LATEST NEWS

YouTuber बांट रहा था हरिद्वार में बीयर, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन तो हाथ जोड़कर मांगी माफी

 हरिद्वार  धर्मनगरी और तीर्थ नगरी हरिद्वार में मांस और मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध है. यहां इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूट्यूबर (YouTuber) घूम-घूमकर बीयर बांट रहा है और चैलेंज दे रहा है. युवक के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर हुआ है, जिसमें वह कनखल क्षेत्र में गंगा के किनारे बीयर चैलेंज देता दिख रहा है, साथ ही बीयर गंगा किनारे छिपाता दिखाई दे रहा है. यह वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहित समाज में नाराजगी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर का चालान किया है और उसे भविष्य में ऐसा कृत्य दोबारा न करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी है. पुलिस ने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा दोबारा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं यूट्यूबर ने माफी मांगी है. तीर्थ पुरोहित ने वीडियो को लेकर जताई नाराजगी श्री गंगा सेवक दल के सचिव और तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने वायरल वीडियो को लेकर बयान जारी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर अपने यूजर्स और लाइक कमेंट बढ़ाने के चक्कर में अंकुर चौधरी नाम का युवक धर्म नगरी हरिद्वार की मर्यादा के साथ खिलवाड़ कर रहा है. युवक कनखल जैसे पवित्र क्षेत्र में लोगों को बीयर के लिए आमंत्रित कर रहा है, जो धर्मनगरी हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है. इससे हरिद्वारवासियों और हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था पर कुठाराघात हो रहा है. हरिद्वार पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की करनी चाहिए, अन्यथा हरिद्वारवासी स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए विवश होंगे. रील बनाने वाले युवक ने कहा- भविष्य में ऐसी गलती नहीं करूंगा वहीं रील बनाने वाले अंकुर चौधरी का कहना है कि एक रील बनाने के लिए मैं कल कनखल क्षेत्र में गया था. उस रील में मैंने अपने फॉलोअर और सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए बीयर का सहारा लिया था. वह ड्राई क्षेत्र में आता है. मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी. भविष्य में ऐसी गलती नहीं करूंगा. इस कार्य से जिस क्षेत्रवासी को भी ठेस पहुंची है, उससे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. इस संबंध में मुझ पर कार्रवाई भी हुई है, मेरा चालान किया गया है. पूरे मामले को लेकर हरिद्वार के एसएसपी ने क्या कहा? एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि यूट्यूबर अंकुर चौधरी के द्वारा 2 दिन पूर्व हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें उसके द्वारा एक बीयर की केन को एक स्थान पर रखकर और उसे अपने फॉलोअर और सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए चैलेंज दिया जा रहा था. जब यह मामला संज्ञान में आया तो पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया. लोगों ने भी इस पर विरोध किया था. वह ड्राई क्षेत्र है. इस तरह के कृत्य से लोगों की भावनाएं आहत हो रही थीं. पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए यूट्यूबर को बुलाया और उसका चालान किया है, साथ में उसको यह हिदायत दी है कि भविष्य में इस तरीके की घटना अगर दोबारा की तो जो भी सख्त कार्रवाई होगी, वह की जाएगी.

कल्लाकुरिचि जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से कम से कम 30 लोगों की मौत

कल्लाकुरिचि तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कल्लाकुरिचि के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने इसकी पुष्टि की है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की. इस मामले में 49 वर्षीय (अवैध शराब विक्रेता) के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से जब्त की गयी करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में सामने आया कि उसमें घातक ‘मेथनॉल’ मौजूद था. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं. इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.’ उन्होंने कहा, ‘अगर जनता ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी. समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से दबाया जाएगा.’ तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. राज्यपाल की ओर से तमिलनाडु राजभवन ने एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि जहरीली शराब पीने से कल्लाकुरिची में कई लोगों की जान चली गई. कई अन्य गंभीर हालत में हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और अस्पतालों में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.’ राज्यपाल ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से जहरीली शराब के सेवन से मौतों की लगातार रिपोर्ट पर चिंता जताई. पोस्ट में आगे कहा गया, ‘समय-समय पर हमारे राज्य के विभिन्न हिस्सों से जहरीली शराब के सेवन से मौतों की खबरें सामने आती हैं. वे अवैध शराब के उत्पादन और खपत को रोकने में निरंतर कमियों को दर्शाते हैं. यह गंभीर चिंता का विषय है.’ मामले की जांच करेगी CBCID कल्लकुरिची कलेक्टर एमएस प्रशांत के मुताबिक अब तक 109 लोग भर्ती किए गए हैं, जिनमें से 30 की मौत अकेले कल्लकुरिची में हुई है. तीन को छोड़कर बाकी सभी का पोस्टमार्टम हो चुका है. जीवन रक्षक प्रणाली के साथ एम्बुलेंस समेत सभी सुविधाएं जुटाई गई हैं. जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी. सलेम और त्रिची समेत नजदीकी जिलों से डॉक्टर और विशेष मेडिकल स्टाफ यहां मौजूद हैं. पोस्टमार्टम के लिए तुरंत फोरेंसिक टीम को भी तैनात कर दिया गया है. सीबीसीआईडी ​​ने जांच अपने हाथ में ले ली है. एक व्यक्ति हिरासत में है.  

अग्निकांड में मारे गए 46 भारतीयों के परिजनों को 15-15 हजार डॉलर का मुआवजा देगी- कुवैत सरकार

दुबई/कुवैत सिटी  कुवैत की सरकार दक्षिण अहमदी गवर्नरेट में पिछले दिनों हुए अग्निकांड में मारे गए 46 भारतीयों समेत सभी 50 लोगों के परिजनों को 15-15 हजार डॉलर का मुआवजा देगी। एक खबर में यह दावा किया गया। कुवैत के अधिकारियों के अनुसार मंगाफ इलाके में 12 जून को सात मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक रह रहे थे जिनमें अधिकतर भारतीय थे। ‘अरब टाइम्स’ अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार कुवैत के अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आदेश पर मृतकों के परिजन को 15-15 हजार डॉलर (12.5 लाख रुपये) की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। सरकारी सूत्रों के हवाले से अखबार ने लिखा कि संबंधित दूतावासों को यह राशि पहुंचाई जाएगी। अग्निकांड में फिलीपीन के तीन नागरिक भी मारे गए थे और एक मृतक की पहचान नहीं हुई है। खबर में कहा गया है कि संबंधित दूतावास मृतकों के परिजनों तक राशि पहुंचाने का काम करेंगे। भारत सरकार ने भयावह अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। केरल सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह इस हादसे में जान गंवाने वाले अपने राज्य के लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। 46 भारतीयों की हुई थी मौत कुवैत के मंगाफ शहर में लगी भीषण आग में 46 भारतीयों की मौत हो गई थी। मंगाफ क्षेत्र में सात मंजिला इमारत के रसोईघर में भीषण आग लगने से 50 विदेशी मजदूरों की मौत हुई थी और 50 अन्य घायल हुए थे। इनमें से ज्यादातर भारतीय थे और बाकी पाकिस्तान, फिलिपीन, मिस्र और नेपाल के नागरिक थे। हादसे में मारे गए 46 भारतीयों के शवों को लेकर 14 जून को भारतीय वायुसेना का विमान कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा थाअग्निकांड में जान गंवाने वाले भारतीयों में से 31 लोग दक्षिणी राज्यों से थे और उनके शवों को विमान से कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया था। रसोई घर में लगी थी आग कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र में स्थित सात मंजिला इमारत की रसोई में बुधवार को आग लग गई थी। इमारत में 195 प्रवासी मजदूर रह रहे थे। इस घटना के बाद इस तरह के भवन मालिकों और कंपनी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है, जो लागत कम करने के लिए कानून का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में विदेशी मजदूरों के अत्यंत असुरक्षित परिस्थितियों में रहने का बंदोबस्त करते हैं।    

ग्रीक स्वामित्व वाले बल्क कैरियर “ट्यूटर” हमले के बाद लाल सागर में डूबा

अदन  कुछ दिन पहले यमन के हाउती समूह के हमले का शिकार हुआ एक व्यापारिक जहाज लाल सागर में डूब गया है।यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग आपात स्थितियों से निपटने के लिए ब्रिटिश नौसेना की इकाई यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने दी है। यमन सरकार के तटरक्षक अधिकारियों ने हमलों के तुरंत बाद चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि ग्रीक स्वामित्व वाले बल्क कैरियर “ट्यूटर” को 12 जून को यमन के बंदरगाह शहर होदेइदाह से लगभग 66 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में दो बार निशाना बनाया गया था। हाउती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने दावा किया कि समूह ने जहाज को “एक मानवरहित नाव, कई ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों” से निशाना बनाया, जिससे गंभीर क्षति हुई और जहाज “डूबने के खतरे में” पड़ गया। उन्होंने मालवाहक जहाज के मालिक पर इजरायली बंदरगाहों में प्रवेश करने पर हाउती प्रतिबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर हमले को उचित ठहराया। तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि एक मानवरहित नाव के पिछले हिस्से में विस्फोट हुआ, जिससे जहाज के पतवार में बड़ा रिसाव हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि पहले हमले के तुरंत बाद जहाज ने संकट की सूचना दी थी। अधिकारियों ने बताया कि खोज प्रयासों के बावजूद, 21 बहुराष्ट्रीय चालक दल के सदस्यों में से एक लापता सदस्य का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद, यूकेएमटीओ ने 15 जून को कहा कि जहाज के चालक दल को सैन्य अधिकारियों द्वारा निकाल लिया गया है, और जहाज को पानी में छोड़ दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले नवंबर से हाउती लाल सागर और बाब अल-मंदाब जलडमरूमध्य में सैन्य अभियान चला रहे हैं, और उन जहाजों को निशाना बना रहे हैं, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे इज़राइल से जुड़े हैं या इज़रायल जा रहे हैं। हाउती के हमलों के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने जनवरी में एक सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें समूह को रोकने के लिए यमन के भीतर हाउती के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में हाउती समूह ने अपने लक्ष्य के दायरे का विस्तार करते हुए अमेरिकी और ब्रिटिश वाणिज्यिक और सैन्य जहाजों को भी शामिल कर लिया।  

भारत में एक जून से मानसून अवधि की शुरुआत से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई

नई दिल्ली भारत में एक जून से मानसून अवधि की शुरुआत के बाद से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून आने की स्थिति बन रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि भारत में एक से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई, जो लंबी अवधि के 80.6 मिमी के औसत (एलपीए) से 20 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से अब तक उत्तर-पश्चिम भारत में 10.2 मिमी बारिश (सामान्य से 70 प्रतिशत कम), मध्य भारत में 50.5 मिमी (सामान्य से 31 प्रतिशत कम), दक्षिण प्रायद्वीप में 106.6 मिमी (सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक) तथा पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत में 146.7 मिमी (सामान्य से 15 प्रतिशत कम) बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई को निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था। इसके बाद 26 मई को चक्रवात रेमल के साथ ही मानसून दक्षिण के अधिकांश हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के मध्य के कुछ हिस्सों तक पहुंचा था। केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से क्रमशः दो और छह दिन पहले 30 मई को मानसून ने दस्तक दे दी थी। केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी हिस्सों, दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में 12 जून तक मानसून दस्तक दे चुका था। आईएमडी ने कहा, ‘‘उपरोक्त क्षेत्रों तक पहुंचने के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा…।’’ आईएमडी ने बताया कि देश के 11 मौसम उप-प्रभागों में एक से 18 जून के बीच सामान्य से लेकर बहुत अधिक बारिश हुई है, जबकि 25 उप-प्रभागों में बहुत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, देश भर में जून में औसत बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है।  

जंगों के बीच US का बड़ा कदम, ताइवान को देगा हथियार, चरम पर चीन से तनाव

 वॉशिंगटन दुनिया में बीते कई महीनों से दो युद्ध जारी हैं। एक तरफ इजरायल और हमास के बीच बीते साल अक्टूबर से संघर्ष चल रहा है तो वही फरवरी 2022 से ही रूस और यूक्रेन मैदान-ए-जंग में खड़े हैं। इस बीच अमेरिका ने चीन को उकसाने वाला बड़ा कदम उठा लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ताइवान को 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर के नए हथियार बेचने को मंजूरी दी है। इसके साथ वह ताइवान को सैकड़ों सशस्त्र ड्रोन, मिसाइल उपकरण और संबंधित साजो सामान बेचेगा। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।  की गई यह घोषणा अप्रत्याशित नहीं है, लेकिन ताइवान को हथियार बेचे जाने को मंजूरी देने की बात ऐसे वक्त में कही गई है जब अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसका कहना है कि ताइवान पर नियंत्रण के लिए यदि बल प्रयोग करना पड़ा तो भी वह इससे पीछे नहीं हटेगा। ऐसे में ताइवान को हथियारों से लैस करने का अमेरिकी फैसला युद्ध के उन्माद को बढ़ा सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जिन हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी है, उनमें 291 अल्टियस-600एम प्रणाली शामिल हैं। इन हथियारों में 720 स्विचब्लेड ड्रोन भी शामिल हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस मंजूरी की जानकारी देते हुए कहा कि इससे ताइवान खुद की सेना को मजबूत करेगा। इससे उसकी सुरक्षा पुख्ता होगी और वह अमेरिकी हितों की भी पूर्ति कर सकेगा। बयान के अनुसार इससे ताइवान की सुरक्षा को बेहतर बनाने और क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन और आर्थिक प्रगति को बनाए रखने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका ने चीन से आने वाले कई उत्पादों के आयात शुल्क में बड़ा इजाफा कर दिया था। इसे अमेरिका की ओर से चीन के खिलाफ ट्रेड स्ट्राइक के तौर पर देखा गया था। इस पर चीन ने कहा था कि हम भी इसके जवाब में जरूरी कदम उठाएंगे।  

हज के लिए मक्का पहुचे हैं लाखों मुसलमान, अब तक 550 हाजियों की गई जान

Shri Krishna Janmotsav was celebrated with great pomp in Motherland School.

रियाद  दुनियाभर से हज करने के लिए सऊदी अरब गए मुसलमानों के लिए इस साल तेज गर्मी बड़ी चुनौती बनी है। गर्मी के चलते सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए पहुंचे 550 यात्रियों की मौत अब तक हो चुकी है। वहीं हजारों की संख्या में हाजियों को गर्मी की वजह से हुई बीमारियों का सामना करना पड़ा है। सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी ने तमाम इंतजाम के बावजूद पिछले साल भी 240 हज यात्रियों की जान ली थी। इस साल ये संख्या और ज्यादा हो गई है, इस वर्ष हुई मौतों में 323 नागरिक मिस्र और 60 जॉर्डन के हैं। इसके अलावा ईरान, इंडोनेशिया और सेनेगल के तीर्थयात्रियों की भी मौतें हुई हैं। सऊदी में जिस तरह से तापमान में वृद्धि हो रही, उसे देखते हुए ये कहा जा रहा है कि आने वाले वर्षों में हज यात्रा बहुत मुश्किल साबित हो सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी स्टेट टीवी ने बताया है कि सोमवार को मक्का में ग्रैंड मस्जिद की शेड में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस (125.2 फारेनहाइट) दर्ज किया गया। भीषण गर्मी में हाजियों को खुद को स्वस्थ रखना चुनौती बन रहा है। ये चुनौती आने वाले वर्षों में और ज्यादा बढ़ सकती है। जर्नल ऑफ ट्रैवल एंड मेडिसिन के 2024 की एक रिसर्च के अनुसार गर्मी से निपटने की जो रणनीति दुनियाभर में बन रही हैं, बढ़ता वैश्विक तापमान उन रणनीतियों से आगे निकल सकता है। इसका सीधा असर सऊदी जैसे गर्म देश पर होगा। हाजियों पर गर्मी के चलते बढ़ेगा संकट जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स के 2019 के एक अध्ययन में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण शुष्क सऊदी अरब में तापमान बढ़ने से हज करने वाले तीर्थयात्रियों को अत्यधिक खतरे का सामना करना पड़ेगा। इस साल जिस तरह से अत्यधिक गर्मी के कारण मौते हुईं हैं और सऊदी अस्पतालों में भीड़ बढ़ी है। उसे देखते हुए ये दावा भी कुछ एक्सपर्ट कर रहे हैं कि कम से कम बुजुर्गों के लिए आने वाले वर्षों में हज करना असंभव की तरह हो जाएगा। हज का इस्लाम धर्म में काफी महत्व है और हर साल लाखों मुसलमान धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए मक्का जाते हैं। इस साल गर्मी ने तीर्थयात्रियों के लिए मुश्किल बढ़ा दी है। 50 को छू रहा पारा खासतौर से बुजुर्गों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है। सऊदी अफसरों ने सभी हाजियों को छाते इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा उन्हें लगातार पानी पीने और धूप से बचने के लिए कहा जा रहा है। इस सबके बावजूद बड़ी संख्या में हाजी हज की रस्मों के दौरान बीमार पड़ रहे हैं। हज के रास्ते पर इस साल साल लगातार एंबुलेंस का जमावड़ा देखा जा रहा है और अस्पतालों में इमरजेंसी जैसी स्थिति है। अवैध यात्रियों पर संकट ज्यादा गर्मी के चलते हुई मौतों में बड़ी संख्या अपंजीकृत तीर्थयात्रियों की है। आधिकारिक और महंगी हज वीजा प्रक्रियाओं को नजरअंदाज कर आने वाले यात्रियों को वातानुकूलित सुविधाओं तक पहुंच नहीं मिल पाती, ये उनके लिए मुश्किल बनती है। मिस्र के एक राजनयिक ने कहा कि अपंजीकृत तीर्थयात्रियों ने मिस्र में मरने वालों की संख्या में काफी वृद्धि की है। एक अधिकारी ने कहा कि अनियमित तीर्थयात्रियों के कारण शिविरों में अराजकता फैल गई, जिससे सेवा चरमरा गई।” कई लोग भोजन, पानी या एयर कंडीशनिंग के बिना रह गए, जिससे गर्मी से संबंधित मौतें हुईं।

देश में गर्मी के चलते लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, लोगों का प्राथमिकता से इलाज किया जाए: नड्डा

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। दिल्ली और नोएडा में लू और हीट स्ट्रोक के मामले में बढ़ोतरी हुई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हीटवेव की स्थिति और अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की। हेल्थ मिनिस्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हॉस्पिटल में लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने केंद्र के अस्पतालों में स्पेशल हीटवेव इकाइयां शुरू करने का निर्देश दिया है। हीट स्ट्रोक से 7 की मौत पिछले 48 घंटे में दिल्ली में हीट स्ट्रोक से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें से पांच मरीज राम मनोहर लोहिया अस्पताल और दो सफरदरगंज अस्पताल में एडमिट थे। आरएमएल हॉस्पिटल में 12 मरीज फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में बीते तीन दिनों में गर्मी और लू से 42 लोगों के मरने की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि प्रशासन ने नहीं की है। नोएडा में 24 घंटे में 14 शव मिले नोएडा में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर 14 शव मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि मौते लू और हीटस्ट्रोक के कारण हुई हैं। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता स्वास्थ्य विभाग ने बताने का कहा है। सात राज्यों में 4 जून में पहुंचेगा मानसून देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच गया है। नॉर्थ-ईस्ट के प्रदेशों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में तीन से चार दिन में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इन राज्यों में हो रही भारी बारिश गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 18 जून के बीच देश में 64.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 80.6 मिमी की अवधि के औसत से 20 प्रतिशत कम है। जून से सितंबर तक मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज 868.6 मिलीमीटर है।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा- वायु प्रदूषण के चलते भारत और चीन में मौत के क्रमश: 21 लाख और 23 लाख मामले दर्ज किए गए

नई दिल्ली वायु प्रदूषण के कारण वर्ष 2021 में दुनिया भर में 81 लाख लोगों की मौत हुई। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि वायु प्रदूषण के चलते भारत और चीन में मौत के क्रमश: 21 लाख और 23 लाख मामले दर्ज किए गए। यूनिसेफ के साथ साझेदारी में अमेरिका के स्वतंत्र अनुसंधान संस्थान ‘हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट’ (एचईआई) ने रिपोर्ट जारी की। भारत में 1,69,400 बच्चों की मौत हुई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण के कारण 2021 में भारत में पांच वर्ष से कम आयु के 1,69,400 बच्चों की मौत हुई। इसके साथ ही नाइजीरिया में 1,14,100 बच्चे, पाकिस्तान में 68,100, इथियोपिया में 31,100 और बांग्लादेश में 19,100 बच्चों की मौत वायु प्रदूषण के कारण हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि दक्षिण एशिया में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण वायु प्रदूषण है। इसके बाद उच्च रक्तचाप, आहार और तम्बाकू सेवन का स्थान आता है। जानिए चीन में कितनी मौतें हुईं रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘2021 में वायु प्रदूषण से होने वाली मौत के मामलों की संख्या किसी भी पिछले वर्ष के अनुमान से ज़्यादा रही। एक अरब से ज्यादा आबादी वाले भारत (21 लाखों मौत) और चीन (23 लाख मौत) में कुल मिलाकर मौत के मामले कुल वैश्विक मामलों के 54 प्रतिशत हैं।”  

एलएलसी ने जो ब्रोकिंग को कंपनी का प्रेसीडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की

मुंबई मेसाबी मेटालिक्स कंपनी एलएलसी ने जो ब्रोकिंग को कंपनी का प्रेसीडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है। मेसाबी मेटालिक्स के मुख्य परिचालन अधिकारी लैरी सदरलैंड ने कहा, मेसाबी मेटालिक्स अपने विकास के एक नए और रोमांचक चरण में है। हम मानव संसाधन, कॉर्पोरेट वित्त, विपणन और अन्य प्रमुख पदों पर दर्जनों कर्मचारियों, प्रबंधकों और अन्य अधिकारियों की नियुक्ति कर रहे हैं। यह हमारी सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम जल्द ही परिचालन शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जो के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। उनके पास कार्यकारी प्रबंधन, संचालन प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, कॉर्पोरेट वित्त, कोषागार, फंड जुटाने, निवेशक संबंध, अनुपालन और जोखिम प्रबंधन के क्षेत्रों में 27 से अधिक वर्षों का अनुभव हैं। मेसाबी के मालिक एस्सार ग्रुप के उत्तरी अमेरिकी परिचालन का नेतृत्व करने वाले राकेश कंकनाला ने कहा कि मैं मेसाबी मेटालिक्स की प्रगति और जो को अपनी टीम में शामिल करने से खुश हूं। कंपनी पूरी तरह से प्रोफेशनल ढंग से कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस कदम से लैरी की योग्यता का पता चलता है और यह उन्हें सामुदायिक संबंधों, औद्योगिक संबंधों, निर्माण, परिचालन तत्परता और स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित करने की इजाजत देता है। इन क्षेेेत्रों में तेजी आ रही है। ब्रोकिंग ने अक्टूबर 2021 से कनाडा स्थित टैकोरा रिसोर्सेज इंक के निदेशक, प्रेसीडेंट और सीईओ के रूप में कार्य किया, और 2017 से 2021 तक इसके मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्य किया। वहां रहते हुए, उन्होंने कंपनी की स्कली माइन के परिवर्तन का नेतृत्व किया, जो वाबुश, न्यूफ़ाउंडलैंड और लैब्राडोर, कनाडा के पास स्थित एक लौह अयस्क सांद्रता उत्पादक है। उसकी उत्पादन क्षमता 6 मिलियन टन प्रति वर्ष है और 550 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें यूनाइटेड स्टीलवर्कर्स के 280 सदस्य शामिल हैं। इससे पहले, ब्रोकिंग ने 2012 से 2017 तक ग्रैंड रैपिड्स, मिनेसोटा स्थित मैग्नेटेशन एलएलसी के लिए मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्य किया। टैकोरा और मैग्नेटेशन में रहते हुए, ब्रोकिंग ने 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक की पूंजी जुटाने में मदद की और पांच लौह अयस्क खदानों और एक पेलेट प्लांट के निर्माण के लिए विश्व स्तरीय व्यावसायिक प्रणालियों को लागू किया। ब्रोकिंग ने कहा कि मैं मेसाबी मेटालिक्स का नेतृत्व करने के उत्साहित हूं, क्योंकि हम अपने 2.6 बिलियन डॉलर के लौह खनन और टैकोनाइट प्रसंस्करण केंद्र का निर्माण पूरा कर रहे हैं और एक विश्व स्तरीय और मजबूत टीम का गठन कर रहे हैं। यह न केवल 50 वर्षों में आयरन रेंज का पहला नया टैकोनाइट प्रसंस्करण केंद्र होगा, बल्कि यह पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छ ‘ग्रीन स्टील’ की दुनिया की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले डायरेक्ट रिडक्शन आयरन पेलेट का उत्पादन करेंगे, इससे स्थानीय और राज्य अर्थव्यवस्थाओं में करोड़ों डॉलर का निवेश होगा और 350 प्रत्यक्ष और 700 अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी। फिर हम यहीं मिनेसोटा में डायरेक्ट रिडक्शन आयरन और ग्रीन स्टील का उत्पादन करेंगे। इससे आयरन रेंज में मूल्यवर्धित प्रसंस्करण होगा और यूनाइटेड स्टीलवर्कर के लिए सैकड़ों और नौकरियाें का सृजन होगा। इसके पहले ब्रोकिंग ने कई बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम किया है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट, विनिर्माण प्रबंधन और साथ ही आर्थिक विकास का अनुभव है। वह इटास्का आर्थिक विकास निगम के अध्यक्ष और सीईओ, साउथ मिल्वौकी स्थित बुकिरस इंटरनेशनल में संचालन निदेशक, वेस्टपोर्ट, कनेक्टिकट स्थित टेरेक्स कॉर्पोरेशन में वित्त निदेशक और स्टॉकहोम-हेलसिंकी स्थित स्टोरा एनसो में वित्तीय लेखा निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 जून को जम्मू-कश्मीर में 1,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Madhya Pradesh: Congress's demonstration in Bhopal against atrocities on Dalits and tribals.

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे, जहां वे केंद्र शासित प्रदेश में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 21 जून को श्रीनगर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 20 जून की शाम लगभग छह बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर को बदलना’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। बयान के मुताबिक यह कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो यहां की प्रगति को प्रदर्शित करता है और युवाओं को प्रेरणा प्रदान करता है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री स्टालों का निरीक्षण करेंगे और जम्मू-कश्मीर के ‘यंग अचीवर्स’ (उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं) के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।  जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें सड़क बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति योजनाओं और उच्च शिक्षा में बुनियादी ढांचे आदि से संबंधित परियोजनाएं हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री चेनानी-पटनीटॉप-नाशरी खंड में सुधार, औद्योगिक सम्पदा के विकास एवं छह सरकारी डिग्री कॉलेज के निर्माण जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री 1,800 करोड़ रुपये की लागत वाली कृषि और संबद्ध क्षेत्रों (जेकेसीआईपी) परियोजना में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार की भी शुरुआत करेंगे। यह परियोजना जम्मू एवं कश्मीर के 20 जिलों के 90 ब्लॉकों में लागू की जाएगी। प्रधानमंत्री सरकारी सेवा में नियुक्त 2,000 से अधिक व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। पीएमओ ने कहा, ‘‘इन परियोजनाओं की आधारशिला रखे जाने और उद्घाटन किए जाने से युवा सशक्त होंगे और जम्मू एवं कश्मीर में बुनियादी ढांचे का विकास होगा।’’ प्रधानमंत्री अगले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह साढ़े छह बजे श्रीनगर में मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे। पीएमओ ने कहा, ‘‘इस वर्ष का आयोजन युवा मन और शरीर पर योग के गहरे प्रभाव को रेखांकित करता है। उत्सव का उद्देश्य योग के अभ्यास में हजारों लोगों को एकजुट करना, वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है।’’ प्रधानमंत्री साल 2015 से हर साल योग दिवस पर आयोजित समारोहों का नेतृत्व करते रहे हैं। उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और यहां तक कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस समारोहों का नेतृत्व किया है। इस वर्ष योग दिवस का विषय ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है और यह व्यक्तिगत व सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में दोहरी भूमिका पर प्रकाश डालता है। पीएमओ ने कहा कि यह आयोजन जमीनी स्तर पर भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार को प्रोत्साहित करेगा।

चारधाम यात्रा एक महीने से अधिक हो गया, अभी तक 24.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है। अभी तक 24.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं। उत्तराखंड सरकार तीर्थ यात्रियों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराने के प्रयास कर रही है। तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष फोकस रखा गया है। यात्रा मार्ग पर पेयजल की पर्याप्त सुविधा और यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने को लेकर भी प्रबंध किए गए हैं। सभी धामों में तीर्थ यात्रियों को दर्शन करने में किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं हो रही है। मानसून सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने और सभी समस्याओं से निपटने के लिए भी आपदा प्रबंधन विभाग और पर्यटन विभाग ने आपस में समन्वय बनाकर सभी जिलों को एसओपी भेजा है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई है। अभी तक चारों धामों और हेमकुंड साहिब को मिलाकर 24.60 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। भीड़ सामान्य है। मानसून सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए सभी जिलों को एसओपी भेजा गया है।

रियासी हमला: आतंकियों की मदद करने वाला हकीम अरेस्ट, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के रियासी सेक्टर में पिछले दिनों बस पर हुए आतंकी हमले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को जम्मू और कश्मीर पुलिस ने आरोपी हकीम को अरेस्ट किया। हकीम पर आतंकियों की मदद करने का आरोप है। रियासी आतंकी हमले में यह गिरफ्तारी पहली है। रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने कहा, “रियासी आतंकी हमले में एक व्यक्ति को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मास्टरमाइंड नहीं है, लेकिन उसने हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।” पुलिस के अनुसार, आरोपी हकीम दीन राजौरी का रहने वाला है और उस पर हमले के लिए आतंकवादियों को रसद मुहैया कराने का आरोप है। 9 जून को शिव खोड़ी से रियासी जिले के कटरा जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर पौनी इलाके के तेरयाथ गांव में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई थी और 33 अन्य घायल हो गए थे। आतंकवादियों ने जंगलों के पीछे छिपकर बस पर कायराना हमला किया था, जिससे ड्राइवर घबरा गया और बस से नियंत्रण हट गया। आतंकियों की फायरिंग के बीच बस खाई में जा गिरी थी। 17 जून को गृह मंत्रालय ने आतंकी हमले का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया था। यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया था, जिन्होंने सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों को जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ कश्मीर घाटी में हासिल की गई सफलताओं को दोहराने का निर्देश दिया था। पिछले हफ्ते, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हमले में शामिल आतंकी का स्केच भी जारी किया था और उसकी जानकारी देने पर 20 लाख रुपये के इनाम का भी ऐलान किया गया था। पुलिस ने बताया था कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ही आतंकी का स्केच तैयार किया गया।  

हालिया रिपोर्ट में दावा किया है कि इस साल करीब 4300 करोड़पति भारत छोड़ सकते हैं

नई दिल्ली इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने अपनी हालिया रिपोर्ट में दावा किया है कि इस साल यानी 2024 में करीब 4300 करोड़पति भारत छोड़ सकते हैं और दूसरे देशों में जाकर बस सकते हैं। हेनले एंड पार्टनर्स  की रिपोर्ट में कहा गया है कि हिन्दुस्तान छोड़ने वाले करोड़पतियों में से बड़ी संख्या में लोग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को अपना पसंदीदा गंतव्य स्थान के रूप में चुन सकते हैं। इस रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि पिछले साल करीब 5100 करोड़पति भारत से पलायन कर चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला भारत करोड़पतियों के पलायन के मामले में दुनिया भर में चीन और ब्रिटेन के बाद तीसरे स्थान पर आ सकता है। माना जा रहा है कि भारत अब आबादी के मामले में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन से आगे निकल चुका है लेकिन इसका शुद्ध करोड़पति पलायन चीन की दर 30% से अभी पीछे है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत हर साल हजारों करोड़पतियों को खो रहा है। इनमें से ज्यादातर संयुक्त अरब अमीरात जाकर बस रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जितने लोग विदेश पलायन कर रहे हैं, उससे ज्यादा संख्या में उसी पूंजी मूल्य वर्ग के लोग भारत में पैदा हो रहे हैं। यानी नए करोड़पति बन रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भले ही बड़ी संख्या में भारतीय करोड़पति पलायन कर विदेशों में जाकर बस रहे हैं लेकिन वे अपने दूसरे घर के रूप में भारत को नहीं छोड़ रहे हैं और ना ही अपने कारोबारी हितों को छोड़ पा रहे हैं। इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल यानी 2024 में दुनिया भर में लगभग 1,28,000 करोड़पतियों के पलायन करने का अनुमान है। इनके पसंदीदा देशों में संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका टॉप पर है। बता दें कि ऐसे प्रवासी करोड़पति अपने साथ पर्याप्त संपत्ति ले जाकर विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इतना ही नहीं उनका इनवेस्टमेंट इक्विटी प्लेसमेंट के माध्यम से स्थानीय शेयर बाजारों को भी प्रोत्साहित करता है।  

कनाडा की संसद में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की याद में कुछ मिनट का मौन रखा गया, भारत ने दिया जवाब

नई दिल्ली कनाडा की संसद में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की याद में कुछ मिनट का मौन रखा गया। इसका साफ जवाब देते हुए बैंकुवर में स्थित भारतीय दूतावास ने खालिस्तानी हमले में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान कनिष्क की 39वीं बरसी के मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करने का फैसला लिया है। 1985 में हुए इस हमले में 329 लोग मारे गए थे। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत हमेशा से आतंकवाद और उन सभी देशों के खिलाफ खड़ा है जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं और दुनिया की शांति को खतरा पैदा करते हैं। एयर इंडिया के विमान कनिष्क पर किया गया हमला विमानन इतिहास का सबसे कायरता पूर्ण हमला था। इस हमले में 329 मासूम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, जिसमें 86 बच्चे भी शामिल थे। 23 जून 2024 को इस हमले की 39वीं बरसी पर उन सभी की याद में हम एक समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं, हम सभी भारतीय-कनाडाई लोगों से आग्रह करेंगे कि वे आएं और आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में एकजुट हों। क्या था कनिष्क विमान हमला एयर इंडिया का विमान कनिष्क 23 जून 1985 को मोन्ट्रियल से लंदन जाते समय बम धमाकों की वजह से क्रैश हो गया था, खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 329 लोग मारे गए थे जिसमें 268 कनाडाई, 27 ब्रिटिश और 24 भारतीय नागरिक मारे गए थे। यह विमानन इतिहास के सबसे घातक हमलों में से एक था। भारतीय उच्चायोग का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब कनाडाई संसद में निज्जर की याद में मौन का आयोजन किया गया, जिसकी हत्या ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारा के बाहर कर दी गई थी। कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने इसका आरोप  भारत पर लगाया था। भारत ने इन आरोपो को बेबुनियाद और झूठा बताया था। इसके बाद दोनों देशों के संबंध भी खराब हो गए। निज्जर की हत्या का मामला कनाडा की रॉयल पुलिस ने संभाला था और इस मामले में 4 भारतीय मूल के लोगों को गिरफ्तार भी किया था। मिडिया द्वारा जारी एक वीडियो में कनाडा की पार्लियामेंट में सांसदों द्वारा खालिस्तानी निज्जर को मौन श्रद्धांजलि दी जा रही थी। स्पीकर ग्रेग फेरगुस ने अपनी जगह से खड़े होकर कहा कि सभी सदस्यों की बातचीत के बाद और सभी पार्टियों की सहमति के बाद मुझे लगता है कि इस बात पर सहमति है कि हरदीप सिंह निज्जर के लिए मौन रखा जाए, जिनकी पिछली साल ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हाल ही में पीएम मोदी और और कनाडाई पीएम ट्रूडो की जी-7 में मुलाकात हुई थी। कनाडा के भारत पर आरोप लगाने के बाद यह पहली मुलाकात थी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet