LATEST NEWS

महाठग ने बॉलीवुड की 15 से ज्यादा हीरोइनों पर पानी की तरह बहाये करोड़ों रुपये

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड जांच एजेंसियों की रडार पर है। आए दिन किसी न किसी फिल्मी कलाकार से पूछताछ हो रही है। फिलहाल सुकेश चंद्रशेखर नाम का ठग सुर्खियों में है। इस नटवरलाल की काली कमाई से बड़े-बड़े गिफ्ट लेने वाली और हवाई सफर करने वाली करीब 15 एक्ट्रेस जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। उनसे पूछताछ के लिए ED जल्द ही समन भेजने वाली है। ED के सूत्रों की मानें तो सच का पता लगाने के लिए वह इन एक्ट्रेस और सुकेश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। ED के बड़े अधिकारी भी इस केस में जांच कर रहे हैं। सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व फाउंडर को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर उनके परिवार से 200 करोड़ रुपए की ठगी की है। कहा जा रहा है कि यही पैसा वह फिल्मी कलाकारों पर लुटा रहा था। फिलहाल सुकेश दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों का क्या है तिहाड़ से कनेक्शन सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से ही फोन पर कई एक्ट्रेस से कॉन्टैक्ट किया और खुद को बहुत बड़ा आदमी बताकर इन्हें अपने जाल में फंसाया। उन्हें महंगे तोहफे दिए। इनमें महंगी गाड़ी, ज्वेलरी और हवाई यात्रा का खर्च भी शामिल है। दावा है कि इस लालच में चाहत खन्ना, नेहा कपूर और नोरा फतेही ने सुकेश से तिहाड़ में कई बार मुलाकात की। ED सूत्रों के अनुसार, अब इन सभी को जल्द पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा। जैकलीन फर्नांडीज का नाम आ चुका है सामने कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को ED के अधिकारियों ने विदेश जाते समय हवाई अड्डे पर रोक दिया था। उनसे कहा गया कि वे देश नहीं छोड़ सकतीं, क्योंकि वे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अहम गवाह हैं। इसके बाद ED ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। जैकलीन पर सुकेश से महंगे तोहफे लेने और उसके पैसे से कई हवाई यात्राएं करने का भी खुलासा हुआ है। जेल सूत्रों की मानें तो सुकेश जैकलीन को एक चॉपर भी बतौर गिप्ट देना चाहता था। इस मामले में नाम सामने आने से जैकलीन की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। दोनों की कई फोटो भी सामने आई हैं। ED कर रही है हर एंगल से मामले में जांच ED इस मामले को बेहद गंभीर तरीके से देख रही है, क्योंकि इस मामले में सुकेश ने गृह मंत्रालय के अधिकारी बनकर और प्रधानमंत्री कार्यालय की पहुंच दिखाकर अनेकों फोन कॉल रैनबैक्सी के मालिक की पत्नी को किए हैं। ऐसे में ED अधिकारी इस मामले में यह भी देख रहे हैं कि क्या कोई अधिकारी वास्तव में सुकेश या किसी के सम्पर्क में रहा है। अब तक की जांच में पता चला है कि सुकेश एक साल से रैनबैक्सी के पूर्व फाउंडर की पत्नी से फोन के जरिए सम्पर्क कर रहा था। उनके पति को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर उसने 200 करोड़ रुपए ठग लिए। तिहाड़ जेल में भी कर रहा था मौज-मस्ती सुकेश ने न केवल फिल्म एक्ट्रेस को अपने जाल में फंसाया, बल्कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों को भी अपने झांसे में लिया। उनकी मदद से वह जेल में ऐशोआराम की जिंदगी गुजारता रहा। ED सूत्रों की मानें तो जो अभिनेत्रियां सुकेश से तिहाड़ में मिलने आयी थीं, उन्होंने पूछताछ में बताया कि जेल के कमरे में TV, फ्रिज, AC, मोबाइल फोन और आराम के सभी सामान मौजूद थे। यह जेल नियमों के खिलाफ है। ED अब तिहाड़ के जेल अधिकारियों से भी पूछताछ की तैयारी भी कर रही है। ED के पास इन फिल्मी सितारों के फोन कॉल की डीटेल के अलावा वॉट्सऐप पर हुई चैट का ब्यौरा मौजूद है। उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर सुकेश को सामने बैठा कर भी पुछताछ की जा सके। इजराइल के नंबर से करता था बात सुकेश का दिमाग कितना शातिर है, इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि उसने फिल्मी सितारों से लेकर रैनबैक्सी के पूर्व फाउंडर के परिवार से सम्पर्क करने के लिए इजराइल के नंबर का इस्तेमाल किया। ऐसा करने के पीछे क्या कारण हैं और जेल के अंदर उसे वह नंबर कहां से मिला, इस पर भी दिल्ली पुलिस अलग से जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि जेल में ऐशोआराम बदले सुकेश से जेल अधिकारियों ने 20 करोड़ रुपए की मोटी रकम ली थी।

भोजपुरी स्टार आम्रपाली ने शेयर किया खास वीडियो, लिखा- रील बनाने में बहुत मेहनत लगती है भाई…

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक चमकता हुआ सितारा हैं. आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में अपने दम पर खास मुकाम पाया है. अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना करने वाली आम्रपाली अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं. हाल ही में आम्रपाली ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनके आस पास सब फोन की लाइट जलाए दिख रहे हैं. फैंस हमेशा से ही आम्रपाली की एक झलक को देखने को बेकरार रहते हैं. आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस इन दिनों जमकर रील वीडियो फैंस के लिए शेयर कर रही हैं. अब फैंस के बीच आम्रपाली दुबे का एक नया रील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आम्रपाली अपने हुस्न का जादू फैंस के ऊपर खूब चलाती रहती हैं. वैसे अपनी एक्टिंग से फैंस के बीच सनसनी मचाने वाली आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी वीडियोज और फोटोज की वजह से चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक बेड पर बैठी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में वह किसी भोजपुरी गाने पर लिपसिंग करती दिख रही हैं और वह फोन में कैमरे को देख रही हैं, जबकि उनके आस पास कई लोग खड़े दिख रहे हैं, उन सभी लोगों ने अपने फोन की लाइट और कैमरा को खोल रखा है. इस वीडियो से साफ हो रहा है कि एक्ट्रेस रील वीडियो बना रही हैं. खुद एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके लिखा है कि और आपने सोचा होगा कि रील बनाना आसान है, हर किसी की बहुत मेहनत लगती है भाई…एक्ट्रेस का ये वीडियो अब फैंस के बीच धीरे धीरे छा रहा है. अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म निरुहुआ हिंदुस्तान से की थी. ये फिल्म पर्दे पर सफल रही थी. पहली ही फिल्म से आम्रपाली ने फैंस के दिलों में घर कर लिया था. फैंस के बीच आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी काफी फेमस है. दोनों के साथ की हर एक फिल्म सफल होती है.

आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद लिया तलाक का फैसला

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और किरण राव से आपसी सहमति से तलाक लेने की घोषणा की है। आमिर और किरण ने शादी के करीब 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी।अभिनेता आमिर खान पत्नी किरण राव से अलग हो रहे हैं। उनका साझा बयान भी आ गया। इसमें लिखा था… ’15 साल साथ बिताने के दौरान हमने हंसी-खुशी से हर पल को जिया और हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करेंगे-जो कि पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि को-पेरेंट और एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह होगा। हमने कुछ समय पहले ही अपना सेपरेशन प्लान किया था और अब हम इस अलग-अलग रहने की व्यवस्था में सहज हैं। हम बेटे आज़ाद के लिए को-पेरेंट्स बने रहेंगे और उसकी परवरिश साथ ही करेंगे। हम फिल्मों और अपने पानी फाउंडेशन के अलावा उन सभी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते रहेंगे जिनमें हमारी रूचि होगी। हमारे दोस्तों और परिवारों को शुक्रिया जिन्होंने हमें इस दौरान अपना लगातार सपोर्ट किया, उनके समर्थन के बिना हम ये फैसला लेने में सक्षम नहीं हो पाते। हम अपने शुभचिंतकों से ये आशा करते हैं कि वो हमारी तरह इस तलाक को एक अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत की तरह देखें। ‘लगान’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात 56 साल के आमिर की ये दूसरी शादी टूटी है। अपने से 9 साल छोटी किरण राव ने आमिर से 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी। इस रिलेशनशिप को लेकर आमिर ने एक बार बताया था कि ‘किरण से उनकी पहली भेंट फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। किरण उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर होती थीं। एक दिन किरण का फोन आया और उन्होंने करीब आधे घंटे बात की। उस बातचीत के बाद जाने क्यों मैं खुशी के मारे उछल पड़ा था। मैं अपने अंदर आई खुशी को महसूस कर रहा था। उस फोन कॉल के बाद ही मैंने किरण को डेट करना शुरू किया था। हमने एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया और साथ भी रहे। फिर अहसास हुआ कि मैं उसके बिना अपनी लाइफ सोच नहीं सकता हूं। उसमें सबसे अच्छी बात ये है कि वो एक स्ट्रॉन्ग महिला है। फिर मैंने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी कर ली।’ सरोगेसी से हुआ था बेटे का जन्म किरण और आमिर का एक बेटा है आजाद। उनकी उम्र 10 साल का है। उनका जन्म सरोगेसी से हुआ था। किरण को कंसीव करने में दिक्कत होने की वजह से सरोगेसी का फैसला लिया गया था जिसके बाद 2011 में आजाद का जन्म हुआ। 16 साल चली थी पहली शादी आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। आमिर जब फिल्म क़यामत से क़यामत तक की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने रीना से शादी कर ली थी। 18 अप्रैल 1986 को हुई शादी करीब 16 साल तक चली थी। 2002 में इनका तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे (बेटा जुनैद और बेटी आइरा) हैं, जो अब रीना के साथ रहते हैं। ——————-

एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लॉकडाउन में मुंबई बैंडस्टैंड पर कार से घूम रहे थे, केस दर्ज

मुंबई. फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। दोनों 1 जून को दोपहर 2 बजे मुंबई के बैंडस्टैंड पर कार से घूमते हुए पकड़े गए थे। वे बाहर निकलने की ठोस वजह नहीं बता पाए थे, लेकिन तब पुलिस ने डॉक्यूमेंट्स चेक करके उन्हें छोड़ दिया था। अब पुलिस ने सारे पहलुओं की जांच के बाद दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मुंबई पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, क्योंकि ये जमानती अपराध की श्रेणी में है। महाराष्ट्र में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू है और सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक ही बाहर निकलने की छूट है। मंगलवार को दिशा और टाइगर को मुंबई पुलिस ने रोका था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम में सेशन के बाद दिशा और टाइगर ड्राइव पर निकले थे। टाइगर पीछे बैठे थे जबकि दिशा आगे की सीट पर थीं। पुलिस ने दोनों का आधार कार्ड चेक किया और दूसरी फॉर्मेलिटीज पूरी कीं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें जाने दिया। दिशा ने टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ के साथ किया है काम दिशा ने इस साल मार्च में टाइगर के बर्थडे पर फैमिली के प्राइवेट डिनर को जॉइन किया था। उनके साथ टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आयशा श्रॉफ भी थीं। दिशा ने हाल ही में टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ के साथ ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ में स्‍क्रीन शेयर की थी। टाइगर और दिशा की अपकमिंग फिल्में दिशा आने वाली फिल्म ‘एक विलन-2’ में नजर आएंगी, वहीं टाइगर की अपकमिंग फिल्में ‘हीरोपंती-2’, ‘गणपत’ और ‘बागी-4’ हैं। दिशा को आखिरी बार ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ में देखा गया था। वहीं, टाइगर ‘बागी-3’ में नजर आए थे।

3 दिन में 11 फिल्मों की रिलीज डेट होगा 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

कोरेाना वायरस और लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों को 11 महीनों लंबा वनवास झेलना पड़ा, जो कि पिछले तीन-चार दिनों में टूट चुका है। यशराज, टीसीरीज, जैकी भगनानी, दिनेश विजान, धर्मा प्रोडक्शंस, रि‍लायंस एंटरटेनमेंट और आनंद एल राय ने 11 ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘बंटी और बबली2’, ‘शमशेरा’,’जयेशभाई जोरदार’, ‘पृथ्‍वीराज’, ‘झुंड’, ‘चंडीगढ़ करे आशि‍की’, ‘बेल बॉटम’, ’83’, ‘अतरंगी रे और ‘शेरशाह’ हैं। ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक, इन फिल्‍मों से बॉक्‍स ऑफिस पर करीब 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन होने की प्रबल संभावना है। सलमान-यशराज की अगुवाई का असर ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के शब्‍दों में, “सिनेमाघरों में फिल्‍में रिलीज करने के सिलसिले का आगाज सलमान खान और यशराज स्‍टूडियोज के चलते हुआ। असल आगाज एग्‍जीबिशन सेक्‍टर द्वारा सलमान को चिट्ठी लिखने से हुआ, जिसके बाद सलमान ने ओटीटी के लुभावने ऑफर को ठुकराया। साफ कहा कि ‘राधे’ ईद पर ही सिनेमाघरों में ही आएगी। दूसरा बड़ा धमाका यशराज फिल्म्स की तरफ से हुआ। उन्‍होंने गुरुवार को पांच फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। इससे बाकी प्रोड्यूसर्स बिरादरी को हौसला मिला। शुक्रवार को 6 और शनविार की सुबह तक एक और फिल्‍म की रिलीज डेट आ गई।” बॉक्‍स ऑफिस की दीवाली तरन आगे कहते हैं, “कोरोनावायरस और लॉकडाउन ने बॉक्‍स ऑफि‍स का दिवाला निकाल दिया था। लेकिन अब उनकी दीवाली लौटती नजर आ रही है। केवल इन 11 फिल्‍मों से 1500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस मुमकिन है। यह रकम भी छोटी पड़ जाएगी, क्‍योंकि सभी फिल्‍में मेजर हैं। सबमें बड़ी कास्‍ट एंड क्रू है। स्‍टार पावर दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच कर ले आएगा।” अक्षय की दो फिल्‍मों का मेजर क्‍लैश ट्रेड पंडितों ने आगे बताया, “अक्षय कुमार की 4 फिल्‍में इस साल आ रही हैं। ये हैं ‘सूर्यवंशी’, ‘बेल बॉटम’, ‘पृथ्‍वीराज’ और ‘अतरंगी रे’। ‘बच्‍चन पांडे’ अगले साल आएगी। ‘बेल बॉटम’ और ‘पृथ्‍वीराज’ का दूसरी फिल्मों से बड़ा क्लैश तय है। ‘बेल बॉटम’ हॉलीवुड की ‘फास्‍ट एंड फ्यूरियस 9’ से और ‘पृथ्‍वीराज’ की शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ से टकराएगी।” रिलीज डेट आने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। अगले सप्ताह आधा दर्जन बड़ी फिल्मों की तारीखों का ऐलान संभव है।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ठग लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को मुंबई पुलिस द्वारा सीज की गई गाड़ियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में पूछताछ के लिए समन किया गया. सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट के API सचिन वाजे ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. कपिल CIU दफ्तर में अपना बयान दर्ज कराने के बाद यहां से रवाना हो गए हैं. उन्होंने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के खिलाफ अपना बयान दर्ज किया है. कपिल शर्मा ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने दिलीप छाबड़िया से उनकी वैनिटी वैन डिजाइन करने को कहा था, लेकिन बावजूद पेमेंट किए जाने के उन्होंने कपिल को गाड़ी डिलीवर नहीं की. कपिल शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने दिलीप छाबड़िया को साढ़े पांच करोड़ रुपये वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए दी थी. बता दें कि कपिल ने दिलीप छाबड़िया पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें बतौर विटनेस (गवाह) अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था. कपिल शर्मा ने बताया, “मैंने दिलीप छाबड़िया और उनके स्कैम के बारे में अखबार में पढ़ा था, जिसके बाद मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया. हमने दिलीप छाबड़िया से हमारे लिए एक वैनिटी वैन डिजाइन करने को भी कहा था, जिसके लिए उन्हें पूरी पेमेंट की जा चुकी थी.” पहले भी कराई थी शिकायत .हालांकि बावजूद इसके वह हमें गाड़ी डिलीवर नहीं कर सके. हमने इस सिलिसिले में पहले इकॉनमिक ऑफेंस विंग (आर्थिक अपराध शाखा) में भी शिकायत दर्ज कराई थी. मुझे खुशी है कि छाबड़ा जैसे लोग गिरफ्तार हो रहे हैं. ऐसे बहुत से सफेदपोश लोग हैं, जो ऐसी आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त हैं. मुझे वो पूरी धनराशि नहीं पता है जो हमने उन्हें दी थी, इस बारे में मेरे अकाउंटेंट को ज्यादा पता होगा. किस तरह हुआ था पूरा लेनदेन? कपिल शर्मा ने दिलीप छाबड़िया को 5.30 करोड़ रुपये अपनी वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए मार्च 2017 और 2018 में दिए थे. जुलाई 2018 में दिलीप छाबड़िया ने 40 लाख रुपये की डिमांड और की क्योंकि जीएसटी लगना शुरू हो गया था. इसके बाद कपिल शर्मा NCLT के पास पहुंचे जिन्होंने दिलीप के अकाउंट फ्रीज कर दिए. इसके बाद दिलीप फिर से कपिल के पास पहुचे और 60 लाख रुपये और देने की बात कही लेकिन उन्होंने गाड़ी डिलीवर नहीं की. इसके बाद डीसी ने 12 से 13 लाख रुपये का बिल कपिल शर्मा को व्हीकल पार्किंग के लिए भेज दिया. सितंबर 2020 में कपिल शर्मा ने EOW से शिकायत की और आज आखिरकार उन्होंने अंतिम फैसला ले लिया. कपिल ने कहा कि हमने इस मामले में एक अलग शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने 5.30 करोड़ रुपये और बाद में 40 लाख रुपये डीसी को दिए थे. बाद में मांगे गए 60 लाख उन्होंने डीसी को नहीं दिए.

एमपी अजब है एमपी गजब है ….. स्वास्थ्य मंत्री ने 1000 डॉक्टर को दरकिनार कर अपनी पत्नी का किया प्रमोशन

भोपाल . स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति में परिवारवाद का मामला सामने आया है। मंगलवार को स्वास्थ्य संचालनालय से एक आदेश जारी हुआ। इसमें बताया गया कि भोपाल की जिला स्वास्थ्य अधिकारी नीरा चौधरी को क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त संचालक बनाया गया है। बता दें कि नीरा चौधरी प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी हैं और उन्हें पदोन्नत कर जो पद दिया गया है, वरिष्ठता सूची के आधार पर उस पद के लिए नीरा से पहले 1000 अन्य डॉक्टर दावेदार थे। स्वास्थ्य विभाग ने 2017 में प्रथम श्रेणी डॉक्टराें की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की थी। इसमें 1042 डॉक्टरों के नाम थे, लेकिन नीरा का नाम नहीं था। नीरा की नई नियुक्ति से डॉक्टरों में भी नाराजगी है। इस मामले में जब स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। 34 जिलों में सीनियर को दरकिनार कर जूनियर को बनाया सीएमएचओ प्रदेश के 52 जिलों में से 34 ऐसे जिलें है, जहां पिछले एक साल में सीनियर डाॅक्टरों के बजाय जूनियर को सीएमएचओ बनाया गया है। इनमें शाजापुर में डाॅ. राजू निदारिया को सीएमएचओ बनाया गया है, जबकि वहां उनसे सीनियर तीन अन्य डाॅक्टर एसडी जायसवाल, सुनील सोनी और आलोक सक्सेना पदस्थ हैं। खरगोन में रजनी डाबर को सीएमएचओ बनाया गया है, जबकि वहां एसएस चौहान, विजय फूलोरिया, राजेंद्र जोशी, डाॅ. कानूनगो, वंदना कानूनगो, इंदिरा गुप्ता और संजय भट्‌ट सीनियर हैं। बड़वानी में डॉ. अनिता सिंगारे को सीएमएचओ बनाया है, जबकि वहां तीन डाॅक्टर उनसे सीनियर हैं। इसी तरह रतलाम में डाॅ प्रभाकर नानावरे से 6 डाॅक्टर सीनियर हैं। धार, छतरपुर, दमोह, कटनी, रीवा, शहडोल समेत अन्य जिलों में पदस्थ सीएमएचओ से वरिष्ठ चिकित्सक पदस्थ हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी यही स्थिति हैं। वरिष्ठता क्रम में दो पद पीछे थीं नीरा नियमानुसार संयुक्त संचालक पद पर सिर्फ प्रथम श्रेणी अधिकारी को ही पदस्थ किया जा सकता है। इनमें वरिष्ठता क्रम में उप संचालक और उससे नीचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) आते हैं। नीरा जिला स्वास्थ्य अधिकारी थीं और अकेले भोपाल में ही 70 से ज्यादा प्रथम श्रेणी डॉक्टर हैं। ये सभी डिप्टी डायरेक्टर पद पर हैं। इनमें अर्चना मिश्रा, प्रज्ञा तिवारी, दुर्गेश गौर, दिलीप हेड़ाऊ, हिमांशु जायसवाल, मनीष सिंह, राजीव श्रीवास्तव, अलका परगनिया, पद्माकर त्रिपाठी, इंद्रजीत सिकरवार और वीरेंद्र गौर समेत अन्य चिकित्सकों के नाम हैं। ये सभी पिछले 15 साल से संचालनालय में प्रशासनिक पदों पर हैं और ट्रांसफर की वजह से पदोन्नति नहीं चाहते हैं।

MP : अपने कुत्‍ते और पत्नी के नाम कर दी आधी-आधी जायदाद

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक किसान ने अपने बेटों के व्यवहार से तंग आकर अपनी वसीयत में से जायदाद का आधा हिस्सा अपने कुत्ते जैकी और आधा हिस्सा अपनी पत्नी चंपा के नाम कर दिया है. किसान के इस फैसले से हर कोई हैरान है. बाड़ीबाड़ा गांव निवासी किसान ओम नारायण ने अपने कुत्ते की वफादारी का अच्छा सिला दिया और अपनी जायदाद के पचास फीसदी हिस्से का हकदार बना दिया. किसान ने बाकायदा अपनी वसीयत में अपनी जायदाद का आधा हिस्सा अपने कुत्ते के नाम किया है. जबकि आधा हिस्सा अपनी पत्नी चंपा के नाम लिख दिया है. बताया जा रहा है कि किसान ओम नारायण अपने बेटों के व्यवहार से काफी नाराज थे, उनका रोज विवाद होता था. जिसके चलते उन्होंने अपनी वसीयत में से अपने बेटे की जगह पालतू कुत्ते को जायदाद का हिस्सेदार बना दिया. कुत्ते के नाम कर दी आधी जायदाद किसान ने कानूनी शपथ पत्र बनाकर अपने पालतू कुत्ते को वारिस घोषित किया है. 50 वर्षीय किसान ओम नारायण वर्मा ने अपनी वसीयत में लिखा है कि ‘मेरी सेवा मेरी पत्नी और पालतू कुत्ता करता है इसलिए मेरे जीते जी वह मेरे लिए सबसे अधिक प्रिय हैं. मेरे मरने के बाद पूरी संपत्ति और जमीन-जायदाद के हकदार पत्नी चंपा वर्मा और पालतू कुत्ता होगा. साथ ही कुत्ते की सेवा करने वाले को जायदाद का अगला वारिस माना जाएगा. किसान ओम नारायण वर्मा का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में 2 एकड़ जमीन अपने पालतू कुत्ते के नाम कर दी है. परिवार में जो भी उसका पालन-पोषण करेगा उसकी जायदाद उसे मिलेगी.

सलाद देखकर कॉमेडियन कपिल शर्मा का मूड का खराब, बोले – मुझे पराठा दो

मुंबई. टेलीविजन के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है. बता दें कि कपिल को जैसे कॉमेडी करने का शौक है, वैसे ही वे खाने पीने के भी शौकीन है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनको हेल्दी फूड खाते हुए देखा जा रहा है. उनकी खाने की प्लेट में अंडे के साथ सलाद नजर आ रहा है. वैसे तो कपिल अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत है, लेकिन जैसे हर पंजाबी को परांठे बेहद पसंद होते है वैसे ही कपिल को भी हैं. अपनी तस्वीर साझा करते वक्त कपिल ने तस्वीर पर एक कैप्शन भी डाला है. जिसमें उन्होंने लिखा “मैं सलाद को देखकर खुश नहीं रह सकता, लेकिन मुझे परांठे के साथ बटर देंगे तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं” कपिल शर्मा खाने के काफी शौकीन हैं. पंजाबी होने के नाते हम अंदाजा लगा सकते हैं उनको तंदूरी कुलचे , मठ्ठी छोले, देसी घी में बनी काली दाल और मक्खन काफी पसंद होगा. उनकी पोस्ट को देखकर शायद ऐसा लगता है उन्हें पराठे के साथ बटर काफी लुभाता है. लेकिन अपनी सेहत को फिट एंड फाइन रखने के लिए वे खान-पान में ज्यादा प्रोटीन लेते हैं. वे अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना योगा भी करते हैं. ‘द कपिल शर्मा शो’ लॉकडाउन के बाद फैंस की फरमाइश के मुताबिक फिर से शुरू कर दिया गया. उनको और उनके शो को पहले की तरह ही फैंस से बेहद प्यार मिल रहा है. टीआरपी के मामले में भी उनका शो काफी आगे रहता है. फिलहाल वे ‘बिहाइंड द जोक्स विद कपिल’ के माध्यम से सेट के पीछे कॉमेडियन्स की क्या-क्या मस्ती होती है ये दिखाते नजर आ रहे हैं. जिसकी वीडियो भी वे शेयर कर रहे हैं.

तेलंगाना के डुब्बा टांडा गांव में बना सोनू सूद का मंदिर, गांव वाले बोले- वे हमारे लिए भगवान हैं

हैदराबाद। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच किए गए नेक कामों के चलते सोनू सूद की छवि मसीहा की बन चुकी है। तेलंगाना राज्य के गांव डुब्बा टांडा के लोगों ने 47 साल के सोनू के नाम पर एक मंदिर बनवाकर उन्हें सम्मानित किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो गांव वालों ने इस मंदिर का निर्माण सिद्दीपेट जिला अधिकारियों की मदद से करवाया है। रविवार को हुआ लोकार्पण मंदिर का लोकार्पण रविवार को मूर्तिकार और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान एक आरती भी की गई। पारंपरिक पोशाक पहने स्थानीय महिलाओं ने लोकगीत गाए। जिला परिषद के सदस्य गिरी कोंडेल ने अपने एक बयान में कहा कि सोनू कोरोना महामारी के बीच जनता के लिए अच्छे काम कर रहे हैं। ‘सोनू हमारे लिए भगवान’ मंदिर की योजना बनाने वाले संगठन में शामिल रमेश कुमार ने इस दौरान बताया, “सोनू ने अच्छे कामों के चलते भगवान का ओहदा पा लिया है। इसलिए हमने उनके लिए मंदिर बनवाया। वे हमारे लिए भगवान हैं।” रमेश कुमार ने आगे कहा कि सोनू ने देश के सभी 28 राज्यों के लोगों की मदद की है और उनके इंसानियत भरे कामों के लिए उन्हें अवॉर्ड्स भी मिले हैं। वे कहते हैं, “सोनू ने लॉकडाउन के दौरान जिस तरह लोगों की मदद की है, उसके चलते उन्हें न केवल देश, बल्कि दुनियाभर में सम्मान मिला है। उन्हें यूनाइटेड नेशन की ओर से एसडीजी स्पेशल ह्युमेनीटेरियन एक्शन अवॉर्ड मिला। इसलिए अपने गांव की ओर से हमने उनका मंदिर बनवाने का फैसला लिया। भगवान की तरह, सोनू सूद के लिए भी प्रार्थना की जाएगी।” चिरंजीवी सीन के लिए पीटने से कर चुके इनकार हाल ही में सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी नई छवि के चलते सुपरस्टार चिरंजीवी ने फिल्म ‘आचार्य’ के एक एक्शन सीन में उन्हें पीटने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था, “हम एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। इस दौरान चिरंजीवी सर ने कहा- फिल्म में तुम्हारा होना हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या है, क्योंकि मैं एक्शन सीन में तुम्हे पीट नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो लोग उन्हें गालियां देंगे।” (पढ़ें पूरी खबर) प्रवासी मजदूरों को पहुंचाया था घर लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों को देश के दूर-दराज इलाकों में स्थित उनके घर तक पहुंचाने में मदद की थी। उन्होंने और उनकी टीम ने मजदूरों के लिए टोल फ्री नंबर और वॉट्सऐप नंबर जारी किए थे। सोनू ने मजदूरों के लिए बस, ट्रेन और चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम भी कराया था। साथ ही फंसे हुए लोगों के खाने-पीने का इंतजाम भी किया था। बाद में उन्होंने रोजगार मुहैया कराने वाले लोगों और संस्थाओं के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों के लिए नौकरी पोर्टल भी लॉन्च किया। उनका अगला लक्ष्य बुजुर्गों के घुटनों के ट्रांसप्लांट का है, जिसे वे 2021 में हासिल करना चाहते हैं।

फाेटो वायरल ….. ड्रग आंटी प्रीति जैन का बेटा यश जैन खड़ा है सीएम शिवराज, विधायक मेंदोला और रंजना बघेल के साथ

भोपाल। शहर में पकड़ाई ड्रग आंटी प्रीति जैन के मामले में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। प्रीति जैन के बेटे यश जैन के फोटो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि भाजपा के कनेक्शन ड्रग माफियाओं से हैं। वह भाजपा के सम्मेलनों में बड़े नेताओं के साथ सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भी दिखाई दे रहा है। नशे के कारोबार को भाजपा का संरक्षण सलूजा का कहना है कि इससे समझा जा सकता है कि वर्षों से ड्रग के नशे का अवैध कारोबार किसके संरक्षण में पनपा। अब आंटी के पकड़े जाने के बाद बचने के लिए ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का दिखावटी ऐलान किया। आपात बैठक बुलाई गई। आरोप है कि पर्दे के पीछे भाजपा का खुला संरक्षण है। एक ओर जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में ड्रग माफियाओं के खिलाफ एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद कांग्रेस ने फोटो वायरल कर निशाना साधा है। आईजी को दी थी बधाई कुछ दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान निजी कार्यक्रम में इंदौर आए थे। उन्होंने आईजी योगेश देशमुख को ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए बधाई भी दी थी। दूसरी ओर, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। वो इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि जानकारी लेने के बाद ही आपको बता सकता हूं।

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने लॉन्च किया ‘खुद कमाओ घर चलाओ’

मुंबई। सोनू सूद हर बार मदद की नई मिसाल बना रहे हैं। अपनी प्रॉपर्टीज गिरवी रखकर भी वे इस काम को अंजाम दे रहे हैं। अब उन्होंने जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया है। सोनू ने इस बात की घोषणा सोशल मीडिया पर की। सोनू जरूरतमंदों को छोटे लेवल पर काम शुरू करने ई-रिक्शा मुफ्त में देंगे। इस पहल को सोनू ने खुद कमाओ घर चलाओ नाम दिया है। सोनू बोले मकसद तो देश को बनाना है अपने इनीशिएटिव के बारे में वे लिखते हैं- कल की बड़ी छलांग के लिए आज एक छोटा सा कदम। एक छोटा सा प्रयास ताकि लोगों को सशक्त बनाने और छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए फ्री ई-रिक्शा देने का। खुद कमाओ घर चलाओ, मकसद तो इंडिया को बनाना है। इसके पहले पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि उन्होंने 10 करोड़ रुपए लोन पर लेकर जरूरतमंदों की मदद की है। अगला मिशन बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी सोनू सूद की मानें तो उनका अगला मिशन बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी कराना है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी कराना चाहता हूं, ताकि उन्हें ऐसा महसूस न हो कि वे समाज का बेकार और उपेक्षित हिस्सा हैं। 2021 में घुटनों का ट्रांसप्लांट मैं अपनी प्राथमिकता में चाहता हूं।’ लॉकडाउन में सोनू ने ऐसे मदद की लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय रहे सोनू ने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। हजारों लोगों के लिए खाने, पीने के सामान से लेकर पैसों तक की व्यवस्था की। पंजाब में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 1500 PPE किट्स उपलब्ध कराईं। पुलिस अफसरों को 25 हजार फेस शील्ड्स लेकर दीं। इस तरह लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई काम किए। अब भी वे लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग सोनू से मदद मांगते रहते हैं। इसके अलावा, सोनू ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी

डांसर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं।फैन्स ने की जल्द ठीक होने की दुआएं आईडब्ल्यूएम बज की खबर के अनुसार 46 साल के रेमो को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। रेमो और लिजेल के दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया कि रेमाे अब ठीक हैं और वे रिकवर कर रहे हैं। वहीं उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके सेहतमंद होने के लिए दुआएं दे रहे हैं।

अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंदों की और मदद करने के लिए अपनी 8 प्रॉपर्टी गिरवी रखीं

मुंबई। कोरोना के दौर में एक्टर सोनू सूद जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। वे नेकी के इस काम में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का लोन लेने के लिए अपनी आठ प्रॉपर्टी गिरवी रख दी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद इन प्रॉपर्टीज में दो दुकानें और छह फ्लैट्स शामिल हैं। 5 लाख रुपए में हुआ रजिस्ट्रेशन मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू की गिरवी रखी गईं प्रॉपर्टीज का एग्रीमेंट 15 सितंबर को साइन किया था और 24 नवंबर को इसका रजिस्ट्रेशन किया गया। ये प्रॉपर्टी इस्कॉन मंदिर के पास एबी नायर रोड पर हैं। लोन लेने के लिए पांच लाख रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी सोनू और उनकी पत्नी के नाम पर ही रहेंगी। इससे हर महीने आने वाला किराया भी अभिनेता को ही मिलेगा। सोनू को 10 करोड़ के लोन के लिए इसका मूलधन और ब्याज चुकाना पड़ेगा। हालांकि, सोनू ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। लॉकडाउन में सोनू ने ऐसे मदद की लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय रहे सोनू ने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। हजारों लोगों के लिए खाने, पीने के सामान से लेकर पैसों तक की व्यवस्था की। पंजाब में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 1500 PPE किट्स उपलब्ध कराईं। पुलिस अफसरों को 25 हजार फेस शील्ड्स लेकर दीं। इस तरह लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई काम किए। अब भी वे लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग सोनू से मदद मांगते रहते हैं। इसके अलावा, सोनू ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अगला मिशन बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी सोनू सूद की मानें तो उनका अगला मिशन बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी कराना है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी कराना चाहता हूं, ताकि उन्हें ऐसा महसूस न हो कि वे समाज का बेकार और उपेक्षित हिस्सा हैं। 2021 में घुटनों का ट्रांसप्लांट मैं अपनी प्राथमिकता में चाहता हूं।’

यूपी के सीएम योगी पहुंचे मुंबई टी शिवसेना तिलमिलाई , फिल्म सिटी को लेकर ठानी ठनी

मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई दौरे पर हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में उन्होंने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के बांड लॉन्च किए। इसके बाद योगी कई बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात करेंगे। योगी के इस दौरे को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। यूपी में फिल्म सिटी बनाने के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- कॉम्पटीशन अच्छी बात है, लेकिन किसी की धमकी नहीं चलेगी। योगी ने इसके जवाब में कहा, ‘हम कुछ नहीं ले जा रहे, मुंबई फिल्म सिटी यहीं रहेगी, यूपी में वहां के माहौल और जरूरतों के हिसाब से नई फिल्म सिटी बनाई जा रही है। वहीं, योगी जिस होटल में ठहरे हैं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( MNS) ने उसके बाहर एक पोस्टर लगाया है। इसमें आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन्हें ‘ठग’ कहा गया है। महाराष्ट्र के उद्योग यहीं रहेंगे: उद्धव ठाकरे मंगलवार शाम को इंडियन मर्चेंट ऑफ चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स में बोलते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था, ‘महाराष्ट्र मैग्नेटिक राज्य है। उद्योगपतियों में आज भी महाराष्ट्र का आकर्षण कायम है। राज्य का कोई भी उद्योग बाहर नहीं जाएगा। इसके उलट, दूसरे राज्यों के उद्योगपति भी महाराष्ट्र आएंगे। राउत ने पूछा- क्या मुंबई के अलावा कहीं और भी जाएंगे योगी? इधर, शिवसेना सांसद संजय राउत ने पूछा कि क्या सीएम योगी दूसरे राज्यों में बनी फिल्म सिटी भी देखने जाएंगे? राउत ने कहा- मुंबई की फिल्म सिटी को दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान नहीं है। दक्षिण भारत में भी बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी फिल्म सिटी हैं। क्या योगी जी इन जगहों पर जाकर कलाकारों से बात करेंगे या क्या वे केवल मुंबई में ही ऐसा कर रहे हैं? मनसे ने लगाए आपत्तिजनक पोस्टर राज ठाकरे की पार्टी MNS ने योगी के होटल के बाहर लगाए पोस्टर में लिखा, ‘कहां राजा भोज कहां गंगू तेली’, नाकाम राज्य की बेरोजगारी छुपाने के लिए मुंबई के उद्योग को UP ले जाने आया है ठग।’ उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने शिवसेना और NCP पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां अंडरवर्ल्ड के जरिए बॉलीवुड पर दबाव बना रही है। कई फिल्म निर्देशक, निर्माता, कलाकार मुंबई छोड़कर यूपी आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अंडरवर्ल्ड के जरिए धमकाया जा रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet