LATEST NEWS

कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश

कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में इन्द्रवती यादव पति स्व0 श्री सीताशरण यादव ग्राम पोस्ट नेउसा, जनपद पंचायत पाली जिला उमरिया ने कमिश्नर को आवेदन देते हुए  बताया कि उनके पति स्व0 श्री सीताशरण यादव की मुत्यु दुर्घटना के कारण 5 फरवरी 2025 को  हो गई थी। उन्होनें मृत्यु के बाद मिलने वाली सहायता राशि हेतु कई बार आवेदन किया हैै। लेकिन अभी तक उनकों उनके पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली सहायता राशि का लाभ नहीं दिलाया गया है। उनका कहना था कि उनको सहायता राशि का लाभ दिलाया जाए। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारी को आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में  सूरज बाई  ग्राम पंचायत पड़मनिया जिला अनूपपुर ने कमिश्नर को आवेदन देते हुए बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्री देवी सिंह की मृत्यु 16 जून 2022 को हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद विधवा पेंशन हेतु उन्होनें कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन किया है। आवेदन करने के बाद भी उन्हें विधवा पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उनका कहना था कि उन्हें विधवा पेंशन दिलाया जाए। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई में राजस्व से संबंधति, आर्थिक सहायता, खाद्य, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजातीय विभाग सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण हेतु कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियेां की ओर आवेदन प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 1 मई को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

भोपाल मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वन्दे मातरम्” एवं राष्ट्र गान “जन-गण-मन” का गायन 1 मई को प्रात: 10:15 बजे किया जाएगा। इसमें मंत्रालय सहित सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।  

सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर रही नृत्य कला के संरक्षण के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर रही नृत्य कला के संरक्षण के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व नृत्य दिवस पर कलाकारों को दी बधाई भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व नृत्य दिवस पर देश-प्रदेश के सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नृत्य अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है, जिसमें आत्मा, शरीर के साथ लयबद्ध होकर आनंद का अनुभव करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने वाली नृत्य कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान विष्णु के अवतार, परम तपस्वी भगवान परशुराम जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम, पृथ्वी पर शौर्य के अतुलनीय प्रतिमान हैं, उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परशुराम जयंती पर ईश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की है।  

यातायात प्रभारी की कार्यशैली से परेशान है जिले की जनता एवं कार्यकर्ता

यातायात प्रभारी को अनूपपुर जिले से तत्काल हटाया जाए:-  पूर्व मंत्री विधायक विसाहूलाल सिंह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर विधायक ने जिला यातायात प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग यातायात प्रभारी की कार्यशैली से परेशान है जिले की जनता एवं कार्यकर्ता अनूपपुर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री अनूपपुर विधायक विसाहूलाल सिंह के द्वारा 29 अप्रैल 2025 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर अनूपपुर जिले के यातायात प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे को अनूपपुर जिले से तत्काल बाहर स्थानांतरण किए जाने की मांग की है।  अनूपपुर विधायक विसाहूलाल सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर के पत्र का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में बताया कि यातायात प्रभारी ज्योति दुबे के द्वारा जिले के अंदर भारी वाहनों से पैसा लेकर नियम विरुद्ध उनका संचालन कराया जा रहा है ड्रिंक एंड ड्राइव के नाम पर वाहन चालकों को जबरन परेशान कर अवैध वसूली की जा रही है और फर्जी मुकदमे कायम किये जा रहे हैं ।स्थानीय जनप्रतिनिधियों भाजपा कार्यकर्ताओं तथा निर्दोष आम जनता को प्रताड़ित कर उनसे सड़क पर अवैध वसूली की जा रही है इनकी कार्यशाली से जिले की जनता परेशान है ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए जिससे कि कानून व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। चालान के नाम पर हो रही अवैध वसूली भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने बताया कि जिले की यातायात प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे जब से पदस्थ हुई है तब से अनूपपुर जिले की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है वहीं निर्दोष  क्षेत्र की जनता आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से चालान के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जाती है इन्हें जो पैसा देता है उसके वहां को छोड़ दिया जाता है और जो नहीं देता है उसके ऊपर मामला पंजीबद्ध किया जाता है इनकी हिटलर शाही के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल युवा मोर्चा हटाए जाने की मांग करती है। जिले भर में घूम घूम कर हो रही वसूली शिकायत में बताया गया कि अनूपपुर जिला यातायात प्रभारी  श्रीमती ज्योति दुबे के द्वारा अपने कर्मचारियों के माध्यम से पूरे जिले में घूम-घूम कर नाका लगाकर अवैध रूप से मोटर मालिकों से पैसे की वसूली की जा रही है । बड़े वाहनों से हर महीना मोटी रकम  लिया जा रहा है जो मोटर मालिक पैसा नहीं देता है उनके विरुद्ध केवल कार्यवाही की जाती है। परिवहन में संलग्न कोयला,रेता ,गिट्टी ,पत्थर ,मुरम ,राखड़ तथा सवारी वाहनो से हर महीना मोटी रकम लिया जाता है अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के नाम पर यातायात प्रभारी द्वारा हिटलर शाही रवैया अपनाया जा रहा है।

हाउसिंग बोर्ड की खुली जमीन पर नगर निगम, लोक स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय तथा आंगनवाड़ी केन्द्र स्थापित कर दिया गया, HC ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए

भोपाल मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने कॉलोनी बनाते समय सार्वजनिक उपयोग के लिए खुली जमीन छोड़ी थी। खुली जमीन पर सरकारी विभाग ने अतिक्रमण कर अपने कार्यालय खोल लिए हैं। जिसे चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगल पीठ ने याचिका की सुनवाई के बाद यथास्थिति के आदेश जारी करते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भोपाल निवासी निसार खान की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के द्वारा ऐशबाग एरिया में कॉलोनी बनाई गई थी। कॉलोनी बनाए जाने के दौरान लोगों के सार्वजनिक उपयोग के लिए खुली जमीन छोड़ी गई थी। कॉलोनी को बाद में नगर निगम को स्थानांतरित कर दिया गया था। याचिका में आरोप लगाते हुए कहा गया था कि हाउसिंग बोर्ड ने एमआईजी श्रेणी के मकान वाले क्षेत्र में लगभग 12 हजार वर्ग फीट जमीन को सार्वजनिक उपयोग हेतु खुला छोड़ा गया था। सार्वजनिक उपयोग के लिए छोडी गई जमीन पर नगर निगम तथा लोक स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय तथा आंगनवाड़ी केन्द्र स्थापित कर दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा वेस्ट डम एरिया बनाने का प्रस्ताव बना रहा है। याचिका में कहा गया था कि नियमानुसार आंगनवाड़ी तथा लोक स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के लिए सरकार जमीन उपलब्ध करती है। नियमानुसार छोड़ी गई जमीन पर सरकारी विभाग द्वारा अतिक्रमण कर कार्यालय स्थापित किए गए हैं। युगलपीठ ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद उक्त आदेश जारी किए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता केके अग्निहोत्री व अधिवक्ता अनमोल चौकसे ने पैरवी की।

दुष्कर्मी आरोपी बहाने से युवती के ग्वालियर वाले घर में रुका, जहां उसके साथ की जबरदस्ती

  ग्वालियर नोएडा के कारोबारी पर कंपनी की पूर्व डायरेक्टर से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बहाने से युवती के ग्वालियर वाले घर में रुका, जहां उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिए जिसे वायरल करने की लगातार धमकी देता रहा। पूरा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि झांसी निवासी कारोबारी दीपक सोनी और पीड़िता साल 2017 से साथ में काम कर रहे थे। बीते 18 मार्च को ग्वालियर में होटल न मिलने के बहाने वह युवती के घर रुका था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस घटना की जांच शुरू कर दी है आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में 41 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है पारा

भोपाल  मध्य प्रदेश के आसमान पर छाए बादलों की वजह से कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई तो कहीं पर धूप-छांव का सिलसिला चल रहा है। हालांकि मंगलवार के बाद इन गतिविधियां में कमी आएगी और फिर से तीखी धूप सताने लगेगी। सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, उमरिया, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। कहीं-कहीं तेज आंधी-तूफान के साथ ओले भी गिरे। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसमान पर छाए बादलों की वजह से धूप-छांव का खेल शाम तक चलता रहा। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया इन गतिविधियों का असर प्रदेश के तापमान पर साफ नजर आ रहा है। इससे रात के तापमान में जहां कमी आई है, वहीं सोमवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं पूर्वी क्षेत्रों के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं। इधर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में गर्मी का असर तेज रह सकता है। भोपाल, इंदौर संभाग के शहरों में भी पारा 42 डिग्री के आसपास ही रहेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, दो टर्फ एक्टिव है। इस वजह से सोमवार को कई जिलों में बारिश का दौर रहा। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी बना रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। 1-2 मई को भी नए सिस्टम की वजह से बारिश होने के आसार है। भोपाल-इंदौर समेत 17 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार आंधी और बारिश के बीच सोमवार को मध्यप्रदेश में गर्मी का असर भी तेज रहा। ग्वालियर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। एक ही दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन के साथ प्रदेश के 17 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, धार में 42.9 डिग्री, नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, खरगोन-गुना में 42 डिग्री, शाजापुर में 41.4 डिग्री, सागर-नौगांव में 41.1 डिग्री, दमोह, रायसेन-खजुराहो में 41 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.6 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 42 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और तेज हवा चलने के आसार मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान में हवा के ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। दूसरा सिस्टम राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका के रूप में है। इस वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं। मंगलवार से प्रदेश में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।   ऐसा रहेगा अप्रैल का आखिरी सप्ताह     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक, यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री, जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। अप्रैल में ऐसा रहा अब तक का मौसम अप्रैल के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही। दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओले और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहा। तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहा। कई जिलों में लू भी चली।

अवैध रेत उत्खनन माफिया के विरूद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूरपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। विगांक 27.04.2025 को टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतानंद कोल, आरक्षक दीपक कुन्देला, आरक्षक राजेश बड़ोले के द्वारा बिना नम्बर की लाल पीले रंग की टाटा कंपनी की डग्गी चालक के द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था जो मौके पर चालक सूरज पटेल पिता राकेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पसला थाना कोतवाली जिला अनूपपुर से डग्गी में लोड रेता के जप्त कर थाना कोतवाली अनूपपुर में डग्गी चालक सूरज पटेल व वाहन स्वामी अक्षय सिहं के विरुद्ध अपराध क्रमांक 207/25 धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर कार्यवाही की जा रही है।

SBI की बिजौली शाखा की खिड़की तोड़कर चोर घुसे, शातिराना तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंचें

ग्वालियर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिजौली (रतबाई) शाखा की खिड़की तोड़कर रात 12.14 बजे शातिर चोर घुस गया। चोर बैंक की सुरक्षा के सारे इंतजामों को ठेंगा दिखाकर शातिराना तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया। स्ट्रांग रूम के अंदर 112 ग्राहकों के 734 पीडीसी चेक उसने चोरी किए। इन्हें अपने बैग में रखा और भाग निकला। यहां 113 ग्राहकों के चेक रखे थे। वह एक ग्राहक के छह चेक यहीं लिफाफे में छोड़ गया और बाकी सारे चेक बैग में भरकर ले गया। इसके अलावा उसने यहां से कुछ भी चोरी नहीं किया। आशंका है- वह यहां चेक ही चोरी करने के लिए आया था। छैनी-हथौड़े की मदद से काटा चोर बैंक के बारे में सबकुछ जानता था, उसने बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल होने के बाद स्ट्रांग रूम का चैनल गेट हथौड़े की मदद से तोड़ा। इसके बाद वह जब अंदर पहुंच गया तो दूसरा दरवाजा था। यह दरवाजा लकड़ी का था, जिसे उसने नीचे से छैनी-हथौड़े की मदद से काटा। यहीं से वह स्ट्रांग रूम के अंदर दाखिल हो गया। यहां जिस बाक्स में चेक रखे थे, वह सभी चेक निकाले। कुछ देर इन्हें पढ़ा और 112 ग्राहकों के 734 चेक लेकर भाग निकला। भानुप्रताप नाम के ग्राहक के छह चेक यहीं छोड़ गया। सीसीटीवी कैमरे में नजर आया चोर रातभर किसी को पता नहीं लगा। सुबह जब शाखा प्रबंधक नीरज ढोडी व अन्य स्टाफ यहां पहुंचा तब खिड़की, दरवाजा, चैनल गेट का ताला टूटा पड़ा था। सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें चोर नजर आया। वह मुंह पर कपड़ा बांधे था। स्ट्रांग रूम में लॉकर और चेस्ट… यहां पहुंच जाता तो करोड़ों की होती चोरी स्ट्रांग रूम में लॉकर और चेस्ट है। यहां ग्राहकों के लाकर हैं। बैंक में जो नकद रुपये होते हैं, वह चेस्ट में होते हैं। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उसे एक और सुरक्षा लेयर से गुजरना होता, लेकिन अगर वह लॉकर व चेस्ट तक पहुंच जाता तो करोड़ों रुपये की चोरी हो जाती। चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था     बिजौली स्थित स्टेट बैंक की शाखा में चोर रात को घुसा था। वह 740 में से 734 पीडीसी चेक ले गया। उसका चेहरा स्पष्ट नहीं है, क्योंकि उसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पड़ताल चल रही है। – मनीष यादव, एसडीओपी, बेहट  

भोपाल में मुस्लिम युवकों ने पहचान छिपा हिंदू लड़कियों से रेप, वकीलों ने आरोपियों को पीटा

भोपाल भोपाल में पहचान छिपाकर समुदाय विशेष के युवकों द्वारा हिन्दू लड़कियों से रेप और ब्लैकमेल की वारदात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। इस घटना को लेकर लोगों के आक्रोश का अंदाजा सोमवार को हुई एक घटना से लगाया जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को जब पुलिस दो आरोपियों को जीप में बैठाकर जिला न्यायालय परिसर से ले जा रही थी तभी गुस्साए वकीलों की भीड़ ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए उन पर हमला बोलते हुए पीट दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य बार काउंसिल के सह-अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया कि वकील, खासकर युवा, इस घटना से नाराज हैं। वकील इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं। वे अनुशासित तरीके से विरोध कर रहे हैं। यह संघर्ष जारी रहेगा और अगर ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक सैफ अली को बचा लिया गया। सैफ को सुरक्षित ले जाया गया। दूसरे आरोपी को भगवा कपड़े में ले जाए जाने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसे यह कपड़ा नहीं दिया था। यह भी हो सकता है उसने खुद को ढकने के लिए वाहन में पड़े इस कपड़े को ले लिया हो। पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, भोपाल के एक निजी कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ आरोपियों पहचान छिपाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बाद में इन लड़कियों को ब्लैकमेल किया। आरोपियों में से एक फरहान अली उर्फ ​​फराज कॉलेज का पूर्व छात्र है। उसने दो साल पहले अपनी पहचान छिपाकर नाबालिग लड़कियों में से एक से दोस्ती की। उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल किया। उसके दो दोस्तों ने भी इसी तरह अन्य लड़कियों को फंसाया। यह सनसनीखेज वारददात 18 अप्रैल को तब सामने आई जब पहली पीड़िता ने बाग सेवनिया पुलिस स्टेशन का रुख किया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और उसकी सहेलियों को अपने दोस्तों से मिलने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने उसका यौन शोषण किया और उसे ब्लैकमेल किया। आरोपियों ने अन्य लड़कियों के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और विडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच आगे बढ़ने पर पीड़िताओं और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। जिला अस्पताल में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन इससे पहले, सोमवार को ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया था. इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें जनता के हवाले करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की. क्या है पूरा मामला? यह सनसनीखेज मामला 18 अप्रैल 2025 को तब सामने आया, जब एक पीड़िता ने बागसेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने आरोप लगाया कि फरहान अली उर्फ फराज ने उसे अपने दोस्तों से मिलवाने के लिए मजबूर किया, जिन्होंने उसका यौन शोषण किया और ब्लैकमेल किया. पुलिस के अनुसार, फरहान कॉलेज का पूर्व छात्र है और उसने दो साल पहले अपनी पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी. फिर रेप किया. यही नहीं, पीड़िता का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. फरहान के दो दोस्तों, साहिल और साद ने भी इसी तरह अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसाया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS), और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में फरहान के फोन से कई अश्लील वीडियो बरामद हुए, जिनमें कम से कम 10-15 लड़कियों के वीडियो होने की बात सामने आई है. जांचकर्ताओं का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है. अजमेर रेप कांड से तुलना यह मामला 1992 के कुख्यात अजमेर रेप कांड की याद दिलाता है, जहां 100 से ज्यादा स्कूली छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण किया गया था. भोपाल मामले में भी आरोपियों ने वीडियो बनाकर पीड़िताओं को ब्लैकमेल किया और उन्हें अपने दोस्तों से मिलवाने के लिए मजबूर किया. कई पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती नशा कराया गया, मांस खिलाया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया.  सियासी बवाल इस मामले ने भोपाल में सामाजिक तनाव को जन्म दिया है. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस घटना को ‘द केरल स्टोरी” फिल्म जैसी साजिश करार देते हुए आरोपियों को सार्वजनिक सजा देने की मांग की है. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में ‘जिहाद या लव जिहाद’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी. कांग्रेस ने भी इस मामले की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

1729.24 लाख रुपए की लागत से जिला चिकित्सालय अनूपपुर के मातृ एवं शिशु विभाग के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण

जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता-प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के सेवक- प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार डॉक्टर ईश्वर का स्वरूप- राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल 1729.24 लाख रुपए की लागत से जिला चिकित्सालय अनूपपुर के मातृ एवं शिशु विभाग के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार एवं राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर नवीन भवन लोकार्पण कार्यक्रम को किया संबोधित अनूपपुर मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा है कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु सरकार संकल्पित है। जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण निश्चित तौर पर स्वास्थ्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार रविवार को अनूपपुर के जिला चिकित्सालय अनूपपुर नवीन भवन लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के सेवक होते हैं, वह पूरे मनोयोग एवं ईमानदारी के साथ अनूपपुर के विकास के लिए कार्य करें। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आपसी सामंजस स्थापित करते हुए अनूपपुर में नए आयाम स्थापित करें तथा अनूपपुर को नई ऊंचाई पर ले जाएं, यह सभी का परमदायित्व है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉक्टर ईश्वर का स्वरूप होता है, डॉक्टर बहुत ही भाग्यशाली‌ व्यक्ति ही बनता है। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि जो भी मरीज आपके पास आता है वह बहुत दुखी होता है, उन मरीजों के संवेदनाओं और भावनाओं को समझते हुए उनके साथ सकारात्मक व्यवहार रखें तथा उनका उपचार अपनत्व की भावना से करें। हम और हमारी सरकार जनता के हित के लिए अनेको योजनाएं संचालित कर रही है। जिससे जनता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर लाभ मिल सके। राज्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि आज हमारी सरकार द्वारा जनता को कोई परेशानी ना हो इस हेतु चिकित्सा के क्षेत्र में जिला चिकित्सालय अनूपपुर को 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन का अतुलनीय विस्तार किया है। आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 47, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 119 तथा जिला चिकित्सालय में 196 प्रकार की जांच सुविधाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। जिससे लोग अपनी बीमारी का निःशुल्क जांच कर बेहतर उपचार ले सके। कार्यक्रम को कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल इत्यादि के क्षेत्र में मूलभूत परिवर्तन आया है। शासन की निष्ठा, नियत एवं समर्पण अद्भुत है, जो पूरे मध्य प्रदेश के  विकास के लिए प्रतिबद्धता के आधार पर कार्य कर रहे हैं।    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि हमारी सरकार जनता के कल्याण के लिए हमेशा ही तत्पर्य है। जिला चिकित्सालय के नवीन भवन का लोकार्पण के पश्चात यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी तथा लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है। मध्य प्रदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं हमारी सरकार विकसित भारत का सपना स्वस्थ भारत से ही पूरा होगा। उन्होंने अनूपपुर के विकास में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को भी याद करते हुए लोगों को बताया। 1729.24 लाख रुपए से निर्मित जिला चिकित्सालय नवीन भवन का हुआ लोकार्पण मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार एवं मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने 1729.24 लाख रुपए से निर्मित जिला चिकित्सालय मातृ एवं शिशु विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर श्रीमती अंजुलिका सिंह, आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की सदस्य श्रीमती रश्मि खरे, श्याम नारायण शुक्ला, जितेंद्र सोनी, सिद्धार्थ सिंह, शिवरतन वर्मा, गजेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर अजीत तिर्की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस सी राय, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार व आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने राजगढ़ जिले को दी 112.10 करोड़ की लागत से 733 विकास कार्यों की सौगात

जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलदूतों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान में राजगढ़ जिले के सारंगपुर में किया श्रमदान मुख्यमंत्री ने सारंगपुर में किया जल संरक्षण तथा अधोसंरचनात्मक विकास के विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री ने राजगढ़ जिले को दी 112.10 करोड़ की लागत से 733 विकास कार्यों की सौगात भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजगढ़ जिले के किसानों की समृद्धि, खेती आधारित उद्योग, मिल्क प्रोसेसिंग ईकाई खोलने और फूड इंडस्ट्री पार्क स्थापित करने में राज्य सरकार अनुदान प्रदान करेगी। प्रदेश की माताएं-बहनें भी सशक्त हो रही हैं। अब लाड़ली बहनें ड्रोन दीदी और लखपति दीदी बन रही हैं। माताएं-बहनें ही भारतीय परंपरा में परिवार का आधार हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें लोकसभा और विधानसभा में भी 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। राज्य सरकार ने धार्मिक नगरों में शराबबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। भगवान कृष्ण के लीला स्थलों को दिव्य और देवस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ: 2028 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ नगरी बसायी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सारंगपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण को समर्पित राज्य सरकार 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का उपार्जन कर रही है। गौमाता के कल्याण के लिए सरकारी गौशालाओं का अनुदान 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति गाय किया गया है। जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पालिकाओं में गौशाला खोलने पर भी अनुदान दिया जाएगा। पशुपालन से किसानों की आय बढ़ाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की गई है। इसमें गौपालकों को कम से कम 25 और अधिकतम 200 गाय पालने पर 25 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सारंगपुर के कपिलेश्वर महादेव के प्रांगण में बाबा महाकाल के मंदिर जैसी अनुभूति होती है। राजगढ़ एक अनूठा जिला है, जिसका गौरवशाली इतिहास रहा है। आधुनिक भारत के भगीरथ प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया है। राजगढ़ में कभी पलायन एक बड़ी समस्या थी, लेकिन बदलते दौर में स्थिति भी बदली है। राजगढ़ आकांक्षी जिले की श्रेणी में शामिल है। जिले में सारंगपुर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा क्षेत्र सब्जियों के साथ अनाज उत्पादन में भी आगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वसुधैब कुटुम्बकम सनातन संस्कृति का आधार रहा है। लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो यह नया भारत घर में घुसकर मारेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम में कायरता और हत्या करने वाले आतंकियों को धरती के आखिरी छोर तक पीछा कर मार गिराने का संकल्प लिया है। हमारे सैन्य बलों ने सदैव दुश्मनों का मुकाबला कर देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालीसिंध नदी के तट पर स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जलदूतों के साथ श्रमदान भी किया। इस महा अभियान में पानी की एक-एक बूंद सहेजने के लिए प्रदेश में प्राचीन नदियों, तालाब, पोखर और जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार कार्य जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौशाला का निरीक्षण करने के बाद गौमाता की पूजा कर गौसेवा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, उद्यानिकी विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ड्रोन दीदी, जल निगम सहित कई स्टॉल्स और विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। राजगढ़ प्रदेश का पहला जिला है, जहां सभी थाने आईएसओ सर्टिफाइड हो चुके हैं। कार्यक्रम में राजगढ़ पुलिस के सर्टिफिकेशन और कार्यशैली पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपराधिक जीवन छोड़ने वालों के पुनर्वास कार्य के लिए पुलिस की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगढ़ जिले के लिए 112.10 करोड़ की लागत से विभिन्न 733 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इनमें जल गंगा संवर्धन अभियान के 633 कार्य शामिल हैं। यहां 590 अमृतसरोवर, 10 हजार 500 नए खेत तालाबों का निर्माण कार्य हुआ है। इसके साथ ही 5 करोड़ 70 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कन्या छात्रावास और नल जल कार्य का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सारंगपुर में भव्य पुल के निर्माण और 2 करोड़ 4 लाख की लागत से चार स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण की घोषणा की। उन्होंने 44 करोड़ की लागत से सारंगपुर को फोरलेन सिटी से जोड़ने और 38 करोड़ की लागत से एबी रोड लिंक करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के 3 रोगियों के उपचार के लिए 5 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। रोजगार एवं कौशल विकास राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि सारंगपुर नगरी भगवान राम के सारंग धनुष के नाम पर पहचानी जाती है। सारंगपुर में वर्ष 1824 में नरसिंहगढ़ के राजा कुंभा ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में पानी की महत्ता को सिद्ध किया है। उन्होंने सारंगपुर को 1500 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं के रोजगार के लिए सारंगपुर में औद्योगिक क्षेत्र और सोलर प्लांट स्थापित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, विधायक मोहन शर्मा, विधायक हजारीलाल दांगी और जनअभियान परिषद के अध्यक्ष मोहन नागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।  

आयुष परिसर होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र में महिलाओं में होने वाले मोटापे के ऊपर विशेष उपचार उपलब्ध

होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र में महिलाओं में मोटापे की समस्या के लिए विशेष उपचार की सुविधा उपलब्ध होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र में प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर दिए जा रहे हैं अपॉइंटमेंट आयुष परिसर होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र में महिलाओं में होने वाले मोटापे के ऊपर विशेष उपचार उपलब्ध भोपाल शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, आयुष परिसर मैनिट हिल्स भोपाल में स्थित “होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र” में महिलाओं में होने वाले मोटापे के ऊपर विशेष उपचार उपलब्ध है। यह स्वास्थ्य कल्याण केंद्र इकाई केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सहयोग एवं योग प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर स्थापित की गई है। होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र की नोडल अधिकारी डॉ जूही गुप्ता ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं में हार्मोन्स के बदलाव के कारण जीवन के विभिन्न पड़ावों में मोटापे की समस्या, व्यापक एवं उग्र रूप धारण कर रही है। विशेषकर कामकाजी महिलाओं में यह समस्या नित नए स्वरूप लेती जा रही है और साथ में जोड़ों में दर्द, कार्य करने की अनिच्छा, घबराहट जैसे कई अन्य लक्षण भी उत्पन्न कर रही है। भविष्य में यह समस्या शरीर में गंभीर असंतुलन और बड़ी बीमारियों को जन्म देने का कारक बनती है। केंद्रीय मंत्रालय के निर्देशानुसार होम्योपैथी विधा एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से मोटापे की समस्या के संपूर्ण निदान के लिए उक्त स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध है। दवाओं के अतिरिक्त दिनचर्या, आहार, प्रत्याहार मालिश, हाइड्रोथेरेपी, वाष्प स्नान के माध्यम से उक्त विशेष उपचार कार्यक्रम को स्वरूप दिया गया है। इस विशेष उक्त उपचार की अवधि व्यक्ति विशेष की आवश्यकताओं एवं शारीरिक स्थिति के अनुसार निर्धारित की जाती है। इसके अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की दवा एवं थेरेपी विशेष रूप से स्क्रिप्ट की जाएगी एवं योग के माध्यम से इन परिणामों को और प्रभावी बनाया जाएगा। वर्तमान में होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र में प्रातः 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक सभी सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध हैं। मोटापे को लेकर विशेष उपचार के लिए प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेषज्ञ डॉ प्रिया कुलदीप एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक विशेषज्ञ डॉ ज्योति जाट की सेवाओं की उपलब्धता होगी। इस विशेष उपचार कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए मोबाइल क्रमांक 9202663862 पर संपर्क किया जा सकता है। “प्रथम आओ-प्रथम पाओ” के आधार पर उपचार के लिए अपॉइंटमेंट दिए जाते हैं और प्रतिदिन अधिकतम 12 अपॉइंटमेंट दिए जाते हैं। नोडल अधिकारी डॉ जूही गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को एक विशेषज्ञ की देखरेख में विशिष्ट स्वरूप में स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने का यह अभिनव प्रयास है। साथ ही आने वाली आयु में उनको कोई और समस्याएं उत्पन्न नहीं हो, इसको सुनिश्चित करने की एक पहल है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एस.के. मिश्रा ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा और आगामी वर्ष में उक्त स्वास्थ्य कल्याण केंद्र के विस्तार की जो योजना है, उसमें महिला स्वास्थ्य को समर्पित एक संपूर्ण इकाई की स्थापना की जाएगी ताकि उन्हें सभी प्रकार की सुविधा दी जा सके। साथ ही वर्तमान में यदि मोटापे के अतिरिक्त स्त्रियों को शरीर में दर्द आदि की अन्य समस्याएं हैं तो महाविद्यालय चिकित्सालय स्थित फिजियोथैरेपी इकाई में भी उनको आवश्यक उपचार दिया जाएगा।  

सतना: जैतवारा थाना परिसर में पुलिसकर्मी को मारी गोली, आरोपी की तलाश जारी

 सतना  जैतवारा थाना में सोमवार देर रात एक युवक ने थाने के बैरक में घुसकर ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी बैरक में सो रहा था। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने बैरक का दरवाजा खोलकर वारदात को अंजाम दिया। घायल प्रिंस गर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन घायल प्रधान आरक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया है जहां पर इलाज जारी है। आरोपी की पहचान हो गई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। रीवा एसपी विवेक सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet