा रहा है जिससे की किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि जल्द से जल्द धान उठान व धान खरीद का कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा बड़ा प्रदर्शन भी हो सकता है। मंडी सचिव जसबीर सिंह का कहना है कि अनाज मंडी इंद्री में तो सरकारी खरीद शुरू करवा दी गई थी, लगातार परचेज नहीं की। बीच में इलेक्शन के चलते कर्मचारियों की शुक्रवार-शनिवार को ड्यूटी लगाई गई थी फिर अगले दिन रविवार होने की वजह से छुट्टी हो गई, जिससे किसानों की धान खरीद व उठान में परेशानी आई है। किसानों की समस्या को जल्द दुरुस्त किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

विधायक जो मंत्री नहीं बन पाते और सत्ता पक्ष के होते है, विधानसभा भंग होने पर 15 दिनों में नहीं किया MLA फ्लैट खाली

चंडीगढ़ हरियाणा एमएलए हॉस्टल के साथ ही एमएलए फ्लैट भी बने हुए हैं। एमएलए फ्लैट नए और पुराने दो प्रकार के हैं। यह एमएलए फ्लैट एक विधायक को एक अलॉट होता है। इन्हें अलॉट करने का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष के पास होता है। दो या तीन बेडरूम, ड्राइंगरूम, कीचन, शौचालय उसमें उपलब्ध रहते हैं। ऐसे विधायक जो मंत्री नहीं बन पाते और सत्ता पक्ष के होते है, वह ज्यादातर एमएलए फ्लैट लेना पसंद करते हैं। विपक्ष के विधायकों की भी यहीं स्थिति रहती है कि वह एमएलए फ्लैट लेकर खुश रहते हैं। इनमें कुछ फ्लैट्स चंडीगढ़ प्रशासन तो कुछ हरियाणा के अधीन आते हैं।चं डीगढ़ के मध्य में स्थित होने के कारण एमएलए फ्लैट से हरियाणा सचिवालय, हरियाणा विधानसभा, सुखना लेक और अन्य प्रमुख स्थान ज्यादा दूर नहीं है। दो प्रकार के फ्लैट की सुविधा हरियाणा विधानसभा के लिए चुनकर आने वाले विधायकों को दो प्रकार के फ्लैट की सुविधा मुहैया कराई जाती है। एमएलए हॉस्टल में हरियाणा के विधायकों के लिए कुल 66 फ्लैट बनाए गए हैं। इनमें यूटी के तहत 22 फ्लैट और हरियाणा के तहत 44 फ्लैट आते हैं। इनमें किराए के लिहाज से भी दो कैटेगिरी है। इनकी देखरेख और मरम्मत का खर्च हरियाणा सरकार को उठाना पड़ता है। 66 फ्लैट्स में से यूटी के तहत आने वाले जिन 22 फ्लैट्स को हरियाणा के विधायकों को अलॉट किया जाता है, उनका किराया 375 रुपए है। इनमें 300 रुपए किराया और 75 रुपए गैराज और कर्मचारी कक्ष का किराया है। दूसरी कैटेगिरी में 1000 रुपए किराया हरियाणा में फ्लैट नंबर 61 से 72 तक जो हरियाणा द्वारा बनाए गए एमएलए फ्लैट है, उनका किराया मात्र एक हजार रुपए है।  नियमानुसार अगर निवर्तमान विधायक सरकारी आवास 15 दिन के भीतर खाली नहीं करेगा तो उसे निर्धारित मासिक किराए से डेढ़ सौ गुना ज्यादा फाइन जमा करवाना पड़ेगा। तीसरी कैटेगिरी में 1200 रुपए किराया इसके अलावा एमएलए हॉस्टल में तीसरी कैटेगिरी का किराया 1 हजार रुपए है। इसके अतिरिक्त 200 रुपए गैराज या फिर कर्मचारी कक्ष के वसूल किए जाते हैं। जारी किए गए आदेश विधानसभा भंग होने के बाद सभी दलों के विधायकों को सरकारी आवास खाली करने के लिए विधानसभा की ओर से लिखित में नोटिस कर दिया गया था। सभी को कहा गया था कि 15 दिन के भीतर उन्हें सरकारी आवास खाली करना होगा। दोबारा चुने जाने पर रहती है फ्लैट की नियमितता किसी भी विधायक के दोबारा अपने क्षेत्र से निर्वाचित होने की सूरत में उस विधायक की ओर से एमएलए फ्लैट में लिए गए फ्लैट को उनके नाम से नियमित कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इसकी अनुमति आसानी से प्रदान कर दी जाती है। देना पड़ेगा 150 गुणा ज्यादा किराया हरियाणा विधानसभा के स्पेशल सचिव रहे रामनारायण यादव ने बताया कि यदि कोई विधायक सरकारी आवास खाली करने संबंधी नोटिस जारी होने के 15 दिन के भीतर आवास खाली नहीं करता है तो उसे किराए की 150 गुणा राशि जमा करानी पड़ती है। इस राशि को माफ करने का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष और हरियाणा के किसी भी अधिकारी, राजनेता यहां तक की राज्यपाल को भी नहीं है। इस राशि को केवल पंजाब के राज्यपाल ही माफ कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक पूर्व में अंबाला से चुनकर आए शिव प्रसाद की जुर्माना राशि ही माफ हो पाई है। एम एल ए हॉस्टल के इंचार्ज चंद्र शर्मा का कहना है कि हरियाणा के एमएलए फ्लैट खाली करने की तारीख निकली जाने पर, भंग विधानसभा के विधायकों को 150 गुणा ज्यादा जुर्माना देना पड़ सकता है।

कुट्टू का आटा खाने से आठ लोगों की बिगड़ी तबीयत, शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, परिजनों ने लगाए आरोप

कैथल कैथल जिले में कुट्टू का आटा खाने से आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। मॉडल टाउन निवासी हरीश ने बताया कि उनके परिजन कल शाम 6 बजे मॉडल टाउन स्थित राजेश करियाना स्टोर से कट्टू काटा लेकर आए थे, दुकानदार ने उनको साल दो साल पुराना और घटिया क्वालिटी का मिलावटी आता दे दिया। जब उन्होंने उसके पकौड़े बनाकर खाएं तो किसी को उल्टी लगी तो किसी को पेट में दर्द होने लगा। जिसके डेढ़ घंटे के बाद परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए, जिनको रात 11 शहर के हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। जिनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत अनाज मंडी चौकी पर की थी। जिसके बाद पुलिस हॉस्पिटल आई और उनके बयान वगैरा लिखकर ले गई ,परंतु अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दूसरे मामले में शहर निवासी 49 वर्षीय अनु गोयल कवि खट्टू का आटा खाने से तबीयत बिगड़ी है, जिनको उपचार के लिए शहर के शाह हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल उनका भी इलाज चल रहा है। अनु गोयल के परिजनों ने बताया कि कल शाम सोरेवाला वाला मार्ग पर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में उनका धार्मिक प्रोग्राम था। जिसमें खाने में पकोड़े वगैरा दिए गए थे, जिनको खाने के बाद उनको फूड प्वाइजनिंग हो गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उनको शहर के साथ अस्पताल में दाखिल करवाया गया, फिलहाल इनकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस मामले को लेकर अनाज मंडी चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस मामले को लेकर उनके पास शिकायत आई है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी चीज सामने आएंगी उसी अनुसार आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह सभी कल रात को मुर्गा करियाणा स्टोर‌ मॉडल टाउन से कुट्टु का आट्टा लेकर‌ आए थे। जिसको खाने की वजह से बीमार हो गए और नाजुक हालत के चलते उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने उनको कुट्टु के आटे में जहर देकर खिलाया है, फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी हुई है। अभी तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

टिकट चैकिंग के दौरान सितंबर माह में कुल 32078 यात्री बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए: फिरोजपुर रेल मंडल

फिरोजपुर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि फिरोजपुर मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा सभी रेल यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बैहतर सेवाएं प्रदान कराने व बिना टिकट और आनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जांच की जाती है। मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षकों व टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा टिकट चैकिंग के दौरान सितंबर माह में कुल 32078 यात्री बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए। उन यात्रियों से 1 करोड़ 70 लाख रुपए का राजस्व जुर्माने के तौर पर वसूल किया गया। आपको बता दें कि इस राजस्व से फिरोजपुर मंडल की आय में वृद्धि हुई है। रेलवे अधिकारियों द्वारा ट्रेनों में यात्रियों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए लगातार सरप्राइज़ टिकट चैकिंग अभियान समय-समय पर चलाए जाते है। जिसमें यात्रियों को ट्रेन में वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए जागरूक किया जाता है। फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने व रेलयात्रियों को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने तथा उनको स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य रेलवे स्टेशनों पर नियमित रूप से जांच की जाती है। इसके फलस्वरूप सितंबर माह में 812 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट ) उनसे 145500 रुपए से अधिक वसूल किए गए।मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रवंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया की फिरोजपुर मंडल में समय-समय टिकट चैकिंग अभियान जारी रहेंगे जिनका मुख्य उदेश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार तथा शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा वरिष्ठ नेता सुरजीत कुमार बने री गुरु रविदास विश्व महापीठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय के अधीन श्री गुरु रविदास मंदिर न्यास तुगलकाबाद के सचिव और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरजीत कुमार को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महापीठ ने सोमवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि श्री सुरजीत कुमार पूर्व में महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री रहे हैं। महापीठ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है और मध्यप्रदेश के सुरज कैरो और हरियाणा के सुरजभान कटारिया को संगठन मंत्री बनाया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, बिहार में कैबिनेट मंत्री जनक राम, मध्यप्रदेश में मंत्री गौतम टेटवाल और दलीप अहिरवाल तथा महाराष्ट्र से लोकसभा सांसद भाऊसाहिब वाघ चौरे समेत आठ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश से लोकसभा सांसद संध्या राय, हरियाणा से राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार, उत्तरप्रदेश से लोकसभा सांसद अरुण कुमार और मध्यप्रदेश में विधायक प्रदीप लारिया समेत 14 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महापीठ में सात राष्ट्रीय महामंत्री और 26 राष्ट्रीय सचिव भी बनायें गये हैं। दो लोगों को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीस लोग राष्ट्रीय प्रवक्ता बनायें गये हैं और 24 प्रदेश अध्यक्ष हैं। श्री सुरजीत कुमार ने बताया कि श्री गुरु रविदास मंदिर न्यास तुगलकाबाद केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय के अधीन है और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ देश दुनिया के रविदास समाज के करोड़ों लोगों का सामाजिक संगठन है। पीठ की 26 राज्यों में शाखा हैं। पीठ 22 देशों में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पीठ सबका साथ, सबका विकास, और सब का विश्वास के मंत्र के साथ काम रही है। राष्ट्र, देश और समाज को राष्ट्रीयता, समता,समरसता के सूत्र में बांधने का काम कर रही है। उन्होंंने बताया कि दिल्ली के तुगलकाबाद में अरावली पर्वत श्रंखला में स्थित श्री गुरु रविदास का मंदिर लगभग 700 वर्ष पुराना है और अनवरत समाज सेवा में हैं।  

देश के नक्सल प्रभावित राज्यों को छत्तीसगढ़ में हाल में हुए सफल ऑपरेशन की रणनीति अपनाने की अपील की: अमित शाह

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को देश के नक्सल प्रभावित राज्यों को छत्तीसगढ़ में हाल में हुए सफल ऑपरेशन की रणनीति अपनाने की अपील की। श्री शाह ने देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में जारी नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक अहम बैठक में यह बात कही।उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे भी छत्तीसगढ़ की खुफिया तकनीकी और आपसी समन्वय के आधार पर अपने अपने राज्यों में ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पूरा समर्थन देगी। इस बैठक की अध्यक्षता श्री शाह ने की, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक का केंद्र बिंदु छत्तीसगढ़ का हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ नक्सल विरोधी ऑपरेशन था, जिसमें राज्य की पुलिस ने 31 नक्सलियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस की कुशल रणनीति और राज्य सरकार की योजनाओं की सफलता पर विशेष चर्चा की गई। श्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने लगभग 194 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराए हैं। वहीं 801 नक्सली गिरफ्तार हुए एवं 742 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। उन्होंने कहा आज भी जो युवा नक्सलवाद में लिप्त है उनसे आग्रह है कि हथियार छोड़ कर मुख्य धारा से जुड़े। सभी राज्यों ने आपके पुनर्वास के लिए बेहतर योजनाएं बनाई हैं उसका फायदा लीजिए। श्री शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए सफल ऑपरेशन की तारीफ करते हुए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे भी छत्तीसगढ़ की खुफिया तकनीकी और आपसी समन्वय के आधार पर अपने अपने राज्यों में ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पूरा समर्थन देगी। श्री साय ने बैठक में नक्सल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने महीनों की मेहनत और प्लानिंग के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन में करीब 1000 जवान शामिल थे, जिन्होंने 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित गवाड़ी पहाड़ को घेरकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली नेता मारे गए, जिनमें 16 पर कुल 1 करोड़ 30 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में 18 पुरुष और 13 महिला नक्सली मारे गए।श्री साय ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि कैसे राज्य की पुलिस फोर्स ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुख्यमंत्री ने बैठक में केवल ऑपरेशन की सफलता पर ही नहीं, बल्कि राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा,“नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ाई गई है। हम निरंतर गाँवों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुंचा रहे हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।” श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार मिल रहे मार्गदर्शन में हमने माओवादियों के कोर को तोड़ा। ऐसे एरिया में हमने 32 नये कैम्प स्थापित किये हैं, जिसे वो अपनी राजधानी तक कहते थे। उनकी बटालियन के कमांडर हिड़मा के गाँव में भी हमने कैंप स्थापित किया और उसकी माँ को भी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई। श्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की आगे की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य नक्सलियों के बचे हुए गढ़ों को समाप्त करना और इन इलाकों में स्थाई शांति और विकास सुनिश्चित करना है। निकट भविष्य में, दक्षिण बस्तर में 29 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जाएगी, ताकि नक्सलियों के प्रभाव को खत्म किया जा सके। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय तथा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।  

हरियाणा विधानसभा चुनाव: नतीजे आने से पहले ही भूपिंदर सिंह हुड्डा ने दिल्ली में डाला डेरा, कहा-न टायर्ड हूं और न रिटायर्ड

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले भूपिंदर सिंह हुड्डा दिल्ली पहुंच गए हैं। वह यहां पार्टी लीडर राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। इससे पहले हुड्डा ने दिल्ली में मीडिया से भी बात की और कहा कि मैं न तो टायर्ड हूं और न ही रिटायर्ड हूं। इसके साथ ही हुड्डा ने संकेत दे दिए कि वह सीएम की रेस में बने हुए हैं। उन्होंने खुलकर तो इतना ही कहा कि हाईकमान और विधायक तय करेंगे कि सीएम कौन बनेगा, लेकिन खुद को टायर्ड और रिटायर्ड से परे बताकर सीनियर हुड्डा ने अपनी दावेदारी तो जता ही दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रिजल्ट से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे। उनके इस तरह से दिल्ली आने से हरियाणा कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। इस दौरान हरियाणा प्रभारी दीपक बावरिया ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मुलाकात की‌। माना जा रहा है कि हुड्डा आज शाम राहुल गांधी के साथ भी मीटिंग कर सकते हैं। हुड्डा रात में अपने दिल्ली स्थित आवास पर रुकेंगे। भूपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन कांग्रेस की कुमारी सैलजा, सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मुख्यमंत्री पद के लिये अपनी-अपनी दावेदारी ठोक दी है। एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस बहुमत से जीत रही है। हुड्डा, कुमारी सैलजा और सुरजेवाला सीएम पद की दौड़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई महीनों से भूपेन्द्र हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला के बीच खींचतान जारी है। चुनाव के नतीजों से पहले ही हुड्डा ने अपने समर्थक उम्मीदवारों से बातचीत शुरू कर दी है। वहीं सैलजा और सुरजेवाला को आलाकमान से उम्मीद बनी हुई है। तीनों ही नेता खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल बता रहे हैं। सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा था कि राजनीति में कोई भी आकांक्षा रख सकता है। मुख्यमंत्री पद के लिए एक तय प्रक्रिया होती है। पार्टी आलाकमान का फैसला करेगा और वहीं सर्व मान्य होगा। मतदान से पहले सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुकी सैलजा कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं कर रखा है। रणनीति के तहत बिना चेहरे के ही चुनाव लड़ा गया। हालांकि, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले दो बार सीएम रह चुके हैं और तीसरी बार के लिए भी मजबूत दावेदार हैं। कुमारी सैलजा मतदान से पहले ही सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुकी हैं। मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंची। दोनों के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई थी। कुमारी सैलजा भी कर चुकी हैं सोनिया गांधी से मीटिंग सोनिया गांधी से मुकालात करने के बाद कुमारी सैलजा ने किसी से बात नहीं की। वो मीडिया से बात किए बगैर कार में वहां से निकल गईं। दोनों नेताओं की मुलाकात ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी थी। अब सुरजेवाला भी जल्द ही हाईकमान के दरबार भी पहुंच सकते हैं। हुड्डा अभी तक हाईकमान की ओर से फ्री हैंड रहे हैं। पहले हुड्डा अपने समर्थक चौधरी उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी ज्यादातर उनके ही समर्थकों को टिकट मिले।

पंजाब जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, लगे हाईटेक नाके, नाकाबंदी का मकसद अमन-कानून को बनाए रखना

जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने त्योहारों के सीजन और पंचायत चुनाव के दौरान अमन-कानून को सुनिश्चित बनाने के लिए 19 नाजुक बिंदुओं पर विशेष नाकाबंदी करते हुए शहर भर में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस नाकाबंदी का मकसद अमन-कानून को बनाए रखना, संदिग्ध व्यक्तियों की कार्रवाई पर नजर रखना और ट्रैफिर नियमों को लागू करना था।   व्यापक नाकाबंदी ऑप्रेशन कमिश्नरेट पुलिस ने त्योहारी सीजन और आगामी ग्राम पंचायत चुनाव 2024 के दौरान कानून को यकीनी बनाने के लिए शहर के 19 नाजुक प्वांइटों पर विशेष नाकेबंदी की। इस ऑपरेशन की देखरेख हलका जी.ओ. द्वारा की गई और एस.एच.ओ. द्वारा कमिश्नरेट पुलिस, जालंधर की इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (ERS) टीम के सहयोग से चलाई गई। त्योहारों के सीजन और चुनाव के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित करना इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन और आगामी ग्राम पंचायत चुनाव 2024 के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखना था। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने इस कठिन समय के दौरान सुरक्षा, सुचारू यातायात और नागरिकों की सुविधा को पहल दी। संदिग्ध तत्वों पर फोकस विशेष नाकाबंदी में शहर में संदिग्ध तत्वों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया। बुरे तत्वों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान टीमें किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सरगर्मी से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।    ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन एवं एनफोर्समेंट नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वालों के कुल 94 ट्रैफिक चालान किए गए और 13 वाहनों को दस्तावेजों की कमी के कारण जब्त कर लिया गया। नाकाबंदी के दौरान उल्लंघन जैसे बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट के वाहन, अवैध काली फिल्म वाले वाहन, ध्वनि प्रदूषण  पैदा करने वाले बड़े वाहन, संशोधित साइलेंसर वाले बुलेट मोटरसाइकिल, रेड लाइट जंपिंग और अन्य  ट्रैफिक उल्लंघनों पर ध्यान केंद्रित किया। वाहनों की चेकिंग की गई अभियान के दौरान कुल 550 वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस यह सुनिश्चित बनाया कि सभी वाहन सुरक्षा नियमों का पालन करें और गैर कानूनी गतिविधियां जैसे कि तस्करी, गैर कानूनी वस्तुओं के कब्जे या वाहनों के अनधिकृत उपयोग पर नजर रखी जाती है। त्योहारों का सीजन और चुनाव की तैयारी इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के सीजन और आगामी ग्राम पंचायत चुनाव 2024 के दौरान शहर को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाना था। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने पर केंद्रित है। यह अभियान सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने, सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और त्योहारी सीजन और आगामी ग्राम पंचायत चुनाव 2024 के दौरान किसी भी विघ्न को रोकने के लिए एक व्यापक पहल का हिस्सा है।

संजय रॉय ने ही किया था बलात्कार, फिर हत्या, ट्रेनी डॉक्टर के रेप एंड मर्डर केस में CBI ने दायर की चार्जशीट

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप एंड मर्डर केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आज चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय ने ही पीड़ित डॉक्टर से बलात्कार किया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। कोलकाता की एक विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई ने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ स्वयंसेवक के रूप में काम करने वाले रॉय ने 9 अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में घटना को कथित तौर पर अंजाम दिया था। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने आरोप पत्र में सामूहिक बलात्कार के आरोप का उल्लेख नहीं किया है, जिससे संकेत मिलता है कि रॉय ने अकेले ही अपराध को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर उस समय अपराध किया जब डॉक्टर रात में खाना खाने के बाद अस्पताल के सेमिनार हॉल में आराम करने गई थी। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, रॉय को मुख्य आरोपी के रूप में नामित करने वाली चार्जशीट में लगभग 200 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। हालांकि, अभी भी इस बात की जांच चल रही है कि क्या कोई और संदिग्ध इस मामले में शामिल था। ट्रेनी डॉक्टर 9 अगस्त को अस्पताल में मृत पाई गई थीं। इसके बाद की जांच में पता चला था कि उसके साथ हैविनयत और भयानक हादसा हुआ था। इस घटना के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शनों के बीच कोलकाता हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया था। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इस बीच, इस मामले में महिला चिकित्सक के लिए न्याय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलनरत कनिष्ठ चिकित्सकों का आमरण अनशन सोमवार को लगातार तीसरे दिन जारी है। बहरहाल, राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर अभी कुछ नहीं कहा है। छह कनिष्ठ चिकित्सक शनिवार शाम से ही आमरण अनशन कर रहे हैं और बाद में एक और चिकित्सक उनके साथ शामिल हो गए। ‘ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स इन वेस्ट बंगाल’ के छह सदस्य कनिष्ठ चिकित्सकों के साथ एकजुटता जताने के लिए अनशन में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। एक कनिष्ठ चिकित्सक अनिकेत महतो ने कहा, ‘‘हमारा आमरण अनशन जारी है। हमें राज्य सरकार से कोई संदेश नहीं मिला है। हम अपनी सभी मांगें पूरी होने तक इसे जारी रखेंगे। कोई भी बाहरी दबाव हमें अपनी मृतक बहन के लिए न्याय मांगने के वास्ते प्रदर्शन करने की हमारी राह से नहीं हटा सकता…अभी नहीं तो कभी नहीं।’’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet