LATEST NEWS

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें कमजोर करने और आरएलपी को तोड़ने के लिए साजिश रची

नागौर  नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। जयपुर के शहीद स्मारक पर एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करवाने की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक कलह को लेकर तीखे व्यंग्य किए। बेनीवाल ने कहा, “कांग्रेस में कोई नहीं जानता कि असली दूल्हा कौन है। गहलोत खुद को दूल्हा बताते हैं, पायलट भी यही दावा करते हैं, गमछे वाले (संभवत: डोटासरा) भी पीछे नहीं हैं और जूली भी खुद को आगे दिखाने की कोशिश में लगे हैं। जब पांच-पांच लोग खुद को दूल्हा बताएंगे, तो टिकट किसे मिलेगा?” बयान के दौरान मौजूद समर्थकों ने ठहाके लगाए, लेकिन इसका सियासी असर गंभीर माना जा रहा है। बेनीवाल ने इस बयान को और धार देते हुए कहा, “पांच-पांच पति तो द्रौपदी के थे, अब कांग्रेस की हालत भी वैसी हो गई है।” इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस शुरू हो गई है। गठबंधन पर ‘पीठ में छुरा’ का आरोप हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पर पुराने गठबंधन के समय किए गए व्यवहार को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरएलपी के साथ गठबंधन कर “पीठ में छुरा घोंपा”। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें कमजोर करने और आरएलपी को तोड़ने के लिए साजिश रची। एक टीवी इंटरव्यू में बेनीवाल ने खुलासा किया कि उनके भाई उम्मेदाराम बेनीवाल को कांग्रेस में शामिल कर उन्हें कमजोर करने की कोशिश की गई, जबकि वे हमेशा कांग्रेस का समर्थन करते रहे। “अगर कांग्रेस को लगता है कि वह अब मजबूत हो गई है, तो पंचायत राज चुनावों में उसकी सच्चाई सामने आ जाएगी,” उन्होंने कहा। आंदोलन के बहाने कांग्रेस पर हमला एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धरने पर बैठे बेनीवाल ने आंदोलन के मंच से कांग्रेस के ‘दोहरी राजनीति’ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वे इस लड़ाई को सिर्फ परीक्षा रद्द कराने तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि कांग्रेस के ‘दोहरे चेहरे’ को उजागर करते रहेंगे। कांग्रेस में हलचल, RLP में उत्साह बेनीवाल के तीखे बयानों के बाद कांग्रेस खेमे में हलचल देखी जा रही है। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने बेनीवाल के आरोपों को सिरे से खारिज किया है, लेकिन बयानबाजी ने पार्टी की अंदरूनी खेमेबाजी को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है। वहीं, आरएलपी समर्थकों के बीच बेनीवाल की यह टिप्पणी ‘ईमानदार और स्पष्टवक्ता नेता’ की छवि को और मजबूत करती नजर आ रही है। आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बेनीवाल की ये बयानबाजी केवल कांग्रेस पर हमला भर नहीं, बल्कि आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले जनमानस को साधने की रणनीति का हिस्सा है। वे अपनी पार्टी को कांग्रेस और भाजपा दोनों से अलग एक विकल्प के तौर पर पेश करना चाहते हैं। राजस्थान की राजनीति में बयानबाजी की यह जंग केवल शब्दों की नहीं, बल्कि सियासी वर्चस्व की भी लड़ाई है। हनुमान बेनीवाल के बयानों ने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति की परतें एक बार फिर खोल दी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस सियासी बयानबाजी का प्रभाव आगामी चुनावों पर कितना पड़ता है और कांग्रेस इस हमले का क्या जवाब देती है।

राजस्थान में राज्य सेवा से IAS प्रमोशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में , 19 अधिकारियों का प्रमोशन तय

  जयपुर राजस्थान में राज्य सेवा (RAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति की प्रक्रिया इस माह पूरी की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय कार्मिक विभाग (DoPT) द्वारा अगले सप्ताह तक डीपीसी (DPC) की बैठक आयोजित किए जाने की संभावना है। इस बार 19 RAS अधिकारियों को प्रमोशन देकर IAS कैडर में शामिल किया जाएगा। 1997 और 1998 बैच के अधिकारी दौड़ में प्रमोशन की दौड़ में 1997 और 1998 बैच के RAS अधिकारी शामिल हैं। चयन एसीआर (Annual Confidential Report) और मेरिट के आधार पर होगा। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में 57 अधिकारियों की सूची केंद्र को भेजी गई थी, जिनमें से 19 का चयन संभावित है। संभावित प्रमोशन सूची में ये नाम शामिल सूत्रों के मुताबिक जिन अधिकारियों को IAS में प्रमोशन मिल सकता है, उनमें ये नाम प्रमुख हैं:     राजेंद्र सिंह     गजेंद्र सिंह राठौड़     राकेश कुमार शर्मा     नवनीत कुमार     सुखवीर सैनी     जसवंत सिंह     महेंद्र खींचीं     जगवीर सिंह     हरसहाय मीणा     जुगल किशोर मीणा     ललित कुमार     डॉ. शिव प्रसाद सिंह     मेघना चौधरी     (अन्य नामों की पुष्टि प्रक्रिया पूर्ण होने पर होगी) तबादला सूची भी इसी माह जारी होने की संभावना प्रमोशन प्रक्रिया के बाद राज्य सरकार IAS अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची भी इसी महीने जारी कर सकती है। राज्य में दो दर्जन से अधिक पद रिक्त हैं और कई अधिकारी अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे हैं। ऐसे में नए IAS अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक ढांचा मजबूत होने की उम्मीद है।

अहमदाबाद विमान हादसा : बालोतरा से डॉक्टर पति के पास पहली बार लंदन जा रही खुशबू की मौत

बालोतरा गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में कई परिवार खत्म हो गए तो घरों के चिराग बुझ। जिन सुनहरे सपनों को बुनकर लोग विमान में सवार हुए थे, वे चंद मिनट बाद जलकर खास हो गए। ऐसे ही सुनहरे भविष्य के सपने थे राजस्थान के बालोतरा जिले की रहने वाले खुशबू के। वह शादी के बाद पहली बार अपने डॉक्टर पति के पास लंदन जा रही थी। परिवार के लोगों ने उसे खुशी के आंसुओं के साथ विदा किया था। लेकिन, कुछ देर बार खुशबू दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो गई। जानकारी के अनुसार, बालोतरा जिले अराबा गांव में रहने वोल मदनसिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू कंवर की 18 जनवरी 2025 को खुशबू की शादी विपुल सिंह राजपुरोहित निवासी खाराबेरा लूणी जोधपुर के साथ हुई थी। खुशबू के पति विपुल लंदन में डॉक्टर हैं। शादी के कुछ दिन बाद विपुल लंदन वापस लौट गए थे, लेकिन खुशबू वीजा के कारण नहीं जा पाई थी। इसके बाद वह अपनी ससुराल में रही और फिर अपने मायके आ गई। पिता के साथ खिंचाई फोटो, बनी आखिरी हाल ही में वीजा मिलने के बाद उसने पति के पास लंदन जाने की तैयारी की थी। बुधवार को पिता मदनसिंह राजपुरोहित और उसका चचेरा भाई खुशबू को गांव से लेकर अहमदाबाद के लिए निकले थे। गुरुवार को उन्होंने बेटी को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ा। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर पिता ने बेटी के साथ फोटो भी खिंचाई थी। लेकिन, तब यह किसी को नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी तस्वीर बनकर रह जाएगी। बेटी को विदा करने के बाद परिवार को विमान हादसे की जानकारी लगी तो सभी बिलख पड़े। वायरल हो रहे खुशबू के विदाई के वीडियो   इधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खुशबू लंदन के लिए रवाना होने से पहले अपने परिवार से भावुक विदाई लेती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो उस समय का है जब वह शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने जा रही थीं। घर की महिलाओं ने उन्हें पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विदा किया। खुशबू अपने पिता और भाई के साथ कार में बैठकर अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। वीडियो में वह परिवार के सदस्यों से गले मिलते हुए भावुक नजर आ रही हैं। इसी तरह दूसरे वीडियो में खुशबू एयरपोर्ट में जाती हुई नजर आ रही है। खुशबू के पिता मदनसिंह ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर खुशबू के साथ ली गई आखिरी तस्वीर लगाई थी। जिस पर उन्होंने अपनी बेटी को आशीर्वाद देते खुशबू बेटा Going To Landan लिखा है।

नरैना पेट्रोल पंप पर सैल्समेन की हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों हत्यारों को किया गिरफ्तार

जयपुर जयपुर ग्रामीण जिले के नरैना थाना क्षेत्र में स्थित शाकम्भरी किसान सेवा केंद्र (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप) पर सैल्समेन की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा जयपुर ग्रामीण एसपी आनंद शर्मा ने किया। सैल्समेन से पैसे मांगने पर विवाद, सिर में गोली मारकर हत्या सोमवार रात मरवा गांव के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के भुगतान को लेकर हुए विवाद में सैल्समेन शैतान गुर्जर (निवासी मोरडी खुर्द) को गोली मार दी गई। गोली सैल्समेन के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी। पहले गांव में फायरिंग, फिर हत्या एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने हत्या से कुछ देर पहले पानवा कलां गांव में एक घर पर फायरिंग कर धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी बिना नंबर की थार गाड़ी से शाकम्भरी किसान सेवा केंद्र पहुंचे और वहां सैल्समेन से विवाद कर गोली मार दी। पुलिस का चाक चौबंद नेटवर्क लाया रंग जयपुर ग्रामीण पुलिस की कई विशेष टीमों ने नरैना, सांभर, फुलेरा, रेनवाल, मौजमाबाद और रूपनगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से सघन तलाशी अभियान चलाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल जाट (निवासी आदरवा) और शैतान जाट (निवासी पानवा कलां) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल और बिना नंबर की काली थार गाड़ी भी जब्त की गई है। सीसीटीवी नहीं, फिर भी फंसे आरोपी घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मजबूत सूचना तंत्र के जरिए आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या और फायरिंग के मामलों में अलग अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

स्वास्थ्य सचिव के सामने एसएमएस अस्पताल के इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में अचानक लगी आग, टला बड़ा हादसा

जयपुर जयपुर के प्रतिष्ठित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में अचानक आग लग गई। घटना के समय अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव का दौरा भी चल रहा था, जिससे प्रशासन की गतिविधियां और तेज हो गईं। मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया ऑपरेशन थिएटर में धुंआ भरने के कारण वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकाला गया। अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकलकर्मियों और अस्पताल स्टाफ की मुस्तैदी से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, जो राहत की बात रही। इमरजेंसी सेवाएं कुछ देर रहीं बाधित आग की वजह से अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं। हालांकि, हालात पर जल्दी नियंत्रण पा लिया गया और सेवाएं बहाल कर दी गईं। सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, जांच के आदेश घटना के बाद एसएमएस अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट तलब कर ली है। मामले की जांच जारी है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पुख्ता कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इमरजेंसी क्षेत्रों में अग्निशमन उपायों की समीक्षा की जाएगी और तकनीकी सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।  

बांसवाड़ा की जानी-मानी डॉक्टर अपने पति के साथ लंदन बसने का सपना था, इस्तीफ़ा दिया, दुनिया छोड़ दी

उदयपुर/जयपुर 12 जून 2025… तारीख़, जो राजस्थान के कई परिवारों की किस्मत में मातम लिख गई। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा विमान हादसे का शिकार हो गया और इस दुर्घटना ने राजस्थान के 11 लोगों की सांसें छीन लीं। जिन घरों में कल तक हंसी-ठिठोली गूंजती थी, वहां आज चीत्कार है। जिन आँखों में लंदन के सपने पल रहे थे, आज वे बंद हो चुकी हैं। बांसवाड़ा के एक पूरे परिवार का साया छिन गया डॉ. कोनी व्यास… बांसवाड़ा की जानी-मानी डॉक्टर। पति के साथ लंदन बसने का सपना था। इस्तीफ़ा दिया, दुनिया छोड़ दी। उनके साथ पति प्रदीप जोशी, बेटा प्रद्युत, बहू मिराया और पोता नकुल… पूरे परिवार के लिए वह सफ़र लौटना नहीं लिखा था। अब बांसवाड़ा के उस मकान में वीरानी पसरी है, जहाँ कभी बच्चों की किलकारियाँ गूंजती थीं। उदयपुर के मार्बल कारोबारी के इकलौते सहारे छिन गए संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी इस विमान में सवार थे। दोनों लंदन घूमने जा रहे थे। एमबीए कर पिता का व्यवसाय संभाल रहे थे। पिता संजीव मोदी तो बस बच्चों को एयरपोर्ट छोड़ने भर अहमदाबाद गए थे…कहां जानते थे कि ये ‘बाय-बाय’ आख़िरी था। उदयपुर के सहेली नगर स्थित उनके घर के दरवाज़े पर अब सांत्वना देने वालों का मेला लगा है। हर कोई एक ही बात कह रहा— “किस्मत से बड़ा कुछ नहीं।” खुशबू की आख़िरी मुस्कान… पिता के साथ सेल्फी, जो अब ‘याद’ बन गई बालोतरा की खुशबू राजपुरोहित… जनवरी में ब्याह हुआ था। पति लंदन में डॉक्टर हैं। वह पहली बार जा रही थी ससुराल। बाप के साथ अहमदाबाद पहुंची थी। पिता मदन सिंह उसे एयरपोर्ट तक छोड़ लौट रहे थे कि हादसे की ख़बर मिल गई। पिता-पुत्री की एयरपोर्ट की जो आख़िरी फोटो है, वही अब पूरे गांव में वायरल है। हर कोई देख रहा है, हर आंख भीग रही है। किसे पता था कि यह आख़िरी ‘विदाई’ है? वल्लभनगर के वरदीचंद, रोहिड़ा के प्रकाश… लंदन में पसीना बहाकर पेट पालने निकले थे वरदीचंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया… दोनों दोस्त… दोनों कुकिंग का काम करते थे लंदन में। 20 जनवरी को छुट्टी पर आये थे। कुछ दिन परिवार के साथ बिताए… और अब लौट रहे थे। मगर यह वापसी ‘परम वापसी’ बन गई। उनके गांवों में सन्नाटा है। बूढ़ी मां, बिलखते बच्चे, बेसुध पत्नी… इस मंज़र को शब्द बयां नहीं कर सकते। पूर्व विधायक के दोहिते अभिनव परिहार भी नहीं बचे बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के नाती अभिनव परिहार भी इस विमान में थे। लंदन में बिज़नेस करते थे। दादा को अपनी कामयाबी का सपना दिखाने वाले अभिनव आज ख़ुद कहानी बन गए हैं… अधूरी कहानी। कहाँ से लाऊं वो शब्द जो इस पीड़ा को बयां कर सकें एक ही हादसा… राजस्थान के 11 परिवारों का दीप बुझ गया। हर शहर, हर गांव, हर मोहल्ला रो रहा है। किसी के इकलौते बेटे की अर्थी उठी, कहीं बाप-बेटा दोनों चले गए, कहीं बहन-भाई साथ लंदन जाने के लिए निकले थे और अब साथ ही ताबूत में लौटेंगे।  

सांसद सी.पी. जोशी ने बूंदी में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान में भारत की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला

बूंदी बूंदी में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान के तहत प्रोफेशनल मीट में सांसद सी.पी. जोशी ने भारत की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर होने की बात कही। चितौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में नई यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। बूंदी के गणगौर होटल में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रोफेशनल मीट में जोशी ने कहा कि बीते 11 वर्षों की विकास यात्रा में करदाताओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अब सत्ता में राजा नहीं, सेवक हैं। बेरोजगारी नहीं, कौशल प्रमुख है। ‘टैक्स प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव’ प्रोफेशनल मीट के विशिष्ट वक्ता वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सोनिल भंडारी ने मोदी सरकार के 11 सालों में टैक्स प्रणाली में हुए बड़े परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब टैक्स को बोझ नहीं बल्कि योगदान के रूप में देखा जा रहा है। भंडारी ने बताया कि ‘एक देश, एक कर’ नीति के तहत जीएसटी लागू किया गया, जिससे व्यापारियों को व्यापार में सरलता मिली है। इसके साथ ही आयकर में नई स्कीम के अंतर्गत 12 लाख तक की छूट सीमा ने मध्यम वर्ग को राहत दी है। व्यापारियों और उद्योगपतियों का बढ़ा सम्मान: सत्यनारायण माहेश्वरी लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष एवं उद्योगपति सत्यनारायण माहेश्वरी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में व्यापारियों और उद्योगपतियों का सामाजिक और आर्थिक सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले ड्यूटी लगती थी, अब सब्सिडी मिलती है। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं की उपस्थिति और मंच संचालन कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान की आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मंच पर उपस्थित मुख्य वक्ता सी.पी. जोशी का पंचरंगी साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र श्रृंगी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समिति सदस्य शक्ति सिंह आसावत ने दिया। इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति मंचासीन अतिथियों में पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा, चंद्रकांता मेघवाल, सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कालूलाल जांगिड़, कुंज बिहारी बील्या, छीतर राणा, सुरेश अग्रवाल, शहर अध्यक्ष राज कुमार श्रृंगी, नैनवां प्रधान पदम नागर, केशवरायपाटन प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में व्यापारी, उद्योगपति, समाजसेवी, सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जमीन के पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

अलवर भिवाड़ी के फूलबाग थाना क्षेत्र के खजूरिवास गांव में बुधवार को जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों और पत्थरों से हुए इस झगड़े में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में अलवर के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों का इलाज भिवाड़ी के अस्पताल में चल रहा है। क्या हुआ था मामला? जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शमशेर यादव और उसके परिवार के सदस्य किरणपाल यादव, फूल सिंह यादव, रतनलाल और राजवीर पर उनके ही रिश्तेदार विक्रम यादव, सुबह सिंह, विजेंद्र, रविंद्र और 15-20 अन्य लोगों ने पहले पथराव किया और फिर लाठियों से हमला कर दिया। बताया गया कि जिस जमीन को लेकर यह विवाद हुआ, वह मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है और उस जमीन पर न्यायालय का स्टे ऑर्डर भी है। इसके बावजूद आरोपी पक्ष ने जमीन की पहचान और कब्जे को लेकर कहासुनी शुरू की, जो बाद में हिंसक संघर्ष में बदल गई। पुलिस ने की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसको देखते हुए पुलिस ने वहां सुरक्षा के लिए बल तैनात कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल शमशेर सिंह ने बताया, “हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे थे। लेकिन सामने वालों ने अचानक हमला कर दिया। हमें लाठियों से पीटा गया। मेरी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन इंसाफ चाहिए।”  

2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने एक साथ 3 राज्यों में की छापेमारी

जयपुर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी बताई जा रही है। एजेंसी की टीमें तीनों राज्यों के करीब 24 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं। नेक्सा एवरग्रीन प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी का मामला सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी “नेक्सा एवरग्रीन” नामक प्रोजेक्ट से जुड़ी है, जिसमें निवेशकों को फ्लैट, जमीन या अधिक मूल्य पर रकम लौटाने का झांसा देकर बड़ी धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि निवेशकों से अरबों रुपए एकत्र कर बाद में रकम हड़प ली गई। राजस्थान पुलिस ने पहले ही दर्ज की थी एफआईआर इस घोटाले से संबंधित कई एफआईआर राजस्थान पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है। अब ईडी इस पूरे मामले की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है और इसमें बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। सीकर, जयपुर, जोधपुर समेत कई जगहों पर छापे ईडी की टीमें राजस्थान के सीकर, जयपुर, जोधपुर, झुंझुनूं, गुजरात के अहमदाबाद और दिल्ली में अलग-अलग ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। एजेंसी को इस दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह छापेमारी अभी जारी है और आने वाले दिनों में मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े कई और चेहरों का पर्दाफाश हो सकता है।  

राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा नया सिलेबस

जयपुर राज्य सरकार प्रदेश के स्कूल एजुकेशन सिलेबस में बदलाव की तैयारी कर रही है। नए सिलेबस को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देश के आधार पर ही तैयार किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा या स्थानीय भाषा में भी पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिलेवार स्थानीय स्थानीय बोलियों का शब्दकोष तैयार किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार नई शिक्षा नीति में भारतीय संस्कृति, इतिहास और भूगोल को व्यावहारिक व रोचक तरीके से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जड़ से जोड़ते हुए भविष्य को मजबूत बनाना है। छात्रों को महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, वीर दुर्गादास, सुभाषचंद्र बोस, स्वामी दयानंद सरस्वती और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे राष्ट्र नायकों का जीवन परिचय भी बताया जाएगा। इसमें कक्षा तीन से हिंदी, इंग्लिश और ईवीएस की नई किताबों में भारत और राजस्थान के महापुरुषों के बारे में रोचक और मूल्य आधारित जानकारी दी जाएगी। वहीं लोकतंत्र की मूल अवधारणा भी प्रारंभिक शिक्षा में सिखाई जाएगी। इसे बाद कक्षा पांच तक आते-आते छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सामाजिक सुधारकों के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाएगा।

सरकार ने डॉ. रवि प्रकाश को जन्मदिन पर दिया तोहफा, बने नए डीजीपी

जयपुर राजस्थान पुलिस के नए पुलिस मुखिया के रूप में बुधवार को एसीबी के निदेशक जनरल डॉ. रवि प्रकाश ने पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। डॉ. रवि प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने आज से डीजीपी का चार्ज संभाला है। उनका रिटायरमेंट 30 जून को है, इसलिए वे आगामी 19 दिनों में अपने स्तर पर जो भी संभव होगा, वह कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति फिलहाल अच्छी है और इसे बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मियों से अपराधियों में डर और आम जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए सतत प्रयास करने को कहा। डॉ. रवि प्रकाश ने कहा, “मुझे कम समय के लिए यह जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए मैं सरकार का आभारी हूं। मेरा जन्मदिन 13 जून को है और सरकार ने मुझे इससे पहले यह उपहार दिया।” उन्होंने बताया कि वे जल्द ही पुलिस विभाग के साथ एक बैठक करेंगे, जिसमें विभाग की वर्तमान स्थिति का अपडेट लेंगे। इस बीच, राजस्थान के पूर्व डीजीपी उत्कल रंजन (यूआर) साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इसका आदेश जारी किया है। साहू के स्थान पर डॉ. रवि प्रकाश को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। ओडिशा के रहने वाले यूआर साहू 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और 11 फरवरी 2024 से राजस्थान के डीजीपी पद पर थे। उनकी छवि एक ईमानदार और समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में जानी जाती है

श्रीनाथजी मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी और पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्नान उत्सव

राजसमंद नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी और पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रभु श्रीनाथजी का पारंपरिक ज्येष्ठाभिषेक स्नान उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में वैष्णव भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य में निरंतर योगदान दिया। तिलकायत राकेश कुमार महाराज एवं उनके पुत्र विशाल बावा (लाल बावा) ने वल्लभ कुल परिवार, श्रीजी व नवनीतप्रिया जी के निज सेवकों सहित यमुना स्वरूप भीतर की बावड़ी से स्वर्ण और रजत घटों में जल भरकर श्रीजी के स्नान हेतु संग्रह किया। स्नान से पूर्व जल का आरती दर्शन कर अधिवासन किया गया, जिसमें अष्टफूल, चंदन, केसर, गुलाब जल, बरास, अर्गजा सहित अनेक सुगंधित द्रव्यों का मिश्रण किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवान को ग्रीष्म ऋतु में शीतलता प्रदान करना और उन्हें भक्ति भाव से सुगंधित जल से स्नान कराना था। परंपरा अनुसार यह मान्यता है कि यमुना जी स्वयं प्रभु को स्नान कराती हैं। स्नान के उपरांत श्रीजी प्रभु को सवा लाख आमों का विशेष भोग अर्पित किया गया। मोती महल चौक और श्रीनाथजी हवेली के विभिन्न द्वारों पर वैष्णवजन आमों की सेवा में रत रहे। भक्तगण अपने भावपूर्वक आम अर्पित कर प्रभु की सेवा का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर श्रीजी प्रभु के मुखिया इंद्रवदन गिरनारा, प्रदीप सांचिहर, रजनीकांत सांचिहर, घनश्याम सांचिहर, मंदिर के अधिकारी सुधाकर शास्त्री, मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, तिलकायत के सलाहकार अंजन शाह, मंदिर मंडल सदस्य सुरेश सांगवी, समीर चौधरी, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, पंड्या परेश नागर, समाधानी उमंग मेहता, जमादार हर्ष सनाढ्य, जनम गांधी, कमल सनाढ्य सहित सैकड़ों वैष्णवजन उपस्थित रहे।    

पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सचिन ने किया भावुक ट्वीट

जयपुर एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखी। अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पायलट ने लिखा कि उनकी आकर्षक मुस्कान याद आती है। मैं अपने दिवंगत पिता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 25 साल पहले आज के ही दिन वे हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए थे लेकिन वे हमारी यादों और दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्होंने लिखा कि बहुत ही साधारण शुरुआत से लेकर सार्वजनिक जीवन में महान ऊंचाइयों तक, भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट से लेकर एक सफल राजनेता तक, एक शानदार पिता से लेकर एक जमीनी नेता तक उन्होंने हर समय अपनी छाप छोड़ी। मुझे जो सबसे ज्यादा याद आती है- वह है उनकी आकर्षक मुस्कान। सचिन पायलट ने इसके बाद एक ट्वीट और किया जिसमें उन्होंने अपने पिता के पुराने वीडियो को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- उनकी जनसेवा, सच्चाई और साहस मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया था, वे अपने विनम्र व्यवहार, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण से हर दिल में अपनी जगह बना पाए। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। गौरतलब है कि राजेश पायलट का जन्म 10 फरवरी 1945 को नोएडा में हुआ था। साल 1971 में बतौर एयरफोर्स पायलट उन्होंने भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भाग लिया। गांधी परिवार के नजदीक आने की वजह से 1980 में उन्हें राजस्थान के भरतपुर में चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया। वे पहली बार यहां से जीतकर सांसद बने। इनका असली नाम राजेश विधूड़ी था। इसके बाद 1984 में उन्होंने दौसा को अपनी कर्मस्थली बनाया, फिर लगातार यहीं से सांसद बने। साल 1991 में वे नरसिम्हाराव में आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहे थे।

जयपुर में जीप-ट्रक की टक्कर में दुल्हन समेत पांच की मौत, बारातियों के शव बुरी तरह गाड़ियों में फंसे

जयपुर  राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. पुलिस ने बताया कि दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर ट्रक और जीप के बीच टक्कर की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश से शादी समारोह के बाद लौट रहे थे. तभी रायसर के पास जीप अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया. गाड़ी में सवार से 14 से 15 लोग  बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी में करीब 14 से 15 लोग सवार थे, जिनमें दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन शामिल थे. पुलिस ने बताया कि हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को पास के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है हादसे की जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. रायसर थानाधिकारी रघुवीर ने बताया- हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। बारातियों की जीप MP से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी जा रही है। कुछ गम्भीर घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के मंडोली की रहने वाली दुल्हन भारती (18) समेत 5 बारातियों की मौत हो गई। दूल्हा झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी विक्रम मीणा (25) गंभीर घायल है। ये लोग शहडोल जिले से दुल्हन लेकर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। एडिशनल एसपी नारायण लाल तिवाड़ी ने बताया- मरने वाले एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। बाकी 4 में से 1 महिला (दुल्हन) MP के शहडोल की रहने वाली थी। बाकी 2 युवक सीकर और 1 झुंझुनूं के रहने वाले थे। मृतकों के नाम- दुल्हन भारती (18) पत्नी विक्रम मीणा निवासी मंडोली जिला शहडोल, मध्य प्रदेश। जीतू (33) पुत्र हरदयाल कुमावत निवासी हासपुरा, श्रीमाधोपुर, सीकर। सुभाष (28) पुत्र मालीराम मीणा निवासी हासपुरा, श्रीमाधोपुर, सीकर। रवि कुमार(17) पुत्र छोटूराम मीणा निवासी बुगाला गुढागौड़जी, झुंझुनूं। ये हुए घायल- दूल्हा विक्रम मीणा (25) पुत्र गोकुल मीणा निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं। मोनू (28) पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं। प्रभुदयाल मीणा (45) पुत्र जगराम मीणा निवासी मंडावर, जिला अलवर। नरेश कुमार (35) पुत्र मालीराम मीणा निवासी श्रीमाधोपुर, जिला सीकर। रामू (30) पुत्र सुवालाल मीणा निवासी नीमकाथाना, जिला सीकर। शंकर (35) पुत्र मालीराम मीणा निवासी श्रीमाधोपुर, जिला सीकर। छोटेलाल (45) पुत्र जगदीश प्रसाद मीणा निवासी गुढागौड़जी, जिला झुंझुनूं। संदीप पुत्र ताराचंद। परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम जीप में कुल 14-15 लोग सवार थे। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति ने निम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। तेज रफ्तार रहा हादसे का कारण फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।  

राजस्थान में 11 युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे और बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत

जयपुर राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 11 युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे और टोंक के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने टोंक की बनास नदी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया और आठ युवक डूब गए। इन सभी युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि तीन युवकों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।   

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet