LATEST NEWS

जैसलमेर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते जिले में ड्रोन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, बाजार बंद

 जैसलमेर भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। बीते 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध उड़न वस्तुएं, ड्रोन और मिसाइलों के मलबे मिलने की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अब जैसलमेर जिले की संपूर्ण सीमा में ड्रोन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला कलेक्टर, जैसलमेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में ड्रोन संचालन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निषेध किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले की भौगोलिक स्थिति और पाकिस्तान की सीमा से निकटता को देखते हुए ड्रोन उड़ानें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं अतः जिले में किसी भी प्रकार के ड्रोन के उड़ान संचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। प्रशासन ने सभी ड्रोन संचालकों और धारकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने ड्रोन आज ही संबंधित या निकटतम पुलिस थानों में जमा करवा दें। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने सामाजिक आयोजनों, विशेषकर शादी समारोहों में रात के समय डेकोरेटिव लाइटिंग और ड्रोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी घर प्रतिष्ठान या कार्यक्रम स्थल पर रात्रि को लाइटिंग या ड्रोन गतिविधि करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस व प्रशासन के साथ खड़े रहें। सभी नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे सुरक्षा इंतजामों में पूरा सहयोग करें और जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। आज सुबह जैसलमेर के भागू गांव की मंगलियों की ढाणी और जैमला गांव से ड्रोन और मिसाइलों का मलबा मिलने के बाद जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जैसलमेर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण बंदी लागू कर दी है और सभी बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है। साथ ही सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजनों पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

बाड़मेर और जोधपुर में हाई रेड अलर्ट जारी, लोगों को अपनी सारी यात्राएं स्थगित कर घरों में रहने के लिए निर्देश

जयपुर ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जंग वाले हालात बन गए हैं जिसके बाद अब राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाड़मेर और जोधपुर में हाई रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को अपनी सारी यात्राएं स्थगित कर घरों में रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बाड़मेर के डीएम कार्यालय की ओर से ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जिले के जो भी व्यक्ति गाव या कस्बे में हैं और वो बाड़मेर शहर की तरफ यात्रा करना चाहते हैं, उन सबसे अनुरोध है कि कृपया बाडमेर शहर की यात्रा न करें। बाड़मेर के लिए रेड अलर्ट है, इसलिए अपनी यात्रा को तुरंत प्रभाव से स्थगित करें। हाई रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को तुरंत घरों के अंदर जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बाजार बंद कर दिए गए हैं और हर तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। वहीं जोधपुर में भी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक की आशंका जताई गई है और लोगों को जल्द से जल्द घरों के अंदर जाने के लिए कहा गया है। डीएम की तरफ से जारी किए अलर्ट में कहा गया है कि हवाई हमला संभव है। सायरन बजाया जाएगा। सभी को अंदर जाने को कहा गया है और सड़कें साफ कर दी गई हैं। इसके अलावा चुरू में भी खतरे की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के अलग-अलह इलाकों में मिले मिसाइल के टुकड़े बता दें, भारत के ऑपरेश सिंदूर के बाद पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात के कई सीमावर्ती इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिश कर रहा है। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम हर हमले को नाकाम कर रहा है और जवाबी कार्रवाई है पाकिस्तान के एयरबेसों को भी उड़ा रहा है। इस बीच राजस्थान के कई इलाकों में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं।

गुजरात में भारत ने 6 पाकिस्तानी ड्रोन गिराए, राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रेड अलर्ट

राजस्थान/कच्छ भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बीती रात चरम पर पहुंच गया. दोनों ही देशों की तरफ से कई जगहों पर हमले किए गए. पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह (शनिवार) दावा किया है कि उसने भारत के अंदर 8 अहम सैन्य ठिकानों पर “बड़े हमले” किए हैं. इनमें पंजाब स्थित ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसलिटी, उरी का सप्लाई डिपो, राजस्थान के सूरतगढ़ एयरफील्ड, आदमपुर में तैनात S-400 सिस्टम, देहरंग्यारी की आर्टिलरी पोजीशन और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं. इधर गुजरात के कच्छ स्थित आदिपुर के रिहायशी इलाके में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात में भारत ने 6 पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए हैं. नालिया और भुज एयरफोर्स ने ये कार्रवाई. की है. इसमें नालिया एयरफोर्स स्टेशन ने 4 ड्रोन और भुज एयरफोर्स स्टेशन ने 2 ड्रोन को मार गिराया है. सूत्रों के अनुसार, एक मिसाइल जैसी वस्तु नालिया के पास देखी गई है. इस मामले की जांच जारी है. गुजरात के गृहमंत्री खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. पूरे घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं. इस बीच राज्य के पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में गोलाबारी के चलते गुजरात के मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग की है. उन्होंने स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति की जानकारी ली. गुजरात के अलावा राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर जिले में रेड अलर्ट है. ड्रोन हमलों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है. श्रीगंगानगर में बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है. बार्डर से सटे क्षेत्रों में किसी भी तरह के समारोह/आयोजन पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगाई गई है. पाक मीडिया के दावे: सैटेलाइट जाम और साइबर हमला पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो न्यूज ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने एक भारतीय सैन्य सैटेलाइट को इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर ऑपरेशन के तहत जाम कर दिया है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं, पाकिस्तान की सरकारी मीडिया पीटीवी ने यह भी दावा किया कि उसने बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट और सीमा सुरक्षा बल (BSF) समेत कई भारतीय वेबसाइटों को हैक कर लिया है. लेकिन जांच में पाया गया कि यह दावा झूठा और भ्रामक है. भारत का जवाब: S-400 को कोई नुकसान नहीं भारत के रक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तानी हमलों के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है. अधिकारियों के अनुसार, इसी रूसी सिस्टम की मदद से भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों को विफल किया है. फिलहाल दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और वैश्विक समुदाय की नजरें दक्षिण एशिया में बढ़ती इस स्थिति पर टिकी हैं.

सीएम भजनलाल शर्मा ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से SDRF की यूनिट्स को एक्टिव मोड में लाने के निर्देश दिए

जयपुर मौजूदा प्रशासनिक और सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा समेत कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, गजेन्द्र सिंह खींवसर, कन्हैया लाल चौधरी, जोगाराम पटेल, सुरेश रावत, सुमित गोदारा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, हीरालाल नागर और संजय शर्मा मौजूद रहे। जो मंत्री जयपुर में मौजूद नहीं थे, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। मुख्यमंत्री ने इस अहम बैठक में मंत्रियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर गहनता से चर्चा की। बैठक में जनता से सीधा संवाद और स्थानीय स्तर पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विस्तृत निर्देश दिए। सीएम भजनलाल शर्मा ने ज़मीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से SDRF (State Disaster Response Force) की यूनिट्स को एक्टिव मोड में लाने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी ज़िलों में अतिरिक्त फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, ब्लड बैंक, JCB और क्रेन जैसी भारी मशीनरी उपलब्ध रखने के लिए भी कहा गया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का फोकस इस बात पर है कि किसी भी आपदा या स्थिति से निपटने के लिए राज्य प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार रहे और जनता को राहत व भरोसे का अहसास हो। मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे आमजन से संवाद बनाकर सरकार की नीतियों और राहत प्रयासों की जानकारी भी दें। इस मौके पर मुख्य सचिव सुधांशु पंत, गृहसचिव आनंद कुमार, DGP यूआर साहू, ADG लॉ एंड ऑडर विशाल बंसल, DG इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, सिद्धार्थ सिहाग आईजी सीएम सिक्योरिटी भी उपस्थित थे।  

जैसलमेर में मिला बम, रातभर बजा सायरन, नौ घंटे रहा ब्लैक आउट

बाड़मेर/जैसलमेर/जोधपुर/जयपुर   पहलगाम आतंकी हमले और फिर भारत के पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के हालात हैं। पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से देश के सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिन्हें भारत नाकाम कर रहा है। पाक की ओर से राजस्थान के सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं। यह हमले ड्रोन से उत्तरलाई, फलोदी, नाल और जैसलमेर-पोकरण में किए गए। भारतीय सेना ने सभी ड्रोन हवा में गिराकर नाकाम कर दिया। हालांकि, हालात को देखते हुए राजस्थान के छह जिले जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, पाली और श्रीगंगानगर में ब्लैकआउट रहा। गुरुवार रात बाड़मेर पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहा। यहां रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक ब्लैकआउट रहा। इसी तरह जैसलमेर में भी रात 9 से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहा। इसके अलावा शहर के सूली डूंगर के पास पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा और किशनघाट में एक बस्ती में जिंदा बम मिला है। सूचना पर सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। इन्हें लेकर जांच की जा रही है। आइए, जानतें हैं कहां कैसे हालात हैं और क्या तैयारी है? सरकार अलर्ट, बॉर्डर इलाकों में रातोंरात पोस्टिंग पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहे तनाव के कारण राजस्थान सरकार भी अलर्ट मोड पर है। हलात को देखते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार देर रात हाईलेवल बैठक की। जिसमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, डीजी इंटेलिजेंस और एडीजी कानून व्यवस्था शामिल हुए। साथ ही, सरकार की ओर से बॉर्डर इलाके वाले जिलों के विभागों में खाली पदों पर रातोंरात अधिकारियों-कर्मचरियों की पोस्टिंग कर भर दिया।  सरकार की ओर से नौ आरएएस अधिकारियों को नियुक्त किया है। इनमें महेश चंद्र मान को एसडीएम भणियाणा (जैसलमेर), प्रभजोत सिंह गिल एसडीएम मूंडवा, लाखाराम – एसडीएम पोकरण, संदीप चौधरी – एसडीएम बज्जू (बीकानेर), कुणाल राहड़ – एसडीएम बीकानेर उत्तर, भरतराज गुर्जर – एसडीएम फतेहगढ़, कविता गोदारा – सहायक कलेक्टर सीकर, रामलाल मीणा – एसडीएमगडरा रोड (बाड़मेर) को नियुक्त किया गया है। साथ ही, नगर परिषद आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी, राजस्व अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन की नियुक्ति भी की गई है। इसके अलावा अलग-अलग निकायों से 75 फायर ब्रिगेड को भिजवाने के आदेश भी दिए गए हैं। जैसलमेर में-     गाड़ी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेल सेवा जो 8 मई को जयपुर से प्रस्थान है, वह बीकानेर तक संचालित होगी। यह रेल सेवा बीकानेर-जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।     गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेल सेवा जो 9 मई को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। यह रेल सेवा जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। बाड़मेर में-     गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी-बाड़मेर रेल सेवा 9 मई को रद्द रहेगी।     गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर-भगत की कोठी रेल सेवा 9 मई को रद्द रहेगी।     गाड़ी संख्या 04880, मुनाबाव-बाड़मेर रेल सेवा 9 मई को रद्द रहेगी।     गाड़ी संख्या 54881, बाड़मेर-मुनाबाव रेल सेवा 9 मई को रद्द रहेगी। इनका बदला गया समय     गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर -जम्मूतवी रेलसेवा 9 मई को बाड़मेर से निर्धारित समय 00:20 बजे के स्थान पर 06:00 बजे प्रस्थान करेगी।     गाड़ी संख्या 74840, बाड़मेर-भगत की कोठी 09 मई को बाड़मेर से निर्धारित समय 03:30 बजे के स्थान पर 06:30 बजे प्रस्थान करेगी।     गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम 09 मई को जैसलमेर से निर्धारित समय 02:40 बजे के स्थान पर 07:30 बजे प्रस्थान करेगी। स्कूलों की छुट्टियां, एयरपोर्ट बंद और क्या पाबंदियां? भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए राजस्थान में बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और किशनगढ़ के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। आम दिनों में यहां से गुजरने वाले सभी फ्लाइट का रूट बदला गया है। इससे सरहदी इलाकों का एयरस्पेस खाली नजर आ रहा है। इसके अलावा जोधपुर, बाड़मेर बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर के सभी स्कूलों की अलगे आदेश तक छुट्टियां कर दी गई हैं। श्रीगंगानगर में कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद कर दिए गए हैं। कोटा और बीकानेर में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई है। बीकानेर और श्रीगंगानगर में आतिशबाजी प्रतिबंधित की गई है। बाड़मेर में कैसे हैं हालात? भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बाड़मेर में गुरुवार रात नौ से सुबह चार बजे तक ब्लैक आउट रहा। इससे पूरा जिला अंधेरे में डूबा रहा। रात 8:50 बजे शुरू हुई सायरन की गूंज करीब 10 मिनट तक सुनाई दी, 9 बजते ही पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। इधर, पड़ोसी जिले जैसलमेर में हुए हमले के प्रयास के बाद बाड़मेर में रात 9:30 बजे रेड अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद शहर में बार-बार सायरन की आवाज गूंजती रही। बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा भी हालात पर नजर बनाए रखे। रात 2:30 करीब बजे स्थितियां सामान्य होने के बाद प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट समाप्त होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। नागरिकों के सहयोग से हर चुनौती का सामना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे रोशनी वाले बोर्ड, बैनर, फ्लैक्श हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लैक आउट के दौरान किसी घर या संस्थान पर रोशनी पाए जाने पर कानूनी कर्रवाई की जाएगी।   सभी कर्मचारियों-अधिकारियों के अवकाश निरस्त इधर, तनाव के हालात को देखते हुए बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जिले की समस्त अधिकारियों और कर्मचारी के अवकाश निरस्त कर दिए हैं, साथ ही मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिले के समस्त अधिकारिेयों और कर्मचारियों के अवकाश व मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने पहले से अवकाश ले रखा है, उन्हें भी निरस्त कर दिया गया। सभी को तत्काल अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जैसलमेर और अन्य सरहदी जिलों में हालात कैसे? राजस्थान के जैसलमेर जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन अटैक के बाद जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने ब्लैक आउट का समय दो घंटे बड़ा दिया है। अब जिले में रात नौ बजे से लेकर सुबह … Read more

राजस्थान के 6 जिलों में हाई अलर्ट, जयपुर एयरपोर्ट पर दोहरी सुरक्षा, सीमावर्ती इलाको में ब्लैकऑउट

जयपुर राजस्थान के 28 शहरों में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल (Mock Drill) के बाद बॉर्डर वाले जिलों में 12वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद (School Closed) कर दिया गया है. बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर और जैसलमेर कलेक्टर ने गुरुवार सवेरे इस संबंध में नया आदेश जारी करते हुए 8 मई 2025 से अगले आदेश तक स्कूल न खोलने और परीक्षाओं को स्थगित करने की बात कही है. यह आदेश आंगनबाड़ियों और मदरसों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पर भी लागू होता है. कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर कोई संस्थान आदेश की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है तो उस पर आपदा अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग करते हुए सोशल मीडिया पर जारी राष्ट्र विरोधी दुष्प्रचार पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए. शाह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही, अस्पतालों और अग्निशमन विभाग को इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. शाह ने बॉर्डर वाले राज्यों से कहा कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए SDRF, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड और NCC सहित अन्य को अलर्ट पर रखें. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपालों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया था. श्रीगंगानगर के गांव में मिला ड्रोन श्रीगंगानगर के घड़साना के गांव 2 डीडी में ड्रोन है. हालांकि यह छोटा ड्रोन है. घड़साना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कब्जा में लिया है. यहां तमाम पुलिस और सुरक्षा एजेंसी मुस्तैद है. राजस्थान में 4 एयरपोर्ट पूरी तरह बंद राजस्थान में पाकिस्तानी हमले और सुरक्षा को देखते हुए 4 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. इसमें जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट शामिल हैं. पाकिस्तान हमले के बीच फलोदी एयरबेस पर कड़ी सुरक्षा पाकिस्तान से हमले के बीच राजस्थान के फलोदी प्रशासन ने स्थानीय एयरबेस पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की है. सभी अस्पतालों को निर्बाध बिजली, पानी और ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। दुकानों और होटलों को रात 10 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है. जिला कलेक्टर हरजी लाल अटल ने आम जनता से सरकारी आदेशों पर अमल करने का आग्रह किया है. सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें वापस ड्यूटी पर बुला लिया गया है. अटल के अनुसार, जिले के 26 अस्पतालों में करीब 450 बेड आरक्षित करने के आदेश दिए गए हैं. राजस्थान से गुजरने वाली हाइवे पर बंद कराए जा रहे वाहनों की लाइटें भारत पाक के बीच बढ़ रहे तनाव और हमले के बीच राजस्थान में हर तरफ हाई अलर्ट जारी है. राजस्थान से गुजरने वाले हाइवे पर सभी वाहनों के लाइटें भी बंद कराए जा रहे हैं. बाड़मेर में फिर गुंजा खतरे का सायरन बाड़मेर में एक बार फिर खतरे का सायरन बजाया गया है. करीब आधे घंटे की शांति के बाद एक बार फिर खतरे का अलर्ट जारी किया गया है. यहां रुक-रुक कर सायरन की आवाज हो रही है. हालांकि अब तक किसी तरह का हमला नहीं हुआ है. शहर में प्रशासन पुलिस सिविल डिफेंस शहर में पूरी तरह तैनात हैं, जिला कलेक्टर खुद अलर्ट मोड में हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर दोहरी सुरक्षा व्यवस्था जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अब यहां दोहरी सुरक्षा जांच होगी. अब बोर्डिंग से पहले और विमान में चढ़ने से पहले लैडर पॉइंट पर सुरक्षा जांच होगी. बीसीएएस ने तुरंत प्रभाव से सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिये हैं. पाकिस्तानी हमले के बाद भारत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लाहौर और इस्लामाबाद में मिसाइल से हमला किया गया है. वहीं पाकिस्तान के AWACS यानी एयर वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम को तबाह कर दिया गया है. पाकिस्तान के पंजाब में AWACS सिस्टम तबाह कर दिया है. श्रीगंगानगर में भी रेड अलर्ट के साथ ब्लैकआउट श्रीगंगानगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं शहर में ब्लैकऑउट हो गया है. बताया जा रहा है कि ड्रोन हमले भी हुए हैं. यहां हर आधे घंटे पर ड्रोन हमले किये जा रहे हैं. जैसलमेर-बीकानेर सीमा पर टैंकों का जमावड़ा जैसलमेर-बीकानेर सीमा पर टैंकों का जमावड़ा. बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में ब्लैकआउट कर दिया गया है. बॉर्डर से लगे सभी जिले में ब्लैक आउट है. बाड़मेर में सायरन बजने के साथ ब्लैकऑउट बाड़मेर में सायरन बजने के साथ पूरा शहर ब्लैकऑउट हो गया है. यहां 9 बजे से पहले ही सायरन बजा था. लेकिन 9.10 बजे फिर सायरन बजाया गया. दोबारा सायरन का मतलब है कि खतरा टला है. किसी हमले की खबर नहीं मिली है. जैसलमेर में पुलिस ने पकड़े 5 संदिग्ध जैसलमेर में पुलिस ने 5 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है. सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाकों के आस पास विचरण करते पकड़े गए पांच संदिग्ध, पांच में से दो संदिग्धो कों लाठी थाना क्षेत्र के चांदन से पकड़ा था, वहीं सरहदी शाहगढ़ इलाके से एक और पोकरण से दो संदिग्ध पकड़े गए हैं. राजस्थान में सभी मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद राजस्थान में आपादा प्रबंधन को देखते हुए मेडिकल स्टॉफ और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. वहीं राजस्थान पुलिस ने अपने सभी पुलिसकर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियों पर  तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इसके लिए आदेश जारी किया गया है. इसके साथ ही सभी कर्मियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश भी दिया गया है. बाड़मेर में रात 9 बजे से ब्लैकआउट, इनवर्टर भी बंद रखने की अपील राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बाड़मेर जिलाधिकारी टीना डाबी ने बाड़मेर में रात 9 बजे से 4 बजे तक ब्लैकऑउट का आदेश दिया है. इस दौरान किसी भी तरह की रोशनी को बंद रखने की अपील की गई है. घर में इनवर्टर को भी … Read more

महिला अधिवक्ता की कार में पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई आग, घर पर भी हमला

उदयपुर उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक युवक ने महिला अधिवक्ता की कार के पास जाकर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इसके बाद उसने महिला के घर को भी आग लगाने की कोशिश की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महिला अधिवक्ता ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक को देखा गया है, जो नीतू जैन के पड़ोस में ही रहता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। गुरुवार सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों अधिवक्ता प्रतापनगर थाने पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने थाने के बाहर रोड जाम कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने में काफी देर हो गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।  

रेलवे टीटीई को ब्लैकमेल कर तीन लाख ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

कोटा जिले में एक महिला ने रेलवे टीटीई को झूठे छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देकर एक साल में लगभग तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी महिला को झुंझुनू से गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा के अनुसार गिरफ्तार महिला रानी सोनी (35) मप्र के सागर जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र की निवासी है और वर्तमान में झुंझुनू जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पास रह रही थी। पीड़ित टीटीई हरिगोपाल मीणा ने 2 मई को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 13 मार्च 2024 को उनकी ड्यूटी कोटा से अजमेर-जबलपुर दयोदया एक्सप्रेस में थी। चेकिंग के दौरान महिला थर्ड एसी कोच में यात्रा कर रही थी, जबकि उसके पास स्लीपर कोच का वेटिंग टिकट था। हरिगोपाल ने उसे स्लीपर कोच में जाने को कहा लेकिन महिला ने इससे इंकार कर दिया। इसी दौरान महिला ने अपना मोबाइल गिरा दिया और आरोप लगाया कि फोन हरिगोपाल के कारण टूटा है। इसके बाद महिला ने टीटीई से संपर्क कर पैसे मांगने शुरू कर दिए और उनका मोबाइल नंबर भी ले लिया। कुछ समय बाद महिला ने छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाने की धमकी देकर हरिगोपाल को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से हरिगोपाल ने महिला को ऑनलाइन पैसे देने शुरू कर दिए। शुरुआत में 5,000 रुपये दिए, फिर राजीनामे के नाम पर एक लाख रुपये मांगे गए। हरिगोपाल ने दो किश्तों में 20,000 और फिर 25,000 रुपये और भेजे। महिला बार-बार बच्चों की बीमारी और अन्य बहानों से पैसे मांगती रही और इस तरह एक साल में उसने लगभग तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।  

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जवाबी हमले की तैयारी के लिए राजस्थान को हाई अलर्ट, 4 जिलों में स्कूल बंद, छुट्टियां भी रद्द

जयपुर भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पड़ोसी मुल्क के साथ तनाव चरम पर पहुंच गया है। बौखलाए पाकिस्तान की ओर से संभावित किसी जवाबी हमले की तैयारी के लिए राजस्थान को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राजस्थान की करीब 1,070 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से सटी है। सूत्रों ने कहा कि राजस्थान सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मंगलवार रात को सैन्य हमले किए गए थे। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारत ने इसके जवाब में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से उड़ा दिया है। राजस्थान में एहतियाती कदम के तहत चार सीमावर्ती जिलों- श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इन चार जिलों के प्रशासन ने किसी भी आपातकालीन स्थिति की तैयारी की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ते तनाव के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने कहा कि मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजीपी यू. आर. साहू ने भी संभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें अपने संबंधित मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

REET 2024 का परिणाम आज दोपहर सवा तीन बजे होगा जारी

अजमेर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए आज का दिन किसी परीक्षा से कम नहीं। जो सालों से बेरोजगारी की मार झेलते हुए सिर्फ एक सरकारी शिक्षक की पहचान चाहते थे, उनके लिए REET-2024 का रिजल्ट उम्मीद की सबसे बड़ी रोशनी बनकर सामने आने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 3:15 बजे लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का परिणाम एक साथ घोषित करेगा। बोर्ड प्रशासक महेशचन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि इस वर्ष REET में कुल 14 लाख 29 हजार 822 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें लेवल-1 के लिए 3.46 लाख, लेवल-2 के लिए 9.68 लाख और दोनों लेवल्स के लिए 1.14 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा 41 जिलों में 1731 केंद्रों पर आयोजित हुई थी और आंसर-की जारी होने के बाद 31 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। इसके बाद बोर्ड ने हर एक आपत्ति को जांचा-परखा और अब पूरी पारदर्शिता से परिणाम तैयार किया गया है। दरअसल REET की परीक्षा राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश की पहली सीढ़ी है। आज दोपहर 3:15 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों की घोषणा का लाखों युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: राहत और बचाव कार्यों को लेकर हनुमानगढ़ में होगा अभ्यास

हनुमानगढ़ हनुमानगढ़-भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए हनुमानगढ़ जिले में जिला प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में एक व्यापक मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू की गई हैं। इसमें विभिन्न प्रशासनिक, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। एसडीआरएफ की टीम ने आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वस्तुओं का प्रशिक्षण भी किया गया। बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध जैसे हालातों में आम जनता की सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का मूल्यांकन करना है। कल मॉक ड्रिल के समय मौके पर जिला कलेक्टर काना राम, एसपी अरशद अली, एसडीआरएफ, चिकित्सा विभाग, नगर परिषद, अग्निशमन विभाग और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें मौजूद रहेंगी। मॉक ड्रिल के दौरान युद्ध की स्थिति में आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत शिविर स्थापित करने, घायल व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता देने और संचार व्यवस्था बनाए रखने जैसे विभिन्न परिदृश्यों पर अभ्यास किया जाएगा। जिला कलेक्टर काना राम ने सभी विभागों को निर्देश दिए है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।  

उदयपुर जिले में आज रात 15 मिनट का ब्लैकआउट

उदयपुर केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आज बुधवार को प्रदेशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उदयपुर जिले में भी आज रात 8:45 बजे से 9:00 बजे तक कुल 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभ्यास में सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्धारित समय पर सभी लाइट्स एवं विद्युत उपकरणों को बंद कर दें। कलेक्टर ने बताया कि जैसे ही सायरन बजेगा, सभी नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों, और वाहनों की लाइट्स बंद करनी होंगी। यह अभ्यास आपदा प्रबंधन और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है जिससे किसी आपात स्थिति में आमजन की तत्परता और सहयोग का मूल्यांकन किया जा सके। ब्लैकआउट का उद्देश्य नागरिकों को संभावित आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना और आपसी तालमेल की परीक्षा लेना है। सिविल डिफेंस, जिला प्रशासन और अन्य आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों द्वारा इस अभ्यास के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। प्रशासन ने विशेष रूप से नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस 15 मिनट के ब्लैकआउट को गंभीरता से लें और इसमें पूर्ण सहयोग प्रदान करें। यह अभ्यास न केवल सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का परीक्षण करेगा बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और सजगता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।  

आज से शुरू हुई भगत की कोठी-चेन्नई सेंट्रल नई सुपरफास्ट ट्रेन

जोधपुर उपनगरीय भगत की कोठी से डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशनों के बीच प्रारंभ की गई नई सुपरफास्ट ट्रेन भगत की कोठी से आज पहली बार रवाना हुई। समदड़ी-जालोर-भीलड़ी के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन के संचालन के प्रति दक्षिण की ओर जाने वाले यात्रियों में खासा उत्साह है। ट्रेन आवागमन में सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इस दौरान मार्ग के 28 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन 20626, भगत की कोठी-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट सप्ताह में पांच दिन (शनिवार व मंगलवार को छोड़कर) बुधवार 7 मई से सुबह साढ़े पांच बजे भगत की कोठी से पहली बार रवाना हुई, जो अगले दिन रात्रि 11.15 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंच जाएगी। ट्रेन इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार नई ट्रेन भगत की कोठी से रवाना होने के बाद लूनी, समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, भीलड़ी, महेसाणा, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, धमनगांव, वर्धा, चंद्रपुर, बल्हारशाह, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, गुडुर और सुलूरूपेटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए दो सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, चार थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 सेंकड क्लास स्लीपर, चार जनरल, एक गार्ड एसएलआर और एक पॉवरकार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। चेन्नई की ओर जाने वाली होगी चौथी ट्रेन इस ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने के साथ ही जोधपुर से चेन्नई स्टेशनों के मध्य चलने वाली ट्रेनों संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। जोधपुर-मन्नारगुड़ी सुपरफास्ट, (गुरुवार), जोधपुर-तिरुचिरापल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस(बुधवार) और जोधपुर-चैन्नई एग्मोर सुपरफास्ट(मंगलवार) ट्रेनों का संचालन पहले से किया जा रहा है। तकनीकी कार्य के कारण तीन ट्रेनें पश्चिम रेलवे पर रेगुलेट रहेंगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कारण से ट्रेन 16533, भगत की कोठी-क्रांतिवीर संगोल्ली रायाण्ण (बेंगलुरु) जो 7,14,21,28 मई और 4 जून को भगत की कोठी से रवाना होगी। वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 55 मिनट रेगुलेट रहेगी। इसी तरह ट्रेन 14807, जोधपुर-दादर एक्सप्रेस जो 11,18 मई और 8 जून को जोधपुर से रवाना होगी। वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर एक घंटे 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन 20626, भगत की कोठी-पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचन्द्रन सेंट्रल (चैन्नई) सुपरफास्ट जो 7,11,14,18,21,28 मई और 4 व 8 जून को भगत की कोठी से रवाना होगी। वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।  

राज्यपाल ने कहा- समावेशी आर्थिक विकास तभी संभव है जब हर हाथ को काम और हर व्यक्ति को आय का अवसर मिले

जयपुर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को रीको गेस्ट हाउस सभागार भिवाड़ी में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच सके और वास्तविक जरूरतमंद वर्ग सशक्त हो सके। उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध, प्रभावी और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल श्री बागडे ने जल जीवन मिशन, पीएम सूर्य घर योजना, कुसुम योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित राजीविका, डेयरी एवं सहकारिता के विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में हीट वेव के संबंध में की गई तैयारियों एंव स्वास्थ्य सेवाओं और सूचकांकों की समीक्षा करते हुए  पोषण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि समावेशी आर्थिक विकास की दिशा में सार्थक पहल तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को सम्मानजनक रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि “हर हाथ को काम और हर व्यक्ति को आय” की भावना को आत्मनिर्भर भारत की नींव मानते हुए हमें नीतियों और योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में राजीविका और सहकारिता विभाग की योजनाओं के माध्यम से सशक्त बने समूहों की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक सशक्तिकरण की रोशनी पहुंचे इस दिशा में कार्य किया जाए। श्री बागडे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना का प्रचार-प्रसार कर सभी पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए ड्राई जोन में टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन की पहुंच सुनिश्चित की जाए, साथ ही उनकी कार्यात्मक स्थिति भी सुनिश्चित की जाए तथा योजना के तहत शेष रहे गांवों में त्वरित रूप से योजनांतर्गत कार्य करते हुए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल श्री बागडे ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देने, कचरा संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा चलाई जा रही नरेगा योजना की समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने अभियान हरियालो-राजस्थान राजस्थान के तहत जिलेभर में सामूहिक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि आगामी वर्षों तक इन वृक्षों के संरक्षण और समुचित रखरखाव की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लगाए गए हर पौधे को पेड़ बनने का अवसर मिले और पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य साकार हो सके। उन्होंने शिक्षा को मानव कल्याण का सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यालयों एवं छात्रावासों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री बागडे ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि मृदा परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, ताकि वे स्वयं अपनी भूमि की मृदा जांच कराएं और वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने फार्म पॉन्ड, फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे  ने अलवर जिले में चलाए जा रहे निराश्रित गोवंश को आश्रय अभियान नवाचार की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल में बेसहारा पशुओं के लिए पानी, छाया और चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सहकारिता की भावना को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य लाभ या हानि नहीं, बल्कि किसान और आमजन को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है। यही सहकारिता की सच्ची सफलता है।

व्यवस्था के सरलीकरण और पारदर्षिता की दिषा में खान विभाग का बढ़ता कदम

जयपुर राज्य के खान विभाग ने खानों के माइनिंग प्लान व माइनिंग योजनाओं  के ऑनलाईन अनुमोदन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। प्रमुख सचिव माइन्स, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने बताया कि राज्य सरकार ने माइनिंग सेक्टर में सरलीकरण और पारदर्षी व्यवस्था की दिषा में एक कदम और बढ़ाते हुए पिछले दिनों एक मई से माइनिंग प्लान व माइनिंग योजनाओं का ऑनलाईन अनुमोदन का निर्णय किया था। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन अनुमोदन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है और जयपुर, ब्यावर, सिरोहीए बारांए बांसवाड़ा, और चुरु में लाइमस्टोन बर्निंंग, मेसेनरी स्टोन, ग्रेनाइट, लाइमस्टोन क्रषर और क्वार्टज.फेल्सपार के माइनिंग प्लान व माइनिंग योजनाएं अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई है।   श्री टी. रविकान्त ने बताया कि नई व्यवस्था से करीब 30 हजार अप्रधान खनिज लीजधारक और क्वारी लाइसेंसधारक लाभान्वित हो सकेंगे। अब उन्हें योजनाओं के अनुमोदन के लिए खनिज विभाग के कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अप्रधान खनिजों के माइनिंग लीजधारकों व क्वारी लाइसेंसधारकों को माइनिंग प्लान व माइनिंग स्कीम का अनुमोदन करवाना होता है। नियमानुसार विभाग द्वारा 90 दिवस में अनुमोदन की कार्रवाई पूरी करनी होती है पर अनुमोदन में इससे अधिक समय भी लग जाता है। निदेषक माइन्स श्री दीपक तंवर ने बताया कि लीजधारक द्वारा माइनिंग प्लान व माइनिंग योजना के अनुमोदन के लिए ऑनलाईन आवेदन किया जाएगा। अनुमोदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाईन होने से कार्य में पारदर्षिताए समयवद्धता के साथ ही लीजधारक के समय की बचत व अनावष्यक असुविधा से राहत मिल सकेगी। ऑनलाईन व्यवस्था होने से लीजधारक अनुमोदन प्रक्रिया की प्रगति से भी अवगत हो सकेंगे और तय समयसीमा में ही अनुमोदन कार्रवाई पूरी हो सकेगी। अतिरिक्त निदेषक विजिलेंस व प्रभारी श्री पीआर आमेटा ने बताया कि एसीपी श्री जयेष द्वारा विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया के संबंध में वर्चुअली प्रषिक्षण दिया गया है। माइनिंग इंजीनियर श्री मनीष वर्मा द्वारा अधिकारियों को और अधिक जानकारी दी जाएगी ताकि कि ऑनलाईन आवेदन से लेकर अनुमोदन तक का कार्य सुव्यवस्थित तरीके से निष्पादित कर सके। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet