LATEST NEWS

जयपुर में मंत्री अविनाश गहलोत ने सराहा, राजस्थान-बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी को मिला सम्मान

बाड़मेर. अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विशेष दिव्यांगजन के कल्याण और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी को सम्मानित किया गया। इस दौरान बाड़मेर जिले में नवो बाड़मेर के तहत समन्वित प्रयास और सशक्त समाज अभियान की सराहना की गई। राजधानी जयपुर में भगवंत सिंह सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और आयुक्त एवं विशिष्ट सचिव एच गुइटे ने बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बाड़मेर जिले में दिव्यांगजन कल्याण संबंधित कार्यों, नवो बाड़मेर के तहत समन्वित प्रयास, सशक्त समाज अभियान की सराहना करते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसकी तर्ज पर अभियान चलाने के बारे में अवगत कराया गया। बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी की ओर से जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से दिव्यांगजन कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए ‘नवो बाड़मेर-समन्वित प्रयास सशक्त समाज अभियान’ के रूप अभिनव पहल की गई। इस अभियान के माध्यम से दिव्यांगजन कल्याण की दिशा में बाड़मेर मॉडल जिला बनकर उभरा। बाड़मेर जिले में नवो बाड़मेर के तहत समन्वित प्रयास, सशक्त समाज अभियान के जरिए 7025 लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ 2130 दिव्यांग प्रमाण पत्र अनुमोदित किए गए। प्रदेश में पहली मर्तबा दिव्यांगों के मार्गदर्शन एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल लॉच किया गया। उपखंड मुख्यालयों पर शिविर लगाकर मेडिकल बोर्ड से प्रमाण पत्र जारी करवाकर सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। इसके अलावा वृहद स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जरिए दिव्यांगजनों को सहायक अंग उपकरण उपलब्ध करवाए गए। बाड़मेर जिले में छह अक्तूबर 2024 को नवो बाड़मेर समन्वित प्रयास सशक्त समाज अभियान की शुरूआत हुई। बाड़मेर मरुस्थलीय जिला होने के कारण अनेक चुनौतियां होने के बावजूद राज्य सरकार एवं प्रशासन के समन्वित प्रयास से यह अभियान दिव्यांगजनों के लिए वरदान साबित हुआ। कलेक्टर टीना डाबी ने अभियान के सफल आयोजन के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,पंचायतीराज एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों के साथ बैठकें करके शिविरों में विभागीय समन्वय के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई। दिव्यांगजनों के रजिस्ट्रेशन एवं योजनाओं की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए। प्रत्येक शिविर स्थल पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से 10 ई-मित्र काउंटर की व्यवस्था की गई।

19.25 करोड़ का मिला चढ़ावा, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के कृष्ण मंदिर के खजाने के टूटे सभी रिकॉर्ड

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में खोले गए भंडार से चढ़ावा राशि का एक नया रिकॉर्ड बना है। इस बार दो महीने में खोले भंडार के तीन चरण की गणना पूरी हो चुकी है और 19 करोड़ 22 लाख रुपये गिने जा चुके हैं। वहीं, गत वर्ष इसी अमावस्या पर करीब 13 करोड़ 86 लाख रुपये का चढ़ावा राशि निकली थी। इस बार तीन दिन और चढ़ावा राशि की गणना की जानी है। ऐसे में अब तक का हाईएस्ट रिकॉर्ड बन जाएगा। श्री सांवलियाजी मंदिर में अब चढ़ावा राशि की गणना का चौथा चरण बुधवार सुबह से होगा। जानकारी में सामने आया कि श्री सांवलियाजी मंदिर में दीपावली वाली अमावस्या पर भंडार नहीं खोला जाता है। ऐसे में अगली अमावस्या पर दो महीने का भंडार खुलता है। श्री सांवलियाजी मंदिर में 30 नवंबर को चतुर्दशी के अवसर पर भंडार खोला गया था। इसमें पहले दिन 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपये की गणना हुई। इसके बाद अमावस्या पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण चढ़ावा राशि की गणना नहीं की गई थी। वहीं, दूसरे चरण में सोमवार को तीन करोड़ 60 लाख रुपये की गणना हुई। इसी प्रकार शेष रही चढ़ावे राशि की गणना मंगलवार को तीसरे चरण में हुई। इसमें चार करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये की गणना की गई। शाम होने के बाद चढ़ावा राशि की गणना को रोक दिया गया। ऐसे में तीन चरण में हुई गणना में अब तक 19 करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, गत वर्ष दीपावली के बाद वाली इसी अमावस्या पर जो भंडार खोला गया था। उसमें करीब 13 करोड़ 86 लाख रुपये की चढ़ावा राशि ही प्राप्त हुई थी। भंडार से नकद चढ़ावे की बात की जाए तो सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड करीब 15 करोड़ का है। वहीं, अब तक 19 करोड़ से ज्यादा नकद राशि भंडार से गणना की जा चुकी है। मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दो अब भी दो पेटियां और एक भंडार की गणना शेष है। वैसे तो नकद चढ़ावा राशि का नया रिकॉर्ड बन चुका है। फिर भी तीन दिन और भंडार की गणना की जानी है। इसके अलावा भेंट कक्ष में जो राशि आती है, वह अलग है। इसके अलावा भंडार से निकलने वाले तथा भेंट कक्ष में आने वाले सोना-चांदी का वजन भी शेष है, जिसे आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा। सांवलियाजी मंदिर में मंगलवार को की गई गणना के दौरान मंदिर बोर्ड अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, अशोक शर्मा, शंभूलाल सुथार, संजय मंडोवरा, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नंदकिशोर टेलर, संपदा सहायक प्रभारी राधेश्याम अहीर, संस्थापन अधिकारी लेहरी लाल गाडरी, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, स्टोर प्रभारी मनोहरलाल चौबीसा, सुरक्षा सहायक भारत सिंह के अलावा बैंक कर्मचारी और मंदिर मंडल के कर्मचारी मौजूद रहे।

मौके पर भिड़े किरोड़ी मीणा, राजस्थान-जयपुर में एसआई भर्ती रद्द करने वाले युवाओं की गिरफ्तारी करने देर रात पहुँची पुलिस

जयपुर. राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर बवाल बढ़ता नजर आ रहा है। जयपुर में देर रात पुलिस उन छात्रों को थाने ले जाने देर रात उनके घर पहुंच गई जो लंबे समय से एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करवाने की मांग कर रहे हैं। जब सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ लाल मीणा को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर ही पहुंचकर पुलिस से भिड़ गए। मामला महेश नगर इलाके का है। देर रात 12 बजे महेश नगर थाना पुलिस कुछ छात्रों के घर पहुंची। घर पर सो रहे छात्रों को जगाकर उन्हें थाने ले जाया गया। इनमें एक छात्रा भी थी। किरोड़ी लाल मीणा इस बात पर बहुत नाराज हुए और उन्होंने पुलिस कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। इसके कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। भर्ती परीक्षा निरस्त करवाने की मांग पर अड़े किरोड़ी राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर पेपर लीक का मामला एसओजी की जांच में समाने आ चुका है। इसके बाद भर्ती परीक्षाओं की तैयारियों से जुड़े छात्र इस पेपर को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पहले सरकार ने इस मामले में एक कमेटी बनाई थी। कमेटी ने अपनी सिफारिशें सरकार को दे भी दीं लेकिन अब सरकार इस मामले को लेकर न तो भर्ती रद्द करने की बात कह रही है और न ही यह कह रही है कि भर्ती रद्द नहीं होगी। 10 दिसंबर को कोर्ट में देगी जवाब इधर राजस्थान हाईकोर्ट ने भी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से पूछा है कि एसआई भर्ती पर सरकार का स्टैंड क्या है। सरकार ने कोर्ट से जवाब देने के लिए 4 सप्ताह का समय मांगा था लेकिन कोर्ट ने इस मामले में यथास्थिति का आदेश पारित करते हुए 10 दिसंबर का समय दिया है। एसआई भर्ती परीक्षा के मामले में जांच एजेंसी एसओजी अब तक 50 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और नकल गिरोह के 30 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने x पर लिखा – जयपुर में पुलिस द्वारा पढ़ाई कर रहे युवाओं को आधी रात में गिरफ्तार करना एक घोर निंदनीय और अलोकतांत्रिक कृत्य है। यह घटना भाजपा सरकार की युवा विरोधी और महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। यह घटना बताती है कि प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस अब जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रह गई है। यह सिर्फ छात्रों पर अन्याय नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा सरकार सत्ता के नशे में यह भूल गई है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। मैं इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की घोर भर्त्सना करता हूं और सरकार को चेतावनी देता हूं कि युवाओं की आवाज़ को दबाने का यह प्रयास उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा। प्रदेश की जनता अब इस तानाशाही को और बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में सत्ता जनता की सेवा के लिए है, न कि उनकी आवाज़ दबाने के लिए।

मौसम विभाग की 24 घंटे में पारा गिरने की चेतावनी, राजस्थान-उत्तर में बर्फबारी के कारण चलीं ठंडी हवाएं

जयपुर। राजस्थान में मौसम बीते 24 घंटों में ही काफी बदलता नजर आ रहा है। बुधवार सुबह मौसम में ठंड का प्रभाव ज्यादा नजर आया। उत्तर में कश्मीर के बाद हिमाचल में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में भी तेज गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम पारे में 2 से 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। राजमार्गों पर घने कोहरे की चेतावनी राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इनमें एनएच-11 पर सीकर-बीकानेर तथा एनएच-15 पर बाड़मेर-जैसलमेर, जैसलमेर-बीकानेर, बीकानेर-हनुमानगढ़ पर कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं एनएच 65 पर पाली-जोधपुर, जोधपुर-नागौर, नागौर-चूरू, एनएच-89 पर अजमेर-नागौर तथा नागौर-बीकानेर रूट पर कौहरे की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों के मौसम का हाल राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चल रहा है। हालांकि करीब 2 सप्ताह पहले ही राजस्थान में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच चुका है। लेकिन इसके बाद मौसम में गर्मी का प्रभाव बढ़ा, लेकिन अब बर्फबारी का असर दिन के मौसम पर भी नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिल स्टेशन माउंट आबू पर न्यूनतम पार 6 डिग्री पर पहुंच गया है। चूरू में अधिकतम तापमान 28.1 व न्यूनतम 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंता-बारां में अधिकतम तापमान 28.1 व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। करौली में 27.3 व न्यूनतम 10.1 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 26.5 व न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो अधिकतम तापमान 28.9 व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पांच की मौत, राजस्थान-चूरू में कैंटर और टाटा सफारी की भीषण टक्कर

चूरू. चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर कैंटर और टाटा सफारी गाड़ी की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। कैंटर ड्राइवर समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ है। थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर बुकनसर फांटा के पास हनुमानगढ़ की ओर से आ रहे कैंटर से सफारी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे।

सुसाइड नोट में पत्नी-बेटे की मौत में फंसाने का आरोप, राजस्थान-झालवाड़ में युवक-बड़े बेटे सहित फांसी पर झूला

झालवाड़. झालवाड़ में एक पत्नी ने अपने पति को फंसाने के लिए पहले अपने बच्चे को मारा, फिर खुद ने फांसी लगा ली। इसके बाद पति ने अपने ससुराल वालों के डर से अपने बड़े बेटे सहित खुद को भी फांसी के फंदे पर लटका लिया। यह दिल दहलाने वाली घटना मंगलवार को झालवाड़ में सामने आई। एक परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया। हालांकि घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट ने एक राज खोला है। ये नोट मृतक नागूसिंह ने फांसी लगाने से ठीक पहले लिखा। इसमें उन्होंने लिखा…जब मैं उठा तो देखा मेरी पत्नी ने छोटे बेटे को मार कर फांसी लगा ली। मैं भी फांसी लगाने को मजबूर हूं, क्योंकि मेरे बीच इस बारे में बात हुई थी। उसके माता-पिता और बेडला के गोवर्धन सिंह ने यह बात कही थी कि हमारी लड़की को कुछ हो गया तो तुम दोनों बाप-बेटे को जिंदा जला देंगे। इसकी गवाही रामसिंह पदमाखेड़ी और गोवर्धन सिंह बेडला और मेरे गांव का दशरथ सिंह, भैरूसिंह देगा। इसी बात का डर था। क्या है घटना जानकारी के अनुसार, फांसी के फंदे पर तीन शव मिले और सात साल के बच्चे का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि सबसे पहले अपने 2 वर्षीय बालक का गला घोंटा, उसके बाद दंपती नागु सिंह एवं उसकी पत्नी संतोष और एक 7 वर्षीय बालक युवराज ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला पारिवारिक विवाद का ही माना जा रहा था। अब सुसाइड नोट में इसका खुलासा भी हो गया। पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि गंगधार थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी गांव निवासी नाथू सिंह पुत्र शिव सिंह उसकी पत्नी संतोष और एक 7 वर्षीय बालक युवराज एवं 2 वर्षीय बालक, एक साथ रहते थे। इनकी पैतृक जमीन को लेकर परिवार में ही विवाद चल रहा था। इसी गृह क्लेश के चलते नाथू सिंह उसकी पत्नी संतोष एवं 7 वर्षीय बालक युवराज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने पहले इन्होंने दो वर्षीय बालक का भी गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया।

चूरू के हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर और टाटा सफारी की टक्कर में 5 लोगों की मौत

 चुरू चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैंटर ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। नॅशनल डेस्क। चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैंटर ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। हादसा कैसे हुआ? इस मौके पर थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर स्थित बुकनसर फांटा के पास पहुंची। सामने से आ रहे कैंटर से उनकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सफारी गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का बयान इस घटना की सूचना मिलने के बाद DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण से बाहर होने की वजह से हुआ हो सकता है लेकिन अभी तक कारणों का पता नहीं चल सका है। अंत में कह सकते हैं कि यह हादसा सड़क सुरक्षा की अहमियत को एक बार फिर उजागर करता है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए यह एक बड़ी त्रासदी है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है ताकि सही कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

20 हजार रुपये की चोरी, राजस्थान-केकड़ी में बावड़ी के बालाजी मंदिर के दान पात्र का ताला टूटा

केकड़ी. केकड़ी जिले के सांपला गांव में रात्रि अज्ञात चोर बावड़ी के बालाजी मंदिर में रखे दानपात्र का लॉकर तोड़कर उसमें इकट्ठा हुए करीब 20 हजार रुपये चुराकर रफूचक्कर हो गए। वारदात की जानकारी सुबह हुई, जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, तो दानपात्र का लॉकर टूटा हुआ पाया। लोगों ने तुरन्त गांव में अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जिससे मंदिर में भीड़ जमा हो गई। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। बालाजी मंडल के सदस्य उप सरपंच मुकेश माली ने बताया कि बालाजी नवयुग मंडल द्वारा इस मंदिर में दानपात्र रखा गया है, जिसमें मंदिर में होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को दौरान बालाजी के भक्तों द्वारा क्षमता अनुसार दान की राशि डाली जाती है। अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए इस भारी दान पात्र के लॉकर के तीन ताले तोड़कर उसमें रखी 20 हजार रुपयों से अधिक राशि चुरा ली। बालाजी नवयुग मंडल के सदस्य अर्जुन सिंह राठौड़, कान्हा माली, मोनू शर्मा, रामदेव बलाई, कालू धोबी सहित सभी सदस्यों व बालाजी के भक्तों ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इन लोगों ने बताया कि सांपला में रियासतकाल से ही बहुत पुरानी पुलिस चौकी स्थापित थी। मगर दो साल पहले इस चौकी को प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण सदर थाना केकड़ी में मर्ज कर दिया गया। तब से ही इस क्षेत्र में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही चोरों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं, जिसके कारण चोर विद्यालय व घरों के साथ साथ अब मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। इनका कहना है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी सांपला चौकी पर पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं किये जा रहे हैं, जबकि सांपला गांव केकड़ी जिले के अंतिम छोर पर स्थित है।

तलाश में जुटी सभी थानों की पुलिस, राजस्थान-पाली में घर के बाहर खेलते ढाई साल का मासूम हुआ लापता

पाली. अपने घर के बाहर खेल रहा मनन पुत्र दिनेश सरगरा कल दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रहा था। उस वक्त मनन के पिता मजदूरी पर गए हुए थे। खास बात यह है कि मनन के घर के बाहर गली में खेलने के दौरान उसकी मां भी वहीं मौजूद थी और गली की औरतों से बातें कर रही थी। जब कुछ देर बाद उसने अपने बच्चे को देखा तो मनन वहां नहीं था। इसके बाद अपने स्तर पर मनन को आस-पास खोजा गया, पर जब वह नहीं मिला तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने घर के आस-पास सहित पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले खंगाले, लेकिन संयोग से दोपहर को 10 से 15 मिनट तक बिजली गुल होने के कारण सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला पाया। घर के आसपास एवं थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में भी मनन की कोई गतिविधि नजर नहीं आने से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद पुलिस ने आनंद नगर से लेकर रीको, ग्रेनाइट और महाराणा प्रताप सर्किल तक खाली पड़े भूखंड़ों के साथ कुएं व नालों तक को चेक किया, परंतु वहां भी मनन नहीं मिला। अब पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के सभी मार्गों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर लगे सीसीटीवी फुटेज जुटा छानबीन में लगी है, वहीं मासूम मनन के नहीं मिलने से उसकी मां का रो-रो कर हाल बुरा हैं। आज सुबह तक नहीं मिला मासूम सीओ सिटी देरावर सिंह सोढ़ा ने बताया कि मासूम की तलाश के लिए औद्योगिक थाना क्षेत्र एसएचओ पाना चौधरी के साथ कोतवाल किशोर सिंह भाटी, टीपी नगरएसएचओ अनिता रानी समेत पुलिस टीमें देर रात तक तलाश में जुटी रही, पर अभी तक मासूम का कोई सुराग नहीं लगा है।

अंबाला से ड्यूटी से हुआ था गायब, राजस्थान-दौसा में आरपीएफ सीआई का पेड़ से लटका मिला शव

दौसा. दौसा जिले का जगदीश मीणा अंबाला में आरपीएफ के पद पर तैनात था। पिछले कुछ दिनों से वो ड्यूटी से गायब था, इसके बाद अधिकारियों का फोन परिजनों के पास आया था कि मीणा तीन-चार दिन से थाने पर नहीं आए हैं। उधर ड्यूटी से गायब होने की सूचना के बाद जगदीश मीणा की लोकेशन उनके गांव के पास आ रही थी। इसपर परिजन इन्हें ढूंढने के लिए लोटवाड़ा के आसपास के क्षेत्र में गए। जहां पर सीआई जगदीश मीणा फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद शव को पुलिस ने बरामद किया है। इधर, बैजूपाड़ा थाना अधिकारी घासीराम ने बताया कि मृतक पेड़ से लटका हुआ मिला था, जिसके पास न कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही कई अन्य दस्तावेज मिले हैं। मामले को लेकर थाना अधिकारी घासीराम ने बताया कि जगदीश मीना (34) अंबाला में आरपीएफ में सीआई के पर तैनात थे। मंगलवार सुबह इन्होंने गांव के पास अपनी ही खेत में लगे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस मामले की जांच की जा रही है।

चार आरोपी अमरावती से गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में फर्जी दुल्हन से विवाह करवाकर चार लाख नकदी और ज्वेलरी ठगी

सिरोही. सिरोही में सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा पांच महीने पहले फर्जी दुल्हन से विवाह करवाकर चार लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी ठगी करने के मामले का खुलासा किया गया है। इस मामले में फरार गैंग की फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपियों को अमरावती (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को लगातार दो दिनों तक पैदल चलना पड़ा। यह कार्रवाई सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल गोविंद राम,  कांस्टेबल वागाराम, महेंद्र कुमार और रामू मकानी की टीम द्वारा वासा, पुलिस थाना रोहिड़ा, हाल नई धनारी, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी कैलाश पुत्र सुखदेव अग्रवाल, महादेव खोरी, न्यु प्रिया कॉलोनी, थाना फ्रेजरपुरा, अमरावती, शहर महाराष्ट्र निवासी सिन्धु उर्फ इन्दु पत्नी विलाशराव इगडे, राजकन्या पत्नी विजय तेलमोरे बुद्ध एवं आसेगांव, बुद्ध बिहार के पास, थाना आसेगांव, जिला अमरावती, ग्रामीण महाराष्ट्र निवासी सुषमा किशोर पुत्री किशोर अभयंकर पटेल को गिरफ्तार किया गया है। पांच महीने पूर्व का है मामला पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार जुलाई 2024 को प्रार्थी ने सरूपगंज थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दलाल ने उसकी शादी उनके समाज में नहीं होने से उससे शादी कराने की एवज में ढाई लाख रुपये लेने की बात बताकर उसे अपने साथ मुकाम पांढरी पोस्ट सर्कापुर तहसील चांदुर बाजार जिला अमरावती महाराष्ट्र लेकर गए थे। जहां पर आरोपियों से उसकी मुलाकात करवाकर कर सुषमा को अविवाहित होने तथा अपने ओबीसी वर्ग के मराठा होना बताकर उसकी शादी करवाने की बात तय की थी। उसके बाद आरोपियों द्वारा सुषमा से उसकी शादी हिन्दू विधि से विवाह संस्कार पूर्ण करवाया गया था। आरोपियों द्वारा सुषमा को उसके साथ उसके घर भेजा गया था। जहां वे कुछ दिन साथ रहे थे। उसके घरवालों ने उसे सोने व चांदी के जेवरात खरीदकर उपहार में भी दिए थे। फिर वे बागेश्वरधाम, मध्यप्रदेश गए थे। वहां से वापस अजमेर आए जहां से पुष्कर दर्शन कर सालासर हनुमानजी धाम दर्शन करने गए थे। हनुमानजी मंदिर से दर्शन कर बाहर निकले तब सुषमा वहां से अचानक फरार हो गई। जो वहां से फरार होकर अपने घर अमरावती चली गई। उसने काफी समझाईश की, लेकिन पूरी गैंग ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उससे अलग-अलग समय करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए और शादी कर जैवरात तथा रुपए लेकर सुषमा को फरार करवा दिया। रिपोर्ट पर संगठित गैंग द्वारा फर्जी विवाह कर रुपए ठगने एवं दुल्हन के फरार हो जाने का मामला पाया गया था। इस पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में ममला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। दो दिन पैदल चलकर आरोपियों को पकड़ा पुलिस के अनुसार इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा गैंग का खुलासा कर आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा इस गैंग के सदस्यो के बारे में विशेष मुखबिरों से जानकारी प्राप्त की गई। इस गैंग के लोगों के महादेव खोडी, किया कॉलोनी अमरावती महराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने के बाद टीम अमरावती महाराष्ट्र पहुंची थी। जहां टीम द्वारा फर्जी शादी करवाने वाले एजेन्ट के साथ लगातार दो दिन तक पैदल पैदल चलकर वहां पहुंची तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम कारवाई की जा रही है।

तीन की मौत और महिला व बच्चे घायल, राजस्थान-हनुमानगढ़ में पेड़ से टकराई कार

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले के नोहर में शादी में जा रहे ज्वेलर्स के कार का टायर फटने से बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में ज्वेलर्स और उनके माता-पिता की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा नोहर थाना इलाके में हुआ। एएसआई छोटूराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजेश सोनी (42) पुत्र सेठीराम सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। सेठीराम (65) और देवकी (62) को गंभीर हालत में नोहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हिसार रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि हादसे में राजेश सोनी की पत्नी सीमा, बेटियां रिद्धि (13), सिद्धि (10) और बेटा कन्हैया (पांच) घायल हो गए, जिनका हिसार अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि राजेश सोनी अपने परिवार के साथ हरियाणा के हिसार में किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। एसपी अरशद अली ने बताया कि रावतसर का रहने वाला ज्वेलर्स परिवार कार लेकर जा रहा था। नोहर थाना क्षेत्र में देइदास गांव में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे ज्वेलर्स की ऑन स्पॉट ही मौत हो गई। दंपती को हिसार रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

बिना परमिट के मिले लाइसेंसी हथियार, राजस्थान-हनुमानगढ़ में बुजुर्ग महिला बंदूक और रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले में टाउन पुलिस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 12 बोर की बंदूक और 32 बोर की रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने लाइसेंसी हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक परमिट नहीं लिया था। पुलिस के अनुसार पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो मंडी निवासी गुरदेव कौर (80) गंगागढ़ गांव के सर्वजीत सिंह (43) के घर के बाहर हथियार लेकर बैठी थी। जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। इसके बाद एसआई रचना बिश्नोई के नेतृत्व में  पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। जांच के दौरान उनके पास 12 बोर की बंदूक और एक थैली में 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने दावा किया कि दोनों हथियार लाइसेंसी हैं लेकिन उनके पास इन हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने इसे आर्म्स रूल्स का उल्लंघन मानते हुए मामला दर्ज किया और दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं।

ईआरसीपी समेत एक लाख करोड़ के हो सकते हैं ऐलान, राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ पर आएंगे प्रधानमंत्री

जयपुर. राजस्थान में भजनलाल सरकार का पहला साल पूरा होने के अवसर पर 17 दिसंबर को जयपुर के ददिया में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा होने जा रही है। मुख्यमंत्री इसकी तैयारियों को लेकर ददिया का दौरा भी कर चुके हैं। सभा में भीड़ लाने के लिए सभी विधायकों को टारगेट भी दे दिए गए हैं। करीब 3 लाख लोगों को सभा स्थल तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से करीब 1 लाख करोड़ रुपये की बड़ी घोषणाएं करवाई जाएंगी, इनमें सबसे बड़ा ऐलान ईआरसीपी योजना की घोषणा होगी। इसके अलावा किसानों के खातों में राज्य सरकार की तरफ से आने वाले 1 हजार रुपये की किश्त भी इसी दिन जारी की जानी है। इनके अलावा करीब 60 हजार नई नौकरियों का ऐलान भी किया जाएगा। तीन दिन चलेगा कार्यक्रम जानकारी के मुताबिक सरकार की पहली वर्षगांठ का कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। इसमें पहले दिन युवाओं के लिए जिलों में कार्यक्रम, दूसरे दिन महिलाओं के लिए कार्यक्रम और तीसरे दिन पीएम की सभा रखी गई है। हाल में पीएम की सभा की तैयारियों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा खुद ददिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की थी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे। ईआरसीपी पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लेकर भजनलाल सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। इस सभा के जरिए सरकार ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लॉन्च कर विपक्ष के हमलों का जवाब भी देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों के दौरान दौसा में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना की श्रेणी में शामिल करने की बात कही थी। क्या है ईआरसीपी? पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) में कालीसिंध, पार्वती, मेज और चाकन उप-बेसिनों में उपलब्ध व्यर्थ बहने वाले मानसून के पानी का उपयोग किया जाना है। इसे बनास, गंभीरी, बाणगंगा के पानी की कमी वाले उप-बेसिनों में मोड़कर चंबल बेसिन के भीतर पानी के इंटर बेसिन ट्रांसफर की परिकल्पना की गई थी। योजना के पूरा होने पर पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को पीने और औद्योगिक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। परियोजना में लगभग 2.82 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई को लेकर दृष्टिकोण रखा गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 13 जिलों के 83 विधानसभा क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट को चुनावी मुद्दा बनाया था। सबसे पहले ईआरसीपी प्रोजेक्ट की परिकल्पना पूववर्ती वसुंधरा सरकार के समय की गई थी।  योजना से लाभान्वित होने वाले जिलों में अलवर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर और करौली शामिल हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet