LATEST NEWS

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- फिटनेस केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए

जयपुर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि फिटनेस केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने फिट राजस्थान अभियान शुरू करने का संकल्प लिया था, ‘रन फॉर फिट राजस्थान’ इसी संकल्प का प्रतीक है। श्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि देश में युवा, महिला, किसान और मजदूर सशक्त होंगे तो देश-प्रदेश भी सशक्त होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान दिवस महोत्सव के तहत महिला, किसान, अन्त्योदय, युवा एवं सुशासन को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्री शर्मा ने राजस्थान दिवस समारोह के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को अमर जवान ज्योति पर आयोजित रन फॉर फिट राजस्थान दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी दौड़ में शामिल होकर प्रदेशवासियों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर खिलाड़ी को पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हमने वर्ष 2024-25 में 1614 खिलाड़ियों को 34 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ भूखंड आवंटन, सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता और रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम से खिलाड़ियों को सुरक्षा कवच भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन ओलंपिक-2028 के तहत 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा और जयपुर में 20 करोड़ की लागत से “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्पोर्ट्स“ की स्थापना की जाएगी। हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया जाएगा राजस्थान दिवस श्री शर्मा ने कहा कि सात चरणों में हुए राजस्थान के एकीकरण की यात्रा में चौथे चरण में वृहद् राजस्थान की स्थापना एक महत्वपूर्ण पड़ाव था, जिसकी यादों को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए हर साल राजस्थान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वृहद् राजस्थान की स्थापना संवत 2006 की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इंद्रयोग में हुई थी, जिसे राजस्थान के एकीकरण में अहम भूमिका निभाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने विशेष महत्व दिया था। उनकी और समस्त प्रदेशवासियों की भावना को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने अब हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ही राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया है। राजस्थान का खेलकूद के क्षेत्र में गौरवपूर्ण इतिहास मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का खेलकूद के क्षेत्र में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। कई खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश की पताका लहराई है। पेरिस ओलंपिक में अनंतजीत सिंह व महेश्वरी चौहान ने निशानेबाजी में हिस्सा लिया। पेरिस पैरालंपिक में अवनी लेखरा ने स्वर्ण, सुंदर सिंह गुर्जर और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गर्व का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 43 पदक हासिल किए। ये उपलब्धियां हमारे युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण हैं। इस अवसर पर युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जीवन में फिटनेस का बहुत महत्व है। स्वस्थ नागरिक से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी योजनाओं और निर्णयों के माध्यम से प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को निरन्तर प्रोत्साहित कर रही है।   इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में संपन्न राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा 9 खिलाड़ियों को जमीन आवंटन के पट्टे वितरित किए। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, प्रमुख शासन सचिव राजस्व श्री दिनेश कुमार, शासन सचिव खेल एवं युवा मामले श्री नीरज के. पवन, 61 सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल रोहित मेहरोत्रा सहित विभिन्न खिलाड़ी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

राजस्थान दिवस समारोह के अवसर पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ सौ से अधिक छाया चित्रों का हुआ प्रदर्शन

जयपुर राजस्थान दिवस समारोह के अवसर पर शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति श्री रवि जैन ने शनिवार को जयपुर स्थित जवाहर कला केन्द्र की अलंकार गैलरी में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में सौ से अधिक आकर्षक छाया चित्रों के माध्यम से राजस्थान की कला, संस्कृति, महल, किले, बावड़िया, लोक जीवन, वन्य जीवन, तीज-त्यौहार, भोजन, पकवान एवं पहनावे को प्रदर्शित किया गया है। श्री रवि जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में राजस्थान की प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों द्वारा खींचे गए फोटोज प्रदर्शित किये गये हैं। जिनमें आईएएस डॉ. जीतेन्द्र सोनी, आईएफएस श्री अरिजीत बैनर्जी, आईपीएस श्री हेमंत शर्मा, आईपीएस श्री सचिन मित्तल, आरएएस श्री पंकज ओझा के द्वारा खींचे गए फोटोज शामिल हैं। इसी के साथ कई फोटो जर्नलिस्ट, प्रोफेशनल फोटोग्राफर और स्टूडेंट्स फोटोग्राफर एवं कई डॉक्टर्स के द्वारा खींचे गए छाया चित्र प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी को प्रसिद्ध फोटो जर्नर्लिस्ट संजय कुमावत ने क्यूरेट किया है। प्रदर्शनी में कैमरे के माध्यम से दृश्य कहानियां प्रदर्शित की गई है। आगन्तुकों को आनंदित करने वाली इस अद्भुत फोटो प्रदर्शनी में आमजन भी शिरकत कर सकते है।

राजस्थान दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं

जयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान दिवस (30 मार्च) की प्रदेशवासियो को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बागडे ने राजस्थान दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि ‘राजस्थान’ नाम ही मन में गौरव की अनुभूति कराने वाला है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा राजस्थान दिवस भारतीय तिथि से मनाए जाने की घोषणा की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस मात्र एक दिवस नहीं है। यह दिवस हमारे स्वाभिमान,  सद्भाव की संस्कृति को सहेजने का है।  उन्होंने इस दिवस पर संकल्पित होकर राजस्थान के सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

जयपुर : असामाजिक तत्वों ने खंडित की वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति, SP ने प्रदर्शनारियों को दी ये चेतावनी

जयपुर ​जयपुर के सांगानेर क्षेत्र के प्रतापनगर सेक्टर-3 में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है. इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके नतीजे में उन्होंने जयपुर-टोंक रोड पर जाम लगाया, बाजार बंद करवाए और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस घटना की निंदा करते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर से दोषियों को शीघ्र पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत करना जन-आस्था के साथ खिलवाड़ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने मार्च 2023 में वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य समाज की स्थिति का जायजा लेना और उनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सुझाव देना है. इसके अलावा, अप्रैल 2023 में बाड़मेर जिले के तिलक नगर में वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा हटाने के प्रयास के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए थे. वर्तमान में, जयपुर की घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास कर रहा है. सांसद हनुमान बेनीवाल की सख्त चेतावनी जयपुर में प्रताप नगर के सेक्टर 3 में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने की जानकारी संज्ञान में आई, मैंने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मूर्ति को तोड़ने वाले बदमाशों का शीघ्रता से पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के संदर्भ में बात की है, असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत करना जन -आस्था के साथ खिलवाड़ है, लाखों -करोड़ों लोगों की आस्था तेजाजी में है और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।     जयपुर में प्रताप नगर के सेक्टर 3 में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने की जानकारी संज्ञान में आई,मैने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मूर्ति को तोड़ने वाले बदमाशों का शीघ्रता से पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के संदर्भ में बात की… विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम वहीं, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने बताया कि यह तेजाजी का मंदिर वर्षों पुराना स्थान है, इसकी आस्था हिंदू समाज के लाखों लोगों में है। यहां हर साल मेला भरता है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने तेजाजी की मूर्ति को खंडित किया है। इससे लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है, इसलिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया है। जब तक पुलिस प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, लोग सड़कों पर रहेंगे। हमने इसके लिए पुलिस प्रशासन को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, वहीं पुलिस ने भी 12 घंटे का समय दिया है। पुलिस खंगाल रही है आसपास के CCTV फुटेज बताते चले कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जयपुर पुलिस ने कहा कि हम मंदिर में लगे CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। एसपी तेजस्विनी गौतम ने धरनास्थल पहुंचकर लोगों से समझाइश की। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी यह कृत्य सोच-समझकर किया है या फिर असमाजिक तत्वों ने ऐसा किया है, उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा। एसपी ने हंगामा कर रहे लोगों से कहा कि सबसे पहले आप धरनास्थल से हटो, जिससे हम आरोपियों को पकड़ने में पूरा ध्यान फोकस कर सकें। साथ ही लोगों की मांग पर उन्होंने कहा कि जल्द ही तेजाजी की ऐसी ही प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रदर्शन घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जयपुर-टोंक रोड को जाम कर दिया। लोगों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। CCTV फुटेज की कर रही जांच स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 12 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक ने बताया कि, यह तेजाजी का ऐतिहासिक स्थान है, जहां हर साल मेला लगता है। उन्होंने कहा कि, धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं देता, तब तक लोग सड़कों पर डटे रहेंगे। पुलिस ने 12 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिया है। सड़क जाम, ट्रैफिक डायवर्ट प्रदर्शनकारियों ने मंदिर के सामने जयपुर-टोंक रोड को ब्लॉक कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया गया। पिंजरापोल गौशाला के सामने ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। सांगानेरी पुलिया के नीचे से भी यातायात को मोड़ा गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। सांसद और विधायकों ने की न्यायिक जांच की मांग इस घटना पर सांसद हनुमान बेनीवाल और विधायक विकास चौधरी व रामनिवास गावाड़िया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत करने की साजिश बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बाजार हुआ बंद घटना के विरोध में सांगानेर क्षेत्र के कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। प्रताप नगर सेक्टर-3 के बाजार भी बंद रहे। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। शहर में बढ़ा तनाव, सांगानेर में बाजार बंद घटना के विरोध में सांगानेर क्षेत्र में कई संगठनों ने प्रदर्शन किया और प्रताप नगर सेक्टर-3 के बाजार भी बंद कर दिए गए।  पिंजरापोल गौशाला के … Read more

राजस्थान पर्यटन को पर्यटन क्षेत्र की विभिन्न श्रेणियों में मिले तीन पुरस्कार

जयपुर, प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र की विभिन्न श्रेणियों में तीन पुरूस्कारों से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के पर्यटन सचिव श्री रवि जैन को पुरूस्कार प्रदान कर किए। नई दिल्ली के ओबराय होटल में शुक्रवार को आयोजित इंडिया टूडे सर्वेक्षण और पुरूस्कार 2025 समारोह में पुरूस्कार ग्रहण करने के बाद पर्यटन सचिव श्री रवि जैन ने बताया कि जयपुर जिले के आमेर किले को बेस्ट हेरिटेज श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ विरासत गंतव्य श्रेणी) में, कुंभलगढ़ को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ पर्वतीय गंतव्य श्रेणी) तथा बीकानेर का बेस्ट कलीनेरी डेस्टीनेशन श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ पाक-कला) श्रेणी में यह तीन पुरूस्कार दिए गए हैं। इस अवसर पर सिक्किम में पर्यटन मंत्री, विभिन्न राज्यों के पर्यटन सचिव और पर्यटन अधिकारियों सहित राजस्थान पर्यटन के दिल्ली स्थित कार्यालय के सहायक निदेशक श्री छतरपाल यादव भी उपस्थित थे।

राजस्थान दिवस महोत्सव के चौथे दिन हुआ विकास एवं सुशासन उत्सव का आयोजन, पंच गौरव पुस्तिका का हुआ विमोचन

जयपुर, राजस्थान दिवस महोत्सव के तहत हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन अकादमी के भगवत सिंह मेहता सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव का आयोजन हुआ। जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किये हैं। यही कारण है कि राज्य सरकार ने डेढ़ साल से भी कम समय में जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने हमारी गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति को एक बार फिर से अपना यथोचित सम्मान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च 1949 को चार बड़ी रियासतों का विलय संयुक्त राजस्थान में किया गया था। वृहद् राजस्थान के गठन उपलक्ष्य में हम राजस्थान दिवस मनाते हैं, वह भारतीय नववर्ष की तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इंद्रयोग की शुभ घड़ी में अस्तित्व में आया था। सौभाग्य से इस बार भी वही शुभ संयोग बन रहा है। इस साल से मुख्यमंत्री जी ने अब से हिन्दु नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही राजस्थान दिवस मनाये जाने का अभूतपूर्व एवं लोकप्रिय फैसला लिया है। वहीं, नगर निगम जयपुर हैरिटेज की महापौर श्रीमती कुसुम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की तस्वीर में विकास के रंग भरने का काम कर रही है। सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से हर तबके, हर वर्ग को राहत पहुंची है। भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया, जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद किसानों और जनप्रतिनिधियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए देखा। सुशासन समारोह में जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने जयपुर जिले के पंच गौरव पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया एवं राजकीय योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कार्मिकों को सम्मानित किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के लाभार्थियों को योजना के तहत अंतिम किश्त का चेक भी सौंपा गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, नगर निगम जयपुर हैरिटेज के आयुक्त श्री अरुण कुमार हसीजा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री मुकेश कुमार मूंड के साथ-साथ नगरीय विकास विभाग, सांख्यिकी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों, लाभार्थियों ने शिरकत की। 

महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए कॉन्स्टेबल, आपत्तिजनक वीडियो वायरल, SP ने कर दिया सस्पेंड

नई दिल्ली राजस्थान के जालौर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। यह घटना सरवाना पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल हनुमान राम से जुड़ी है, जो एक महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। जानकारी के मुताबिक, महिला कॉन्सटेबल की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। गुड़ामालानी क्षेत्र के एक गांव में हाइवे किनारे खड़ी स्विफ्ट कार में संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। जब वे पास पहुंचे, तो उन्होंने कांस्टेबल और महिला को आपत्तिजनक हालत में पाया। ग्रामीणों ने इस घटना के वीडियो बना लिए और हंगामा किया। SP ने कर दिया सस्पेंड वीडियो वायरल होने के बाद, जालौर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल हनुमान राम को तत्काल निलंबित कर दिया। इसके साथ ही, सांचौर के डिप्टी एसपी कांबले शरण गोपीनाथ को मामले की जांच सौंपी गई है।   इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभाग की छवि पर सवाल उठे हैं। कांस्टेबल हनुमान राम करीब चार साल पहले उदयपुर से जालौर स्थानांतरित हुए थे और विभिन्न थानों में तैनात रहे हैं। फिलहाल वे सांचौर के सरवाना थाने के अंतर्गत डूंगरी पुलिस चौकी में पदस्थ थे। यह पहली बार नहीं है जब पुलिसकर्मियों से जुड़ी आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुई है। पहले भी सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी और अश्लील वीडियो के मामलों में पुलिसकर्मी संलिप्त पाए गए हैं, जिससे विभाग की साख पर असर पड़ा है।

राजस्थान को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए हम कृतसंकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारे लिए सुशासन का मंत्र है। विकास और सुशासन के इस संकल्प में जनता का साथ हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान को एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। श्री शर्मा शुक्रवार को भीलवाड़ा में राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित विकास एवं सुशासन उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान के एकीकरण में अपना अमूल्य योगदान देने वाली महान विभूतियों को, विशेष रूप से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को नमन करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण ही राजपूताना की रियासतों का एकीकरण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब से हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर ही राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय किया है।   आमजन को मिली ये सौगातें मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही 10 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने नगरीय विकास विभाग से संबंधित डेलीगेशन के आदेश, फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया के सरलीकरण, नए जिलों में डीएमएफटी के गठन, हरित अरावली विकास परियोजना, अन्नपूर्णा भण्डार, रजिस्ट्रार कार्यालय सप्ताह में 2 दिन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुलने के दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर सभी जिलों की पंचगौरव पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इससे स्थानीय क्षमताओं और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मरीज को मिलेगा घर बैठे अपॉइंटमेंट श्री शर्मा ने कहा कि पत्रकार हमारे लोकतंत्र के प्रहरी और चौथा स्तंभ हैं। विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने में उनकी भूमिका अहम है। उनके श्रम और समर्पण को सम्मान देते हुए हमारी सरकार ने पत्रकार हेल्थ कवरेज (आरजेएचएस) योजना का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सा ऐप लॉन्च किया गया है। इससे मरीज घर बैठे मोबाइल से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना के आज जारी हुए दिशा-निर्देश शहरों को और अधिक समृद्ध और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पिछली सरकार का शासन था भ्रष्टाचार का पर्याय मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के शासन में महिला उत्पीड़न, पेपर लीक की घटनाएं, बिजली की किल्लत, जल जीवन मिशन में घोटाले, ईआरसीपी के नाम पर राजनीति एवं आर्थिक कुप्रबंधन जैसे मामलों से प्रदेश अराजकता और अव्यवस्था की गिरफ्त में रहा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में केवल जनता को दिखाने के लिए इन्वेस्टमेंट समिट किया था। जबकि हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले ही साल में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया। साथ ही, इस समिट में हुए एमओयू को भी धरातल पर उतारा जा रहा है। हमने राज्य में बढ़ाई विकास की रफ्तार श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है। हमारी सरकार किसान, युवा, मजदूर, महिला के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हमने किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली देने का लक्ष्य रखा है, साथ ही उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न नीतियां जारी की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन में 12 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल, पेपर लीक प्रकरणों में गिरफ्तारी, राइजिंग राजस्थान समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू, राम जल सेतु लिंक परियोजना तथा यमुना जल समझौते जैसे जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जा रहा है। सुशासन हमारे देश और प्रदेश की प्रगति की कुंजी मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन हमारे देश और प्रदेश की प्रगति की कुंजी है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अनुसार अच्छा शासन वही है, जो लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुसार काम करे। इसी को ध्येय मानते हुए हमारी सरकार आमजन की बेहतरी और कल्याण के लिए काम कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि 30 मार्च 1949 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही वृहद् राजस्थान का गठन हुआ था। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने सनातन संस्कृति की परंपरा को कायम करते हुए हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस मनाए जाने की सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि सुशासन लोकतंत्र की रीढ़ है और अच्छी नीति व नीयत के साथ ही सुशासन स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट के अन्तर्गत 35 लाख करोड़ रूपए के निवेश एमओयू हुए हैं, जिससे प्रदेश विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है। मुख्यमंत्री की पहल पर साप्ताहिक कार्यक्रमों के माध्यम से राजस्थान दिवस का वृहद स्तर पर आयोजन हो रहा है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के भगीरथ प्रयासों से डबल इंजन की सरकार प्रदेश में प्रगति के पथ पर नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ श्री आलोक रंजन, जिला कलक्टर डूंगरपुर श्री अंकित कुमार सिंह, शासन सचिव कार्मिक श्री के.के. पाठक, महानिदेशक साइबर क्राइम श्री शरद कविराज, महानिदेशक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश को अटल ई-गवर्नेंस स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में विधायक श्री अशोक कोठारी, श्री लादूलाल पितलिया, श्री गोपाल लाल शर्मा, श्री गोपी चन्द मीणा, श्री उदयलाल भड़ाना, श्री जब्बर सिंह सांखला, श्री लाला राम बैरवा, श्री शत्रुघ्न गौतम, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास श्री वैभव गालरिया सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। वहीं, विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधि एवं लाभार्थी वीसी के माध्यम से जुड़े।

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में लिखी जा रही विकास की नई गाथा : प्रभारी मंत्री

जयपुर,  उदयपुर जिले के प्रभारी तथा राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री श्री हेमन्त मीणा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखने का काम हो रहा है। कोई वर्ग या क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसके लिए सरकार ने काम नहीं किया हो। ढांचागत विकास और प्रदेशवासियों के सामाजिक उन्नयन के साथ ही प्रकृति के संरक्षण और संस्कृति के संवर्धन को भी समान रूप से प्राथमिकता दी जा रही है। प्रभारी मंत्री श्री मीणा शुक्रवार को उदयपुर नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के क्रम में जिला प्रशासन, उदयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। राजस्थान दिवस के सात दिवसीय आयोजनों के माध्यम से सरकार प्रदेशवासियों को नित नई सौगातें दे रही है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च 1949 को वृहद् राजस्थान संघ का गठन होने से प्रतिदिन 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। उस दिन चैत्र प्रतिपदा थी। इसलिए मुख्यमंत्री महोदय ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप राजस्थान दिवस अब प्रति वर्ष चैत्र प्रतिपदा के दिन मनाए जाने की घोषणा की है। जिला स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव में भीलवाड़ा के चित्रकूट धाम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री मीणा सहित अतिथियों के करकमलों से लाभार्थियों को पट्टे एवं लीज डीड वितरित की गई। मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में चिन्हित किए गए पंच गौरवों के संबंध में जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित पंच गौरव पुस्तिकाओं का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल विमोचन किया। इसके पश्चात जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर नमित मेहता सहित सभी अतिथियों ने उदयपुर जिले की पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन किया।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे 27 लाख घर, जानें कैसे करें आवेदन

जयपुर राजस्थान में 27 लाख घर सौर ऊर्जा से रोशन किए जाएंगे। इन्हें पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से फ्री बिजली मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से प्रतिमाह 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना की क्रियान्वयन मार्गदर्शिका जारी की गई है। हाल में बजट में सरकार ने इस योजना के तहत प्रदेश के उपभोक्ताओं को फ्री बिजली दिए जाने की घोषणा की गई थी। इस मॉडल का उद्देश्य राज्य के लगभग 27 लाख घरों में रूफ टॉप सौर संयंत्रों की स्थापना के माध्यम से बिजली उत्पादन करना है। इसके तहत उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर 1.1 किलोबाट के सौर संयंत्र लगाने का कार्य राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकृत विक्रेताओं द्वारा किया जाएगा। रूफ टॉप सौर संयंत्र की लागत (मीटरिंग लागत को छोड़कर) लगभग 50 हजार रुपए प्रति संयंत्र अनुमानित है, जिसमें लगभग 33 हजार रुपये प्रति संयंत्र की केंद्रीय वित्तीय सहायता शामिल है राजस्थान डिस्कॉम्स द्वारा इन सभी उपभोक्ताओं के संयंत्रों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिसके लिए उपभोक्ता को प्रति माह 75 रुपए वहन करने होंगे। यदि आप किराये के मकान में रहते हैं, तो भी आप रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर सकते हैं, बशर्ते आपके पास बिजली कनेक्शन हो और आप नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हों, और मालिक से छत का उपयोग करने की अनुमति हो। ऐसे करना होगा आवेदन पीएम सूर्यघर योजना में आवेदन करने के लिए, आपको सबसे पहले राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी चुनना होगा। उदाहरण के लिए आपका राज्य राजस्थान और जिला जयपुर है तो आपको राजस्थान का चयन करने के बाद जयपुर विद्यत वितरण कंपनी यानी जयपुर डिस्कॉम का चयन करना होगा। फिर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। पीएम सूर्यघर योजना में आवेदन करने के चरण     पहला चरण: राष्ट्रीय पोर्टल पर जाएं और पंजीकरण करें।     दूसरा चरण: अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी चुनें।     तीसरा चरण: अपना बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।     चौथा चरण: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।     पांचवा चरण: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।     छठा चरण: आवेदन जमा करें और आगे के निर्देशों का पालन करें।  

राजस्थान में प्रचंड गर्मी से मिली थोड़ी रहत

जयपुर राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी के बीच उत्तरी हवाओं के चलने से राहत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश का अधिकतम पारा जहां 42 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं अब इसमें तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में यह बढ़ोतरी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थी। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि अब मार्च अंत तक इसमें राहत रहेगी। तापमान में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिला। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में पारा तेजी से चढ़ा। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी भीषण गर्मी का प्रभाव कम नहीं है। बुधवार को धौलपुर देश का सबसे गर्म इलाका रहा। गुरुवार को मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी भी किया था। लेकिन अब अगले 2-3 दिन उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट होने से गर्मी से खासी राहत मिलेगी। आगामी 48 घंटो में उत्तर हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। वहीं 28 मार्च से 3 अप्रैल तक पहले सप्ताह के दौरान वर्षा का भी पूर्वानुमान है। इससे राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट हो सकती है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह यानी 4 से 10 अप्रैल भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 40 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम 15.8 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 33 व न्यूनतम 13.3 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 32 व न्यूतनम 16.9 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 31.1 व न्यूनतम 13.5 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 29.5 व न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 32.9 व न्यूनतम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।  

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के झुंझुनूं दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जयपुर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के झुंझुनूं दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नांगल गौशाला में हुए इस संवाद ने लोगों का ध्यान खींचा, जब आरपीएससी के पूर्व सदस्य शिवपाल सिंह नांगल ने उनसे कहा, “मेरी मनोकामना है कि आप मुख्यमंत्री बनें।” दीया कुमारी ने दिया ये जवाब इस पर दीया कुमारी ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप ऐसी बात ना करें।” उन्होंने राजनैतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए स्पष्ट किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह अपने आप में बहुत बड़ी है और वे इसे पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। यह संवाद तब हुआ जब दीया कुमारी, शिवपाल सिंह नांगल द्वारा संचालित नांगल गौशाला के दौरे पर थीं। वहां महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जब वे गौसेवा कर रही थीं, तभी यह बातचीत हुई, जो महज 10-15 सेकंड चली, लेकिन इसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। इस मौके पर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल और खंडेला विधायक सुभाष मील भी मौजूद थे। दीया कुमारी के इस जवाब को उनकी विनम्रता और कर्तव्यपरायणता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उन्होंने जनता का दिल जीत लिया।

हाईकोर्ट में चार नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, कुल संख्या हुई 38

जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ता कोटे से नियुक्त चार नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश एम.एम. श्रीवास्तव ने न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित, सुनील बेनीवाल, आनंद शर्मा और संदीप शाह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन चार नई नियुक्तियों के बाद अब राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट में कुल 50 न्यायाधीशों के पद स्वीकृत हैं। मुख्य पीठ में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में नई नियुक्तियों को महत्वपूर्ण कदम बताया गया। गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट में इस समय 1.82 लाख आपराधिक मामलों सहित कुल 6.71 लाख से अधिक मुकदमे लंबित हैं। इनमें से लगभग 77 फीसदी मुकदमे एक साल से अधिक पुराने हैं। नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से न्याय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। हालांकि इन नियुक्तियों के बाद अभी भी 12 स्वीकृत पद रिक्त हैं, जिससे बढ़ते मुकदमों को देखते हुए और सुधार की आवश्यकता बनी हुई है। न्यायपालिका से जुड़े लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही अन्य रिक्त पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे न्याय प्रक्रिया और अधिक सुगम हो सकेगी। न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने से फैसलों की गति तेज होगी और लंबित मामलों में कमी आएगी।  

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सिटी पैलेस पहुंचकर दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की

उदयपुर उदयपुर में मेवाड़ राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद शोक की लहर है। देशभर से राजनेता, उद्योगपति और समाजसेवी सिटी पैलेस पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उदयपुर पहुंचीं। उन्होंने सिटी पैलेस जाकर दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वसुंधरा राजे ने मेवाड़ राजघराने की ऐतिहासिक विरासत और अरविंद सिंह मेवाड़ के योगदान को याद करते हुए उन्हें अपूरणीय क्षति बताया। इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित हस्तियां, राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सिटी पैलेस पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। उदयपुर के नागरिकों में भी गहरा शोक व्याप्त है, क्योंकि अरविंद सिंह मेवाड़ को एक कुशल प्रशासक और समाजसेवी के रूप में जाना जाता था। उल्लेखनीय है कि अरविंद सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी स्मृति में कई श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं। राजघराने से जुड़े लोगों और आम नागरिकों का सिटी पैलेस में आकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

ऑपरेशन खुशी-9: अब गुमशुदा बच्चों की तलाश होगी पूरी, पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर राजस्थान पुलिस द्वारा राज्य स्तर पर 18 वर्ष से कम उम्र के गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान ‘ऑपरेशन खुशी-9’ चलाया जाएगा। अभियान में जहां पूर्ण लगन व मेहनत से काम करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, उदासीनता व लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एवं एएचटी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के लिए राज्य में थानावार टीमों का गठन किया जा रहा है। पहले भी राजस्थान पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों को ढूंढने के लिए कई अभियान चलाए हैं। इस अभियान के माध्यम से भी जल्द से जल्द बच्चों को ढूंढ कर उनके परिवारों को सौंपने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। राजस्थान में गुमशुदा बच्चों के लम्बित प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए गुमशुदा बच्चों के पैण्डिंग प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय स्तर पर राज्य के समस्त जिलों में दिनांक 1 अप्रेल 2025 से 30 अप्रेल 2025 तक विशेष अभियान ‘खुशी-9’ चलाया जाने का निर्णय लिया गया। एडीजी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए तथा अधिक से अधिक गुमशुदा बच्चों को दस्तयाब करने के लिए मेहनत व लगन से काम करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जावेगा तथा उदासीनता व लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। अभियान में तकनीकी सहायता के लिए जिला स्तरीय साईबर सैल को जोड़ते हुए प्रत्येक जिले द्वारा इस अभियान की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय में सिविल राईट्स एवं एएचटी शाखा की मिसिंग पर्सन सैल पर संकलित की जायेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet