LATEST NEWS

एक और कैमरा NDRF की टीम ने डाला, राजस्थान-जयपुर में 18 घंटे से बोरवेल में मौत के गड्ढे में चेतना

जयपुर। 18 घंटे से बोरवेल में भूखी प्यासी 3 साल की चेतना को बाहर निकलने के प्रयास और तेज हो गया है। बता दें बोरवेल 700 फीट है और चेतना 150 फीट पर फंसी हुई है। जल्द ही दूसरा प्रयास शुरू होगा। जगह कम होने के कारण खाद्य सामग्री नीचे भेजने में प्रशासन फेल हो गया। रिंग रोड और अंब्रेला टेक्नोलॉजी से बच्ची को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात करीब 1 बजे पहला प्रयास असफल रहा। रिंग बच्ची के कपड़ों में फंसने के बाद बच्ची को बाहर निकाला जाएगा। एनडीआरएफ के सीनियर कमांडेंट योगेश मीणा ने बताया कि रिंग बच्ची को फंसाने के लिए बोरवेल में डाली गई थी। बच्ची के कपड़ों में रिंग उलझ गया था। उस रिंग से बच्ची की बॉडी पर पकड़ नहीं बन पाई। ऐसे में आदि दूरी में पकड़ छूटने के डर से रिंग को दोबारा बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों को उम्मीद सही-सलामत निकलेगी चेतना घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ है। सभी लोग बच्ची के सकुशल बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम लगातार बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। सरियों की सहायता से बोरवेल में उतारी गई रिंग बांदीकुई व दौसा में बोरवेल में गिरने वालों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले तीन युवकों को भी एसडीआरएफ की टीम अपने साथ लेकर पहुंची है। टीम में शामिल जगमाल, नाथूराम व बलराम को बोरवेल में गिरी मोटर बाहर निकालने का अनुभव है। इन्होंने लोहे की रिंग बनाकर सरियों की सहायता से रिंग को नीचे बोरवेल में उतारा है। दो कोशिश नाकाम, अब तीसरी से उम्मीद सोमवार रात करीब 1 बजे रिंग रॉड और अंब्रेला टेक्नीक से बच्ची को निकालने का पहला प्रयास असफल रहा। एनडीआरएफ के सीनियर कमांडेंट योगेश मीणा ने बताया- जो रिंग बच्ची को फंसाने के लिए बोरवेल में फंसाने के लिए अंदर डाला था। वो बच्ची के कपड़ों मे उलझ गया था। उस रिंग से बच्ची की बॉडी पर पकड़ नहीं बन पाई। ऐसे में आधी दूरी में पकड़ छूटने के डर से रिंग को दोबारा बाहर निकाला गया है। अब रिंग को सही कर दोबारा डालेंगे। मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्ची के दादा व परिवार के अन्य लोगों को रेस्क्यू से जुड़ी जानकारी दी। राजस्थान पुलिस की एडवायजरी प्रदेश में जगह जगह खुले पड़े सूखे बोरवेल, सूखे कुंए लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। इन गड्ढों में गिरकर बच्चे ही नहीं बड़े भी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कहीं भी खुला बोरवेल या सूखा कुंआ दिखाई दे तो एसडीआरएफ हेल्पलाइन 0141-2759903 या 8764873114 पर सूचित करें।… pic.twitter.com/LmktYeSkEt — Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) December 23, 2024

सुविधाएं एवं खाना रजिस्टर को जांचा, राजस्थान-जयपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया

जयपुर। रालसा द्वारा एक्शन प्लान माह दिसंबर, 2024 में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय पल्लवी शर्मा ने स्थाई ट्रांसजेंडर आश्रय स्थल दूध मंडी, स्थाई आश्रय स्थल नगर निगम जयपुर हेरिटेज शास्त्री नगर, अस्थाई रैन बसेरा विधाधर नगर सेक्टर 6 एवं अस्थाई रैन बसेरा खासा कोठी पुलिया का औचक निरीक्षण किया गया। पल्लवी शर्मा ने सोमवार को अस्थायी रैन बसेरा हसनपुरा पुलिया के नीचे, अस्थायी रैन बसेरा 200 फीट बाईपास दिल्ली- अजमेर रोड़, स्थायी आश्रय गृह पुराना पंचायत भवन भांकरोटा, स्थायी आश्रय गृह गोविन्ददेव जी मंदिर के पास का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आश्रय स्थल एवं रैन बसेरे में दी जा रही सुविधाओं एवं खाने-पीने की व्यवस्था तथा दर्ज रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय पल्लवी शर्मा ने आश्रय स्थलों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त को पत्र लिखा है।

विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा, राजस्थान-जयपुर में उप मुख्यमंत्री ने आयुष भवन का किया औचक निरीक्षण

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा प्रताप नगर जयपुर स्थित आयुष भवन के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आयुष विभागों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यालय व्यवस्था को सुधार करने, कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और जन सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और विभागीय कार्यों की प्रगति, आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन और जन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को लंबित कार्यों को त्वरित गति प्रदान करने के लिए पाबंद किया। उप मुख्यमंत्री ने पूरे भवन का जायजा लिया और होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी को भवन की साफ-सफाई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा संचालित योजनाओं, निर्माण संबंधी सभी कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर तय समय सीमा में कार्य पूरे करवाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुष विभाग के उप शासन सचिव सावन कुमार चायल, विशेषाधिकारी प्रो राजेश कुमार शर्मा, होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग की निदेशक डॉ रेनू बंसल, यूनानी चिकित्सा विभाग के निदेशक डॉ शौकत अली, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ बत्तीलाल बैरवा, राष्ट्रीय आयुष मिशन के परियोजना निदेशक डॉ दिनेश कुमार शर्मा, आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो कामिनी कौशल उपस्थित रहे।

अधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने सुशासन पर दिया संबोधन, राजस्थान-जयपुर में सुशासन पर हुई जिला स्तरीय कार्यशाला

जयपुर। सुशासन सप्ताह के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला को सेवानिवृत आईएएस श्री राजेश्वर सिंह, पूर्व आईएफएस श्री दीपनारायण पाण्डेय और शिक्षाविद प्रोफेसर विद्या जैन ने कार्यशाला को संबोधित किया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में रास्ता खोलो अभियान, नशा मुक्त जयपुर अभियान, सक्षम जयपुर अभियान एवं ज्ञानधरा अभियान सहित जयपुर जिला प्रशासन द्वारा सुशासन की दिशा में संचालित नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में सुशासन सप्ताह के तहत समस्त विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों द्वारा तैयार जिला-जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू का विजन डॉक्यूमेंट- 2047 का विमोचन किया गया। इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार की गई ‘सुशासन की दिशा में जयपुर जिला प्रशासन के प्रयास’ वीडियो फिल्म का प्रसारण किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सुशासन के जरिये समाज के अंतिम तबके तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाने की की जरूरत पर बल दिया। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा ने बताया कि सुशासन सप्ताह के दौरान जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रशासन गांवों की ओर अभियान, सुशासन सप्ताह शिविर, रन फॉर विकसित राजस्थान कार्यक्रम, आदि के बारे में भी बताया गया। युवाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, कौशल विकास एवं उद्यमिता कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती कुंतल विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्रीमती सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्री देवेन्द्र कुमार जैन, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शेर सिंह लुहाड़िया सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।

सांगानेर की पिंजरापोल गौशाला में आयोजन, राजस्थान-जयपुर में गौवंश में अंधता निवारण पर कार्यशाला

जयपुर। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत के मार्गदर्शन एवं शासन सचिव डॉ. समित शर्मा की अनुशंसा पर गौवंश में अन्धता निवारण के लिए विभिन्न स्तर के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयास की इसी कड़ी में सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौ वंश में अंधता निवारण एक पुनीत अभियान विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन निदेशालय गोपालन एवं राजस्थान गौ सेवा आयोग जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशु नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ सुरेश कुमार झिरवाल थे। डॉ. झिरवाल ने कार्यशाला में उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकरियों एवं गौशाला प्रबंधकों के साथ विभिन्न नेत्र रोगों पर विस्तार से चर्चा कर उनकी शंकाओं का समाधान किया। पशु चिकित्सा अधिकारियों और गौशाला प्रबंधकों ने अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं एवं रोगों के निवारण के संबंध में डॉ झीरवाल से सुझाव प्राप्त किये। कार्यशाला के संभागियों ने भविष्य में ऐसी कार्यशालाओं को निरन्तर रूप से जारी रखने तथा इनकी अवधि तीन या पांच दिन करने का सुझाव दिया। कार्यशाला में गोपालन विभाग एवं गौ सेवा आयोग के अधिकारियों ने संभागियों को गोपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने किया उद्घाटन, राजस्थान-अलवर के मिनी सचिवालय में खुला राजसखी कैफे एवं रेस्टोरेंट

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं राज्य के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने सोमवार को मिनी सचिवालय, अलवर में राजीविका की राजसखी कैफे एवं रेस्टोरेंट  शुभारम्भ किया। श्री यादव ने राजीविका समूह की महिलाओं को कैफे एवं रेस्टोरेंट के सुचारू संचालन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सचिवालय परिसर में बनाए गए इस कैफे एवं रेस्टोरेंट से विभागीय कार्मिकों के साथ-साथ यहां आने वाले लोगों को अच्छी गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित यह रेस्टोरेंट महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम है। लखपति दीदी जैसी अनेकों योजनाओं से केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने गत एक वर्ष में बड़ी संख्या में लखपति दीदी बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोडा है जिससे वे अपने परिवार को सशक्त करने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न कार्यों के प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला समूहों को उचित प्लेटफार्म प्रदान भी कराए जा रहे हैं। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव एवं वन राज्यमंत्री श्री शर्मा को राजीविका कैंटीन व महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उनके हस्तनिर्मित उत्पादों की जानकारी दी। राजीविका की  जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा रानी व्यास ने बताया  कि मिनी सचिवालय परिसर स्थित  कैंटीन में चाय, अल्पाहार एवं खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों पर रहेगी। इस कैंटीन संचालन से राजीविका स्वयं सहायता की समूह सदस्यों की आजीविका में भी वृद्धि होगी। मिनी सचिवालय परिसर में नगर निगम ने भी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन के लिए यह स्टॉल स्थापित की है। इसमें बारी-बारी से सभी स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर रामगढ विधायक श्री सुखवंत सिंह, नगर निगम के निवर्तमान महापौर श्री घनश्याम गुर्जर  सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद रहे।

‘कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें अधिकारी’, राजस्थान-अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई दिशा बैठक

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को अलवर जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम भावना के साथ कार्य कर अलवर जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करें। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने विभागवार बारीकी से योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सुनिश्चित करें कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिले। उन्होंने निर्देश दिये कि विकास योजनाओं के कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि वर्ष में चार बार दिशा की बैठक होगी तथा फरवरी माह में आयोजित होने वाली दिशा की बैठक में इस बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना रिपोर्ट लाएं। उन्होंने अलवर जिले के विकास के लिए विभागवार नवीन प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि अलवर जिले में विकास और पर्यटन की असीम संभावना है। इसके लिए अलवर शहर को स्वच्छ शहर बनाना सबसे जरूरी  है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर जनप्रतिनिधिगण संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता की महती आवश्यकता है। इसके लिए  अलवर शहर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु परियोजना तथा एनसीआर योजना के तहत शहर व जिले के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि योजना की रैंकिंग में सुधार लाते हुए कवरेज सौ प्रतिशत करने हेतु कार्यों में गति लाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बीच में काम छोडने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई की  लाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन व पेयजल से जुडी हुई शिकायतों व परिवेदनाओं का रजिस्टर संधारित करें तथा उनकी समीक्षा कर उनका निस्तारण करें। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना की प्रगति को संतोषजनक बताते हुए पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत करवाये गए विषयों को आगामी बैठक से पूर्व निस्तारित करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि सरिस्का एलीवेटेड रोड के कार्य में प्रगति लायें। उन्होंने निर्देश दिये कि एनएचआई के जिले में चल रहे कार्यों में गति लाए तथा नये कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को  निर्देश दिये कि जैविक कलस्टर की मौका स्थिति देखने हेतु फील्ड विजिट हो। उन्होंने निर्देश दिये कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों को मिले, इसके लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने जिला परिषद सीईओ को निर्देश दिये कि मनरेगा में रोजगार सृजन  बढाए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिषाशी अभियन्ता को निर्देश दिये कि बजट घोषणाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाये। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि स्वच्छ शहरों की विजिट कर अलवर शहर को एनसीआर का सबसे स्वच्छ शहर बनाने हेतु जनभागीदारी अभियान चलाएं, एनसीएपी के तहत प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिलवाने, आमजन को राहत प्रदान करने हेतु लगाए जाने वाले शिविरों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीईओ को निर्देश दिये कि अलवर में एमपी लेड से अब तक 56 ई-लाइब्रेरी स्वीकृत हो चुकी हैं, उनकी कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारम्भ कराएं। साथ ही एमपी, एमएलए लेड, एनजीओ, सरकारी योजनाओं के माध्यम से आगामी एक साल के भीतर ग्रामीण क्षेत्रों की सभी स्कूलों में ई-लाइब्रेरी तथा अटल टिकरिंग लैब विकसित करावे। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि जिले के चिकित्सा संस्थानों में सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए आमजन को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि टीबी मुक्त अलवर हेतु टीबी मुक्त अभियान को व्यापक स्तर पर चलाए।  उन्होंने निर्देश दिये कि 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज हेतु  कार्ड बनावे, इसके लिए शहर में अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करें। उन्होंने सरस डेयरी के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिये कि अलवर डेयरी में नया प्रोजेक्ट लाने हेतु कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि नवीन तकनीकी के उपयोग हेतु  ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को प्रशिक्षण दें तथा तकनीकी जानकारी प्रदान करने हेतु मेले आयोजित कराएं। उन्होंने निर्देश दिये कि मिलावटी दूध पर पूर्णतः लगाम लगावे। उन्होंने जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता को  जिले में विद्युत से संबंधित सेवाएं नियमित रूप से संचालित करने,  जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत आपूर्ति के संबंध में अवगत कराए गए प्रत्येक बिन्दु को प्राथमिकता से समयबद्ध रूप में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल, एसएमएस, ईमेल आदि का त्वरित जवाब देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने  निर्देश दिये कि केंद्र सरकार के फण्ड से अल्पसंख्यक क्षेत्र में स्टेडियम बनाने का  प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में खेलों के प्रति रूचि बढाने एवं खेलों को ग्रासरूट  तक ले जाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक को निर्देश दिये कि पेंशन सत्यापन का कार्य 31 दिसम्बर तक मिशन मोड में करायें, इसके लिए व्यापक प्रचार— प्रसार कर आमजन को जागरूक करें। बैठक में उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के आमजन से जुडे विषयों से अवगत कराने व दिए गए सुझावों पर कार्यवाही कर आगामी बैठक में एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। श्री संजय शर्मा ने जल जीवन मिशन से वंचित रहे क्षेत्रों को इस योजना से जोडने, कालीमोरी अंडरपास को यथाशीघ्र पूर्ण कराने, प्रतापबंध से बालाकिला की सडक के कार्य को प्रारम्भ करने, नटनी का बारा से ढाईपेडी की स्वीकृत सडक के कार्य प्रारम्भ करने तथा सडकों हेतु स्वीकृत 5 करोड रूपये के कार्यों को भी यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। अलवर ग्रामीण विधायक श्री टीकाराम जूली ने मनरेगा के तहत अधिक कार्य प्रारम्भ करने, नई नगर पालिकाओं की मॉनिटरिंग करने, विद्युत ट्रिपिंग पर लगाम लगाने व जीएसएस के कार्यों में गति लाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत सत्यापन हेतु मिशन मोड पर कार्य करने, भरतपुर सांसद श्रीमती संजना जाटव ने कठूमर क्षेत्र में कृषि हेतु दिन में विद्युत आपूर्ति व … Read more

‘चौधरी के मार्ग का अनुसरण करना ही सच्ची श्रृद्धांजलि: केंद्रीय वन मंत्री’, राजस्थान-अलवर में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को अलवर में ढाई पैडी अहिंसा सर्किल के पास भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति का अनावरण किया। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने  चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण एवं किसान सम्मेलन  में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सदी के सबसे बडे किसान नेताओं में से एक थे। किसानों के मसीहा होने के साथ उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के सम्बंध में  विजन रखने का कार्य भी बखूबी किया। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था एवं भूमि सुधारों पर उच्च कोटि की पुस्तकें लिखी। उन्होंने कहा कि विद्वता, किसान कल्याण व उच्च कोटि के नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने वाले चौधरी चरण सिंह पर  विद्वान पॉल ब्रॉस ने तीन संस्करणों में पुस्तकें लिखी है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को किसान दिवस पर सच्ची श्रृद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलकर सभी वर्गों के कल्याण की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि किसान नेता चौधरी चरण सिंह ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर जनकल्याण की भावना से काम किया। देश के किसान व आम जन  की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने  चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सुशोभित  किया है। चौधरी साहब के दिल में किसान-मजदूर व समाज के वंचित को न्याय दिलाने की पराकाष्ठा विद्यमान थी।  अपने पूरे राजनीतिक जीवन को ईमानदारी, उच्च आदर्शों तथा गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने वाले चौधरी चरण सिंह ने प्रांतीय सरकार के समय में सन् 1938 में कृषि उत्पाद बिल व किसान कर्ज माफी बिल पेश किए जिसको सभी प्रांतीय सरकारों ने लागू किया। उन्होंने चकबन्दी, मण्डी समिति तथा जमीदारी उन्मूलन जैसे कानून किसानों के हित में बनवाए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढाते हुए और किसानों के कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने ईआरसीपी योजना के माध्यम से सम्पूर्ण अलवर जिले में पेयजल व सिंचाई की व्यवस्था का कार्य प्रारम्भ किया है। किसान सम्मान निधि के साथ अब तक की अधिकतम 24 फसलों में एमएसपी लागू की है। कृषि में जैविक खेती, कृषि विपणन, डेयरी प्रोजेक्ट को आगे बढाने,  लम्बे समय तक भण्डार की क्षमता में वृद्धि करने व ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं को बढावा दिया है तथा चौधरी चरण सिंह ने देश का विकास खेत व खलिहान से होकर गुजरने का जो मार्ग दिखाया था उस पर बढते हुए केंद्र सरकार ने भारत के गांवों को आगे बढाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी ने मोबाइल के माध्यम से किया संबोधित— केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी को पूर्व प्रधानमंत्राी चौधरी चरण सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे कार्यक्रम में नहीं आ पाए। केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने मोबाइल से उपस्थित जन समूह को श्री जयन्त चौधरी का संबोधन सुनाया। अपने संबोधन में श्री जयन्त चौधरी ने किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जीवन संदेशों पर प्रकाश डाला तथा यथाशीघ्र अलवर में आकर प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के  में पूर्व विधायक श्री सतीश पुनीया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सच्चे मायने में किसान रत्न थे, जिन्हें केन्द्र सरकार ने भारत रत्न से नवाजा है। चौधरी चरण सिंह सभी वर्गों के प्रेरणा स्त्रोत हैं और उनके पदचिन्हों पर आगे बढते हुए श्री नरेन्द्र मोदी देश को विकसित व सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के साथ सभी वर्गों के लिए जीवन भर काम किया।  चौधरी साहब ने उन जातियों के लोगों को मौका दिया जिनकी समाज की मुख्यधारा में कोई गिनती नहीं थी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि 25 दिसम्बर को उनकी जयंती है। उन्होने किसानों के कल्याण के लिए फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, गांवों को सडकों से जोडने जैसे ऐतिहासिक कार्य  कार्य किए।  कार्यक्रम में  जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर ने आगन्तुकों का आभार जताया तथा अलवर जिले में समाज द्वारा बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य के निर्णय सहित अन्य सकारात्मक सामा​जिक  गतिविधियों के बारे में  अवगत कराया। उन्होंने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और युवा वर्ग को देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी, विराट नगर विधायक श्री कुलदीप धनकड, श्री चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी,  श्री राजाराम मील,  श्री शेरसिंह गंडूरा ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के जीवन मूल्यों, उनके द्वारा बताए गए मार्ग, किसान, मजदूर तथा देशहित में लिए गए निर्णयों एवं विचारों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। बालिका छात्रावास के लिए भेंट की राशि— समाज द्वारा बनाए जाने वाले बालिका छात्रावास के लिए केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी, विराट नगर विधायक श्री कुलदीप धनकड, पूर्व विधायक श्री सतीश पुनिया ने 21-21 हजार रूपये तथा कार्यक्रम में सम्मान स्वरूप भेंट किए गए चांदी के मुकुटों को बालिका छात्रावास हेतु भेंट किया। इस अवसर पर भरतपुर विधायक श्री सुभाष गर्ग, रामगढ विधायक श्री सुखवन्त सिंह, पूर्व मंत्री श्री हेमसिंह भड़ाना, पूर्व विधायक श्री बंसीधर बाजिया, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र गंडूरा, पूर्व विधायक श्री रामहेत यादव, जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता, श्री रोहिताश यादव, श्री बन्नाराम मीणा, श्री बस्तीराम यादव, श्री सतीश चौधरी, श्री रामनारायण चौधरी, श्री नेमीचंद चौधरी , श्री बेगराज चौधरी सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

ढाई करोड़ रूपये किए स्वीकृत, राजस्थान-अलवर में वन राज्य मंत्री की अनुशंसा पर बनेंगी सड़कें

अलवर/जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अनुशंषा पर अलवर शहर में करीब ढाई करोड़ रूपये लागत की सड़कों की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि  बजट घोषणा 2024 -25 के अंतर्गत शहर के वार्डों में लगभग ढ़ाई करोड़ रूपये की राशि की सड़कें स्वीकृत हुई है जिसके अंतर्गत  वार्ड नं. 13  में दिल्ली दरवाजे से जैन मंदिर होते हुए भैरू जी का मंदिर मुन्शी बाजार की ओर विजय जैन के मकान तक, वार्ड नं. 15 व 16 में रोड़ नं. 2 शक्ति इलेक्ट्रोनिक्स से केंडलगज पुलिस चौकी होते हुए दारूकुटा मौहल्ला टी-पाईन्ट गली नं. 9 से  शहर कोतवाली थाने की ओर, वार्ड नं. 16 में सेड का टीला कॉर्नर से केंडलगंज  का एक चौक, वार्ड नं. 33 में काला कुंआ प्लॉट नं. ए/19 से ए/67 तक एवं ए/53 से ए/19 तक सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 34  में रामबिहारी जी के मकान से विद्या स्कूल होते हुए प्रकाश चन्द शर्मा के मकान तक सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 34 वण्डर हाईट रोड़ कन्नी यादव के मकान से प्रताप चौधरी व जयसिंह चौहान से होते हुए जितेन्द्र पलवा के मकान की ओर पन्ना बाबा के कुंआ सैनी मंदिर से लेकर गायत्री के घर तक एवं कुंए से बाबूलाल शर्मा तक विवेकानन्द नगर सैक्टर 4, वार्ड नं. 34 विवेकानन्द नगर आरटीओ की कोठी नीम के पेड़ से मनीष शर्मा के घर तक एवं सत्यनारायण शर्मा के घर से होते हुए गट्टे तक एव गट्टे से अनुप शर्मा फौजी के मकान तक व कमलेश खण्डेलवाल के मकान से चक्की तक, वार्ड नं. 37 पाम कोर्ट फ्लेटो के सामने से डॉ. सुरेश मीणा से होते हुए बी-254 के.जी. खण्डेलवाल के आगे की ओर नीति नगर एवं पार्क के पास  सड़क निर्माण,  वार्ड नं. 52 मोनिका विरमानी बी.एड. कॉलेज से लेकर प्लाट नं. 275 आदर्श कॉलोनी दाउदपुर तक की सडकों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन  सभी सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा तथा इनकी निविदाएं आमंत्रित करने संबंधी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

कला और संगीत के प्रति भावनाएं जीवंत, राजस्थान-‘‘कोटा महोत्सव’’ में चम्बल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर सांस्कृतिक धरोहर और आकर्षण का संगम

जयपुर। कोटा महोत्सव के तहत चंबल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर विविध और शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शौर्य घाट पर सृजन-द स्पार्क संस्था द्वारा प्रस्तुत केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस गीत ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही म्यूजिक लवर्स ग्रुप द्वारा जिंदगी गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। इन प्रस्तुतियों ने कला और संगीत के प्रति लोगों की भावनाओं को जीवंत कर दिया। महोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख होटल व्यवसायियों और प्रतिष्ठानों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर प्रदान किया। वहीं वन विभाग द्वारा जिले के दर्शनीय और पर्यटन स्थलों की फोटो प्रदर्शनी ने कोटा की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दर्शाया। शौर्य घाट पर विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी, कोचिंग छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने इस आयोजन को और भी ऊर्जावान बना दिया। अमृता हॉट क्राफ्ट बाजार में राजीविका विकास समूह की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अतिरिक्त, लघु उद्योग संस्थाओं द्वारा निर्मित प्रमुख उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

राठवा-रौफ और चरी डांस पर झूमे दर्शक, राजस्थान-उदयपुर के शिल्पग्राम महोत्सव में राज्यों के लोक नृत्यों का सतरंगी संगम

उदयपुर/जयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा हवाला स्थित शिल्पग्राम में चल रहे दस दिवसीय शिल्पग्राम महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को मुक्ताकाशी मंच पर सैकड़ों दर्शन विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों और अन्य फोक प्रस्तुतियों के गवाह बने। साथ ही, लोक धुनों पर खूब जमकर झूमे। शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी मंच पर छत्तीसगढ़ के लोक कला के प्रतीक पंडवानी गायन की प्रस्तुति से शुरू हुआ लोक के रंग-लोक के संग का कार्यक्रम के गुजराती आदिवासी डांस राठवा की धूम के साथ पूर्णता पर पहुंचते पहुंचने पर दर्शकों में जोश, उमंग के साथ ही संस्कृति के सम्मान की भावना हिलोरें लेते दिखी। हिमाचल प्रदेश के सिरमौरी नाटी और कर्नाटक के देवी उपासना के नृत्य पूजा कुनिथा ने जहां शिल्पग्राम का माहौल भक्तिरस से सराबोर कर दिया, वही गोवा के देखनी डांस की लयकारी और सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को मोहित कर दिया। कश्मीर के लोक नृत्य रौफ में डांसर्स के सुंदर समन्वय और बुमरो बुमरो… के गीत-संगीत पर दर्शक खूब झूमे। इनके साथ ही महाराष्ट्र के लावणी डांस की धुन के साथ दर्शक डांसर्स से लय मिलाते दिखे। गुजरात के तलवार रास ने जहां देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के युद्ध कौशल के प्रदर्शन से दर्शक खूब रोमांचित हुए तो मणिपुरी लाई हारोबा डांस ने  लोगों का मन जीतने के साथ ही खूब तालियां बटोरी। इन प्रस्तुतियों के बीच राजस्थान के बारां जिले के ठेठ आदिवासी अंचल की जनजाति सहरिया के लोक नृत्य ने होली का स्वांग पेश कर अपनी अलग ही छाप छोड़ी। इस डांस में नर्तकों की भाव भंगिमाओं से दर्शक सम्मोहित से हो गए, वहीं डांस के दौरान कई मर्तबा झूमते और भावनाओं में बहते दिखाई दिए।  इन प्रस्तुतियों के दौरान सौरभ भट्ट निर्देशित ‘स्किट’ ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इसमें सौरभ भट्ट, आसिफ, महमूद और अभिषेक झांकल की एक्टिंग काबिल ए दाद रही।  सहरिया डांस- इस डांस में नायिका  अपने परदेश गए पिया की विरह में होली के दिनों में दुखी होती है और गाती है, “होरी खेलत में नथ मेरी खो तो गई सोने की, नथ मेरी सोने की, मेरे पिया बिना पीतल की।” उसके साथ सभी वन्य जीवों के भेष में नर्तक नाचते हैं, हास्य-ठिठोली करते हैं, उसे उसके पति के नाम से चिढ़ाते हैं। सहरिया जनजाति की परंपरा में यह डांस पूरी-पूरी रात चलता है, जिसमें पिया के विरह का दुख और अंत में मिलन का सुख दर्शाया जाता है। टीम लीडर गोपाल धानुक बताते हैं कि यह डांस तीन प्रकार का होता है, जिनमें देवी की उपासना का नृत्य चैत्र और शारदीय नवरात्रि के नौ दिन होता है, वहीं होली के त्योहार पर पूरे फाल्गुन माह में यह डांस सहरिया लोगों के गांवों में चलता है। शिल्पग्राम महोत्सव में होली वाला नृत्य दिखाया गया। गोपाल बताते हैं कि इस डांस को सार्वजनिक रूप से सामने लाने और जनजाति के नर्तकों को प्रशिक्षित करने का श्रेय पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान को जाता है। वे जब 2011-12 में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में थे, उस वक्त हमें गांव से यहां लाए थे और आज यह लोक नृत्य समूचे भारत में अपनी पहचान बना चुका है। मंगलवार को  पंजाब के राज्यपाल  देखेंगे महोत्सव- पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया मंगलवार शाम शिल्पग्राम का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गोल्फ कार्ट पर शिल्पग्राम परिसर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद मुक्ताकाशी मंच पर दीप प्रज्वलन के बाद लोक कला प्रेमियों को संबोधित करेंगे। साथ ही, मंच पर लोक संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देखेंगे। ‘हिवड़ा री हूक’ में उमड़ रही प्रतिभाएं- ‘हिवड़ा री हूक’ कार्यक्रम का रविवार से आगाज हो गया। बंजारा मंच पर चल रहे इस कार्यक्रम में हर संगीत प्रेमी को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिल रहा है। यह प्रोग्राम किसी ऐप पर या घर में लोक गीत या गाने गाकर अपने दिल की हूक यानी कसक मिटाने वाले हर उम्र के मेलार्थी को मंच प्रदान कर रहा है। यह ‘हूक’ प्रोग्राम 29 दिसंबर तक रोजाना दिन में 12 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। ‘हिवड़ा री हूक’ में प्रस्तुतियों के दौरान सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी  भी हर आर्ट लवर को खूब लुभा रही है। इसमें सही जवाब देने वाले  कला प्रेमियों को ‘शिल्पग्राम मोमेंटो’ से नवाजा जा रहा है।

‘ईआरसीपी योजना से राजगढ़ क्षेत्र को मिलेगा पानी’, राजस्थान-अलवर के विद्यालय में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु प​रिवर्तन मंत्री व अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को अलवर जिले के राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में  राजकीय माध्यमिक विद्यालय, नयागांव माचाड़ी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्रा-छात्राओं को सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने सम्मानित हुए छात्रा-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के बच्चे बड़े प्रतिभावान है और ये जीवन में तरक्की कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पाड़ा, माचाड़ी और नयागांव तीनों ग्राम पंचायत के बीच में सांसद कोष से ई—लाइब्रेरी और खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा, उसके लिए तीनों ग्राम पंचायत भूमि उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद जब पहली बार बझेड़ा गांव में आए तो वहां के लोगों ने कहा कि काफी वर्षों से यहां केंद्रीय विद्यालय बनवाने की मांग चल रही है। इस मांग को  पूरा करने के लिए राजगढ़ में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय बनवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना में जिन ठेकेदारों ने अधूरे काम छोड़ दिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो गांव डार्क जोन में हैं, उनमें भी पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी योजना कामें जो पानी आना था डीपीआर में राजगढ़ क्षेत्रा को भी शामिल कर दिया गया है, जिससे कि ईआरसीपी योजना का पानी राजगढ़ को भी मिलेगा । कार्यक्रम में  श्री अशोक गुप्ता, श्री बन्नाराम मीणा, अंजली यादव सहित प्रबुद्ध व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ने गणेश पोल स्थित रिद्धि-सिद्धि मंदिर में पूजा अर्चना की तथा राजगढ़ कस्बे के माचाडी चौक, चौपड़ बाजार में खुली जीप से अभिवादन करते हुए मालाखेड़ा दरवाजा पहुंचे। जहां उन्होंने कस्बे के मालाखेड़ा गेट का अनावरण  किया। उन्होंने कहा कि मालाखेड़ा दरवाजा  राजगढ़ की ऐतिहासिक शान रहा है।  उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में राजगढ़ के विकास में कार्य करूंगा और कदम से कदम मिलाकर चलूंगा। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री  श्री संजय शर्मा,  श्री अशोक गुप्ता, श्री बन्ना राम मीणा सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

‘समाज की मुख्य धुरी हैं पेंशनर’, राजस्थान-अलवर में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री हुए पेंशनर समाज के अधिवेशन में शामिल

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा अलवर का जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन, स्मारिका विमोचन व पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वन मंत्री शर्मा ने सभी पेंशनरों की दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पेंशनरों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनकी सभी समस्याओं का हरसंभव समाधान करने का सकारात्मक प्रयास करती आ रही है। उन्होंने पेंशनर समाज को साधुवाद देते हुए कहा कि पेंशनर समाज द्वारा निरन्तर सामाजिक सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स अनुभवी व्यक्ति होते हैं अतः केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर योजनाओं से लाभांवित कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज की सभी न्यायोचित मांगों को राज्य सरकार स्तर से पूरा कराने का सकारात्मक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ वरिष्ठजनों को देने के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले पेंशन लाभ को बढाकर 1150 रूपये किया है  ताकि वे किसी अन्य पर आश्रित न रहकर अपना जीवन स्वाभिमान के साथ व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तीर्थयात्रा योजना के तहत बडी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की बस, रेल व हवाई जहाज के माध्यम से यात्रा कराई गई है। इस दौरान उन्होंने स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में 90 वर्ष से अधिक के 21 व्यक्तियों एवं 75 वर्ष से अधिक के 111 व्यक्तियों का माला पहनाकर व शॉल ओढाकर तथा बैग प्रदान कर सम्मान किया। पेंनशर समाज के जिला अध्यक्ष श्री मधुसूदन शर्मा ने पेंशनर समाज द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर पेंशनर समाज के पदाधिकारी एवं बडी संख्या में पेंशनर्स व उनके परिजन मौजूद रहे।

‘सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अहम घटक’, राजस्थान-अलवर में गृह राज्यमंत्री ने अग्रदूत प्रशिक्षण में बांटे हेलमेट

अलवर/जयपुर। गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सडक सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता व सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण घटक है। गृह राज्यमंत्री बेढम अलवर की गोविन्दगढ तहसील की पंचायत न्याणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी एवं जिला पुलिस अलवर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कहा कि राज्य सरकार सडक सुरक्षा के प्रति गंभीर है। सडक सुरक्षा सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक से सीधे जुडा हुआ विषय है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को सडक सुरक्षा के नियमों की जानकारी होने के साथ-साथ उसकी पालना भी करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा राष्ट्र की निधि है और सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता में अपनी महती भूमिका निभाए। उन्होंने प्रशिक्षण के उपरान्त 300 स्वयं सेवक युवाओं को सडक सुरक्षा अग्रदूत के रूप में देश को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सडक संस्कृति विकसित करने के लिए वर्ष 2047 तक सडक हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान सडक सुरक्षा सोसायटी व आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड के द्वारा पुलिस व प्रशासन के साथ सडक सुरक्षा अभियान की सराहना की। सडक सुरक्षा विशेषज्ञ एवं एआरटीओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सडक सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वयं के द्वारा लिखित सडक सुरक्षा चक्र व सडक सुरक्षा पॉकेट बुक भी वितरित की। उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षक योजना, राष्ट्रीय गुड सेमेरिटन योजना के तहत घायलों की मदद करने पर 10 रूपये तक नगद पुरस्का व प्रशस्ति पत्र मिलने के बारे में भी अवगत कराया।

परिवेदनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश, राजस्थान-वन एवं पर्यावरण मंत्री ने की जनसुनवाई

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अपने निवास 201,रघुमार्ग पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में पेयजल, नगर निगम, नगर विकास न्यास, विद्युत, पुलिस, स्थानांतरण एवं राजस्व मामलों की परिवेदनाएं प्रमुख रही। मंत्री श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवेदना के निस्तारण की सूचना फरियादियों को दी जाए। यदि परिवेदना का निराकरण उनके स्तर पर संभव नहीं है तो उसकी पूरी जानकारी फरियादी को दी जाए। परिवेदनाओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरते जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जावेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet