LATEST NEWS

‘सुरक्षा एवं सुगमता का संकल्प समारोह’ से सीएम शर्मा ने 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के तहत जवाहर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम ‘सुरक्षा एवं सुगमता का संकल्प समारोह’ से 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसके लिए पुलिस बल को तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस बल में शामिल हुए इन नए वाहनों से राज्य में आमजन के लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों का किया हौसला अफजाई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से मिलकर उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने प्रत्येक पुलिसकर्मी से व्यक्तिशः मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान शर्मा ने पुलिस बेण्ड सहित सभी पुलिस बल के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। पुलिस कार्मिकों का मुख्यमंत्री द्वारा हौसला अफजाई करने पर मनोबल बढ़ा तथा वे बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, महानिदेशक साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी, महानिदेशक इन्टेलिजेंस संजय अग्रवाल, महानिदेशक टी.एन.टी. अनिल पालीवाल सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।

यहां ‘टोल फ्री’ करने की मांग पर धरना, 31 मार्च से आंदोलन की चेतावनी

अजमेर सरवाड़ कस्बे में अजमेर-कोटा स्टेट हाइवे पर खीरियां टोल नाके पर निजी वाहनों से हो रही टोल वसूली के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरवाड़ के निजी वाहनों से टोल वसूली बंद करने की मांग की गई। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  भाजपा देहात पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भागचंद की अगुवाई में बुधवार सुबह करीब 11 बजे पार्टी कार्यकर्ता व अन्य टोल नाके पर पहुंचे और निजी वाहनों से की जा रही टोल वसूली के विरोध में नारेबाजी करते हुए बीच सडक़ धरने पर बैठ गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने आवागमन को सुचारू बनाए रखा। भाजपा नेता पोरवाल का कहना रहा कि विगत लंबे समय से सरवाड़ समेत आस-पास के गांवों के निजी वाहनों से टोल वसूली की जा रही है, जो अनुचित है। निकटवर्ती कई गांवों में सरवाड़ के लोगों का व्यापारिक व सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। उन्हें यहां टोल देना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि राज्य के सभी टोल पर आस-पास के गांव-कस्बों के निजी वाहनों को टोल से रियायत जा रही है, लेकिन यहां विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण ऐसा नहीं हो रहा। 31 से होगी कार्रवाई मामले की जानकारी मिलने पर विभाग के सहायक अभियंता कमलकांत मीणा व टोल प्रतिनिधि सवाई सिंह मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी जगदीश चौधरी की मौजूदगी में धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना रहा कि विधायक गौतम के निर्देश के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। काफी देर तक चली वार्ता के बाद सहायक अभियंता मीणा व टोल प्रतिनिधि ने सोमवार 31 मार्च तक एक निश्चित प्रक्रिया पूरी कर सरवाड़ के निजी वाहनों को टोल से राहत देने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सोमवार तक कार्रवाई नहीं होने पर फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वार्ता में नौरतमल माली, कन्हैयालाल माली, कमलेश कोमल, रामस्वरूप वैष्णव, गोपाल लौहार आदि ने हिस्सा लिया।

राजस्थान के 8,000 खनन पट्टाधारकों सुप्रीम कोर्ट से राहत, लाखों मजदूरों को होगा फायदा

जयपुर राजस्थान के 8,000 से अधिक खनन पट्टाधारकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उच्चतम न्यायालय ने 31 मार्च 2025 तक खनन संचालन बंद करने की समयसीमा को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। इस फैसले से न केवल खनन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों को फायदा मिलेगा, बल्कि इस उद्योग पर निर्भर लाखों मजदूरों को भी अस्थायी राहत मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने यह महत्वपूर्ण आदेश राजस्थान सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) शिव मंगल शर्मा द्वारा दायर अंतरिम आवेदन (IA) पर सुनवाई के दौरान पारित किया। राज्य सरकार ने तर्क दिया कि यदि समयसीमा नहीं बढ़ाई गई, तो खनन कार्य रुकने से लाखों लोगों की आजीविका पर संकट आ जाएगा। पर्यावरणीय स्वीकृति पर लंबित मामला इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर भी विचार किया कि क्या ज़िला स्तरीय अधिकारी स्वतंत्र रूप से पर्यावरणीय मंजूरी (EC) प्रदान कर सकते हैं या फिर सभी मंजूरियों को राज्य स्तरीय प्राधिकरण (SEIAA) द्वारा अनुमोदित किया जाना आवश्यक है। जब तक इस कानूनी प्रश्न का समाधान नहीं हो जाता, अदालत ने खनन संचालन को दो महीने तक जारी रखने की अनुमति दी है। राजस्थान सरकार की अपील पर राहत राजस्थान सरकार ने अपनी याचिका में खनन पट्टों के लिए आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृतियों (EC) की जटिलताओं का हवाला देते हुए यह विस्तार मांगा था। यदि समयसीमा नहीं बढ़ाई जाती, तो हजारों खदानों को तत्काल बंद करना पड़ता, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था और मजदूरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (SEIAA) किसी आवेदन को अस्वीकार करता है, तो खनन पट्टाधारक कानूनी विकल्पों का सहारा ले सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट का 12 नवंबर 2024 का आदेश 12 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने खनन संचालन को 31 मार्च 2025 तक जारी रखने की अनुमति दी थी, बशर्ते कि खननकर्ता पर्यावरणीय नियमों का पालन करें। लेकिन इस समय सीमा के समाप्त होने की कगार पर पहुंचने और हजारों लोगों की आजीविका पर संकट के चलते, राजस्थान सरकार ने अंतरिम आवेदन (IA) दायर कर अतिरिक्त समय की मांग की। राज्य सरकार की याचिका में यह उल्लेख किया गया था कि यदि विस्तार नहीं दिया गया, तो 8,000 से अधिक खदानों को तत्काल बंद करना पड़ेगा, जिससे लाखों मजदूरों और इस उद्योग से जुड़े व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए दो महीने का विस्तार प्रदान किया।  

बूंदी में 15 साल की लड़की का अपहरण कर रेप, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

बूंदी राजस्थान में 15 साल की लड़की का अपहरण कर उसका रेप करने का मामला सामने आया है। घटना बूंदी जिले की है जहां आरोपियों ने नाबालिग का अपहण किया और फिर उसके साछ दरिंदगी की। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान राकेश मीना, लवकुश मीना और महावीर सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि राकेश और लवकुश ने शुक्रवार रात को उसके घर से उसका अपहरण कर लिया और उसे एक पुल के पास ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राकेश ने उसके साथ रेप किया, जबकि लवकुश सड़क पर पहरा दे रहा था। इसके बाद, वे उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। लड़की ने महावीर सिंह नामक एक व्यक्ति से मदद मांगी, जो उसे एक कमरे में ले गया और सुबह उसे सुरक्षित घर छोड़ दिया। उसने पुलिस को बताया कि अपने माता-पिता के डर से वह देर रात घर नहीं जाना चाहती थी। उसकी शिकायत के आधार पर, राकेश और लवकुश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) (बलात्कार), 70 (2) (सामूहिक बलात्कार) और 137 (2) (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। डीएसपी आशीष भार्गव ने बताया कि पुलिस ने 15 साल की पीड़िता को उसके माता-पिता या पुलिस के पास न ले जाने और उसे अपने साथ एक कमरे में रखने के लिए महावीर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया जाना है और आगे की जांच जारी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया गया और सीडब्ल्यूसी ने उसे बालिका आश्रय गृह भेजने का आदेश दिया।

राजस्थान CM भजनलाल ने दी भरतपुर को सौगात, आज से मिलेगी 150 यूनिट फ्री बिजली

भरतपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने गृह जिले भरतपुर के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह में शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेशभर के दिव्यांगजनों को 1,800 से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित की और विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों एवं श्रमिकों को कई सौगातें दीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की स्थापना दिवस को भारतीय नववर्ष के साथ मनाने का फैसला किया गया है, ताकि राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को और मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि अंत्योदय कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन स्तर को उठाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सीएम शर्मा ने 72,000 निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा, 3,000 पात्र लोगों को पट्टों का वितरण और 311 लाभार्थियों को डेयरी बूथ का आवंटन किया गया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से की बातचीत इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया और दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को मिट्टी कूटने और बर्तन बनाने की मशीनें भी वितरित कीं, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। वहीं, डांग, मगरा और मेवात क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जिससे इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। 150 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए ‘समान अवसर नीति’ का भी विमोचन किया गया। वहीं, सभी 200 विधानसभाओं में विधायक सुनवाई केन्द्र की स्थापना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस विभाग को मिली 150 नई गाड़ियां इससे पहले आज जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस विभाग को 150 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, उन्होंने ई-वर्क पोर्टल और मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया। अशोक गहलोत पर फिर साधा निशाना इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम ट्विटर पर कम और काम पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ट्विटर पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं, जबकि हमारी सरकार जमीनी स्तर पर जनता के लिए काम कर रही है। उन्होंने पेपर लीक घोटाले को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक होते रहे और आप होटलों में सोते रहे। अब देखो, पेपर लीक कराने वाले गिरफ्तार हो रहे हैं, और ये गिरफ्तारियां रुकने वाली नहीं हैं।

राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष ने शिष्टाचार मुलाकात की

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने राजभवन में पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अहिल्याबाई होल्कर पर प्रकाशित पुस्तक भी भेंट स्वरूप प्रदान की। राज्यपाल  बागडे से विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।  

विशेषयोग्य जन बच्चों के लिए गुरुवार को “देखो अपना शहर” जागरूकता यात्रा का हुआ आयोजन

जयपुर, राजस्थान दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित हो रहें सप्ताहभर के कार्यक्रमों की श्रृंखला में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में जंतर मंतर पर प्रातः 9.15 बजे से विशेषयोग्य जन  बच्चों के लिए गुरुवार को “देखो अपना शहर” जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर विशेषयोग्य जन बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत भी की। उनके इस आत्मीय संवाद से विशेषयोग्य जन  बच्चे उत्साहित और प्रसन्न नजर आये।  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों को प्रकृति की ओर से विशेष प्रतिभा और ऊर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह बच्चे कई मायनो में सामान्य बच्चों से भी अधिक योग्य हैं। इनकी योग्यता, प्रतिभा और ऊर्जा का सदुपयोग राष्ट्र और प्रदेश के विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने में राज्य सरकार ऐसे विशेष योग्यजन बच्चों की प्रतिभा का सदुपयोग करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित है। विशेषयोग्य जन बच्चों ने फूल देकर किया स्वागत, उपमुख्यमंत्री ने दिए उन्हें उपहार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विशेषयोग्य जन बच्चों को उपहार दिए जबकि बच्चों ने उनको फूल देकर उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने विशेषयोग्य जन बच्चों को जंतर मंतर, सिटी पैलेस और अल्बर्ट हॉल सहित आमेर भ्रमण करवाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने पर दिया जोर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ जंतर मंतर देखने आये विदेशी पर्यटकों ने फोटो खिचवाए। उपमुख्यमंत्री ने विदेशी पर्यटकों को राजस्थान के गावों का भ्रमण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बाड़मेर यात्रा में उत्तरलाई के गांव में की गई अपनी यात्रा को अवस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाएं अपने गांव में मजबूती के साथ दैनिक जीवन के सारे काम करती हैं। मैंने उन महिलाओं के साथ समय बिताया उनके दैनिक जीवन के काम जैसे चक्की पीसना और अन्य काम भी उनके साथ किये। महिलाएं सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में आयोजित महिला सम्मलेन बहुत सफल रहा।  उन्होंने कहा कि उक्त सम्मलेन में 20 हजार महिलाओं के स्थान पर 30 हजार महिलाओं ने सहभागिता की। सरकार महिला सशक्तिकरण के नित नए नवाचार कर रही है। जिससे महिलाओं और बालिकाओं के विकास के नये अवसर मिल रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्ति करण की कई योजनाएं संचालित हो रही है।

जयपुर सेंट्रल जेल से डिप्टी सीएम को मिली जान से मारने की धमकी

जयपुर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें जयपुर सेंट्रल जेल से दी गई है। इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। विधानसभा में बोलते हुए जूली ने इस धमकी को बेहद चिंताजनक बताया। सोशल मीडिया पर जूली …विधानसभा में बोलते हुए जूली ने इस धमकी को बेहद चिंताजनक बताया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, “जयपुर सेंट्रल जेल से हमारे उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी मिलना बेहद चिंताजनक है। मुख्यमंत्री भजनलाल के बाद अब उपमुख्यमंत्री को भी जेल के अंदर से धमकी मिल रही है- यह राज्य की कानून व्यवस्था की असली तस्वीर है। अगर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों के लिए क्या उम्मीद है?” जूली ने आगे कहा, “मुख्यमंत्री, यह एक बहुत ही गंभीर मामला है। राज्य में अपराधी निडर हो गए हैं। इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए। अपराधी जेलों के अंदर मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए कैसे प्रबंधित कर रहे हैं?” रिपोर्ट में कहा गया है कि जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक धमकी भरी कॉल मिली, जिसे जयपुर सेंट्रल जेल में ट्रैस किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जेल के अंदर से किसने कॉल की। इस घटना ने एक बार फिर जेलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर चिंताओं को दोहराने का काम किया है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बिजजू जॉर्ज जोसेफ ने मामले पर जानकारी दी, जबकि राजस्थान पुलिस ने एक विस्तृत जांच शुरू की है। इससे पहले 23 फरवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सेंट्रल जेल से जान से मारने की धमकी मिली थी। इस कॉल को लेकर पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए जेलर और दो कैदियों पर गाज गिरी थी। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। धमकी भरे कॉल की लोकेशन श्यालावास में स्थित विशिष्ट जेल में मिली थी। जिसके बाद तलाशी अभियान चलाकर कॉल करने वाले को पकड़ लिया गया था।

जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई ने सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

जयपुर जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 772 ग्राम सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपए है। एक आरोपी ने सोने को अपने रेक्टम (मलाशय) में छिपा रखा था। आरोपी एयर अरेबिया की फ्लाइट से रियाद से आया था, जबकि दूसरा तस्करी का सोना लेते हुए पकड़ा गया। मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले पांच फरवरी को डीआरआई ने जयपुर एयरपोर्ट पर एक मिक्सर ग्राइंडर से लगभग 60 लाख रुपये का सोना जब्त किया था। अधिकारियों बताया कि यह सोना एक कथित तस्कर से बरामद किया गया, जो चार फरवरी की देर रात एयर अरेबिया की फ्लाइट से शारजाह से जयपुर पहुंचा था। शक के आधार पर डीआरआई टीम ने आरोपी के सामान की तलाशी ली और उसमें एक मिक्सर ग्राइंडर मिला। निरीक्षण करने पर अधिकारियों ने पाया कि मशीन के अंदरूनी हिस्से के साथ छेड़छाड़ की गई थी। गहन जांच के बाद छुपाया गया सोना बरामद हुआ।

बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब रोज चलेगी

उदयपुर उदयपुर से मुंबई के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। सांसद मन्नालाल रावत के सतत प्रयासों का नतीजा है कि बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22901) अब सप्ताह में तीन दिन के बजाय रोजाना चलेगी। यह ट्रेन अहमदाबाद, उदयपुर, मावली और चित्तौड़गढ़ मार्ग से संचालित होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मांग को मंजूरी देते हुए रेलवे बोर्ड को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। सांसद मन्नालाल रावत ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने और मार्ग परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने तर्क दिया कि इससे न केवल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि यात्रा का समय भी कम होगा। रेलवे को भेजे गए अपने सुझावों में सांसद रावत ने उदयपुर और दक्षिण राजस्थान को गुजरात और महाराष्ट्र से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए कई अहम मांगें रखीं। सांसद ने दादर (पश्चिम) से चित्तौड़गढ़ वाया उदयपुर एक नई ट्रेन शुरू करने की मांग की है, जिससे मुंबई में बसे राजस्थानी प्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेनों का विस्तार गुजरात मेल (ट्रेन संख्या 12901) को अहमदाबाद से आगे बढ़ाकर उदयपुर और चित्तौड़गढ़ तक चलाने का प्रस्ताव दिया गया है, क्योंकि यह ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन पर 17 घंटे तक खड़ी रहती है। लोकशक्ति एक्सप्रेस (22927), जो फिलहाल बांद्रा से अहमदाबाद तक ही चलती है, उसे भी उदयपुर और चित्तौड़गढ़ तक बढ़ाने की मांग की गई है। भीड़भाड़ कम करने के लिए कोच बढ़ाने की पहल उदयपुर-असारवा एक्सप्रेस (20987/20988) में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए सांसद रावत ने इसमें अतिरिक्त जनरल, स्लीपर और एसी 3-टियर कोच जोड़ने की सिफारिश की है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। रेल मंत्री ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद रावत के इन सभी प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड को जांच और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सांसद मन्नालाल रावत के प्रयासों से उदयपुर की रेल सेवाओं में बड़ा सुधार होने जा रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को आने वाले दिनों में इसका सीधा लाभ मिलेगा।  

धार्मिक स्थल पर पूजा करने वाले बाबा सामने आई घिनौनी करतूत

बीकानेर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना करने वाले बाबा की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है। बाबा पर चार वयस्कों और एक नाबालिग से कुकर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ितों ने पुलिस को वीडियो और फोटो के रूप में ठोस सबूत सौंपे, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि यह मामला पवनपुरी में नागणेचेजी मंदिर के पीछे स्थित एक धार्मिक स्थल से जुड़ा है। यहां पूजा-अर्चना करने वाला बाबा ललित पुत्र नारायण राम लंबे समय से मासूमों को बहला-फुसलाकर अनैतिक कृत्यों को अंजाम दे रहा था। वह पीड़ितों को धमकाकर कई सालों से उनका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साल 2020 से ही बच्चों के साथ गलत हरकतें कर रहा था। हाल ही में एक पीड़ित ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला सामने आया। परिजनों ने 15 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मंगलवार को बाबा को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ वीडियो और फोटो सबूत उपलब्ध कराए हैं। इन ठोस सबूतों के आधार पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस अपराध में और कोई शामिल था या नहीं। बाबा की इस करतूत का खुलासा होने के बाद इलाके में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कठोर सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

आरपीएफ ने अजमेर में 1 करोड़ से अधिक की कीमत के आभूषणों के साथ युवक को किया गिरफ्तार

अजमेर अजमेर रेलवे सुरक्षा बल ने अजमेर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 1 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपये मूल्य की 1 किलो 344 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की है। यह कार्रवाई सोमवार रात मदार गेट प्रवेश द्वार पर की गई। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि बैगेज स्कैनर मशीन ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल उर्मिला ओला और होमगार्ड राजकमल ने एक संदिग्ध बैग को स्कैन किया, जिसमें रंग-बिरंगी चीजें दिखाई दीं। इसके बाद बैग लेकर जा रहे व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। जब उससे बैग खोलने को कहा गया, तो वह टालमटोल करने लगा। बैग लेकर जा रहे युवक की पहचान रितिक लोढ़ा (25), निवासी बी-406 रमेश अपार्टमेंट, नरसिंह सेन, मलाड (वेस्ट), मुंबई तथा हाल निवासी बापूनगर, भीलवाड़ा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही ड्यूटी अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक राकेश मौके पर पहुंचे और युवक से सख्ती से पूछताछ की और उसके बैग से मिले प्लास्टिक के बड़े डिब्बे से थैलियों में पैक सोने के आभूषण अंगूठियां, पेंडल, नेकलेस, ब्रेसलेट और कानों की बालियां बरामद कीं। आभूषणों के बारे में वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरपीएफ ने मामले की पूरी जानकारी जीआरपी को दी और आरोपी को आभूषणों के बैग के साथ जीआरपी थाने के ड्यूटी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक भंवरलाल को सौंप दिया। बरामद आभूषणों का कुल वजन 1 किलो 344 ग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस के अनुसार इसमें किसी हवाला नेटवर्क या अवैध व्यापार की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। आरोपी रितिक लोढ़ा से गहन पूछताछ की जा रही है। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि अगर आरोपी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया तो आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को भी सूचना दी जाएगी।

अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना पुलिस कांस्टेबल को पड़ा भरी पहुंचा जेल

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित कई पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोलने वाले पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को विधायकपुरी थाना पुलिस ने सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 मार्च को एक वीडियो पोस्ट कर छह पुलिस अधिकारियों सहित एक निजी व्यक्ति के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी। इस पर हरजी खटीक की ओर से विधायकपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर बालाराम चौधरी ने बताया कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने बीस अधिकारियों को अपशब्द कहे थे। हरजी खटीक की ओर से विधायकपुरी थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपी पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र को घटना के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी इस प्रकार की कई शिकायतें सामने आई हैं। इनकी जांच की जा रही है। वहीं आरोपी पुलिस कांस्टेबल से पूछताछ की गई तो उसने नशे में होना कारण बताया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पुलिस कांस्टेबल ने इतने गंदे शब्दों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ क्यों किए। आखिर वह किस बात को लेकर ऐसा बोल रहा था, इस पर जांच की जा रही है।

खाटू धाम में बनेगा रेलवे स्टेशन, सीधे पहुंचेंगे खाटू धाम, नया रेलवे स्टेशन होगा बिल्कुल पास

सीकर  विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम में रेलवे स्टेशन को लेकर चर्चाएं एक दशक से लगातार जारी है। मौजूदा केन्द्र और राज्य सरकार से संबद्ध नेताओं के खाटूश्याम नगरी तक पटरिया बिछाने को लेकर लगातार बयान आते रहते है। इसे लेकर अब ताजा बयान राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का आया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और जनभावना को देखते हुए इस मामले में उनकी रेल मंत्री से पत्र व्यवहार हुआ है। राठौड़ ने अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा राठौड़ ने बताया कि रींगस से खाटूश्यामजी प्रस्तावित रेल लाइन के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। राठौड़ ने पत्र में प्रस्तावित रेल लाइन और रेलवे स्टेशन का निर्माण राज्य सरकार के राजस्व विभाग और रेलवे विभाग की ओर से निर्धारित मापदंडों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए गजट अधिसूचना के अनुसार करवाने की मांग की है। पत्र में आया जबाव – अधिकारियों को किया निर्देशित इस बारे में सीकर जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पत्र के बाद रेल मंत्री ने भी आश्वासन दे दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार खाटूश्यामजी रेलवे स्टेशन और रींगस से खाटूश्यामजी तक रेल लाइन के निर्माण का कार्य गजट नोटिफिकेशन के अनुसार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। रेल मंत्री वैष्णव ने निर्माण कार्य अधिसूचना के अनुसार हो, इसके लिए विस्तृत जांच करने के भी निर्देश दिए है। खाटू धाम में बनेगा नया रेलवे स्टेशन रेल मंत्रालय ने भारत के सैकड़ों रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित करने की योजना बनाई है, और इसी के तहत Khatu Shyam Mandir में एक नया रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। यह कदम लाखों श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जो हर साल श्याम बाबा के दर्शन के लिए यहां आते हैं। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान सीकर जिला स्थित खाटू श्यामजी का मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से बाबा श्याम के दर्शन के लिए आते हैं।अब तक यहाँ आने वाले भक्तों को सड़क मार्ग से सफर करना पड़ता था। निकटतम रेलवे स्टेशन खाटू से 18 किलोमीटर दूर स्थित है। वहीं, ट्रेन से आने वाले यात्रियों को रींगस रेलवे स्टेशन उतरकर आगे की यात्रा करनी पड़ती है। इस परेशानी को देखते हुए, नया रेलवे स्टेशन धाम के पास ही बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे भक्तों को सीधी सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम होगी। जयपुर एयरपोर्ट से जुड़ी सुविधाएं हवाई यात्रा करने वाले भक्तों के लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट निकटतम हवाई अड्डा है। Khatu Shyam Mandir से इसकी दूरी 90 किलोमीटर है। भक्त एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा मंदिर तक पहुंचते हैं। नया रेलवे स्टेशन बनने से जयपुर एयरपोर्ट से ट्रेन के माध्यम से भी खाटू धाम तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। यह कदम न केवल भक्तों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। बर्बरीक की पूजा और आस्था का केंद्र खाटू श्यामजी मंदिर महाभारत काल के महान योद्धा घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक को समर्पित है। यहां उनके शीश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि बाबा श्याम के दरबार में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं, और फाल्गुन मेले के दौरान तो यहां लाखों भक्तों का जमावड़ा होता है। ऐसे में नया रेलवे स्टेशन भक्तों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा Khatu Shyam Mandir धार्मिक महत्व के अलावा एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। नया रेलवे स्टेशन क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए, इस निर्णय से यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। रेल मंत्रालय के इस कदम से न केवल श्रद्धालुओं को फायदा होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। अभी 16 किलोमीटर दूर है स्टेशन राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्यामजी एक बड़ा धार्मिक स्थल है। अलग अलग राज्यों में रहने वाले लाखों लोगों में बाबा के प्रति श्रद्धा है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। खाटू श्यामजी तक सड़क मार्ग तो है लेकिन रेलवे स्टेशन 16 किलोमीटर दूर है। ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं को अभी पलसाना रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ता है। हालांकि पलसाना देश के बड़े शहरों से सीधा जुड़ा हुआ नहीं है। बड़े शहरों से जुड़ा सीकर जंक्शन धर्म नगरी से 50 किलोमीटर दूर है। ऐसे में खाटू श्यामजी में रेलवे स्टेशन बनने पर बाबा के भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी। जयपुर एयरपोर्ट से 90 किलोमीटर दूर है खाटू धर्म नगरी देश के अलग अलग राज्यों में रहने वाले लाखों लोगों में खाटू श्याम बाबा के प्रति आस्था है। लिहाजा दूरस्थ राज्यों से भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। हवाई सफर से आने वाले श्रद्धालुओं को जयपुर एयरपोर्ट उतरना पड़ता है क्योंकि नजदीकी एयरपोर्ट यही है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाटू श्यामजी की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को जयपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए धर्म नगरी पहुंचना होता है। भक्तों को भरोसा, हर मनोकामना होती है पूरी राजस्थान के सीकर जिले में यह खाटू श्यामजी नामक धार्मिक स्थल है। यहां पर भीम के पोते और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक की पूजा श्याम के रूप में की जाती है। भक्तों में ऐसी मान्यता है कि बाबा के दर्शन करने मात्र से उनकी हर मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। यही वजह है कि देश के अलग अलग राज्यों से लाखों भक्त बाबा के मंदिर में दर्शन करने आते हैं।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज बीकानेर हाउस में ‘राजस्थान उत्सव— 2025’ का विधिवत रूप से करेंगे उद्घाटन

जयपुर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में राजस्थान की परंपरागत संस्कृति को प्रदर्शित करते 9 दिवसीय ‘राजस्थान उत्सव— 2025’ का विधिवत रूप से उद्घाटन करेंगे। प्रदेश की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओमप्रकाश ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में राजीविका क्राफ्ट मेला और फूड उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं खानपान प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन अतिरिक्त आवासीय आयुक्त ने बताया कि गत वर्ष आगंतुकों के उत्साह और उनकी पसंद को देखते हुए उत्सव में इस वर्ष भी पेंटिंग प्रतिस्पर्धा, मेहंदी प्रतिस्पर्धा, गोलगप्पा खाने की प्रतिस्पर्धा के साथ ही पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को  पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन राजस्थान पर्यटक स्वागत केंद्र के सहायक निदेशक श्री छतरपाल यादव ने बताया कि बुधवार सांय  पर्यटन विभाग द्वारा एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के से लोक कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि इस संध्या की शुरुआत गणेश वंदना, मयूर नृत्य और प्रसिद्ध फूलों की होली से होगी जिसकी प्रस्तुति भरतपुर के श्री नवीन शर्मा द्वारा की जाएगी। इसके उपरांत भरतपुर के ही श्री अवधेश कुमार द्वारा चरकुला नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री यादव ने बताया कि डीग के श्री गफरूद्दीन मेवाती द्वारा भपंग वादन और सूरतगढ़ के श्री अर्जुन सिंह जुलिया द्वारा मषक वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। पर्यटन अधिकारी श्री मनोज शर्मा ने बताया कि दिल्ली के श्री अनीसुदीन एवं उनके दल द्वारा चरी नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुश्री कल्पना चौहान द्वारा  प्रसिद्ध घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। हस्तकला से निर्मित उत्पादों को होगा प्रदर्शन राजस्थान उत्सव में राजीविका द्वारा राजस्थानी संस्कृति और लोक कला को समेटे हुए हस्तकला निर्मित उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet