LATEST NEWS

MP : फिल्म विद्या बालन ने वन मंत्री विजय शाह की डिनर की पेशकश ठुकराई फिर …

भोपाल। मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह की डिनर की पेशकश ठुकराने से एक्ट्रेस विद्या बालन के सामने एक मुश्किल खड़ी हो गई। अगले ही दिन DFO ने शूटिंग यूनिट की गाड़ी रोक दी। हालांकि, बात ऊपर तक पहुंची तो सब ठीक हो गया। विद्या फिल्म शेरनी की शूटिंग के सिलसिले में बालाघाट आई थीं। विद्या बालन की फिल्म शेरनी की शूटिंग बालाघाट में चल रही थी। इसके लिए 20 अक्टूबर से 21 नवंबर तक की मंजूरी ली गई थी। इसी बीच शाह ने विद्या से मिलने की इच्छा बताई। 8 नवंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक का समय तय हुआ। इसके बाद शाम चार बजे वन मंत्री को महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व जाना था। वहीं उन्हें रात रुकना था, लेकिन वे भरवेली खदान के रेस्ट हाउस में रुक गए। शाम पांच बजे वे विद्या से मिलने पहुंचे और मुलाकात के बाद डिनर की इच्छा जताई। चूंकि विद्या बालन महाराष्ट्र के गोंदिया में रुकी हुई थीं, लिहाजा उन्होंने डिनर के लिए मना कर दिया। इसका असर यह हुआ कि दूसरे दिन जब फिल्म से जुड़े लोग रोज की तरह वहां पहुंचे तो साउथ DFO जीके बरकड़े ने प्रोडक्शन यूनिट की गाड़ियां रोक दीं। अचानक वन विभाग के इस रुख की जानकारी बड़े अफसरों तक पहुंची तो तुरंत DFO को निर्देश दिया गया। तब शूटिंग शुरू हो सकी। प्रिंसिपल सेक्रेटरी के फोन के बाद शुरू हो पाई शूटिंग इस बारे में चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (CCF)नरेंद्र कुमार सनोडिया ने बताया कि मुलाकात के समय वे खुद मंत्रीजी के साथ थे। CCF ने कहा कि उन्हें डिनर की पेशकश के बारे में जानकारी नहीं है। दूसरे दिन DFO ने कुछ गाड़ियां जरूर रोकी थीं। इस पर PS ने फोन करके DFO को कहा कि प्रदेश में फिल्म की शूटिंग कम ही होती है। ऐसे काम रोकोगे तो प्रदेश की बदनामी होगी। इसके बाद शूटिंग शुरू हो गई। गाड़ियां जनरेटर की वजह से रोकी गई थीं: मंत्री शाह उधर, वन मंत्री शाह ने कहा कि डिनर का इंतजाम जिला प्रशासन ने किया था। गाड़ियां इसलिए रोकी गईं, क्योंक शूटिंग के दौरान जंगल में दो जनरेटर जाते थे, लेकिन उस दिन उन्होंने जनरेटर वाली कई गाड़ियां जंगल में ले जाने की कोशिश की जिसे DFO ने रोक दिया था।

मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की शादी श्वेता अग्रवाल से 1 दिसंबर को

मुंबई। दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण 1 दिसंबर को गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी की तैयारी और प्लानिंग पर बात की। उनकी मानें तो वे क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स की मौजूदगी में मंदिर में शादी करेंगे और उसके बाद छोटा सा रिसेप्शन होस्ट करेंगे। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, आदित्य ने कहा- हम 1 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। कोविड-19 की वजह से हम सिर्फ क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स को ही बुला सकते हैं। क्योंकि महाराष्ट्र में शादी में 50 से ज्यादा लोगों को बुलाने की इजाजत नहीं है। इसलिए यह मंदिर में छोटी सी शादी होगी और उसके बाद छोटा सा रिसेप्शन। कोविड के कारण ज्यादा लोगों को नहीं बुला सकते। यह मोस्टली फैमिली अफेयर होगा, जिसमें टीवी और म्यूजिक वर्ल्ड से क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे, जिन्हें मुझे बुलाना चाहिए।” इसी महीने हुआ आदित्य-श्वेता का रोका आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रोका सेरेमनी इसी महीने की शुरुआत में हुई थी। सेरेमनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें कपल और उनके पैरेंट्स दिखाई दे रहे थे। आदित्य और श्वेता के हाथों में शगुन का सामान दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर किया था शादी का ऐलान 3 नवंबर को आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, “हम शादी करने जा रहे हैं। मैं सबसे लकी हूं, जिसे श्वेता मिली। मेरी सोलमेट, 11 साल पहले और अब हम फाइनली दिसंबर में शादी कर रहे हैं। हम दोनों बेहद निजी लोग हैं और मानते हैं कि किसी की निजी जिंदगी को निजी रखना सबसे अच्छा है। शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं। आपसे दिसंबर में मिलूंगा।” हालांकि, इसके बाद आदित्य अब तक चार पोस्ट कर चुके हैं। इनमें से एक ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के फिनाले के शूट की थी, दूसरी उन्होंने अपनी मां के बर्थडे पर की थी। तीसरी पोस्ट उन्होंने दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए और चौथी पोस्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ में उन पर फिल्माए गए एपिसोड के प्रमोशन के लिए की थी।

तारक मेहता:…. पोपटलाल की गई नौकरी, तारक की सैलरी में कटौती, ये हैं लॉकडाउन के साइड इफेक्ट्स

मुंबई। देश में लगे लॉकडाउन के खत्म होने का बाद जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग दोबारा शुरू हुई तो, शो में लॉकडाउन और कोरोना वायरस का ही प्लॉट दिखाया गया, जिसे अभी तक जारी रखा है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि लंबे समय बाद अब लॉकडाउन खत्म हो गया है और सभी ने अपना-अपना काम शुरू कर दिया है. इसी के साथ शो में लॉकडाउन के साइड इफेक्ट्स भी दिखाए जा रहे हैं. पोपटलाल की गई नौकरी शो में पोपटलाल एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं. वो तूफान एक्सप्रेस में काम करते थे. लेकिन लॉकडाउन के कारण तूफान एक्सप्रेस बंद हो गया. और पोपटलाल की नौकरी चली गई. अब पोपटलाल नौकरी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं. वो हर तरह का काम करने को तैयार हैं. उन्होंने सोढ़ी के गैराज में जाकर काम किया. वो जेठालाल की दुकान में एक कर्मचारी बनकर काम करने तक को तैयार हो गए. यहां तक कि उन्होंने सब्जी बेचने तक का प्लान बना लिया है. अब आने वाले समय में देखना होगा कि पोपटलाल को नौकरी मिलती है या नहीं. तारक मेहता-अय्यर की सैलरी में कटौती वहीं तारक मेहता और अय्यर की बात करें तो तारक मेहता शो में एक राइटर और अय्यर एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं. शो में दिखाया गया कि लॉकडाउन के कारण उनकी सैलरी में कटौती की गई. जिसकी वजह से उन्हें भी दिक्कत हो रही है. माधवी के आचार-पापड़ के काम में आई मंदी माधवी भिड़े शो में आचार-पापड़ का बिजनेस करती हैं. लेकिन लॉकडाउन के कारण उनके बिजनेस में मंदी आ गई. जिसकी वजह से उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ी. यहां तक कि आत्माराम भिड़े भी ऑनलाइन क्लासेज की वजह से परेशान दिखे. पेरेंट्स के फीस कम करने की मांग ने उन्हें परेशानी में डाला. जेठालाल की दुकान- रोशन का गैराज हुआ बंद जब लॉकडाउन लगा तो सिर्फ जरुरत की चीजें ही मिल रही थी. इसी के चलते जेठालाल को अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और सोढ़ी को अपना गैराज बंद करना पड़ा. जेठालाल को काफी नुकसान उठाना पड़ा.

राखी सावंत की रियल लाइफ स्टोरी … बचपन में खाया पड़ोसियों का फेंका खाना

मुंबई। डांसर राखी सावंत 25 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. आज उनके पास कोई कमी नहीं है. उनके पास नेम-फेम सबकुछ है. लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि राखी का बचपन बहुत दर्द में गुजरा है. राजीव खंडेलवाल के शो जज्बात में राखी ने अपने बचपन के बारे में बताया था. यहां उन्होंने बताया था कि बचपन में उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. बता दें कि राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है. राखी ने अपने बचपन के बारे में बात करते हुए कहा था- ‘हाथ कांपते हैं मेरे राजीव. सच्चाई बताना दिल गंवारा नहीं करता. बहुत गरीबी मैंने देखी. इतनी गरीबी कि जब मैं मेरी मां के पेट में थी तो मेरी मां खाना ईंट-पत्थरों पर बनाती थी. इतने गरीब परिवार से हूं.’ आगे राखी ने कहा- ‘मां कहती हैं कि जब तुम छोटी थी तो हमारे पास खाना नहीं था. कहती हैं पड़ोसी लोग खाना फेंकते थे उसमें से तुम लोग खाना उठाकर खाते थे. मेरी मां हॉस्पिटल में आया थी. मुश्किल से खाना मिलता था.’ ‘जब मैं बड़ी हुई तो मां को कहती थी कि मां मुझे स्कूल जाना है. तो वो कहती थी हां जाएंगे. मुझे अपनी हिस्ट्री बताना अच्छा नहीं लगता है.’ आगे अपने सपनों के बारे में बताते हुए राखी ने कहा था- ‘बचपन से ही मुझे एक्टिंग, डांस का बहुत शौक था. लेकिन मेरे खानदान में ये बिल्कुल पसंद नहीं था. मामा मुझे बहुत पीटते थे. क्योंकि मेरे खानदान में ये नहीं देखते कि खाना है या नहीं, लेकिन लड़की को नाचना नहीं चाहिए.’ ‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी में इतनी मार खाई है ना क्या बताऊं. मेरी पूरे शरीर पर टांके हैं. आगे बढ़ने के लिए. ऐसी परिस्थिति में मैं बड़ी हुई हूं. मेरे पापा मुंबई पुलिस में कान्सटेबल थे. मैं अपनी मेहनत से आई हूं.’ आगे राखी ने बताया- मेरा कोई गॉडफादर नहीं था. तो मैं इंडस्ट्री में कैसे आऊं. मैं क्या करूं. पढ़ाई नहीं थी. मुझे उस वक्त उतनी अक्ल नहीं थी. मेरे पेरेंट्स को तो बस ये ही था कि बच्चियां बड़ी हों और शादी कर दो. मैंने कहा मुझे शादी नहीं करनी. मैं घर से भाग गई थीं. मेरे पापा ने मुझसे रिश्ता तोड़ दिया था.

ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत मिली, जेल से मुक्ति

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मुंबई के नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (NDPS) कोर्ट से जमानत मिल गई है। दोनों को 15,000-15,000 रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गांजा लेने के आरोप में भारती को शनिवार को और हर्ष को रविवार को गिरफ्तार किया था। रविवार को ही दोनों को NDPS कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 4 दिसंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने के आदेश देते हुए कहा था कि जमानत अर्जी पर सुनवाई सोमवार को की जाएगी। भारती को कल्याण जेल में और हर्ष को तलोजा जेल में रखा गया था। NCB ने रविवार को भारती की ज्यूडिशियल कस्टडी और हर्ष की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। कोर्ट ने कहा था कि भारती और हर्ष के घर-ऑफिस से मिला गांजा कम मात्रा में है। यह सिर्फ इस्तेमाल का मामला है, इसलिए पुलिस कस्टडी की जरूरत नहीं है। अदालत ने यह भी कहा कि जिन धाराओं के तहत दोनों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें सिर्फ एक साल साल की सजा का प्रावधान है, इसलिए रिमांड जरूरी नहीं। हर्ष के खिलाफ ड्रग्स फाइनेंस-ट्रांसपोर्टेशन की धाराएं हर्ष पर नारकोटिक्स एक्ट-1986 की धारा 27A लगाई गई है। यानी ड्रग्स के फाइनेंस और ट्रांस्पोर्टेशन की धाराएं लगाई गई हैं। शनिवार को NCB की रेड में भारती के घर और ऑफिस से 86.5 ग्राम गांजा मिला था। उन्होंने पति हर्ष के साथ गांजा लेने की बात कबूली थी। सूत्रों के मुताबिक, NCB ने भारती और हर्ष को एक ड्रग पैडलर के सामने बैठाकर भी सवाल किए, जिसके बाद दोनों ने गांजा लेने की बात कबूली। ड्रग पैडलर ने शुक्रवार को पूछताछ में भारती और हर्ष का नाम लिया था। इसके बाद शनिवार को इनके अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा के घरों और ऑफिस में रेड की गई थी। भारती के घर के स्टाफ से भी पूछताछ की गई थी। कौन हैं भारती सिंह? भारती सिंह स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वे द कपिल शर्मा शो में नजर आती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शो शामिल हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की। ड्रग्स केस में अर्जुन रामपाल समेत कई सेलेब्रिटीज से पूछताछ हो चुकी बॉलीवुड में ड्रग्स से जुड़े मामले में 20 नवंबर को अर्जुन रामपाल NCB के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ हुई। अर्जुन से पहले उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से 2 दिन पूछताछ की गई थी। रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल की भी गिरफ्तारी हुई थी, वह 25 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में है। इनके अलावा NCB ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे जमानत पर हैं। दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ हो चुकी है।

इंडियाज बेस्ट डांसर की ट्रॉफी अजय सिंह ने जीती, दूसरों के घरों में बर्तन मांजती थी मां

मुंबई. बेहतरीन पॉपिंग के लिए पहचाने जाने वाले टाइगर पॉप उर्फ अजय सिंह ने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। 15 लाख की राशि के अलावा अजय को एक विटारा ब्रीजा कार भी बतौर इनाम मिली है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान अजय ने बताया कि वे इस जीती हुई राशि से अपनी मां के लिए एक घर खरीदना चाहते है। मेरी मां को मुझ पर गर्व है और मेरे लिए इस बात से बढ़कर कुछ नहीं गुरुग्राम से यही सपना लेकर मुंबई आया था कि मुझे ये शो कैसे भी जीतना है। इस सपने को पूरा करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आखिरकार मेरी मेहनत रंग लाई। मेरा सपना था अपना टैलेंट पूरी दुनिया के सामने लाने का और बहुत खुशी हुई वो सपना को पूरा होता देखकर। इस शो का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। अब तक सिर्फ कॉलेज शोज या लोकल कॉम्पटीशन में लोग मेरे टैलेंट की प्रशंसा करते थे और अब पूरे देश के लोगों से प्यार मिला। यकीन मानिये मैंने दिन-रात मेहनत की है, चाहे शो की शूटिंग के दौरान हो या लॉकडाउन का वक्त, मैं दिन-रात एक करके इस मुकाम तक पहुंचा हूं। मेरी मां को मुझ पर गर्व है और मेरे लिए इस बात से बढ़कर कुछ नहीं। मेरी मां दूसरों के घरों के बर्तन मांजती थी लेकिन अब वो ये काम नहीं करेंगी ऑडिशन के वक्त मेरी मां का सर झुका हुआ था और जिस दिन मेरी जीत हुई उस दिन भी उनका सर झुका हुआ था। वो बहुत ही साधारण औरत हैं और उनका हर सपना मेरा सपना है। अब तक वो दूसरों के घरों के बर्तन मांजती थीं लेकिन अब वो ये काम नहीं करेंगी। ट्रॉफी जीतकर जैसे ही मैं अपनी मां के पास गया, मैंने उनसे कहा कि अब वो दूसरों के घर का काम नहीं करेंगी। उनके बेटे ने कुछ पैसे कमा लिए हैं। वो बहुत फूट-फूटकर रोने लगीं। मेरी मां ने हमें बड़ा करने में बहुत संघर्ष किया है। मेरी पूरी कोशिश होंगी कि आगे उन्हें कोई संघर्ष ना करना पड़े। मैं अपनी मां के लिए घर खरीदना चाहता हूं मैं अपनी मां के लिए घर खरीदना चाहता हूं। वो बहुत सालों से काम कर रही हैं लेकिन उनका खुद का घर नहीं है। इस जीती हुई राशि से मैं अपने मां के लिए घर खरीदूंगा और उन्हें घर पर ही कुछ काम करने की राय दूंगा। मैं नहीं चाहता कि वो अब दूसरों के बर्तन मांजे। उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी आराम नहीं किया। मेरी ख्वाहिश है उन्हें आराम की जिंदगी देने की। अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना चाहता हूं आगे चलकर मैं अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मेरे संघर्ष की शुरुआत अभी हुई है। मैं इंटरनेशनल लेवल पर अपनी परफॉरमेंस दिखाना चाहता हूं और भारत का झंडा हर देश में लहराने की ख्वाहिश है जिसके लिए पूरी मेहनत करूंगा। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को कोरियोग्राफ करना है मैं रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का बहुत बड़ा फैन हूं। जिंदगी में कभी मौका मिला तो उन्हें कोरियोग्राफ करना चाहूंगा।

MP के 50 इंजीनियरिंग कॉलेजों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन

भोपाल। कोरोना संक्रमण ने जहां लोगों की जिंदगियों को प्रभावित किया है, वहीं मध्य प्रदेश के कॉलेजों पर भी इसकी भारी मार देखने को मिली है.तकनीकी शिक्षा विभाग की काउंसलिंग का पहला राउंड खत्म हो चुका है. लेकिन कुल 56,537 सीटों में से 10,153 पर ही एडमिशन हो पाए हैं. वहीं 46,384 सीटें खाली अब भी खाली है.तकनीकी शिक्षा विभाग काउंसलिंग का सेकेंड राउंड 2 नवंबर से शुरू करेगा. राजधानी के कॉलेजों की भी हालत खराब मध्य प्रदेश के 151 इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे हैं जिनमें 50 में से एक भी सीट पर एडमिशन नहीं हुआ है. जिनमें भोपाल और इंदौर के कॉलेज भी शामिल हैं. भोपाल के 16, इंदौर के 7 कॉलेजों में की सारी सीटें खाली पड़ी हैं. वहीं ग्वालियर के 4, जबलपुर के 4, उज्जैन के 2 निजी कॉलेजों में भी एडमिशन नहीं हुआ है. ऐसे ही हालात सागर, रायसेन, बड़वानी, दमोह, रीवा, गुना, मंडलेश्वर, मुरैना, दतिया के कॉलेजों के भी हैं. रतलाम, खंडवा और देवास के निजी कॉलेजों की भी सारी सीटें खाली पड़ी हैं. बता दें कि पिछले साल कुल 56,884 सीटों में से 31,824 सीटों पर एडमिशन हुए थे. जबकि इस बार खाली सीटों वाले 50 कॉलेजों में जीरो इयर के हालात बने हुए हैं.

टीवी टीआरपी : बिग बी का कौन बनेगा करोड़पति और सलमान का बिगबॉस औंधे मुंह धराशाई

मुंबई। टीवी की दुनिया में बिग बॉस और कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो दस्तक तो दे चुके हैं मगर अभी तक दर्शकों के मन में पूरी तरह से पकड़ नहीं बना पाए हैं. सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस और अमिताभ बच्चन का शो केबीसी इस हफ्ते भी टॉप 5 में जगह बना पाने में नाकामयाब रहा है. इसके अलावा पॉपुलर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा दो पायदान नीचे खिसक गया है. बार्क द्वारा जारी की गई ताजा लिस्ट के मुताबिक पिछले बार की तरह इस बार भी कुंडली भाग्य ने टीआरपी में बाजी मारी है और पहला स्पॉट हासिल किया है. कुंडली भाग्य को कुल 7801 इंप्रेसन्स मिले हैं. सीरियल में धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. दूसरे पर टीवी सीरियल अनुपमा है. अनुपमा को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. इस सीरियल को कुल 7292 इंप्रेसन्स मिले हैं. तीसरे स्थान पर जी टीवी का सीरियल कुमकुम भाग्य है. सृति झा और शबीर अहलुवालिया की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है. इस शो को 6257 इंप्रेसन्स मिले हैं. मलाइका अरोड़ा के इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर आने के बाद से इसकी टीआरपी में भी सुधार देखने को मिल रहा है. शो 5766 इंप्रेसन्स के साथ चौथे नंबर पर है. जबकी लोगों का चहेता कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 5667 इंप्रेशन्स के साथ पांचवे स्थान पर है. कपिल शर्मा शो का भी अच्छा प्रदर्शन बता दें कि बार्क द्वारा जारी की गई टीवी शोज की ये टीआरपी रेटिंग्स 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक की है. इन शोज के अलावा छोटी सरदारनी, शक्ति अस्तित्व के एहसास का और द कपिल शर्मा शो भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अब फैन्स के लिए ये देखने वाली बात होगी सी सलमान खान का शो बिग बॉस इस लिस्ट में आखिर कब एंट्री मारता है.

शाहरुख, सलमान को भी पीछे कर देंगे शिवराज जी, चले जाएं मुंबई : कमलनाथ

गुना। एमपी में उपचुनाव के लिए सियासी दल लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हैं। बमौरी विधानसभा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर बयानी तीर चलाए। पूर्व सीएम ने बयान दिया कि बमौरी अब सही मायने में आजाद हुआ है। पिछले लोकसभा में सिंधिया को हराकर संदेश दिया कि हम गुलाम नहीं हैं। बमौरी महाराजा का क्षेत्र रहा है। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि बमौरी में एक कॉलेज नहीं है जबकि वो कितने स्कूल कॉलेज चलाते हैं। पीसीसी चीफ ने आगे कहा है कि बमौरी की जनता बिकाऊ नहीं है। देश में लोग कहते हैं MP की राजनीति बिकाऊ है। सौदेबाजी कर देश भर में MP को बदनाम कर दिया है। पूर्व सीएम ने आगे बयान दिया कि 2018 में शिवराज सरकार को जनता ने घर बैठा दिया था। मध्यप्रदेश को शिवराज सरकार ने 15 साल में भ्रष्टाचार में नंबर 1, महिला अत्याचार में नंबर 1 दिया था। पूर्व सीएम के मुताबिक ‘शिवराज सिंह मुंबई चले जाएं, वे शाहरुख, सलमान को भी पीछे छोड़ देंगे। 1 करोड़ की घोषणाएं कर दी शिवराज ने, आज का मतदाता सब समझता है। ये मत सोचिएगा शिवराज जी की मतदाता बहक जाएगा, आज सब समझदार हैं।

मैं अमिताभ को नहीं छोड़ूंगी’, जब कुछ घंटों में हमेशा के लिए बदल गई रेखा की जिंदगी

मुंबई। अभिनेत्री रेखा ने कभी नहीं सोचा होगा जिस अमिताभ को पाने का सपना वह मन ही मन में संजोए बैठी हैं, वह चंद मुलाकातों के बाद से ही हमेशा-हमेशा के लिए बदलने वाला है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि रेखा और अमिताभ बच्चन के रिलेशन की खबर जब जया बच्चन को लगी तो उन्होंने रेखा को बुरा-भला कहने की बजाए उन्हें अपने घर पर खाने पर बुलाया, जहां उन्होंने खूब सारी बातें कीं और एक-दूसरे का हालचाल पूछा। लेकिन जैसे ही रेखा अपने घर की तरफ लौटने लगीं तो जया के मुंह से ‘चाहे कुछ भी हो जाए मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी’ सुनकर हमेशा-हमेशा के लिए टूट गईं। खैर, यह तो रही रेखा और अमिताभ बच्चन की बात, लेकिन कभी सोचा है ‘पति-पत्नी और वो’ का रिश्ता दुख के सिवा कुछ नहीं देता। भले ही रेखा ने कभी भी अमिताभ की बसी-बसाई गृहस्थी को उजाड़ने का काम न किया हो, लेकिन उनकी तरफ से हुई एक चूक का हर्जाना वह आज भी चुका रही हैं। यही एक वजह भी है कि ‘पति-पत्नी और वो’ का रिश्ता उन तमाम रिश्तों को बर्बाद करता है, जिनका उन्हें एहसास तक नहीं होता। तो बच्चन परिवार की बहू होतीं रानी मुखर्जी! लव मैरेज की उम्मीद कर रहे कपल इससे लें सबक फिर कभी पहले जैसे नहीं रहती बात भले आज रेखा का अमिताभ से कोई लेना-देना नहीं हो, लेकिन उनके दामन पर कभी न मिटने वाला दाग ताउम्र रहेगा। ऐसा ही पति-पत्नी के बीच में भी होता है। पति को भले ही कुछ समय बाद अपनी गलती का एहसास हो जाए या वह अपने बिखरे परिवार को जोड़ने की लाख कोशिश कर लें, लेकिन अपनी पत्नी की नजर में पहले जैसी इज्जत वह भी दोबारा हासिल नहीं कर पाता। पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक को आमिर खान ने बताया बेहद दुखद, रिश्ते में वो बातें जो दुख के सिवा कुछ नहीं देतीं कभी नहीं मिलता पहली पत्नी का दर्जा इस बात में कोई दोराय नहीं दूसरी पत्नी को दुनियादारी हमेशा गलत नजरिए से ही देखती है। हालांकि, वो बात अलग है कि अगर आपका पार्टनर पहले से तलाकशुदा हो या वह काफी लंबे समय से सिंगल हो तो उस रिश्ते में दूसरी पत्नी को भी पहली बीवी जैसा ही दर्जा मिलता है। लेकिन अगर आप किसी रिश्ते में होने के बाद भी एक नया रिश्ता शुरू करते हैं, तो वह दुनियावालों की नजर में हमेशा खराब ही रहता है।

बॉलीवुड : रेखा को बिना बताए डाला था किसिंग सीन, बिश्वजीत ने 5 मिनट तक जबरन किया था किस

मुंबई। 10 अक्टूबर को रेखा 65 साल की हो रही हैं। उनकी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव रही। फिल्म इंडस्ट्री में रेखा को 54 साल हो चुके हैं लेकिन उनका सफर कभी आसान नहीं रहा। इंडस्ट्री में बतौर बाल कलाकार रेखा ने 11 साल की उम्र में कदम रखा था। इसके बाद वह 15 साल की उम्र में फिल्म ‘अंजाना सफर’ में भी दिखी थीं। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आज भी मशहूर है। बिश्वजीत ने जबरन किया था किस फिल्म के सेट पर हुई एक घटना ने रेखा को अंदर तक झंझोड़ कर रख दिया था। इस घटना का जिक्र उनकी बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में भी किया गया है। यासेर उस्मान की लिखी इस किताब में बताया गया है कि 1969 में आई ‘अंजाना सफर’ की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में चल रही थी। राजा नवाथे डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर थे। एक दिन फिल्म के हीरो बिश्वजीत और हीरोइन रेखा पर एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था। यूनिट के लोग बजा रहे थे सीटियां सीन की शूटिंग से पहले इसे लेकर सारी स्ट्रेटजी बना ली गई। जैसे ही डायरेक्टर ने ‘एक्शन’ कहा, बिश्वजीत ने रेखा को बाहों में भरा और उन्हें किस करने लगे। यह देखकर रेखा सन्न रह गईं। उन्हें सीन में इस किस के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। कैमरा चलता रहा, ना डायरेक्टर ने कट कहा और ना ही बिश्वजीत रुके। लगातार पांच मिनट तक वह रेखा को किस करते रहे। यूनिट मेंबर्स यह देखकर सीटियां बजा रहे थे। रेखा की आंखें बंद थीं और उनमें आंसू भरे हुए थे। बिश्वजीत ने झाड़ लिया था पल्ला इस घटना के बारे में बिश्वजीत ने बाद में कहा था, यह डायरेक्टर का आइडिया था। उनकी कोई गलती नहीं थी क्योंकि वह तो डायरेक्टर के निर्देशों का पालन कर रहे थे। यह एन्जॉयमेंट के लिए नहीं था, बल्कि सीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। रेखा इस सीन के बाद खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थीं और बेहद गुस्सा भी थीं। इस घटना ने उन्हें बेहद डरा दिया था।

सुशांत केस : जेल से रिहा हुईं रिया, ड्रग्स केस में 30 दिन बाद जेल से बाह, शर्तों के साथ जमानत

मुंबई . ड्रग्स मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से बुधवार को जमानत मिल गई। इसके बाद रिया शाम करीब साढ़े पांच बजे भायखला जेल से बाहर आईं। इससे पहले, सेशन कोर्ट ने मंगलवार को रिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 14 दिन और यानी 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। एक महीने से जेल में बंद रिया ने लोअर कोर्ट से 2 बार अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने कहा कि रिया ड्रग डीलर्स का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपने या किसी और के फायदे के लिए किसी भी तरह से ड्रग्स को आगे नहीं बढ़ाया है। फिलहाल ऐसा कोई प्रमाण नहीं है, जिसके आधार पर यह माना जाए कि जमानत मिलने के बाद वह कोई अपराध कर सकती हैं। हालांकि, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और एक अन्य आरोपी अब्दुल बासित को जमानत नहीं दी गई है। फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा। वहीं, सैम्युल मिरांडा और दीपेश सावंत को जमानत मिल गई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सामने आए ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 8 सितंबर को रिया को गिरफ्तार किया था। NCB ने दावा किया कि ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पूरे मामले को देखने में यह सामने आता है कि रिया यह बात जानती थी कि सुशांत ड्रग्स का सेवन करते थे और इस दौरान न केवल उन्हें ऐसा करने के लिए बढ़ावा दिया गया बल्कि उनसे पूरी बात भी छिपाई गई।’ NCB ने रिया को शातिर अपराधी मानते हुए उसकी जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि उनके खिलाफ ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह ड्रग्स ट्रैफिकिंग में शामिल रही हैं। NCB ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एक आपराधिक साजिश के तहत रिया ने ड्रग्स के लेन-देन के लिए अन्य आरोपियों का समर्थन किया, उन्हें ऐसा करने के लिए बढ़ावा दिया और पैसे से भी उनकी मदद कीं। रिया ने माना- मिरांडा और सावंत को ड्रग्स के पैसे दिए NCB के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में यह कहा है कि रिया ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने सैम्युल मिरांडा और दीपेश सावंत को ड्रग्स के पैसे चुकाए हैं, जो बाद में सुशांत को दी गई। यह साफ है कि जिन ड्रग्स के लिए पैसे चुकाए गए थे, वे निजी उपयोग के लिए नहीं थे बल्कि ऐसा किसी और को इनकी आपूर्ति कराए जाने के लिए गया और यह एनडीपीएस 1985 की धारा 27A के तहत आता है। रिया छूटी तो सबूत नष्ट होंगे: NCB NCB ने एक हलफनामे में यह भी कहा था कि जांच महत्वपूर्ण चरण में है और अगर इस वक्त रिया को जमानत मिल जाती है, तो इससे छानबीन बाधित होगी। NCB ने यह भी कहा कि रिया मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रही है, यह साबित करने के लिए कई सबूत हैं। वह ड्रग पहुंचाने के काम में न सिर्फ मदद देती थीं बल्कि क्रेडिट कार्ड, नकद और ऐसे ही कई माध्यमों से इनका भुगतान भी करती थीं। रिया के वकील की दलील- सुशांत पहले से ड्रग्स लेते थे वहीं, एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत में कहा था कि रिया के सुशांत की लाइफ में आने से पहले से ही वे ड्रग्स लेते थे। सुशांत को ड्रग्स की लत थी। यह बात 3 एक्ट्रेस कह चुकी हैं। रिया की तरह ही श्रद्धा कपूर और सारा अली खान ने भी कहा है कि सुशांत 2019 से पहले से ड्रग्स लिया करते थे। बेंच ने इन शर्तों पर रिया को जमानत दी। – रिया को जेल से रिहा होने के बाद 10 दिन तक करीबी पुलिस स्टेशन में हर रोज सुबह 11 बजे हाजिरी देनी होगी। – एक लाख रुपए मुचलका देना होगा। – पासपोर्ट जमा करवाना होगा। – कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगी। – यदि वे ग्रेटर मुंबई से भी बाहर जाती हैं, तो उन्हें जांच अधिकारी को इस बारे में पहले सूचना देनी होगी। – महीने के पहले सोमवार को रिया को एनसीबी के दफ्तर में भी हाजिरी देनी होगी। यह छह महीने तक करना होगा। – इस केस से जुड़े किसी भी गवाह से मिलने की अनुमति नहीं होगी। – अदालत की हर सुनवाई पर रिया को हर हाल में मौजूद रहना होगा। – वे किसी भी तरह से जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगी।

सुशांत केस : 5 साल में अभिनेता ने कमाए 70 करोड़ रुपए, फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

मुंबई . बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एम्स की फॉरेंसिक टीम ‘आत्महत्या’ का मामला बता चुकी है। वहीं दूसरी ओर उनके बैंक खाते की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सुशांत के सभी बैंक खातों में पिछले 5 साल के दौरान 70 करोड़ का लेन देने हुआ, जिसमें से सिर्फ 55 लाख रुपए ही रिया चक्रवर्ती से जुड़े पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश, यात्रा, स्पा और गिफ्ट खरीदने पर खर्च किए गए थे। सीबीआई अब इन एंगल से मामले की करेगी जांच आत्महत्या का मामला स्पष्ट होने के बाद सीबीआई अब इसके कारणों की पड़ताल करेगी। इसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई की भूमिका, बॉलीवुड में प्रोफेशनल राइवलरी और भाई-भतीजावाद; नशीली दवाओं के दुरुपयोग और राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य का एंगल शामिल है। सुशांत के पिता ने दर्ज करवाया है 17 करोड़ की धोखाधड़ी का केस ड्रग्स केस में मुंबई की भायखला जेल में बंद रिया चक्रवर्ती के खिलाफ 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पटना में दर्ज करवाया गया था। इसे संज्ञान लेते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया था और एक्ट्रेस से तीन बार पूछताछ की। हालांकि, ईडी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की है। इसी केस की जांच के दौरान राजपूत के बैंक खाते का फॉरेंसिक ऑडिट किया गया था। सुशांत की जानकारी में खर्च हुए ये पैसे सूत्रों के मुताबिक, यह रिपोर्ट सीबीआई से भी साझा की गई है। इसमें यह कहीं भी साबित नहीं होता कि रिया ने सुशांत के पैसों की निकासी अपने या अपने परिवार के लिए की थी। ज्यादातर पैसे सुशांत की मर्जी से या उनकी जानकारी से ही खर्च किए गए थे। ये पैसे सुशांत की कुल इनकम के मुकाबले बहुत कम हैं। हालांकि, खाते से जुड़ी अन्य जानकारी अभी भी सार्वजनिक होना बाकी है। सीबीआई अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों से कर चुकी है पूछताछ सीबीआई ने इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की। इनमें चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्य, सुशांत राजपूत के परिवार के सदस्य, उनके स्टाफ और हाउस मैनेजर, बैंकों के कर्मचारी जहां वह खाते थे, उनके मनोचिकित्सक और कुछ दोस्त और परिचित शामिल हैं। एजेंसी ने पावना डैम रिसॉर्ट के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है, जहां राजपूत छुट्टी मनाने गए थे।

Bigg Boss 14: सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं राधे मां, हर हफ्ते लेंगी 25 लाख रुपए

मुंबई। टेलीविजन का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो एक बार फिर से नए सीजन के साथ वापसी करने को तैयार है. शो के 14 सीजन को लेकर फैंस खासा एक्साइटेड है खासकर कंटेस्टेंट की लिस्ट को लेकर. इस बार सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं राधे मां. शो के शुरू होने से पहले ही राधे मां सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं. वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी फीस से लेकर मेकर्स से एक बात पर असहमति तक कई तरह के चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं. बिग बॉस के घर में मेकर्स ने राधे मां की एंट्री कंफर्म कर दी है. बीते मंगलवार राधे मां का एक वीडियो कलर्स चैनल के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसमें वो बिग बॉस के घर में एंट्री लेती दिख रही थीं. वहीं बैकग्राउंड में उनकी आवाज भी सुनाई दे रही थी. इस बीच मीडिया रिपोर्ट में राधे मां की फीस को लेकर दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि राधे मां की फीस इतनी तगड़ी है कि वो ‘बिग बॉस 14’ की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं. इस रिपोर्ट में बिग बॉस फैन पेज के हवाले से बताया जा रहा है कि राधे मां को बिग बॉस के घर में रहने के लिए हर हफ्ते 25 लाख रुपए दिए जाएंगे. ये ऑफर इस सीजन में आने वाले सभी कंटेस्टेंट से ज्यादा है. हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसके अलावा स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट में राधे मां और शो के मेकर्स बीच असहमति का दावा किया जा रहा है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बिग बॉस के मेकर्स ने उनसे उनका त्रिशूल घर के बाहर ही छोड़कर जाने के लिए कहा था लेकिन राधे मां इसके लिए तैयार नहीं हुईं. बताया जा रहा है कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के लिए नियम है कि वो कोई ऐसी चीज घर में लेकर नहीं जा सकते जिससे सामने वाले को नुकसान पहुंच सके. अब देखना होगा कि इस असहमति का अंजाम क्या होगा.

ड्रग्स मामले में पूछताछ के दौरान तीन बार रोईं फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को दीपिका पादुकोण से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। रिपोर्ट्स की मानें तो सवाल-जवाब के दौरान दीपिका एक बार नहीं, बल्कि तीन बार रो पड़ी थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान एनसीबी के अधिकारियों ने उन्हें इमोशनल कार्ड न खेले की नसीहत दी थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की आंखों में आंसू देख एनसीबी के अधिकारियों ने उनके हाथ जोड़ लिए। साथ ही कहा कि इमोशनल कार्ड खेलने की बजाय वे सबकुछ सच-सच बताती हैं, तो उनके लिए बेहतर होगा। दीपिका ने मानी ड्रग्स चैट की बात रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की पूछताछ में दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स चैट करने की बात स्वीकार की। हालांकि, उन्होंने ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया। दीपिका ने एनसीबी को बताया कि उनका पूरा ग्रुप डूप लेता है, जो कि सिगरेट है। इसमें कई नशीली चीजें होती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एनसीबी ने जब दीपिका से चैट में इस्तेमाल हुए वीड और हशीश शब्दों के बारे में पूछा तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जब उनसे पूछा गया कि वो जो डूप लेती हैं, क्या उसमें ड्रग्स भी होती है तो एक्ट्रेस ने चुप्पी साध ली। एक्ट्रेस के कई जवाबों से एनसीबी के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। दीपिका के दो फोन जब्त किए गए सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को दीपिका के एनसीबी दफ्तर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने सबसे पहले उन्हें आरोपों के बारे में बताया। डेटा का बैकअप लेने के लिए उनके 2 मोबाइल फोन ले लिए गए। उनसे कहा गया कि इस मामले में किसी संदिग्ध या आरोपी से बात नहीं करेंगी। उसके बाद एक अंडरटेकिंग पर साइन करवाए गए। उनसे कहा गया कि 3 फेज में पूछताछ की जाएगी, इसके लिए 3-4 राउंड हो सकते हैं। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी के हाथ तीन साल पुरानी वॉट्सऐप ग्रुप चैट लगी थी। 28 अक्टूबर 2017 को हुई इस चैट में दीपिका, उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश और सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत हुई थी। चैट में दीपिका ने ‘हैश’ और ‘वीड’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए करिश्मा से पूछा था कि माल है क्या? इसके बाद दीपिका और करिश्मा को समन भेजा गया था। करिश्मा ने एनसीबी को बताया था कि इस वॉट्सऐप ग्रुप की एडमिन खुद दीपिका थीं। कोर्ट में पेश किए जाएंगे स्टेटमेंट शनिवार को एनसीबी ने दीपिका के अलावा सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ की। इससे एक दिन पहले एजेंसी के सामने रकुल प्रीत सिंह की पेशी हुई थी। एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर एमए जैन का कहना है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने जितने भी स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए हैं, वो कोर्ट में सबमिट किए जाएंगे। जैन के मुताबिक, ड्रग्स एंगल में अब तक 18-19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet