LATEST NEWS

मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल को पत्र लिखा, तीन बड़ी जल परियोजनाओं को जल्द लागू करने का किया आग्रह

जयपुर  राजस्थान को बड़ी राहत मिल सकती है । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल को एक अहम पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने चिनाब नदी बेसिन से जुड़ी तीन बड़ी जल परियोजनाओं को जल्द लागू करने का आग्रह किया है। इन प्रस्तावों से चिनाब जैसी हिमालय से निकलने वाली नदियों का अतिरिक्त पानी अब ब्यास, रावी और उझ जैसी पूर्व की ओर बहने वाली नदियों में लाया जा सकेगा। इससे उत्तर भारत के कई राज्यों के साथ-साथ राजस्थान को भी बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने लिखा- राजस्थान को करीब 1.0 MAF (मिलियन एकड़ फीट) पीने के पानी के लिए, 1.0 MAF सिंचाई के लिए और 0.2 MAF औद्योगिक जरूरतों के लिए पानी की जरूरत है। साथ ही, राजस्थान के पास पहले से मौजूद प्राकृतिक झीलों और जलाशयों में 1.0 MAF पानी जमा करने की भी क्षमता है। इन तीन मुख्य योजनाओं से राजस्थान को यह फायदा होगा ।1. ब्यास और सतलुज नदी में अतिरिक्त पानी पहुंचेगा, जिससे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान को भी फायदा मिलेगा। 2. इंदिरा गांधी नहर को और ज्यादा पानी मिल सकेगा, जिससे पश्चिमी राजस्थान की बड़ी आबादी को सिंचाई और पीने के लिए राहत मिलेगी। 3. औद्योगिक क्षेत्रों को जल आपूर्ति आसान होगी, जिससे नए निवेश और रोजगार के रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इन योजनाओं को जल्द लागू करने का आग्रह किया और कहा कि यह कदम राजस्थान के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा

80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 125 से अधिक मेधावी छात्र हुए सम्मानित

करौली करौली जिला मुख्यालय स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को “इमर्जिंग टैलेंट अवॉर्ड 2025” समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में जिलेभर के कक्षा 10वीं और 12वीं के उन 125 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि UPSC में हाल ही में चयनित प्रशांत मीणा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने मोबाइल संस्कृति से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “सफल होना आसान है, लेकिन सफल बने रहना उससे कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होता है।” इस अवसर पर नीट परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों जितेंद्र सैनी, कौशल सैनी, रौनक माली, तनिषा, राहुल टाटावत और टीकाराम सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह में संस्थान अध्यक्ष व विद्यालय निदेशक प्रेमसिंह माली, संस्था प्रधान धर्मसिंह जेरिया, कर्मचारी संघ अध्यक्ष तुलसीराम सैनी, यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक कमरसिंह माली, तथा व्याख्याता विनोद गर्ग, अनिल मित्तल, राधामोहन सिंहल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। समारोह के अंत में निदेशक प्रेमसिंह माली ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम होती है।  

समारोहों में बर्तन धोने वाले पिता के बेटे ने नीट यूजी परीक्षा में जगह बनाकर परिवार का नाम किया रोशन

बाड़मेर नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद देशभर के लाखों विद्यार्थियों में से कुछ ऐसे नाम भी सामने आने लगे हैं, जिन्होंने अपने कठिन संघर्ष और लगन से सफलता की नई मिसाल कायम की। ऐसा ही एक नाम बायतु क्षेत्र के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले श्रवण कुमार का है। किसान और शादी समारोहों में बर्तन धोने का काम करने वाले पिता रेखाराम के बेटे श्रवण ने नीट में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का सपना पूरा किया, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया। रेखाराम बायतु क्षेत्र में समारोहों में बर्तन धोने का काम करते हैं। जीवन में कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका सपना था कि बेटा डॉक्टर बने। आज वह सपना साकार हो चुका है। श्रवण ने साबित कर दिया कि अगर संकल्प मजबूत हो तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। श्रवण की इस सफलता में फिफ्टी विलेजर्स संस्था की अहम भूमिका रही। यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को नीट जैसी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री और आवासीय सुविधाएं प्रदान करती है। श्रवण बताते हैं कि उनके शिक्षक चिमनाराम ने उन्हें इस संस्था के बारे में बताया था। चयन के बाद संस्था ने उनकी पढ़ाई और कोचिंग की पूरी जिम्मेदारी उठाई। नीट के नतीजे आते ही श्रवण के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। फिफ्टी विलेजर्स से जुड़े डॉ. भरत सारण श्रवण के घर पहुंचे और परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बेटे की सफलता की खबर सुनते ही रेखाराम भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू छलक आए और उन्होंने कहा अब शायद मुझे लोगों के घरों में बर्तन नहीं धोने पड़ेंगे, मेरा बेटा अब डॉक्टर बन गया है। श्रवण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और फिफ्टी विलेजर्स संस्था को दिया। उन्होंने कहा कि अगर सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो कोई भी छात्र अपनी परिस्थितियों को पीछे छोड़ सकता है। अगर इरादा अडिग हो और दिशा सही हो, तो सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। श्रवण अब उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं, जो सीमित साधनों के बावजूद ऊंचा उड़ने का सपना देखते हैं।

बीते दिनों राजहंस और वृंदावन कालोनियों में हुई चोरी का पर्दा फाश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में बीते दिनों राजहंस और वृंदावन कालोनियों में हुई चोरी और नकबजनियों की वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदातों को अंजाम देना कबूल कर लिया है। थानाधिकारी दर्शनसिंह राठौड़ के अनुसार इन कॉलोनियों में रात के समय सूने पड़े मकानों को निशाना बनाकर ताले तोड़े गए और घरों से नकदी, मोबाइल व घरेलू सामान चोरी किया गया था। वारदातों की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनिल कुमार के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलाके के संदिग्धों पर नजर रखी। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साधनों के जरिए तीन आरोपियों सोमाराम, रमेश और चतराराम को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों से चोरी का सामान और नकदी बरामद करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और वारदातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना स्टाफ समेत कई पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।  

4 माह के जुड़वां बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट की मौत

जयपुर केदारनाथ के समीप गौरीकुंड इलाके में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान की मौत से उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। जयपुर निवासी राजवीर सिंह चौहान की पत्नी दीपिका भी सेना में कार्यरत हैं। हादसे के कुछ ही महीने पहले चौहान दंपति के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था। राजवीर सिंह चौहान ने देश की सेवा में 14 साल भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कुछ माह पूर्व ही आर्यन एविएशन कंपनी में बतौर पायलट नई पारी शुरू की थी। उनका पैतृक गांव दौसा जिले के महुआ के पास स्थित है। हादसे की खबर मिलते ही चौहान परिवार के घर पर सेना और पुलिस के अधिकारी, जवान व रिश्तेदार पहुंचने लगे हैं। गांव में शोक की लहर है। परिवार के लिए यह हादसा और भी ज्यादा दर्दनाक है, क्योंकि महज चार माह पहले ही राजवीर की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। राजवीर की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल क्रैश के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई राजस्थान के पायलट तथा अन्य श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा केदार दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस दुखद हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा है कि केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट जयपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश चौहान परिवार के साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि केदारनाथ के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह समेत सात व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

7 लाख की लूट के मामले में फरार चल रहा इनामी आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

अजमेर आरोपी ब्यावर सदर व सिटी थाना पुलिस के अलावा अजमेर के रामगंज पुलिस का भी वांछित हैं। ब्यावर सिटी पुलिस ने उस पर हत्या के मामले में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा के मुताबिक गत 8 अगस्त को आनंदपुर कालू निवासी गोपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि वह पिकअप से अपने चालक के साथ जयपुर मंडी में जीरा बेचकर 7 लाख रुपये लेकर आनंदपुर कालू लौट रहा था। इसी दौरान नागेलाव से आगे शिवपुरा करनोस के मध्य एक बिना नंबरी कार के चालक ने उनकी पिकअप के आगे अपनी कार को लगाकर उनकी पिकअप को रोक लिया और 4 नकाबपोश बदमाश उनसे 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा ने बताया कि पीड़ित गोपाल सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि पीड़ित की गाड़ी का पीछा एक बिना नंबरी स्विफ्ट कार कर रही थी। वारदात के उपरांत कार नागेलाव, अलीपुरा, गोला, नया बाड़िया होते हुए श्री सीमेंट ब्यावर की ओर जाती हुई नजर आई। जांच में पुलिस को टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में कार के असली नंबर मिल गए। इस पर वाहन मालिक से पूछताछ में बदमाशों की पहचान हुई। मामले में पहले से ही तीन आरोपित हामिद काठात, फिरोज उर्फ फरहू और सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि चौथा आरोपित इकबाल उर्फ बाला काठात फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : खुशबू का शव उनके परिजनों को सौंपे जाने की उम्मीद

पाली अहमदाबाद प्लेन हादसे में पाली के जवाहर नगर निवासी गजेंद्र सिंह की पुत्रवधू खुशबू राजपुरोहित की मौत के बाद आज उनके शव को लेकर औपचारिकता पूरी होने के बाद खुशबू का शव उनके परिजनों को सौंपे जाने की उम्मीद है। खुशबू के रिश्तेदार बाबू सिंह खाराबेरा के अनुसार डीएनए टेस्ट और अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों की प्रशासन से बात हुई है। हादसे के बाद खुशबू के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग आवश्यक कार्रवाई को लेकर अहमदाबाद में ही मौजूद हैं। ऐसे में रविवार को शव मिलने के बाद खुशबू का अंतिम संस्कार उनके ससुराल खाराबेरा में किया जाएगा। खुशबू के पति विपुल सिंह भी शनिवार को पाली पहुंच गए हैं और अपनी पत्नी के इस प्रकार अचानक चले जाने की वजह से सदमे में हैं। विपुल मूल रूप से जोधपुर के खाराबेरा (राजपुरोहित) के रहने वाले हैं, उनके पिता गजेंद्र सिंह का पाली के जवाहर नगर में व्यापार है। यह परिवार गत कई वर्षों से पाली में ही रहता है। गौरतलब है कि विपुल और खुशबू की शादी 18 जनवरी 2025 को हुई थी और 12 जून को खुशबू अहमदाबाद से लंदन के लिए फ्लाइट लेकर रवाना हुई थीं लेकिन प्लेन क्रैश होने से इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

अलवर में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्थानीय कारौली बाग के समीप बीती रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। सदर थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बंसीलाल ने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडिया खेड़ा गांव निवासी प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय कुमार को गंभीर हालत में अलवर से रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं तीसरा व्यक्ति संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। हादसे में कार चालक की भी मौके पर मौत हो गई और कार में सवार अन्य चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

पूर्व सांसद के बेटे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

उदयपुर उदयपुर के मल्लातलाई इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पूर्व सांसद महावीर भगोरा के बेटे आशीष भगोरा ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आशीष ने घर में फंदा लगाकर जान दी। वह उच्च शिक्षित थे और पीएचडी होल्डर बताए जा रहे हैं। घटना उदयपुर के एकलव्य कॉलोनी स्थित भगोरा परिवार के निजी आवास पर हुई। सुबह जब परिजनों ने आशीष को नहीं देखा तो तलाश शुरू की गई। इसके बाद उन्हें एक कमरे में फांसी पर लटका पाया गया इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों के मुताबिक आशीष पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे, हालांकि इसकी पुष्टि अब तक पुलिस या परिजनों द्वारा नहीं की गई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अंबामाता थाना अधिकारी के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पूर्व सांसद महावीर भगोरा का नाम राजनीति में बड़ा रहा है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे और विधायक, मंत्री से लेकर सांसद तक का सफर तय किया था। हालांकि उनका जीवन भी विवादों से अछूता नहीं रहा। 22 जुलाई 2008 को लोकसभा में हुए वोट के बदले नोट कांड में उनका नाम सामने आया था। संसद में एक करोड़ रुपये लहराने की घटना ने देशभर में सनसनी मचा दी थी, जिसमें महावीर भगोरा समेत कई नेताओं पर कार्रवाई हुई थी, इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। महावीर भगोरा की राजनीतिक यात्रा भी खास रही। राजनीति में आने से पहले वे समाज कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर 1991 में सलूंबर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1993 में गोगुंदा से विधायक बने और तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए। चार साल पहले महावीर भगोरा का निधन कोरोना संक्रमण के चलते हो गया था। उनके निधन के बाद से परिवार में आशीष ही प्रमुख सदस्य के रूप में देखे जा रहे थे। अब उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर है। उनके निवास एकलव्य कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग शोक जताने पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

कांग्रेस आंतरिक कलह से नहीं हो पा रही एकजुट, अस्तित्व का संकट: जोगाराम पटेल

जोधपुर, राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने अशोक गहलोत के उस पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने पायलट को “नाकारा और निकम्मा” कहा था। पटेल ने तंज कसते हुए कहा कि गहलोत ने यह बयान एक बार नहीं, बल्कि तीन बार दोहराया था, लेकिन अब जब वे पार्टी में हाशिए पर हैं, तो दावा करते हैं कि उनके और पायलट के बीच कोई दूरी थी ही नहीं। या तो गहलोत का पहले का बयान गलत था या फिर अब का। व्यक्ति का चरित्र उसकी बात पर कायम रहने से झलकता है। अब सुर्खियों में बने रहने के लिए एक्स पर पोस्ट डालते हैं या बयान देते हैं, लेकिन जनता सब समझती है। जोगाराम पटेल ने विपक्ष की एकजुटता के सवाल पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि विपक्ष एकजुट हो, लेकिन कांग्रेस का आंतरिक कलह इतना ज्यादा है कि यह संभव नहीं दिखता। कांग्रेस में आत्मीयता से एकजुट होने और दिखावे की एकता में बड़ा फर्क है। हम प्रार्थना करते हैं कि विपक्ष एकजुट हो, लेकिन उनकी आपसी फूट इसे मुश्किल बनाती है। जोगाराम पटेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार से पांच राष्ट्रीय नेता ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बात रखने के लिए विदेश गए, विदेश में उन्होंने जो तथ्य बताए, उसकी भी कांग्रेस आलोचना कर रही है। कांग्रेस को हमारी भारतीयता को नापने का कोई अधिकार नहीं है। यह पार्टी अब उस रास्ते पर है, जहां उसका अस्तित्व खतरे में है। हाल के उपचुनावों में भाजपा की जीत पर पटेल ने गर्व जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 38 में से 22 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल चार सीटों पर सिमट गई। उन्होंने अपने क्षेत्र धवा की सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सीट कभी भाजपा के खाते में नहीं थी, लेकिन इस बार पार्टी ने इसे जीता। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि जहां पिछली बार भाजपा 500 वोटों से पीछे थी, वहां इस बार 450 वोटों से आगे रही। अगर सत्ता विरोधी लहर होती, तो परिणाम उलट होते। कांग्रेस को अब आत्ममंथन की जरूरत है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से श्री गंगानगर उपचुनाव को बार-बार टालने के आरोपों पर जोगाराम पटेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं। हमारी सरकार किसी भी चुनाव को नहीं रोकती। उसमें सरकार का हस्तक्षेप नहीं है। न्यायालय का आदेश हमारे लिए सर्वोपरि है।  

फर्स्ट ग्रेड परीक्षा स्थगन की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर में फर्स्ट ग्रेड परीक्षा की तारीख स्थगित करने की मांग को लेकर राजस्थान युवाशक्ति एकीकृत महासंघ के नेतृत्व में दिया जा रहा धरना आज चौथे दिन और भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मीणा के अनुसार प्रदर्शन में अनशन पर बैठी अंजली शर्मा की तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की कि यह परीक्षा स्थगित कर बेटियों के साथ न्याय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटिया मुख्यमंत्री से केवल इतनी मांग कर रही हैं कि फर्स्ट ग्रेड परीक्षा को स्थगित किया जाए। उन्होंने बताया कि 23 जून से चार जुलाई के बीच में प्रस्तावित फर्स्ट ग्रेड परीक्षा को कम से कम तीन महीने के लिए स्थगित किया जाना चाहिए। इस दौरान 21 जून से 30 जून के बीच में नेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा भी आयोजित हो रही है। साथ ही एमए फाइनल ईयर और बीएड फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं या तो जारी हैं या उनके परिणाम अब तक घोषित नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में अगर परीक्षा कराई जाती है, तो हज़ारों ‘एपीयरिंग’ छात्र इससे वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार छात्रों की इस मांग को अनसुना करती है तो यह आंदोलन राजस्थान भर में फैलाया जाएगा। यह सिर्फ परीक्षा की तारीख का मुद्दा नहीं बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आता, तब तक यह आंदोलन और तेज़ होता जाएगा।  

नीट यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित, 12.36 लाख से ज्यादा हुए क्वालीफाई, राजस्थान के महेश ने किया टॉप

नई दिल्ली,  नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल 2,09,318 उम्मीदवारों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी की परीक्षा दी थी. उम्मीदवार अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. कुल 2209318 उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2025 की परीक्षा दी जिनमें से 1236531 क्वालीफाई हुए हैं. इनमें कुल उम्मीदवारों 1271896 लड़कियों ने नीट यूजी की परीक्षा दी और 722462 क्वालीफाई हुईं हैं. वहीं 937411 लड़कों में से 514063 क्वालीफाई हुए हैं. जबकि थर्ड जेंडर के 11 उम्मीदवारों में से 06 क्वालीफाई हुए हैं. नीट यूजी 2025 टॉपर्स नीट यूजी 2025 परीक्षा में 99.9999547 परसेंटाइल लाकर राजस्थान के महेश कुमार ने नीट यूजी में पहली रैंक हासिल की है और पूरे देश में टॉप किया है. इसके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने 99.999095 के साथ 2nd रैंक हासिल की है. महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने 99.9998189 पर्सेंटाइल के साथ NEET UG 2025 में AIR 3 हासिल की है.  यहां देखें नीट यूजी रिजल्ट स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर, ‘Candidate Activity’ में ‘NEET(UG)-2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: यहां, ‘NEET 2025 scorecard download link’ पर क्लिक करें. स्टेप 4: नया पेज खुल जाएगा, जहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें. स्टेप 5: आपका नीट यूजी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें. स्टेप 6: आगे के लिए नीट यूजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें. बता दें कि इस साल नीट यूजी परीक्षा भारत के 557 शहरों और विदेशों में 14 केंद्रों में फैले 4,750 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. नीट यूजी रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी में क्वालीफाई किया है, वे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में आगे बढ़ सकते हैं. काउंसलिंग शेड्यूल और प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

प्रदेश में कोविड-19 के 24 घंटों में 34 नए केस आए सामने, सबसे ज्यादा जयपुर में

जयपुर राजस्थान में एक बार फिर कोरोना वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को प्रदेश में कोविड-19 के 34 नए केस सामने आए हैं, वहीं उदयपुर में इलाज के दौरान एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत इस साल राज्य में कोरोना से हुई दूसरी मौत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मृतक महिला प्रतापगढ़ की निवासी थी और सांस लेने में तकलीफ के चलते उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज से अटैच एक अस्पताल में भर्ती थीं। जांच में महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। इससे पहले राजधानी जयपुर में पिछले महीने कोरोना से एक मरीज की मौत हुई थी। इस साल में अब तक यह दूसरी मौत दर्ज की गई है। मृतक महिला के सैंपल को वायरस के वैरियंट की जांच के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग हेतु भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में 34 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा केस जयपुर से सामने आए हैं। यहां 22 मरीज मिले, जिनमें एक छह महीने की बच्ची भी शामिल है, जबकि उदयपुर में 4, बीकानेर में 3, जोधपुर में 2 और अजमेर, अलवर और सीकर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। वहीं कुल 193 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। राज्य में इस साल कोरोना के कुल 376 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें एक केस मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है। जयपुर इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जहां 235 केस सामने आ चुके हैं, जोधपुर में 25 और अन्य जिलों में भी छुटपुट केस रिपोर्ट हुए हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है। अधिकारियों के मुताबिक वायरस का ट्रैकिंग सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है और टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड टेस्ट करवाएं और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतें। बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम और फ्लू जैसी बीमारियों के बढ़ने के साथ कोरोना वायरस दोबारा सक्रिय हो सकता है। इसलिए संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क पहनना, हाथ धोते रहना और भीड़भाड़ से बचना अब भी जरूरी है। राज्य में पिछले दो वर्षों की अपेक्षा इस साल केस कम हैं लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार सतर्कता और ट्रैकिंग जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग अब नए मामलों की गंभीरता, अस्पताल में भर्ती दर और रिकवरी रेट के आधार पर आगे की रणनीति तय करेगा। विभाग का कहना है कि हालात अभी बेकाबू नहीं हैं, लेकिन आने वाले दिनों में आंकड़े बढ़ सकते हैं। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए कोरोना की निगरानी और रोकथाम पर एक बार फिर फोकस किया जा रहा है।

तेज गति से आ रहे कंटेनर ने कैंटर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत, तीन घायल

जयपुर जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना इलाके में अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे (NH-48) स्थित मानपुरा पुलिया के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के आगरा से एक परिवार कैंटर में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान चंदवाजी इलाके के मानपुरा पुलिया के पास इंटरसेप्टर में तैनात पुलिसकर्मियों ने कैंटर को रुकवाया और कागजात की जांच करने लगे। इस दौरान कैंटर सवार एक महिला व पुरुष नीचे उतरकर पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने पीछे से आकर कैंटर को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर की चपेट में आने से कैंटर के पीछे खड़ी यूपी निवासी प्रेममती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी समेत अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतका के परिजन गुस्से में आ गए और शव को उठाने से इंकार कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने कैंटर को बेवजह रोककर चालान के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश की। स्थानीय ग्रामीणों और अन्य वाहन चालकों ने भी पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए और हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी यातायात नारायणलाल तिवाड़ी, डीएसपी प्रदीप यादव सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद एएसपी नारायणलाल तिवाड़ी ने इंटरसेप्टर में तैनात चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने शव को उठाने की अनुमति दी। पुलिस ने शव को निम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। एएसपी नारायणलाल तिवाड़ी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जोगाराम पटेल ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर दिया बयान

जोधपुर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय गहलोत ने जो बयान दिया था, वह मेरे लिए दोहराना भी मुश्किल है। गहलोत मुख्यधारा में आने और सुर्खियों में बने रहने के लिए एक्स पर पोस्ट डालते रहते हैं। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उनका स्टेटमेंट उस समय गलत था, या आज का स्टेटमेंट गलत है। हाल ही में आए चुनावी नतीजे पर उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ किसी तरह की एन्टी इनकंबेंसी नहीं है, यह इसका उदाहरण है। पटेल कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि विपक्ष एकजुट हो लेकिन लगता नहीं कि वो एकजुट हो पाएंगे। एसआई भर्ती और आरएएस परीक्षा पर बोलते हुए पटेल ने कहा कि सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करने के बाद न्यायोचित निर्णय होगा। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल आज जोधपुर प्रवास पर रहे, जहां सर्किट हाउस में उन्होंने आमजन से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सचिन पायलट और अशोक गहलोत की मुलाकात और बयान पर कहा कि राजस्थान की जनता को इसका निर्णय करना है। गहलोत साहब के पहले दिए गए स्टेटमेंट को दोहराना भी मेरे लिए मुश्किल है और अब वे कह रहे हैं कि हम तो अलग-अलग थे ही नहीं। इससे आदमी का चरित्र नजर आता है। आपने जो कहा उस पर कायम रहना चाहिए। उनका वह स्टेटमेंट्स गलत था या आज का स्टेटमेंट गलत है इस पर गहलोत जी को विचार करना चाहिए और अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। विपक्ष पर बोलते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि हम चाहते हैं कि विपक्ष एकजुट हो लेकिन उनमें आंतरिक कलह बहुत अधिक है। चाहे विधानसभा के फ्लोर का मामला हो या प्रदेश अध्यक्ष को हटाने का विषय हो। कांग्रेस को दिखाने के लिए एकजुट किया गया, लेकिन दिखाने और मन से एकजुट होने में बहुत फर्क है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता नहीं है कि ये एकजुट होंगे। एसआई भर्ती और आरएएस एग्जाम को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करने के उपरांत न्यायाचित निर्णय लिया जाएगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet