LATEST NEWS

भोपाल में आयोजित होगा 10वां वार्षिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉन्फ़्रेंस वैसोकॉन 2025

भोपाल में आयोजित होगा 10वां वार्षिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉन्फ़्रेंस वैसोकॉन 2025 10 और 11 मई को देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ होंगे एकत्र; वेसकुलर ईवेंट और ब्लीडिंग पर होगी चर्चा भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल इस सप्ताहांत एक प्रतिष्ठित चिकित्सा आयोजन की मेज़बानी करने जा रही है। 10 और 11 मई को होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित होने जा रही “वैसोकॉन 2025” नामक दो दिवसीय वार्षिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉन्फ़्रेंस में देशभर से वरिष्ठ डॉक्टर, शोधकर्ता और विशेषज्ञ जुटेंगे। यह आयोजन भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं गैस्ट्रोकेयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा किया जा रहा है और इसमें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं लिवर से जुड़ी जटिल वेसकुलर स्थितियों पर चर्चा की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस में इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एम पी चैप्टर , इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्रेटर भोपाल ब्रांच, इंडियन सोसाइटी ऑफ वैस्कुलर एंड इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (एमपी चैप्टर), एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन एम पी चैप्टर, भोपाल हेमेटोलॉजी सोसाइटी और भोपाल सर्जन क्लब का सहयोग प्राप्त है। आयोजन गैस्ट्रोकेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है, जो मध्यप्रदेश में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और संबद्ध रोगों की जानकारी एवं शोध को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रमुख संगठन है। कॉन्फ़्रेंस के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति में संक्रमण और कैंसर के साथ-साथ ब्लीडिंग (रक्तस्राव) और थ्रोम्बोसिस (खून का थक्का जमना) मानव जीवन के लिए अत्यंत गंभीर और घातक परिस्थितियाँ बन चुकी हैं। चाहे शरीर का कोई भी अंग प्रभावित हो, इन दोनों स्थितियों के मूलभूत सिद्धांत समान रहते हैं। चिकित्सा विज्ञान में इन विषयों पर निरंतर समीक्षा और अद्यतन जानकारी आवश्यक है। बीते वर्षों में रक्त प्रबंधन, डायग्नोस्टिक तकनीकों और संवहनी रोगों के उपचार में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष के कॉन्फ़्रेंस का मुख्य विषय रखा गया है: “वैसोकॉन – जीआई ट्रैक और लिवर में वेसकुलर ईवेंट: सही समय पर पहचानें और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करें।” यह वार्षिक कॉन्फ़्रेंस, जो हर वर्ष संस्थान के स्थापना दिवस पर आयोजित होती है, बुनियादी विज्ञान और नवीनतम चिकित्सा शोध को चिकित्सीय अभ्यास दिशानिर्देशों के रूप में प्रस्तुत करने का एक अनूठा मंच है। दो दिवसीय इस कॉन्फ़्रेंस में व्याख्यान, पैनल चर्चा, संगोष्ठी, वाद-विवाद, केस स्टडीज़ और वीडियो वर्कशॉप्स के माध्यम से प्रतिभागियों को उपयोगी और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इस बार, पारंपरिक लाइव डेमोन्स्ट्रेशन के स्थान पर उच्च गुणवत्ता वाली वीडियो वर्कशॉप्स रखी गई हैं, ताकि प्रतिभागियों को एक अधिक प्रभावी और संरचित लर्निंग अनुभव मिल सके। कॉन्फ़्रेंस में देश के विभिन्न भागों से गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट, जीआई सर्जन, हेमेटोलॉजिस्ट, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट और एंडोस्कोपिस्ट आमंत्रित किए गए हैं, जो अपने अनुभव, रिसर्च और क्लिनिकल केस प्रस्तुत करेंगे। यह कॉन्फ़्रेंस विशेष रूप से जीआई ट्रैक और लिवर से जुड़ी संवहनी समस्याओं पर केंद्रित है, जो आज की चिकित्सा में लगातार उभरते हुए क्षेत्र हैं। कॉन्फ़्रेंस की मुख्यतः ब्लीडिंग और थ्रोम्बोसिस जैसे जटिल चिकित्सकीय मुद्दों का बहुआयामी विश्लेषण शामिल है। इसमें पीटी-आईएनआर (PT INR) की व्याख्या और उपयोगिता, थ्रोम्बोइलास्टोग्राफी का समयबद्ध और उपयुक्त उपयोग, बड़े पैमाने पर ब्लीडिंग में रक्त एवं रक्त उत्पादों का तर्कसंगत प्रयोग जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। वेरिसील और नॉन-वेरिसील अप्पर जीआई ब्लीडिंग, बच्चों में रेक्टल ब्लीडिंग, पोर्टल वेन थ्रोम्बोसिस की जटिलताएँ, प्रक्रियात्मक ब्लीडिंग का प्रभावी प्रबंधन, तथा मेसेंटेरिक इस्किमिया में सर्जरी बनाम इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी जैसे विशिष्ट क्लिनिकल निर्णयों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इसके अतिरिक्त बुड-चियारी सिंड्रोम में आईआर की उभरती भूमिका, एलजीआई और छोटी आंत से ब्लीडिंग, एंटीकोएग्यूलेशन या एंटीप्लेटलेट थेरेपी के मरीजों में ब्लीडिंग का प्रबंधन, हीमोपेरिटोनियम, हीमोक्लिप्स का सर्वोत्तम उपयोग, और ब्लीडिंग से पहले एंडोस्कोपी सुइट की तैयारी जैसे व्यावहारिक विषय शामिल होंगे। आधुनिक तकनीकों के संदर्भ में कॉटरी सेटिंग्स, एआई की भूमिका, और विशेष परिस्थितियों में एंटीकोएग्यूलेशन का उपयोग भी विस्तृत चर्चा के केंद्र में रहेगा। चिकित्सकों और इंटेंसिविस्ट के दृष्टिकोण से जीआई ब्लीडिंग के मामलों की केस-आधारित समीक्षा कॉन्फ़्रेंस को और भी समृद्ध बनाएगी। कॉन्फ़्रेंस का एक विशेष सत्र कार्सिनोमा विषय पर केंद्रित होगा, जिसमें चर्चा की जाएगी कि भारत में पेट के कैंसर की निगरानी कितनी आवश्यक है, किन पॉलिप्स को हटाया जाना चाहिए और बायोप्सी के लिए कौन-सी रणनीति अपनाई जानी चाहिए। इसके साथ ही वीडियो वर्कशॉप के माध्यम से ब्लीडिंग और थ्रोम्बोसिस के एंडोस्कोपिक, सर्जिकल और रेडियोलॉजिकल प्रबंधन की तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। विशिष्ट आमंत्रित अतिथि वक्ताओं डॉ. एस.के. सरीन (दिल्ली), डॉ एस के आचार्य (भुवनेश्वर), डॉ. ए.सी. आनंद (भुवनेश्वर), डॉ. एस.पी. मिश्रा (प्रयागराज), डॉ. राजेश पुरी (दिल्ली), डॉ. मोहन राम चंदानी (हैदराबाद), डॉ. उमेश जलिहाल (बेंगलुरु), डॉ. सोनल अस्थाना (बेंगलुरु), डॉ. नीरज सर्राफ (दिल्ली), डॉ. कौशल मदान (दिल्ली), डॉ. बी.एस. रवींद्र (बेंगलुरु), डॉ. अमर मुकुंद (दिल्ली), डॉ. ज़हीर नबी (हैदराबाद), डॉ. जयंत सामंता (चंडीगढ़), डॉ. राहुल भार्गव (दिल्ली), डॉ. प्रवीण शर्मा (दिल्ली), डॉ. नितिन शेट्टी (मुंबई), डॉ. वेंकट अय्यर (भावनगर), डॉ. जगदीश आर. सिंह (हैदराबाद), डॉ. पवन के. अदला (हैदराबाद), और डॉ. प्रीतम नाथ (भुवनेश्वर) जैसे नाम शामिल है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सागर में स्वास्थ्य विभाग के अधोसंरचना विकास संबंधी कार्यों की वृहद की समीक्षा

सागर उप मुख्यमंत्री एवं सागर ज़िले के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल ने स्वास्थ्य अधोसंरचना निर्माण कार्यों में गति लाने और समानांतर रूप से आवश्यक उपकरण और फर्नीचर खरीदने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय शीघ्र प्रारंभ हो सके इसके लिए आवश्यक उपकरण और फर्नीचर की उपलब्धता भी साथ ही सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए मैनपॉवर की उपलब्धता बढ़ाने पर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सागर में स्वास्थ्य विभाग के अधोसंरचना विकास संबंधी कार्यों की वृहद समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सभी परियोजनाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों से पूर्व में ही चर्चा की जाए तथा उनके साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किए जाएं। उन्होंने उपस्थित विधायक गण से भी कहा कि वे उनके क्षेत्र विशेष के कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति आदि से समय-समय पर अवगत कराएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निर्माण कार्यों, अधोसंरचना विकास कार्यों में गति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य  सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए बजट का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने  निर्देश दिए कि निर्माण एजेंसियों द्वारा किए गए कार्यों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो, ताकि कार्यों की गति बनी रहे और गुणवत्ता भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने लैंड एलॉटमेंट की प्रक्रिया यथासंभव शीघ्रता से करने के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य जैसी बुनियादी और जनहितकारी व्यवस्थाओं पर संबंधित अधिकारी प्राथमिकता पर ध्यान दें। उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्‍द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र/आरोग्य मंदिर से संबंधित विभिन्न पूर्ण हो चुके तथा निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। सागर जिले में उक्त सभी कार्यों की अनुमानित लागत लगभग 447 करोड़ रुपए है जो विभिन्न निर्माण एजेंसियों जैसे पीडब्ल्यूडी, पीआईएयू, हाउसिंग बोर्ड आदि से संबंधित हैं। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला चिकित्सालय के अंतर्गत 100 बिस्तरीय नवीन भवन के शीघ्र लोकार्पण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार बीना अस्पताल के रिनोवेशन /नवीनीकरण तथा वहां डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बंडा पीएचसी में बाउंड्री वॉल को प्रस्ताव शामिल करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार 15वें वित्त के तहत कार्यों को शीघ्रता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह संवेदनशील रहकर कार्य करें और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम लाने की दिशा में हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन एक प्रभावी योजना है जिसका सीएचसी, पीएचसी और आरोग्य केन्‍द्रों के माध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक , सशक्त और जनहितकारी बनाने के लिए अधोसंरचना, मानव संसाधन, उपकरण, प्रबंधन और तकनीकी सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यों की सतत निगरानी करें और सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें। विधायक शैलेंद्र जैन, वीरेंद्र लोधी, श्रीमती निर्मला सप्रे, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, कलेक्टर संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

परेशन मुस्‍कान के तहत चौकी विक्रमपुर द्वारा गुम हुए नाबालिक बालिका को भोपाल से किया दस्‍तयाब

डिंडौरी ऑपरेशन मुस्‍कान के तहत गुम  हुए नाबालिक  बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा  अभियान चलाया जा रहा है ।पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह के आदेशानुसार समस्‍त थाना /चौकी को उक्‍त अभियान के तहत त्‍वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं जिसके तारतम्‍य  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन एवं अनु.अधि.(पुलिस) शहपुरा  मुकेश अबिंद्रा व थाना प्रभारी शाहपुर  हरिशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी विक्रमपुर द्वारा गुमशुदा बालिका को भोपाल  से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। विशेष भूमिका –   चौकी प्रभारी विक्रमपुर सउनि. संतोष यादव , सउनि. मो. एजाज कुरैशी, साइबर सेल से  प्र.आर.202 मुकेश प्रधान, आर. 20 जगदीश की विशेष भूमिका रही ।

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा  RPF ने 8 देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किये भोपाल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14620) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। बदरपुर से अगरतला के बीच सफर के दौरान, RPF की ट्रेन एस्कॉर्ट टीम ने जनरल कोच की तलाशी के दौरान दो संदिग्ध पिठ्ठू बैग जब्त किए, जिनमें से 8 हस्तनिर्मित देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किया। RPF अधिकारियों के अनुसार, अगरतला पोस्ट के सुरक्षा कर्मी वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए गहन निगरानी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जनरल कोच की ऊपरी सीट पर छोड़े गए दो बैगों की जांच की गई। बैगों में भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटे हथियार पाए गए। बरामद हथियारों को RPF पोस्ट अगरतला में जमा कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। मामले की जांच GRPS/अगरतला ने शुरू कर दी है, और अधिकारियों के अनुसार, इस पर जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

एम पी हलचल टी वी की 21 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ जनों को स्मृति चिन्ह भेंट

भोपाल एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल के स्थापना के इक्कीस वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में वरिष्ठ जनों को स्मृति चिन्ह भेंट किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह,महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया , आदिवासी विकास मंत्री विजय शाह,एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही उन्हें एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल की आगामी गतिविधियों की जानकारी। अपने अपने विभागों की विकास उन्मुखी योजनाओं की चर्चा के लिए एम पी हलचल टी वी न्यूज के कार्यालय पधारने का आग्रह भी उन्होंने स्वीकार किया। इस अवसर पर एम पी हलचल टी वी न्यूज चैनल के प्रधान संपादक जितेंद्र सिंह,नदीम खान व कुलदीप यादव उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीएमसी सागर में टेली मेडिसिन सेंटर का किया शुभारंभ

अब विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे हो सकेगी बात-उप मुख्यमंत्री शुक्ल टेली मेडिसिन का सफल क्रियान्वयन और पीएचसी की भीड़ बीएमसी के परफॉर्मेंस ऑडिट की तरह करेगा कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीएमसी सागर में टेली मेडिसिन सेंटर का किया शुभारंभ सागर उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में टेली मेडिसिन सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे मरीज की बात हो सकेगी एवं उचित उपचार प्राप्त हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भीड़ एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्थापित टेली मेडिसिन सेंटर में आने वाले कॉल्स की संख्या बीएमसी के परफॉर्मेंस ऑडिट की तरह कार्य करेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि टेली मेडिसिन योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की प्राथमिकता वाली योजना है। योजना से गांव-गांव के पीड़ित व्यक्ति को विषय विशेषज्ञ डॉ. की निशुल्क सलाह मिल सकेगी एवं उनका समय पर इलाज हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित विशेष रूप से आरोग्य मंदिरों में टेली मेडिसिन सुविधा शुरू की जाए। डॉक्टरों की सूची चस्पा की जावे एवं उनके फोन नंबर भी संबंधित सीएचओ, बीएमओ को उपलब्ध कराएं जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल टेली मेडिसिन/ वीडियो कॉन्फ्रेंस/वर्चुअल माध्यम से उनका उपचार दिया जा सके। उप मुख्यमंत्री ने टेली मेडिसिन सुविधा से की मरीज एवं डॉ. से बातचीत उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने टेली मेडिसिन सेंटर का लोकार्पण किया और मौके पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकोटी से डॉ. राहुल एवं वहां उपस्थित मरीज से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की, उनके उपचार की जानकारी ली और टेली मेडिसिन सुविधा के बारे में जाना। इस दौरान टेली मेडिसिन के नोडल डॉ. भूपेंद्र रोहित ने पीड़ित व्यक्ति के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं होने वाली पीड़ा की जानकारी ली, अन्य सवाल पूछे और संबंधित को खून की जांच कराने को कहा साथ ही आवश्यक दवाएं बताईं। बीएमसी के डॉ. रमेश पांडे ने बताया कि टेली मेडिसिन के लिए डॉ. रुचि जयसवाल, डॉ. अंकित जैन, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. पीयूष जैन को नियुक्त किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर और भी विशेषज्ञ डॉ. टेली मेडिसिन सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे। विधायक शैलेंद्र जैन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में हृदय रोग की आधुनिक मशीनरी एवं विशेषज्ञ डॉ. की आवश्यकता की बात कही। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इस विषय पर शासन द्वारा पीपीपी मोड पर सेवाएं प्रदान करने की कार्रवाई चल रही है, शीघ्र ही इस पर निर्णय होगा और सागर वासियों को हृदय रोग का इलाज भी मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी, डॉ. मनीष जैन, डॉ. सौरभ जैन सहित मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के चिकित्सक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।  

खेल मंत्री सारंग ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में सभी पदक विजेता खिलाडियों को दी बधाई

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 1 स्वर्ण सहित जीते 4 पदक खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 मेंमध्यप्रदेश 18 पदकों के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर खेल मंत्री सारंग ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में  सभी पदक विजेता खिलाडियों को दी बधाई भोपाल खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2025 का आयोजन 04 से 15 मई 2025 तक बिहार के विभिन्न शहरों – पटना, राजगीर, भागलपुर, गया और नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का 229 सदस्यीय दल भाग ले रहा है, जिसमें 176 खिलाड़ी और 53 सहयोगी स्टॉफ शामिल हैं। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने गुरूवार को भी अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 4 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं। अब तक प्रदेश के खिलाड़ी कुल 18 पदक (9 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य) अर्जित कर चुके हैं, जिससे मध्यप्रदेश ने मैडल टैली में चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है। मलखंभ (पोल मलखंब – व्यक्तिगत बालिका वर्ग): भोपाल की सिद्धि गुप्ता ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। गतका (सोट्टी – व्यक्तिगत बालिका वर्ग): अर्शप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। शूटिंग (25 मीटर पिस्टल रैपिड फायर – व्यक्तिगत बालक वर्ग): सूरज शर्मा ने रजत पदक जबकि साहिल चौधरी ने कांस्य पदक जीता, जिससे शूटिंग में मध्यप्रदेश का दबदबा बना रहा। मलखम्भ में 9 में 7 स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश के नाम मलखंभ खिलाडियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मलखंभ में कुल 9 स्वर्ण पदक दव पर थे, मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने 9 में 7 स्वर्ण अपने नाम किये, प्रतियोगिता में 2 रजत और 1 कंस्य पदक भी मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने आर्जित किया| प्रतियोगिता में कुल 10 पदक मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने जीते| मध्य प्रदेश बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बना, मध्य प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 5 पदक आर्जित किये, बालिका वर्ग में सिद्धि गुप्ता ने 3 स्वर्ण पदक आर्जित किये, जो एक रिकॉर्ड है। आज मलखंभ की प्रतियोगिताएं समाप्त हो गयी है। पदक विजेता खिलाडि़यों का विस्तृत विवरण     बालिका टीम चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक         (सिद्धि गुप्ता, माहि राठौर, अनुष्का नायक, वीरा राठौर, मानसी बम्बोरिया, इशिका नारोलिया)     बालक टीम चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक         (देवेन्द्र पाटीदार, यतिन कोरि, युवराज राव घाडगे, नीरज कछावा, जयंत राठौर, दक्ष कन्हार)     आल राउंड मेंस व्यक्तिगत स्पर्धा  – स्वर्ण पदक (देवेन्द्र पाटीदार), रजत पदक(यतिन कोरि)     आल राउंड विमेंस व्यक्तिगत स्पर्धा  – स्वर्ण पदक (सिद्धि गुप्ता)     पोल मलखंभ बालिका – स्वर्ण पदक (सिद्धि गुप्ता)     हैंगिंग मलखंभ बालक – स्वर्ण पदक(देवेन्द्र पाटीदार)     पोल मलखंभ बालक – स्वर्ण पदक (देवेन्द्र पाटीदार), कांस्य पदक(यतिन कोरि)     रोप मलखंभ बालक – रजत पदक (देवेन्द्र पाटीदार)    खेल मंत्री और संचालक ने दी शुभकामनाएं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने मैदान में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का परिचय देते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।” संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में वे और अधिक पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।  

मंत्री परमार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वसुलभ, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयार विस्तृत मार्गदर्शिका का विमोचन किया। इस अवसर पर आयुक्त तकनीकी शिक्षा अवधेश शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वसुलभ, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील है। शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। मंत्री परमार ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यार्थियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन के लिए एक विस्तृत मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें पाठ्यक्रमों की जानकारी, पात्रता एवं प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया उपलब्ध है। मंत्री परमार ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए, उन्हें कौशल आधारित इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए आमंत्रित किया है। मंत्री परमार ने विद्यार्थियों से कहा कि उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लीजिए, कौशल सीखिए एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनिए। मंत्री परमार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित की है।  

10 मई को भोपाल में “ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज” परियोजना का एमओयू होगा

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना मुख्यमंत्री डॉ. यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस की मौजूदगी में 10 मई को होगा एमओयू साइन विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज परियोजना है ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज 10 मई को भोपाल में “ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज” परियोजना का एमओयू होगा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस की मौजूदगी में 10 मई को भोपाल में “ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज” परियोजना का एमओयू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के बाद अब मध्यप्रदेश में तीसरी महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय नदी परियोजना “ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना” पर कार्य होगा। इस अंतर्राज्यीय संयुक्त परियोजना के सभी अवरोध अब दूर हो गये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड रिचार्ज परियोजना है। इसके जरिए महाऱाष्ट्र सरकार के साथ मिलकर ताप्ती नदी की तीन धाराएं बनाकर राष्ट्रहित में नदी जल की बूंद-बूंद का उपयोग सुनिश्चित कर कृषि भूमि का कोना-कोना सिंचित करेंगे। उन्होंने कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना में कुल 31.13 टी.एम.सी. जल का उपयोग होगा। इसमें से 11.76 टी.एम.सी मध्यप्रदेश को और 19.36 टी.एम.सी जल महाराष्ट्र राज्य के हिस्से में आएगा। इस परियोजना में प्रस्तावित बांध एवं नहरों से मध्यप्रदेश कुल 3 हजार 362 हैक्टेयर भूमि उपयोग में लायी जाएगी। परियोजना में कोई गांव प्रभावित नहीं होगा अत: इसमें पुनर्वास की भी आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रदेश की एक-एक नदी के एक-एक बूंद जल का समुचित उपयोग राष्ट्र और राज्य के हित में करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिस तरह पिछले दिनों हमने पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का राजस्थान के साथ कार्य प्रारंभ किया है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश के साथ केन-बेतवा नदी जोड़ो की बड़ी राष्ट्रीय परियोजना पर काम किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में अब हमने इस तीसरी राष्ट्रीय नदी जल परियोजना के जरिए महाराष्ट्र राज्य के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। इस परियोजना से महाराष्ट्र के उत्तर क्षेत्र एवं मध्यप्रदेश के दक्षिण क्षेत्र के हिस्से को पर्याप्त जल उपलब्ध कराएंगे। साथ ही नागपुर जैसे बड़े शहर में पीने के पानी की समस्या और छिंदवाड़ा जिले में भी सिंचाई जल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।  

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोलर पम्प स्थापना की योजना के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने सिंचाई के लिए सोलर पम्प स्थापना की योजना ” प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के क्रियान्वयन के लिये राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में सचिव उर्जा,वित्त,नगरीय विकास एवं आवास,किसान कल्याण तथा कृषि विकास,पंचायत एवं ग्रामीण विकास,राजस्व,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सदस्य एवं नवीन तथा नवकरणीय उर्जा विभाग के सचिव सदस्य सचिव होंगे। राज्यस्तरीय समन्वय समिति द्वारा योजना के सभी घटकों अंतर्गत प्रगति की नियमित समीक्षा की जायेगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच  आवश्यक समन्वय योजना की प्रगति की नियमित (अधिकतम 3 माह) में समीक्षा की जायेगी, ताकि समय-सीमा में लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। योजना को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए आवश्यक विनिर्देश जारी करना, योजना क्रियान्वयन के संबंध में भारत सरकार के नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्रालय के साथ समन्वय करना और राज्य में योजना क्रियान्वयन में सुधार के उपाय के सुझाव भी समिति द्वारा दिए जायेंगे।    

खेल मंत्री श्री सारंग ने जूनियर वैडमिंटन खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल मध्यप्रदेश मिनी एंड सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट मंदसौर, जो कि 02 से 07 मई तक खेला गया। इसमे प्रदेश के विभिन्न जिलो से 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर 11, अंडर 13 और अंडर 15 मे बालक बालिका वर्ग में मुकाबले खेले गए। मध्य प्रदेश खेल और युवा कल्याण विभाग, बैडमिंटन डे बोर्डिंग योजना भोपाल के 10 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। बैडमिंटन डे बोर्डिंग भोपाल के खिलाडी स्वर्णिम विकास पाण्डेय ने राज्य स्तरीय मिनी और सब जूनियर प्रतियोगिता में 3 ख़िताब और कृतिका पाठक ने 2 ख़िताब अपने नाम किये। 12 साल के स्वर्णिम ने अंडर 15 का ख़िताब भी जीता। खिलाडियों की उपलब्धि पर खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है। उन्होंने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है, स्वर्णिम विकास पाण्डेय प्रतिदिन 10 घंटे अभ्यास करते हैं, यही कारण है उन्होंने अंडर 13 और अंडर 15 की राज्य चैंपियनशिप में सभी को परास्त कर यह सफलता अर्जित की। स्वर्णिम विकास पाण्डेय और कृतिका पाठक ने की संचालक खेल और युवा कल्याण श्री राकेश गुप्ता से की सौजन्य भेंट स्वर्णिम विकास पाण्डेय और कृतिका पाठक ने प्रशिक्षक रश्मि मालवीय के साथ संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता से सौजन्य भेंट की। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से इन्हें अवगत कराया, संचालक खेल ने दोनों खिलाड़ियों अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी।  

इंदौर नगर निगम का पोर्टल बंद होने से ऑनलाइन टैक्स वसूली पूरी तरह से रुक गई, टैक्स जमा करने वाले परेशान

इंदौर  नगर निगम का पोर्टल 1 अप्रैल से बंद है। इससे शहर के लोगों को टैक्स भरने में परेशानी हो रही है। निगम को अब तक लगभग 25 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। पोर्टल बंद होने से ऑनलाइन टैक्स वसूली पूरी तरह से रुक गई है। नए खाते भी नहीं खुल पा रहे हैं। लोगों को टैक्स भरने की रसीद नहीं मिल रही है और न ही उनका रिकॉर्ड अपडेट हो पा रहा है। पोर्टल को चालू करने की कर रहे कोशिश निगम अधिकारी पोर्टल को फिर से चालू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत है और पोर्टल बंद होने से निगम को राजस्व मिलने में दिक्कत हो सकती है। दफ्तरों के चक्कर काट रहे लोग पोर्टल बंद होने से शहर में अफरा-तफरी मची हुई है। लोग टैक्स भरने के लिए नगर निगम के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पोर्टल 1 अप्रैल से बंद है। इसे नए वित्तीय वर्ष के लिए डेटा अपडेट करने के लिए बंद किया गया था। निगम ने कहा था कि एक हफ्ते में पोर्टल फिर से शुरू हो जाएगा लेकिन मई का पहला हफ्ता बीत चुका है, और पोर्टल अभी भी बंद है। निगम को भारी नुकसान ऑनलाइन टैक्स वसूली पूरी तरह से ठप हो गई है। इसका सीधा असर निगम की आय पर पड़ रहा है। लोग टैक्स भरने के लिए जोनल ऑफिस और निगम मुख्यालय जा रहे हैं लेकिन वहां उन्हें बताया जा रहा है कि रसीद कट्टे उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से लोग संपत्ति कर, जल कर और किराया जमा नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को न तो रसीद मिल रही है और न ही उनका रिकॉर्ड अपडेट हो पा रहा है। नए खाते खुलवाने के लिए भी लोग परेशान हैं। जोनल ऑफिस और मुख्यालय पर संपत्ति कर और जल कर के नए खाते खुलवाने वाले लोग चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पोर्टल बंद होने से नए खाते नहीं खुल पा रहे हैं। भोपाल तक लगा चुके गुहार निगम के अधिकारी पोर्टल को लेकर भोपाल तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। अधिकारी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि पोर्टल कब तक चालू होगा। एक तरफ नगर निगम आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग टैक्स जमा करने के लिए परेशान हो रहे हैं।

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी पुलिस केस में उलझे, रिन्यू नहीं हो रहा पासपोर्ट

इंदौर  स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के पासपोर्ट की समय सीमा बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में एक बार फिर से केंद्र सरकार ने समय मांगा है। कोर्ट ने सात दिन दिए, साथ ही इसे अंतिम अवसर मानने को भी निर्देश दिए। 31 दिसंबर 2020 की रात फारुकी के खिलाफ इंदौर में धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ देशभर में अलग-अलग जगह केस दर्ज हुए और फारुकी को गिरफ्तार कर लिया गया था। दे दी थी जमानत सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 5 फरवरी 2021 को जमानत दे दी थी, साथ ही उन पर चल रहे सभी केस इंदौर ट्रांसफर कर दिए थे। जमानत शर्तों मुताबिक हर साल कोर्ट की इजाजत से पासपोर्ट रिन्यू होता रहा। अब फारुकी ने 10 साल के लिए पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन किया है। इस पर मुंबई पासपोर्ट कार्यालय को हाईकोर्ट में जवाब देना है। कोर्ट में चालान पेश नहीं फारुकी के वकील अभिषेक तुगनावत ने बताया कि चूंकि उनके केस को इंदौर ट्रांसफर कर दिया था, इसलिए पासपोर्ट रिन्यू के लिए सुनवाई भी इंदौर में ही हो रही है। बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि फारुकी पर केस दर्ज हुए 4 साल 5 माह हो चुके हैं। पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है। उन्हें बेवजह केस में उलझना पड़ रहा है। उनका पासपोर्ट जनवरी 2026 तक वैध है। कई देशों में वीजा शर्त है कि पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 माह पहले की होनी चाहिए।

भोपाल से लखनऊ और पटना राजधानियों के लिए वंदे भारत का शुभारंभ जल्द

भोपाल  मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के रहते हैं, लेकिन लखनऊ और पटना के लिए नियमित ट्रेनों की कमी के कारण यात्रियों का उनके गृहक्षेत्र पहुंचना मुश्किल होता है. अब उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों के लिए भोपाल से सीधी रेल सुविधा मिलने वाली है. भोपाल से दोनों राज्य की राजधानियों के लिए वंदे भारत का शुभारंभ किया जाना है. इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा हो रही है, लेकिन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तीसरी पिट लाइन तैयार नहीं होने के कारण वंदे भारत का संचालन टल रहा है. यात्री सोते हुए पहुंच जाएंगे पटना, 4 घंटे का समय बचेगा रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि “रानी कमलापति से पाटलीपुत्र के लिए स्लीपर कोच वाली वंदे भारत का संचालन किया जाएगा. इसमें 16 कोच होंगे. बता दें कि भोपाल से पटना की दूरी करीब 850 किलोमीटर है. वर्तमान में जो ट्रेन इस रुट पर चल रही हैं, वो भोपाल से पटना पहुंचने में 18 से 20 घंटे का समय लेती हैं. नई वंदे भारत शुरू होने से यात्री 14 से 15 घंटे में भोपाल से पटना पहुंच जाएंगी. अच्छी बात यह है कि यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी. यानि यात्री सोते हुए यात्रा कर सकता है. भोपाल से पटना के लिए मिलेगी प्रीमियम वंदे भारत अधिकारियों ने बताया कि भोपाल से लखनऊ के लिए 8 कोच वाली प्रीमियम वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है. इसके सभी कोच कुर्सीयान यानि चेयर सीट वाले होंगे. बता दें कि भोपाल से लखनऊ की दूरी करीब 590 किलोमीटर है. वर्तमान में जो ट्रेन इस रुट पर चल रही है, वो भोपाल से लखनऊ पहुंचने में 9 से 11 घंटे का समय लेती है, लेकिन इस मार्ग पर वंदे भारत की शुरुआत होने से यात्री महज 6 से 7 घंटे में भोपाल से लखनऊ पहुंच सकेंगे. ये ट्रेन 8 कोच वाली चेयरकार होगी. जो सप्ताह में 6 दिन चलेगी. तीसरी पिट तैयार होते ही मिलेगी दो वंदे भारत की रैक भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीएमई आरपी खरे ने बताया कि “रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तीसरी पिट लाइन बनाई जा रही है. इसका 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. खरे ने बताया कि निर्माण कंपनी ने 30 जून 2025 तक तीसरी पिट लाइन रेलवे को हैंडओवर करने का दावा किया है. हालांकि अभी तीसरी पिट लाइन को पूरी तरह तैयार होने में अगस्त-सितंबर तक का समय लग सकता है. आरपी खरे ने बताया कि जैसे ही तीसरी पिट लाइन तैयार होगी.” 7 साल बाद भी 10 करोड़ रुपये की पिट लाइन अधूरी बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तीसरी पिट लाइन बनाने को लेकर साल 2028 में स्वीकृत मिली थी, लेकिन काम करीब छह से आठ महीने बाद शुरू हुआ. अब 7 साल का समय बीतने के बाद भी आरकेएमपी में तीसरी पिट लाइन अधूरी है. इधर भोपाल मंडल के एससीएम व प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि “रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास आरओएच शेड बनाया जा रहा है, जहां वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस किया जाएगा. साथ ही अन्य ट्रेनों का भी मेंटेनेंस होगा, जो कि संभवतः सितंबर महीने के बाद शुरू होगा. इसको बनाने में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आई है.” जर्मन तकनीकी से बने कोच का होगा सुधार रेल अधिकारियों ने बताया कि “यह केमटेक डिजाइन की पिट लाइन है, जो दो पुरानी लाइनों की तुलना में तकनीकी संसाधनों से लैस है. जिस पर जर्मन कंपनी लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) के तकनीकी सहयोग से बनाए जा रहे नए कोचों का आसानी से सुधार किया जा सकेगा. यहां एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की ओवर हालिंग होगा. तीसरी पिट लाइन की ऊंचाई अधिक है, जिसमें रेलकर्मी कोचों के नीचे आसानी से खड़े रहकर सुधार कार्य कर सकेंगे. इसमें मशानों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए पाथ-वे बने हुए हैं. इस पिट लाइन में कम समय से अधिक ट्रेनों का मेटेंनेंस किया जा सकेगा.

इंदौरवासियों के लिए ज्ञान और संवाद का एक सुनहरा अवसर 10 मई से

इंदौर अभ्यास मंडल की 64वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला 10 मई से आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन शाम 6.30 बजे जाल सभागृह साउथ तुकोगंज में इसका आयोजन होगा। गत 66 वर्ष से संवाद का यह सिलसिला अभ्यास मंडल के द्वारा जारी है। अभ्यास मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस बार भी अलग अलग क्षेत्रों के प्रमुख लोग आयोजन में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। शहर के लोगों को ज्ञानार्जन के साथ एक दूसरे मिलने और संवाद करने का मंच मिलेगा। उद्घाटन सत्र 8 दिन की इस व्याख्यानमाला का उद्घाटन श्रीहरि बोरिकर के द्वारा होगा। वे युवा हैं और विद्यार्थी आंदोलनों के अग्रज रहे हैं। छात्रों को सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरणा देते रहे हैं। 10 मई को होने वाले इस दीप प्रज्जवलन और व्याख्यान में शहर के प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। इस दिन का विषय रहेगा सुशासन का आधार – नागरिक कर्तव्य। इसके बाद के सत्र इस प्रकार रहेंगे 11 मई- अमृता आचार्य, पूर्व वायुसेना अधिकारी विषय – भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका 12 मई – अवनीश अवस्थी, IAS पूर्व गृह सचिव विषय – आधुनिक शहरीकरण में ई गवर्नेंस की भूमिका 13 मई – डॉ अनिल काकोडकर, पद्मविभूषण पद्मभूषण पद्मश्री विषय – मेरे सपनों का विकसित भारत 14 मई – डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, शिक्षाविद् विषय – शिक्षा का व्यवसायीकरण और वर्तमान चुनौतियां 15 मई – डॉ संजीव पंतजोशी, IPS, पुलिस महानिदेश केरल विषय – भारत में दूरगामी विकास में पंचायतों की भूमिका 16 मई – जगदीप एस छोकर, पूर्व निदेशक IIM अहमदाबाद विषय – भारत में लोकतंत्र व चुनाव 17 मई – समापन, पद्मश्री डॉ रणवीर सिंह गुलेरिया, पूर्व एम्स डायरेक्टर, पद्मश्री विषय – बेहतर स्वास्थ की दिशा में कुछ कदम  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet