LATEST NEWS

728013 लम्बित प्रकरणों में कराया राजीनामा, राजस्थान-राष्ट्रीय लोक अदालत में अभूतपूर्व सफलता

जयपुर। मुख्य न्यायाधिपति श्री एम.एम.श्रीवास्तव, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रेरणादायी सानिध्य एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2024 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ में तथा जिला एवं मजिस्ट्रेट विचारण न्यायालयों,अधिकरणों,आयोगो,उपभोक्ता मंचों,राजस्व न्यायालयों आदि में आयोजित किया गया। मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक, रालसा श्री मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव की प्रेरणा एवं न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष, रालसा श्री पंकज भण्डारी के मार्गदर्शन में विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कुल 7,28,013 लम्बित प्रकरणों सहित कुल 40,62,824 प्रकरणों का लोक अदालत की भावना के जरिए राजीनामा निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 11,75,64,52,534/- रुपये की राशि के अवॉर्ड पारित किये गये। राजस्थान उच्च न्यायालय की  जयपुर पीठ द्वारा 655 प्रकरणों का राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया गया।

बजट घोषणाओं को पूर्ण पारदर्शिता से करें क्रियान्वित, राजस्थान-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में की समीक्षा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं को आगामी बजट से पूर्व धरातल पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण पूर्ण जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को पारदर्शिता से पूरा करते हुए प्रदेश को विकसित राजस्थान के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाएं। शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर वर्ष 2024-25 की चिन्हित बजट घोषणाओं पर आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने 32 विभागों की विभिन्न घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बिजली-पानी उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में ब्राह्मणी नदी बांध परियोजना से दक्षिणी से पश्चिमी राजस्थान तक के क्षेत्रों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने जल संसाधन विभाग को योजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। समर कंटीजेंसी प्लान की तैयारी प्रारम्भ करें श्री शर्मा ने आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल सुविधा के बेहतर प्रबंधन के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को समर कंटीजेंसी प्लान पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में हैंडपम्प एवं ट्यूबवैल पानी की व्यवस्था का माध्यम है, वहां आंकलन कर अतिरिक्त ट्यूबवैल और हैंडपम्प लगाए जाएं। उन्होंने भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य प्रारम्भ नहीं करने पर लें सख्त निर्णय श्री शर्मा ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों का सघन सर्वेक्षण कराते हुए उन क्षेत्रों के मालिकों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने निर्धारित समयावधि में कार्य प्रारम्भ नहीं किया है। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों की पुनः नीलामी के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही, उन्होंने राजस्थान आवासन मण्डल के अधिकारियों को आवासीय संपत्तियों के निस्तारण के लिए भी निर्देश दिए। आई.टी.आई. संस्थानों का हो नियमित निरीक्षण- मुख्यमंत्री ने ब्यावर, कोटा, जालौर, राजसमंद, सिकन्दरा में स्टोन मंडियों की स्थापना एवं स्टोन क्लस्टर्स के उन्नयन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उद्योग विभाग को व्यापारियों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आई.टी.आई. संस्थानों के नियमित निरीक्षण के लिए भी निर्देशित किया। यातायात नियमों की पालना हो सुनिश्चित- श्री शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यातायात नियमों के संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को ओवर स्पीडिंग वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि यात्री वाहनों की स्पीड सीमा को इंगित करती हुई एक दिशा-निर्देशिका बनाई जाए, जिसकी पालना पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने प्रदेशभर में छोटे एवं बड़े बस स्टैण्ड के लिए एकरूप मॉडल बनाने के निर्देश भी दिए। शर्मा ने दिव्यांगजनों एवं वंचित वर्ग की सुविधाओं के लिए जामडोली में स्वयं सिद्धा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्रों की संख्या बढ़ाने एवं कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल एवं पेइंग गेस्ट की सुविधाओं का विस्तार करने के लिए भी निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समान कार्यों के लिए एक साथ ही टेंडर निकालने के लिए निर्देशित किया, ताकि समय की बचत हो सके और जनसुविधाओं के कार्य जल्द प्रारम्भ हो सके। श्री शर्मा ने जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में प्रदूषित जल को ट्रीट करने वाले प्लांट में देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सहकार मार्ग स्थित इमली फाटक एवं रिद्धी-सिद्धी चौराहा पर प्रस्तावित फ्लाईओवर्स की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री कुलदीप रांका, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री आलोक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव उपस्थित रहे, वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा श्री आलोक वीसी के माध्यम से जुड़े।

‘चिकित्सा योजनाओं का बेहतर संचालन कर सुविधा उपलब्ध कराएं’, राजस्थान-जैसलमेर में स्वास्थ्य मंत्री ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक

जैसलमेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि जैसलमेर जिले की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए चिकित्सा सेवाऐं सुदृढीकरण के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में एएनएम के जितने भी रिक्त पद है उनको शीघ्र ही भरवाने की कार्यवाही कर दी जायेगी। चिकित्सा मंत्री रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में जैसलमेर विधायक श्री छोटूसिंह भाटी, पूर्व विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, उप निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐं, जोन-जोधपुर डॉ. आदित्य कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्दन सिंह तंवर के साथ खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही अन्य चिकित्सा अधिकारियों की पोसिं्टग की है, यदि इस जिले में किसी ने कार्यग्रहण नहीं किया है तो उसकी सूचना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दे ताकि उसमें भी उचित कार्यवाही करेगें। उन्होंने ने कहा कि डेजर्ट जिले जिनकी भौगोलिक स्थिति अन्य जिलों से भिन्न है, उनमें विशेष रियायत देकर चिकित्सा सुविधाओं को और भी बेहतर बनायेगें। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रिक्त पदों पर शीध्र ही पदस्थापन कर दिया जायेगा एवं निर्देश दिये कि वहां पर टेलीमेडिसन के समस्त उपकरण स्थापित कर दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को चिकित्सा सुविधाओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से पूरा लाभ देवें। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जैसलमेर जिले में एफआरयू यूनिट स्थिति की जानकारी ली तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 03 एफआरयू रामगढ, मोहनगढ, सांकडा में संचालित है, लेकिन यहां पर स्वीकृत विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त है। चिकित्सा मंत्री ने इन रिक्त पदों को शीध्र भरवाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने जिले में दी गई एएलएस एम्बुलेंस की जानकारी भी ली एवं कहा कि यहां कि जरूरत के अनुरूप लाठी व रामगढ के लिए एक-एक एएलएस एम्बुलेंस शीध्र ही उपलब्ध करवा दी जावेगी। चिकित्सा मंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये की अपने जिले की आवश्यकता अनुसार सीटी स्केन एवं एमआरआई एवं अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की सूची शीध्र ही उपलब्ध करावें। इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्वास्थ्य केन्द्र का सुदृढीकरण करवाना है, उसके लिए भी प्लान जनवरी प्रथम सप्ताह तक भेज देवें ताकि बजट की व्यवस्था करवाई दी जायेगी। चिकित्सा मंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये की वे चिकित्सा विभाग की समस्त योजनाओं को बेतहर ढंग से क्रियान्वयन कर आमजन को चिकित्सा सेवाओं का पूरा लाभ देवें एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा हर मरीज को मिले इस बात का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि वे 104 एम्बुलेंस की सेवाओं की प्रभावी मॉनिटिरिंग करें एवं कमी पाई जाने पर रिर्पोटिंग करें ताकि हम उनके विरूद्ध कार्यवाही कर सकें। अतिरिक्त एएनएम मुख्यालय जहां एएनएम का पद स्वीकृत है, लेकिन उक्त पद राजहैल्थ पोर्टल पर अपडेट नहीं हो रहे है, उसके सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी तो चिकित्सा मंत्री ने सीधे ही निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर पोर्टल पर सही स्थिति दर्शाने के निर्देश दिये। जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी एवं पूर्व विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जिला अस्पताल में आंखों का विशेषज्ञ के साथ ही रेडियोग्राफर एवं अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की उपलब्धता कराने की आवश्यकता जताई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पालीवाल ने जिले की चिकित्सा सेवाओं के बारे में अवगत करवाया कहा कि चिकित्सा सेवाओं की क्रियान्विति सुचारू से की जा रही है।

‘ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम योगदान’, राजस्थान-जयपुर के सरस मेले में पहुंचे कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री

जयपुर। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा जवाहर कला केंद्र जयपुर में संचालित सरस राजसखी मेला—2024 का अवलोकन करते हुए कहा कि सरस मेलों का ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम योगदान है। इन मेलों में देश की ग्रामीण महिलाएं अपने हाथों से निर्मित शोपीस आइटम बेचती है। मेले में डॉ. किरोडी लाल ने सरस मेले की सभी स्टालों का अवलोकन किया एवं विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उनके उत्पादों की सराहना की। मेले में 250 से अधिक जीआई टैग उत्पादों की करीब 400 स्टॉल लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरस मेले राजीविका दीदियों द्वारा निर्मित शिल्पकला, एंब्रॉयडरी, जैविक उत्पाद, घर का साज–सामान एवं खाने पीने से संबंधित उत्पादों को एक स्थान पर खरीदारी करने का अवसर प्रदान करता है। ये मेले पारंपरिक भारतीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि  मेले में विभाग द्वारा पैकेजिंग, ब्रांडिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है जिससे की राजीविका महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा उत्पाद बेचने के अवसर उपलब्ध हो सके। सरस मेले में रविवार को नेशनल क्रेडिट कोर के 70 कैडेटों ने भी अवलोकन किया और खरीददारी कर मेले का लुफ्त उठाया। इसके साथ ही अजमेर एवं अलवर जिले से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी मेले का भ्रमण किया गया एवं भविष्य में मेले में अपने उत्पादों के साथ सहभागिता निभाने की मनसा जाहिर की गई। यह मेला ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक अहम प्रयास है, जिसमें स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के हस्त निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाता है। मेले में देशभर के 250 से अधिक भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग वाले उत्पादों और पारंपरिक शिल्प का शानदार संग्रह देखने को मिल रहा है। सरस राज्य सखी राष्ट्रीय मेला एक अद्वितीय मंच है, जहां विभिन्न राज्यों की महिला सदस्य अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, खाद्य उत्पाद और उन्नत तकनीकी उत्पादों का प्रदर्शन कर रही है। इस आयोजन में क्षेत्रवाद मंडप स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक कलाकृतियां और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित हो रहे हैं। यहां पर लगभग 300 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों का विक्रय कर रही है। यह मेला देश की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक स्वादों और हस्तशिल्प के अनूठे संगम को दर्शाता है।

‘प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध’, राजस्थान-जोधपुर में संसदीय कार्य मंत्री ने किया 574 लाख के कार्यों का शिलान्यास

जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर जिले के  विधानसभा क्षेत्र लूणी की ग्राम पंचायत सतलाना के चैनपुरा भाटान एवं ग्राम पंचायत भाचरणा में सार्वजनिक निर्माण विभाग के 574 लाख रूपये के विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हर वर्ग के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 20 हजार 470 किमी सड़क निर्माण और सड़क विकास पर 14 हजार 679 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पूर्वी राजस्थान में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान— श्री पटेल ने कहा श्री अटल बिहारी जी के स्वप्न को साकार रूप देने के लिए संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल (एमपीकेसी) लिंक परियोजना के माध्यम से चंबल और इसकी सहायक नदियों के पानी आपस में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर राजस्थान में विकास के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। उन्होंने कहा ताजेवाला से शेखावाटी के लिए पानी लाने के समझौते से पेयजल एवं सिंचाई के लिए समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।साथ ही लिफ्ट केनाल तृतीय फेज का कार्य पूर्ण होने पर जोधपुर की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा। हर किसान बनेगा ऊर्जादाता— श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के कृत संकल्प है। इस उद्देश्य से प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में अनेक समझौते किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर किसान ऊर्जादाता होगा। ‘गिव अप’ अभियान— संसदीय कार्य मंत्री ने आह्वान करते हुए कहा रसद विभाग के ‘गिव अप अभियान’ में ऐसे उपभोक्ता जो सक्षम हैं और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वेच्छा से योजना से नाम हटवा लेना चाहिए। जिससे योजना का मूल उद्देश्य वास्तविक गरीब और जरूरतमंद लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाया जा सके। पशुपालकों का हो रहा आर्थिक सशक्तिकरण— श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन से पशुपालकों का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा किसानों को आदान-अनुदान एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मूंग का क्लेम शीघ्र दिलवाया जाएगा।साथ ही क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे और उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से संवाद कर मांगे सुझाव— संसदीय कार्य मंत्री ने जनसभा में आमजन से संवाद कर क्षेत्रवासियों से सुझाव मांगे। इस दौरान परम्परागत जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार सहित विकास संबंधी अनेक सुझाव प्राप्त हुए। इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास— संसदीय कार्य मंत्री ने भाचरणा से रोहिचा फांटा डामर सड़क निर्माण कार्य (4 किमी) लागत राशि 95 लाख रूपये,भाचरणा से भाकरी सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 250 लाख रूपये और सतलाना से चैनपुरा भाटान सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 229 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

विश्वभर में पहचान बना रही भारतीय संस्कृति: गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान-उदयपुर में शिल्पग्राम महोत्सव शुरू

उदयपुर/जयपुर। केंद्रीय संस्कृति एंव पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमारी सांस्कृतिक शक्ति समूचे विश्व में तेजी से स्थापित हो रही है, लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति पूरी तरह से उभर कर सामने आई है। यही नहीं, भारत आज आर्थिक और सामरिक ताकत के रूप में विश्व में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कल्चरल इकोनॉमी भी मान्यता प्राप्त कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही हमारी कल्चरल इकोनॉमी फॉर्मल इकोनॉमी में बड़ा योगदान देगी। केन्द्रीय मंत्री रविवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में उदयपुर के हवाला रानी रोड स्थित शिल्पग्राम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध शिल्पग्राम महोत्सव में सैकड़ों कला प्रेमियों से खचाखच भरे मुक्ताकाशी मंच से संबोधन दे रहे थे। उनके साथ सांसद मन्नालाल रावत, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजस्थान बहुआयामी संस्कृति से समृद्ध प्रदेश है। उन्होंने पन्नाधाय के बलिदान, हाड़ी रानी के शीशदान और रानी पद्मिनी के जौहर के साथ ही मेवाड़ के शौर्य और यहां की संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि यहां आसपास आदिवासी संस्कृति का अनूठा सम्मिश्रण है। उन्होंने रेगिस्तानी इलाके की समृद्ध संस्कृति की बात करते हुए कहा कि वहां सूखे और अभावों के बावजूद लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को पूरे जतन से सहेज रखा है। इससे पूर्व भारत सरकार की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने अमिता प्रसाद और सांसद मन्नालाल रावत का स्वागत किया। वहीं, केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने अतिथियों और आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और शिल्पग्राम महोत्सव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मेलार्थियों का आर्टिजन के उत्पाद खरीदने का आह्वान किया। महोत्सव से आर्टिजन के साथ ही आमजन भी लाभान्वित— केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री शेखावत ने शिल्पग्राम महोत्सव पर बात करते हुए कहा कि यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस दस दिवसीय महोत्सव में तमाम राज्यों से अपनी संस्कृति और उत्पादों के साथ आए आर्टिजन तो लाभान्वित होते ही हैं, साथ ही मेले में आने वाले आमजनों को भी देशभर की संस्कृति, खान-पान, व्यवहार को जानने का फायदा होता है। वहीं, हस्तशिल्पियों के उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिल्पग्राम में वर्ष पर्यन्त सांस्कृतिक गतिविधियां चलती रहें, इसके लिए एक कैलेंडर तैयार होगा। चरी, राठवा, सोंगी मुखौटे ने दर्शकों का मनमोहा— मुक्ताकाशी मंच पर रविवार शाम लोक नृत्यों और गायन ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजस्थानी चरी डांस ने खूब वाहवाही लूटी, वहीं गुजरात के आजादी के दीवानो के युद्ध कौशल को दर्शाते लोक नृत्य तलवार रास ने दर्शकों को ख्ूब रोमांचित किया। वहीं गवरी नृत्य नाटिका पर भी तालियों की गड़गड़ाहट से मुक्ताकाशी मंच गूंज उठा। महादेव और भस्मासुर वाले पौराणिक प्रसंग पर आधारित इस लोक नृत्य नाटिका ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं, कच्छी लोक गायन ने माहौल भक्ति रस से सराबोर कर दिया, तो गुजरात के आदिवासी नृत्य राठवा की कोरियोग्राफी ने दर्शकों को रोमांचित तो किया ही, खूब  वाहवाही भी लूटी। इसके साथ ही महाराष्ट्र के लोक नृत्य सोंगी मुखौटे में डांसर्स की भाव भंगिमाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘हिवड़ा री हूक’ शुरू, स्थानीय प्रतिभाएं उमड़ी— ‘हिवड़ा री हूक’ कार्यक्रम का आगाज हो गया। बंजारा मंच पर हर संगीत प्रेमी को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिल रहा है। यह प्रोग्राम किसी ऐप पर या घर में लोक गीत या गाने गाकर अपने दिल की हूक यानी कसक मिटाने वाले हर उम्र के मेलार्थी को मंच प्रदान कर रहा है। यह ‘हूक’ प्रोग्राम 29 दिसंबर तक रोजाना दिन में 12 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। ‘हिवड़ा री हूक’ में प्रस्तुतियों के दौरान सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी यानी क्विज भी हर आर्ट लवर को खूब लुभा रही है। इसमें सही जवाब देने वाले  कला प्रेमियों को ‘शिल्पग्राम मोमेंटो’ से नवाजा जा रहा है।

केबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ, राजस्थान-उदयपुर में गौ स्नेह पात्र अभियान एवं पक्षी दाना अभियान का आगाज

जयपुर। राज्य के पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने उदयपुर एनिमल फीड (हैप्पी एंड चॉइस वेलफ़ेयर सोसायटी) संस्था द्वारा आयोजित गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ किया। उदयपुर एनिमल फीड की संस्थापक डिंपल भावसार ने बताया कि 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस में आयोजित कार्यक्रम 101 गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री गजपाल सिंह राठौड़, श्री प्रताप सिंह जसोद व श्री सुधीर कुमावत रहे। संस्थापक रवि भावसार ने बताया कि गौ स्नेह पात्र उदयपुर एनिमल फीड की अनूठी पहल है। हर रोज हजारों गौ माता कचरे में खाना ढूंढने को मजबूर होती हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य और जीवन संकट में पड़ जाता है। उदयपुर एनिमल फीड संस्था ने इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए ‘गौ स्नेह पात्र’ पहल शुरू की है। यह पहल न केवल गौ माता की भूख मिटाने का प्रयास है, बल्कि उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रेम को दर्शाती है।

पशुआहार संयंत्र स्थापित कराने का सौंपा परियोजना प्रस्ताव, राजस्थान-उदयपुर की सरस डेयरी में किसान सहकार सम्मेलन

जयपुर। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ गोवर्धन परिसर, उदयपुर में रविवार को पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में विशाल किसान सहकार सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री डालचंद डांगी, प्रबंध संचालक एवं संचाकल मंडल सदस्यों ने किसान सहकार सम्मेलन कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संघ के अध्यक्ष श्री डालचंद डांगी ने संघ का गतिविधियों एवं प्रगअत का विवरण प्रस्तुत करते हुये संघ का संयंत्र अत्यन्त पुराना होने के मद्देनजर महामहिम राज्यपाल पंजाब एवं गोपालन मंत्री से उदयपुर में 3 लाख लीटर दूध/प्रतिदिन की क्षमता का नया संयंत्र स्थापित कराने एवं उदयपुर में 150 टन प्रतिदिन की क्षमता का पशुआहार संयंत्र स्थापित कराने अनुरोध करते हुये विस्तृत परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाबचंद कटारिया ने अपने उदबोधन में पशुपालको की आर्थिक स्थति मजबूत करने पर जोर देते हुये दर अंतर राशि दुग्ध समितियों के बजाय सीधे दुग्ध उत्पादकों के बैंक खातों में भेजने का सुझाव दिया। साथ ही, बाजार की प्रतिस्पों के मद्देनजर दूध एवं दुग्ध उत्पादो की गुणवत्ता बनाये रखने पर भी जोर दिया। पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम जी कुमावत ने अपने उदबोधन में दुग्ध उत्पादकों को दर अंतर दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये दुग्ध संघ, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक के प्रयासों की सराहना की एवं भविष्य में दर अंतर राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे दुग्ध उत्पादकों के बैंक खाते मे भेजने का सुझाव दिया। उन्होनें कहा कि दुग्ध उत्पादकों को दूध पर दी जाने वाली अनुदान जारी रखी जावेगी, इससे दुग्ध उत्पादकों का आर्थिक स्तर सुदृढ़ होगा। उन्होंने सभी से अपना पूरा दूध दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर ही देने के लिये कहा, ताकि उनको सहकारी डेयरी से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पशुपालको के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा, दुधारू पशु बीमा योजना, गौपालक कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पशु मोबाइल चिकित्सा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुये इनका लाभ उठाने का आहवान किया। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार दूध में मिलावट करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर रही है। उन्होंने उदयपुर डेयरी परिसर में स्थित पार्लर को सरस संकुल पार्लर, जयपुर की तर्ज पर विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने आश्वत किया कि आगामी बजट मे उदयपुर में 3 लाख लीटर का नया संयंत्र एवं उदयपुर में 150 टन प्रतिदिन की क्षमता का पशुआहार संयंत्र स्थापित कराने का पूरा प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय जनताति विकास एवं गृह रक्षा मंत्री श्री बाबूलाल खराडी ने आज के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय को रोजगार एवं आजीविका का सशक्त माध्यम बताया एवं ज्यादा से ज्यादा किसानो एवं पशुपालकों से सहकारी डेयरी से जुड़कर आमदनी बढाने का आहवान किया। उदयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक श्री विपिन शर्मा ने किसान सहकार सम्मेलन कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

राष्ट्र कोई भूभाग भर नहीं होता है, यह संस्कृति और सनातन मूल्य से जुड़ा विचार: किसनराव बागडे

जयपुर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा है कि राष्ट्र कोई भूभाग भर नहीं होता है, यह संस्कृति और सनातन मूल्य से जुड़ा विचार है। श्री बागडे रविवार को एक होटल में “नवोत्कर्ष विक्रम संवत 2081” कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम है और बाद में सब है, इस मानसिकता का प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल में जो संस्कार मिलते हैं, उसी से भविष्य का विचार बनता है। उन्होंने देश में मैकाले द्वारा प्रारंभ शिक्षा पद्धति की चर्चा करते हुए कहा कि इसके जरिए भारतीय संस्कृति को जड़ों से उखाड़ने के निरंतर प्रयास हुए हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को कभी कोई मिटा नहीं सकता क्योंकि यह हमारे रक्त में घुला है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को मिटाने का निरंतर प्रयोग होता रहा, पर यह जीवंत संस्कृति है। उन्होंने प्राचीन भारतीय आविष्कारों की चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने आजादी से पहले गजट में लिखा है कि भारत में जितने गुरुकुल हैं, उतने ब्रिटेन में भी नहीं है। उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत, दशमलव के प्रयोग आदि की चर्चा करते हुए कहा कि वैदिक काल से हमने उन सिद्धांतों को स्थापित कर दिया जो बाद में पश्चिम ने अपने नाम किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का गौरवमय इतिहास शिक्षा पद्धति से ही पता चलता है। भारतीयता के विचार से ही देश में नई शिक्षा नीति बनाकर लागू की गई है। इसे सभी प्रभावी रूप में क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस देश के लोग अपने इतिहास को भूल जाते हैं, उनका भूगोल भी कम होता जाता है। इसलिए सनातन भारतीय मूल्यों के लिए सभी मिलकर कार्य करें। भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं। राज्यपाल ने आरंभ में नवोत्कर्ष फाउंडेशन द्वारा प्राचीन भारत के गौरवमय शासकों, सनातन संस्कृति से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।  

भीषण सड़क हादसा: जलते हुए 2.5KM दौड़े 30 लोग, एक सीढ़ी ने बचाई जान, सामने आई जयपुर हादसे की खौफनाक कहानी

जयपुर राजस्थान के जयपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा अभी तक लोगों के दिमाग से नहीं उतर रहा है। इस हादसे में 14 लोग जिंदा जल चुके हैं। 30 से अधिक लोग झुलसे हैं। हादसे को दो दिन बीत चुके हैं। मगर दर्दभरी कहानियां लगातार सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि जलते हुए लोग खेतों में भाग रहे थे। सभी अपनी जान बचाने की कोशिश में जुटे थे। तभी एक परिवार ने उनकी मदद की। सीढ़ी के सहारे झुलसे हुए लोगों को अस्पताल तक पहुंचाया गया। आग का गोला बना पूरा इलाका शुक्रवार की सुबह जयपुर के भांककोटा इलाके में एलपीजी गैस टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते करीब 18 टन गैस पूरे इलाके में फैल गई। थोड़ी ही देर में एक जोरदार धमाके के साथ पूरा इलाका भीषण आग का गोला बन गया। लगभग 300 मीटर में मौजूद सभी वाहन और लोग इसकी चपेट में आए।

राजस्थान में वसुंधरा राजे के काफिल में शामिल पुलिस की एक बोलेरो पलट गई जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल

जयपुर राजस्थान के पाली जिले के मुंडारा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले के साथ एक बड़ा हादसा पेश आया है। बताया जाता है कि वसुंधरा राजे जब राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर शोक में शामिल होने के बाद वापस लौट रही थीं उसी समय यह हादसा हुआ। वसुंधरा राजे के काफिल में शामिल पुलिस की एक बोलेरो पलट गई जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल बताए जाते हैं। हादसा पाली जिले के रोहट और पणिहारी चौराहे के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वसुंधरा राजे को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की बुलेरो गाड़ी लगभग 3 से 4 बार पलटी खा गई। वाहन में बैठे 6 से 7 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद वसुंधरा पलटी बुलेरो के पास पहुंचीं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसुंधरा राजे के साथ सांसद पीपी चौधरी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी ओटाराम देवासी के मातृत्व शोक में शामिल हुए थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने रखी 37.96 करोड़ के कायों की आधारशिला, राजस्थान-अजमेर जिला बनेगा उन्नत

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर का योजनाबद्ध आधारभूत विकास किया जाएगा। इस कार्य में धनराशि एवं संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पानी, सड़क, शिक्षा, रोजगार और आईटी जैसे क्षेत्रों में काम करवाया जाएगा। आईटी पार्क, सर्विस रिजर्व वायर के लिए भी भूमि आंवटित हो चुकी है। कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल का कार्य शुरू हो गया है। शेष कार्य भी जल्द शुरू होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर जिले के पृथ्वीराज नगर योजना एवं विजयाराजे सिंधियां नगर में 37.96 करोड़ रूपये की विकास कार्यों की नींव रखी। इसके तहत 27.47 करोड़ रूपये की लागत से पृथ्वीराज नगर में जल वितरण व्यवस्था के कार्य हाेंगे। 3.97 करोड़ रूपये से पृथ्वीराज नगर योजना में सड़क विकास कार्यों करवाएं जाएंगे। इसी प्रकार 6.52 करोड़ रूपये की लागत से पृथ्वीराज नगर योजना के विभिन्न ब्लॉकों में विद्युतिकरण आदि कार्य करवाएं जाएंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसी भी शहर एवं संस्कृति की उन्नति एवं वैचारिक विकास तभी सार्थक है जब वह अपनी संस्कृति, इतिहास एवं विरासत पर गर्व कराना सीखे। इसी सोच के साथ अजमेर के विकास में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं देशी नायकों को जोड़ा जा रहा है ताकि हमारी युवा पीढ़ी और भावी पीढ़ियां अपने शानदार अतीत से सीख ले सकें। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में वादा किया था कि कोटड़ा क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के विपरीत बनाए जा रहे तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त होगा। यह आवंटन निरस्त कराया जा चुका है। इसी तरह अजमेर के लोगों और अजमेर आने वाले सैलानियों, श्रद्धालुओं को प्राचीन इतिहास से रूबरू कराने के लिए होटल खादिम का नाम बदल कर होटल अजयमेरू किया गया है। अजयमेरू अजमेर का प्राचीन नाम है और अजमेर के संस्थापक राजा अजयराज चौहान से जुड़ा हुआ है। अब अजमेर आने वाले व्यक्ति जब भी होटल अजयमेरू जाएंगे, उन्हें अजमेर के गौरव की अनुभूति होगी। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में फॉयसागर का नाम बदल कर वरूण सागर किया जाएगा। फॉयसागर नाम अंग्रेजी मानसिकता और उनके कुराज का परिचायक है। इसे बदल कर भारतीय शास्त्रों में वर्णित वरूण देवता के नाम पर किया जाएगा। इसी तरह अंग्रेजों के कुराज के ही प्रतीक नाम किंग एडवर्ड मेमोरियल केईएम का नाम भी बदला जाएगा। इसका नाम महान भारतीय संत महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में अजमेर के विकास के लिए अथक प्रयास किए गए हैं। राजस्थान सरकार के बजट में अजमेर जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणाएं हुई हैं। इतनी बड़ी राशि अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को इतनी बड़ी राशि मिली है। इसका बड़ा हिस्सा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में खर्च होने जा रहा है। कोटड़ा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल की शुरूआत हो चुकी है। इसी तरह 56 करोड़ रूपए की लागत से सड़कें व नाले अजमेर उत्तर में बनने जा रही है। अजमेर में सुपर स्पेशलिटी अस्पतालए आईटी पार्क, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, स्पोट्र्स कॉलेज, स्पोटर्स अकादमी सहित विभिन्न कार्य होंगे। इन बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की शुरूआत हो चुकी है। शीघ्र ही यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।

शादी से पहले छिन गई खुशियां, राजस्थान-केकरी के युवक की एलपीजी गैस टैंकर हादसे में मौत

केकरी। जिले के सदारा गांव के 32 वर्षीय गोविंद नारायण राजावत की जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में हुए एलपीजी गैस टैंकर ब्लास्ट में झुलसकर मौत हो गई। आने वाली 2 फरवरी को युवक की शादी होने वाली थी। जानकारी के अनुसार जयपुर के भांकरोटा में हुए टैंकर में विस्फोट में गंभीर झुलसा गोविंद अपने दोस्तों विष्णु और इरफान के साथ जयपुर जा रहा था। गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लगे जाम से बचने के लिए तीनों दोस्त कार से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद गोविंद कार लेने वापस लौटा तभी धमाके के साथ आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद गोविंद कार में फंसकर गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह वह झुलसी अवस्था में बाहर निकला। इसके बाद उसे तत्काल सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गोविंद ने दम तोड़ दिया। हादसे से गम में डूबे परिजनों ने बताया कि गोविंद की शादी 2 फरवरी को होने वाली थी और वह शादी की खरीदारी के लिए जयपुर जा रहा था। जयपुर पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गोविंद का शव परिजनों को सौंप दिया।

12 घंटे बाद हुआ खुलासा, राजस्थान-टोंक के हाई सिक्योरिटी वाले बाल सुधार गृह से फिल्मी अंदाज में भागे दो किशोर

टोंक। टोंक के राजकीय संप्रेषण गृह से हाई सिक्योरिटी के बावजूद दो शातिर किशोर लोहे की खिड़की काटकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के 12 घंटे बाद सुबह काउंटिंग के दौरान अधिकारियों को इसकी भनक लगी। जानकारी लगने के तुरंत बाद संप्रेषण गृह की अधीक्षक प्रियंका मीना ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फरार किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरों की फरारी की घटना सीसीटीवी में साफ नजर नहीं आ रही है। संप्रेषण गृह की ऊंची दीवारें, लोहे के दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे जैसी कड़ी सुरक्षा के बावजूद किशोरों का भागना सुरक्षा व्यवस्था की खामियों की ओर इशारा कर रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है,इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बहरहाल सदर पुलिस थाने में किशोरों के फरार होने का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फरार किशोरों की तलाश में जुट गई है।

उखड़ती सड़कों और कीचड से जनता परेशान, राजस्थान-दौसा में नई पाइप लाइन बिछाने के बाद जगह-जगह लीकेज

दौसा। ईसरदा परियोजना के तहत दौसा शहर को पानी की नई पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है। करोड़ों की लागत से यह परियोजना शहर की प्यास बुझाने का वादा करती है, लेकिन इसके नाम पर शहर को अनदेखा छोड़ दिया गया है। ठेकेदार फर्म और संबंधित विभाग की लापरवाही ने शहर की सड़कों को खंडहर बना दिया है। शहर की शिव कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन डालने के दौरान जेसीबी से सड़कें तोड़ दी गईं, जिससे पहले से यहां बिछाई हुई पानी की लाइनों को नुकसान पहुंचा। शिकायतें जलदाय विभाग के JEN से लेकर SE तक की गईं, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया, नतीजतन हाल ही में हुई पानी सप्लाई के दौरान हजारों लीटर पानी नालियों में बह गया। शिव कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पाइप लाइन डालने के बाद उनकी पुरानी लाइन को जोड़ा नहीं गया। सीताराम शर्मा का कहना है कि सप्लाई का पानी पहले ही सात दिन में आता है, ऊपर से टूटी लाइनों और खराब सड़कों ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जानकारों के अनुसार पाइप लाइन डालने के लिए कटर मशीन से रोड काटने और सात दिनों में उसे ठीक करने का प्रावधान है लेकिन ठेकेदार फर्म जेसीबी का उपयोग कर रही है और सड़कों को खस्ताहाल छोड़ रही है। इसके अलावा लाइन बिछाने के लिए बिजली चोरी भी खुलेआम हो रही है लेकिन बिजली विभाग और जलदाय विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस लापरवाही के चलते सरकार और प्रशासन की साख पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस पूरे क्रियाकलाप के चलते नागरिक न सिर्फ पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, बल्कि टूटी सड़कों और अनियमित सप्लाई की मार भी झेल रहे हैं। ठेकेदार फर्म और विभाग की इस अनदेखी ने आम जनता को बुरी तरह प्रभावित किया है। सरकार और विभाग को इस समस्या का समाधान निकालने के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि नागरिकों को इन कठिनाइयों से राहत मिल सके।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet